LATEST NEWS

लखनऊ: IRS गौरव गर्ग से मारपीट के मामले में एक्शन, आरोपी अधिकारी योगेंद्र मिश्रा निलंबित

लखनऊ  इनकम टैक्‍स विभाग के डिप्‍टी कमिश्‍नर गौरव गर्ग से मारपीट के मामले में बड़ा एक्‍शन हुआ है। आरोपी असिस्‍टेंट कमिश्‍नर योगेंद्र मिश्रा को सस्‍पेंड कर दिया गया है। दोनों अफसरों के बीच कुछ दिन पहले मारपीट होने से हड़कंप मच गया था। योगेंद्र मिश्रा को बंगाल -सिक्किम रीजन से संबद्ध किया गया है। मारपीट की घटना सामने आने के बाद दोनों अधिकारियों के बीच आरोप और प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया था। नरही स्थित इनकम टैक्‍स के दफ्तर में 29 मई को यह घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान योगेंद्र मिश्रा और गौरव गर्ग के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि योगेंद्र मिश्रा ने पानी का गिलास उठाकर गौरव गर्ग पर हमला कर दिया। बंद केबिन में दोनों अफसरों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा। पुलिस ने उन्‍हें सिविल अस्‍पताल भर्ती करवाया। आईपीएस रवीना त्‍यागी के पति हैं गौरव गर्ग आपको बता दें कि गौरव गर्ग आईपीएस रवीना त्‍यागी के पति हैं। रवीना लंबे समय तक लखनऊ में डीसीपी मध्‍य पद पर तैनात रही हैं। अस्‍पताल में गौरव गर्ग ने डॉक्‍टरों से कान में सनसनाहट, दाएं पैर के घुटने में चोट और चक्‍कर आने की शिकायत की थी। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। क्रिकेट मैच के दौरान मिश्रा ने किया था हंगामा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल मार्च में आईआरएस अफसरों का क्रिकेट मैच हुआ था। इस दौरान योगेंद्र मिश्रा ने टीम में शामिल नहीं करने पर जमकर हंगामा किया था। वह पिच पर ही बैठकर अधिकारियों को बुरा-भला करने लगे। आरोप है कि वह आयकर विभाग के कई अन्‍य अफसरों पर दबाव बनाया करते थे। योगेंद्र मिश्रा की पत्‍नी परिवहन विभाग में एआरटीओ के पद पर तैनात हैं। क्या है आरोप 29 मई की शाम आयकर भवन के छठे तल पर एक वरिष्ठ अधिकारी के कमरे में गौरव गर्ग और 2014 बैच के आईआरएस अधिकारी संयुक्त आयुक्त बैठे थे। यहां एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक कानपुर में तैनाती के दौरान और किसी आरटीआई को लेकर गौरव गर्ग और संयुक्त आयुक्त के बीच कहासुनी होने लगी। वरिष्ठ अधिकारी ने हस्तक्षेप किया लेकिन तब तक बात बढ़ चुकी थी। दोनों के बीच तेज आवाज में कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि संयुक्त आयुक्त ने पानी से भरा गिलास फेंककर मारा। हाथापाई के दौरान उनकी अंगूठी गौरव गर्ग के चेहरे पर लग गई। हल्ला मचने पर कर्मचारी भी पहुंचे। किसी के कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वरिष्ठ अधिकारियों के विवाद को कैसे शांत कराया जाए। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी का दरवाजा खुलवाकर दूसरे अधिकारी कमरे में पहुंचे तो मारपीट हो रही थी। इसमें गौरव के चेहरे, सिर और हाथ पर चोट थी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। सूचना हजरतगंज पुलिस को दी गई।

राम नगरी में हो रहे इस कार्यक्रम की वजह से शंकाराचार्य अविमुक्तेश्ववरानंद काफी नाराज

अयोध्या भगवान राम की नगरी अयोध्या में दूसरी बार प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन चल रहा है। यह कार्यक्रम 3 जून से लेकर 5 जून तक चलेगा। पिछले साल की तरह एक बार फिर से राम नगरी भव्य, दिव्य दिखाई दे रहा है। मुख्य प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 3 जून सुबह 6:30 बजे से शुरू हो चुका है। वहीं, राम नगरी में हो रहे इस कार्यक्रम की वजह से शंकाराचार्य अविमुक्तेश्ववरानंद काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।  आपको बता दें कि फिर से प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा तो हो चुकी है। अब क्या ? इसका मतलब है कि पहली प्रतिष्ठा गलत थी। अब शिखर बनने के बाद प्रतिष्ठा हो रही है।आपने जो कुछ भी किया वो गलत था, फिर से वहां जो शिखर प्रतिष्ठा आदि कार्यक्रम होंगे वो इस बात को प्रमाणित करेंगे कि पहले जो प्रतिष्ठा हुई वो धर्म – शास्त्र के विरुद्ध थी, हिंदू धर्म के विरुद्ध थी।  धर्म में सरकार हस्तक्षेप कर रही है- शंकराचार्य  इतना ही नहीं इस कार्यक्रम से नाराज  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष सरकारों का धार्मिक जगहों में क्या काम है। आप हिंदू धर्म के धर्म स्थलों पर ही हस्तक्षेप क्यों करते हैं। हमारे हिन्दू धर्म के धार्मिक स्थान में आने की क्या जरूरत है। आप किसी दूसरे धर्म पर ऐसा क्यों नहीं करते हैं। आप हमारे मंदिरों के साथ कॉरिडोर शब्द क्यों जोड़ रहे हैं। कॉरिडोर अंग्रेजी का शब्द ह।. हमारे धर्म में सरकार हस्तक्षेप कर रही है, जिसका विरोध हम कर रहे हैं। हम क्यों शंकराचार्य बने हैं ?’ उनका कहना है कि  अगर कुछ ठीक करना है तो आप हमें बताइए हम क्यों शंकराचार्य बने हैं. जिन जगहो पर सरकारों ने ट्रस्ट बनवाया है, वहां क्या हो रहा है। जिन -जिन धार्मिक स्थलों को सरकार ने अपने हाथों में लिया है वहां आपने धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई है और हिन्दू धर्म के विरुद्ध  काम होता है। हम ये नहीं चाहते हैं कि बांके बिहारी में सरकार कोई ट्रस्ट बनाए।

डिप्टी CM ने बताया- 676 कोविड कार्मिकों के समायोजन का आदेश स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया

लखनऊ कोविड महामारी के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में अस्थाई, अल्पकालीन, संविदा और आउटसोर्स के माध्यम से अपनी सेवाएं देने वाले 676 कोविड कार्मिकों के समायोजन का आदेश स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया है। एक महीने के अंदर इन सभी का समायोजन हो जाएगा। इससे पूर्व 1834 कोविड कार्मिकों का समायोजन किया जा चुका है। यह जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया है कि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा एक माह में इन कार्मिकों को समायोजित किया जाएगा। कोविड महामारी के दौरान प्रदेश की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में अस्थाई रूप से इन कार्मिकों को भर्ती किया गया था। पिछले कुछ महीनों से इनसे कोई काम नहीं लिया जा रहा था। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने समायोजन के लिए सभी जिलाधिकारियों (अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति), सभी प्रधानाचार्य राजकीय-स्वशासी मेडिकल कालेज, सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति) तथा सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र लिखा है।   समायोजन में कोविड कार्मिकों को उनकी योग्यता के अनुसार तैनाती दी जाएगी। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में डाटा एनालिस्ट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों में लैब असिस्टेंट, आपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, आयुष मेडिकल आफिसर, बीडीएस मेडिकल आफिसर, स्वीपर, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, नान मेडिकल साइंटिस्ट, माइक्रो बायोलाजिस्ट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लैब टेक्नीशियन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टाफ नर्स व अन्य पदों पर पर समायोजन होगा। इन 676 कोविड कार्मिकों को जिला स्तर पर जिला स्वास्थ्य समिति से अनुबंधित आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से रखा जाएगा। शैक्षिक योग्यता के आधार पर संविदा के पदों की रिक्तियों के सापेक्ष आउटसोर्सिंग के माध्यम से कोविड काल के दौरान दिए गए मानदेय पर फिर से काम पर रखे जाएंगे। जिला स्वास्थ्य समिति को समायोजन को यह काम एक माह के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी जिले में आवश्यक रिक्तियां नहीं हैं तो इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा तत्काल मंडलीय अपर निदेशक को सूचित किया जाएगा। मंडलीय अपर निदेशक अपने मंडल के अधीन के जिलों में उपलब्ध रिक्तियों पर इनका समायोजन कराएंगे।

विभिन्न कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में 64,121 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

लखनऊ विभिन्न कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में 64,121 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। हीरानंदानी समूह के अध्यक्ष डा. निरंजन हीरानंदानी ने सबसे ज्यादा 28,440 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश नोएडा में सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण को लेकर किया जाएगा। वहीं अवाडा समूह के उपाध्यक्ष सिंदूर मित्तल ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केसी झंवर ने अलीगढ़, शाहजहांपुर व टांडा में 1,981 करोड़ रुपये का निवेश करने का भरोसा इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों को दिया है। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के सीईओ संजय बंगा ने 13,700 करोड़ रुपये से बुंदेलखंड सहित कई क्षेत्रों में 800 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर इकाईयों को स्थापित करने की घोषणा की है।   मंगलवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इन्वेस्ट यूपी की तरफ से निवेशकों के साथ आयोजित गोल मेज सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सरकार की निवेश से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बनकर उभरा है। राज्य सरकार तेज व पारदर्शी निवेश माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन्वेस्ट यूपी के मुख्यकार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद ने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए कार्यशैली में बदलाव किया गया है। बलरामपुर चीनी मिल्स के सीएफओ प्रमोद पतवारी ने सरकार के निरंतर सहयोग की प्रशंसा की और बायोप्लास्टिक जैसे नवाचार में निवेश की रुचि दिखाई। यूपीडीएफ के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने लखनऊ में निवेशक सम्मेलन और दुबई में रोड शो का प्रस्ताव रखा। श्रीकृष्णानंद समूह के कपिल तिवारी ने लखनऊ और नोएडा में 25 करोड़ रुपये के रेडी मिक्स प्लास्टर प्लांट की परियोजना पर चर्चा की। ईएन कम्युनिकेशन के राजीव रंजन सिंह ने वाईईडीए में 1,500 करोड़ रुपये के महाभारत संग्रहालय का प्रस्ताव रखा है। बैठक में रिमेंस डीएसपी इंफ्रा के अर्नव गुप्ता ने लखनऊ में पांच करोड़ रुपये के कोल्ड इमल्शन-आधारित रोड पैच मिक्स प्लांट के विस्तार करने का लक्ष्य रखा। लार्ड्स ग्रुप के सचिदानंद उपाध्याय ने आइवीडी, मेडटेक और रूफ टाप सोलर के लिए 1,500 करोड़ रुपये की इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा और डायसिस इंडिया के सचिन सिंह ने 10 करोड़ रुपये के निवेश से अपने प्लांट की क्षमता को दोगुना करने का प्रस्ताव दिया।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2001 बैच के दारोगाओं और वर्तमान में पुलिस निरीक्षक पद पर कार्यरत इंस्पेक्टरों को बड़ी राहत दी

प्रयागराज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2001 बैच के दारोगाओं और वर्तमान में पुलिस निरीक्षक पद पर कार्यरत इंस्पेक्टरों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने इनकी प्रशिक्षण अवधि सेवा में जोड़ने और जिनकी सेवा 16 वर्ष पूरी हो चुकी है, उन्हें द्वितीय प्रोन्नत वेतनमान ग्रेड-पे 5400 रुपये देने के संबंध में छह सप्ताह में कानून के अंतर्गत स्पष्ट आदेश पारित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने पुलिस इंस्पेक्टर जगदम्बा सिंह व अन्य की याचिका निस्तारित करते हुए दिया है। याचीगण की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गौतम एवं श्याम शरण ने बहस की। कहा कि हाई कोर्ट के पूर्व आदेशों और बाद में जारी शासनादेशों के बावजूद विभाग कुछ नहीं कर रहा है। याची पुलिस निरीक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2001 में दारोगा पद पर हुई थी। वर्ष 2016 में निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। सभी की सेवाएं 16 वर्षों से ज्यादा हो चुकी हैं, नियमानुसार वे द्वितीय प्रोन्नत वेतनमान पाने के हकदार हैं, लेकिन उन्हें द्वितीय वेतनमान ग्रेड-पे 5400 रुपये (यह पुलिस उपाधीक्षक का है) नहीं दिया जा रहा है। उनके ट्रेनिंग अवधि को भी सेवा में नहीं जोड़ा गया। 26 अगस्त, 2015 के संशोधित शासनादेश में यह व्यवस्था है कि ऐसे राज्य कर्मचारी जिन्होंने सीधी भर्ती के पद पर प्रथम नियुक्ति की तिथि से 16 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें द्वितीय वेतनमान / ग्रेड पे प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा, अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के 17 मार्च, 2012 के सर्कुलर में स्पष्ट कहा गया है कि आरक्षी के पद का ग्रेड वेतन 2000, मुख्य आरक्षी पद का 2400, उपनिरीक्षक पद का ग्रेड वेतन 4200 तथा निरीक्षक के पद का ग्रेड वेतन 4600 एवं पुलिस उपाधीक्षक पद का 5400 रुपये अनुमन्य है।

यूुपी में अब वन दारोगाओं पर मधुमक्खियों का हमला, 20 घायल, 4 गंभीर

ललितपुर यूपी के ललितपुर में रविवार को ही मधुमक्खियों ने कई अधिकारियों पर हमला बोल दिया था। इनमें कई अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए थे। अब मिर्जापुर में मधुमक्खियों ने वन दारोगाओं की टीम पर हमला बोला है। मंगलवार को कानपुर से मड़िहान के जंगलों में भ्रमण के लिए प्रशिक्षु वन दारोगा पहुंचे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुल 54 दारोगाओं की टीम पर हमला होते ही सभी भाग खड़े हुए। इसके बाद भी मधुमक्खियों ने 20 दारोगाओं को बुरी तरह काट लिया है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन वन दारोगाओं को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया गया है। बेहतर इलाज के लिए सभी को मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के अनुसार कानपुर नगर से 54 प्रशिक्षु वन दरोगा बेला मंदिर के पास स्थित चंदन वन विश्राम गृह में भ्रमण के लिए आए थे। सुबह सभी लोग झरी पौधशाला में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसके बाद एक-एक कर सभी वनकर्मी घायल हो गए। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल ले गए। इससे पहले रविवार को ललितपुर के देवगढ़ में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने गए नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव रेशम विकास सुनील कुमार वर्मा सहित कई आला अफसरों और कर्मचारियों पर बौद्ध गुफा के पास मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। इस दौरान कई अफसर घायल हो गए। देवगढ़ मैनेजिंग कमेटी, ग्रामीणों ने रेस्क्यू करके एंबुलेंस से अफसरों को अस्पताल पहुंचाया था। एक अफसर के कान से चार मधुमक्खियों को अस्पताल में निकाला गया था। नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव रेशम जनपद के संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए ललिलतपुर पहुंचे थे। रविवार को उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी बिरधा, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश, सचिव शैलेंद्र सहित तमाम कर्मचारी देवगढ़ गए थे। यहां सभी ने पहले दशावतार मंदिर के भग्नावशेष का भ्रमण किया। फिर बौद्ध गुफा की तरफ चले गए। बौद्ध गुफा के पास अफसरों और कर्मचारियों का दल पहुंचा ही था कि अचानक मधुमक्खियों के दल ने उन पर हमला बोल दिया। नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव रेशम, मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम नमामि गंगे ज्यादा दौड़ नहीं लगा सके और मधुमक्खियां उन पर टूट पड़ीं। यह देख अर्दली और गनर ने अफसरों को बचाने का प्रयास करते रहे। हालांकि उनको भी मधुमक्खियां काटती रहीं। इसकी जानकारी मिलते ही देवगढ़ मैनेजिंग दिगंबर जैन कमेटी के अध्यक्ष सीए संजीव जैन, प्रचार मंत्री गौरव जैन के साथ पूरा स्टाफ और आस पास के ग्रामीण मौके पर गए और आहत अधिकारियों, कर्मचारियों को कंबल ओढ़ा कर राहत पहुंचाई।  

आधा यूपी हीट इंडेक्स के डार्क रेड जोन में, मौसम का नया पैटर्न, कम तापमान में ज्यादा गर्मी, उमस भरी गर्मी से जूझे कानपुर वाले

कानपुर नौतपा के दूसरे दिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने जोर मारा। शुष्क हवाएं चलीं पर नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ गई। हीट इंडेक्स के कारण आधे से ज्यादा यूपी के जिले रेड जोन में चले गए हैं। मौसम विभाग ने चेताया है कि अधिक तापमान से ही नहीं ज्यादा हीट इंडेक्स से भी हीट स्ट्रोक हो सकता है। अप्रैल से लेकर अब तक मौसम में बदलाव रहा है। इसे मौसम के पैटर्न में आ रहे बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। मई में अब तक केवल छह दिन ऐसे रहे हैं जब दिन का पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा है। 40 के ऊपर पारे से हीट वेव मानी जाती है। मई में हीट वेव की स्थिति कमजोर रही है। मौसम के नए पैटर्न में कम तापमान में भी ज्यादा गर्मी का अहसास होना है.यह स्थिति सेहत के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य तौर पर पारा ड्राई बल्ब तापमान के आधार पर मापा जाता है। यह थर्मामीटर के आधार पर मापा जाता है। शरीर का तापमान केवल ड्राई बल्ब के आधार पर नहीं बल्कि वेट बल्ब तापमान और इसके आधार पर हीट इंडेक्स जैसी वजह तय करती है। हमें कितनी गर्मी महसूस हो रही है। वेट बल्ब तापमान में हवा की आर्द्रता को भी ध्यान में रखा जाता है। जब आर्द्रता अधिक होती है तो पसीना आसानी से नहीं सूखता, जिसके कारण शरीर को ठंडक नहीं मिल पाती और ज्यादा गर्मी महसूस होती है भले ही तापमान कम हो। इंडेक्स बढ़ने पर हीट स्ट्रोक का खतरा मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि द लैंसेट न्यूरोलॉजी जर्नल में पब्लिश स्टडी के मुताबिक हीट इंडेक्स यदि रेड है तो इससे हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। यदि ऑरेंज है तो देर तक धूप में रहने से ऐसा हो सकता है। डार्क ग्रीन की स्थिति में लंबे समय तक रहने से थकान हो सकती है। आने वाले दिनों में आंधी-पानी की संभावना बनी रहेगी। मई के अंतिम दिनों में हल्की बारिश संभव है। उमस भरी गर्मी से जूझे कानपुर वाले सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा जो सामान्य से कम रहा। रात का पारा 28 डिग्री रहा। सामान्य से अधिक रहा। नमी का अधिकतम प्रतिशत 66 और न्यूनतम 45 फीसदी रहा। इस तरह कानपुर का हीट इंडेक्स 62 रहा। यह रेड जोन में आता है।  

278 करोड़ से डिजिटल होगी यूपी की ग्राम पंचायतें

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त और जनसुविधाओं से लैस करने के लिए 278 करोड़ रुपये से डिजिटल वर्क फोर्स तैयार की जाएगी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर एवं पंचायत लर्निंग सेंटर भी स्थापित होंगे। यह पहल राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत हो रही है। पंचायती राज विभाग की कार्ययोजना के अनुसार ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफार्मों पर कुशलता से कार्य करने के लिए यह पहल हो रही है। इसका उद्देश्य पंचायतों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर सेवा वितरण की दिशा में प्रभावी बनाना है। इसके लिए राज्य, जिला और खंड स्तर पर मानव संसाधन तैयार किए जाएंगे। पंचायत कर्मियों के प्रशिक्षण और सतत विकास के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर और पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना से लोगों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इससे गांवों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, एआई प्रज्ञा कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 10 लाख लोगों को एआई में दक्ष बनाने की तैयारी है। ब्लॉक, जिला व ग्राम पंचायतों में भी अंतर्गत कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्ययोजना के अनुसार, चार स्तरीय समितियां योजना की निगरानी और क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाएंगी। पंचायती राज मंत्री की अध्यक्षता में राज्य सलाहकार समिति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य संचालन समिति, प्रमुख सचिव पंचायती राज की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारी समिति तथा निदेशक पंचायती राज की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति भी बनेगी।

गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को वेद और रामायण के बारे में जानकारी के लिए लगेगी कार्यशाला : हाईकोर्ट ने लगाई मुहर

प्रयागराज प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद से संबद्ध स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के दौरान रामायण और वेद पर आधारित कार्यशालाओं के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस पहल को सही ठहराते हुए देवरिया निवासी डॉ. चतुरानन ओझा की जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने माना कि याचिका दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होती है और याची खुद अपनी विधिक हैसियत स्थापित नहीं कर सका। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली व न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की अदालत ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि याची यह स्पष्ट नहीं कर सका कि रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या द्वारा जारी निर्देश उसके पास कैसे पहुंचे। अदालत ने यह भी रेखांकित किया कि इस प्रकार की याचिकाएं प्रशासनिक कार्यों में बाधा डालने के प्रयास के रूप में देखी जा सकती हैं। बता दें कि 5 मई 2025 को निदेशक, अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को पत्र भेजकर 75 जिलों में 5 से 10 दिन की रामायण-वेद कार्यशाला आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। इन कार्यशालाओं में रामलीला, क्ले मॉडलिंग, मुख सज्जा, वेदगान व सामान्य ज्ञान जैसे सत्र प्रस्तावित हैं। सरकारी अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह ने याचिका का विरोध करते हुए कोर्ट को बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, लोककला और अध्यात्म के प्रति रुचि विकसित करने का एक प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें किसी प्रकार की बाध्यता नहीं है और अभिभावकों की सहमति से ही बच्चे प्रतिभाग करेंगे। याची ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता व जागरूक नागरिक बताया। संविधान के अनुच्छेद 51ए (एच) का जिक्र करते हुए कहा कि रामायण कार्यशाला वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर हमला है। यह न केवल संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ है बल्कि जातिगत, लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाली कार्यशाला है। धर्मनिरपेक्षता भारतीय संविधान की पहचान है। लिहाजा, स्कूलों में धार्मिक कार्यशाला का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। ऐसी कार्यशाला के जरिए बच्चों में सांस्कृतिक, संस्कार व कला के प्रति रुचि बढ़ाई जाएगी। बच्चों का नैतिक विकास होगा। प्रभु श्री राम के आदर्शों से नई पीढ़ी परिचित होगी। कोर्ट ने याचिक खारिज कर दी। साथ ही कहा कि याची अपनी विधिक हैसियत साबित करने में विफल रहा। साथ ही याची यह भी नहीं बता सका कि अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या का आलोच्य आदेश उसे कैसे मिला है।

मुजफ्फरनगर में बन रही मस्जिद को कर दिया गया सील और नियाजउद्दीन-यूनुस भेजे गए जेल

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक अवैध मस्जिद पर एक्शन हुआ है. पुलिस ने बगैर अनुमति के बनाई जा रही मस्जिद पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है. इसके साथ ही मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है. दरअसल, जिले के भोपा थाना क्षेत्र स्थित मोरना गांव में बगैर शासन की अनुमति के एक मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था. जब इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली तो वह पुलिस की टीम के साथ जांच पड़ताल करने मौके पर पहुंची. जांच-पड़ताल के क्रम में ये मस्जिद अवैध पाई गई. जिसके चलते इसे सील कर दिया गया. साथ ही मौके से मस्जिद के संरक्षक नियाजउद्दीन और प्लॉट मालिक यूनुस को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 170 में जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि प्रदेश में बगैर शासन की अनुमति के किसी भी धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जाना अवैध है. इसी के चलते मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन के द्वारा इस अवैध मस्जिद पर कार्रवाई की गई है. मामले में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि कल शाम थाना भोपा पर एक सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोगों द्वारा मोरना में बिना इजाजत के एक अवैध धार्मिक स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है. यह सूचना तुरंत एसडीएम जानसठ के साथ शेयर की गई. जिसपर उनके द्वारा भी तहसीलदार की एक टीम मौके पर भेजी गई. मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि धार्मिक स्ट्रक्चर नियमों का उल्लंघन कर बनाया जा रहा था. ऐसे में उस को प्रॉपर्टी को सील किया गया और शांति भंग करने के लिए दो लोगों- नियाजउद्दीन और यूनुस को गिरफ्तार कर लिया गया.  

फिरोजाबाद में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व प्रधान और बेटे की फावड़े प्रहार कर हत्या

फिरोजाबाद फिरोजाबाद के टूंडला में जमीन विवाद को लेकर पूर्व प्रधान और उनके बेटे की दिन दहाड़े गांव के ही लोगों ने फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भिजवा दिया। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता-पुत्र की हत्या से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। मृतक पूर्व प्रधान इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव के चाचा थे। गांव के ही हुब्बलाल यादव से था जमीन विवाद थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव (55) का गांव के ही हुब्बलाल यादव से जमीन विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर मामला तहसील न्यायालय में चल रहा था। 20 मई को एसडीएम अनुराधा सिंह के आदेश पर तहसीलदार राखी शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जमीन की नापतौल की थी। रविवार शाम 4:30 बजे के करीब पूर्व प्रधान अरविंद यादव अपने दूसरे नंबर के पुत्र नितिन यादव (27) के साथ खेत जुतवाने के लिए गए थे। तभी हुब्बलाल यादव उसके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने खेत जोतने का विरोध करते हुए पिता-पुत्र पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में सिर में फावड़ा लगने और गर्दन कटने से पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। पिता-पुत्र की दिनदहाडे़ हत्या हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पिता-पुत्र की दिनदहाडे़ हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भिजवा दिया। चुपके से हत्यारोपियों के पिता ने बेच दी थी जमीन, बेटों ने किया था विरोध पूर्व प्रधान और उनके बेटे की हत्या के पीछे गांव का जमीन विवाद था। पूर्व प्रधान ने गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का बैनामा करा लिया था। जमीन बेचकर दो पुत्रों के साथ पिता गांव छोड़कर चला गया था। वहीं, उसके दो पुत्रों ने विरोध किया था। इतना ही नहीं डेढ़ दशक बाद भी जमीन को जोतने नहीं दिया था। प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाने के बाद पिता-पुत्र जमीन जोतने पहुंचे तो उनकी हत्या कर दी गई।   थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी निवासी साहब सिंह यादव ने करीब 15 वर्ष पूर्व अपने ही दो पुत्रों से परेशान होकर 14 बीघा जमीन को गांव के ही पूर्व प्रधान अरविंद यादव को बेच दिया था। यह जमीन गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गांव प्रेमपुर में स्थित है। जमीन बेचने के बाद वह गांव में अपने दो पुत्र हुब्बलाल यादव और देवेंद्र यादव को छोड़कर, दो पुत्र जितेंद्र यादव व नरेंद्र यादव को साथ लेकर गांव छोड़कर चले गए थे।  चोरी छिपे बैनामा होने पर हुब्बलाल, देवेंद्र और उसके परिजन पूर्व प्रधान अरविंद यादव के परिवार से दुश्मनी मानने लगे थे। इतना ही नहीं उन्होंने अरविंद यादव को तब से अब तक जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया था। अरविंद यादव ने कई बार पुलिस बल के साथ खेत जोतने पहुंचे, लेकिन उन्होंने उन्हें कभी भी खेती नहीं करने दी।   20 मई को तहसील प्रशासन व पुलिस बल ने पहुंचकर जमीन की नापतौल करते हुए कब्जा दिलवा दिया था। इसके उपरांत जब अरविंद यादव व उनके पुत्र नितिन यादव खेत जुतवाने रविवार को पहुंचे तो हुब्बलाल, भोला, विपिन, रवि, मनीष, सनी व अन्य ने उनकी हत्या कर दी। एसएसपी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं।  आरोपियो की धमकियों से टूंडला में रहने लगे थे पूर्व प्रधान आरोपी हुब्बलाल व पूर्व प्रधान अरविंद यादव का घर गांव में पास-पास हैं। जमीन लेने के बाद रंजिश के चलते अरविंद यादव ने गांव छोड़कर टूंडला के हाइवे रिजेंसी में घर बना लिया था। वह परिवार के साथ टूंडला ही रह रहे थे। गांव में केवल खेती कराने के लिए ही जाते थे। रविवार को भी वे पुत्र नितिन के साथ टूंडला से खेत जुतवाने के लिए गए थे।   पूर्व प्रधन के पुत्र नितिन की तीन माह पूर्व हुई थी शादी जमीन विवाद में मारे गए पूर्व प्रधान अरविंद यादव के पुत्र नितिन यादव की शादी बीते फरवरी माह में हुई थी। घटना की जानकारी से परिवार में चीख पुकार मच गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में दहशत ऐसी है कि कोई भी ग्रामीण आरोपियों के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सड़क किनारे की घटना को देखते रहे ग्रामीण, कोई बचाने नहीं पहुंचा हाईवे से बनकट होते हुए नगला सिंघी जाने वाले मार्ग किनारे दिनदहाड़े पिता-पुत्र की हत्या होते हुए तमाम लोगों ने देखा, किंतु घटना के दौरान किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। जबकि कुछ किसान पास ही खेतों से चारा काट रहे थे। लोगों में खौफ ऐसा था कि किसी ने पुलिस को सूचना देना तो दूर पुलिस पूछताछ में भी किसी ने घटना की जानकारी देने की हिम्मत तक नहीं दिखाई। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई बार हुआ झगड़ा पूर्व प्रधान व उनके बेटे की हत्या से पूर्व लगभग हर साल हत्यारोपियों से विवाद हुआ था। कई बार मुकदमे भी दर्ज हुए थे। विवादों को सुलझाने के लिए पुलिस ने भी कई बार प्रयासा किया, किंतु हुब्बलाल पक्ष बिना जमीन के तैयार नहीं हुआ। वहीं पूर्व प्रधान ने भी बैनामा होने पर जमींन देने से इनकार कर दिया।  जमीन विवाद में तहसील और पुलिस की टीम ने 20 मई को पूर्व प्रधान अरविंद पक्ष को कब्जा दिलाया था। रविवार को पहली बार वह खेती करने पहुंचे थे। इस दौरान हुब्बलाल पक्ष हमलावर हो गया और पिता-पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी है। -सौरभ दीक्षित, एसएसपी, फिरोजाबाद

जौनपुर में हथौड़े से कूचकर पिता और दो बेटों को उतारा मौत के घाट, CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए बदमाश

जौनपुर  जौनपुर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया. यहां सोते समय तीन लोगों की भारी वस्तु से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई. मृतकों में पिता और दो बेटे शामिल हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. प्रथम दृष्ट्या आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा अंडरपास के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा पिता व दो बेटों की हत्या की गई है. लोहे के रॉड और हथौड़े से मार कर इस हत्या को अंजाम दिया गया. मृतकों में लालजी और उनके बेटे- गुड्डू कुमार, यादवीर शामिल हैं. मौके पर पहुंचे अधिकारी स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक लालजी मैकेनिकल वर्कशॉप का काम करते थे. देर रात अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. इतना ही नहीं बदमाश घर में लगा CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए. कमरे के बाहर खून के निशान नजर आ रहे हैं.   फिलहाल, मौके पर पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं. आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है. वारदात के खुलासे को 8 पुलिस टीमें लगाई गई हैं. घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा अंडर पास के पास लालजी की वेल्डिंग की दुकान है. गुड्डू और यादवीर अपने पिता लाल जी के साथ इसी दुकान पर काम करते थे. गुड्डू के बहनोई द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि यह तीनों मृत अवस्था में मिले हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि किसी भारी चीज से तीनों को मारा गया है. पूरे एरिया को सील कर छानबीन की जा रही है. Live TV  

आज से प्रदेश के पूर्वी, तराई और वाराणसी मंडल में तेज हवाएं और वज्रपात के आसार

लखनऊ उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के असर से तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है।  इस बार 25 मई से दो जून के बीच नौतपा के दौरान तपिश और गर्मी मध्यम दर्जे वाली रहने के संकेत हैं। आज से प्रदेश के पूर्वी, तराई और वाराणसी मंडल में  तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।  प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं भी लू की परिस्थितियां नहीं रहीं। हालांकि पूर्वा हवाओं में पर्याप्त मात्रा में नमी की वजह से उमस भरी चिपचिपी गर्मी बरकरार है। रविवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ दिल्ली एनसीआर से सटे जिलों नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ समेत अगरा, अलीगढ़, बरेली,  सहारनपुर परिक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से अगले तीन दिन तराई और पूर्वी इलाकों में नमी युक्त पूर्वा हवाओं के साथ बादलों का आना-जाना बना रहेगा। वहीं तराई और दक्षिणी यूपी के इलाकों व वाराणसी परिक्षेत्र में कहीं कहीं बूंदाबादी की परिस्थितियां बन सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि  प्रदेश में बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाला मानसून अपनी सामान्य तिथि 18 जून से करीब चार दिन पहले दस्तक दे सकता है। हालांकि, इसका सही आकलन मानसून के पूर्वोत्तर भारत पहुंचने के बाद ही किया जा सकता है। इन जिलों मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

यूपी में पंचायत चुनाव अगले साल, जून में शुरू होगा मतदाता सूचियों में संशोधन का काम

लखनऊ त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए तैयारियों का आगाज हो चुका है। जून में मतदाता सूचियों को संशोधित करने का अभियान शुरू होगा। अगले साल मई में ग्राम पंचायतों और जुलाई में क्षेत्र व जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होगा। प्रदेश में 57691 ग्राम पंचायतें, 826 क्षेत्र पंचायतें और 75 जिला पंचायत क्षेत्र हैं। पिछला चुनाव वर्ष 2021 में हुआ था। अगले चुनाव अप्रैल-मई 2026 में संभावित हैं। इन चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों की मतदाता सूचियों का बड़े पैमाने पर पुनरीक्षण कराने का फैसला किया है। इसके तहत नाम जोड़ने और हटाने का काम होगा। ऐसा अंतिम रूप से करने से पहले आम लोगों से आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहा है। जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। मतदाता सूचियों को संशोधित करने में न्यूनतम छह माह लगेंगे। यानी, जून से दिसंबर के बीच इस काम को पूरा किया जाएगा। इसके बाद पंचायतों में पदों को आरक्षित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगर पालिकाओं का अगला चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी प्रदेश में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों का अगला चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी है। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव तैयार करा लिया है। वर्ष 2023 में नगर निगम चुनावों में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। नगर निकायों के चुनाव वर्ष 2028 में होने हैं, लेकिन प्रदेश में इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर जुटाने की कवायद अभी से प्रारंभ हो गई है। प्रदेश में नगर निकायों की कुल संख्या 762 है। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायत क्षेत्र हैं। सभी 745 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अगला चुनाव ईवीएम से कराने का निर्णय लिया गया है। इससे अपेक्षाकृत कम समय में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नगर निकायों का अगला चुनाव वर्ष 2028 में होगा। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, अभी इन चुनावों में काफी समय है। तब तक ईवीएम और जरूरी इन्फास्ट्रक्चर जुटा लिया जाएगा।  

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में भिड़ी कार तीन लोगों की मौत, एक घायल

उन्नाव उन्नाव जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में कंटेनर में कार भिड़ गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे कन्नौज मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतकों में विनय पाठक पुत्र स्व. पशुपतिनाथ पाठक निवासी बिहार, उमेश सिंह और सीमा उपाध्याय पत्नी स्व. अजीत उपाध्याय निवासी देवरिया शामिल हैं। मृतकों में विनय पाठक पुत्र स्व. पशुपतिनाथ पाठक निवासी बिहार, उमेश सिंह और सीमा उपाध्याय पत्नी स्व. अजीत उपाध्याय निवासी देवरिया शामिल हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet