LATEST NEWS

बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा ऐलान कर दिया, महाराष्ट्र-झारखंड और यूपी में बसपा नहीं करेगी गठबंधन

लखनऊ चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही यूपी में नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव का ऐलान भी कर दिया गया है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ किया है कि उनकी पार्टी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर लड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। उन्होंने लिखा, ”भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत। चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात धनबल और बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर, जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है।” एक अन्य पोस्ट में मायावती ने लिखा, ”बीएसपी इन दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटकें, बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना प्रयास जारी रखें।” आखिर में बसपा प्रमुख ने लिखा, ”यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।” महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 1 चरण में 20 नवंबर को वोट डाल जाएंगे। वहीं, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। जबकि, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा यूपी समेत 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे। यूपी की जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें गाजियाबाद सदर सीट, प्रयागराज की फूलपुर सीट, कानपुर की सीसामऊ सीट, मैनपुरी की करहल सीट, अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट, मिर्जापुर की मझवां सीट, अलीगढ़ की खैर सीट, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल है। हालांकि, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव अभी नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर फिलहाल उपचुनाव नहीं होगा

लखनऊ यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल कहे जा रहे उपचुनावों का सेट तैयार हो गया है। सभी सीटों पर एक साथ 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना के साथ नतीजे घोषित हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यूपी की दस विधानसभा सीटों में से नौ सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर फिलहाल उपचुनाव नहीं होगा। इसके पीछे कुछ त्योहारों और मेलों को कारण बताया गया है। जिन सीटों पर वोटिंग होगी उनमें मैनपुरी की करहल, अलीगढ़ की खैर, बिजनौर की मीरापुर, प्रयागराज की फूलपुर, गाजियाबाद की गाजियाबाद, मिर्जापुर की मझवां, अम्बेडकरनगर की कटेहरी, संभल की कुंदरकी और कानपुर की सीसामऊ सीट है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को अधिसूचना के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे। 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन से हारने के बाद भाजपा के पास 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने का उपचुनाव एक मौका है। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां भी काफी समय पहले से शुरू कर दी हैं। सभी सीटों पर तीन-तीन मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोकसभा चुनाव के बाद सभी दस सीटों पर दौरे कर चुके हैं। सपा ने दस में से छह सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पहली बार उपचुनाव के मैदान में आ रही बसपा भी मिल्कीपुर समेत दस में से पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा के प्रत्याशियों का ऐलान भी एक दो दिन में होने की संभावना है। भाजपा दस में से नौ सीटों पर खुद उतरने की तैयारी में है। एक सीट मीरापुर जयंत चौधरी की पार्टी रालोद को दी जा सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में ही हुआ था। भाजपा यूपी की 80 में से पिछली बार 62 सीटें जीती थी। इस बार उसे 33 पर ही जीत मिली। सहयोगी रालोद ने दो और अपना दल ने एक सीट जीती। इससे एनडीए 36 सीटें जीत सका। सपा अकेले इससे ज्यादा 37 सीटें जीत गई। कांग्रेस को छह सीटों पर जीती मिली थी। उपचुनाव का परिणाम यह तय करेगा कि सपा-कांग्रेस को यूपी में मिली जीत एक तुक्का था या बीजेपी को आगे भी मुश्किलें झेलनी होंगी। उपचुनाव में बीजेपी के सामने चुनौती इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान इन नौ में से पांच सीटों पर सपा को बढ़त मिली है। सपा-भाजपा की क्या है रणनीति भाजपा ने हर सीट पर तीन-तीन मंत्रियों को मैदान में उतारा है। अयोध्या की मिल्कीपुर और मैनपुरी की करहल सीट पर चार-चार मंत्री उतारे गए हैं। भाजपा का जोर फिलहाल हिन्दुत्व और विकास कार्यों पर ही वोटिंग कराना है। वहीं, सपा एक बार फिर पीडीए के फार्मूले पर काम कर रही है। दस में छह सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी भी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज से हैं। भाजपा के सामने ज्यादा चुनौती उपचुनाव में भाजपा के सामने चुनौती ज्यादा मानी जा रही है। सपा-भाजपा दोनों के पास पांच चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के समय उपचुनाव वाली सीटों पर पड़े वोटों को देखें तो सपा भारी दिखाई देती है। दस में से छह सीटों पर सपा ने भाजपा पर बढ़त बनाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा के पास पांच-पांच सीटें थीं। लोकसभा चुनाव में विधायक से सांसद बने सभी विधायक (प्रवीण पटेल को छोड़कर) अपनी सीटों पर बढ़त हासिल करने में कामयाब हुए। फूलपुर से सांसद बने भाजपा विधायक प्रवीण पटेल केवल अपनी सीट पर पिछड़ गए थे। इन विधायकों के इस्तीफे से रिक्त हुई सीटें मैनपुरी की करहल सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सांसद बनने से खाली हुई है। इसी तरह अयोध्या की मिल्कीपुर सीट सपा के अवधेश प्रसाद, अम्बेडकरनगर की कटेहरी सीट सपा के लालजी वर्मा, संभल की कुंदरकी सीट सपा के जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने से रिक्त हुई। अलीगढ़ की खैर सीट भाजपा के अनूप प्रधान वाल्मीकि, बिजनौर की मीरापुर सीट रालोद के चंदन चौहान, प्रयागराज की फूलपुर सीट भाजपा के प्रवीन पटेल, गाजियाबद की सीट भाजपा के अतुल गर्ग, मिर्जापुर की मझवां सीट निषाद पार्टी के विनोद बिंद के इस्तीफे से रिक्त हुईं है। कानपुर की सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा के कारण खाली हुई है।

मृतक के परिजनों ने की योगी से मुलाकात, जिस तरह से उसने मेरे पति की हत्या की है, उसे भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मूर्ति विसर्जन बवाल में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा के परिवार के सदस्य मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात किए। सीएम योगी ने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। योगी ने कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस बीच, मुलाकात से पहले मारे गए राम गोपाल की पत्नी रोली मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से उसने मेरे पति की हत्या की है, उसे भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए। बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और पथराव और गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सोमवार को परिवार और अन्य लोगों की ओर से न्याय की गुहार के बीच बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनमें से कुछ के पास लाठी-डंडे भी थे। हिंसा के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था, दुकानें जला दी गई थीं और गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई थी। मिश्रा का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच किया गया। एहतियात के तौर पर बहराइच जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हालांकि दूसरे दिन दोनों समुदायों के लोगों की ओर से घटना को अंजाम दिया गया है। दोपहर दो बजे के बाद मृतक का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। बेकाबू होती स्थिति की खबर पाकर एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश भी कबड़ियन पुरवा पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों को आगे बढ़कर हिंसा रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा कि किसी भी हालत में ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार करें, जो हिंसा भड़काने में लगे हुए हैं। हरदी पुलिस के मुताबिक महाराजगंज हिंसा मामले में अब तक पुलिस ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें मुख्य आरोपी हमीद अहमद, सलमान, फहीम अहमद, सादिक अहमद, ननकऊ, सरफराज नामजद किए गए हैं। अन्य कई लोग अज्ञात हैं। इनमें सलमान, शाहिर खांन व उनके पिता अली की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं, जो उनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।

उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का दिखा असर, बेटियां बनीं एक दिन की डीएम-एसपी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का असर देखने को मिला है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक दिन का डीएम, सीडीओ, एसडीएम और एसपी बनाया गया। इस दौरान बेटियों ने शिकायतों को सुन त्वरित निस्तारण भी किया। लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप ‘मिशन शक्ति’ और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की आठवीं की छात्रा अग्रिमा धवन ने डीएम की कुर्सी संभाली। एक दिन की डीएम अग्रिमा ने जनसुनवाई के दौरान सब्जियों के दाम कंट्रोल करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जिले की सभी सातों तहसील क्रमश: लखीमपुर में भाव्या सिंह, गोला में स्मृति सिंह, पलिया में निधि गुप्ता, धौरहरा में अनन्या रस्तोगी, निघासन में अनुष्का पटेल, मोहम्मदी में नन्दिनी गुप्ता, मितौली में खुशबू राठौर ने सांकेतिक रूप से एसडीएम की भूमिका अदा की। जौनपुर के डीएम दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि इंटर में जिले की टॉपर सजल गुप्ता ने डीएम की कुर्सी संभाली। उन्होंने 87 मामलों की सुनवाई कर 14 मामलों का निस्तारण किया। मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि मेधावी छात्रा शिवांशी द्विवेदी को डीएम और लक्ष्मी रतन मौर्य को सीडीओ बनाया गया। बेटियों ने महिला संबंधी मामलों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये। गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि हाईस्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाहा को एक दिन का डीएम बनाया गया। उन्होंने जनता दर्शन में समस्याएं सुनकर कार्रवाई के निर्देश दिये। शामली डीएम अरविंद चौहान ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जिले की इंटर की टॉपर आकांक्षा को डीएम बनाया गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये। सीतापुर डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि बेटी अर्पिता सिंह को एक दिन का डीएम, प्रतीक्षा सिंह को एसपी, संध्या मिश्रा को सीडीओ बनाया गया। बेटियों ने जनसुनवाई कर समस्या का निस्तारण किया। महाराजगंज के डीएम अनुनय झा ने बताया कि अष्टमी पर हाईस्कूल की जिले की टॉपर निधि यादव को एक दिन का डीएम बनाया गया। उन्होंने 8 शिकायतें सुनीं और एक का तुरंत निस्तारण किया। जिलाधिकारी न्यायालय का दौरा कर निधि ने मुआवजे से संबंधित मामलों को देखा। एनएच हाईवे के मुआवजे को तेजी से वितरित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा बृजमनगंज ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। महराजगंज एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि गोल्डी को एक दिन का एसपी बनाया गया। एसपी गोल्डी ने 5 शिकायतें सुनकर दो का तुरंत निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को महिला संबंधी मामलों में लापरवाही न करने के निर्देश दिये। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। श्रावस्ती डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि कक्षा-12 की रश्मि कसौधन को एक दिन का डीएम, प्राची तिवारी को एडीएम और रीना को एसडीएम बनाया गया। डीएम रश्मि ने डाक फाइलों पर हस्ताक्षर किये और जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि कक्षा-11 की मेधावी छात्रा सरिता कुमारी को एक दिन का एसपी बनाया गया। इसी विद्यालय की लक्ष्मी को एएसपी बनाया गया। एसपी सरिता ने भवानीनगर थाना को एक मामले में इंस्पेक्टर को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इस पर एफआईआर दर्ज की गयी। ललितपुर डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा-9 की बेटी शिवानी राजपूत को डीएम बनाया गया। तहसील की बेटियों को एसडीएम बनाकर जनसमस्याओं का निस्तारण कराया गया। बेटियों ने 114 जन समस्याएं सुनीं और 27 का मौके पर निस्तारण किया। झांसी डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि छात्रा अदिति साहू को डीएम बनाया गया। वहीं रामपुर डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि कक्षा 10 की मेधावी कामिनी गंगवार को एक दिन का डीएम बनाया गया। उन्होंने जनसुनवाई की। ब्लॉक का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति जानी और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। कासगंज डीएम मेधा रूपम ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत टॉपर भूमिका को एक दिन की डीएम बनाया गया। डीएम भूमिका ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील कासगंज में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। लखीमपुर खीरी में कन्या पूजन शक्ति वंदन समारोह हुआ। इसमें परिषदीय विद्यालयों की 1100 बेटियों का कन्या पूजन किया गया। उन्हें उपहार से भरा बैग (टिफिन, बोतल, स्टील की प्लेट, दीवार घड़ी एवं एनीमिया चार्ट) भेंट किया गया। 6 माह की 11 बालिकाओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इन बेटियों को गर्म कपड़े और हाइजीन किट भी प्रदान की गई। डीएम शक्ति नागपाल ने कहा कि कन्याओं को मदद की नहीं बल्कि मौके की जरूरत है। इसी तरह गोंडा में “शक्ति सारथी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत 1000 पिंक कलर के ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इनका उपयोग 90 फीसदी से अधिक महिलाओं द्वारा किया जाएगा। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 108 कन्याओं का पूजन और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं को सम्मानित किया गया।  

अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायत शासन पहुंची, BJP विधायक की शिकायत पर बिजली विभाग के SDO नपे

देवरिया यूपी के देवरिया में बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की शिकायत के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मोहम्मद नैय्यर अनवर पर एक्शन हुआ है. SDO वर्कशॉप अनवर को जिले से हटाकर महराजगंज भेज दिया गया है. वहीं, बीजेपी विधायक का शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने SDO पर हिंदू पर्वों पर बिजली की आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया है.   बता दें कि शलभ मणि त्रिपाठी देवरिया सदर से बीजेपी के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. बीते दिनों उन्होंने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को एक पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने SDO वर्कशॉप मोहम्मद नैय्यर अनवर की शिकायत की थी. इस शिकायत के बाद SDO का ट्रांसफर हो गया है. साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं. इस बाबत बीजेपी विधायक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि हमारे पर्वों-त्योहारों पर किसी गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने पर कट्टर मानसिकता के SDO वर्कशॉप मोहम्मद नैय्यर अनवर जानबूझकर ट्रांसफार्मर बदलने में देरी करते हैं. इतना ही नहीं क्षेत्र के दलाल छवि के लोगों से मिलकर सरकार, बीजेपी और पार्टी कार्यकर्ताओं की बदनामी करने का खेल रचते हैं. SDO बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेते हैं एवं दलालों से मिली भगत रखते हैं. ऐसी ही घटना देवरिया के कर्माजीतपुर में हुई, जहां ट्रांसफार्मर जलने के बाद इंजीनियर नैय्यर अनवर को तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए परंतु वह क्षेत्र के कुख्यात दलाल से मिलकर जानबूझकर हीला-हवाली करता रहे और बहाने बनाते रहे. इस पूरे खेल की गोपनीय जांच कराई गई तो नैय्यर अनवर और कुख्यात दलाल की मिलीभगत का खेल सामने आ गया. बकौल शलभ मणि त्रिपाठी- SDO का पूरा खेल खुलते ही उनको तत्काल प्रशासनिक आधार पर देवरिया से हटा दिया गया है. शासन ने इनके विरुद्ध गहन जांच के भी आदेश दिए हैं. ऐसे में इस तरीके की मानसिकता के अन्य अधिकारियों को कर्मचारियों को चिन्हित करने की आवश्यकता है. मेरी विधानसभा की देवतुल्य जनता को परेशान करने वाला कोई अधिकारी छोड़ा और बख्शा नहीं जाएगा. तमाम अवैध गतिविधियों में लिप्त दलालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.  

बहराइच में तेजी से बढ़ रहा बवाल, उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को तोड़ा, आगजनी का प्रयास

 बहराइच उत्तर प्रदेश बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के शोभा यात्रा के दौरान शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. उपद्रवियों ने सोमवार को दुकान, अस्पताल और शोरूम समेत कई घरों को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया है. उसके बावजूद उपद्रवियों ने नकवा गांव में देर रात धार्मिक स्थल को तोड़ दिया और आग लगाने की कोशिश भी की. हालांकि जब मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने हालात काबू में किए. हिंसा और तनावपूर्ण हालात के बीच आजतक की टीम देर रात बहराइच पहुंची. इस दौरान जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात दिखाई दी. इसके बाद भी उपद्रवियों ने सोमवार रात करीब 10 बजे एक गांव में आगजनी की. नकवा गांव के प्रधान ने बताया कि 10 से 15 लोग आए और उन्होंने आगजनी की. आगजनी के बाद पुलिस और पीएसी की भारी फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पुलिस को देखते ही उपद्रवी भाग गए.   महसी के बीडीओ हेमंत यादव ने बताया कि कुछ उपद्रवी तत्वों ने गांव में आगजनी की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए. उन्होंने बताया कि 50 से ज्यादा पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं. इसके अलावा एक धार्मिक स्थल को तोड़ने की कोशिश भी की गई. उपद्रवियों ने एक मजार को तोड़ने का प्रयास किया है. गांव वालों ने कहा कि मजार को तोड़ने के बाद आग लगाने की कोशिश की गई. हालांकि पुलिस ने हालात काबू में कर लिए हैं. पत्थरबाजी-फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद हंगामा दरअसल, रविवार शाम करीब छह बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए. इसी बीच पत्थरबाजी और फायरिंग में राम गोपाल मिश्र (22) नाम के युवक की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. जैसे ही ये खबर फैली पूरे इलाके में बवाल शुरू हो गया. हजारों लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए और तोड़फोड़-नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने मोर्चा संभाला मगर हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो गए. 14 अक्टूबर की दोपहर तक बवाल होता रहा. इस दौरान उपद्रवियों ने एक अस्पताल को जला दिया. अंदर लगी एक्स-रे मशीन को तोड़ दिया. बेड्स, शीशे तहस-नहस कर दिए. पास में स्थित मेडिकल स्टोर में भी आगजनी की गई. तोड़फोड़ कर पूरे मेडिकल स्टोर को बर्बाद कर दिया गया. इतना ही नहीं उपद्रवियों ने एक बाइक शोरूम को भी फूंक दिया. जिसके बाद नई नवेली मोटरसाइकिलें धू-धू कर जलती नजर आईं. उधर, मृतक रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने के बाद अंतिम संस्कार किया. मृतक के परिजनों ने सीएम से न्याय का आश्वासन मिलने के बाद ही ये कदम उठाया. उससे पहले लोग सड़क पर शव रखकर हंगामा करते रहे. उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि दोषियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए. तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना पर सीएम योगी ने एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश को बहराइच के लिए रवाना किया. बहराइच पहुंचने के बाद तत्काल अमिताभ यश प्रभावित क्षेत्र पहुंचे. इस दौरान महसी के रमपुरवा चौकी पर आक्रोशित भीड़ ने एडीजी के सामने ही तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसपर उन्होंने अपनी पिस्टल निकाल ली और उसे लहराते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को दौड़ाया.  

विजयादशमी के पर्व पर एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर और ननद की तस्वीरों को चस्पा कर पुतलों का दहन किया

हमीरपुर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां विजयादशमी के पर्व पर एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर और ननद की तस्वीरों को चस्पा कर पुतलों का दहन किया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह अनोखा दहन अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानें महिला ने क्यों किया ऐसा बीते शनिवार को पूरे भारत में विजयादशमी का पर्व मनाया गया। इसी दिन हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में रहने वाली प्रियंका दीक्षित ने अपने पति, सास, ससुर और ननद की तस्वीरों को चस्पा कर पुतलों का दहन किया। दरअसल, प्रियंका दीक्षित की शादी करीब 14 साल पहले संजीव दीक्षित के साथ हुई। शादी के बाद ही प्रियंका के पति का अफेयर उसकी बहन की सहेली पुष्पांजलि के साथ शुरू हो गया। जिसके चलते वह प्रियंका को छोड़कर पुष्पांजलि के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लग गया। सास-ससुर और ननद ने भी नहीं दिया साथ वहीं, जब प्रियंका ने इसका विरोध किया, तो सास-ससुर और ननद ने उसका साथ नहीं दिया, जिससे वह 14 सालों से परेशान है। इसी के चलते प्रियंका ने विजयादशमी के दिन अपने पति के घर के बाहर पुतलों को जलाकर समाज को संदेश देने की कोशिश की कि रावण रूपी लोगों का बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं, लेकिन उनका वनवास खत्म नहीं हुआ है। प्रियंका ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार बता दें कि प्रियंका ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान के तहत एक पढ़ी-लिखी महिला की मदद नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

दुर्गा मंदिर में भंडार खा कर घर वापस जा रही थी किशोरी, तभी 4 लोगों ने किया गैंगरेप, 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज

कौशांबी ज़िले में दुर्गा मंदिर में भंडारा खाने गई नाबालिग लड़की से 4 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और माता-पिता को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। जहां पर बृहस्पतिवार रात लगभग 8 बजे दुर्गा मंदिर में भंडार खा कर घर वापस जा रही थी। रास्ते मे गांव के ही चार युवक पहले से घात लगाए बैठे थे, किशोरी को आते देख युवकों ने उसको पकड़ लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। चीखने-चिल्लाने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। युवकों के चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह घर पहुंची। किशोरी की हालत देख कर माँ-बाप के होश उड़ गए। किशोरी ने रो रो कर आपबीती बताई। इस पर पीड़ित पिता किशोरी को लेकर आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचा। जहां पर आरोप है कि उसके साथ मार-पीट की गई। इसके बाद किशोरी को साथ लेकर पिता पश्चिम शरीरा थाने पहुंचा और लिखित शिकायत किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।  

बहराइच में बढ़ा बवाल, मूर्ति विसर्जन के दौरान गोली मारने से युवक की मौत, सब रखकर लोगो ने किया प्रदर्शन

बहराइच बहराइच में महसी के महाराजगंज कस्बे में मूर्ति विसर्जन के दौरान गोली मारने से मृतक युवक का शव सुबह पौने आठ बजे गांव पहुंचा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। शव लेकर ग्रामीण महसी तहसील मुख्यालय कूच कर आए हैं। यहां शव रखकर हजारों की भीड़ प्रदर्शन कर रही है। कई थानों की पुलिस संग डीएम व एसपी मौके पर लोगों को समझाने में लगी हुई हैं, लेकिन आक्रोशित लोग हत्यारोपितों के एनकाउंटर व घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। महाराजगंज कस्बे में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान खैरीघाट थाने के ग्राम रेहुआ मंसूर निवासी 22 वर्षीय गोपाल मिश्र को गोली मार दी गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज सुबह उसका शव पैतृक गांव पहुंचते ही आसपास के गांवों के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर तहसीलदार महसी पहुंचे। इन्हें देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। तहसीलदार जाओ, जाओ के नारे संग उन्हें खदेड़ दिया गया। ग्रामीण शव को कंधों पर रखकर निकल पड़े। जिस गांव से शव गुजरा सैकड़ों ग्रामीण कारवां के साथ जुड़ते चले गए। सात किलोमीटर लंबा फासला तय कर ग्रामीण शव लेकर महसी तहसील मुख्यालय पहुंच गए। यहां शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। सूचना पर डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला, एडीएम गौरव रंजन, एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी समेत कई थानों की पुलिस भी बुला ली गई है। आक्रोशित ग्रामीणों को माइक से डीएम लगातार समझाने का प्रयास कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोली मारने व उन्माद करने वालों को खोज कर एनकाउंटर किया जाए। आरोपितों के घरों पर बुलडोजर संग पीड़ित परिवार को एक करोड़ की मुआवजा उपलब्ध कराया जाना चाहिए। फिर भांपने में चूका खुफिया तंत्र जिला अस्पताल गेट बाहर सड़क पर शव प्रदर्शन के बाद भी जनभावनाओं को समझने में खुफिया व पुलिस महकमा एक बार फिर चूका है। जिस समय मृतक का शव गांव पहुंचा। आला अधिकारी के बजाए तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। इसके चलते सात किलोमीटर तक शव लेकर आक्रोशित ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंच गए। डीएम माइक से वार्ता की लगातार कर रही अपील डीएम मोनिका रानी आक्रोशित भीड़ संग वार्ता को लेकर लगातार माइक से समझाने का प्रयास कर रही हैं। डीएम तीन जिम्मेदारों को सामने आकर अपनी मांग रखने को कह रही हैं। उनका कहना है कि शव दफनाने के बाद वे लोग मांग को लेकर तत्काल कार्रवाई शुरू करेंगी। हालांकि भीड़ लिखित आश्वासन मांग रही है। विधायक के आश्वासन पर माने लोग, शव लेकर निकले गांव की ओर महसी तहसील मुख्यालय पर शव रखकर सुबह नौ बजे से प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के आश्वासन के बाद मान गए हैं। ग्रामीण तहसील से शव लेकर गांव की ओर निकल पड़े हैं। शव यात्रा में भारी भीड़ भी शामिल है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव तक के रास्तों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। विधायक ने कठोर से कठोर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

कानपुर में दो ट्रकों के बीच चल रही थी कार, आगे वाले ने लगाए ब्रेक तो पीछे वाले ने मार दी टक्कर, 5 की मौत

कानपुर कानपुर के भौती हाईवे पर सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में पीएसआईटी इंजीनियिरंग कॉलेज के चार छात्रों समेत पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय चारों स्टूडेंट्स कार से कॉलेज जा रहे थे। भौती चौराहे के पास पहुंचने पर कार ट्राले में जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी काट कर पांचों शवों को बाहर निकालकर तत्काल पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। सनिगवां निवासी विजय साहू पीएसआईटी के बीटेक फोर्थ ईयर के छात्र प्रतीक, थर्ड ईयर के सतीश और गरिमा और फर्स्ट ईयर की आयुषी को कार में बैठाकर सोमवार सुबह कॉलेज में छोड़ने जा रहे थे। अभी कार भौती चौराहे के पास पहुंची थी। तभी एकाएक आगे चल रहे ट्राले ने अचानक ब्रेक मारी। अनियंत्रित का ट्राले में जा घुसी। इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रक भी कर में जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत चारों स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की सहायता से कार को काटकर शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। परिजनों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगे चल रहे ट्रक ने लगाया ब्रेक बताया जा रहा है कि भौती में आगे चल रहे ट्रक वाले ने किसी वाहन को मुड़ता देख ब्रेक लगा दिया। आगे वाले ट्रक द्वारा ब्रेक लगाए जाने के बाद कार चालक भी ब्रेक लगाया लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार के ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे चल रहे ट्रक में जाकर टकरा गई और आगे तथा पीछे ट्रक से टक्कर होने के कारण कार पिचक गई। हादसे के बाद उसमें सवार लोग दब गए। इस हादसे में कानपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के चार स्टूडेंट और एक चालक की मौत हुई है। मृतकों की पहचान बीटेक की छात्रा आयुषी पटेल और गरिमा त्रिपाठी तथा छात्र प्रतीक सिंह और सतीश के रूप में हुई। इसके अलावा कर चला रहा चालक विजय साहू की भी मौत हो गई। विजय साहू सनिगवां का रहने वाला था। कार को कटर से काटकर निकाले गए शव हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आगे और पीछे दोनों तरफ से ट्रक से दब जाने के चलते कार में सवार लोग भी दब गए थे। काफी मशक्कत के बाद भी उनका शव बाहर नहीं निकाला जा सका। उसके बाद पुलिस द्वारा कटर मंगाया गया। कटर मंगाने के बाद कार को काटकर उसमें फंसे सभी लोगों का शव बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्‍ट राजेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। मरने वाले सभी लोगों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।    

गोवा में युवती को कहा क्या रेट है, सलाखों के पीछे पहुंचे युवक

लखनऊ गोवा घूमने गए उत्तर प्रदेश के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक स्थानीय युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इधर, घटना पर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार पर कानून और व्यवस्था बिगड़ने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि कलन्गूट गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप हैं कि दोनों ने एक स्थानीय युवती से पूछा कि उसका दाम क्या है और क्या वह ‘उपलब्ध’ है। युवकों की पहचान 30 वर्षीय प्रेम पांडेय और कृष्णा सिंह के तौर पर हुई है। प्रेम उत्तर प्रदेश के लाल गंज जिले और सिंह आगरा का रहने वाला है। इनके खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। नॉर्थ गोवा एसपी अक्षत कौशल ने बताया, ‘हमें शिकायत मिली थी और शिकायत के आधार पर हमने FIR दर्ज कर ली है। घटना शनिवार रात की है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। और गिरफ्तारियों की भी संभावनाएं हैं।’ खास बात है कि इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि दो युवक एक युवती के पास पहुंचते हैं और होटल साथ चलने के लिए कहते हैं। विपक्ष ने उठाए सवाल विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने कहा, ‘जब स्थानीय महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है, तो भाजपा सरकार गोवा आने वाले पर्यटकों को क्या सुरक्षा देगी? दो साल पहले कलन्गूट और बागा के करीब 500 लोगों ने वेश्यावृत्ति और दादागिरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। स्थानीय महिलाओं ने तब शाम के समय बाहर निकलने में डर की बात कही थी। अब यह हकीकत हो गई है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे खुद के ही गोवा में हमारी बेटियां और बहने सुरक्षित नहीं हैं। गोवा अपनी सुंदरता, विरासत और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। भाजपा गोवा को वेश्यावृत्ति, दादागिरी और अपराध के गढ़ के रूप में बदल रही है।’

सभी रेलवे अस्पतालों को ऑनलाइन माध्यम से गया जोड़ा, अब किसी भी स्टेशन पर मिलेगी ऑनलाइन चिकित्सा सुविधा, APP करे इंस्टॉल

रायबरेली रेलकर्मियों के लिए बहुत राहत भरी खबर है। अब उन्हें चिकित्सीय सुविधा के लिए रेलवे अस्पताल में पर्चा बनवाना नही पड़ेगा। न ही जांचों की रिपोर्ट को लेकर इधर उधर भागना पड़ेगा रेलवे चिकित्सा सुविधा को एकीकृत करते हुए सभी रेलवे अस्पतालों को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ दिया है। इसके तहत रेल कर्मियों को अपने मोबाइल पर हेम्स ऐप से इंस्टॉल करना होगा। पंजीकरण के बाद आईडी हो जाएगी तैयार एप के पंजीकरण के बाद उनकी पेंशेंट आईडी तैयार हो जाएगी। फिर इसके बाद व अपना उपचार चाहे रायबरेली रेलवे अस्पताल में कराए या फिर चिन्नई रेलवे अस्पताल में मरीज के रोग संबंधी सभी जांच व रिपोर्ट भी इसी एप पर उपलब्ध रहेगी। स्टेशन के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे का अस्पताल है। जिस अस्पताल में रेलवे के 12सौ कर्मचारी व 398 रिटायर कर्मचारियों का उपचार किया जाता है। जिस अस्पताल के मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रेलवे प्रशासन ने अहम फैसला लेते हुए हेम्स ऐप्स यानी हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फ्रार्मेशन सिस्टम से अस्पताल को भी जोड़ दिया है। देश के किसी स्टेशन पर करवा सकते हैं इलाज अस्पताल के तहत आने वाले 16 स्टेशनों के कर्मचारियों को देश के किसी भी स्टेशन पर अपना उपचार करवा सकते है जिसको लेकर उनको न पर्चा बनवाना पड़ेगा न ही उसके लिए अस्पताल के चक्कर लगाना होगा। सिर्फ आपके हाथ में मोबाइल हो और हेम्स एप डाउनलोड हो। मेडिकल कार्ड के पड़े नंबर को एप में डालते ही मर्ज के अनुसार ऑप्शन में क्लिक करते ही जिले की ही नहीं चेन्नई से लेकर किसी भी रेलवे अस्पताल में अपना उपचार जाकर करवा सकते है। उपचार के बाद विभिन्न मर्ज की जांच रिपोर्ट तक आगे उपचार करने हेतु उनको लाना नही पड़ेगा क्योंकि इसी ऐप्स में सब डाउनलोड रहेगा। यहां तक की प्रत्येक दवा की एक एक गोली का रिकॉर्ड तक मौजूद रहेगा। जिसका शुभारम्भ प्रारंभ कर दिया गया है। जिस अस्पताल को उच्चीकृत के श्रेणी में लिया गया है । इन स्टेशन के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ     रायबरेली स्टेशन के साथ-साथ बछरावां     कुंदनगंज     हरचंदपुर     गंगागंज     रूपामउ     फुर्सतगंज     दरियापुर     लक्ष्मनपुर     रामचन्द्रपुर     उंचाहार     उबरनी     डलमउ     जलालपुरधई     मंझलेपुर     ईश्वरदासपुर इसके अलावा कई स्टेशन के 12 सौ कर्मचारी व 398 रिटायर कर्मचारी को हेम्स एप्स का लाभ मिलेगा। जिससे समस्त ड्यूटी धारक व रिटायर कर्मचारियों को राहत भरी खबर से ऐसी पहल प्रारंभ करने से हर्ष व्याप्त है। अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर यदि आपका घर बिहार, कश्मीर, उतराखंड, गुजरात व हिमाचल प्रदेश समेत देश के किसी भी कोने में है तो आप छुट्टी में हैं या रिटायर होने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंच गए तो उनको अब रायबरेली आने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हेम्स ऐप्स के डाउनलोड करने के बाद उसी में मर्ज के अनुसार सारी जांच से लेकर एक-एक दवा का रिकॉर्ड भी रहेगा जबकि पहले तैनाती स्थल जाकर उपचार करवाने की प्रथा थी जिससे अब निजात मिल गया है। ये है अस्पताल में चिकित्सक     स्टेशन के अस्पताल में इंचार्ज हेल्थ यूनिट डॉ. रश्मि श्रीवास्तव     चीफ फार्मासिस्ट विजय कुमार     डेसर ज्ञानचन्द्र     हॉस्पिटल असिस्टेंट नितिन व कलावती     सफाई कर्मी पप्पू अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बोले अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रेलवे डॉ. वी एस हंकी ने बताया कि रेलवे के जीएम के निर्देश पर रायबरेली अस्पताल को उच्चीकृत में ले लिया गया है जहां के अस्पताल के सभी रेलवे के ड्यूटी व रिटायर रेल कर्मचारियों को हेम्स ऐप्स से जोड़ा जाएगा। जिनका अब पर्चा नही बनवाया जाएगा हेम्स ऐप्स से जुड़ने से देश के किसी भी रेलवे अस्पताल में मर्ज के अनुसार उनके चिकित्सकों को ऐप्स डाउनलोड करके उसमें रेलवे के पीएफ, आधारकार्ड, मोबाइल नंबर, उम्मीद मेडिकल कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर दिखवाया जा सकता है जिसको रायबरेली में प्रारंभ करवा दिया गया है।

गन्ने के खेत में आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी जोड़ा, गांव में पंचायत बैठी, दोनों के निकाह आदेश सुनाया

रामपुर गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के चंगुल ने उन्हें बचाया। मामले की जानकारी लगते ही गांव में पंचायत बैठी, जिसने दोनों के निकाह आदेश सुनाया। लंबे समय से चल रहा था प्रेम संबंध युवक उत्तराखंड के बाजपुर के गांव का रहने वाला है। उसका बीते लंबे समय से चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम संबंध थे। वह अक्सर उससे मिलने गांव आता रहता था। शनिवार की शाम को वह युवती को लेकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गया। इस बात की भनक गांव के किसी व्यक्ति को लग गई। वह ग्रामीणों के साथ गन्ने के खेत में पहुंच गया, जहां दोनों को आपत्तिजनकर हालत में देख मामला बिगड़ गया। ग्रामीणों ने युवक को बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की भीड़ से युवक को बचाया। पुलिस ने मामले की जानकारी प्रेमी युवक के परिजनों को दी। युवती व युवक के परिजन पंचायत में शामिल हुए, जहां फैसला हुआ कि दोनों का निकाह करा दिया जाए। दोनों परिवारों के बीच भी फैसले को लेकर समझौता हो गया। उसके बाद युवक के परिजन गांव से चले गए। युवक व युवती बालिग चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि युवक व युवती लंबे समय से एक-दूसरे को पसंद करते हैं। वह बालिग हैं। दोनों के परिवारों के बीच निकाह को लेकर समझौता हो गया है।

अयोध्या में दरबार में स्थापित की जाएंगी बैठी हुई मूर्तियां, अष्टकोणीय बनेगा मंदिर का शिखर, 120 दिन में होगा तैयार

अयोध्या अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिखर का निर्माण नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हो गया है। इस अवसर पर पहला पत्थर रखा गया। यह शिखर 161 फीट ऊंचा होगा और इसे 120 दिन में तैयार किया जाएगा। खास बात यह है कि यह शिखर अष्टकोणीय (8 दिशाओं वाला) होगा, जो कि भारतीय मंदिर निर्माण में एक नई बात है। अष्टकोणीय बनाया जाएगा राम मंदिर का शिखर राम मंदिर का शिखर आमतौर पर चतुष्कोणीय (चार दिशाओं वाला) होता है, लेकिन यह अष्टकोणीय होगा। यह डिज़ाइन भगवान विष्णु के कमल के आसन से प्रेरित है, जो भी अष्टकोणीय है। पुरातत्व विभाग की खुदाई के दौरान पता चला था कि मंदिर का गर्भगृह भी अष्टकोणीय है। भूकंप में भी सुरक्षित रहेगा शिखर! मंदिर के शिखर की ऊंचाई सुरक्षित है। इसके डिजाइन में विशेष ध्यान रखा गया है ताकि यह भूकंप जैसी आपदाओं का सामना कर सके। शिखर को रिक्टर स्केल पर 8-10 तीव्रता के भूकंप में भी सुरक्षित रहने के लिए तैयार किया गया है। यदि आवश्यकता पड़ी, तो इसकी ऊंचाई को बढ़ाया भी जा सकता है। नागर शैली के मंदिरों में संरचना की मजबूती का ध्यान दोगुना रखा जाता है। गर्भगृह की विशेषताएं राम मंदिर का गर्भगृह 20×20 वर्ग फीट का होगा। यहां भगवान राम और सीता की मूर्तियां सिंहासन पर होंगी, जबकि लक्ष्मण, शत्रुघ्न, भरत और हनुमान जी भूमि पर बैठे होंगे। इस प्रकार, श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव होगा कि वे राम दरबार में उपस्थित हैं। भगवान सीता राम की मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट होगी। इस प्रकार, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक घटना है, जो श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अनुभव प्रदान करेगा।  

अलीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, मेले से घर लौट रहे 4 दोस्तों की हुई मौत

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये सभी दोस्त एक ही बाइक पर बैठकर बुलंदशहर से अलीगढ़ में दशहरे के मेले का आनंद लेने आए थे। लौटते समय उनकी बाइक जवां थाना क्षेत्र में छेरत के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान विकास, सुनील, यश शर्मा, और रवि के रूप में हुई है। ये सभी युवक बुलंदशहर जिले के डिबाई गांव दौलतपुर खुर्द के निवासी थे। उनकी उम्र 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। ये चारों दोस्त दशहरे के मेले का आनंद लेने के लिए अलीगढ़ आए थे। मेला देखने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तो उनकी बाइक जवां थाना क्षेत्र में छेरत के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद खबर से युवकों के परिवार में कोहराम मच गया और परिवारजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का सामना किया। पुलिस की रिपोर्ट एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि रविवार की तड़के पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। युवकों की बाइक सड़क किनारे खड़े सीमेंट की बोरियों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद चारों युवकों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है। युवा दोस्तों की एक साथ हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। यह हादसा यह दर्शाता है कि सड़क पर सुरक्षा का ध्यान रखना कितना महत्वपूर्ण है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet