LATEST NEWS

मुरादाबाद में खोले गया गाैरीशंकर मंदिर का गर्भगृह

 मुरादाबाद मुरादाबाद के झब्बू का नाला मोहल्ले में स्थित गौरीशंकर मंदिर का गर्भगृह 43 साल बाद सोमवार को खोल दिया गया। 1980 के दंगों के दौरान पुजारी की हत्या के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया था। मंदिर के पुजारी के पोते ने डीएम को अर्जी देकर इसे दोबारा खुलवाने की मांग की थी। प्रशासन ने तीन दिन पहले मौके का निरीक्षण कर मंदिर की स्थिति का आकलन किया। सोमवार को पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर की दीवारों को तोड़कर खोदाई शुरू की गई। खोदाई में मंदिर के गर्भगृह से मूर्तियां मिली हैं। मंदिर के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि मंदिर को जल्द ही पूरी तरह से पूजा-पाठ के लिए खोला जाएगा। वर्षों से बंद इस मंदिर के खुलने से क्षेत्रवासियों में उत्सुकता बढ़ गई है।

आगरा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को लगाई फांसी

आगरा आगरा के बाह में शादी के आठ महीने बाद ही पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने फंदे पर लटक कर खुद की भी जान दे दी। घर में एक साथ दो लाशें देख परिजनों में चीत्कार मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाह के बिजौली गांव में धीरज (24) का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी किरन (20) का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। दंपती के शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।   परिजनों ने बताया कि धीरज की शादी आठ महीने पहले ही फतेहाबाद के चमन पुरा गांव की किरन के साथ हुई थी। धीरज बेलदारी का काम करता था। धीरज और उसकी पत्नी किरन छत पर बने कमरे में रहते थे, जबकि बड़े बेटे राजेश की पत्नी अपनी सास गुड्डी देवी के साथ नीचे कमरे में रहती हैं। गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि दोनों रविवार रात को खाने के बाद सोए थे। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। किरन मरने की धमकी देती रहती थी। मायके वालों को भी यह बात बताई थी। सोमवार सुबह तड़के जब शौच गई, तब भी दोनों को बतियाते सुना था। सुबह 9 बजे के करीब काम के लिए बुलाने मिस्त्री आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख चीख निकल गई। एसओ बाह सुरेश चंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। मामले की जांच को पूछताछ की जा रही है। मायके वाले भी बुलाए हैं।  

मेरठ में युवक ने दोस्त को मारने में बर्बरता की सभी हदें पार

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मेरठ के कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने अपने दोस्त अभिनव (17) की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। किशोर ने दोस्त को मारने में बर्बरता की सभी हदें पार कर दीं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी लाश का हाल देख हैरान रह गए। लोगों ने शव को देख को कलेजा कांप गया। किशोर ने हत्याकांड को ऐसे अंजाम दिया जैसे एक पेशेवर अपराधी अंजाम देता है। 16 साल की उम्र में आरोपी ने ऐसा कारनामा किया है जो पेशेवर अपराधी से भी ज्यादा क्रूर है। आरोपी ने दोस्त अभिनव के सिर पर हथौड़े से दम निकलने तक अनगिनत वार किए। चेहरे को बुरी तरह कूच दिया। आइए जानते हैं आरोपी किशोर ने इतनी क्रूरता से अभिनव को क्यों मारा? मेरठ के कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर ही छात्र अभिनव का शव गढ़ रोड पर एक ट्यूबवेल के पास से बरामद किया गया। हत्या के आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका दोस्त प्रेमिका के न्यूड फोटो और वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था। इसीलिए उसे मौत के घाट उतार दिया। किशोर और अभिनव के बीच तीन साल से दोस्ती थी। दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। आरोपी ने 12वीं और अभिनव ने 11 कक्षा में पंजीयन करा रखा था। दोनों आईआईटी की तैयारी कर रहे थे। दोनों एक साथ ही कोचिंग जाते थे। दोनों की अच्छी दोस्ती थी। आरोपी के मुताबिक, अभिनव ने उसके फोन से उसकी गर्लफ्रेंड के फोटो और वीडियो ले लिए थे।   हथौड़े से अभिनव के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार उन्हीं के बल पर वह उसकी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने लगा था। अभिनव को उसने कई बार समझाया, मगर वह नहीं माना। तब उसने हत्या की योजना बनाई। हथौड़ा उसने घर से ही बैग में रख लिया था। शनिवार को वह अपने दोस्त अभिनव के साथ उसकी स्कूटी से कोचिंग के लिए निकला। वह बहाने से उसे गढ़ रोड पर ले गया। वहां चकरोड से टयूबवेल के पास ले लिया। बातचीत के दौरान उसने थैले में पहले से रखे हथौड़े को निकालकर अभिनव के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। उसकी मौत होने पर भी वह सिर पर हथौड़े मारता रहा। दोस्त की हत्या कर वह देर शाम को घर पहुंचा और रात को आराम से सो गया। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। उधर, एसएसपी डॉ विपिन ताडा का भी कहना है कि चेहरे पर काफी प्रहार किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी काफी चोटें आई हैं। हत्यारोपी ने अभिनव का आईफोन बेच दिया परिजनों ने अभिनव के नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद था। पुलिस पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने बताया कि उसने आबूलेन स्थित एक दुकान पर अभिनव का मोबाइल बेच दिया है। वहीं आरोपी ने भी अपना मोबाइल पहले ही दुकान पर बेचकर आठ हजार रुपये जुटाए थे। उन्हीं पैसों से दावत कर वह अभिनव को बहकाकर ले गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी किशोर ने मेरठ में मॉल से कपड़े खरीदकर पहने थे। बेटे को इंजीनियर बनाना चाहते थे सुनील वर्णिका स्टेट कॉलोनी में सुनील अपने परिवार के साथ खुशहाली से रह रहे थे। बेटा अभिनव आईआईटी की तैयारी कर रहा था। पिता ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा पढ़ने में बहुत होशियार था। वह आईआईटी कर इंजीनियर बन कर अपने पिता का सीना गर्व से चौड़ा करना चाहता था। बेटे की बात करते-करते पिता की आंखें नम हो गईं। पूर्व सैन्य कर्मी का बेटा है हत्यारोपी हत्यारोपी के पिता हवलदार के पद पर थे। तीन साल पहले ही रिटायर हुए हैं। वह मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले हैं। रिटायर होने के बाद उन्होंने वर्णिका स्टेट कॉलोनी में मकान बना लिया था। मौत की सूचना पर परिजनों का रोकर बुरा हाल इकलौते बेटे की हत्या की सूचना मिलने के बाद पिता सुनील और मां कविता का बुरा हाल हो गया। मां बेबस होकर बार-बार बेटे को याद कर रही थी। मां के आंसू देख कर अन्य लोगों की आंखें नम हो गईं। पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने किसी तरह मां को संभाला। छोटी बहन आराध्या भाई अभिनव को याद कर फफक पड़ी। गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने पर किशोर ने छात्र की हत्या की है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है। मृतक छात्र की स्कूटी भी आरोपी से बरामद हुई है। शव बरामद कर लिया है। – डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

आईटीआई पास आउट युवाओं को मिलेगा रोजगार के लिए पांच लाख तक का लोन

उत्तर प्रदेश आईटीआई पास आउट और कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। उन्हें नौकरी के लिए अब दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं है। नौकरी की बजाय वह खुद का रोजगार स्थापित करने को ऋण ले सकते हैं। यह अवसर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में दिया गया है। ऋण मुहैया होने के बाद कारोबार के माध्यम से आईटीआई पास आउट आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे। जनपद में जिला मुख्यालय समेत तहसील क्षेत्रों में चार राजकीय आईटीआई हैं। इसके साथ ही कई मिनी आईटीआई भी हैं जो कि निजी स्तर पर संचालित हो रही हैं। आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी पास आउट को नौकरी के अवसर अपेक्षानुरूप नहीं प्राप्त हो रहे हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से जो भर्तियां होती हैं उनमें इतनी पगार भी नहीं होती है कि परिवार को सही तरीके से गुजारा हो सके। ऐसे में पास आउट रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में नौकरी तो पा जा जाते हैं। मगर कुछ ही समय बाद उनके पास वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है। युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण ऐसे में अब शासन स्तर से आईटीआई और कौशल विकास मिशन से पास आउट युवाओं के लिए खुद के रोजगार के अवसर पैदा करने पर फोकस किया गया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में पास आउट युवाओं को ऋण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। रोजगार के लिए ऐसे युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ लेने को आईटीआई पास आउट या कौशल विकास प्रशिक्षण् प्राप्त युवा एमएसएमई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इंस्पेक्टर और दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मचारियों को भारी पड़ा युवक को झूठे केस में फ़साना, एडीजी के निर्देश पर ऐक्शन

फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में इंस्पेक्टर और दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच तत्कालीन सीओ अरुण कुमार ने की। जिन्हें पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली थी। फर्रुखाबाद में वाहन ठीक कराने के बहाने बुलाए गए बाइक मैकेनिक को तमंचा बरामद दिखाकर जेल भेजने के मामले में एडीजी के निर्देश पर मोहम्मदाबाद कोतवाली के तत्कालीन इंस्पेक्टर मनोज भाटी, दरोगा महेंद्र सिंह, सिपाही अंशुमन चाहर, राजन पाल और यशवीर सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है। पिपरगांव निवासी कृष्ण कुमार की ओर से सीओ को शिकायत की गई थी कि उसके भाई बाइक मैकेनिक नंदू को प्रधान और मोहम्मदाबाद कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने षड़यंत्र करके 18 अगस्त को बाइक सही कराने के बहाने बुलाया। अगले दिन नंदू को पुलिसकर्मी नदी किनारे ले गए। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने नंदू को तमंचा पकड़ाकर भागने के लिए कहा। धमकी दी कि यदि नहीं भागे तो गोली मार देंगे। इस पर नंदू भागने को मजबूर हो गया। पुलिस ने उसके भागने का वीडियो बनाया और पकड़कर वापस थाने ले आए। नंदू के खिलाफ धारा 25 में मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया। मामले की जांच तत्कालीन सीओ अरुण कुमार ने की। जिन्हें पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली थी। वर्तमान सीओ राजेश द्विवेदी ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर रविवार को न्यायिक कार्य में गलत साक्ष्य देने के तहत बीएनएस की धारा 229 में मोहम्मदाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें अधिकतम सात वर्ष की सजा हो सकती है। वाराणसी में थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय हाजिर वाराणसी में फरियादियों से अभद्रता की शिकायत पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने खुद जांच कराकर दशाश्वमेध थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने यह कार्रवाई रविवार रात ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में हुई अपराध समीक्षा बैठक में की। सीपी को बीते कई दिनों से थाने में आम जनता के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने खुद एक महिला को मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने थाने भेजा था। प्रभारी ने उस महिला के साथ भी अशिष्टता की थी। बैठक में कार्रवाई करने के बाद उन्होंने अन्य थानेदारों को भी ताकीद की है। कहा कि इस तरह की कार्यशैली अक्षम्य है। पर्यटन थाना प्रभारी रहे योगेंद्र प्रसाद को दशाश्वमेध थाने की कमान दी गई है।

आठ वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय बाल साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया पहुंची मुंजेश्वरनाथ धाम, लिया बाबा मुंजेश्वरनाथ का आशीष

आठ वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय बाल साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया पहुंची मुंजेश्वरनाथ धाम, लिया बाबा मुंजेश्वरनाथ का आशीष साध्वी श्वेतिमा ख्यातिलब्ध समाजसेवी सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ एवं देहदानी डा रागिनी पाण्डेय की सुपुत्री है  गोरखपुर कहते हैं बाल मन सपनों में तरह तरह के खिलौने देखा करते हैं लेकिन साध्वी श्वेतिमा को सपने में ठाकुर जी दिखा करते थे, इनकी लीलाएं दिखा करती थी। सुबह होते ही सपनों का वर्णन अपने माता पिता से करती थी। वे बताती थी कि कैसे वृन्दावन बिहारी लाल उनसे सपनों में बातें करते हैं। भगवान के लीलाओं को जानने के लिए बालपन मेरी ही साध्वी श्वेतिमा ने भागवत पुराण के बारे में विस्तृत रूप से जानने को इच्छुक हुई। उनके इस जिज्ञासा को उनके पिता ने जाना और नियमित रूप से उन्होंने साध्वी श्वेतिमा को वेदों के बारे में गहन जानकारी देनी शुरू की।परिणाम स्वरूप पांच वर्ष की आयु से ही अपने माता पिता को धार्मिक कथाएं सुनाना प्रारंभ कर दी। बचपन से ही भगवान के प्रति लगाव, भजन के प्रति उत्सुकता और गांव के रामलीला साथ ही माता पिता से मिली प्रेरणा। इसके बाद धीरे धीरे भागवत पुराण को पढ़ना शुरू किया। बांके बिहारी लाल के जीवन चरित्र ने उन्हें प्रभावित किया। एक रात साध्वी को सपने में वृन्दावन बिहारी लाल ने कहा कि मेरी गाथा को तुम सभी लोगों को सुनाओ। दूसरे दिन साध्वी श्वेतिमा ने भागवत पुराण के प्रथम श्लोक को कंठस्थ किया। आज आठ वर्ष की साध्वी के अंदर कई प्रकार  की चमत्कारिक शक्ति है, वे जीवन के कठिनाइयों के प्रति लोगों को सजग करती हैं और इसका प्रतिफल भी लोगों को मिला है। सात वर्ष की आयु से ही श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराने वाली बाल व्यास साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया गढ़वा झारखंड से कथा कर अपने गृह वापसी के पश्चात बाबा मुंजेश्वर नाथ धाम  भौवापार में पहुंचकर बाबा  मुंजेश्वर नाथ का दर्शन कर आशीष प्राप्त किया। विदित हो अंतर्राष्ट्रीय श्रीमद भागवत कथावाचिका  बाल व्यास साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया सनातन धर्म का ध्वज वाहक बनकर सनातन संस्कृति का पूरे विश्व के परचम फैलाना चाहती है।साध्वी के गुरु आचार्य शिवम शुक्ला शिष्य अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता डा.श्याम सुंदर परासर ,संगीत गुरु अवनिंद्र सिंह एवं सुनिशा श्रीवास्तव है। साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया का चार वर्षीय अनुज  बाल भक्त सौराष्ट्र भी श्रीमद भगवत गीता का का अध्ययन कर रहा है। साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया पांच वर्ष की आयु से ही अपने माता पिता सहित गृह पर सभी आने जाने वाले को धार्मिक दंतकथाएं सुनाना प्रारंभ कर दी थी। मालूम हो कि साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया के पिता  मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि  डा.सौरभ पाण्डेय, धराधाम अंतराष्ट्रीय केंद्र के प्रमुख हैं, जिनकी जीवनी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सर्वेश कांत वर्मा द्वारा लिखित नूतन हिंदी नगीन प्रकाशन हिंदी विषय के कक्षा  दस,ग्यारह एवं बारह के पाठ्य पुस्तक में पढ़ाई जाती है। साथ ही माता जी डा .रागिनी पाण्डेय विगत वर्ष की मिसेज इंडिया प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं। आधुनिकता और धर्म का यह संयोग अपने आप में चमत्कार है।

कमिश्नरेट प्रयागराज में अब 44 की जगह 57 पुलिस थाने, 13 अस्थायी थाना, 23 चौकियां बनाई गईं

महाकुंभनगर  महाकुंभ मेला क्षेत्र के बाहरी इलाके यानी आउटर कार्डन में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मजबूत घेरा बनाया जा रहा है। इसी के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज में अब 13 अस्थायी पुलिस थाना और 23 चौकियां स्थापित की गई हैं। नए अस्थायी थाना बनने से कमिश्नरेट में 44 की जगह 57 थाने होंगे। शहर और ग्रामीण क्षेत्र को आठ जोन व 18 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट और अन्य मार्गो से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से मेला क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए नए अस्थायी थाने और चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, बम निरोधक दस्ता और अन्य फोर्स भी तैनात रहेगी। तैनात की जा रही 10 हजार पुलिस फोर्स प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के शहरी और ग्राणीण क्षेत्रों में लगभग 10 हजार पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है। महाकुंभ मेले में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। स्नानार्थियों को सुरक्षा और सुगमता से मेले तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें सकुशल घर वापसी का फूल प्रूफ प्लान तैयार किया गया है। रिजर्व पर रखा गया पुलिस फोर्स महाकुंभ के सात चक्रीय सुरक्षा घेरे में कमिश्नरेट पुलिस की भी अहम भूमिका है, जो आउटर कार्डन पर काम करेगी। इसी के तहत अवस्थापना सुविधाओं एवं जनशक्ति में वृद्धि करते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थायी पुलिस थाने और चौकियां स्थापित की हैं। पीएसी, एनडीआरएफ, सीपीएमएफ, बीडीडीएस, एएस चेक टीम मुस्तैद रहेगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस फोर्स को रिजर्व में भी रखा जाएगा। प्रमुख मार्गों पर थाना और चौकी कुंभ मेला क्षेत्र की तरफ जाने और वापसी के विभिन्न मार्गों को चिह्नित किया गया है। इन्हीं मार्गों पर प्रमुख रूप से अस्थायी थाने और चौकियां स्थापित की गई हैं। यहां पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। जोन में एडिशनल एसपी और सेक्टर में डिप्टी एसपी को प्रभारी बनाया गया है। जोन–08 सेक्टर–18 अस्थायी थाने -13 स्थायी थाने -44 अस्थायी चौकियां -23 सीएपीएफ-21 कंपनी, पीएसी-5 कंपनी एनडीआरएफ -4 टीम एएस चेक -12 टीम बीडीडीएस –4 टीम

पश्चिमी यूपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड से ठिठुरते नजर आए लोग

मेरठ बारिश के बाद वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। दिनभर लोग बर्फीली हवाओं से कांपते हुए नजर आए। शाम के समय सर्दी और बढ़ गई। सुबह और रात के समय कोहरा पड़ने के आसार हैं। 6 जनवरी से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। माैसम विशेषज्ञ प्रचंड सर्दी की संभावना जता रहे हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में फिलहाल सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है। कल तक कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद कड़ाके की ठंड के कारण मेरठ और हापुड़ में परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं का 30 और 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है। दो दिन तक हुई बारिश के बाद सर्दी का सितम तेजी से बढ़ा है। दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे चल रहा है। मुजफ्फरनगर में आज कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय रहेंगे बंद लगातार बढ़ रहीं ठंड के मद्देनजर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि आज सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद रहेंगे। बागपत में भी आठवीं तक के स्कूल कल तक रहेंगे बंद ठंड के असर को देखते हुए बागपत में भी कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की 31 दिसंबर तक छुट्टी की गई है। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि सर्दी के कारण आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी की गई है। शामली और बिजनाैर में नहीं की गई स्कूलों की छुट्टी बीएसए लता राठौर ने बताया कि शामली में बच्चों की छुट्टी नहीं है। बिजनौर में भी छुट्टी नहीं की गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में छूटी लोगों की कंपकंपी पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बीच सर्दी कंपकंपी छुुड़ा रही है। अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तापमान के कम होने से सर्दी से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है। अगले 48 घंटे तक सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं। बारिश के बाद से कम चल रहा है प्रदूषण बारिश और हवा का असर के चलते एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम चल रहा है। मेरठ का एक्यूआई 52 से बढ़कर 73 दर्ज किया गया है, जबकि, गंगानगर 96, जयभीमनगर 55, पल्लवपुरम 67, दिल्ली रोड 52, बेगमपुल 71 दर्ज किया गया है। हवा और बारिश ने प्रदूषण को साफ कर दिया है। आगामी तीन चार दिन तक एनसीआर में प्रदूषण का स्तर साफ रहेगा। इस समय एक्यूआई 100 से नीचे चल रहा है, जो अच्छी श्रेणी में आता है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मेरठ समेत आसपास में बारिश होने के भी आसार हैं। दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हो सकती है। 6 जनवरी से फिर से माैसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अभी सर्दी और सताएगी।  

संभल जिले में बोलेरो ने बाइक को 2 KM तक घसीटा, वीडियो वायरल

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए सड़क हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बोलेरो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक बोलेरो में फंस गई। उसके बाद भी चालक ने गाड़ी को रोकने की कोशिश नहीं। जबकि बोलेरो को तेजी से लेकर भागने लगा। आरोपी चालक ने लगभग दो किलोमीटर तक बाइक को घसीट। जिससे राहगीरों ने वीडियो बना लिया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को किसी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक घटना संभल जिले की कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर असमोली बाईपास की बताई जा रही है। बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक बोलेरो में फंस गई। चालक दो किलोमीटर तक उसे लेकर घसीटता रहा। बाद में फरार हो गया। घायल युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। ससुराल से गांव लौट रहा था मृतक  बताया जा रहा है कि बाइक सवार सुखवीर निवासी शहजादखेड़ा मैनाठेर की हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बसला में ससुराल है। वह अपनी ससुराल से युवक घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारती है। फिर बाइक को घसीटते हुए ले जा रही है। सड़क पर घसीटने से चिंगारी निकलने लगती है।  हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा है। हालांकि अब देखने वाली बात है कि आरोपी को पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है।  

नए साल का जश्न मनाना, मुबारकबाद देना और जलसा आयोजित करना इस्लामी शरीयत की रोशनी में नाजायज है:मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

बरेली दो दिन बाद नए साल यानी अंग्रेजी नववर्ष 2025 का आगाज होने वाला है. इस मौके पर जश्न मनाने और एक-दूसरे को मुबारकबाद देने के लिए होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन स्थलों में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस पर चश्मे दारूल इफ्ता के हेड मुफ्ती और मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक फतवा जारी कर दिया है. कहा है कि नए साल का जश्न मनाना, मुबारकबाद देना और जलसा आयोजित करना इस्लामी शरीयत की रोशनी में नाजायज है. फतवे में कहा गया है कि नया साल जनवरी से शुरू होता है जो ईसाइयों का नया साल है. ईसाइयों की मजहबी धार्मिक मान्यता है कि वो हर साल के पहले दिन ज़श्न मनाते हैं, इसमें तमाम कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. ये ईसाइयों का खालिस ‘मजहबी शिआर’ यानी कि धार्मिक कार्यक्रम है, इसलिए मुसलमानों को नए साल का जश्न मनाना जायज नहीं है. इस्लाम इस तरह के कार्यक्रमों को सख्ती के साथ रोकता है. मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवे में कहा- नए साल का जश्न मनाना, एक-दूसरे को मुबारकबाद देना, पटाखे दागना, तालियां बजाना, शोर मचाना, सीटियां बजाना, लाइट बंद करके हुड़दंग करना, फिर लाइट को दोबारा जलाना, नाच-गाना करना, शराब पीना, जुआ खेलना, अपने मोबाइल वॉट्सएप से एक-दूसरे को मैसेज भेजकर मुबारकबाद देना, ये सारे काम इस्लामी शरीयत की रोशनी में नाजायज हैं. फतवे में मुसलमानों से कहा गया है कि गैरों के धार्मिक त्योहारों में शामिल होने, या खुद करने, या उसका एहतमाम देखने से बचें और दूसरे मुसलमानों को भी रोंके. अगर कोई व्यक्ति इस तरह का गैर शरई काम अंजाम देता है तो वो सख्त गुनहगार होगा. मुसलमानों को चाहिए कि शरीयत के खिलाफ कोई भी काम न करें.  

आगामी महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में मनाया जाएगा, आर्थिक अवसर भी प्रदान करेगा

नई दिल्ली 2025 में होने वाला महाकुंभ मेला भारत का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव होने के साथ-साथ एक विशाल आर्थिक अवसर भी प्रदान करेगा। यह मेला हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है और आगामी महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर को प्रयागराज का दौरा किया और शहर की सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 5,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। पर्यटन और रोजगार सृजन का अवसर महाकुंभ मेला भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक है और यह हर बार लाखों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करता है। अनुमान है कि 2025 में इस मेले में 400-450 मिलियन पर्यटक शामिल होंगे जिससे शहर में व्यावसायिक गतिविधियाँ तेज होंगी। कुंभ मेला सिर्फ धार्मिक अवसर नहीं है बल्कि यह पर्यटन, रोजगार, और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का भी एक बड़ा जरिया है। स्थानीय अर्थव्यवस्था पर असर कुंभ मेले के दौरान शहर में ठहरने की सुविधाओं की भारी मांग होती है जिससे ट्रैवल एजेंसियों, होटल व्यवसायों और टूर ऑपरेटरों को फायदा होता है। इसके अलावा कुंभ मेला टेंट किराए जैसी सेवाओं की भी काफी डिमांड होती है जो तीर्थयात्रियों को मेले के नजदीक आरामदायक आवास प्रदान करती हैं। महाकुंभ के आयोजन से हवाई, रेल और सड़क परिवहन के लिए यात्रा बुकिंग्स में भी तीव्र वृद्धि देखी जाती है जिससे इन क्षेत्रों को लाभ होता है। स्थायी और अस्थायी रोजगार के अवसर महाकुंभ के आयोजन से निर्माण, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कार्यक्रम नियोजन जैसे क्षेत्रों में रोजगार के बड़े अवसर उत्पन्न होते हैं। इन क्षेत्रों में अस्थायी और स्थायी दोनों तरह के रोजगार मिलते हैं जिससे बेरोजगारी को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, छोटे व्यवसायों और कारीगरों को भी अपने सामान बेचने का मौका मिलता है जिससे स्थानीय समुदायों को आर्थिक लाभ मिलता है। स्थानीय व्यवसायों को मिलता है फायदा कुंभ मेला स्थानीय व्यवसायों के लिए भी एक शानदार अवसर होता है। तीर्थयात्रियों की बड़ी संख्या के कारण स्थानीय दुकानदारों, खाद्य व्यवसायों और स्मृति चिन्ह विक्रेताओं को अच्छा फायदा होता है। इस मेले के दौरान, तीर्थयात्री भोजन, कपड़े, धार्मिक वस्तुएं और अन्य सामान खरीदते हैं जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलता है। इसके अलावा यह आयोजन स्थानीय कला, हस्तशिल्प और देशी व्यंजनों की मांग को भी बढ़ाता है। वाणिज्यिक और वित्तीय प्रभाव महाकुंभ मेला न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि यह एक बड़े वाणिज्यिक और वित्तीय अवसर का भी केंद्र है। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अनुसार 2019 के कुंभ मेले से 1.2 लाख करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ था। इसी तरह 2013 के महाकुंभ से 12,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इसके अतिरिक्त CII का अनुमान है कि महाकुंभ मेले की आर्थिक गतिविधियों ने 2019 में छह लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार सृजित किया। सूत्रों के अनुसार 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ मेले के दौरान व्यवसायियों को खपत के अपार अवसर मिलते हैं। भारतीय उद्योग जगत ने ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर कम से कम 3,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है जिससे मेले के व्यावसायिक लाभ में और वृद्धि होगी। बता दें कि महाकुंभ मेला 2025 न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का है बल्कि यह स्थानीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बड़ा अवसर साबित होने वाला है। इस मेले के दौरान उत्पन्न होने वाली वाणिज्यिक गतिविधियाँ और रोजगार के अवसर भारत की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दे सकते हैं।

अलीगढ़ जेल में बने ताले देश-विदेश में प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ में उपयोग के लिए भेजे जाएंगे, श्रद्धालु खरीदेंगे ‘खास’ ताले

अलीगढ़ देश और दुनिया में अपने ताले और तालीम के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़ अब एक नई पहचान बना रही है। अलीगढ़ जिला कारागार में बंद कैदी ताला बनाने के काम में जुट गए हैं। अलीगढ़ जेल में बने ताले देश-विदेश में प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ में उपयोग के लिए भेजे जाएंगे। जिला कारागार में रोजाना लगभग 1200 ताले बनाए जा रहे हैं, जिन्हें महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल से कैदियों को अपनी कला और कौशल को निखारने का मौका भी मिलेगा। जेल अधीक्षक ने आगे कहा कि इस बार महाकुंभ के आयोजन में जेल विभाग का एक स्टॉल भी लगाया जाएगा, जहां कैदियों द्वारा निर्मित ताले और लकड़ी से बने विभिन्न सामान की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। महाकुंभ में आए लोग इन सामानों को खरीद सकते हैं। यह एक बड़ी पहल है, जिससे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु ताले और अन्य सामान सस्ते दामों पर प्राप्त कर सकेंगे। अलीगढ़ जेल के अधीक्षक विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जेल में कैदियों द्वारा विभिन्न प्रकार के सामान बनाए जा रहे हैं। इनमें शिवलिंग, ओम, संघ और अन्य धार्मिक प्रतीक शामिल हैं। अधीक्षक के मुताबिक जेल में तालों को असेंबल किया जा रहा है और इन तालों का इस्तेमाल न केवल अलीगढ़, बल्कि बाहर भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेल में एक छोटी इकाई स्थापित की गई है, जहां कैदी रोजाना विभिन्न सामान तैयार कर रहे हैं, जिन्हें देशभर में भेजा जाता है। जेल में बंद कैदी विनोद कुमार ने बताया कि वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। करीब दस महीने से जेल में है। विनोद ने कहा, ” जेल में ही मैंने ताला बनाने का काम सीखा है। हमारे अलीगढ़ के जेल के ताले अब देश-विदेश में मशहूर हैं। हमारे ताले अब महाकुंभ में भेजे जाएंगे। तैयारी पूरी है। हम और हमारे सभी प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से इस प्रयास में लगे हुए हैं कि जितने भी बंदी यहां हैं, वह रोजगार की ओर बढ़ें। इस मौके पर हम अपने अधिकारियों का दिल से धन्यवाद करना चाहते हैं।” विनोद ने आगे कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है। जब हमारे ताले देश-विदेश जाएंगे, तो हमारा और हमारे जिले का नाम रोशन होगा। हम सभी बंदियों के लिए यह एक बहुत अच्छा अवसर है। अब हम बड़े खुशनसीब महसूस करते हैं कि हम यहां से कुछ नया सीख रहे हैं और हमें अपने काम का सम्मान मिल रहा है। हम रोजाना लगभग बारह से तेरह सौ ताले तैयार करते हैं।  

महाकुंभ 2025 : भारत-नेपाल सीमा पर भी सघन चेकिंग अभियान जारी, सीमा पर पुलिस एसएसबी सतर्क

महराजगंज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहे भव्य महाकुंभ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर भी सघन चेकिंग अभियान जारी है। हाल ही में डीजीपी प्रशांत कुमार ने नेपाल सीमा पर पुलिस को एसएसबी के साथ समन्वय करके सघन चेकिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान पूरी तरह से अलर्ट हो गए हैं। महाकुंभ में किसी भी आतंकी खतरे को देखते हुए भारत-नेपाल के 84 किलोमीटर लंबे सीमा क्षेत्र में एसएसबी के जवान पेट्रोलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, सोनौली बॉर्डर पर नेपाल से भारत आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। डॉग स्क्वॉड द्वारा उनके सामानों की जांच की जा रही है और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी देश विरोधी तत्व भारत में प्रवेश न कर सके। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि महाकुंभ को लेकर सीमावर्ती पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे एसएसबी के साथ मिलकर पेट्रोलिंग करें और पगडंडियों पर भी निगरानी रखें। इसके साथ ही, जो सीसीटीवी कैमरे पहले से लगाए गए हैं, उन पर ध्यान रखा जा रहा है ताकि वे सही तरीके से काम करें। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मीडियाकर्मियों से बताया, “महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए सभी सीमावर्ती थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वे लगातार एसएसबी के साथ समन्वय बनाए रखें और संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करें। इसके अलावा, जिन पगडंडियों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं, उनकी क्रियाशीलता की जांच करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सही ढंग से काम कर रहे हैं। कुछ अन्य पगडंडियों को भी चिन्हित किया गया है, जहां बिजली आपूर्ति नहीं है, और वहां सोलर पावर के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “सीमावर्ती गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं और ग्रामीणों को यह बताया जा रहा है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी व्यक्ति गांव में रुका हो, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें और पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई करेगी। हम लगातार एलआईयू और अन्य संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क में हैं और जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सभी अधिकारी सतर्क रहते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।”  

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा- नए साल के जश्न और बधाई देने में न हो शामिल, ना मनाये नया साल

बरेली नए साल से पहले बरेली के चश्मे दारूल इफ्ता और मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने नए साल के जश्न में शामिल होने और बधाई देने के खिलाफ फतवा जारी किया है। उन्होंने मुसलमानों को ऐसा न करे की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले शरीयत की नजर में मुजरिम हैं। मुसलमान ऐसा काम हरगिज न करें। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, ” चश्मे दारूल इफ्ता बरेली शरीफ ने नए साल के जश्न मनाने पर फतवा जारी किया है। फतवे में कहा गया है कि जनवरी में जो अंग्रेजी कैलेंडर का नया साल आता है, उसे मनाना मुसलमानों के लिए उच‍ित नहीं है। इसमें यह भी कहा गया है कि कई मुसलमान लड़के और लड़कियां नए साल का जश्न मनाते हैं और एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं, जो ईसाइयों का धार्मिक रस्म है। इस्लाम में किसी भी दूसरे धर्म के धार्मिक रस्मों में शामिल होना या उनका पालन करना मना है।” उन्होंने आगे कहा, “फतवे में यह भी कहा गया कि नए साल के जश्न में नाच-गाना, शोर-शराबा, शराब पीना, जुआ खेलना जैसे काम होते हैं, जो इस्लाम में सख्ती से मना किए गए हैं। जो भी मुसलमान इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होगा, उसे गुनहगार माना जाएगा। इसलिए मुसलमानों को साफ हिदायत दी गई है कि वे इस तरह के कार्यों से दूर रहें और नए साल का जश्न न मनाएं, क्योंकि यह इस्लामी उसूलों के खिलाफ है। शरीयत की नजर में इस तरह का काम करने वाले लोग मुजरिम हैं। ऐसे लोगों को इस तरह के कार्यों से बाज आना चाहिए, उन्हें ऐसे काम हरगिज नहीं करना चाहिए।”

संभल पहुंची ASI की चार सदस्यीय टीम, बांके बिहारी मंदिर का सर्वे कर खोलेगी डेढ़ सौ साल पुराने राज

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले की तहसीस चंदौसी में बावड़ी की खुदाई के दौरान श्री बांके बिहारी मंदिर का एएसआई की चार सदस्यीय टीम ने सर्वे किया। करीब डेढ़ सौ साल पुराने बांके बिहारी मंदिर से एएसआई की टीम ने सैंपल जुटाए हैं। बता दें कि यह बांके बिहारी मंदिर पिछले चौदह सालों से बंद पड़ा था। जिसके चलते मंदिर खंडहर बन गया है। आपको बता दे संभल जिले की तहसील चंदौसी के लक्ष्मणगंज मौहल्ले में स्थित बावड़ी की खुदाई तथा श्री बांके बिहारी मंदिर को लेकर के बीती 21 दिसंबर को तहसील समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैसिया को एक शिकायती पत्र सोपा गया था। जिसमें बावड़ी की खुदाई तथा श्री बांके बिहारी मंदिर के जीर्णोदार करने की मांग की गई थी। इसी के चलते डीएम के निर्देशन में एएसआई की चार सदस्यीय टीम बावड़ी की खुदाई के साथ-साथ श्री बांके बिहारी मंदिर का सर्वे करने पहुंची। जहां इस टीम ने मंदिर के चारों ओर घूम कर सैंपल लिए हैं। 46 साल पुराने शिव मंदिर में सुबह-शाम हो रही आरती गौरतलब हो कि बीते दिनों संभल के मोहल्ला खग्गू सराय में 46 साल से बंद शिव मंदिर मिला था। जिसमें भगवान शिव की शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्ति भी मिली थी। अब इस मंदिर में श्रद्धालु खुशी खुशी रोजाना सुबह-शाम आरती करते हैं। इसमें भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस प्राचीन मंदिर में दर्शन के लिए दूर दराज से भी लोग पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने अपने हाथ से की सफाई 14 दिसंबर को प्रशासन की पहल पर 1978 के दंगों के बाद से बंद इस शिव मंदिर का ताला खोला गया। अधिकारियों ने अपने हाथ से इसकी सफाई की थी। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। आपको बता दें कि 1978 के दंगों के बाद खग्गू सराय से हिंदू परिवार जब पलायन कर रहे थे, तब मुस्लिम आबादी से घिरे शिव मंदिर में भी ताला लगा दिया गया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet