LATEST NEWS

रिसेप्शन से पहले दूल्हा-दुल्हन की मौत, दुल्हन का शव कमरे में बेड पर था, जबकि दूल्हा पंखे से लटका हुआ था

अयोध्या अयोध्या में शादी के अगले दिन दुल्हन और दूल्हे की मौत हो गई. दुल्हन का शव कमरे में बेड पर था, जबकि दूल्हा पंखे से लटका हुआ था. बताया जाता है कि सुबह 7 बजे तक जब दोनों नहीं उठे तो घरवाले जगाने पहुंचे. लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था. इसके बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो दोनों का शव पड़ा था. शादी के अगले ही दोनों का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया. इसके बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.  वहीं, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 7 मार्च को हुई थी शादी जानकारी के अनुसार दोनों की 7 मार्च को शादी हुई थी. शनिवार को दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर आई थी. वहीं, रविवार को रिसेप्शन भी था. जिसकी तैयारियां चल रही थीं. पूरा मामला कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है. दूल्हे के बड़े भाई ने बताया कि रविवार को रिसेप्शन था. जिसको लेकर तैयारियां हो रही थीं. मैं परिवार के कुछ अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों को लेकर रिसेप्शन के लिए सब्जियां खरीदने गया था. सब्जी की खरीददारी कर ही रहे थे कि घर से फोन आ गया. घरवालों ने कहा कि जल्दी घर आइए. जिसके बाद हम सब्जी वहीं छोड़कर घर की तरफ भागे. घर पहुंचे तो परिवार में सब रो रहे थे. दोनों की मौत कैसे हुई? अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.   पुलिस ने बताया कि शादी के अगले ही दिन दूल्हा और दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों का शव घर के एक कमरे से बरामद किया गया है. रविवार यानि कि 9 मार्च को शादी का रिसेप्शन भी था. जिसको लेकर तैयारियां चल रही थीं. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज

 नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। राजा भैया पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और पत्नी की शिकायत पर राजा भैया के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति के खिलाफ दिल्ली पुलिस में गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पति पर शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया है। भानवी का आरोप है कि राजा भैया ने उन्हें वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। भानवी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनकी जान को खतरा है। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी। राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है। राजाभैया और उनकी पत्नी के बीच कलह की बात कई वर्षों से चल रही थी लेकिन यह मामला सार्वजनिक तब हो गया जब भानवी सिंह ने राजाभैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजाभैया की उम्र करीब 25 साल जबकि भानवी 20 वर्ष की थी। दोनों को चार बच्चे हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते के बीच खटास आनी शुरू हो गई थी और राजाभैया से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं। राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी के बीच रिश्तो में दरार पड़ गई। कई रिश्तेदारों ने रिश्ते को जोड़ने के लिए मध्यस्थता की भी कोशिश की, लेकिन राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच बात नहीं बन पाई। प्रतापगढ़ के कुंडा बेती निवासी रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया का उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा दबदबा है। राजा भैया 1993 से लगातार 7वीं बार कुंडा विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए हैं। राजा भैया बेती और भदरी राजमहल के राजकुमार भी हैं। राजा भैया यूपी सरकार में जेल और खाद्य मंत्री भी रहे हैं।  

राजभर के बेटे अरुण के बयान पर मंत्री दयाशंकर सिंह बोले – कोई कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाल देंगे

बलिया बलिया में बांसडीह विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर की 5 मार्च को पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर यूपी के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष ओेमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने बयान दिया था। उन्‍होंने कहा था कि पीला गमछा लेकर चलने वालों से जिन लोगों तकलीफ हो रही है, जिनकी आंखें अगर काम नहीं कर रही हैं तो उनकी आंखें भी अब निकालने का काम सुभासपा कार्यकर्ता करेंगे। इस बयान पर योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा जवाब सामने आया है। बलिया में अरुण के बयान के बारे में पूछे जाने पर दयाशंकर सिंह ने कहा- ‘अब कोई उत्‍तर प्रदेश पुलिस की आंख नहीं निकाल सकता। ये वो पुलिस नहीं है। यह योगी जी की पुलिस है। आप जानते हैं कि पहले समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो वहां डीजीपी कार्यालय पर अपराधी जेल से आ-जाकर मिलते थे। पुलिस वालों को घसीटा जाता था लखनऊ में। आज की पुलिस का कोई कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाल देंगे। आज पूरे देश में यूपी पुलिस की मिसाल दी जाती है। अपराधी जो पहले जिला चलाते थे। आज अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या इस दुनिया में नहीं है। ये यूपी पुलिस का कमाल है। जब एक अच्‍छा नेतृत्व मिलता है तो लोगों को न्‍याय मिलता है। आज योगी जी के नेतृत्‍व में हर व्‍यक्ति के लिए कानून का राज स्‍थापित है।’ क्‍या कहा था अरुण राजभर ने बता दें कि 5 मार्च को अरुण राजभर ने सुभासपा के बांसडीह विधानसभा के प्रभारी उमापति की पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर बयान दिया था। अरुण ने मीडिया से बातचीत में कह दिया था कि पीला गमछा लेकर चलने वालों से जिन लोगों तकलीफ हो रही है, जिनकी आंखें अगर काम नहीं कर रही हैं तो उनकी आंखें भी अब निकालने का काम सुभासपा कार्यकर्ता करेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने इस मामले में दरोगा, सिपाही और एसडीएम के स्‍टेनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सात मार्च को तहसील का घेराव करने की चेतावनी भी दी थी। हालांकि इस मामले में 5 मार्च को ही बांसडीह कोतवाली में तैनात एक दरोगा और एक सिपाही को सस्‍पेंड कर दिया गया था। हालांकि स्‍टेनों के खिलाफ कोई ऐक्‍शन नहीं हुआ था। उल्‍टे स्‍टेनो की तहरीर पर उमापति के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया। स्‍टेनो पर फर्जी मुकदमा लिखवाने का आरोप लगाते हुए सुभासपा ने बांसगांव तहसील घेरने की बात कही थी लेकिन स्‍टेनों के खिलाफ ऐक्‍शन की बात पर सात मार्च का घेराव स्‍थगित कर दिया गया था। सात मार्च को तय कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर यहां पहुंचे लेकिन धरना की बजाय पार्टी नेता के घर पहुंचे। वहां मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि आरोपी दरोगा और सिपाही को निलम्बित किया जा चुका है। मुकदमा भी दर्ज हुआ है। एसओ के खिलाफ भी विभागीय जांच की जा रही है। बताया कि डीएम और एसपी से इस सम्बंध में हमारी बात हुई है। उन्होंने सभी दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। इसके लिए हम हर लड़ाई को तैयार हैं। हुआ क्‍या था? सुभासपा के बांसडीह विस क्षेत्र के प्रभारी उमापति राजभर के अनुसार, मंगलवार को वे बांसडीह तहसील में गये थे। वहां एसडीएम (बांसडीह) के स्टेनो ने उनके पैर पर कार चढ़ा दी। इसे लेकर विवाद हुआ, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने सलटा दिया। सुभासपा नेता का आरोप है कि स्टेनो ने कोतवाली में फोन कर दिया। इसके बाद वहां पहुंचे एसआई रंजीत विश्वकर्मा व शैलेश उसे तहसील से पकड़कर कोतवाली ले गये तथा एक कमरे में बंद कर कोतवाल संजय सिंह की मौजूदगी में पट्टे से पिटाई की। उमापति ने इस प्रकरण की जानकारी पार्टी नेताओं को दी तो विवाद ने तूल पकड़ लिया। पार्टी के शीर्ष नेता कार्यकर्ता के समर्थन में उतर आए। उन्‍होंने अल्टीमेटम दिया कि यदि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सात मार्च को बांसडीह कोतवाली का घेराव करेंगे। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी शामिल होंगे। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस अधिकारी ने आरोपी एसआई और सिपाही को सस्पेंड कर दिया।

मथुरा में पुलिस एनकाउंटर में मारा एक लाख का ईनामिया दुर्दांत अपराधी

 मथुरा यूपी के मथुरा में रविवार तड़के एक एनकाउंटर में एक लाख का ईनामिया दुर्दांत अपराधी फ़ाती असद मारा गया। अंतर्राज्यीय छैमार गिरोह के सरगना असद के खिलाफ तीन दर्जन से ज़्यादा लूट, डकैती, हत्या के ज्ञात मुक़दमे दर्ज थे। रविवार की सुबह मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में एटीवी के पीछे यह मुठभेड़ हुई। जिसमें यह दुर्दांत अपराधी घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। असद ने यूपी के अलावा राजस्‍थान और जम्‍मू-कश्‍मीर में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। इन राज्‍यों में उसने अपने नाम दहशत की दहशत फैला रखी थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह डीआईजी-एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। हाइवे पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम, क्षेत्र में वांछित और इनामी बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में गश्‍त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छैमार गिरोह के बदमाश एटीवी के पीछे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए ललकारा लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक लाख का इनामी गति फ़ाती उर्फ असद घायल हो गया। घायल असद को पुलिस इलाज के लिए अस्‍पताल ले गई जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार असद के छैमार गिरोह का सरगना था। वह लूट और हत्‍या के मामले फरार चल रहा था। असद के पिता का नाम यासिन है। वह हापुड़ जिले के गढ़ मुक्‍तेश्वर का रहने वाला था। असद के खिलाफ लूट, डकैती, हत्‍या के तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। यूपी के अलावा राजस्‍थान और जम्‍मू कश्‍मीर में भी उस पर मुकदमे थे। क्‍या बोली पुलिस हाइवे थाना क्षेत्र के प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुठभेड़ में छैमार गिरोह का सरगना और एक लाख का इनामी फ़ाती उर्फ़ असद की मौत हो गई है। वह गढ़ मुक्तेश्वर हापुड़ का रहने वाला था। यह मथुरा ज़िलें से भी वांछित चल रहा था । पुलिस के अनुसार फ़ाती उर्फ़ असद पर यूपी समेत कई राज्यों में करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं।

आगरा के कागारौल में सुबह-सुबह अचानक हुआ पथराव, मची भगदड़, पुलसबल तैनात

आगरा आगरा के कागारौल कस्बा में रविवार सुबह फिर से पथराव हो गया। सुबह-सुबह अचानक हुए पथराव से कस्बा में भगदड़ का माहौल बन गया। व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। धड़ाधड़  दुकानों के शटर गिरने लगे। 10-15 मिनट चले पथराव से कागारौल जगनेर मार्ग पर भगदड़ का माहौल बन गया। इस दौरान वाहनों का आवागमन भी रुक गया। शनिवार देर शाम को लगभग 8:00 बजे मस्जिद में निर्माण कार्य को लेकर मुस्लिम समाज से दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। पुलिस ने  रात में ही तकरीबन 10 से 12 लोगों को उठाकर थाने पर बंद कर दिया था।   प्रकरण ने रविवार सुबह फिर तूल पकड़ लिया। फिर से तकरार हो गई और रविवार सुबह कागारौल जगनेर मार्ग थाने से 200 मीटर की दूरी पर 10 से 15 मिनट तक पथराव होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर उपद्रवी भाग खड़े हुए। उपद्रवियों की पुलिस गली-गली में तलाश कर रही है। कागारौल जगनेर मार्ग पर भयभीत दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए हैं। भय के कारण दुकानदार दुकान नहीं खोल पा रहे हैं। लगातार हुए पथराव से पुलिस की लचर क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहें हैं।    

पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन पहले मिली थी धमकी

सीतापुर  इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शनिवार दोपहर लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हेमपुर रेलवे क्रासिंग के पास बने ओवर ब्रिज पर बाइक सवार हमलावारों ने पहले राघवेंद्र बाजपेई की बाइक को टक्कर गिराया. फिर उन पर तीन राउंड फायरिंग कर दी. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए. पुलिस ने राघवेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की गई है. पुलिस के अधिकारी अस्पताल पर मौजूद हैं. घटना से लोगों में रोष है. पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई महोली कस्बे के रहने वाले थे. वे एक राष्ट्रीय अखबार में महोली तहसील के पत्रकार थे. 10 दिन पहले मिली थी धमकी पुलिस के मुताबिक तीन गोली उनके कंधे और सीने में लगी है. वहीं एक बुलेट कपड़ों में फंसी मिली है. अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है. परिजनों के मुताबिक राघवेंद्र को शनिवार दोपहर किसी व्यक्ति का फोन आया. बात करने के बाद राघवेंद्र घर से निकला था. जिसके कुछ देर बार राघवेंद्र को गोली मारे जाने की सूचना मिली. परिजनों का कहना है कि राघवेंद्र की खबर को लेकर उन्हें करीब 10 दिन पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी.

इटावा में राशन पाने वाले 3 लाख कार्ड धारकों को झटका, इन लोगों को नहीं मिल सकेगा फ्री में गेहूं-चावल

इटावा यूपी के इटावा में ईकेवाईसी के अभाव में करीब तीन लाख उपभोक्ताओं के मुफ्त के राशन पर संकट के बादल छा गए है। सरकार की ओर से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट प्रतिमाह 5 किलो की दर से मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। अब इस योजना के तहत जो लोग राशन प्राप्त कर रहे हैं उनमें से जिले में 3 लाख 1 हजार 673 उपभोक्ता ऐसे है जिनके राशन पर संकट के बादल छाए हैं, क्योंकि इन्होंने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है। इटावा की जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि यह प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी है और जैसे ही कोई अपात्र मिलता है उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाता है। शासन की ओर से संबंध में 6 महीने पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए थे कि राशन कार्ड पर जितने भी उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं उन सभी को ईकेवाईसी करानी पड़ेगी। यह भी कहा गया था कि राशन उन्हीं को मिलेगा जिनकी ईकेवाईसी हो जाएगी, हालांकि अभी इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया है लेकिन जैसे ही बिना ईकेवाईसी वालों को राशन मिलना बंद होगा तो इन तीन लाख उपभोक्ताओं का राशन खतरे में आ जाएगा। इटावा जिले में 11 लाख 76 हजार 714 उपभोक्ता है जो पात्र गृहस्थी राशन कार्डों पर दर्ज हैं इन्हें हर महीने 5 किलो राशन मिलता है। इन उपभोक्ताओं के कुल मिलाकर 2 लाख 90 हजार 558 राशन कार्ड हैं, जिनमें इन उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं और उन्हें राशन मिलता है लेकिन ईकेवाईसी न कराई जाने पर उनके सामने राशन का संकट उत्पन्न हो सकता है। पूर्ति विभाग की ओर से भी बार बार उपभोक्ताओं से ईकेवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है इसके बाद भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है। यह लापरवाही उन्ही को भारी पड़ सकती है। ईकेवाईसी के लिए राशन कार्ड पर जितने भी उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं उन्हें संबंधित राशन वितरण की दुकान पर जाकर अपना अंगूठा लगाकर ईकेवाईसी करनी होगी। आधार कार्ड भी अपने राशन कार्ड के साथ दर्ज कराना होगा। राशन की दुकान पर जाए बिना यह काम नहीं होगा। यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है लेकिन अभी तक लगभग 26 फीसदी लोगों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है। अभी तक 74 फीसदी से कम उपभोक्तों ने ईकेवाईसी कराई है। पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डों की चेकिंग का सिलसिला भी जारी है। इस बीच जो लोग पात्र गृहस्थी योजना से राशन ले रहे हैं लेकिन वे अपात्र हैं तो उनके राशन कार्डों को निरस्त भी किया जा रहा है। जीएसटी देने वाले या फिर निर्धारित आय से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं।

13 और 14 मार्च को AMU का छात्र हॉल में होली खेल सकते, उड़ेगा रंग-गुलाल

अलीगढ़  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली मनाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अनुमति दे दी है। इससे पहले AMU प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि नई परंपरा पड़ने नहीं देगी। NRSC हॉल के प्रोवोस्ट प्रोफेसर बीबी सिंह ने कहा 13 और 14 मार्च को AMU का छात्र हॉल में होली खेल सकते हैं। गौरतलब है कि एएमयू कैंपस में होली को लेकर राजनीति गरमा गई। 9 मार्च को विशेष होली कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर अखिल भारतीय करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया था। करणी सेना का कहना था कि AMU प्रशासन हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव कर रहा है। छात्रों ने ‘होली मिलन’ कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे AMU ने ठुकरा दिया। करणी सेना ने चेतावनी दी थी कि अगर अनुमति नहीं मिली तो 10 मार्च को AMU में घुसकर होली मनाएंगे। अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सभी हिंदू छात्र अपनी होली मनाएंगे। किसी भी हिंदू छात्र को समस्या आती है, तो उसके लिए मैं बैठा हूं। मेरे रहते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परमिशन की कोई आवश्यकता नहीं है। जब उनसे कहा गया कि मारपीट हो सकती है, इस पर उन्होंने कहा कि मारपीट कैसे हो जाएगी, जो मारपीट करेगा, उसको ऊपर पहुंचा दिया जाएगा। वहीं, AMU के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली खान ने यूनिवर्सिटी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अनुरोध पर विचार तो किया गया था, लेकिन यूनिवर्सिटी की नीतियों को ध्यान में रखते हुए इसे अस्वीकार कर दिया गया। हालांकि अब फैसला बदल लिया गया है।

फिरोजाबाद में छह वर्षीय एलकीजे की छात्र की मौत

फिरोजाबाद फिरोजाबाद में एलकेजी का छात्र को स्कूल के बाथरूम में बेहोश हो गया। शिक्षकों ने बाथरूम से बाहर निकाला। स्कूल स्टाफ बच्चे को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्कूल स्टाफ बच्चे को ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी और डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। बच्चे का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम भी कराया गया है। थाना दक्षिण क्षेत्र के दारापुर निवासी मनोज कुमार का 6 वर्षीय बेटा भवदीप बांके बिहारी रिसोर्ट के सामने इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित कृष्णा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र था। शुक्रवार को सुबह वह घर से स्कूल पढ़ने के लिए गया था। मध्यान्ह भोजन अवकाश के बाद भवदीप बाथरूम गया। जब कुछ देर तक बच्चा बाहर नहीं आया तो शिक्षकों ने दरवाजा खोला। यहां बच्चा बेहोशी की हालत में मिला। शिक्षिकाएं उस बच्चे को गोद में लेकर कक्षा में लेकर आईं। बच्चे के शरीर में कोई हरकत न होने पर स्कूल स्टाफ बच्चे को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन ट्रामा सेंटर पहुंचे तो स्टाफ जा चुका था। परिजन स्कूल पहुंचे तो वह भी बंद मिला। वहीं स्कूल प्रबंधक अजीत यादव का कहना है कि वह मौके पर नहीं थे। छात्र को तकलीफ होने पर स्कूल का स्टाफ ही उपचार के लिए तत्काल प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लेकर गए थे। इकलौती संतान था भवदीप बच्चे के ताऊ राजकिशोर ने बताया कि वह प्रतिदिन चंदन का तिलक लगाकर जाता था। वह स्कूल वैन से स्कूल गया था। वह पिता की इकलौती संतान था। बच्चे के पिता मनोज प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य कराते थे। बेटे की मौत के बाद मां रुबी यादव और पिता सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रिकार्डिंग देखी, शिक्षक दे रहे थे सीपीआर घटना की जानकारी होते ही एसडीएम सतेंद्र सिंह, बीएसए आशीष पांडेय, नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी। इस रिकार्डिंग में शिक्षक बच्चे को बाथरूम से कक्षा में लेकर आए। बेहोशी की हालत में बच्चे को सीसीपीआर देना शुरू किया। पानी के छीटे मारने के साथ हाथ पैरों में भी मालिश शुरू कर दी। एक बार बच्चे के शरीर में कुछ हरकत हुई। लेकिन बच्चे के होश में न आने के कारण स्कूल स्टाफ ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा। यहां बच्चे की मौत हो गई। अचानक मौत के यह होते हैं कारण मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग अध्यक्ष डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि बच्चों की मौत के कारण का खून की नली में थक्का जम जाना या चोट लगाना या कोई ब्लड़ प्रेशर से नस फट जाना इत्यादि है। जन्मजात से दिल की बीमारी या कई बच्चों में दिल का आकार बढ़ जाता है और कमजोर हो जाती है। ऐसी स्थिति में भी बच्चों की अचानक मौत हो जाते हैं।  

होली पर वंदे भारत एक्सप्रेस सहित चलेंगी 6 नई स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज जाने वालों को रेलवे का तोहफा

प्रयागराज होली के पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। इस बार वंदे भारत ट्रेन को भी विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन नई दिल्ली और पटना के बीच किया जाएगा। इसके अलावा, रेलवे ने छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की नई समय सारिणी भी जारी की है। वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी वंदे भारत एक्सप्रेस 8 से 20 मार्च तक नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी। ट्रेन का नंबर 02436 होगा, जो सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली से चलेगी और दोपहर 3:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। रात 10:30 बजे यह पटना पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन 9 मार्च से 21 मार्च तक 02435 नंबर के रूप में पटना से सुबह 5:30 बजे चलेगी, और रात 1:05 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 8:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन दिल्ली से सोमवार और पटना से मंगलवार को नहीं चलेगी। ट्रेन के रास्ते में गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरायमानपुर, छपरा, और पाटलिपुत्र स्टेशनों पर भी ठहराव होगा। प्रयागराज जंक्शन और छिवकी में रुकने वाली विशेष ट्रेनों की सूची: – 09417: अहमदाबाद से दानापुर, दोपहर 12:10 बजे, 11, 18, 25 मार्च और 1 अप्रैल – 09418: दानापुर से अहमदाबाद, सुबह 8:10 बजे, 12, 19, 26 मार्च – 09189: मुंबई सेंट्रल से कटिहार, दोपहर 2:15 बजे, 9, 16, 23, 30 मार्च – 09190: कटिहार से मुंबई सेंट्रल, अपराह्न 3:00 बजे, 11, 18, 25 मार्च, 1 अप्रैल – 07709: चर्लापल्ली से दानापुर, शाम 5:00 बजे, 10, 20 मार्च – 07710: दानापुर से चर्लापल्ली, रात 9:20 बजे, 11, 21 मार्च – 07711: चर्लापल्ली से मुजफ्फरपुर, शाम 5:50 बजे, 11, 16, 21 मार्च – 07712: मुजफ्फरपुर से चर्लापल्ली, दोपहर 2:30 बजे, 12, 17, 22 मार्च – 04068: नई दिल्ली से भागलपुर, रात 10:30 बजे, 9, 12, 16, 19 मार्च – 04067: भागलपुर से नई दिल्ली, रात 3:45 बजे, 11, 14, 18, 21 मार्च चलेंगी 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें होली के दौरान कुल 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। इसके तहत अस्थायी प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे, और आवश्यकता अनुसार रेल कर्मियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों को तैनात किया जाएगा। यात्रियों को होली के दौरान आसानी से यात्रा करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें विशेष रूप से चलाए जा रही हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की कठिनाई न हो।

मोहम्मद शमी एक देशभक्त मुसलमान हैं और देशभक्त होना सबसे बड़ी पहचान है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

गाजियाबाद कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार को उन लोगों को कड़ी फटकार लगाई जो भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों को मुसलमान मानने के लिए तैयार नहीं हैं जो शमी को ट्रोल कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मोहम्मद शमी एक देशभक्त मुसलमान हैं और देशभक्त होना सबसे बड़ी पहचान है। मोहम्मद शमी इस समय देश के लिए जो कर रहे हैं, वह सबसे बड़ा पुण्य का काम है और देश की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है। जो लोग शमी पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें इस्लाम का कोई ज्ञान नहीं है और जो लोग मोहम्मद शमी को ट्रोल कर रहे हैं, “मैं उन्हें मुसलमान मानने के लिए तैयार नहीं हूं”। एक सवाल के जवाब में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि होली एक राष्ट्रीय त्योहार है, जो पूरे भारत का उत्सव है। कोई भी संप्रदाय, आस्था या धर्म के आड़े नहीं आ सकता। होली के खिलाफ फरमान जारी करने वाले लोग देश की संस्कृति को नहीं समझते। अजमेर दरगाह से लेकर निजामुद्दीन औलिया तक कई पूज्य सूफी संतों ने होली की भावना को अपनाया। अमीर खुसरो जैसे प्रसिद्ध कवियों ने होली के बारे में गीत लिखे, जिसमें प्रेम और एकता के सार का जश्न मनाया गया है। यदि कोई होली पर प्रतिबंध लगाने की बात करता है, तो वह स्पष्ट रूप से इस देश को नहीं समझता है, और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली की तुगलक लेन में भाजपा नेताओं द्वारा नेमप्लेट पर स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखवाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति, राजा या सम्राट को ‘बुद्धिमान’ के साथ मूर्ख भी कहा गया है, तो वह मोहम्मद बिन तुगलक था। उनके नाम पर सड़क का नाम मूर्खता का प्रतीक है। तुगलक लेन वह जगह है जहां राहुल गांधी रहते हैं और यह उचित लगता है। किसी बुद्धिमान या प्रतिष्ठित व्यक्ति का वहां रहना उचित नहीं लगता। ‘आईआईटी बाबा’ पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अगर कोई पागल खुद को ‘बाबा’ कहने लगे, या मीडिया उसे ‘बाबा’ के रूप में पेश करने लगे, तो यह क्या है? ये नशेड़ी और नशे में धुत्त लोग, ये कहां से आ गए? सनातन धर्म की समृद्ध परंपरा है, तो ऐसे जोकरों की बात क्यों करें?

5 हजार साल से भारत की सनातन संस्कृति को ऊर्जा देने वाली यह ब्रज भूमि श्रद्धा और आस्था की धरा: सीएम योगी

मथुरा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा के बरसाना में ‘रंगोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या के कायाकल्प के बाद अब मथुरा और ब्रजभूमि के विकास का समय आ गया है। बरसाना में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने श्री लाडली जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन किया और फूलों व लड्डूमार होली के जरिए रंगोत्सव की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 5 हजार साल से भारत की सनातन संस्कृति को ऊर्जा देने वाली यह ब्रज भूमि श्रद्धा और आस्था की धरा है। इसके कण-कण में श्री राधा और श्री कृष्ण के दर्शन होते हैं। उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां काशी, अयोध्या और मथुरा, ये तीनों तीर्थ स्थल सनातन एकता के प्रतीक के रूप में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास की नई परंपरा स्थापित हुई है, जिसका परिणाम हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ के भव्य आयोजन के रूप में देखने को मिला। जो जितना सनातन धर्म के खिलाफ बोलता था, अफवाह फैलाता था और तर्कहीन बातें करता था, उन्हें सनातन धर्मावलंबियों ने महाकुंभ के जरिए करारा जवाब दिया है। महाकुंभ सनातन धर्म का दुर्लभतम क्षण बन गया है। सीएम योगी ने होली को एकता का सूत्र बताते हुए कहा कि होली आपसी सद्भाव और दूरियों को मिटाने का त्योहार है। महाकुंभ ने जहां दुनिया को एकता का संदेश दिया, वहीं होली इसे और मजबूत करती है। उन्होंने बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार होली और लड्डूमार होली का जिक्र करते हुए सनातन धर्म की अद्भुत परंपराओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में ब्रज भूमि के विकास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। करोड़ों की योजनाओं के साथ बरसाना को विकास से जोड़ा जा रहा है। पहली बार बरसाना में रोपवे की सुविधा शुरू हुई है। महाकुंभ सकुशल संपन्न होने के बाद अब फुर्सत मिली है। काशी, अयोध्या, प्रयागराज, मां विंध्यवासिनी धाम के विकास के उपरांत अब बारी इसी पुण्य भूमि की है। मथुरा, बरसाना, ब्रजभूमि के विकास के लिए कोई सीमा नहीं है। वह होली के अवसर पर श्री राधारानी जी के श्रीचरणों में इसी निवेदन के साथ पहुंचे हैं। उन्होंने दिल्ली में रामभक्तों की सरकार आने का जिक्र करते हुए यमुना के संरक्षण का वादा दोहराया। सीएम ने कहा कि अब यमुना मइया भी गंगा मां की तरह निर्मल और अविरल होंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संतों का सम्मान किया और देश-दुनिया से आए लोगों को होली और रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बरसाना ब्रह्मा, नंदगांव शिव और गोवर्धन विष्णु जी का प्रतीक है। यह ब्रज भूमि हर सनातन धर्मावलंबी के लिए आशीर्वाद का केंद्र है। डबल इंजन की सरकार सुरक्षा, विकास और समृद्धि की गारंटी है। होली के इस पावन अवसर पर ब्रज भूमि के विकास को नई गति मिलेगी।

फिरोजाबाद में प्रेसवार्ता के दौरान सपा नेता ने चौकाने वाला किया दावा, CO अनुज चौधरी ने ही संभल में दंगा कराया था

फिरोजाबाद सपा नेता राम गोपाल यादव ने चौकाने वाला दावा किया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि CO अनुज चौधरी ने ही संभल में दंगा कराया था। आपको बता दें कि फिरोजाबाद में प्रेसवार्ता कर रहे थे। इसी दौरान चर्चित सीओ अनुज चौधरी के द्वारा होली पर दिए गए बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो गोपाल यादव ने कहा कि संभल में दंगा उन्होंने ही कराया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अनुज चौधरी से क्या उम्मीद कर सकते हैं सबने देखा है कि वह कैसे कह रहे थे कि गोली चलाओ-चलाओ। होली पर CO अनुज ने दिया था बयान होली और रमजान पर सुरक्षा को लेकर  CO अनुज चौधरी ने कहा था कि अगर जिन मुसलमान को होली के रंग से दिक्कत है वे उस दिन बाहर न निकले। क्योंकि जुमा एक साल में 52 बार आता और होली एक साल में एक बार आता है। जिस तरह से मुस्लिम ईद का इंतजार साल भर करते हैं वैसे हिंदू पक्ष भी होली का इंतजार करते हैं।

यूपी में आवंटित हुईं शराब की करीब 26 हजार दुकानें, अब एक ही दुकान पर मिलेगी बीयर और अंग्रेजी शराब

लखनऊ उत्तर प्रदेश में अब बीयर और अंग्रेजी शराब एक ही दुकान पर मिल सकेगी. 1 अप्रैल से आवंटित हुई नई दुकानों में बीयर और अंग्रेजी शराब की उपलब्धता रहेगी. नई आबकारी के तहत प्रदेश में कुल 25 हजार से अधिक दुकानें आवंटित की गई हैं. आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने शराब की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. पहले चरण में 25677 शराब की दुकानें आवंटित की गईं. नई आबकारी नीति के तहत पहली बार कंपोजिट शॉप का आवंटन किया गया है. लखनऊ में ई-लॉटरी से 543 देसी शराब, 400 कंपोजिट शॉप, 56 मॉडल शॉप और 42 भांग की दुकानों का आवंटन हुआ. इस आवंटन से राज्य सरकार को 4278.80 करोड़ रुपये लाइसेंस फीस मिलेगी. इस प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसके बाद ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानें आवंटित की गईं. आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में प्रदेश में शराब और भांग की दुकानों के लाइसेंस के लिए पहले चरण की ई-लॉटरी पूरी हुई. आबकारी विभाग के मुताबिक, शराब की दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. इसके बाद ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानें आवंटित की गईं. राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई ई लॉटरी में लखनऊ के लिए 543 देसी शराब, 400 कंपोजिट शॉप, 56 मॉडल शॉप और 42 भांग की दुकानों का आवंटन हुआ. वहीं, 146 देसी मदिरा, 21 कंपोजिट शॉप, 142 भांग की दुकानों और 5 मॉडल शॉप का आवंटन दूसरे चरण में होगा. दुकानों और मॉडल शॉप का आवंटन इस दौरान कुल 25,677 शराब (90 फीसदी से अधिक) की दुकानों और मॉडल शॉप का आवंटन हुआ है.  इसमें देसी मदिरा की 15,906 दुकानें, 9341 कंपोजिट शॉप, 430 मॉडल शॉप के अलावा 1317 भांग की दुकानें भी शामिल हैं. आपको बता दें कि नई आबकारी नीति के तहत पहली बार कंपोजिट शॉप का आवंटन किया गया है. लखनऊ में ई लॉटरी से कितनी दुकानों का आवंटन  वहीं इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई ई लॉटरी में लखनऊ के लिए 543 देसी शराब, 400 कंपोजिट शॉप, 56 मॉडल शॉप और 42 भांग की दुकानों का आवंटन हुआ. दूसरे चरण  में होगा इतनी दुकानों का आवंटन इन दुकानों के आवंटन से राज्य सरकार को 4278.80 करोड़ रुपये लाइसेंस फीस मिलेगी. 146 देसी मदिरा, 21 कंपोजिट शॉप, 142 भांग की दुकानों और 5 मॉडल शॉप का आवंटन दूसरे चरण में किया जाएगा. उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की गई है.  राज्य सरकार ने शराब की दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन प्रणाली को अपनाया है, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके. यूपी में बंपर कमाई राजस्व के मामले में उत्तराखंड uttar pradesh से आगे है. यूपी में पिछले साल शराब बिक्री से 43 हजार करोड़ की कमाई हुई थी. इस बार टारगेट 50 हजार करोड़ रुपये का है. उत्तराखंड में आबकारी के राजस्व में प्रति व्यक्ति का औसत योगदान 4217 रुपये है. लेकिन कुल राजस्व पांच हजार करोड़ के करीब ही है. यह आंकड़ा पड़ोसी प्रदेश हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और दिल्ली से कहीं ज्यादा है. अलग-अलग जिलों में प्रशासन ने काफी तैयारी की हुई है. सभी जिलों में लॉटरी स्थल पर कड़ी सुरक्षा है. शराब के ठेकों की संख्या दूसरे राज्यों से कम होने के बाद भी राजस्व के मामले में उत्तराखंड आगे हैं. उत्तर प्रदेश का लक्ष्य एक लाख करोड़ अगर उत्तराखंड की जनसंख्या और आबकारी राजस्व की तुलना यूपी की जनसंख्या और राजस्व के हिसाब से की जाए तो वहां का राजस्व लक्ष्य एक लाख करोड़ रुपए होना चाहिए.  हालांकि, वहां का लक्ष्य इस आंकड़े के करीब आधा यानी 50 हजार करोड़ रुपये ही है. उत्तराखंड में शराब बिक्री से राजस्व 5 हजार करोड़ के करीब है. कैसे होती है ई-लॉटरी शराब के ठेके की ई-लॉटरी एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसमें शराब के ठेके के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदकों का चयन किया जाता है.  यह प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होने के लिए डिज़ाइन की जाती है.आवेदकों को पंजीकरण स्लिप या आईडी कार्ड से ही प्रवेश मिलता है. एक आवेदक को अधिकतम दो दुकानें.  एक आवेदक को प्रदेश में अधिकतम 2 दुकानें ही ई-लाटरी में आवंटित होती हैं.  यह दुकानें एक ही जिले या एक से अधिक जिले में भी हो सकती हैं.  

बरसाना में रंगोत्सव का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा अब बारी मथुरा-वृंदावन की है

 मथुरा मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव का शुभारंभ हो गया है. भगवान श्रीकृष्ण की नगरी रंगों में डूब चुकी है. बरसाना के रंगोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए, जहां उन्होंने लड्डू होली का आनंद लिया. इस दौरान सीएम योगी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर फूलों वाली होली खेलते नजर आए. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जैसे अयोध्या सुंदर नगरी बन गई है, जैसे प्रयागराज तीर्थों का राजा बन गया है, जैसे काशी का कायाकल्प हुआ, वैसे ही अब बारी मथुरा-वृंदावन की है.   वहीं, दिल्ली की यमुना का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा की दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार है, अब यमुना मैया और भी ज्यादा निर्मल होंगी. मोदी जी ने 2014 में आने के बाद विरासत और विकास की नई परंपरा को भारतवासियों का प्रदान किया है., जिसका परिणाम महाकुंभ के भव्य आयोजन में देखने को मिला, काशी में देखा है, अयोध्या में देखा है, आज मथुरा और ब्रजभूमि में देखने को मिला है.   आपको बता दें कि ब्रज में 40 दिन रंगोत्सव चलता है. बरसाना में होली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कल यहां लठमार होली खेली जाएगी. इस बीच आज सीएम योगी मथुरा पहुंचे. बरसाना में राधा रानी के दर्शन के बाद उन्होंने रंगोत्सव का शुभारंभ किया. मथुरा में वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए. मथुरा दौरे के दौरान श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज से एक वीडियो सामने आई, जिसमें सीएम योगी श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्पवर्षा कर रहे हैं. वहीं, श्रद्धालु नाचते-गाते-झूमते दिखाई दिए. लोग होली के रंग में सराबोर नजर आए. इस दौरान आसपास भारी पुलिस बल भी तैनात रहा. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद आज मैं होली की शुभकामनाएं देने और राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं. हमारी ब्रजभूमि भारत के सनातन धर्म की अगाध श्रद्धा की भूमि है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet