LATEST NEWS

अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की धमकी, मिला धमकी भरा ई-मेल, जांच में जुटा प्रशासन

अयोध्या  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया है. इसमें राम मंदिर की सुरक्षा को चुनौती दी गई है. ट्रस्ट की ओर से इसकी जानकारी अफसरों को दी गई है. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं. मंदिर परिसर में गश्त बढ़ा दी गई है. हालांकि अभी तक मामले में किसी प्रशासनिक अफसर का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.  रात को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया. इसमें मंदिर की सुरक्षा को चुनौती देते हुए इसे खतरे में डालने की बात कही गई थी. इसके बाद इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई. सीटीवी कैमरों के जरिए आसपास के इलाकों में भी नजर रखी जा रही है. यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया है. अयोध्या से लेकर तमिलनाडु तक सभी साइबर क्राइम एक्सपर्ट को एक्टिव कर दिया गया है. अयोध्या जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट को एक संदिग्ध ईमेल मिलने के बाद जांच शुरू हो गई है. ईमेल में ट्रस्ट को राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर खतरे की चेतावनी दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट पर इस मेल के बाद अयोध्या में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर विस्तृत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. साथ ही बाराबंकी, चंदौली जैसे अन्य जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया, क्योंकि इन जिलों के डीएम को भी मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये धमकी भरे मेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं. अब साइबर सेल इन मेल्स की जांच में जुट गई है, ताकि मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके. फिलहाल अयोध्या, बाराबंकी, चंदौली और अन्य संबंधित जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चंदौली कलेक्ट्रेट को बम से उड़ने की धमकी से हड़कंप चंदौली जिलाधिकारी के ऑफिशियल मेल आईडी पर चंदौली के कलेक्ट्रेट आफिस को बम से उड़ा देने की धमकी भरा मेल आया. यह मेल तमिलनाडु के रहने वाले गोपाल स्वामी नाम के किसी व्यक्ति के द्वारा भेजा गया था. कलेक्ट्रेट आफिस में विस्फोट करने के धमकी भरे मेल के आने के बाद तत्काल प्रभाव से तमाम सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं. आनन फानन में पुलिस फोर्स और बम स्क्वायड टीम को भी बुला लिया गया और पूरी बिल्डिंग की तलाशी कराई गई. लेकिन राहत की बात यह रही की तलाशी के दौरान किसी भी तरह का कोई विस्फोटक या अन्य कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला. तब जाकर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली. चंदौली के जिलाधिकारी का आया बयान चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टी. फूंडे के अनुसार गोपाल स्वामी नाम के किसी व्यक्ति ने यह मेल किया था. जिसमें यह बताया गया था कि तमिलनाडु में वहां की किसी समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है और इसी कारण चंदौली के कलेक्ट्रेट को बम से उड़ा दिया जाएगा. फिलहाल कलेक्ट्रेट में पूरी तरह से तलाशी और जांच पड़ताल के बाद किसी भी तरह का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं पाया गया है. सुबह ईमेल के जरिए दी गई धमकी निखिल टी. फूंडे ने कहा कि सुबह ईमेल के माध्यम से वार्निंग दी गई कि आज चंदौली के कलेक्ट्रेट में कोई बम विस्फोट हो सकता है. उसके पीछे उन्होंने तमिलनाडु से रिलेटेड कुछ कारण बताया था. उसे व्यक्ति ने जो एड्रेस दिया था वह भी तमिलनाडु का था और जो इशू था वह भी तमिलनाडु का कोई पॉलिटिकल इशू था. लेकिन फिर भी एहतियात बरतते हुए हम लोगों ने कप्तान साहब की मदद से पूरे कलेक्ट्रेट को चेक कराया. बम स्क्वॉड की टीम भी आई और उन्होंने चेक किया. चेकिंग के दौरान कुछ भी नहीं पाया गया. मेल के जो कंटेंट थे उसको पढ़ने से ही बात हल्की लग रही थी. लेकिन फिर भी हम लोगों ने सतर्कता बरतते हुए समय से चेकिंग कर ली और किसी भी तरह की कोई भी चीज नहीं मिली है. अलीगढ़ जिला मुख्यालय को भी बम से उड़ने की धमकी अलीगढ़ जिला मुख्यालय को भी बम से उड़ने की धमकी मिली है. ईमेल के माध्यम से दी गई धमकी के बाद पुलिस प्रशासन के लोग अलर्ट हो गए हैं. जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ ही डॉग स्क्वायड और अन्य उपकरणों के साथ जांच कराई जा रही है. फोन पर पुष्टि करते हुए डीएम ने बताया कि इस संबंध में एक मेल आया है जिसकी जांच की जा रही है.

अतीक का पूरा साम्राज्य खत्म, हत्याकांड के बाद से पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब व गुड्डू मुस्लिम फरार

प्रयागराज प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को सरेआम उमेश पाल की गोली और बम मार कर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या में अतीक अहमद के बेटे असद के साथ कई शूटर सीसीटीवी में उमेश पाल और उसके सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ बम और गोलियां चलाते दिखे थे. हमले में उमेश पाल और सुरक्षा में लगे दो जवानों सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था. उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के साथ बेटे असद के अलावा कई साथियों को आरोपी बनाया गया था. इसी मर्डर केस के जांच के दौरान 15 अप्रैल को अतीक अहमद और अशरफ अहमद की काल्विन हॉस्पिटल के गेट पर में तीन शूटर्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. फिलहाल अतीक और अशरफ को मारने वाले तीनों शूटर इस वक्त जेल में बंद हैं और बाहर भी नहीं निकलने चाहते हैं. तीनों ने अतीक की हत्या दबादबा बनाने और चर्चित होने के लिए की थी. अहमद ब्रदर की हत्या के 2 साल पूरे हो गए हैं. हालांकि अभी भी अहमद ब्रदर की हत्या का केस जिला अदालत में ट्रायल पर है. हत्या के 2 साल बीत जाने के बाद अतीक अहमद की तकरीबन 3000 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की गई है. ये संपत्तियां अतीक ने जरायम की दुनिया से कमाए गए पैसे से हासिल की थी. जरायम के पैसे से अतीक अहमद ने पूरा अंपायर खड़ा किया था. जिस पर प्रदेश सरकार ने अपने कार्यवाही का डंडा चलाया. 2 साल में जानिए क्या हुआ अतीक और अशरफ की हत्या के 2 सालों में उसका पूरा परिवार अलग-अलग पड़ गया है. अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन  को भी उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी बनाया गया था. फिलहाल वह फरार है.  पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर इनाम भी घोषित कर रखा है. वहीं, अतीक अहमद के पांच बेटों में एक बेटे असद को पुलिस ने झांसी में हुए एनकाउंटर में मार गिराया था. क्योंकि असद उमेश पाल मर्डर केस में वांछित था. जबकि अतीक अहमद के दो बड़े बेटे में सबसे बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है, तो वही छोटा बेटा अली अहमद प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. अतीक गैंग के आधे मेंबर जेल में, आधे फरार अतीक अहमद के चकिया वाले घर से महज 200 मीटर की दूरी पर उसके साढ़ू इमरान का घर है। अब यह पूरी तरह से जमींदोज हो चुका है। करीब दो साल का वक्त बीत गया, कोई मलबा तक उठाने नहीं आया। इसी तरह से अतीक के फाइनेंसर रहे माशूक उद्दीन, अतीक के शूटर रहे असद के घर, अशरफ की पत्नी जैनब के भाई जैद मास्टर के घर को भी जमींदोज किया गया। ये सभी अतीक के गैंग IS-227 के सदस्य रहे हैं। इसी तरह से गुड्डू मुस्लिम, शूटर अरमान और साबिर, खालिद जफर के घर और जमीन को कुर्क किया गया। उमेश पाल मर्डर केस के बाद अतीक गैंग में शामिल लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई। 2023 और 2024 में अतीक गैंग के सदस्यों की लिस्ट जारी हुई। 2023 में गैंग में कुल सदस्यों की संख्या 66 थी। 2024 में जब लिस्ट जारी हुई तो इसके सदस्यों की संख्या 34 हो गई। प्रशासन ने 2025 में लिस्ट को दोबारा से जारी करने की तैयारी कर रखी है। अंदाजा है कि इस बार भी करीब 30 मेंबर रहेंगे। इसमें आधे से ज्यादा जेल में हैं। कुछ फरार हैं। कुछ नए अपराधी शामिल किए जाने हैं। अतीक अहमद के दो छोटे बेटे पहले बाल सुधार गृह में बंद थे, बालिग़ होने के बाद दोनों प्रयागराज के बमरौली हटवा में अपने रिश्तेदार के घर पर रह रहे हैं. वही अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी पिछले दो सालों से फरार है. इन पर भी उमेश पाल मर्डर में साजिश रचने का आरोप लगा है. अशरफ के एक बेटी और बेटा हैं, जो अभी छोटे हैं, फिलहाल यह दोनों बच्चे कहां हैं ये किसी को नहीं पता है. बसपा शासन काल से अतीक अहमद पर कार्रवाई का सिलसिला शुरू हुआ था, क्योंकि अतीक अहमद और अशरफ अहमद पर बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या का आरोप था. अतीक और अशरफ पर कई मामले दर्ज हुए, लेकिन ऐसा कहा जाता था कि अतीक के रसूख के चलते कोई आरोप तय नहीं हो पाता था. बदलते दौर के साथ प्रदेश में सरकार बदलने लगी वैसे वैसे अतीक का रुतबा भी कम होने लगा, पिछले कई चुनाव में अतीक अहमद को हार का सामना करना पड़ा. कई चुनाव तो उसने जेल से ही लड़ा. लेकिन जीत नहीं मिली. उत्तर प्रदेश सरकार ने माफिया और भू माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें अतीक अहमद के अपराध से अर्जित किए गए हजारों करोड़ों रुपए की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की गई. अब अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के 2 साल बीत जाने के बाद पुराने घर कसरिया गांव में भी ताला लगा है. जबकि कसारी मसारी के घर को भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है. इसके अलावा अतीक अहमद के चकिया कार्यालय के आगे बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया गया है. उमेश मर्डर केस के तीन आरोपी फरार उमेश पाल मर्डर केस के बाद अतीक अहमद के परिवार का रसूख को खत्म हो गया. उमेश पाल हत्याकांड में शामिल असद, गुलाम, विजय चौधरी उर्फ उस्मान, ड्राइवर अरमान, को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, तो वहीं इसी मर्डर में शामिल गुड्डू मुस्लिम, अरबाज, साबिर अभी भी फरार हैं. इन सभी पर पुलिस ने 5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था और उमेश पाल के अपहरण मामले में अतीक अहमद के वकील शोहलत हनीफ, और दिनेश पासी को आजीवन कारावास की कोर्ट ने सजा सुनाई थी. अतीक और अशरफ का केस लड़ रहे विजय मिश्रा को भी पुलिस ने उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी बनाया है. ऐसा कहा जा रहा है था कि विजय मिश्रा ने ही उमेश पाल की हत्या से पहले हत्यारों को लोकेशन दी थी. अतीक के किस बेटे को गैंग लीडर बनाया जा सकता है इस गैंग में नंबर 1 … Read more

अखिलेश ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले- संविधान ही हमारा रक्षक है

 लखनऊ आंबेडकर जयंती के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर लगी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान ही हमारा रक्षक है। समाज के निचले और कमजोर तबके की रक्षा संविधान ही करेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने बचपन से ही भेदभाव झेला है। उन्होंने समाज में दलितों को लेकर जो भाव रहा है उसका सामना किया है। आंबेडकर ने बड़ी प्रतिकूल स्थितियों में अपने जीवन को आकार दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि संविधान हमारी जीवन की संजीवनी है। आज भी समाज के एक हिस्से में उनको लेकर नफरत है। प्रदेश में कई जगहों पर आंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ी जाती हैं। यह सब इन्हीं बातों का संकेत है कि कुछ राजनीतिक दलों को वह स्वीकार्य नहीं हैं। सोचे और समझे तरीके से संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशान, बोले- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग बाबा साहब के जीते जी तो उन्हें अपमानित करते रहे

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशान साधा. सीएम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने विपक्ष पर बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाया. योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग बाबा साहब के जीते जी तो उन्हें अपमानित करते रहे. उनके नहीं रहने के बाद उनके मूल्यों और आदर्शों को कहीं स्थापित ना होने दें इसके लिए इन्होंने काम किया. बाबा साहब का स्मारक दिल्ली में नहीं बनने दिया. ये समाजवादी पार्टी कहती थी कि बाबा साहब का कहीं स्मारक बनेगा तो हम उसको तोड़ेंगे. क्या क्या घोषणाएं ये लोग करते थे. लेकिन, बाबा साहब को सम्मान मिल रहा है. उन्होंने मूल्यों के प्रति पूरा भारत उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है. सीएम ने आगे कहा कि हम सब बाबा साहब के मूल्यों के प्रति जागरूक हों. उन्होंने कहा था कि शिक्षित बनों. शिक्षा के प्रति जो उनका आग्रह था, उनका कहना था कि शिक्षित रहेंगे तो हम लोग भटक नहीं पाएंगे. आज सरकार कई सुविधाएं दे रही है, हमें उसका लाभ उठाना चाहिए, अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए. बाबा साहब के समय में तो इन सब का भी आभाव था. उन्होंने सामाजिक रूप से संगठित होने के लिए भी कहा था. हर एक वंचित और दलित को मदद करने के लिए कहा. आर्थिक रूप से उन्नत बनने के लिए भी उन्होंने कहा था. इन सबका रास्ता शिक्षा से ही आगे बढ़ता है. उस मार्ग का अनुसरण अगर हम कर सकते हैं तो निश्चित ही आने वाली पीढ़ी को हम एक उज्ज्वल भविष्य दे पाएंगे.

भारत हिंदू समाज का घर है, संघ जीवन है: संघ प्रमुख भागवत

कानपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन मधुकर भागवत ने सोमवार को कारवालोनगर में नवनिर्मित प्रदेश के पहले संघ भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए समाज को कार्य करना होगा। भारत हिंदू समाज का घर है। संघ जीवन है। संघ का कार्य सबके जीवन में सुचिता और करुणा लाना है। भागवत ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू समाज को विषमता से बाहर लाने का काम किया। भागवत पांच दिन शहर में ही प्रवास करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वह क्षेत्र और कानपुर प्रांत से जुड़े प्रचारकों के साथ बैठक कर अक्तूबर में होने वाले संघ के शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना तैयार करेंगे। इसे पूरे देश में अभियान के तौर पर लागू किया जाएगा। प्रचारकों के साथ करेंगे बैठक शाम को वह क्षेत्र, प्रांत, विभाग, जिला प्रचारकों के साथ बैठक कर सेवा, समरसता, पर्यावरण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा करेंगे। इसमें घर-घर तुलसी वितरण, प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों पर भी बातचीत की जाएगी। वह 15 तथा 16 अप्रैल को संघ के छह आयाम में से एक सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 15 को ही कोयला नगर और 16 को निराला नगर की शाखा में शामिल होने जाएंगे। 17 को संघ की प्रांत कार्यकारिणी के साथ संघ शताब्दी वर्ष में संघ पंच परिवर्तन को लेकर चर्चा की जाएगी। राजस्थानी लाल पत्थरों से बना है संघ भवन नवनिर्मित चार मंजिल संघ भवन में राजस्थान से लाए गए लाल पत्थरों का प्रयोग किया गया है। भवन की पेंटिंग गोबर मिश्रित विशेष पेंट से कराई गई है। भवन का मुख्य द्वार और चारदीवारी भी लाल पत्थर से बनाई गई है। भवन के बेसमेंट में पार्किंग के अलावा एक बड़ी लाइब्रेरी की स्थापना भी की गई है। यहां पर सभी हिंदू धर्मों, इतिहास को बताने वाले साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकें रखी गई हैं। भागवत ऐसे पहले सर संघ चालक हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसी संघ भवन में पहली बार प्रवास कर रहे हैं। अभी तक जब भी उनका कानपुर या प्रदेश के किसी भी जिले में आना हुआ है, उनका प्रवास संघ कार्यालयों की जगह किसी अन्य स्थान पर ही रहा है। अभी तक प्रदेश में संघ की अपनी कोई ऐसी जगह नहीं थी।

आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने किया माल्यार्पण, उनके योगदान को किया याद

लखनऊ आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी कैबिनेट के सहयोगी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए एक्स पर कहा कि सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! वे सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे। समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।   सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

‘अब कोई गलती नहीं करूंगा, मुझे पार्टी में ले लीजिए’, मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगी

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगी है. उन्होंने ये माफी अपनी बुआ यानी मायावती से मांगी है. आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा कि मायावती को मैं अपना एकमात्र राजनीतिक गुरु और आदर्श मानता हूं. अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए नाते रिश्तेदार का मशविरा नहीं लूंगा. गलती माफ कर पुनः पार्टी में काम करने का मौका दें. आकाश आनंद ने X पर पोस्ट में कहा कि आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्तेदारों-नातेदारों और खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्ववीट के लिए भी माफी मांगता हूं, जिसकी वजह से बहनजी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है. और आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा. मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगते हुए कहा कि मैं सिर्फ आदरणीय बहनजी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा. पार्टी में अपने से बड़ों और पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा. आकाश आनंद ने कहा कि बहनजी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा. साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी और बहनजी के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचे.

रातोंरात एक और गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का किया निर्माण, पुलिस तैनात

लखनऊ लखनऊ में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर एक गांव में बवाल हो गया था। यहां पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं रातोंरात एक दूसरे गांव में भी प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरा बना दिया गया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। राजधानी लखनऊ में रातोंरात एक और गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण करा दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों से बात करके जानकारी ली। तनाव की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस तैनात है। इससे पहले बख्शी का तालाब क्षेत्र के मवई खंतारी गांव में प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इसे हटाने को लेकर शनिवार को बवाल हो गया था। इसमें ग्रामीणों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यहां रविवार को भी मामला गर्म रहा। पुलिस और पीएसी बल तैनात है। ताजा मामला महिंगवा क्षेत्र के शिवपुरी गांव का है। खंतारी गांव में हुए बवाल के बाद रातोंरात यहां आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण कर दिया गया। जानकारी मिली तो मामले की गंभीरता और हंगामे की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बल भेजा। उधर, खंतारी गांव में रविवार को भी पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। अग्निकांड को लेकर दमकल कर्मी भी मुस्तैद रहे। प्रतिमा को चारों ओर से ट्री गार्ड से ढक दिया गया है।

जनेटा दरगाह को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा, मुतवल्ली ने दरगाह को वक्फ संपत्ति बताते हुए प्रशासन को दस्तावेज सौंपे

संभल चंदौसी के गांव जनेटा की दरगाह शरीफ पर सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध वसूली का आरोप लगा है। मुतवल्ली ने दरगाह को वक्फ संपत्ति बताते हुए प्रशासन को दस्तावेज सौंपे हैं। तहसील प्रशासन दस्तावेजों की जांच कर रहा है। तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव जनेटा में सैकड़ों वर्ष पुरानी दरगाह शरीफ के सरकारी जमीन पर होने का दावा किया गया है। एक ग्रामीण का कहना है कि दरगाह पर मेला लगाकर अवैध वसूली की जाती है। प्रशासन ने मुतवल्ली से कागजात मांगे थे। मुतवल्ली ने इसे वक्फ की संपत्ति बताते हुए दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। अब जांच के बाद सामने आएगा कि दरगाह किसकी भूमि पर बनी है। प्रशासन का कहना है कि प्रथमदृष्टया दस्तावेजों में वक्फ की जमीन की पुष्टि नहीं है। यदि जमीन सरकारी पाई गई तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। चंदौसी के गांव जनेटा में आस्ताना आलिया कादरिया नौशहिया दरगाह है। इस दरगाह के मुतवल्ली गांव के डाॅ. सैयद शाहिद मियां हैं। तीन दिन पहले डीएम से शिकायत कर शाहिद मियां पर दरगाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने और फर्जी मुतवल्ली बनकर मेले के माध्यम से अवैध उगाही करने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने  गांव पहुंचकर दरगाह के बारे में जानकारी की। साथ ही मौके का मुआयना कर मुतवल्ली से दरगाह और भूमि के दस्तावेज दिखाने को कहा। शनिवार को मुतवल्ली ने तहसीलदार को दरगाह की भूमि संबंधित दस्तावेज सौंपे। तहसीलदार का कहना है कि अब इन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। प्रशासन ने नहीं लगने दिया था मेला जनेटा दरगाह को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। यहां हर साल चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें जनपद के अलावा दूसरे शहरों के दुकानदार रोजगार के लिए आते हैं। इस बार मेले से ठीक पांच दिन पहले मेले को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने धारा 63 का हवाला देते हुए मेला लगाने की अनुमति नहीं दी। बाद में दरगाह कमेटी को मेला स्थगित करना पड़ा। वक्फ अधिनियम लागू होने के बाद जिले में पहला मामला वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद जनेटा दरगाह का ये प्रकरण जिले का पहला मामला बन गया है। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि दरगाह की भूमि सरकारी संपत्ति है। इस पर डॉ. सैयद ने अवैध रूप से कब्जा करके खुद को मुतवल्ली घाेषित कर लिया है। यहां हर साल मेला लगाकर अवैध उगाही की जाती है। जनेटा दरगाह की भूमि को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसके बाद दरगाह के मुतवल्ली से भूमि के दस्तावेज मांगे गए, जोकि उन्होंने उपलब्ध करा दिए हैं। प्रथम दृष्टया कागजों में वक्फ संपत्ति नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -धीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसीदार, चंदौसी

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस द्वारा बाबा साहब का अपमान करने की बात कही, दिल्ली में नहीं होने दिया था अंतिम संस्कार

लखनऊ सीएम योगी ने कहा कि 1976 में कांग्रेस ने संविधान में संशोधन किया। एक ऐसा शब्द जोड़ा, जिसके खिलाफ बाबा साहब ने खुद तर्क दिए थे। डॉ आंबेडकर का अंतिम संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया था। उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के मुंबई शहर में चैत्य भूमि पर हुआ था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा बाबा साहब का अपमान करने की बात कही। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया था। इस पुरानी पार्टी ने भारतीय संविधान के निर्माता का स्मारक बनाने से मना कर दिया था। इन्हीं लोगों ने बाबा साहब आंबेडकर को चुनाव हारने दिया। उनके ‘महा परिनिर्वाण’ के बाद स्मारक भी नहीं बनने दिया। वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई मुख्यमंत्री ने वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर भी विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई है। वक्फ के पास उसका कोई राजस्व रिकॉर्ड नहीं है। अब जब कार्रवाई हो रही है तो कुछ लोग हिंसा भड़का रहे हैं। पश्चिम बंगाल में घर से घसीटकर तीन हिंदुओं की हत्या कर दी गई। यूपी में आज जो लोग दलित हितैषी होने की बात कहते हैं। इन्हीं के पार्टियों से जुड़े लोगों ने गरीब, वंचितों और दलितों की सबसे ज्यादा जमीनें कब्जा की हैं। 

उत्तर प्रदेश में लाठी डंडों से पीट-पीटकर वकील की हत्या

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक वकील की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में वकील को बीच बचाव करना महंगा पड़ गया और दबंगों ने लाठी डंडों से उसने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली का बताया जा रहा है। जहां, 32 वर्षीय अधिवक्ता योगेंद्र यादव की हत्या कर दी गई। दो पक्षों के झगड़े में मृतक ने बीच बचाव करने का प्रयास किया था। दबंगों ने अधिवक्ता की बात समझने के बजाय उन पर ही लाठी डंडों से हमला कर दिया और उसे अधमरा कर दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल रेफर किया। जहां के इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पुलसि ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।इधर, इलाज के दौरान अधिवक्ता की हत्या के बाद वकीलों में काफी आक्रोश है।  

सहारनपुर दौरे पर पीएम मोदी, यमुनानगर के प्रस्तावित कार्यक्रमों में भी जाएंगे

सहारनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी का विमान सरसावा एयरफोर्स के रनवे पर उतरेगा. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर SPG ने मोर्चा संभाल लिया है. पीएम मोदी यमुनानगर के प्रस्तावित कार्यक्रम में जाएंगे. हरियाणा के यमुनानगर में सुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट स्थापित की जाएगी. सरसावा में प्रधानमंत्री मोदी करीब 20 मिनट रहेंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम दोपहर 12 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. कैल गांव में होने वाली पीएम मोदी की रैली से तीन दिन पहले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने मोर्चा संभाल लिया है. एसपीजी के डीआईजी के नेतृत्व में शुक्रवार के 20 कमांडो कैल पहुंचे. वहां डीआईजी, डीसी यमुनानगर पार्थ गुप्ता, एसपी यमुनानगर राजीव देसवाल समेत अन्य अधिकारियों और एसपीजी कमांडो के साथ बैठक हुई. बता दें कि प्रधानमंत्री के रूट वाले मार्ग पर दोनों तरफ 200 मीटर की परिधि में वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा. वहीं इस रूट के 200 मीटर की परिधि में हथियार लाठी, डंडा, लोहे की रोड, तलवार, चाकू या अन्य किसी प्रकार का हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी. कार्यक्रम या रूट के दोनों तरफ 500 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का प्रदर्शन या धरना लगाने पर प्रतिबंध रहेगा.

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और आंधी अंधड़ से लोग परेशान, 40 जिलों में बारिश का अलर्ट

लखनऊ उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी है। भीषण गर्मी और आंधी अंधड़ से लोग परेशान हैं। बीते कुछ दिनों से यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ आफत की बारिश हो रही है। जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम जानकारों के मुताबिक आज फतेहपुर, मथुरा, रायबरेली, चित्रकूट, ललितपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, वाराणसी, गोंडा, इटावा, बांदा, श्रावस्ती, महोबा, गाजीपुर, बहराइच, मिर्जापुर, जालौन, अंबेडकर नगर, झांसी, जौनपुर, आगरा, कानपुर, बलरामपुर, बलिया, सोनभद्र, आगरा, महराजगंज, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, हमीरपुर और फिरोजाबाद जिले में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में यूपी में झांसी जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां, का अधिकतम तापमान 41.3 रिकॉर्ड किया गया। वहीं मेरठ में सबसे कम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 और अधिकतम तापमान 34.2 दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22.2 और अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियर दर्ज किया गया।

सीएम योगी ने साफ-सफाई के दिए निर्देश, आज होगी ‘ऑपरेशन दलित’ की शुरूआत

लखनऊ उत्तर प्रदेश में राजकीय सम्मान के साथ धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है। सीएम योगी ने अधिकारियों को बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई करने के निर्देश दिए है। आज सभी पार्कों और स्मारकों की प्रतिमाओं की सफाई होगी। अंबेडकर सहित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की जाएगी। प्रदेश में अंबेडकर जयंती के अवसर कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाबा साहेब की जयंती से पहले डॉ. अंबेडकर मैराथन बाबा साहेब की जयंती से पहले राजधानी लखनऊ में डॉ. अंबेडकर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. अंबेडकर मैराथन” के नाम से दौड़ का आयोजन किया जाएगा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम से 1090 चौराहे तक 5 किमी की मैराथन आयोजित की जाएगी। जिसमें मंत्री धर्मपाल सिंह और भाजपा नेता नीरज सिंह होंगे शामिल। आज से ‘ऑपरेशन दलित’ अभियान इधर, यूपी भाजपा आज से पूरे प्रदेश में ‘ऑपरेशन दलित’ नामक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। लखनऊ के भागीदारी भवन में आज से इसकी शुरुआत होगी। 15 से 25 अप्रैल के बीच भाजपा प्रदेश के विभिन्न जिलों में बस्तियों और मोहल्लों में गोष्ठियों का आयोजन करेगी। साथ ही प्रदेश स्तरीय कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

TGT और PGT पदों पर 4512 शिक्षकों की होगी भर्ती

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 4 हजार 512 स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती का बड़ा फैसला लिया गया है. राजकीय नियमों के तहत ये भर्तियां की जाएगी. विभाग ने हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में TGT और PGT पदों पर 4512 शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा है. अब यह भर्ती राजकीय विद्यालयों की चयन नियमावली के तहत होगी. जिससे सालों से चली आ रही पात्रता और नियुक्ति विवाद की स्थिति समाप्त होगी. बता दें कि अब तक एक ही बोर्ड से जुड़े दो अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग शैक्षिक योग्यता के आधार पर भर्ती होती रही है, जिससे अभ्यर्थियों के बीच असमंजस और विवाद की स्थिति बनी रहती थी. इसलिए यूपी बोर्ड ने शासन को प्रस्ताव भेजा है कि 100 साल पुराने इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम, 1921 की जगह अब राजकीय स्कूलों की एलटी ग्रेड और प्रवक्ता नियमावली के तहत चयन प्रक्रिया लागू की जाए. माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 2460 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में कुल 9043 रिक्त पदों की जानकारी भेज दी है. इनमें सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के 7385 पद (2525 महिला, 4860 पुरुष) और प्रवक्ता के 1658 पद शामिल हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet