LATEST NEWS

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

 कोलकाता  इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. हर्षित को यह चोट हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी, जब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा था।  हर्षित  के दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हुआ था. इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और अब उन्हें लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसी वजह से वह IPL 2026 में नहीं खेल पाएंगे।  KKR के हेड कोच अभिषेक नायर ने इसे टीम के लिए बड़ा नुकसान बताया. उन्होंने कहा कि हर्षित पिछले कुछ सीजन से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और खासकर चैम्प‍ियनश‍िप सीजन में उनका योगदान काफी अहम रहा. नायर ने यह भी साफ किया कि टीम अब नए गेंदबाज की तलाश में जुटी है और जल्द ही रिप्लेसमेंट पर फैसला लिया जाएगा।  इस बीच KKR ने विकल्पों पर काम शुरू कर दिया है. नवदीप सैनी, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, संदीप वारियर और केएम आसिफ जैसे गेंदबाज ईडन गार्डन्स में ट्रेनिंग करते नजर आए हैं. यानी KKR के पास 5 व‍िकल्प तैयार हैं।  IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. KKR अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी, जबकि 2 अप्रैल को टीम अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।  वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वरुण चक्रवर्ती का बचाव किया. उन्होंने कहा कि T20 वर्ल्ड कप में विपक्षी बल्लेबाजों ने वरुण के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन उनकी क्षमता पर कोई सवाल नहीं है. रहाणे का मानना है कि 10 दिन का ब्रेक वरुण के लिए फायदेमंद रहेगा।  हर्ष‍ित के जाने से KKR को कितना नुकसान? हर्षित राणा का हटना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ा झटका है. वह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं और पिछले कुछ सीजन में उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है.उन्होंने  IPL 2024 में KKR को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उस सीजन में उन्होंने 19 विकेट लिए थे. उनके इसी प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में उनके डेब्यू का रास्ता भी खुला और धीरे-धीरे उन्होंने नेशनल टीम में अपनी जगह मजबूत की।  IPL 2025 से पहले कोलकाता ने हर्षित को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उस सीजन में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए थे।   

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

लंदन  इंग्लैंड के आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत से पहले एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. इसकी वजह है मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष. जिसका असर अब क्रिकेट पर पड़ने लगा है।  ‘डेली मेल’ की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक- इंग्लैंड में टेस्ट और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के लिए इस्तेमाल होने वाली ड्यूक्स (Dukes) गेंदों की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है।  1760 से संचालन कर रही ड्यूक्स (Dukes) कंपनी  हर साल लगभग 4,000 से 5,000 लाल गेंदें तैयार करती है, जिनका इस्तेमाल इंग्लैंड के समर सीजन (जो 3 अप्रैल से शुरू हो रहा है) में किया जाता है. लेकिन इस बार हालात सामान्य नहीं हैं।  कंपनी के मालिक दिलीप जाजोदिया जो पिछले करीब 40 साल से इस बिजनेस से जुड़े हैं, उन्होंने बताया कि सप्लाई चेन में आई दिक्कतों के चलते उन्हें काउंटी क्लब्स को सीजन की शुरुआत में केवल 50 प्रतिशत गेंदें ही देनी पड़ रही हैं।  जाजोदिया ने कहा- हम इस समय बड़े संकट से जूझ रहे हैं. हमें क्लब्स को आधी गेंदें देकर शुरुआत करनी पड़ रही है और हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं।  दरअसल, ड्यूक्स गेंदों के निर्माण की प्रक्रिया कई देशों से होकर गुजरती है. गेंद के लिए चमड़ा ब्रिटेन की गायों से लिया जाता है और उसे चेस्टरफील्ड में प्रोसेस किया जाता है. इसके बाद सिलाई के लिए यह मटेरियल दक्षिण एशिया भेजा जाता है और फिर तैयार गेंदें वापस यूके लाई जाती हैं।  लेकिन इस बार वापसी की प्रक्रिया सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. जाजोदिया के मुताबिक, साउथ एशिया में तैयार माल फैक्ट्रियों में पड़ा है, लेकिन एयरलाइंस कार्गो नहीं उठा रही हैं. मिडिल ईस्ट के रास्तों पर तनाव के चलते उड़ानों में भारी रुकावट आई है।  उन्होंने बताया- आमतौर पर 120 गेंदों के एक बॉक्स की एयर फ्रेट लागत करीब 5 डॉलर प्रति किलो होती थी, लेकिन अब यह बढ़कर 15 डॉलर प्रति किलो तक पहुंच गई है. ज्यादातर शिपमेंट मिडिल ईस्ट से होकर जाती है, और वहां हालात खराब होने से बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।  इस संकट का सीधा असर काउंटी क्रिकेट पर पड़ सकता है, जहां टीमों को सीजन की शुरुआत में सामान्य से कम गेंदों के साथ काम चलाना पड़ सकता है।  इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ड्यूक्स गेंदों के संकट पर क्या कहा?  इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने फिलहाल स्थिति को लेकर चिंता से इनकार किया है. ECB ने अपने बयान में कहा कि प्रोफेशनल काउंटी क्लब्स को सीजन शुरू होने से पहले उतनी ही Dukes गेंदें मिल चुकी हैं, जितनी आमतौर पर दी जाती हैं. Dukes गेंदों का इस्तेमाल सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं, बल्कि आयरलैंड और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टेस्ट क्रिकेट में भी किया जाता है। 

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। संजू सैमसन लंबे समय बाद नई फ्रेंचाइजी के साथ खेलते हुए दिखेंगे। संजू सैमसन आईपीएल 2026 नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए थे और अब नई भूमिका में नजर आएंगे। संजू सैमसन ने चेन्नई के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से काफी देर तक बातचीत किया। सीजन से पहले एक इंटरव्यू में संजू सैमसन ने कहा था कि वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं। टी20 विश्वकप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद संजू सैमसन गुरुवार को चेन्नई की टीम से जुड़े। उन्होंने टी20 विश्व कप में शुरुआती मैचों से बाहर रहने के बाद जगह बनाई और पांच मैचों में 321 रन बनाए। उन्होंने नॉकआउट मैचों में टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। संजू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड मिला। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सैमसन और धोनी बात करते हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल में अपने अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं। यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स का यह घरेलू मैच होगा और 31 वर्षीय सैमसन ने कहा कि वह इस मैच में खुद पर भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे। संजू सैमसन आईपीएल में तीन टीमों (कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान, दिल्ली) के साथ खेल चुके हैं और अब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं। सैमसन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से दो कार्यकाल में 11 सत्र में खेले। वह इस टीम के सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने के अलावा सर्वाधिक रन भी बनाए हैं। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे। सैमसन ने टीम ज्वाइन करने से पहले कहा था, ”मैं सीएसके की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं। यह पहला अवसर होगा जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है। मैं उनके खिलाफ भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।”

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग भले ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग हो लेकिन वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रैंकिंग में वह द हंड्रेड और एसए20 से भी नीचे है। WCA ने इस हफ्ते दुनियाभर के पुरुषों के बड़े घरेलू लीग की रैंकिंग जारी की है। इसमें इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ शीर्ष पर है तो दक्षिण अफ्रीका की लीग SA20 दूसरे स्थान पर है। आईपीएल को तीसरी रैंकिंग दी गई है। दावा है कि इस रैंकिंग को खिलाड़ियों की स्थिति, सुरक्षा और पेशेवर मानकों के आधार पर तय की गई है। WCA की इस रैंकिंग में हर लीग को 100 अंक की ओवरऑल रेटिंग की कसौटी पर कसा गया है। इसमें प्लेयर कंडिशंस, प्रोटेक्शन और प्रोफेशनल स्टैंडर्ड को मानक बनाकर रेटिंग दी गई है। रैंकिंग को बनाने में सर्वे फीडबैक और खिलाड़ियों के बेनिफिट डेटा का भी इस्तेमाल किया गया है। WCA की रैंकिंग में इंडियन प्रीमियर लीग की बात करें तो उसे खिलाड़ियों के औसत पेमेंट और पेमेंट की विश्वसनीयता के मानकों पर पूरे अंक मिले हैं। आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है तो ये स्वाभाविक ही है। हालांकि खिलाड़ियों के अधिकार और उनके प्रोटेक्शन के मानकों जैसे कई श्रेणियों में आईपीएल को कम अंक मिले हैं। रैंकिंग में आईपीएल को कुल 100 में से 62.6 अंक मिले हैं। रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद द हंड्रेड को सबसे ज्यादा 75.2 अंक मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद SA20 को 68 अंक मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट लीग BBL 62.5 अंक के साथ चौथे और पाकिस्तान की लीग PSL 48 अंक के साथ पांचवें पायदान पर है। बांग्लादेश की क्रिकेट लीग BPL 22.6 अंक के साथ रैंकिंग में दसवें पायदान पर है। डब्लूसीए रैंकिंग (AI से तैयार इन्फोग्राफ) WCA के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉम मोफट ने कहा कि डोमेस्टिक लीग के बूम ने क्रिकेट को बढ़ने में मदद की है लेकिन इसमें अभी भी सुधार की काफी गुंजाइश है। मोफट ने कहा, ‘डोमेस्टिक लीग्स का उभार खेल के लिए बहुत ही सकारात्मक है लेकिन इसमें और बेहतर होने की गुंजाइश है। हम चाहते हैं कि हर मान्यताप्राप्त लीग सफल हों और उसमें लोगों को सही तरह की सुरक्षा और मानक मिलें।’ WCA रैंकिंग में दुनिया की टॉप 10 क्रिकेट लीग 1. द हंड्रेड- 75.2 अंक 2. SA20 – 68.0 अंक 3. IPL- 62.6 अंक 4. BBL- 62.5 अंक 5. PSL- 48.0 अंक 6. MLC- 43.0 अंक 7. ILT20- 39.1 अंक 8. CPL- 38.9 अंक 9. अबू धाबी टी10- 30.1 अंक 10- BPL- 22.6 अंक

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

नोएडा जैस्मीन शेखर ने जेपी विशटाउन गोल्फ कोर्स में हीरो विमेंस प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण में आखिरी दो बोगी के बावजूद 3-अंडर 68 का अच्छा स्कोर किया और एक और राउंड बाकी रहते हुए तीन-शॉट की बढ़त बना ली। जैस्मीन, जिन्होंने 2026 सीजन का पहला लेग जीता था, का पहला राउंड ईवन पार 71 था। दूसरे राउंड में जैस्मीन ने तीन बोगी के मुकाबले छह बर्डी बनाईं और उनका स्कोर 3-अंडर 139 हो गया। रिधिमा दिलावरी, जो इस सीजन में अकेली मल्टीपल विनर हैं, का एक और राउंड अच्छा रहा, जिसमें उन्होंने फ्रंट नाइन में एक बर्डी और एक बोगी बनाया और अपने आखिरी 10 होल्स, जिसमें पूरे बैक नाइन शामिल हैं, को पार किया। अनुभवी नेहा त्रिपाठी (73-70) और अमनदीप द्राल (72-72) तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। नेहा 1-ओवर 143 पर और अमनदीप 2-ओवर 144 पर थीं। संयुक्त पांचवें स्थान पर सात खिलाड़ियों का एक बड़ा ग्रुप है, सभी का स्कोर 3-ओवर 145 था। इस ग्रुप में अनविता नरेंद्र (75-70), सान्वी सोमू (72-73), श्वेता मानसिंह (69-76) और पहले राउंड की लीडर खुशी खानिजाऊ (68-77) शामिल थीं, जो पहले राउंड में 68 के स्कोर के बाद दूसरे राउंड में 77 पर आ गईं। श्वेता, जो पहले दिन के बाद संयुक्त-दूसरे नंबर पर थीं, वह भी दूसरे राउंड में 76 का कार्ड बनाकर फिसल गईं। तीन एमेच्योर, अनुराधा चौधरी (72-73), आराधना मणिकंदन (72-73) और अलीशा दत्त (71-74) भी संयुक्त पांचवें वाले ग्रुप में थीं। उनसे काफी पीछे त्वेसा मलिक (73-76) हैं जो संयुक्त-17वें और विधात्री उर्स (72-79) हैं जो संयुक्त-23वें स्थान पर हैं। कट 153 पर आया और शुरू करने वाले 53 खिलाड़ियों में से 34 खिलाड़ी तीसरा और आखिरी राउंड खेलेंगे। कट मिस करने वाले जाने-माने नामों में सेहर अटवाल और जाह्नवी बख्शी शामिल हैं।  

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

नई दिल्ली आईपीएल 2026 में फैंस से लेकर दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स की भी वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर खास नजर रहने वाली है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स को ये आशंका सता रही है कि मीडिया की चकाचौंध से ये वंडर बॉय अपना फोकस खो सकता है लिहाजा टीम उन्हें इससे बचाने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस आईपीएल सीजन में युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। पिछले साल आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने के बाद 14 वर्ष के सूर्यवंशी दुनियाभर में एक क्रिकेट सनसनी के तौर पर उभरे थे। तब से वह लगातार अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी के लिए सुर्खियां बटोरते रहे हैं। आईपीएल 2026 में फैंस से लेकर दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स की भी उनके प्रदर्शन पर खास नजर रहने वाली है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स को ये आशंका सता रही है कि मीडिया की चकाचौंध से ये वंडर बॉय अपना फोकस खो सकता है लिहाजा टीम उन्हें इससे बचाने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग इस विध्वंसक बल्लेबाज को जितना संभव हो सके मीडिया की चकाचौंध से बचाना चाहते हैं। आईपीएल 2026 में आरआर अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले मैच से करेगी। इस मैच में सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है जो अगले हफ्ते 15 वर्ष के होने जा रहे हैं। कप्तान रियान पराग ने कहा है कि वह वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की कोशिश करेंगे और उसे अपने नेचुरल खेल पर फोकस करने देंगे। उन्होंने कहा, ‘एक कप्तान के तौर पर मैं उससे कहूंगा कि वह बहुत ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेस न करे, मीडिया से ज्यादा बातचीत न करे, सिर्फ लुत्फ उठाए।’ राजस्थान रॉयल्स की पहचान बन चुके संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल आरआर के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। इसे लेकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘इस साल बहुत हाइप होगा और प्रेशर भी जो स्वाभाविक है, लेकिन एक कप्तान के तौर पर मैं उसे (वैभव सूर्यवंशी) से कहूंगा कि वह यशस्वी जायसवाल को प्रेशर लेने दे। जायसवाल दबाव को झेलने में ज्यादा सक्षम हैं। वैभव की भूमिका बस यही रहेगी कि जाओ और हिट करो, कोई फिक्र मत करो।’ वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में 206 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनकी निगाह आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल की 175 रन की सबसे बड़ी पारी के रिकॉर्ड को तोड़ने पर है। आईपीएल 2025 में संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को इस लीग में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला था और उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था। बाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक अन्य मैच में सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़ा था। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज और किसी भारतीय बल्लेबाज का अब तक का सबसे तेज शतक है। इस तरह वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए। आईपीएल 2025 की सफलता के बाद वैभव सूर्यवंशी पीछे मुड़कर नहीं देखे और जिन भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी से विरोधी टीमों के होश उड़ा दिए। इस साल जिम्बाब्वे और नामीबिया में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में वैभव सूर्यवंशी की खास भूमिका रही। इंग्लैंड-अंडर 19 के खिलाफ फाइनल में सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की धुरंधर पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 30 छक्के जड़े।  

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

नई दिल्ली थाईलैंड में जापान के खिलाफ अपने पहले मैच से सिर्फ दो हफ्ते पहले, इंडियन अंडर20 विमेंस नेशनल टीम लंबे समय से इंतजार की जा रही वापसी के करीब है। अपनी पिछली मौजूदगी के दो दशक बाद, इंडिया एएफसी अंडर20 विमेंस एशियन कप में वापस आ गया है, और 2 अप्रैल को उन्हें इस मुश्किल से बाहर निकालने के लिए कैप्टन शुभांगी सिंह लीड करेंगी। शुभांगी के लिए, क्वालिफिकेशन की अहमियत पहले ही समझ में आ चुकी है। म्यांमार में जश्न, जहां इंडिया ने अपना 20 साल का इंतजार खत्म किया, अब एक तेज, ज्यादा तुरंत फोकस की जगह ले चुका है। उन्होंने कहा, “हम वहां क्वालिफाई करने के माइंडसेट के साथ गए थे, और हमने कर दिखाया।” “जब आपको पहले से ही लगता है कि कुछ होने वाला है, तो यह हैरानी की बात नहीं है।” यह विश्वास अब एक टीम को उस चीज के लिए तैयार कर रहा है जिसे वह मानती हैं कि यह एक कड़ी परीक्षा होगी। ग्रुप सी में भारत का मुकाबला 2 अप्रैल को 18:30 बजे जापान से, 5 अप्रैल को 14:30 बजे ऑस्ट्रेलिया से और 8 अप्रैल को 14:30 बजे चीनी ताइपे से होगा। ग्रुप की टॉप दो टीमें और तीसरे नंबर पर रहने वाली दो सबसे अच्छी टीमें क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंचेंगी। इसके अलावा, क्वार्टर-फ़ाइनल जीतने वाली चार टीमें फीफा अंडर20 महिला वर्ल्ड कप पोलैंड 2026 के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी। अभी कोलकाता में ट्रेनिंग कर रही यंग टाइग्रेसेज़ शुक्रवार सुबह (20 मार्च) बैंकॉक, थाईलैंड के लिए रवाना होंगी। शुभांगी ने कहा, “हमारा फ़ोकस आगे के तीन मुश्किल ग्रुप गेम्स पर है। इस स्टेज पर, हमें किसी आसान मैच की उम्मीद नहीं है। हम तैयार हैं और टॉप टीमों के ख़िलाफ़ अच्छा परफ़ॉर्म करना चाहते हैं। एशियन कप से पहले, हम कुछ और तैयारी वाले मैच खेलेंगे, तो इससे भी हमें मदद मिलेगी।” कॉन्टिनेंटल स्टेज के लिए भारत की तैयारी काफ़ी बड़ी और सोच-समझकर की गई है। इस साल की शुरुआत में स्वीडन में एक महीने का तैयारी कैंप, और पिछले साल के आखिर में उज़्बेकिस्तान और कज़ाकिस्तान के खिलाफ़ कई इंटरनेशनल फ्रेंडली मैचों ने एक ऐसी टीम बनाई है जो अब हाई-इंटेंसिटी फुटबॉल से अनजान नहीं है।  

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

नयी दिल्ली भारत 2028 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। ये खेल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित किये जाये। भारत की मेजबानी वाली बोली को विश्व एथलेटिक्स परिषद की गुरुवार को पोलैंड के टोरून में हुई बैठक में मंजूरी दी। इससे पहले जनवरी में वर्ल्ड एथलेटिक्स की टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने जनवरी 2026 में इस चैंपियनशिप के लिए अपनी बोली पेश की थी। इसके तुरंत बाद, उसी महीने वैश्विक एथलेटिक्स संस्था की दो-सदस्यीय टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम परिसर में स्थित इंडोर सुविधा का दौरा किया था। केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस घटनाक्रम पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “यह जानकर बहुत खुशी हुई कि ओडिशा का भुवनेश्वर 2028 विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा।” भारत इस चैंपियनशिप की मेज़बानी करने वाला चौथा एशियाई देश बन जाएगा। जापान (1999), कतर (2010) और चीन (2025) अन्य एशियाई देश हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता की मेजबानी की है।  

सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

जयपुर आईपीएल 2026 से पहले चोटिल खिलाड़ियों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब राजस्थान रॉयल्स का स्टार ऑलराउंडर भी इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो सकता है। आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं, जो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। ऐसे में उनका इस सीजन में खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है। वर्ल्ड कप के बाद बढ़ी चिंता सैम करन ने आखिरी बार 5 मार्च को ICC Men’s T20 World Cup 2026 में इंग्लैंड के लिए मैच खेला था। इस मुकाबले के बाद से ही उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे थे। सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ हार के बाद वह मैदान पर नजर नहीं आए और अब यह साफ हो गया है कि चोट उम्मीद से ज्यादा गंभीर है। बड़े ट्रेड के जरिए टीम में एंट्री आईपीएल 2026 से पहले हुए बड़े ट्रेड में सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए थे। इस डील में रवींद्र जडेजा भी राजस्थान पहुंचे, जबकि संजू सैमसन चेन्नई के साथ जुड़ गए। यह ट्रेड टूर्नामेंट से पहले सबसे चर्चित सौदों में से एक था और फैंस को करन से काफी उम्मीदें थीं। पिछले सीजन का प्रदर्शन रहा साधारण अगर करन के पिछले आईपीएल प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे। उन्होंने सीमित मैचों में बल्ले और गेंद दोनों से औसत प्रदर्शन किया। हालांकि, उनकी ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए माना जा रहा था कि वह नए सीजन में जोरदार वापसी करेंगे। लेकिन चोट ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। टीम संतुलन पर पड़ेगा असर राजस्थान रॉयल्स के लिए यह झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि करन टीम को बैलेंस देने वाले खिलाड़ी हैं। वह मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ अहम मौकों पर विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम को संयोजन बदलना पड़ सकता है। फिलहाल टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विकल्पों पर विचार जारी है। टीम में रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर मौजूद हैं, वहीं डोनोवन फरेरा भी उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान इस कमी को कैसे पूरा करता है और क्या कोई नया खिलाड़ी इस मौके को भुनाकर टीम में अपनी जगह पक्की कर पाता है।  

IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

 नई दिल्ली IPL (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग ) 2026 शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों की चोटों ने फ्रेंचाइजियों की रणनीति हिला दी है. तेज गेंदबाजों की कमी को पूरा करने के लिए अब टीमों की नजर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे खिलाड़ियों पर है।  हाल ही में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेस‍िंग मुजाबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड का साथ छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जॉइन की, जिसने पूरे मामले को और गर्म कर दिया है।  इससे पहले भी ऐसा हो चुका है. पिछले सीजन में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्ब‍िन बॉश ने पेशावर जाल्मी को छोड़कर मुंबई इंडियंस का दामन थामा था. ऐसे में यह ट्रेंड अब बढ़ता नजर आ रहा है।  अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन और साउथ अफ्रीका के  ओटनील बार्टमैन भी IPL टीमों के रडार पर हैं. इसकी बड़ी वजह IPL में तेज गेंदबाजों की चोटें हैं।  यानी साफ है कि IPL के इंजर्ड प्लेयर्स की चोटें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के लिए टेंशन बढ़ गई है, ऐसे में वो अपने लिए अपने लिए ख‍िलाड़ी कहां से लाएगा।  चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एल‍िस, राजस्थान रॉयल्स के सैम करन और कोलकाता के हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं ऑस्ट्रेल‍ियाई पेस बैटरी जोश हेजलवुड , पैट कम‍िंस, म‍िचेल स्टार्क के खेलने पर रहस्य बना हुआ है. मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड में से कोई भी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध नहीं होगा।  श्रीलंका के नुवान थुसारा के खेलने पर सस्पेंस है, वहीं मथीशा पथ‍िराना के कोलकाता के लिए खेलने को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है।  PSL के कौन से गेंदबाज IPL में आएंगे?  ऐसे में IPL टीमों के पास PSL में मौजूद खिलाड़ियों को विकल्प के तौर पर देखने के अलावा ज्यादा रास्ते नहीं हैं. इस्लामाबाद यूनाइटेड के पास र‍िचर्ड ग्लीसन और शमार जोसेफ जैसे ऑप्शन हैं. शमार जोसेफ पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं।  क्वेटा ग्लैडिएटर्स के पास अल्जारी जोसेफ हैं, जो IPL में अच्छा अनुभव रखते हैं. वहीं अन्य टीमों में र‍िले मेरड‍िथ और 41 साल के अनुभवी पीडर स‍िडल शाम‍िल हैं, जो अब भी 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।  IPL में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है. मुंबई इंडियंस के अथर्व अंकोलेकर और चेन्नई के नाथन एलिस पहले ही बाहर हो चुके हैं, जबकि राजस्थान के सैम करन भी टूर्नामेंट से बाहर हैं. बाकी कई खिलाड़ी अन‍िश्च‍ित स्थ‍ित‍ि में है।  ऐसे हालात में यह लगभग तय माना जा रहा है कि IPL फ्रेंचाइजियां PSL में खेल रहे खिलाड़ियों को ऑफर दे सकती हैं. हालांकि, अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए यह एक और बड़ा झटका साबित होगा।  IPL की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, वहीं पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 (11वां सीजन) का आयोजन 26 मार्च से 3 मई 2026 के बीच होना है. इस सीजन में दो नई टीमों के शामिल होने से टीमों की संख्या 6 से बढ़कर 8 हो गई है, और कुल 44 मैच खेले होंगे।   

हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

नई दिल्ली आईपीएल के पिछले सत्र में गेंदबाजी लखनऊ सुपर किंग्स की कमजोर कड़ी थी लेकिन कप्तान ऋषभ पंत का कहना है कि सहयोगी स्टाफ में भरत अरूण के आने से इस विभाग में टीम को मजबूत करने में काफी मदद मिल रही है। पंत ने जियोस्टार से बातचीत में लखनऊ टीम के चेन्नई में लगाये गए शिविर और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच अरूण के जुड़ने से टीम के युवा तेज गेंदबाजों को मिल रही मदद के बारे में बताया। ऋषभ पंत ने कहा ,” तेज गेंदबाजों के साथ शिविर बेहतरीन रहा । भरत अरूण सर के आने से काफी मदद मिल रही है । हमने इस पर काफी बात की है कि मैं गेंदबाजों से क्या चाहता हूं और वह इसमें क्या मदद कर सकते हैं ।” उन्होंने कहा ,”वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कोचों में से एक हैं और उनके साथ काम करने के अनुभव के कारण मुझे पूरा भरोसा है । वह अपने साथ अपार अनुभव लाये हैं । गेंदबाजों को उन पर भरोसा है और वे उनसे बात करते हैं । आपको एक गेंदबाजी कोच से यही चाहिये होता है ।” पंत ने कहा ,” पिछले सत्र का प्रदर्शन देखें तो हमें गेंदबाजी में सुधार की जरूरत थी । इसमें अरूण सर हमारी मदद कर सकते हैं और मुझे खुशी है कि वह टीम के साथ हैं ।” ड्रेसिंग रूम में सबसे मजाकिया इंसान पंत ने कहा कि इससे तनाव के पलों में माहौल हल्का करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा ,” मुझे लगता है कि हंसी मजाक सबको पसंद है क्योंकि माहौल वैसे ही इतना तनावपूर्ण है । हर कोई एक दूसरे के साथ का आनंद लेना चाहता है। बहुत सारा तनाव लेकर मजा नहीं आता और आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाते।” टीम प्रबंधन के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स के सभी भारतीय खिलाड़ी पहले ही टीम से जुड़ चुके हैं, शुक्रवार से ओवरसीज खिलाड़ियों का आना भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद अभ्यास में और तेजी आएगी।  

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

 नई दिल्ली 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है. सीजन का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है. आईपीएल के लिए सभी 10 टीमें तैयारियों में जुटी हैं, वहीं खिलाड़ियों की इंजरी से भी टीमों को दो चार होना पड़ा है। आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले बड़ी टेंशन ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाजों ने बढ़ाई है. मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में उपलब्ध नहीं होंगे. वहीं सबसे बड़ा झटका चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगा है क्योंकि फास्ट बॉलर नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरी आईपीएल सीजन बाहर हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसके अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में है। जोखिम नहीं लेना चाहता बोर्ड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. आने वाले 12 महीनों में टीम को करीब 21 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बड़े दौरे शामिल हैं. इसके अलावा 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी भी ध्यान में रखी जा रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस बैक इंजरी से परेशान हैं. उधर जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और अकिलिज टेंडिनाइटिस (एड़ी की नस में सूजन) से जूझ रहे हैं. मिचेल स्टार्क ने हालिया समय में काफी ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेला है. तीनों तेज गेंदबाजों को धीरे-धीरे वापसी के लिए तैयार किया जा रहा है। कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर हो गई है. कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन इस टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में गेंदबाजी कॉम्बिनेशन बदलना पड़ेगा. दिल्ली कैपिटल्स (DC) को निश्चित तौर पर शुरुआती मैचों में मिचेल स्टार्क की कमी खलेगी। एलिस का विकल्प खोज पाएगी CSK? नाथन एलिस के बाहर होने से सीएसके के पास डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट गेंदबाज की कमी हो गई है. एलिस के बाहर होने की वजह पुरानी हैमस्ट्रिंग इंजरी का दोबारा उभरना है, जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले झेली थी. हाल ही में होबार्ट में हुए वनडे कप फाइनल के दौरान यह चोट फिर से गंभीर हो गई। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी उनकी फिटनेस प्रगति पर निर्भर करेगी. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो ये खिलाड़ी टूर्नामेंट के बीच में जुड़ सकते हैं. लेकिन शुरुआती मुकाबलों में इनकी गैरमौजूदगी ने आईपीएल टीम्स का संतुलन जरूर बिगाड़ दिया है।

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

वेलिंग्टन न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टी20 में 9 विकेट से दमदार जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने 137 रनों का टारगेट 17.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से चेज कर लिया। ओपनर टॉम लैथम की फिफ्टी ने साउथ अफ्रीका का बेड़ा गर्क किया। वह 55 गेंदों में 63 रन बनाकर रहे, जिसमें सात चौके और दो छक्के हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए लैथम और डेवोन कॉनवे (26 गेंदों में 39) ने न्यूजीलैंड को शानदार शुरआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। कॉनवे को कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ने 12वें ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद, लैथम और रॉबिन्स ने दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की पार्टनरशिप की। रॉबिन्स 17वें ओवर में सिपामला का शिकार बने। उन्होंने 16 गेंदों में दो चौकों के जरिए 17 रन बटोरे। निक केली (नाबाद 1) ने विजयी रन बनाया। आज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने मेजबान न्यूजीलैंड के सामने 137 रनों का टारगेट रखा है। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन जुटाए। दसवें नंबर पर उतरे नकोबानी मोकोएना ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली।  उन्होंने जॉर्ज लिंडे ने 23, डियान फॉरेस्टर ने 17 और गेराल्ड कोएत्जी ने 16 रनों का योगदान दिया। टोनी डी जोरजी और कॉनर एस्टरहुइजन के बल्ले से 15-15 रन निकले। ओपनर वियान मुल्डर का खाता नहीं खुला। काइल जैमीसन, मिचेल सेंटनर और बेन सियर्स ने दो-दो शिकारिए। दोनों टीम पांच मैचों की सीरीज फिलहल 1-1 की बराबरी पर है। केशव महाराज की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने पहला मैच सात विकेट से अपने नाम किया जबकि मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली टीम ने दूसरे टी20 में 68 रनों से जीत दर्ज कर धमाकेदार वापसी की।

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

नई दिल्ली इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। उन्होंने अपने नाम और तस्वीरों का अनधिकृत इस्तेमाल कर अपना प्रचार करने वालों के साथ-साथ एआई वीडियो और डीपफेक के जरिए फर्जी सूचनाएं फैलाने वालों से हर्जाने की भी मांग की है। गंभीर ने अदालत से ऐसे ऑनलाइन कंटेंट को हटाने का निर्देश देने की भी गुहार लगाई है। उन्होंने कुल 16 व्यक्तियों या संस्थानों को पार्टी बनाया है। गौतम गंभीर से पहले अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, सुनील गावस्कर जैसी हस्तियां भी पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटा चुकी हैं। इन हस्तियों ने अपनी आवाज, वीडियों या तस्वीर के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ अदालत का रुख किया था और पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा की थी। दो बार के विश्व कप विजेता गौतम गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में सिविल वाद दाखिल किया है। उसमें उन्होंने अपने नाम, वीडियो, तस्वीरों का इस्तेमाल कर प्रचार करने वालों या इनका इस्तेमाल कर दुष्प्रचार करने वालों से 2.5 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है। साथ में ये भी गुहार लगाई है कि उनकी उनकी पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को हटाया जाए। वाद में कॉपीराइट ऐक्ट 1957, ट्रेड मार्क्स ऐक्ट 1999 और कमर्शन कोर्ट्स ऐक्ट 2015 के प्रावधानों का जिक्र करते हुए हाई कोर्ट से गुहार की गई है। इसके साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन बनाम रजत नागी, अनिल कपूर बनाम सिंपली लाइफ इंडिया और सुनील गावस्कर बनाम क्रिकेट तक एवं अन्य मामले में हाई कोर्ट के दिए ऐतिहासिक आदेश का भी हवाला दिया है। एआई जैसी तकनीक से फर्जी वीडियो बना प्रचारित करने का आरोप गौतम गंभीर की लीगल टीम की तरफ से कहा गया है कि इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और फेसबुक पर तमाम ऐसे अकाउंट्स हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फेस-स्वैपिंग, वॉइस क्लोनिंग टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करके गौतम गंभीर के असली से दिखने वाले वीडियो बना रहे हैं। उन फर्जी वीडियो में गंभीर के कथित बयानों को दिखाते, सुनाते हैं जो असल में उन्होंने कभी कहा ही नहीं होता है। ऐसे ही एक वीडियो में फर्जी तरीके से उनके कोच पद से इस्तीफा देने के ऐलान की बात रखी गई थी जिसने 29 लाख व्यूज बटोरे। इसके अलावा उन्होंने ईकॉमर्स प्लेफॉर्म्स को भी पक्ष बनाया है। गंभीर का दावा है कि ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म उन पोस्टर्स या सामानों को बिकने दे रहे ही हैं जिन पर अनधिकृत रूप से उनका यानी गौतम गंभीर के नाम का इस्तेमाल किया गया है। गौतम गंभीर ने किन लोगों के खिलाफ किया है मुकदमा जानकी फ्रेम्स, भूपेंद्र पैंटोला, लिजेंड्स रिवोलूशन, गुस्ताख एडिट्स, क्रिकेट मीमर 45, जेम्स ऑफ क्रिकेट, क्रिकएथ, सन्नी उपाध्याय, @imRavY_, ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट, मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक, एक्स कॉर्प, गूगल/यूट्यूब, मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी और डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशंस। क्या होता है पर्सनैलिटी राइट? पर्सनैलिटी राइट किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व की रक्षा से जुड़े हैं। भारतीय संविधान में अलग से इस तरह के किसी अधिकार की व्यवस्था नहीं है बल्कि यह अनुच्छेद 21 के तहत मिले निजता के अधिकार के तहत ही आता है। पर्सनैलिटी राइट्स में दो तरह के अधिकार शामिल होते हैं- राइट ऑफ पब्लिशिटी और राइट टु प्राइवेसी। राइट ऑफ पब्लिशिटी किसी व्यक्ति को अपनी तस्वीर, आवाज, वीडियो या उससे जुड़ी किसी भी चीज का बिना उसकी इजाजत या करार के बिना व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने से रक्षा का अधिकार है।

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। यह लीग का 19वां सीजन है। नया सीजन शुरू होने से पहले जानिए आईपीएल में एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं?   सुरेश रैना आईपीएल में एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है। वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में एमएस धोनी की अगुवाई में चमके। उन्होंने धोनी के अंडर 4599 रन बनाए। पूर्व बल्लेबाज 2021 में आखिरी बार आईपीएल में खेला। सीएसके की कमान अब ऋतुराज गायकवाड़ के पास है। एबी डिविलियिर्स लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियिर्स हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में विराट कोहली की कप्तानी में 3892 रन जुटाए। उन्होंने भी 2021 में अंतिम आईपीएल मैच खेला। कोहली ने आईपीएल 2022 से आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। फाफ डुप्लेसी साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी ने सीएसके में रहते हुए धोनी की अगुवाई में 2882 रन जोड़े। उनका 2021 में सीएसके से नाता टूटा। फिर डुप्लेसी तीन साल आरसीबी के कप्तान रहे। वह पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए खेले थे। कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस (एमआई) में रोहित शर्मा के नेतृत्व में 2551 रन बटोरे। उन्होंने 2022 में आखिरी आईपीएल मैच खेला। रोहित के अंडर एमआई ने पांच आईपीएल खिताब जीती। मुंबई की बागडोर अब हार्दिक पांड्या के पास है। सूर्यकुमार यादव सूर्यकुमार यादव सूची में पांचवें पायदान पर हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्या ने आईपीएल में रोहित की कप्तानी में 2443 रन बनाए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet