LATEST NEWS

महाकुंभ मेला: चार अलग-अलग एंटी ड्रोन सिस्टम मेला संपंन होने तक 24 घंटे एक्टिव रहेंगे

प्रयागराज महाकुंभ मेला की सुरक्षा में पहली बार तैनात किए गए एंटी ड्रोन सिस्टम दस जनवरी से काम करना शुरू कर देगा। चार अलग-अलग एंटी ड्रोन सिस्टम मेला संपंन होने तक 24 घंटे एक्टिव रहेंगे। महाकुंभ मेला को लेकर मिल रहीं धमकियों से निपटने के लिए यह एंटी ड्रोन सिस्टम मेला क्षेत्र में अभेद्य किला के रूप में काम करेंगे। बिना अनुमति आसमान में किसी भी ड्रोन को यह मड़राने नहीं देगा। पलभर में ही उसे निष्क्रिय कर देगा। शनिवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने पत्रकारों से यह बातें कहीं। इसके पहले डीजीपी प्रशांत कुमार वीआईपी घाट, संगम क्षेत्र, पुलिस लाइन और मेला परिसर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों को परखा। बोट से संगम नोज, किला घाट समेत अन्य घाटों पर पानी के रास्ते सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता और तत्परता बनाए रखें। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पुलिस लाइन का दौरा करते हुए डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की तैयारियों और ड्यूटी के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।  उन्होंने जवानों को निर्देश दिया कि वे मेला क्षेत्र में अपनी ड्यूटी के दौरान संवेदनशील रहें और श्रद्धालुओं के प्रति शालीन व्यवहार करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को चौकसी बनाए रखने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि हर पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और सतर्कता से करना होगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों से मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन उपकरणों का उपयोग सतत निगरानी और भीड़ नियंत्रण के लिए करें। उन्होंने मेला क्षेत्र में बनाए गए मेला एसएसपी के अस्थायी कुंभ कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इसके बाद एटीएस की तैयारियों को देखा। डीजीपी प्रशांत कुमार के सामने एटीएस के जवानों ने संगम नोज पर माक ड्रिल, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों क प्रदर्शन किया। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ मेले की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं और संतों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थल, जल व नभ में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार किया गया है। मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। सभी विभागों के समन्वय से कार्य चल रहा है। इस दौरान एडीजी भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, एसएसपी महाकुंभ राजेश द्विवेदी आदि रहे। अंतरराज्यीय बार्डरों पर भी चेक प्वाइंट पर हो रहा काम डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि अंतरराज्यीय बार्डरों पर भी महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर चेक प्वाइंट पर काम हो रहा है। मुख्य स्नान पर्वों पर पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पिछले कुंभ के मुकाबले इस बार 40 प्रतिशत अधिक सुरक्षा इंतजाम हुए हैं। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ आईट्रिपलसी में हो रही कैमरों की मानीटिरिंग देखी और जरूरी निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को दिए गए विशेष निर्देश सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और समय रहते कार्रवाई करें। पुलिसकर्मियों से आग्रह किया गया कि वे श्रद्धालुओं से संयमित और विनम्र व्यवहार करें, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम हो। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने को कहा गया।  

24 जनवरी को योगी आदित्यनाथ ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे, बिना ब्याज के मिलेगा लोन

लखनऊ उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए ब्याज व गारंटी मुक्त लोन दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर 24 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत हर वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पहले चरण में 25,000 लाभार्थियों को लोन उपलब्ध कराया जाएगा। एमएसएमई विभाग की तरफ से युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए पंजीकरण व आवेदन की ऑनलाइन सुविधा विभाग की वेबसाइट (https://msme.up.gov.in) पर उपलब्ध कराई गई है। वेबसाइट पर उद्योग शुरू करने के लिए 400 परियोजना रिपोर्ट और लगभग 600 बिजनेस आइडिया भी विभिन्न फार्मेट में दिए गए हैं। 21 से 40 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि यह अभियान प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत उन्हीं युवाओं का चयन किया जाएगा जो न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण हों और 21 से 40 आयु वर्ष के हों। 5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन गाजियाबाद के दो हजार युवाओं को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार मार्च 2025 तक गाजियाबाद के दो हजार युवाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन मिलेगा। शासन के आदेश पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र को शुरुआत में 15 जनवरी तक जिले से 100 युवाओं का चयन करना है। इससे जिले में रोजगार को गति मिलेगी। प्रदेश में योगी सरकार युवाओं को बनाएगी उद्यमी बता दें कि प्रदेश में रोजगार का स्तर बढ़ाने के लिए युवाओं को उद्यमी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के उद्योग विभाग मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत युवाओं को उद्यमी बनाना है। 50 हजार रुपये का मिलेगा अनुदान आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही कौशल विकास मिशन, आइटीआइ, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल के डिग्रीधारियों को लोन दिया जाएगा। आवेदक करने वाले की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें 50 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा।

कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने गंगा में चलने वाली सभी मोटर बोट पर रेट लिस्ट लगाने का फैसला किया

वाराणसी महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आस्था की संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी को लगने जा रहे महाकुंभ को लेकर एक पूरा महाकुंभ नगर बसा दिया गया है। प्रयागराज में विभिन्न अखाड़ों का छावनी प्रवेश भी शुरू हो चुका है। भव्य और दिव्य पेशवाई ने आमजन को मुग्ध किया है तो वहीं वाराणसी में भी कुंभ का व्यापक असर देखा जा रहा है। महाकुंभ की तैयारियों के लिए केवल प्रयागराज ही नहीं, बल्कि वाराणसी में भी लगातार अधिकारियों की बैठक हो रही है। पूरे कुंभ के दौरान वाराणसी में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने गंगा में चलने वाली सभी मोटर बोट पर रेट लिस्ट लगाने का फैसला किया है जो नाव चलाने वालों के साथ पर्यटकों के लिए भी बहुत फायदे का सौदा साबित होने जा रहा है। किसी भी तीर्थ पर विशेष अवसर के समय जुटने वाली बड़ी भीड़ स्थानीय साधन और संसाधनों की मांग बहुत बढ़ा देती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की ओर से भी कई बार यह शिकायत आती है कि उनसे किसी सेवा और चीज के बदले बहुत अधिक चार्ज कर लिया गया। उनको ठगी का शिकार होने का भय रहता है। वहीं, मांग में वृद्धि के कारण स्थानीय दुकानदारों या सेवा प्रदाताओं को शिकायत होती है कि उनको ग्राहकों से उचित रकम नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सरकार का ये फैसला सभी पक्षों के लिए सही है। इस बारे में बात करते हुए स्थानीय निवासी गौरव द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया, “काशी के घाटों पर अब नाव पर रेट लिस्ट चिपकेगी। यह सरकार की तरफ से बहुत अच्छी पहल है। क्योंकि अभी यह सीजन चल रहा है और बनारस में अगर देखा जाए तो कुछ दिनों से पर्यटन एकाएक बढ़ रहा है। यदि कोई ऐसा पर्यटक बनारस आता है जिसकी कोई जान-पहचान नहीं होती है तो सबसे बड़ी शिकायत यही सामने आती है कि नाव वालों ने ओवरचार्ज कर दिया। ऐसे में यह सरकार की बड़ी अच्छी पहल है।” उन्होंने आगे कहा कि रेट लिस्ट के हिसाब से पेमेंट तय हो जाएगा। पर्यटकों की सुविधाओं को अगर देखा जाए तो ये बहुत अच्छी चीज है। साथ ही इसमें नाव वालों का भी पक्ष देखते हुए दाम को मार्केट रेट से थोड़ा सा ऊपर रखा गया है। क्योंकि सीजन के समय में बहुत पर्यटक आते हैं जिससे डिमांड बढ़ते ही रेट काफी ज्यादा हो जाते हैं। ऐसे में नाव वालों को भी इस रेट लिस्ट से शिकायत नहीं होगी। सरकार ने काफी अच्छे से रेट तय किए हैं और देखा जाए तो टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।

महाकुंभ: श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर श्रेणी के लिए अलग-अलग ई-पास जारी किए जा रहे

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम व्यवस्था और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए छह अलग-अलग रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, इस बार श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर श्रेणी के लिए अलग-अलग ई-पास जारी किए जा रहे हैं। ई-पास को विभिन्न कैटेगिरी के आधार पर वितरित किया जाएगा, जैसे कि उच्च न्यायालय, वीआईपी, विदेशी राजदूत, विदेशी नागरिक और अप्रवासी भारतीयों के लिए सफेद रंग का पास, अखाड़ों और संस्थाओं के लिए केसरिया रंग का पास, कार्यदायी संस्थाओं, वेंडर, फूड कोर्ट, और मिल्क बूथ के लिए पीला रंग का पास, मीडिया के लिए आसमानी रंग का पास, पुलिस बल के लिए नीला रंग का पास, और आपातकालीन सेवाओं के लिए लाल रंग का पास जारी किया जाएगा। सुरक्षा के साथ-साथ व्यवस्थाओं की सुचारु कार्यप्रणाली के लिए प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी नामित किए जा रहे हैं, जो आवश्यकताओं और अनुमोदन के आधार पर पास जारी करेंगे। इसके अतिरिक्त, महाकुंभ के दौरान वाहनों के लिए भी ई-पास जारी किए जाएंगे। इन पासों का वितरण विभागीय स्तर पर होगा और प्रत्येक वाहन पास के लिए आवेदक को अपना व्यक्तिगत विवरण, कलर्ड पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड, वाहन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, और ड्राइविंग लाइसेंस की स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति प्रस्तुत करनी होगी। बाइक या कार के लिए पास प्राप्त करने प्रक्रिया 1. पास की श्रेणियाँ और रंग: महाकुंभ में विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग रंग के ई-पास जारी किए जाएंगे: सफेद रंग: उच्च न्यायालय, वीआईपी, विदेशी राजदूत, विदेशी नागरिक, अप्रवासी भारतीय, केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए। केसरिया रंग: अखाड़ों और संस्थाओं के लिए। पीला रंग: कार्यदायी संस्थाओं, विक्रेताओं, फूड कोर्ट और मिल्क बूथ के लिए। आसमानी रंग: मीडिया कर्मियों के लिए। नीला रंग: पुलिस बल के लिए। लाल रंग: आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के लिए। 2. आवेदन प्रक्रिया: आवेदन पत्र: ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें, जिसमें व्यक्तिगत विवरण, वाहन की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। दस्तावेज़: आवेदक का आधार कार्ड या पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति आवश्यक होगी। प्रक्रिया: यूपी डेस्को (यूपी राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम) के माध्यम से ई-पास प्रणाली लागू की जाएगी। विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे, जो पास के अनुमोदन के लिए जिम्मेदार होंगे। 3. पास की प्राप्ति: स्वीकृति: आवेदन की स्वीकृति के बाद, ई-पास संबंधित विभाग द्वारा जारी किया जाएगा। प्रिंटिंग: ई-पास को प्रिंट करके मेला पुलिस कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा। 4. सुरक्षा और नियंत्रण: बार कोड: ई-पास पर बार कोड होगा, जिससे पासधारक और वाहन की जानकारी सत्यापित की जा सकेगी। रंग कोडिंग: पास के रंग से यह पता चलेगा कि पासधारक मेला क्षेत्र में कहां तक जा सकता है, जिससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा। उत्तर प्रदेश की नोडल आईटी संस्था यूपीडेस्को द्वारा ई-पास प्रणाली की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे वाहनों के पास के लिए ऑनलाइन आवेदन और स्वीकृति की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी, मेला पुलिस और संस्थाओं के प्रतिनिधि वाहन पासों के आवेदनों की सत्यता की जांच करेंगे। इस व्यवस्था से महाकुंभ के आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।  

डीजीपी प्रशांत कुमार प्रयागराज पहुंचे और महाकुंभ मेला की तैयारियों का जायजा लिया, दिए आवश्यक निर्देश

प्रयागराज महाकुंभ मेले की तैयारियों जोरों से चल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार प्रयागराज पहुंचे और महाकुंभ मेला की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वे अचानक सिविल लाइंस थाने पहुंच गए और वहां सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद वह महाकुंभ मेला क्षेत्र के किला घाट पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। डीजीपी ने दिए आवश्यक निर्देश महाकुंभ की तैयारियों को देखने के बाद डीजीपी प्रशांत कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जल पुलिस और मोटर बोट के माध्यम से चौकसी बरतने का निर्देश दिया। डीजीपी ने मेला क्षेत्र में बनाए गए मेला एसएसपी के अस्थायी कुंभ कार्यालय का भी उद्घाटन किया। बोट से संगम नोज का निरीक्षण किया। इसके बाद एटीएस की तैयारियों को देखा। महाकुंभ में की गई पूरी सुरक्षा व्यवस्था   डीजीपी ने कहा कि महाकुंभ में पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सारे मेले क्षेत्र में निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। सभी विभागों के समन्वय से कार्य चल रहा है। यहां सभी एहतियात लिए जा रहे हैं। हमने महाकुंभ के दौरान 40 से 50 करोड़ लोगों के स्नान कराने की और उनको सकुशल गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। वहीं, डीजीपी प्रशांत कुमार के सामने एटीएस के जवानों ने संगम नोज पर मॉक ड्रिल, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों क प्रदर्शन किया। हर दृष्टि से सुरक्षित होगा Mahakumbh बता दें कि महाकुंभ मेले को हर दृष्टि से सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसी दिशा में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रासायनिक और परमाणु आपदाओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक और परमाणु आपदाओं जैसी संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए मेला प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन और चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने किया। 

मिल्कीपुर में होना है उपचुनाव, इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा

अयोध्या उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली अयोध्या के मिल्कीपुर में विधानसभा का उपचुनाव होना है। उसके लिए सरकार की तरफ से मंत्रियों की बड़ी फौज तैयारी में लगी है। उसी तैयारी का क्रम जांचने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र भी देंगे। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे प्रदेश सरकार के सभी मंत्री भी यहां पहुंच रहे हैं। इनमें से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य राज्य मंत्री भी शामिल होंगे। इनके अलावा संगठन की ओर से प्रभारी का दायित्व निभा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यकर्ता संवाद में शामिल होंगे। उधर मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा दहशत में है। आखिर भाजपा परेशान क्यों है, एक सीट से क्या होने वाला है, क्या उनकी सरकार गिर जाएगी या सरकार बदल जाएगी। यहां पर भाजपा ने अपने मंत्रियों की लंबी चौड़ी फौज उतार रखी है। खुद सीएम योगी कई बार आ चुके हैं। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी अपनी वर्तमान रणनीति तैयार रखी है। प्रतिष्ठा की इस सीट पर भाजपा ने ताकत झोंक रखी है। क्योंकि लोकसभा में इस सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की थी। उसके बाद इसे लेकर भाजपा को कई बार घेरा जा चुका है। अभी हाल में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत ने पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। इसलिए किसी भी कीमत पर वह इस सीट को जीतने का प्रयास कर रहे हैं।  

जियो फाइबर के मैनेजर को हाथरस से किया अगवा, एसटीएफ ने बचाया, मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के हाथरस से अगवा किए गए जियो फाइबर के मैनेजर को एसटीएफ ने मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद छुड़ा लिया। इस दौरान तीन अभियुक्त पकड़े गए हैं। जिसमें एक को गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यूपी के नए एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश की तरफ से मिली जानकारी में बताया गया कि एक जनवरी को जनपद हाथरस में जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज की फिरौती हेतु अपहरण की घटना हुई थी। जिसका अभियोग थाना हाथरस गेट पर पंजीकृत हुआ था। आज जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में अपहरणकर्ताओं से यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और जनपद हाथरस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ हुई है। जिसमें अगवा अभिनव भारद्वाज को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक बदमाश को गर्दन के पास गोली लगी है। घायल बदमाश के अलावा इनके दो और सह अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त विशाल जिसको गोली लगी है वो उत्तराखंड अल्मोड़ा का रहने वाला है। दूसरा सुजल कुमार भी यहीं का रहने वाला है। तीसरा अभियुक्त करण बिष्ट है जिसकी उम्र 20 वर्ष की है। इनके पास घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार ,पचास हज़ार रुपए नगद, मोबाइल फोन और अन्य सामान हज़ार रुपए नगद के साथ मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक स्कूटी भी है जो घटना में प्रयुक्त हुई है। तीनों अभियुक्तों को डीएम आवास के पास गिरफ्तार किया गया है। जिस बदमाश के गले में गोली लगी है। उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसटीएफ और हाथरस पुलिस ने सूचना के आधार पर अपहरणकर्ताओं का पीछा कर मुरादाबाद में घेर लिया। वहां पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अपहरणकर्ता विशाल को गोली लगी और मैनेजर अभिनव भारद्वाज को छुड़ा लिया गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के निवासी जियो फाइबर के मैनेजर का अपहरण कर लिया गया था। उनकी एक जनवरी को शाम सात बजे परिजनों से आखिरी बार बात हुई थी। परिजनों को अपहरण का पता तब लगा, जब उनकी पत्नी से फोन पर फिरौती मांगी गई। इसके बाद पुलिस एक्टिव मोड पर थी।  

घने कोहरे में तीन वाहन आपस मे टकरा गए, गाड़ियों के उड़े पखच्चे, एक की मौत, 30 से ज्यादा घायल

लखनऊ आगरा-जयपुर हाइवे पर शनिवार देर रात महुअर पुल के पास घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। घने कोहरे में तीन वाहन आपस मे टकरा गए। यात्रियों से भरी हुई बस ट्रैलर में घुसी गई, वहीं पीछे से मैक्स गाड़ी ने भी जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं एक की एक की मौत हो गई है। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अछनेरा, किरावली, बिचपुरी व एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रैपर किया गया है। हादसे से मौके पर मची चीख़ पुकार पूरा मामला थाना किरावली के महुअर पुल के पास का है। रात करीब 1 बजे घने कोहरे के चलते यह भीषण हादसा हुआ है। हादसे में घायल लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा मैक्स गाड़ी में बैठे दो लोग और बस में बैठे चार लोगों की स्थिति ज्यादा खराब है। बता दें कि हादसे के बाद मौके पर चीख़ पुकार मच गई थी। ट्रेलर चालक की गलती से हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार 6 लोगों को बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया है। पुलिस ने वाहनों को क्रेन से अलग हटवाया है।  मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लिया। जिसके चलते पीछे चल रही बस ट्रेलर में भिड़ गई। वहीं पीछे आ रही मैक्स भी उसमें टकरा गई। हादसा ट्रेलर चालक की गलती से हुआ है।  

मुरादाबाद में सपा विधायक समरपाल समेत दो लोगों को अलॉट भवन खाली करवाकर नगर निगम ने कब्जा ले लिया

मुरादाबाद यूपी के मुरादाबाद के कंपनी बाग में सपा विधायक समरपाल समेत दो लोगों को अलॉट भवन खाली करवाकर नगर निगम ने कब्जा ले लिया। दोनों भवनों के अलॉटमेंट की 15 वर्ष की अवधि पूरी होने पर आवंटियों को नोटिस दिया गया था पर आवास खाली नहीं हुए। नगर निगम ने दल बल के साथ भवन खाली करवा लिए। इस भूमि का क्षेत्रफल 550 वर्ग मीटर और बाजार मूल्य करीब 15 करोड़ रुपए है। नगर निगम की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।कंपनी बाग में कंपोजिट विद्यालय के पास स्थित दो आवासों को अपर नगर आयुक्त, एसीएम द्वतीय और पुलिस बल की मौजूदगी में खाली करवाया गया। इस दौरान नगर निगम ने अपनी खाली संपत्ति पर पेंट से नगर निगम की संपत्ति भी अंकित करवा दिया। अफसरों ने बताया कि नगर निगम अपने उक्त आवंटित भवनों की अवधि पूरी होने पर नोटिस जारी कर चुका है। कंपनी बाग स्थित कंपोजिट विद्यालय के निकट नगर निगम के दो भवन जिसमें एक भवन भूतल का नौगांवा से सपा विधायक समरपाल सिंह और उसके ऊपर निर्मित भवन एलडी चतुर्वेदी के नाम से नगर निगम ने अलॉट किया था। जिसकी अवधि को पंद्रह वर्ष पूरे हो चुके थे। उक्त भवनों का आवंटन निरस्त करते हुए भवन खाली करवाए जाने को अध्यासियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। आवास खाली नहीं होने पर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के आदेश पर टीम ने शुक्रवार को भूजल और उसके ऊपर बने कुल क्षेत्रफल 550 वर्ग मीटर जमीन को खाली करवा कर कब्जा ले लिया। उक्त जमीन का बाजार मूल्य करीब 15 करोड़ बताया गया है। 8 माह में निगम ने खाली करवाई 9 अरब की संपत्ति नगर निगम ने पिछले आठ महीने से अपनी भूमि कब्जा मुक्त करवाने का अभियान चला रखा है। नगर आयुक्त ने बताया कि नियमानुसार जो भी प्रक्रिया है उसके तहत निगम अपनी जमीन को मुक्त करवा रहा है। पिछले आठ माह में करीब नौ अरब की जमीन मुक्त करवाई जा चुकी है। इसमें काफी जमीन प्राइम लोकेशन की है जिसमें विकास के प्रजोक्ट प्रस्तावित किए गए हैं।

प्रयागराज रेल मंडल महाकुंभ में पहली बार रेल कर्मियों की जैकेट से ‘डिजिटल रेल टिकट’ बनाने की सुविधा प्रदान करेगा

प्रयागराज महाकुंभ-2025 को ‘दिव्य-भव्य’ के साथ ‘डिजिटल’ बनाने का संकल्प डबल इंजन की सरकार ने लिया है। इस दिशा में भारतीय रेलवे एक अनूठी पहल करने जा रहा है। प्रयागराज रेल मंडल महाकुंभ में पहली बार रेल कर्मियों की जैकेट से ‘डिजिटल रेल टिकट’ बनाने की सुविधा प्रदान करेगा। इस पहल के कारण महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को टिकट की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही रेलवे प्रशासन को भी टिकट बनाने की प्रक्रिया में कुछ राहत मिलेगी। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने पहले ही टोल फ्री नंबर, वेबसाइट और महाकुंभ मेला ऐप जारी कर ‘डिजिटल महाकुंभ’ को सफल बनाने में सार्थक प्रयास किए हैं। ‘महाकुंभ-2025’ को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने डिजिटल तकनीक के उपयोग से टिकटिंग प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए एक अभिनव पहल शुरू की है। इस बारे में बताते हुए प्रयागराज रेल मंडल के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने कहा, ”महाकुंभ के दौरान, रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारी प्रयागराज जंक्शन पर हरे रंग की जैकेट पहनकर विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इन जैकेट्स के पीछे क्यूआर कोड अंकित होगा, जिसे श्रद्धालु अपने मोबाइल से स्कैन कर सीधे यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप यात्रियों को बिना लाइन में खड़े अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा।” प्रयागराज रेल मंडल की इस पहल से श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइनों से बचते हुए आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट बुकिंग की यह प्रक्रिया न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को टिकट लाइन की समस्या से भी दूर रखेगी। सीनियर पीआरओ ने बताया, ”रेलवे कर्मी क्यूआर कोड वाली जैकेट पहनकर रेलवे परिसर में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगे, जिससे श्रद्धालु आसानी से टिकट बुक कर सकें। साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे।” उत्तर मध्य रेलवे की पहल डबल इंजन सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘डिजिटल महाकुंभ’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को भी अनोखा और सुखद अनुभव प्रदान करेगा।  

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी, 2025 को मनाई जाएगी

अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी तिथि के अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी तदनुसार 11 जनवरी को है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसे “प्रतिष्ठा द्वादशी “ का नाम दिया है। इस अवसर पर 11 जनवरी से 13 जनवरी तक राम मंदिर में चार स्थानों पर तीन दिवसीय आयोजन होंगे। अयोध्या के संत भी होंगे आमंत्रित समारोह में अयोध्या के संतो को आमंत्रित किया जा रहा है। जिसके लिए बैठक की गई और आमंत्रित करने वाले संतो की सूची फाइनल की गई। “प्रतिष्ठा द्वादशी “ के आयोजन पर अंगद टीला पर होने वाले समस्त कार्यक्रमों में सम्पूर्ण समाज को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके लिए आमंत्रण पत्र भी बटना शुरू हो गया हैं। यहां आने के लिए आम श्रद्धालुओं को भी सुरक्षा सम्बन्धी कोई बाधा , रोक टोक नहीं होगी और प्रतिदिन भोजन प्रसाद भी सभी के लिए उपलब्ध रहेगा। ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वर्ष भारतीय काल गणना के अनुसार मनाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी (22 जनवरी 2024) को की गई थी । वर्ष 2025 के जनवरी मास में पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी को है। इसे “प्रतिष्ठा द्वादशी “ कहा जाएगा, इस अवसर पर चार स्थानों पर तीन दिवसीय आयोजन होंगे। मंदिर परिसर के यज्ञ मण्डप में होंगे आयोजन उन्होंने बताया कि शुक्ल यजुर्वेद मध्यन्दनी शाखा के 40 अध्यायों के 1975 मंत्रो से अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी, 11 वैदिक मन्त्रोंच्चार करेंगे| होम का यह कार्य प्रातः काल 8 से 11:00 बजे तक और अपराह्न 2 से सायं 5:00 बजे तक होगा। श्रीराम मंत्र का जप यज्ञ भी इसी कालखंड में दो सत्रों में होगा, 6 लाख मंत्र जप किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा, पुरुष सूक्त, श्री सूक्त, आदित्य हृदय स्तोत्र, अथर्वशीर्ष आदि के पारायण भी होंगे। द्वितीय स्थान मन्दिर के भूतल पर होंगे कार्यक्रम श्री चंपत राय ने बताया कि दक्षिणी दिशा के प्रार्थना मंडप में नित्य अपराह्न 3 से 5 बजे तक भगवान को राग सेवा प्रस्तुत की जाएगी। मंदिर की कोली में नित्य सायं काल 6 से 9:00 बजे तक रामलला के सम्मुख बधाई गान प्रस्तुत होंगे। तृतीय स्थान यात्री सुविधा केंद्र पर होंगे कार्यक्रम श्री चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर के यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पर तीन दिवसीय संगीतमय मानस पाठ होगा। चतुर्थ स्थान अंगद टीला के मैदान में होंगे कार्यक्रम श्री चंपत राय ने बताया कि अंगद टीला के मैदान पर नित्य अपराह्न 2 से 3:30 बजे तक राम कथा और अपराह्न 3:30 से 5:00 बजे तक मानस पर प्रवचन होंगे। नित्य सायंकाल 5:30 से 7:30 बजे तक अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसी स्थान पर 11 जनवरी को प्रातः काल से भगवान के भोजन प्रसाद का वितरण प्रारंभ होगा|उन्होंने बताया कि अंगद टीला के समस्त कार्यक्रमों में सम्पूर्ण समाज सादर आमंत्रित है। यहां सुरक्षा सम्बन्धी कोई बाधा / रोक टोक नहीं होगी। इन स्थलों पर 11 से 13 जनवरी तक रोज होंगे कार्यक्रम 1- यज्ञ मंडप (मंदिर परिसर) – शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों से अग्निहोत्र (सुबह 8-11 बजे और दोपहर 2-5 बजे) – छह लाख श्रीराम मंत्र जाप, रामरक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा, आदि का पाठ 2- मंदिर भूतल पर कार्यक्रम – राग सेवा (3 से 5 बजे) – बधाई गान (6 से 9 बजे) 3-यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पर – संगीतमय मानस पाठ 4- अंगद टीला – रामकथा (2 से 3:30 बजे) – मानस प्रवचन (3:30 से 5 बजे) – सांस्कृतिक कार्यक्रम (5:30 से 7:30 बजे) – भगवान का प्रसाद वितरण (प्रातः काल से)

प्रयागराज महाकुम्भ की शुरुआत से पहले सज रही संगम नगरी, एयरपोर्ट से संगम नगरी तक 16 KM लंबा वीवीआईपी कॉरिडोर तैयार…

 प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेला 2025 की तैयारियों के तहत शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल रहा है. संगम नगरी को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 16 किलोमीटर लंबा और 550 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा VVIP कॉरिडोर लगभग तैयार हो चुका है. लोगों का कहना है कि यह कॉरिडोर न केवल यातायात को सुगम बना रहा है, बल्कि शहर की सुंदरता से भी ध्यान खींच रहा है. बता दें कि संगम की रेती पर कुंभ मेला की शुरुआत से पहले सज रही नगरी में प्रयागराज एयरपोर्ट (Prayagraj Airport) से संगम तक 16 किलोमीटर लंबा वीवीआईपी कॉरिडोर (VVIP Corridor) बनाया गया है. इस वीवीआईपी कॉरिडोर को बनाने में 550 करोड़ रुपये की लागत आई है. वीवीआईपी कॉरिडोर में पड़ने वाले चौराहों पर नटराज, नंदी, ऋषि-मुनियों की कलाकृतियां लगाई गई हैं. वहीं प्रयागराज एयरपोर्ट से आधा किलोमीटर आगे 84 विशेष स्तंभ लगाए गए हैं, जो चौरासी स्तंभ सृष्टि के सार का प्रतीक हैं. सनातन परंपरा में 84 लाख योनियां बताई गई हैं, यहां 84 स्तंभ उन्हीं के प्रतीक हैं. लाल पत्थर से तैयार किए जा रहे खंभों पर भगवान शिव के सहस्त्र नाम भी अंकित किए गए हैं. सड़कों के किनारे पौधे लगाए गए हैं, जिनमें फूलों के भी पौधे शामिल हैं. यहां आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि एक समय इस सड़क से गुजरने से डर लगता था, क्योंकि यहां सन्नाट पसरा रहता था, लेकिन एयरपोर्ट से जुड़ने के बाद इस सड़क का महत्व तो बढ़ा ही, साथ ही आवागमन भी तेज हो गया. वहीं दूसरी ओर सुंदरीकरण से सड़क का कायाकल्प हो गया. 84 विशेष स्तंभ भी लगाए गए हैं  प्रयागराज एयरपोर्ट से आधा किलोमीटर आगे 84 विशेष स्तंभ लगाए गए हैं. ये चौरासी स्तंभ सृष्टि के सार का प्रतीक है. सनातन परंपरा में 84 लाख योनियां होती हैं, 84 स्तंभ 84 लाख योनियों का प्रतीक हैं. लाल पत्थर से तैयार किए जा रहे इन खंभों पर भगवान शिव के सहस्त्र नाम भी अंकित किए गए हैं. यही नहीं सड़कों के किनारे पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं, जिसमें फूलों के भी पौधे भी शामिल हैं. जिसकी वजह से सड़क की खूबसूरती बढ़ गई है. कभी इस सड़क पर सन्नाटा पसरा रहता था   आपको बता दें, एक समय था इस सड़क से लोग गुजरने से डरते थे, क्योंकि इन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था. लेकिन एयरपोर्ट पर जाने के बाद इस सड़क का महत्व तो बढ़ा ही साथ ही सड़क पर आवागमन भी तेज हो गया. वहीं दूसरी ओर सुंदरीकरण से इस सड़क का कायाकल्प भी हो गया. हर कोई इस सड़क से गुजरने वाला अब इस काम की जमकर तारीफ कर रहा है.  

मेला क्षेत्र के शिविरों को मिलेंगी सभी सुविधाएं, शौचालय से लेकर पीने योग्य पानी की आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं भी सम्मिलित

महाकुंभ नगर महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने में जुटी योगी सरकार मेला क्षेत्र में लगने वाले शिविरों को भी तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसमें शौचालय से लेकर पीने योग्य पानी की आपूर्ति और बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं भी सम्मिलित हैं। सुविधा पर्ची के माध्यम से सभी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, इसको लेकर योगी सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सत्यापन की व्यवस्था की है। इसे और मजबूती देने के लिए मेला प्राधिकरण की ओर से सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है कि वे पूरे मेला के दौरान तीन बार सभी संस्थाओं का सत्यापन करेंगे, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें वे सभी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, जिसकी उन्हें आवश्यकता है। तीनों सत्यापन अलग-अलग समय में किए जाएंगे। प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि भूमि और सुविधा आवंटन सॉफ्टवेयर में जितनी संस्थाओं को भूमि और सुविधाओं का आवंटन हुआ है, उनका समय सारणी के अंतराल पर कम से कम तीन बार सत्यापन कर अपडेट किया जाए। पहला सत्यापन 12 जनवरी से 4 फरवरी के मध्य किया जाना निर्धारित है, जबकि दूसरा 5 फरवरी से 12 फरवरी के मध्य और तीसरा सत्यापन 13 फरवरी से 26 फरवरी के मध्य किया जाएगा। इसमें संस्था का नाम, औसतन कल्पवासियों की संख्या, संस्था द्वारा किए गए भंडारों तथा भंडारों में प्रतिभागियों की संख्या, संस्था द्वारा किए गए प्रवचनों की संख्या, संस्था में अनुमानित आगंतुकों की संख्या और संस्था द्वारा कितनी अवधि के लिए शिविर लगाया गया, जैसे विवरण का सत्यापन किया जाएगा। इस तरह 45 दिन चलने वाले मेला के दौरान पारदर्शी तरीके से सत्यापन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इस सत्यापन का उद्देश्य यही है कि जिन संस्थाओं को भूमि एवं सुविधाएं आवंटित की गई हैं, उनके द्वारा दिए प्रस्ताव के क्रम में गतिविधियां हो रही हैं कि नहीं, इससे उनका सत्यापन हो जाएगा तथा उन संस्थाओं का अपडेट भी सॉफ्टवेयर पर फीड हो जाएगा। यही नहीं, संस्थाओं को सुविधाओं एवं अन्य के संबंध में डाटा ड्रिवेन सिस्टम किए जाने में भी आसानी होगी। इसके अलावा सुविधा पर्ची में क्षेत्रफल एवं सुविधा का उपयोग दिए गए व्यवस्थानुसार हो रहा है अथवा नहीं, अनुबंधित आपूर्तिकर्ताओं द्वारा कार्य पूर्ण किया गया है या नहीं, यह भी पता चल सकेगा, जिससे भुगतान की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण की जा सकेगी।

महाकुंभ में RSS की महा पाठशाला: 10 जनवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले इस ज्ञान महाकुंभ में कई विषयों पर मंथन किया जाएगा

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 144 साल बाद लग रहे महाकुंभ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला भी लगेगी। शिक्षा पर केंद्रित इस ज्ञान महाकुंभ में भारत का एक नाम, सनातन शिक्षा, हिंदुत्व, इतिहास से हुए खिलवाड़ समेत कई विषयों पर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विश्व संवाद केंद्र में आयोजित संघ के शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल कोठारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह महामंथन एक माह तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले इस ज्ञान महाकुंभ में कई विषयों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही एक प्रस्ताव पारित कर राष्ट्र और सरकार को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र का निर्माण उसकी शिक्षा पर निर्भर होता है। राष्ट्र निर्माण के लिए सनातन के सबसे बड़े आस्था के स्थल पर ज्ञान महाकुंभ का आयोजन होगा। भारतीय शिक्षा की पुनर्स्थापना का प्रयास किया जाएगा। विश्व गुरु भारत के लिए भारतीय शिक्षा की बेहद जरूरत हैं। बड़ा विषय यह भी है कि भारत को भारत के ही नाम से पुकारा जाए। सनातन की बात हो और आक्रांताओं का पढ़ाया गया, इतिहास का सच लोगों तक न सिर्फ लाया जाए बल्कि इसमें सुधार भी किया जाए। डॉ अतुल ने आगे कहा कि विश्व की शिक्षा का या मार्गदर्शन का केंद्र ही सनातन धर्म रहा है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज मेला क्षेत्र के सेक्टर 8 में ज्ञान महाकुंभ का आयोजन कराया जा रहा है। देश भर से हजारों शिक्षक, शिक्षा विद, विचारक, समाज सेवी, छात्र छात्राएं मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय समेत कई राष्ट्रीय नेता मौजूद रहेंगे।

‘सुशासन सप्ताह- 2024’ के अवसर पर सबसे अधिक लोक शिकायतों का निस्तारण कर पहला स्थान प्राप्त किया, योगी सरकार ने रचा इतिहास

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ‘सुशासन सप्ताह- 2024’ के अवसर पर पूरे देश में सबसे अधिक लोक शिकायतों का निस्तारण कर पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश ने ब्लॉक और मुख्यालय स्तर पर वर्कशॉप के आयोजन में भी पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरे पायदान पर मध्य प्रदेश है। यह उपलब्धि योगी सरकार की प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा के प्रति कटिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पूरे देश में 19 से 24 दिसंबर के बीच ‘सुशासन सप्ताह’ मनाया जाता है। ‘सुशासन सप्ताह’ की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, ”उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में सबसे अधिक कुल 6,08,617 लोक शिकायतों का निस्तारण कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, महाराष्ट्र ने 2,33,892 लोक शिकायतों का निस्तारण कर पूरे देश में दूसरा और राजस्थान ने 2,13,415 लोक शिकायतों का निस्तारण कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।” वहीं, पूरे देश में ‘सुशासन सप्ताह’ के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोक शिकायतों के निस्तारण के लिए ब्लॉक, तहसील, जनपद और मुख्यालय स्तर पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक 16,997 वर्कशॉप का आयोजन कर देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इन वर्कशॉप का उद्देश्य लोक शिकायतों को निस्तारण और जन जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना है। इन कार्यक्रमों ने जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत संवाद स्थापित किया।वहीं, मध्य प्रदेश ने पूरे देश में 13,128 वर्कशॉप का आयोजन कर दूसरा, जबकि राजस्थान ने 5,810 वर्कशॉप का आयोजन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नीति और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों ने उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। योगी सरकार ने ‘सुशासन सप्ताह’ के माध्यम से देश को ‘जन सेवा ही प्रथम प्राथमिकता’ का संदेश दिया है। जनता की शिकायतों का निस्तारण और जन जागरूकता के लिए कार्यशालाओं का आयोजन, इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet