Record 166 units of blood donated in Bachpan and AHPS Amla.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। लोग कहते है दुनिया मे अच्छाई खत्म हो रही है,लेकिन जब तक संवेदना समेटे लोग यहां उपस्थित है, तो खत्म होने की बात तो दूर,अच्छाई बीमार भी नहीं पड़ सकती।
अच्छाई का ऐसा ही प्रतिरूप आमलावाले भी है, जो अपनी उपस्थिति से हमेशा अच्छाई के भाव को सार्थक करते है, रविवार को बचपन प्ले स्कूल एवं ए एच पी एस आमला में आयोजित रक्तदान शिविर में पुनः आमला वालो ने अच्छाई के भाव को व्यक्त किया एवं भरी गर्मी में 166 यूनिट रक्तदान कर परोपकार की एक नई परिभाषा का सृजन किया एवं रक्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक को पुनः रक्त से भर दिया , रक्तदान शिविर में महिलाओं एवं नए रक्तदाताओं के द्वारा भी प्रमुख रूप से सफल बनाने में सहयोग दिया गया।

शिविर में जिला ब्लड बैंक अधिकारी अंकिता सीते एवं मां शारदा समिति बैतूल से शैलेन्द्र बिहारिया ,निमिष मालवीय रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए विशेष रूप से उपस्थित थे ।
आयोजन समिति के नीरज बारस्कर एवं राहुल ढेड़ें ने बताया गर्मी की तीव्रता सभी को परेशान किये हुए है,साथ ही नवरात्रि के उपवास बीते है, ऐसे में अंदाजा नही था कि इस बार भी इतनी सफलता रक्तदान शिविर को मिलेगी,परन्तु रक्तदाताओं ने सभी कयासों को झूठा साबित करते हुए,इस प्रयास को भी सफल बनाया।
सागर चौहान व हर्षित ठाकरे बताते है कि स्वर्गीय पंकज उसरेठे एवं स्वर्गीय शशि टिकारे की स्मृति में आयोजित होने वाला ये रक्तदान शिविर शहर के स्थायी वार्षिक आयोजनों में शामिल हो चुका है, जिसमे प्रतिवर्ष रक्तदाता बढ़ चढ़कर भाग लेते है। कैलाश ठाकरे एवं डॉक्टर शिशिर गुगनानी के अनुसार रक्तदान शिविर की सफलता इस बात का द्योतक है कि शहर में रक्तदान के प्रति जागरूकता का स्तर कितना ऊंचा हो गया है।

ज्ञात हो कि वीरता के प्रतीक भगत सिंह,सुखदेव व राजगुरु के 95वे शहादत दिवस को समर्पित ये रक्तदान शिविर बचपन प्ले स्कूल व जनसेवा कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इसमें शहर की विभिन्न रक्तदान समितियों का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
जनसेवा कल्याण समिति के अनिल सोनपुरे ,आकाश जैन एवं चंद्रकिशोर टीकारे बताते है, शहर का युवावर्ग ही नही बल्कि महिलाएं व 60 वर्ष तक के पुरुष भी रक्तदान के प्रति अब सजग हो चुके है, इतनी तेज गर्मी के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में रक्तदाताओं का जोश यही बताता है।

नितिन ठाकुर व अमित यादव ने जानकारी दी कि इस शिविर में रक्तदान के साथ रक्त समूह परीक्षण की भी व्यवस्था थी,जिसका लाभ बड़ी संख्या में उपस्थित शहरवासियों ने उठाया।
शुभम खातरकर व भावेश मालवीय ने बताया आमला अब पूरे जिले में रक्तदान के मामले में अग्रणी बन गया है, ये हमारे शहर के लिए बहुत गौरव की बात है।
आयोजन समिति के राजा राठौर , रामानंद बेले ,मोना कनोजे , सावन चौहान , योगेश सोलंकी , विक्की ठाकुर ,पीयूष परसाई ने जानकारी दी कि थैलेसीमिया,सिकलसेल व घायलों को प्रतिदिन कई यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है, और रक्त की व्यवस्था का एकमात्र विकल्प रक्तदान ही है, परोपकारी हृदय वाले रक्तदाता जो रक्तदान करते है उसी से इन आवश्यकता की पूर्ति हो पाती है, इसलिए आयोजन समिति कृतज्ञ भाव के साथ सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देती है।
शिविर में विशेष अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, कांग्रेस सेवादल विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह चंदेल,
उपस्थित रहे , एवं करनी सेना , सहयोग फाउंडेशन एवं जामा मस्जिद कमिटी , महावीर गोशाला समिति आमला एवं अन्य सक्रिय समितियों के सदस्यों की भी सराहनीय उपस्थिति रही।
आयोजन में बिना थके ,बिना रुके रक्तदान कराने वाली ब्लड बैंक टीम बैतूल के राजेश बोरखेडे , मुकेश कुमरे,अजय साहू ,निलेश जावलकर एवं अन्य स्टाफ का आयोजन समिति ने हृदय से धन्यवाद किया है एवं शिविर को सफल बनाने में स्कूल के संपूर्ण स्टाफ का भी विशेष रूप से अतुलनीय सहयोग रहा ।









