LATEST NEWS

पिता ने लगाया हत्या का आरोप, छत्तीसगढ़-कोरबा में पति से झगड़कर फांसी पर लटकी पत्नी

कोरबा. कोतवाली थाना अंतर्गत राताखार क्षेत्र की एक नवविवाहितां कि अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति से विवाद होने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर फांसी लगा ली। इस मामले में मृतका के परिजनों का आरोप है कि दामाद के द्वारा आरती से मारपीट की गई। इस बारे में उसने पहले भी उन्हें अवगत कराया था। घटना की जांच पुलिस कर रही है। दो वर्ष पहले आरती का पारिवारिक रीति रिवाज के साथ गायत्री नगर रजगामार निवासी धनेश्वर आदित्य के साथ विवाह हुआ था। मृतका के पति ने बताया कि रविवार की रात को घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी ने बोला कि इलाज के लिए अस्पताल जाना था लेकर नहीं गए हो और शराब पीकर घर आ गए। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरती अपने कमरे में चली गई। महिला ने अंदर से कमरा बंद कर लिया। वो वह चिल्लाता रहा, लेकिन उसके बाद भी दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांक कर देखा तो महिला फंदे पर लटकी मिला। इस दौरान चीख-पुकार मचाने लगा और आसपास के लोग एकत्रित हुए, जहां दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उसकी सांसे चल रही थी। तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता श्याम सिंह कहर्रा ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह पारिवारिक रीति-रिवाज के साथ दो साल पहले किया था। इसके बाद से दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। जब उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई, तब वह जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा। उसने अपनी मां को बताया कि उसके पति ने उसे मारा है, उसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद उसे फांसी की फंदे पर लटका दिया गया है। वहीं, मृतका के पति ने ससुर के द्वारा लगाया गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि आज तक उसने अपनी पत्नी के ऊपर हाथ नहीं उठाया है। शादी को दो साल हो गए हैं और बच्चे नहीं है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मेमू के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं, जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजने की बात कही है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

धौलपुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन संचालन में परिवर्तन, 5 गाड़ियां कैंसिल

ग्वालियर धौलपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सोमवार को चार जोड़ी ट्रेनें रद रहीं। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा कैंट के लिए प्रतिदिन चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया गया। इसी तरह, नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस और उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट कर दी गईं। रेलवे ने पहले मिलेनियम एक्सप्रेस को धौलपुर पर 65 मिनट रोककर चलाने का फैसला किया था, लेकिन बाद में ट्रेन को रद ही कर दिया गया। ये ट्रेनों भी हुई प्रभावित     धौलपुर स्टेशन पर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को 55 मिनट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 55 मिनट रोककर संचालित किया गया। इसके चलते ये ट्रेन दो घंटे की देरी से दोपहर 1:05 बजे ग्वालियर पहुंची।     समता एक्सप्रेस 1:15 घंटे और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से संचालित हुई। इस कार्य के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वे प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करते हुए नजर आए। अब खंडवा से अमलाखुर्द तक होगा रेल लाइन का विद्युतीकरण खंडवा से अमलाखुर्द के बीच रेल लाइन का विद्युतीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। यह मंजूरी दक्षिण सेंट्रल रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के साथ नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में क्षेत्रीय सांसदों की बैठक में दी गई। बैठक में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा से अमलाखुर्द के बीच अभी तक विद्युतीकरण नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। इस पर बैठक में बताया कि अगले सप्ताह खंडवा-अमलाखूर्द और अकोला-अकोट के बीच रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी जाएगी।

10 दमकलों ने आग पर पाया काबू, राजस्थान-अजमेर की कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग

अजमेर. जिले के माखूपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांता कॉटन जूट फैक्ट्री के गोदाम में कल रात आग लग गई, जिससे लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे में इस पर काबू पाया। घटना की जानकारी देते हुए आदर्श नगर थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि आग रात करीब 9 बजे गोदाम में आग लगी। यहां कॉटन, जूट और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास की फैक्ट्रियों से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री मालिक धोलाभाटा निवासी नंदकिशोर धनवानी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

MP के टाइगर रिजर्व आज से पर्यटकों के लिए खुले, अब होगा जन्नत का एहसास, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

पन्ना  1 अक्टूबर, 2024 से पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिज़र्व और नेशनल पार्क खुल गए हैं. ऐसे में कान्हा, पन्ना, पेंच, बांधवगढ़, संजय डुबरी और STR  में अब प्रकृति प्रेमी वन प्राणियों का दीदार कर सकेंगे. इसके साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी देख सकेंगे. कोर इलाकों में घूमने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराना होगी. हालांकि 3-4 अक्टूबर तक की बुकिंग फुल हो गई है. MP में 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में कुल 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क हैं. ये पार्क कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा और संजय डुबरी नेशनल पार्क हैं. इन पार्क में चार महीने का मानसून ब्रेक लगा हुआ था. अब 1 अक्टूबर, 2024 से लोग एक बार फिर यहां घूमने का लुफ्त उठा सकेंगे. अब टूरिस्ट पार्कों में टाइगर समेत तेंदुआ, बारहसिंगा, गौर, भालू आदि जंगली जानवरों के दीदार सकेंगे. वहीं पर्यटक पार्कों के अंदर यानी कोर एरिया में जाकर करीब से टाइगर्स का दीदार कर सकेंगे. हालांकि पर्यटकों ने पहले से ही बुकिंग कर रखी थी जिसके कारण  3-4 अक्टूबर तक रिज़र्व पार्क में बुकिंग फ़ुल चल रही है. 10 अक्टूबर तक बुकिंग फुल टाइगर रिजर्व में घूमने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। एक अक्टूबर से पार्क खुलने के बाद दशहरा और दिवाली की छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर तक सभी 6 टाइगर रिजर्व की बुकिंग हो चुकी है, लेकिन दिवाली के आसपास की बुकिंग अभी खाली है। ऐसे में पर्यटक इस दौरान भी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकेंगे। मानसून सीजन में रहते हैं बंद एमपी में कान्हा, पन्ना, पेंच, बांधवगढ़, संजय डुबरी और STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) टाइगर रिजर्व हैं। कहीं 100 से ज्यादा टाइगर हैं तो कहीं ब्लैक पैंथर, हाथी जैसे जानवर। जुलाई, अगस्त और सितंबर में इन जानवरों को बफर जोन में ही देखा जा रहा था। बारिश की वजह से कोर इलाके बंद कर दिए गए थे। इन्हें भी 1 अक्टूबर से खोल दिया गया है। इसके बाद बफर के साथ कोर जोन में भी टूरिस्ट घूमने निकले। ऐसे करें बुकिंग, इतना होगा खर्च जब आप Google पर www.mponline.gov.in पोर्टल खोजते हैं और ‘राष्ट्रीय उद्यान’ के प्रतीक पर क्लिक करते हैं, तो ऑनलाइन बुकिंग की साइड खुल जाएगी। यहां आप दिन के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं। राष्ट्रीय उद्यान में अलग-अलग श्रेणी के लिए किराया अलग-अलग है। टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्रों में 6 लोगों के लिए परमिट की लागत 2400 रुपए है, जो प्रति व्यक्ति 400 रुपए बनता है। बफर क्षेत्र के वाहन सफारी के लिए यह 1200 रुपए है। यानी प्रति व्यक्ति 200 रुपए। प्रीमियम दिनों में शुल्क में 600 रुपए तक की वृद्धि हो सकती है। कुछ राष्ट्रीय उद्यानों में कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। एमपी में 785 बाघ मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट के रूप में जाना जाता है। 2022 की गणना में 785 बाघ पाए गए। 2018 में यह संख्या 526 थी। यह मध्य प्रदेश का तीसरा मौका है जब इसे टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है; पहला बार 2006 में इसे यह मान्यता मिली थी। इसके बाद, 2018 और 2022 में यह लगातार दो बार इस स्थिति को बनाए रखने में सफल रहा। जानें किस पार्क की क्या है स्थिति एमपी का सबसे बड़ा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम जिले में है। यहां कोर जोन की सभी सीटें फुल हो गई हैं। सिवनी जिले का पेंच नेशनल पार्क 3 अक्टूबर तक फुल हो चुका है।  मंडला का कान्हा नेशनल पार्क 4 अक्टूबर तक बुक हो चुका है। उमरिया का बांधवगढ़ नेशनल पार्क में व्हीकल घूमने के लिए सभी सीटें फुल हो गई हैं। संजय डुबरी नेशनल पार्क के कोर जोन डुबरी में 1, 2 और 3 अक्टूबर की सभी सीटें फुल है। पन्ना नेशनल पार्क में 5 अक्टूबर के बाद ही घूम सकेंगे।  ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग अगर आप भी इन जीव प्राणियों का दीदार करना चाहते हैं तो आप www.mponline.gov.in पोर्टल पर जा कर ‘राष्ट्रीय उद्यान’ सिंबॉल पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि इन नेशनल पार्क में अलग-अलग श्रेणी के लिए किराया अलग-अलग है. मध्य प्रदेश में 785 बाघ है मौजूद मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट है. 2022 की गणना में यहां 785 बाघ पाए गए थे.  2018 की गणना में यह संख्या 526 थी. बता दें कि मध्य प्रदेश तीसरी बार टाइगर स्टेट बना. सबसे पहले साल 2006 में टाइगर स्टेट बना था. इसके बाद साल 2018 और 2022 में लगातार दो बार टाइगर स्टेट बना.

मुख्य वन संरक्षक ने दिखाई हरी झंडी, राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र शुरू

सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद आज एक बार फिर से नये पर्यटन सत्र का विधिवत रूप से आगाज हो गया। रणथंभौर नेशनल पार्क के दरवाजे आज एक बार फिर से देशी-विदेशी पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिए गए हैं। रणथंभौर नेशनल पार्क के मुख्य द्वार गणेश धाम पर विधिवत रूप से नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ करते हुए रणथंभौर बाघ परियोजना के मुख्य वन संरक्षक अनूप के.आर. ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटक वाहनों को नेशनल पार्क भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर वन्यजीव प्रेमी, उपवन संरक्षक प्रमोद धाकड़, रामानंद भाकर सहित कई वन अधिकारी भी मौजूद रहे। आज से नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ के साथ वन्यजीव सप्ताह का भी शुभारंभ किया गया है। नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर देशी तथा विदेशी पर्यटकों का मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया, फिर उन्हें वन भ्रमण पर भेजा गया। इस अवसर पर पर्यटकों का उत्साह भी देखने लायक था। रणथंभौर नेशनल पार्क की प्रथम पारी में ही पर्यटक वाहन पर्यटकों से लबरेज दिखाई दिए। मानसून सत्र के दौरान हर साल तीन माह के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क बंद रखा जाता है। इस बार भी तीन महीने के लिए पार्क पूरी तरह से बंद था। इस बार बरसात अधिक होने के कारण जंगल के रास्ते खराब हो गए थे, जिन्हें वन विभाग द्वारा दुरुस्त किया गया और आज नए पर्यटन सत्र के आगाज के साथ ही पर्यटकों को वन भ्रमण के लिए भेजा गया है। हालांकि वन भ्रमण शुरू किए जाने के बावजूद भी जोन नंबर पांच पर पर्यटकों का प्रवेश निषेध रखा गया है। रणथंभौर नेशनल पार्क का जोन नंबर 5 में जगह-जगह पानी भरा होने और ट्रेक खराब होने के चलते उसे बंद रखा गया है , ट्रेक के समूचे दुरुस्तीकरण के पश्चात ही जोन नंबर पांच को पर्यटकों के लिए खोला जा सकेगा। वन्य जीव सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आज स्कूली विद्यार्थियों को भी केंटर में नेशनल पार्क भ्रमण के लिए भेजा गया।

कानपुर में टीम इंडिया ने मचाया धमाल ! ढाई दिन में भारत ने बांग्लादेश से जीता टेस्ट

कानपुर  भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश ने भारत के सामने सिर्फ 95 रनों का टारगेट रखा था। टीम इंडिया ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टारगेट को ओवरों में 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी। फिर टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 285 रनों पर घोषित कर और 52 रनों की बढ़त ले ली थी। फिर बांग्लादेश दूसरी पारी में 146 रनों पर ढेर हो गई और भारत को आसान सा लक्ष्य मिला।  कानपुर टेस्ट मैच में विनिंग रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। उन्होंने चौका जड़कर जीत दिलाई। भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की।  यशस्वी ने दोनों पारियों में जड़ा अर्धशतक टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल ने कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बैटिंग की और अर्धशतक ठोका। दूसरी पारी में विराट कोहली का भी बल्ला बोला और उन्होंने 29 रनों की नाबाद पारी खेली। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चौका लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई।  सिर्फ 52 ओवर खेलकर मिली जीत कानपुर में भारत की जीत किसी करिश्मे से कम नहीं है। पहला दिन सिर्फ 35 ओवर का खेला हुआ था, अगला दो दिन बारिश के कारण धुल गया। इसके बावजूद भारत ने सिर्फ 52 ओवर बैटिंग कर बांग्लादेश का काम तमाम कर दिया। कानपुर में भारत की शानदार जीत  भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदकर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। इसके साथ ही रोहित शर्मा की टीम ने 2 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।   बांग्लादेश 146 पर ऑलआउट कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन, जडेजा और बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए, वहीं एक विकेट आकाश दीप ने लिया। भारत को ऐतिहासिक जीत के लिए 95 रन बनाने की जरूरत है। इस मैच में पहले दिन सिर्फ 35 ओवरों का खेल हो पाया था. इसके बाद अगले दो दिनों तक बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. इसके बाद मैच के चौथे दिन भारत ने बांग्लादेश को 233 रनों पर समेट दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन ठोककर सभी को हैरान कर दिया. भारत ने 34.4 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 285 रन पर पारी घोषित कर दी. इसके बाद बांग्लादेश को दूसरी पारी में उसने 146 रनों पर समेट दिया. इसके आधार पर भारत को सिर्फ 95 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने यशस्वी जायसवाल की फिफ्टी के दम पर आराम से अपने नाम कर लिया. जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हुए.

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल      अक्टूबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, अपर मुख्य सचिव के.सी.गुप्ता, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, सचिव अनिल सुचारी सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

आज 1अक्टूबर 24 घंटे संचालित होगा राजा भोज एयरपोर्ट, रात में भी आ-जा सकेंगे विमान

भोपाल  राजा भोज एयरपोर्ट अब 24 घंटे खुला रहेगा। मंगलवार यानी आज से इसकी शुरुआत हो गई है। एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानों के साथ ही नॉन शेड्यूल उड़ानें एवं एयर एंबुलेंस अब देर रात को भी लैंड हो सकेंगी। 24 घंटे उड़ान संचालन के बाद भोपाल-पुणे रूट पर पहली लेट नाइट उड़ान 27 अक्टूबर से शुरू होगी। इंडिगो ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। तीन माह से चल रही थी तैयारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तीन माह पहले ही 24 घंटे उड़ान संचालन की तैयारी कर दी थी। यह निर्णय एक अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार फिलहाल भोपाल से एक भी लेट नाइट उड़ान नहीं है, लेकिन भविष्य में देर रात की कई उड़ानें प्रारंभ होंगी। इसकी शुरूआत पुणे उड़ान के साथ होगी। 27 अक्टूबर से यह उड़ान प्रारंभ हो जाएगी। दूसरे चरण में एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल को बेंगलुरू, पुणे एवं हैदराबाद से जोड़ सकता है। बाकी कंपनियों को भी अब देर रात के स्लाट मिल सकेंगे। पुणे लेट नाइट उड़ान की बुकिंग शुरू इंडिगो की ओर से पुणे उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। भोपाल से यह पहली लेट नाइट उड़ान होगी। पुणे रूट पर लंबे समय से सीधी उड़ान नहीं है। एयर इंडिया ने दो साल पहले डायरेक्ट उड़ान बंद कर दी थी। पुणे तक बड़ी संख्या में आइटी प्रोफेशनल्स एवं छात्र सफर करते हैं। लेट नाइट उड़ान में नियमित उड़ान की अपेक्षा किराया कम होता है। पुणे रूट पर इंडिगो ने शुरूआती किराया तीन हजार 999 रूपये रखा है। डायनामिक फेयर होने के कारण बुकिंग के समय किराया बढ़ भी सकता है। सभी सुविधाएं रात में भी रहेगी उपलब्ध राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा कि हमने पूरी तैयारी कर ली है। अक्टूबर की पहली तारीख से 24 घंटे एयरपोर्ट खुलेगा। इसका फायदा मेडिकल इमरजेंसी वाले मरीजों को मिलेगा। साथ ही यहां पर अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। यात्रियों को ये सुविधाएं भी मिलेगी     वाहन पार्किंग स्टैंड 24 घंटे खुलेगा, रात में वाहनों की पार्किंग होगी।     फूड कॉर्नर सहित अन्य सुविधाएं।     नॉन सेड्यूल, मेडिकल, इमरजेंसी उड़ाने कर सकेंगे आवागमन। भोपाल-पुणे उड़ान संख्या 6-ई 257/258 का 27 अक्टूबर से प्रभावी शेड्यूल पुणे से प्रस्थान – रात्रि 1.00 बजे भोपाल आगमन – रात्रि 2.35 बजे भोपाल से प्रस्थान – रात्रि 3.05 बजे पुणे आगमन – तड़के 4.50 बजे

धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर हुआ बड़ा काम, अब हो रहा जल-जगार महा उत्सव

धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर, 9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई     रेलवे के लिए खोदी मिट्टी और बन गया सबसे बड़ा सरोवर, 9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई     धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर हुआ बड़ा काम, अब हो रहा जल-जगार महा उत्सव रायपुर. कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अमृत सरोवर (तालाब) को लेकर खास बात यह है कि जितनी लागत इस सरोवर बनाने में आयी, उससे अधिक आय पंचायत को हो गई। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना के बाद जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर की जाने वाली कवायद की कड़ी में प्रशासन की पहल पर संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हो पाया है। एक काम, दो काज की कहावत को चरितार्थ करते हुए यहाँ काम किया गया है। कन्हारपुरी में 9 एकड़ के क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुए तालाब से जहाँ गाँव वालों की निस्तारी की समस्या का समाधान हुआ है तो दूसरी ओर लबालब रहने वाले इस अमृत सरोवर का पानी गाँव के 50 एकड़ की कृषि भूमि को सिंचित कर रहा है। इस तालाब की मिट्टी और मुरूम रेलवे पटरी बिछाने के लिए भी आधार बनी है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर से धमतरी के बीच ब्राडगेज रेलवेलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए रेलवे को मिट्टी और मुरूम की जरूरत थी। यह बात जिला प्रशासन तक पहुँची तो उन्होंने धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक अंतर्गत कन्हारपुरी से ही मिट्टी और मुरूम उपलब्ध कराने की पहल की। गाँव के मुरा तालाब में उस वक्त मनेरगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित था। इस गहरीकरण कार्य के लिए 9 लाख 31 हजार का बजट रखा गया था। जिला प्रशासन ने रेलवे बोर्ड और कन्हारपुरी के पंचायत प्रतिनिधियों के बीच मध्यस्ता कर मुरा तालाब से ही रेलवे लाइन बिछाने के लिए आवश्यतानुसार मिट्टी और मुरूम निकालने का एग्रीमेंट कराया। पहले 6 एकड़ तक सिमटे तालाब का क्षेत्रफल बढ़कर 9 एकड़ तक हो गया। वहीं गहरीकरण के पूर्व कन्हारपुरी के मुरा तालाब की जलधारण क्षमता 32 हजार 400 घनमीटर थी, जो अब 57 हजार 800 घनमीटर हो चुकी है। पहले गहराई लगभग 10 फीट थी, वह अब 15 फीट है। बताते हैं कि गहरीकरण से भू-जल स्त्रोत के अन्य बंद पोर भी खुल गए तो लगातार अब भूमिगत जल भी तालाब को भरने लगा है। मिट्टी के बदले रेलवे देगा 12 लाख : कन्हारपुरी से रेलवे लाइन के लिए मिट्टी और मुरूम निकालने के बदले में रेलवे बोर्ड ने एग्रीमेंट के तहत पंचायत को रायल्टी के रूप में करीब 12 लाख 20 हजार रुपये देगा। जिस राशि को पंचायत गाँव के अन्य विकास कार्य में लगाएगी। जिले में 121 अमृत सरोवर पूर्ण, 19 का काम जारी : धमतरी जिल में मौजूद तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जा रहा है, जहाँ गहरीकरण कर जलधारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं आवश्यकता के आधार पर 8 नए अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इस तरह जिले में कुल 121 अमृत सरोवर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 102 अमृत सरोवर में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 19 अमृत सरोवर पर काम जारी है। धमतरी जिले में अमृत सरोवर को ब्लॉक आधार पर देखें तो धमतरी ब्लॉक में 25, कुरुद ब्लॉक में 38, मगरलोड ब्लॉक में 29 एवं नगरी ब्लॉक में 29 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। 108 अमृत सरोवर के जल से रुद्राभिषेक : धमतरी के रविशंकर जलाशय तट पर आगामी 5 व 6 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जल-जगार महा-उत्सव का नाम दिया गया है। इस दौरान होने वाले अनेक भव्य कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक का आयोजन भी शामिल है। इस जल रुद्राभिषेक में 108 अमृत सरोवरों के जल से रुद्राभिषेक किया जाएगा।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि हत्या, रेप और आतंक के केस के आधार पर भी दोषी की किसी संपत्ति को तोड़ा जा नहीं सकती

नई दिल्ली देशभर में चल रहे बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दाखिल जमीयत उलेमा ए हिंद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच कर रही है. पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई  पर रोक लगाते हुए कहा था कि सिर्फ सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण को हटाने की ही छूट होगी. इस मामले में यूपी, एमपी और राजस्थान की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता पेश हुए. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई में पूछा कि क्या दोषी करार देने पर भी किसी की संपत्ति तोड़ी जा सकती है? जिस पर एसजी तुषार ने कहा कि नहीं, यहां तक कि हत्या, रेप और आतंक के केस के आधार पर भी नहीं. मेरे कुछ सुझाव हैं, नोटिस को रजिस्टर्ड एडी से भेजा जाए. हम सबके लिए गाइडलाइन जारी करेंगे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं, हम सब नागरिकों के लिए गाइडलाइन जारी करेंगे. अवैध निर्माण हिंदू, मुस्लिम कोई भी कर सकता है. हमारे निर्देश सभी के लिए होंगे, चाहे वे किसी भी धर्म या समुदाय के हों. बेशक, अतिक्रमण के लिए हमने कहा है कि अगर यह सार्वजनिक सड़क या फुटपाथ या जल निकाय या रेलवे लाइन क्षेत्र पर है, तो हमने स्पष्ट कर दिया है. अगर सड़क के बीच में कोई धार्मिक संरचना है, चाहे वह गुरुद्वारा हो या दरगाह या मंदिर, यह सार्वजनिक बाधा नहीं बन सकती. जस्टिस गवई ने कहा कि चाहे मंदिर हो, दरगाह हो,  उसे जाना ही होगा क्योंकि ⁠सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोपरि है. जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने हाल ही में यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस याचिका में जमीयत ने अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है। याचिका में सरकार को आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने से रोकने की मांग की गई है. जस्टिस विश्वनाथन ने कहा कि यदि  2 संरचनाओं में उल्लंघन हुआ है और केवल 1 के खिलाफ कार्रवाई की जाती है और आप पाते हैं कि पृष्ठभूमि में कोई अपराध है. यह समझौता करने योग्य या गैर समझौता करने योग्य अपराध हो सकता है. यदि आप शुरू में किसी व्यक्ति की जांच कर रहे हैं और आपको जल्द ही उसका आपराधिक इतिहास पता चलता है तो? दो गलतियां एक सही नहीं बनाती हैं. इस बारे में हमारी सहायता करें. न्यायिक निगरानी होनी चाहिए जस्टिस विश्वनाथन ने कहा कि इसके लिए कुछ समाधान तो खोजना ही होगा, कुछ न्यायिक निगरानी होनी चाहिए. एसजी तुषार मेहता ने कहा कि मैं यूपी, एमपी, राजस्थान की ओर से पेश हुआ हूं. हमने पहले भी कहा है. हमने यूपी मामले में पहले ही हलफनामा दाखिल कर दिया था कि सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति किसी मामले में आरोपी है, किसी संपत्ति को गिराने का आधार नहीं हो सकता. नगर निगम कानून, नगर नियोजन नियमों का उल्लंघन होना चाहिए. साथ ही कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए. नोटिस जारी किए जाने चाहिए, पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए. हम यह स्पष्ट करते हैं कि सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति किसी मामले में आरोपी है या यहां तक ​​कि बलात्कार, हत्या या आतंकवाद में भी दोषी है, उसे गिराने का आधार नहीं माना जा सकता. कानून किसी खास धर्म के लिए नहीं… इस मामले में जो भी नियम बनाए जाएं, उन्हें पूरे भारत में लागू किया जाना चाहिए. ⁠जब ​​याचिकाकर्ता कहते हैं कि चुनिंदा तरीके से निशाना बनाया जा रहा है. मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है, तो इसमें कुछ संवेदनशीलताएं शामिल हैं. अदालत को आरोपों से बाहर आना चाहिए और तय करना चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत. जस्टिस गवई ने कहा कि हम सभी के लिए कानून बनाएंगे, किसी खास धर्म के लिए नहीं. अवैध निर्माणों को सभी धर्मों से अलग किया जाना चाहिए. नोटिस की सही सर्विस होनी चाहिए, पंजीकृत ए.डी. के माध्यम से नोटिस हो. नोटिस चिपकाने की यह प्रक्रिया चले, डिजिटल रिकॉर्ड होना चाहिए. इससे अधिकारी भी सुरक्षित रहेंगे, हमारे पास भारत से पर्याप्त विशेषज्ञ है. एसजी ने कहा कि ऐसे अल्पसंख्यकों के खिलाफ बुलडोजर मामले बहुत कम होंगे, ये मामले दो फीसदी होंगे. लेकिन बिल्डरों से जुड़े इस तरह के मामले बहुत हैं. जस्टिस विश्वनाथन ने कहा कि जब तक नगर निगम के अधिकारी इन पर फैसला नहीं ले लेते, तब तक कोई अर्ध न्यायिक निगरानी भी नहीं है. ये मामला दो फीसदी का नहीं है. आंकड़े बताते हैं कि साढ़े चार लाख मामले तोड़फोड़ के हैं. हिंदू-मुस्लिम की बात क्यों आती है? सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने सुनवाई के दौरान कहा कि हिंदू-मुस्लिम की बात क्यो आती है. वे हमेशा अदालत में जा सकते हैं  इसमें भेदभाव कहां है. जस्टिस विश्वनाथ ने कहा कि इसके लिए कुछ समाधान खोजना होगा. जैसे न्यायिक निरीक्षण किया जाए. इसपर SG ने कहा कोर्ट मीडिया में प्रचारित कुछ घटनाओं को छोड़कर इसके लिए एक सामान्य कानून बनाए जाने पर विचार करें. तुषार मेहता ने कहा कि मैं यूपी, एमपी, राजस्थान  की ओर से पेश हुआ हूं. हमने पहले भी कहा है, हमने यूपी मामले में पहले ही हलफनामा दाखिल कर दिया था कि सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति किसी मामले में आरोपी है, किसी संपत्ति को गिराने का आधार नहीं हो सकता. ⁠नगर निगम कानून, नगर नियोजन नियमों का उल्लंघन होना चाहिए. ⁠साथ ही कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए. ⁠नोटिस जारी किए जाने चाहिए. ⁠पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए. ⁠हम यह स्पष्ट करते हैं कि सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति किसी मामले में आरोपी है या यहां तक ​​कि बलात्कार, हत्या या आतंकवाद में भी दोषी है, उसे गिराने का आधार नहीं माना जा सकता. तुषार मेहता ने आगे कहा कि⁠ जो भी नियम बनाए जाएं, उन्हें पूरे भारत में लागू किया जाना चाहिए. ⁠जब ​​याचिकाकर्ता कहते हैं कि चुनिंदा तरीके से निशाना बनाया जा रहा है. ⁠मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है, तो इसमें कुछ संवेदनशीलताएं शामिल हैं. ⁠अदालत को आरोपों से बाहर आना चाहिए.⁠ तय करना चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत.  ⁠जस्टिस गवई ने कहा कि हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं. ⁠हम सभी के … Read more

त्रिपुर सुंदरी मां भगवती मंदिर का 12 वां भव्य वार्षिकोत्सव 3 अक्टूबर से

बिलासपुर  बिलासपुर धाम श्रीराम मंदिर परिसर स्थित राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मां भगवती मंदिर का 12 वां वार्षिकोत्सव भक्ति औऱ उल्लास से मनाया जायेगा. श्रीराम मंदिर बलखंडी बाबा न्यास के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी मंगतराय अग्रवाल ने मंदिर परिसर मे आयोजित प्रेस कांफ्रेस मे इसकी विस्तृत जानकारी पत्रकारों से साझा की. उन्होंने कहा 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले वार्षिकोत्सव के सभी कार्यक्रमों की तैयारी समस्त न्यासीगण, पदाधिकारी औऱ आजीवन सदस्यों के सहयोग से पूर्ण क़र ली गई है. मां भगवती के प्राण प्रतिष्ठा का यह वार्षिकोत्स्व श्री लक्षार्चन से खास रहने वाला है. यहाँ बनाये भव्य पंडाल मे 3 अक्टूबर को श्रीमद भागवत देवी महापुराण कथा का वाराणसी के कथा व्यास आचार्य हितेंद्र पाण्डेय महाराज शुभारम्भ करेंगे. 11 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ इसका समापन किया जायेगा. एक दिन विश्राम के बाद 13 अक्टूबर को माता का श्री लक्षार्चन किया जायेगा. वाराणसी के विशेश्वर दातार महाराज के मार्गदर्शन औऱ सानिध्य मे राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मां भगवती का तय एक लाख वस्तु से अर्चन होगा. वैदिक विधान से किया जाने वाला मां भगवती का श्री लक्षार्चन देखना अद्भुत औऱ अलौकिक होगा. धार्मिक आस्था है की राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी अपने साधकों की मनोकामनाएँ पूरा करती है. प्रेस कांफ्रेस मे मौजूद बलखंडी न्यास के उपाध्यक्ष राजेंद्र खेड़िया, सचिव दीपक मोदी, न्यासीगण मनोज भंडारी आनंद सोनी औऱ न्यासी द्वय अनिल अग्रवाल ने बताया भक्ति औऱ उत्साह के बेला मे ज़ब शारदीय नवरात्र चल रहा होगा ऐसे पावन अवसर पर श्रीमद भागवत की समाप्ति पर 11 अक्टूबर को औऱ 17 अक्टूबर माता जी को सवामनी भोग लगाने के बाद दोनों अवसर पर यहाँ कन्या भोजन कराया जायेगा. वार्षिक महोत्सव का अंतिम आकर्षण होगा प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर की भक्ति पूर्ण संध्या जिसमे वो अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को आल्हादित करेंगी। 17 को भजन संध्या  17 अक्टूबर को रात 8 बजे से भजन संध्या होगी. सभी कार्यक्रम श्री खाटू श्याम मंदिर और श्रीराम मंदिर बिलासपुर धाम परिसर मे होंगे.

‘इतनी बार मंदिर जाते तो भगवान दर्शन दे देते’, छत्तीसगढ़-सारंगढ़-बिलाईगढ़ दंडवत करते कलेस्ट्रेट पहुंचे पति-पत्नी

सारंगढ़/बिलाईगढ़. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टुड्री निवासी घनश्याम श्रीवास अपनी पत्नी के साथ 35 किलोमीटर दूर से सारंगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचा। वह और उसकी पत्नी कलेक्टर कार्यालय के गेट से लेकर अधिकारी के चेंबर तक दंडवत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने आश्चर्य जाहिर किया। घनश्याम श्रीवास ने बताया, ‘कलेक्टर कार्यालय रूपी जो मंदिर है, उसमें भगवान के रूप में हमारे कलेक्टर साहब हैं। उनसे मिलते-मिलते हम लोग थक चुके हैं। जितनी बार हम यहां आये हैं, जितना हमार पास पावती है, उतना अगर नारियल लेकर किसी मंदिर में जाते तो शायद भगवान दर्शन देने को मजबूर हो जाते। कई बार हम लोगों ने कलेक्टर, एसडीएम के अलावा मुख्यमंत्री तक को आवेदन दे चुके हैं फिर भी हमारा काम नही हुआ।’ अपनी जमीन का मुआवजा मांगने पहुंचे पति-पत्नी के इस अनोखे प्रदर्शन में सबसे बड़ी बात यह थी कि 13 सालों के भीतर जितने भी आवेदन कलेक्टर कार्यालय के अलावा अन्य अधिकारियों व मंत्रियों को भेजे थे वो सभी अपने सीने में चिपकाकर ये दंपत्ति कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे थे। जिसमें कलेक्टर के नाम पांच आवेदन, एसडीएम के पास चार बार का आवेदन, मुख्यमंत्री के पास दो बार का आवेदन शामिल था। घनश्याम श्रीवास ने बताया कि करीब 13 साल पहले सोनिया जलाशय में उसकी बेशकीमती जमीन डूबान क्षेत्र में चली गई है। उक्त जमीन के मुआवजे के लिये एक बार नहीं वह कई बार आवेदन दे चुका है। इसके बावजूद आज तलक उसका जमीन के बदले मुआवज नहीं मिल सका। घनश्याम श्रीवास का यह भी कहना है कि अगर आने वाले 15 दिनों के भीतर उनका काम नही होता है और उन्हें मुआवजा नहीं मिलता है तो वह राजधानी रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास के सामने परिवार के साथ आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएगा। इस संबंध में अपर कलेक्टर सारंगढ़ वर्षा बंसल ने बताया कि सोनिया जलाशय योजना के डूबान क्षेत्र ग्राम मलुहा का आवेदन मिला है।हमें इसकी जानकारी मिली है, इस पर जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उधर स्वच्छ जल लेकर बैठे नगर पालिका अध्यक्ष, छत्तीसगढ़-बालोद में गंदे पानी का विरोध करते रहे लोग

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद नगर पालिका के अंतर्गत युवाओं द्वारा आज गंदे पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का प्रायोजित कार्यक्रम है। एक तरफ प्रदर्शनकारी हाथों में तख्ती लिए गंदे पानी से छुटकारे की मांग कर रहे थे तो वही नगर पालिका अध्यक्ष अपने कार्यालय में बोतलों में स्वच्छ जल भरकर उन्हें दिखाने के लिए खड़े थे। जब वह प्रदर्शनकारी नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शुद्ध जल पिलाया। उन्होंने कहा कि यह वही पानी है जो नगर पालिका के नलों से इन दोनों आ रहा है और पीने लायक है। गंदे पानी की समस्या लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कमलेश सोनी ने कहा कि यह शहर की युवाओं का प्रदर्शन है जिसको हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पार्षद होने के नाते समर्थन दे रहे हैं उन्होंने कहा कि जो काम नगर पालिका अध्यक्ष के 10 वर्षों के कार्यकाल में आसानी से हो सकता था उसे नहीं किया गया, प्रदर्शन कर रहे आशुतोष कौशिक ने बताया कि यहां पर हम 3 महीने से प्रिया जयशंकर से जूझ रहे हैं नलों से गंदा पानी आ रहा है और नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही वहीं युवा अभिनय यादव ने बताया कि नगर पालिका के लोग गंदे पानी से बचते हैं और नगर पालिका अध्यक्ष मस्त हैं हम उनके इस्तीफा की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि नगर वासियों का जो मूलभूत अधिकार है पालिका को इसे देखते हुए कम से कम पीने योग्य पानी तो लोगों को देना ही चाहिए। चुनाव नजदीक: ये भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आने वाले कुछ महीनो में नगरीय निकाय का चुनाव है जिसे देखते हुए युवाओं का सहारा लेकर भारतीय जनता पार्टी अपना प्रायोजित प्रदर्शन कर रही है उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि मैं हाथों में स्वच्छ जल लिए हुआ हूं यह वही जल है जिस शहर वासी पीते हैं और जब वह आए थे तो मैंने उन्हें दिखाई भी हालांकि गंदा पानी की समस्या बारिश के समय आई थी क्योंकि जलाशय में जब बारिश के समय नया गंदा पानी एकत्र हुआ था तो उसे फिल्टर करने में फिल्टर प्लांट को देखते हो रही थी परंतु उसे समस्या को जल्द से जल्द सुविधाया जा चुका है और स्थिति इतनी भी खराब नहीं थी जितना यह आज बता रहे हैं।

जंगल में महिला पर किया हमला, छत्तीसगढ़-मरवाही में भालुओं का आतंक

मरवाही. मरवाही वन मंडल में भालुओं के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लाख समझाइस के बाद भी ग्रामीण जंगल की ओर जाते है और हमले के शिकार हो जाते हैं। ताजा मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र से सामने आया है। जहां जंगल की ओर गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया है। घायल महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा हैऔर वो खतरे से बाहर है। मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है। वन परिक्षेत्र के लटकोंनीखुर्द गांव में रहने वाली प्रेमवती पिता बुद्धू उम्र लगभग 20 वर्ष जाति गोंड शाम को भालू के द्वारा हमला कर घायल कर दिया था। जानकारी के अनुसार, महिला जंगल की ओर गई हुई थी। गांव के नजदीक पहुंची ही थी कि उसी दौरान महिला का भालू से आमना सामना हो गया। महिला कुछ सोच समझ पाती तभी भालू ने प्रेमवती पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप घायल हो गई। जिसके बाद महिला के घर वालों को जानकारी मिलने पर उसे लेकर पहुंचे और उसके बाद वन विभाग के लोगों को भी मामले की जानकारी होने पर परिजनों व वन विभाग के लोगों के द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। अब वह खतरे से बाहर है।

प्रचार-प्रसार सामग्री बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर के जंगल से दो नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बड़े तुंगाली व बरदेला के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को  गिरफ्तार किया है। जवानों ने नक्सलियों के कब्जे से प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद की है। पकड़े गए माओवादियों के खिलाफ छग विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में विधिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्ययालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांगला थाना का बल बड़े तुंगाली, पोटेनार व बरदेला की तरफ एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बरदेला व बड़े तुंगाली के बीच जंगल के कच्चे रास्ते मे दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम मिलिशिया सदस्य जोगो माड़वी (27) पुत्र लखमू माड़वी निवासी कुडूरपारा पोटेनार व मिलिशिया सदस्य सोनी लाल उरसा (22) पुत्र सुकलु उरसा निवासी पटेलपारा बड़े तुंगाली बताया। पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन द्वारा आम जनता को बरगलाने व दहशत फैलाने के उद्देश्य से लिखे गए पांपलेट बरामद किया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet