LATEST NEWS

शहीद सैनिक की पत्नी के साथ उसके भतीजे ने किया रेप, ब्लैकमेल कर ऐंठे 39 लाख

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में एक शहीद सैनिक की पत्नी के साथ उसके भतीजे ने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला. यही नहीं भतीजे ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए महिला से 39 लाख रुपये भी ऐंठ लिए. यौन शोषण से परेशान महिला ने अब भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. जिसपर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही है.   प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के जानकीपुरम में रहने वाली पीड़ित महिला के पति 2017 सियाचीन में शहीद हो गए थे. सैनिक पति की मौत के बाद हरदोई निवासी भतीजा परिवार की देखभाल के बहाने घर आने लगा. आरोप है कि इस दौरान उसने महिला के साथ दुराचार किया और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो के सहारे वह महिला का यौन शोषण करने लगा. जब महिला विरोध करती तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता और रुपये की डिमांड करता. आरोपी भतीजे ने महिला से तकरीबन 39 लाख रुपए टुकड़ों में ले लिए. महिला ने जब भतीजे से दूरी बनाने का प्रयास किया तो आरोपी ने खुद के हाथ में गोली मार ली. फिलहाल, यौन शोषण से परेशान होकर पीड़ित महिला ने लखनऊ के जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. मामले में डीसीपी नॉर्थ जोन आरएन सिंह ने कहा कि महिला से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद महिला को सरकार से 50 लाख की आर्थिक मदद मिली थी. भतीजे ने इसी रकम से 39 लाख रुपये ऐंठ लिए साथ में 3 लाख के जेवर भी हड़प लिए. वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता और पैसे ऐंठ लेता. डराने के लिए उसने एक बार अपने ही हाथ में गोली मार ली थी.  

प्रयागराज कुम्भ में विहिप करेगी कई बड़े कार्यक्रम

अयोध्या  विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अपने सभी सांगठनिक कार्यक्रम और बैठकें और सम्मेलन प्रयागराज में आयोजित कुंभ में करने का निर्णय लिया है। विहिप महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा की ओर से इस सिलसिले में विस्तृत कार्य योजना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार पूरे कुंभ भर संगठन का वहीं पर जमावड़ा रहेगा। बजरंग लाल बागड़ा की ओर से सितम्बर में ही जारी पत्र के अनुसार 19 जनवरी को मेरठ, लखनऊ, पटना क्षेत्र का मातृशक्ति सम्मेलन, 24 को केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक, अगले दिन 25 को प्रथम बेला में साध्वी सम्मेलन, द्वितीय बेला में संत सम्मेलन होगा। 27 जनवरी को युवा संत सम्मेलन, छह फरवरी को मंत्रियों एवं संगठन मंत्रियों की बैठक, सात से नौ फरवरी तक प्रन्यासी मंडल की बैठक, 10 फरवरी को विमर्श कार्यशाला, 10-11 फरवरी को विभाग मंत्री और संगठन मंत्रियों का अभ्यास वर्ग होगा। 11-12 फरवरी को बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक, 12 फरवरी को विभाग संगठन मंत्री अभ्यास वर्ग, 15-16 फरवरी को धर्म प्रसार अखिल भारतीय बैठक, 15-16-17 फरवरी मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की अखिल भारतीय बैठक, सत्रह को धर्म प्रसार संत बैठक, 19 फरवरी को गोरक्षा अखिल भारतीय बैठक और बीस फरवरी को गोरक्षा सम्मेलन होगा।  

उपचुनाव में जीत की गारंटी बन गए हैं योगी, कार्यकर्ता के रूप में दिखे सीएम

लखनऊ योगी आदित्यनाथ यानी जीत की गारंटी का नाम। विकास, रोजगार, सख्त कानून व्यवस्था, समृद्धि की बदौलत उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों के मन में धारणा बदलने वाले योगी आदित्यनाथ की स्वीकार्यता अपने प्रदेश के ‘मन-मन’ के साथ अन्य प्रदेशों के ‘जन-जन’ में बढ़ गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव, उपचुनाव, विधान परिषद उपचुनाव, नगर निकाय चुनावों में भाजपा व एनडीए को जीत दिलाई तो अन्य राज्यों में भी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में खूब पसीना बहाया. लिहाजा पीएम मोदी के नेतृत्व में कई राज्यों में भाजपा सरकार बनी. इसमें योगी आदित्यनाथ ने भी काफी मेहनत की. कुंदरकी व कटेहरी में भी कमल खिलाकर भाजपा ने नेतृत्व को विश्वास दिला दिया कि यूपी को योगी का ही साथ पसंद है, लिहाजा जन-जन ने योगी आदित्यनाथ को जीत की गारंटी मान लिया है. योगी की रणनीति और संवाद का ही असर रहा कि इस बार निकाय चुनाव में भी भाजपा ने क्लीन स्वीप किया. इस बार यूपी की सभी 17 की 17 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के महापौर निर्वाचित हुए हैं, जबकि पिछली बार 2017 में यह आंकड़ा 16 में से 14 का था. पिछली बार यूपी में भाजपा के 596 पार्षद जीते थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 813 हो गया. शहरों में भाजपा की यह जीत योगी के विकास परक नीति पर आमजन की मुहर है. नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर 2017 में भाजपा को 60 सीटों पर जीत मिली थी. 199 सीटों में से यह आंकड़ा इस बार बढ़कर 88 पहुंच गया. पालिका परिषद सदस्यों में पिछली बार भाजपा को 923 सीट मिली थी, 2023 में यह बढ़कर 1353 हो गई. नगर पंचायतों में भी 191 सीटों में अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रतिनिधि काबिज हुए. 2017 में यह आंकड़ा 100 का था. योगी के नेतृत्व में 2023 में 91 सीटें और बढ़कर भाजपा की झोली में आई, वोट प्रतिशत में भी खूब इजाफा हुआ. भाजपा के नगर पंचायत सदस्यों की संख्या भी 664 से बढ़कर 1403 हो गई। वहीं नगर निगम, पंचायत और पालिका में भी सपा की साइकिल पंचर हो गई तो बसपा का हाथी भी गिर गया. निकाय चुनाव में भी सपा-बसपा का ग्राफ जबर्दस्त गिरा. अखिलेश की कुटिल चाल पर योगी की कुशल रणनीति पड़ी भारी लक्ष्मण आचार्य के महामहिम राज्यपाल और बनवारी लाल दोहरे के निधन के कारण मई में विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव हुए. 403 में से 396 वोट पड़े थे, जबकि एक अवैध हो गया. सीएम योगी की कुशल रणनीति से अखिलेश की कुटिल चाल यहां भी धरी की धरी रह गई. भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह 280 और पद्मसेन चौधरी 279 मत पाकर परिषद पहुंचे, जबकि सपा के रामकरण निर्मल को मज 116. रामजतन राजभर को 115 वोट से ही संतोष करना पड़ा था. जुलाई में हुए विधान परिषद उपचुनाव में भी सरकार के मुखिया के तौर पर सीएम योगी के नेतृत्व में बहोरन लाल मौर्य निर्विरोध सदन पहुंचे. कार्यकर्ता के रूप में योगी ने बहाया पसीना पीएम मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में भी महायुति गठबंधन ने फिर से सत्ता हासिल की. पीएम के निर्देशन में योगी आदित्यनाथ ने यहां जनसभा कर 24 प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की. इनमें से 22 पर महायुति गठबंधन ने जीत हासिल की. त्रिपुरा में योगी ने दो दिन में 6 रैलियां और रोड शो किया था. इन सबमें कमल खिला और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार बनी. मई में ओडिशा में हुए चुनाव में भी योगी आदित्यनाथ का जादू चला. यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी योगी का आह्वान जनता तक पहुंचा. ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार गिरी और भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली. राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में भी पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया. इन राज्यों में भी कमल खिला. विधानसभा चुनाव में योगी के जादू का ही असर है कि दोबारा सत्ता में भाजपा की वापसी हुई. योगी निरंतर सभी जनपदों में संवाद, विकास के बलबूते लोगों से मिलते रहे. इसका परिणाम विधानसभा उपचुनावों में भी दिखा. 2024 में हुए उपचुनाव हों या इसके पहले के उपचुनाव, भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की. योगी ने विकास से रामपुर की कमान संभाली तो 10 बार के विधायक आजम खां का किला भी ढह गया. यहां योगी के नेतृत्व में कमल को पहली बार आकाश मिला. यहां सपा के आसिम रजा राजा नहीं बन पाए. इस चुनाव में 21वां अंक भाजपा के लिए लकी साबित हुआ. 21वें राउंड के बाद से ही भाजपा ने यहां बढ़त हासिल की, जो अंतिम तक बरकरार रही.

पत्नी के लव अफेयर से परेशान पति, दुधमुंही बच्चियों को जहर देकर पिता ने की खुदकुशी

भदोही भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के बेजवां पाही उगापुर में सोमवार की सुबह एक पिता ने अपनी दो जुड़वा अबोध बच्चियों को दूध में जहर देने के बाद खुद आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। एक साथ तीन मौत से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी बीते 19  नवंबर को किसी के साथ भाग गई थी, जिससे वह अवसाद में था। औराई कोतवाली के बेजवां पाहीपुर उगापुर निवासी ओमप्रकाश यादव (27) की पत्नी बीते 19 नवंबर को गायब हो गई, जिसके संबंध में उसने औराई कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इस बीच, उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागी है, जिससे वह अवसाद में चला गया। रविवार की देर रात उसने अपनी 14 माह की दो जुड़वा बच्चियों आसी व प्रियांशी को दूध में जहर देकर पिला दिया। जिससे दोनों अबोध की जान चली गई। इसके बाद वह घर के करीब 500 मीटर दूर जाकर नीम के एक पेड़ में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान भी दे दी। सुबह उसका शव देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इधर घर में उसकी दोनो बेटियां भी बिस्तर पर मरणासन्न पड़ी थीं। घटना की जानकारी होते ही सीओ अजय चौहान समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

संभल हिंसा : प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए उठाए कड़े कदम, सपा सांसद और विधायक के बेटे सहित 2500 पर केस

संभल संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को भड़की हिंसा के बाद सोमवार सुबह से पूरे शहर में तनाव का माहौल है। हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। डीआईजी मुनिराज जी के नेतृत्व में पुलिस बल ने हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है, और प्रवेश मार्गों पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने अभी तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, इलाके में बाहरी लोगों के आने पर भी रोक लगा दी गई है। इंटरनेट अब कल तक बंद रहेगा। सपा सांसद और विधायक के बेटे पर मुकदमा दर्ज संभल जिले में हिंसा मामले में दो थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सांसद के अलावा स्थानीय सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पर ही दंगाइयों को भड़काने का आरोप लगा है। इनके साथ 2500 लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। कर्फ्यू जैसे हालात संभल शहर में फिलहाल अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है। फिलहाल, इलाके में प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला है। सोमावर की सुबह इलाके में तनावपूर्ण शांति है। हिंसा के बाद अभी तक कोई घटना सामने नहीं आई। पूरे मुरादाबाद रेंज के 30 थानों की पुलिस को संभल के हिंसाग्रस्त इलाके में तैनात किया है। बाहरी व्यक्तियों पर रोक, सख्त कार्रवाई की तैयारी उधर, डीएम राजेंद्र पैंसिया ने एक दिसंबर तक जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।   डीआईजी की अपील और गिरफ्तारियां डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि हिंसा के आरोप में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, 400 से अधिक अज्ञात और नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।   शहर में सन्नाटा, घरों पर लटके ताले हिंसा के बाद शहर में बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद हैं। प्रभावित इलाकों में ज्यादातर घरों के बाहर ताले लगे हुए हैं। पुलिस गश्त तेज कर दी गई है, और गली-मोहल्लों में केवल पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इंटरनेट पर पाबंदी के समय में बढ़ोतरी की जा सकती है। जिला प्रशासन के निर्देश पर आज स्कूलों में छुट्टी है। हालात तनावपूर्ण रहने पर स्कूलों की छुट्टी भी बढ़ाई जा सकती है। घटना में पांच की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल रविवार को भड़की हिंसा में पांच युवकों की मौत हो गई। सीओ अनुज चौधरी और एसपी के पीआरओ को गोली लगी है। एसपी समेत कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मृतकों को देर रात सुपुर्दे-खाक करने की सूचना है। संभल हिंसा में पांच की मौत संभल शहर की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची तो संभल में बवाल हो गया। रविवार सुबह अचानक टीम के आने पर जुटी भीड़ मस्जिद में दाखिल होने कोशिश करने लगी। रोकने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। हिंसक हुई भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। बवाल में घिरकर पांच लोगों की मौत हो गई। कई अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठियां चलाईं सर्वे टीम कोर्ट कमिश्नर चंदौसी के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश सिंह राघव की अगुवाई में आई थी। संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी टीम के साथ थे। बाहर हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठियां चलाकर हिंसक लोगों को दौड़ाया और सर्वे टीम को सुरक्षित मस्जिद से बाहर निकाला। कुछ देर में भीड़ फिर जुट गई और पथराव शुरू कर दिया। फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची अन्य जिलों की पुलिस और पीएसी के साथ अधिकारियों ने उपद्रव करती भीड़ से मोर्चा लिया। इसके बावजूद करीब डेढ़ घंटे हालात बेकाबू रहे। जैसे-तैसे भीड़ को तितर-बितर कर पुलिस आगे बढ़ी। पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी। इस बीच पूरे शहर में तनाव गहरा गया। शाम होने तक सख्ती इतनी बढ़ा दी गई कि शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया।   इनकी गई जान     मोहल्ला कोट तवेला निवासी नईम (35)     फतेहऊनला सराय निवासी विलाल (22)     इनके अलावा संभल के हयातनगर निवासी रोमान (40)     तुर्तीपुर इला निवासी कैफ (19)     कोट गर्दी निवासी अयान (19) की भी मौत हुई है। पथराव की घटना पर संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है, “करीब 2500 लोगों के खिलाफ कुल सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की मदद से सभी लोगों की पहचान की जाएगी। सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।  बता दें कि 19 नवंबर को संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए हिंदू पक्ष कोर्ट पहुंच गया था। चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार सिंह की अदालत में वाद दाखिल किया था। जिसपर कोर्ट ने कमीशन गठित कर रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव के नेतृत्व में टीम ने 19 नवंबर की शाम को ही सर्वे की की शुरुआत कर दी थी। रविवार को टीम सर्वे की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए दोबारा मस्जिद पहुंची थी। इस मामले में कोर्ट में अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। यह है विवाद हिंदू पक्ष ने संभल के चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की … Read more

Hardoi में भीषण सड़क हादसा, Bolero-Bus की टक्‍कर में 5 लोगों की मौत

हरदोई मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सोमवार की तड़के प्राइवेट बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 महिलाएं हैं. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बोलेरो सवार शादी समारोह से लौट रहे थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यहां से उन्हें लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. हरदोई में भीषण सड़क हादसा. देखें वीजुअल्स रविवार को चौबेपुर के गबड़हा में एक मैरिज हॉल से शादी समारोह था. इसमें शामिल होकर 9 लोग बोलेरो से लौट रहे थे. सोमवार की तड़के 3 बजे के आसपास मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस से भिड़ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. सभी लोग वाहन में फंस गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बोलेरो के गेट को काटकर किसी तरह फंसे लोगों को बाहर निकाला. हालांकि तब तक सीमा देवी (40), प्रतिमा (32), प्रतिभा (42), बोलेरो चालक शुभम (28), रामलली (52) समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. हादसे में विमला (40), केशव (12), शौर्य (10) और आजिग (12) गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें सीएचसी मल्लावां पहुंचाया. यहां से हालत गंभीर होने पर सभी को लखनऊ केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. मरने वाले हरदोई के माधौगंज इलाके के सेउदही और गौरीनगर कुरसठ के रहने वाले थे. घायल भी इन्हीं दो जगहों के रहने वाले हैं. हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. बस में सवार यात्री भी निकल गए. हादसे के बाद कुछ देर तक जाम लगा रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराया. इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार आशंका है कि कोहरे के कारण ड्राइवर को झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ. बस सवार किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं हैं. बोलेरो सवार लोगों के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के साथ ही शोक संवेदना भी व्यक्त की है.

Sambhal Violence पर 4 FIR, 4 मौत… संभल हिंसा में बड़ा अपडेट, जामा मस्जिद सर्वे के बाद बवाल, इंटरनेट-स्कूल बंद

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.  संभल हिंसा का असर बाजार में देखने को मिला संभल में हिंसा का असर देखने को मिल रहा है, जिले का बाजार बंद है. इक्का-दुक्का दुकानें बस खुली हुई हैं. हिंसक घटनाओं से बाजार के व्यापारी डरे हुए हैं. सिर्फ बहुत जरूरी कामों से ही घर से निकल रहे हैं लोग. बाजार से ग्राहक नदारद हैं. हिंसा से व्यापार का बड़ा नुकसान. संभल शहर इलाके में बंद हैं बाजार. प्रशासन ने शुरू की बाजार खुलने की कवायद. एसडीएम व सीओ ने व्यापारियों से बैठक कर बाजार खोलने की अपील की. संभल हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किया पोस्ट संभल हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऐक्स पर लिखा कि संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना – जिसकी सीधी ज़िम्मेदार भाजपा सरकार है। भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना न प्रदेश के हित में है, न देश के। मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं। मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफ़रत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा पर दिया बयान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘न्यायपालिका के आधार पर वहां सर्वे का काम चल रहा था, जो घटना हुई वो दुखद है, निषपक्ष कार्रवाई होगी.’ सर्वे के दौरान भड़की हिंसा, अचानक तीन हजार की भीड़ जमा रविवार सुबह 6:30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। छतों से भी पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे, फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा।  

संभल जामा मस्जिद बवाल, बवाल को संभालने के लिए आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई, दो और युवकों की मौत

संभल संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल में दो और युवकों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। कई पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। मरने वाले तीनों युवकों को गोली लगी है। तीनों की पहचान नईम, रोमान और विलाल के रूप में हुई है। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। इनमें ज्यादातर वाहन पुलिस वालों के हैं। बवाल को संभालने के लिए आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है। मुरादाबाद के कमिश्नर आज्नेय सिंह भी पहुंचे हैंं। उन्होंने कहा कि फायरिंग पुलिस ने नहीं की है। पुलिस ने केवल आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। दावा किया जा रहा है कि छतों से फायरिंग हुई है। अदालत के आदेश पर रविवार को दोबारा सर्वेक्षण शुरू हुआ था। इसी बीच अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। स्थानीय अदालत में एक याचिका दाखिल करके दावा किया गया है कि उस स्थान पर हरिहर मंदिर था। इसी याचिका पर अदालत के आदेश पर पिछले मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था। इसके बाद से संभल में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त था। अदालत के आदेश के तहत ही ”एडवोकेट कमिश्नर” रविवार को दूसरी बार सर्वेक्षण कार्य शुरू करने सुबह सात बजे के आसपास पहुंचे थे। इसी दौरान मौके पर भीड़ जमा होने लगी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि घटनास्थल के पास एकत्रित भीड़ में से कुछ उपद्रवी बाहर आए और उन्होंने पुलिस दल पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। पथराव करने वालों और उन्हें उकसाने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि इसी दौरान छतों से फायरिंग की गई। इसी फायरिंग की गोलियां तीनों युवकों को लगी हैं। जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेसिया ने कहा कि कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया लेकिन स्थिति अब शांतिपूर्ण है और सर्वेक्षण कार्य जारी है। संभल में सर्वेक्षण स्थल के पास कथित तौर पर पुलिस पर पथराव करते युवाओं के वीडियो सार्वजनिक हुए हैं। उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता एवं मामले में याचिकाकर्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया था कि दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) की अदालत ने जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के लिये ‘एडवोकेट कमीशन’ गठित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया था कि अदालत ने कहा है कि वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी सर्वेक्षण कराकर कमीशन के माध्यम से अदालत में रिपोर्ट दाखिल की जाए। जैन ने पिछले मंगलवार को कहा था कि मस्जिद से संबंधित याचिका में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार, मस्जिद समिति और संभल के जिला मजिस्ट्रेट को पक्षकार बनाया गया है। विष्णु शंकर जैन और उनके पिता हरि शंकर जैन ने ज्ञानवापी मस्जिद-काशी विश्वनाथ मंदिर विवाद सहित पूजा स्थलों से संबंधित कई मामलों में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व किया है। हिंदू पक्ष के स्थानीय वकील गोपाल शर्मा ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि अदालत में दाखिल उनकी याचिका में कहा गया है कि बाबरनामा और आइन-ए-अकबरी किताब में इस बात का उल्लेख है कि जिस जगह पर आज जामा मस्जिद है वहां कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मंदिर को मुगल सम्राट बाबर ने 1529 में ध्वस्त कराया था। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने इस घटनाक्रम पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि संभल की जामा मस्जिद ऐतिहासिक और बहुत पुरानी है। उच्चतम न्यायालय ने 1991 में एक आदेश में कहा था कि 1947 से जो भी धार्मिक स्थल जिस भी स्थिति में हैं, वे अपने स्थान पर बने रहेंगे। इस मामले में अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार पर कैंटर ओवरटेक करते समय पलटा, हादसे में कृपालु महाराज की तीन बेटियों में से एक की मौत, दो घायल

प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में कुंडा के भक्ति धाम मनगढ़ के संस्थापक और मथुरा के प्रेम मंदिर वाले जगदगुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियों के साथ बड़ा हादसा हुआ है। दिल्ली जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार पर कैंटर ओवरटेक करते समय पलट गया। इससे कार में सवार जगदगुरु की सबसे बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। दोनों अन्य बेटियां कृष्णा और श्यामा घायल हैं। इसके चार अन्य लोग भी घायल हैं। सभी को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया है। हादसे की जानकारी कुंडा के मनगढ़ आश्रम पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। मनगढ़ में तीन दिन का शोक घोषित कर दिया गया है। विशाखा का पार्थिव शरीर आज शाम 4 बजे वृंदावन के प्रेममंदिर लाया जाएगा। इसके बाद अनुयायियों के दर्शनार्थ रखा जाएगा। सोमवार को यमुना तट पर अंतिम संस्कार होगा। कृपालु महाराज का निधन भी हादसे में हुआ था। कुंडा के भक्ति धाम मनगढ़ के संस्थापक जगदगुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियां भक्ति धाम कृपालु परिषद की अध्यक्ष 72 वर्षीय डॉ. विशाखा त्रिपाठी, 68 वर्षीय डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और 66 वर्षीय डॉ. श्यामा त्रिपाठी शनिवार रात दो गाड़ियों से दिल्ली जा रही थीं। आगे वाली गाड़ी में विशाखा के साथ वृंदावन के व्यवस्थापक संजय और महिला सेवादार थी। व्यवस्थापक संजय ही गाड़ी चला रहे थे। पीछे वाली गाड़ी में कृष्णा और श्यामा थीं। गाड़ी को सेवादार दीपक चला रहे थे। आगरा से आगे यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में रात करीब 3:00 बजे पीछे से आए एक कैंटर ने दोनों गाड़ियों को ओवरटेक किया और अचानक अनियंत्रित होकर पहली गाड़ी पर पलट गया। इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी उसी में घुस गई। कृपालु महाराज की बेटियों संग हादसा आसपास के लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को दोनों गाड़ियों से बाहर निकाला और दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले गई। वहां विशाखा त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही मनगढ़ के भक्ति धाम में शोक की दौड़ गई। मनगढ़ में 3 दिन का शोक घोषित किया गया है। डॉ. विशाखा का अंतिम संस्कार वृन्दावन में किया जाएगा। करीब 15 साल पहले कृपालु महाराज की भी एक हादसे में ही मौत हुई थी। 13 नवंबर 2013 को 91 वर्ष की उम्र में कृपालु जी महाराज ने अंतिम सांस ली थी। प्रतापगढ़ के आश्रम में फिसलने के कारण उनके सिर चोट आई थी, जिसके बाद वे कोमा में चले गए थे। इसके बाद उन्हें गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका निधन हो गया। देश में कई जगद्गुरु हुए लेकिन जगद्गुरुत्तम की उपाधि केवल कृपालु जी महाराज को ही मिली है। जगद्गुरु कृपालु जी महाराज पहले ऐसे गुरु हैं, जिनका कोई शिष्य नहीं है लेकिन लाखों अनुयायी हैं। कृपालु जी महाराज का जन्म 06 अक्टूबर 1922 को प्रतापगढ़ के मनगढ़ में हुआ था। कृपाजी जी महाराज ने हाई स्कूल से 7वीं तक की परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए मध्य प्रदेश चले गए। 14 वर्ष की आयु में इन्होंने तृप्त ज्ञान को प्राप्त कर लिया। इसके बाद इनका विवाह हो गया और गृहस्थ जीवन बिताने लगे। कृपालु जी महाराज की पांच संतान हैं, जिसमें दो बेटे घनश्याम और बालकृष्ण त्रिपाठी और तीन बेटियां विशाखा, श्यामा और कृष्णा हैं। हादसे में अब विशाखा की मौत हो गई। दो अन्य बेटियां घायल हैं।

निर्माणाधीन पुल पर कार चढ़कर रामगंगा में गिरी, दो सगे भाई सहित तीन की मौत, जाने पूरा मामला

बरेली रविवार सुबह फरीदपुर के अल्लपुर गांव में गूगल मैप कार सवारों के लिए काल बनकर आया। निर्माणाधीन पुल पर कार चढ़कर रामगंगा में गिर गई, जिससे दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाजियाबाद की तरफ से आ रहे तीन कार सवार गूगल मैप के जरिए यहां से निकल रहे थे। गूगल मैप ने निर्माधीन पुल से होकर रास्ता बताया, जिसको पार करने के लिए वह आगे बढ़े। इस दौरान काफी कोहरा होने की वजह से वह आगे देख नहीं पाए और रामगंगा में गिर गए। सुबह-सुबह निकले ग्रामीणों ने रामगंगा में खून बहते देखा, तो वह चौंक गए। उन्होंने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार के अंदर तीन लोगों को देखा, जिसमें दो की मौत हो चुकी थी। एक गंभीर हालत में मिले व्यक्ति ने मरने से पहले बताया कि गूगल मैप ने बताया था कि इस रास्ते से आगे जा सकते हैं। तीनों फर्रूखाबाद के रहने वाले थे। पुलिस और प्रशासन हादसे के बाद जांच में जुट गया है। प्रशासन की लापरवाही भी मौत का कारण दातागंज (बदायूं) से फरीदपुर (बरेली) को जोड़ने वाले पुल का आधा हिस्सा पिछले साल भारी बारिश में गिर चुका था। उसके बाद सेतु निगम की ओर से यहां दो फीट ऊंची कच्ची दीवार बनाई गई थी, जिससे लोग आगे न जाएं। वह भी धीरे-धीरे दरककर हट गई थी। इस बीच पुल पर यातायात के लिए कोई पुख्ता सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। ये है पूरा मामला रविवार सुबह फर्रुखाबाद निवासी दो भाई कौशल और विवेक अपने दोस्त के साथ गाजियाबाद की तरफ से निकले थे। इस बीच रास्ता पता न होने पर उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। उसके बाद तीन कार लेकर पुल पर चढ़ गए। पुल आगे पूरा नहीं बना था। वह कोहरे के कारण यह देख नहीं पाए और कार सहित रामगंगा में गिर गए। तीनों की मौत मौके पर ही हो गई। सुबह गांव के लोगों ने पानी में बहता देखा खून अल्लपुर गांव के लोग सुबह काम के लिए निकले तो रामगंगा में खून बहते देखा। उन्होंने आगे जाकर देखा तो एक कार में तीन लोग खून से लथपथ पड़े हुए थे। दो की मौत हो चुकी थी, लेकिन तीसरा गंभीर घायल था। उसने मरने से पहले जानकारी दी कि उनको गूगल मैप ने इस रास्ते की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। निर्माणाधीन पुलिस की नहीं थी जानकारी राहुल सिंह, इंस्पेक्टर फरीदपुर ने कहा कि तीनों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पुल निर्माणाधीन स्थिति में है। ऐसे में वह बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र से कार पुल पर चढ़ गई, जिसके बाद फरीदपुर क्षेत्र में गिरी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दावा किया कि सपा के 2047 तक सत्ता में आने की संभावना नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दावा किया कि सपा के 2047 तक सत्ता में आने की संभावना नहीं है। राज्य की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सात और सपा दो सीट पर विजयी रही। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सीसामऊ एवं करहल सीट जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मझवां, कटेहरी और कुंदरकी में जीत दर्ज की। भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मीरापुर सीट पर जीत हासिल की। ‘सपा का फर्जी पीडीए उपचुनाव में धराशायी’ केशव मौर्य ने सपा के नारे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए ‘एक्स’ पर रविवार को लिखा, ‘‘सपा का फर्जी पीडीए (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) उपचुनाव में धराशायी। नौ सीट पर जीत का दावा करने वाले अब गिनती नहीं बता पा रहे।” उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि उसने लोकसभा 2019 में बसपा (बहुजन समाज पार्टी), 2024 में कांग्रेस से गठबंधन कर पिछड़ों और दलितों को गुमराह किया, परंतु जनता ने सपा को सिरे से नकार दिया। मौर्य ने करहल और सीसामऊ में भी भविष्य में जीत हासिल का दावा करते हुए कहा, ‘‘करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ भी ढहेंगे और भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा।” ‘अखिलेश जी, 2027 तो छोड़िए, 2047 तक इंतजार कीजिए’ डिप्टी सीएम ने कहा, ‘‘2027 में हम 2017 दोहराएंगे और एक बार फिर 300 पार के लक्ष्य के साथ नयी इबारत लिखेंगे। एक हैं तो ‘सेफ’ हैं! मोदी जी के नेतृत्व में देश भी ‘सेफ’ (सुरक्षित), विकास भी ‘सेफ’।” मौर्य ने कहा, ‘‘अखिलेश जी, 2027 तो छोड़िए, 2047 तक इंतजार कीजिए, फिर भी सपा के सत्ता में आने की उम्मीद नहीं।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान दावा किया था कि सपा सभी नौ सीट जीतेगी और 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।

पीलीभीत-बरेली रेलवे लाइन ट्रैक पर रखा 12 MM मोटा सरिया इंजन से टकराया

पीलीभीत. बरेली जाने वाली रेलवे लाइन पर अराजकतत्वों ने लोहे की सरिया फंसा दी। रात में जब यात्री ट्रेन गुजरी तो उसका इंजन सरिया से टकराया। इस पर ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल व थाना पुलिस को सूचना दी गई। लोहे का सरिया हटाने के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने इस घटना की प्राथमिकी जहानाबाद थाने में लिखाई है। इसमें बताया गया कि शुक्रवार की रात पीलीभीत-शाही स्टेशनों के मध्य रेलवे किमी 267-2 के रेल पथ पर किसी ने लोहे की सरिया रख दी। लोहे की सरिया से टकराने के बाद ट्रेन को रोका गया पीलीभीत से बरेली सिटी जाने वाली ट्रेन (053-2) रात 9.16 बजे वहां पर पहुंची तो ट्रैक पर रखी लोहे की सरिया इंजन से टकराई। जिससे ट्रेन को रोकना पड़ा। इससे दुर्घटना हो सकती थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान बूझकर रेल संरक्षा एवं यात्रियों के जान माल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया। 12 एमएम मोटी और 25 फीट लंबी है सरिया सरिया 12 एमएम मोटी और 25 फीट लंबी है, जिससे ट्रैक से हटवाकर शाही स्टेशन पर सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी लिखने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

संभल जामा मस्जिद का मामला, दोबारा सर्वे हुआ बवाल, पथराव में SP के PRO हुए घायल

संभल. यूपी के संभल में ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा किए जाने के बाद आज यहां दोबारा करीब दो घंटे तक सर्वे किया गया। सुबह-सुबह सर्वे टीम जामा मस्जिद पर पहुंची। मस्जिद के दोबारा सर्वे के बारे में पता चलते ही मस्जिद के पीछे बड़ी संख्‍या में मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया और फिर पथराव शुरू कर दिया। पत्‍थर लगने से एसपी के पीआरओ घायल हो गए। भीड़ ने प्रशासन की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में कर लिया है। मौके पर आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। इसके पहले 19 नवम्‍बर को मस्जिद का सर्वे किया गया था। संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद मामले की अगली सुनवाई 29 नवम्‍बर को होनी है जिसमें प्रारंभिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की जानी है। मस्जिद के चारों ओर बैरियर लगाकर पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है। मस्जिद के पीछे अब भी भारी भीड़ जुटी है। मौके पर डीएम डा.राजेन्‍द्र पैंसिया, एसपी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई और एडीएम सहित जिले के सभी बड़े अफसर मौजूद हैं। अंदर कोर्ट कमिश्‍नर रमेश राधव की अगुवाई में सुबह साढ़े सात बजे से करीब दो घंटे तक सर्वे का काम चला। सर्वे के बाद टीम यहां से निकल गई है। उधर, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उधर जामा मस्जिद की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हालात को देखते हुए शनिवार को ही मस्जिद परिसर के दोनों ओर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी कैमरों की रिकॉर्डिंग कोतवाली में स्थापित डीवीआर से जुड़ी हुई है। वहां से इन कैमरों की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। मस्जिद को लेकर हाल में किए गए दावे और सर्वे के बाद स्थानीय प्रशासन ने मस्जिद की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कदम उठाए हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि क्षेत्र में किसी तरह का तनाव न बढ़े और शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी तेज कर दी है। उधर, कैला देवी मंदिर के महंत ऋषि राज गिरी ने कहा है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महंत ऋषि राज गिरी ने दावा किया कि वर्तमान जामा मस्जिद की जगह कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था। इसे साबित करने के लिए उन्होंने सिविल कोर्ट में वाद दायर किया है। उनका कहना है कि उनके पास इस ऐतिहासिक तथ्य को प्रमाणित करने के लिए ठोस साक्ष्य और हजारों सनातनी गवाह हैं। महंत ने कहा यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है। इस स्थल का सच सामने लाना हर सनातनी का कर्तव्य है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जामा मस्जिद पर वाद दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं को शरारती तत्व कहा था, जिस पर महंत ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे बयान केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत के इतिहास और भूगोल से अनजान हैं, वे धार्मिक स्थलों पर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। महंत ने न्यायालय से अपील की है कि जामा मस्जिद की ऐतिहासिकता की जांच पूरी होने तक वहां नमाज पढ़ने पर रोक लगाई जाए। डीजीपी बोले-पथराव करने वालों की पहचान कर ऐक्‍शन लेगी पुलिस संभल में पथराव की घटना पर डीजीपी यूपी प्रशांत कुमार ने एएनआई से कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे कराया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस, पथराव करने वालों की पहचान करेगी और उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।

सरकारी प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं से गाड़ी की सफाई-धुलवाई कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सहारनपुर (उप्र) सहारनपुर जिले के पुवारकां खंड विकास क्षेत्र में स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं से गाड़ी की सफाई-धुलवाई कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कुमारी कोमल ने सदर के खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। बीएसए ने कहा कि जांच कराने के बाद ही इस मामले मे कोई कार्रवाई की जायेगी। एक प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं से परिसर में गाड़ी की सफाई-धुलवाई कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कुछ विद्यार्थी किताब-कॉपी छोड़कर एक गाड़ी की सफाई-धुलाई करते देखे जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो खंड पुवारकां के ग्राम पाल्ली के प्राथमिक स्कूल का प्रतीत हो रहा है। वीडियो में स्कूल के अध्यापक भी विद्यार्थियों को कार धोते देख रहे हैं। बीएसए ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।  

तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, चार लोगों की मौत

बिजनौर यूपी के बिजनौर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में शामिल मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा नहटौर -कोतवाली देहात मार्ग पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास हुआ। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले यूपी के बिजनौर में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा 20 नवंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। इस हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए, जिसके बाद बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे को लेकर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मारछाल ने बताया था कि पीछे से आ रही बाइक गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसा हल्दौर नहटौर मार्ग पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। 16 नवंबर को भी बिजनौर में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी। तब एक कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई थी। सभी मृतक झारखंड से एक शादी समारोह से वापस अपने गांव तिबड़ी लौट रहे थे। पुलिस ने बताया था कि कार किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान उसने ऑटो को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया था कि ऑटो में सवार सात व्यक्ति थाना धामपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। हादसे में 6 लोगों की मौके पर और ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet