LATEST NEWS

सूर्या सेना की दूसरी बड़ी जीत, बल्लेबाजी-गेंदबाजी दोनों में इंग्लैंड को धोया, 4-1 से सीरीज INDIA के नाम

मुंबई सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया है. रविवार (2 फरवरी) को पांचवां मैच जीतते ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया. आखिरी यानी पांचवां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसके असली हीरो ओपनर अभिषेक शर्मा रहे. मैच में अभिषेक ने 54 गेंदों पर कुल 135 रनों की पारी खेली. इसके बदौलत भारतीय टीम ने 248 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में ही 97 रनों पर सिमट गई. इस तरह इंग्लैंड की टीम अकेले अभिषेक से ही हार गई. इंग्लिश टीम के 11 खिलाड़ी मिलकर भी अभिषेक के बराबर स्कोर नहीं बना सके. इस मैच में अभिषेक ने स्पिन गेंदबाजी में भी दम दिखाया और 1 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट झटके. इस तरह अभिषेक ने इस मैच में ऑलराउंडर परफॉर्मेंस दिया. उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 14 महीने बाद शमी ने लिए इंटरनेशनल विकेट यह जीत इसलिए भी जरा खास है क्योंकि इसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंदबाजी का भी जादू देखा गया. उन्होंने 2.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 25 रन देकर 3 विकेट निकाले. यह करीब 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शमी के विकेट रहे हैं. इससे पहले वो 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेले थे, जिसमें 1 विकेट लिया था. शमी इस सीरीज का तीसरा टी20 मैच भी खेले थे. राजकोट में खेले गए इस तीसरे मुकाबले में शमी ने 3 ओवर गेंदबाजी की थी और 25 रन लुटाए थे. हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. इसके बाद चौथे मैच में शमी को आराम दिया गया था. मगर अब आखिरी मैच में शमी को खिलाया और उन्होंने दम भी दिखाया. अभिषेक ने 37 गेंदों पर जड़ा ऐतिहासिक शतक मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले 17 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. इसके बाद उसे दूसरे सबसे तेज शतक में बदल दिया. अभिषेक ने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जमाया. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 40 गेंदों पर सेंचुरी जमाई थी. हालांकि भारतीयों में रोहित शर्मा के नाम 35 गेंदों पर सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो अब भी अटूट है. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है. उन्होंने पिछले साल ही 17 जून 2024 को साइप्रस टीम के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक जमाया था. इस मैच में भारतीय टीम के लिए अभिषेक ने 54 गेंदों पर कुल 135 रनों की पारी खेली. इस दौरान 13 छक्के और 7 चौके जमाए. जबकि तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 24 रन जमाए. अभिषेक और तिलक के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 115 रनों की साझेदारी हुई. शिवम दुबे ने 13 गेंदों पर 30 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि मार्क वुड को 2 सफलताएं मिलीं. 9 इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके मैच में भारतीय टीम ने 248 रनों का टारगेट सेट किया था. जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में ही 97 रनों पर सिमट गई. इंग्लिश टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने 23 गेंदों पर 55 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. जबकि जैकब बेथेल 10 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं. एक विकेट रवि बिश्नोई ने लिया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज का पांचवां यानी आखिरी मुकाबला 150 रनों से जीत लिया है. यह टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज को 4-1 से जीत लिया. मैच में भारतीय टीम ने 248 रनों का टारगेट सेट किया था. जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में ही 97 रनों पर सिमट गई. इंग्लिश टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने 23 गेंदों पर 55 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. जबकि जैकब बेथेल 10 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं. एक विकेट रवि बिश्नोई ने लिया. T20Is मैचों में फुल मेम्बर्स टीम की सबसे बड़ी हार 168 रन – भारत बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023 150 रन – भारत बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025 * 143 रन – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज कराची 2018 143 रन – भारत बनाम आयरलैंड डबलिन 2018 137 रन – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज बैसेटेरे 2019 135 रन – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2024 अभिषेक बने सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले 17 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. इसके बाद उसे दूसरे सबसे तेज शतक में बदल दिया. अभिषेक ने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जमाया. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. अपना शतक पूरा करने में अभिषेक ने 10 छक्के और 5 चौके जमाए थे. उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 40 गेंदों पर सेंचुरी जमाई थी. हालांकि भारतीयों में रोहित शर्मा के नाम 35 गेंदों पर सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो अब भी अटूट है. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है. उन्होंने पिछले साल ही 17 जून 2024 को साइप्रस टीम के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक जमाया था. इस मैच में भारतीय टीम के लिए अभिषेक ने … Read more

भारतीय टीम प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही है: गौतम गंभीर

नई दिल्ली 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में शुरू होने में मात्र 17 दिन शेष हैं। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि उनकी टीम प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, न कि केवल चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल करने पर। 2002 और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान से भिड़ेगी। मुंबई में बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह के अवसर पर गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “हम चैंपियंस ट्रॉफी में यह सोचकर नहीं जाते कि 23 तारीख का मैच हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि पांच मैच, सभी मैच महत्वपूर्ण हैं। दुबई जाने का मिशन चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है, न कि केवल एक विशेष मैच जीतना।” उन्होंने कहा, “लेकिन हां, यदि यह चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बीच का एक मैच है, तो हम इसे यथासंभव गंभीरता से लेने का प्रयास करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब दो देश, भारत और पाकिस्तान, एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं, तो जाहिर है कि भावनाएं बहुत अधिक होती हैं, लेकिन अंत में यह एक मुकाबला ही रहता है।” भारत को 20 फरवरी और 2 मार्च को दुबई में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भिड़ना है। यह मैच आठ टीमों के टूर्नामेंट के नॉकआउट में प्रवेश करने के लिए जीतने बहुत महत्वपूर्ण हैं। गंभीर ने यह भी महसूस किया कि एकदिवसीय विश्व कप की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान गलती की बहुत कम गुंजाइश होती है। गंभीर ने कहा, “50 ओवर के विश्व कप की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी एक पूरी तरह से अलग चुनौती है क्योंकि हर खेल सचमुच निर्णायक होता है, इसलिए आप इस टूर्नामेंट में कहीं भी नहीं रुक सकते। उम्मीद है कि हम वास्तव में अच्छी शुरुआत करेंगे, क्योंकि आखिरकार, अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं और प्रतियोगिता जीतना चाहते हैं, तो आपको पांच गेम जीतने होंगे।” गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के हाल के खराब प्रदर्शन के बावजूद आगामी टूर्नामेंट में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर भरोसा जताया। रोहित और कोहली के साथ रविंद्र जडेजा 2013 में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के एकमात्र मौजूदा सदस्य हैं। गंभीर ने कहा, “मुझे लगता है कि रोहित और विराट दोनों ही ड्रेसिंग रूम में बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे भारतीय क्रिकेट में भी बहुत अहम हैं। उन्हें (चैंपियंस ट्रॉफी में) एक बड़ी भूमिका निभानी है। और मैंने पहले भी कहा है, वे लोग बहुत भूखे हैं, वे देश के लिए खेलना चाहते हैं।”  

भारतीय कप्तान निकी प्रसाद ने अंडर-19 विश्व कप जीतकर खोला राज, हमने ‘सफलता का खुमार हावी नहीं होने दिया’

कुआलालंपुर भारतीय कप्तान निकी प्रसाद ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप की खिताबी जीत को ‘विशेष क्षण’ करार देते हुए रविवार को कहा कि टीम को यह सफलता खिलाड़ियों के धैर्य और काम के प्रति समर्पण से मिली है। भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से रौंदकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप खिताब जीत लिया। टीम ने 83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 गेंद शेष रहते प्रभावशाली जीत दर्ज की। गोंगाडी त्रिशा 33 गेंद में नाबाद 44 रन बनाकर भारत की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि सानिका चाल्के ने भी 22 गेंद में नाबाद 26 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन की अटूट साझेदारी भी की। निकी ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘हम सभी ने धैर्य बनाए रखने की कोशिश की। टूर्नामेंट की शुरुआती मैच में जीत दर्ज करने के बाद भी सफलता का खुमार हावी नहीं होने दिया और अपना काम करते रहे। हम फाइनल जीत कर अपनी क्षमता को दिखाना चाहते थे। हमें बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद। मुझे खुशी है कि मैं यहां खड़ी हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि भारत शीर्ष पर रहे। यह एक विशेष क्षण है।’ त्रिशा ने इससे पहले गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 15 रन पर तीन विकेट चटकाए। टीम के लिए पारुनिका सिसोदिया (छह रन पर दो विकेट), आयुषी शुक्ला (नौ रन पर दो विकेट) और वैष्णवी शर्मा (23 रन पर दो विकेट) ने भी शानदार गेंदबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘टूर्नामेंट की शुरुआत में, मैंने कहा था कि हम यहां दबदबा बनाने के लिए आए हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत यहां शीर्ष पर बना रहे।’ उन्होंने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका की टीम भी टूर्नामेंट में वास्तव में अच्छा खेल रही। हम लंबे समय से उनके खिलाफ खेल रहे हैं, उन्होंने मजबूत जज्बा दिखाया। उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना वास्तव में अच्छा है।’

विराट कोहली की फैन फॉलोइंग देख पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हुए हैरान, बोले- इज्जत इसको बोलते हैं

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान विराट कोहली के प्रशंसकों की भारी भीड़ देखकर हैरान रह गए। भारत के सबसे बड़े आइकन में से एक विराट कोहली ने रेलवे के खिलाफ डोमेस्टिक मैच खेलने का फैसला करके रणजी ट्रॉफी को फिर से सुर्खियों में ला दिया। पिछले काफी समय से विराट कोहली बल्ले से संघर्ष कर रहे थे। यहां तक कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पर्थ में शतक जड़ने के बाद वे लय में नहीं दिखे। ऐसे में अपनी खोई लय वापस पाने के लिए विराट को रणजी ट्रॉफी में वापस आना पड़ा। हालांकि, रणजी ट्रॉफी मैच में भी वे सिर्फ 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरह वे फॉर्म हासिल नहीं कर पाए, लेकिन ये मैच इसलिए सुर्खियों में रहा, क्योंकि इस मैच को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। बासित अली इस बात से हैरान थे कि विराट कोहली के प्रति दिल्ली के फैंस में उनके लिए कैसी दीवानगी है। रणजी ट्रॉफी मैच के लिए वैसे तो फैंस बहुत कम स्टेडियम पहुंचते हैं, लेकिन फैंस विराट का मैच देखने के लिए भारी संख्या में पहुंचे थे। ऐसे में बासित अली ने पूछा है कि विराट दिल्ली कैपिटल्स से आईपीएल क्यों नहीं खेलते? बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ये बंदा दिल्ली से क्यों नहीं खेलता आईपीएल में, आरसीबी से क्यों खेलता है?” पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने ये भी स्वीकार किया है कि विराट कोहली पाकिस्तान में भी ट्रेंड में थे। उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन में बहुत कम खिलाड़ी देखे हैं, शायद 2-3 ही होंगे, जिनकी इतनी फैन फॉलोइंग हो। आज तो पाकिस्तान में भी ट्रेंड बना हुआ था। सब लिख रहे, ‘देखो इज्जत इसको बोलते हैं’।” विराट कोहली करीब 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे थे।

गोंगाडी तृषा ने किया कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड

नई दिल्ली गोंगाडी तृषा ने कमाल का प्रदर्शन आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया के लिए किया। एक ऑलराउंडर के तौर पर आने वाले समय में भारतीय महिला टीम को एक जबरदस्त प्लेयर मिल सकती है। गोंगाडी तृषा ने बल्ले और बॉल से तूफानी प्रदर्शन फाइनल में भी जारी रखा। तीन विकेट चटकाने के साथ-साथ लो स्कोरिंग मैच में 44 रनों की नाबाद पारी खेली। इस तरह उनको ना सिर्फ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, बल्कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी उन्होंने ही अपने नाम किया। लगातार दूसरी बार गोंगाडी तृषा ने इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला। हालांकि, अगले टूर्नामेंट के लिए वे योग्य नहीं होंगी, क्योंकि उनकी उम्र ज्यादा हो चुकी होगी। 19 वर्षीय गोंगाडी तृषा ने इस टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा रन बनाए। अब तक दो बार ये टूर्नामेंट आयोजित हो चुका है, लेकिन कोई भी खिलाड़ी 300 से ज्यादा रन नहीं बना पाया है। उन्होंने कुल सात मैचों में 309 रन बल्ले से बनाए और गेंदबाजी में 7 विकेट अपने नाम किए। फाइनल में उनको 3 सफलताएं मिलीं। इस तरह साउथ अफ्रीका के सामने उन्होंने अद्भुत प्रदर्शन किया। बता दें कि गोंगाडी तृषा एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ा है। पिछली बार ये टूर्नामेंट खेला गया था, उस समय किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा था, जबकि इस बार सिर्फ गोंगाडी तृषा ने ये कमाल किया और वे दुनिया की पहली क्रिकेटर अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी जड़ने वाली बनीं। गोंगाडी तृषा ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बताया कि वे अपने ही देश की पूर्व क्रिकेटर मिताली राज को अपना आइडल मानती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड अपने पिता को डेडिकेट किया, क्योंकि पिता के योगदान के कारण ही गोंगाडी तृषा यहां तक पहुंच सकी हैं।

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ धीरे-धीरे एक उत्सव का रूप ले रही है

नई दिल्ली ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ लोगों को फिटनेस अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा कि यह पहल धीरे-धीरे एक उत्सव का रूप ले रही है। ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया गया तथा बताया गया कि सफलता प्राप्त करने के लिए स्वस्थ शरीर महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ‘फिट इंडिया’ अभियान का समर्थन कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य पूरे देश में फिटनेस और स्वास्थ्य की संस्कृति का निर्माण करना है। केंद्रीय खेल मंत्री ने साइकिलिंग इवेंट की बढ़ती सफलता पर कहा, “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ धीरे-धीरे एक उत्सव का रूप ले रहा है, जिसमें प्रत्येक रविवार को अलग-अलग थीम पर पूरे देश में साइकिलिंग इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। आज, मुझे दिल्ली और पूरे देश के डॉक्टरों को रविवार को साइकिल चलाते और अपना संदेश फैलाते हुए देखकर खुशी हो रही है। मोटापे से लड़ने के लिए हमें अपने आहार पर नियंत्रण रखना चाहिए। एक अच्छा आहार एक स्वस्थ भारत और मोटापे के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई सुनिश्चित करेगा।” यह पहल अनेक लोगों को पसंद आई है, जिनमें साइकिल चालक और एथलीट भी शामिल हैं, जो इसे जागरूकता पैदा करने और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं। साइकिल चालक महेश कुमार ने फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “हमारे वेदों में इस बात पर जोर दिया गया है कि फिटनेस हर किसी के लिए जरूरी है। एक फिट व्यक्ति सफल होता है और इससे एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। खेल मंत्री और प्रधानमंत्री मोदी सक्रिय रूप से ‘फिट इंडिया’ अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं। इस बड़े पैमाने की पहल का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को स्वस्थ भविष्य के लिए प्रेरित करना है।” एथलीट भी इस अभियान को अपना समर्थन दे रहे हैं। पैरालंपिक एथलीट और कांस्य पदक विजेता शूटर रुबीना फ्रांसिस ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा, “एक एथलीट के तौर पर मैं जानती हूं कि ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान युवा पीढ़ी के लिए बहुत फायदेमंद है। विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस अभियान के लिए एक साथ आए हैं और मैं उनका समर्थन करने के लिए यहां हूं। सरकार की यह पहल भावी पीढ़ियों के बीच जागरूकता बढ़ाने और उन्हें फिटनेस के प्रति प्रेरित करने का एक शानदार तरीका है।” ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम भारत में फिटनेस के बढ़ते महत्व का प्रमाण है, जिसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को शामिल करने के लिए प्रेरित करना है।  

जेनेलिया देशमुख ने शेयर किए पुणे यूनाइटेड टीम की जीत के पल

मुंबई अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख वर्ल्ड पिकलबॉल लीग के नए सीजन में अपनी टीम पुणे यूनाइटेड की जीत का जश्न मनाती नजर आईं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जीत के पलों को शेयर करते हुए प्रशंसकों को झलक दिखाई। अभिनेत्री कभी मजेदार तो कभी काम से जुड़े पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर खासा उपस्थिति दर्ज कराती हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के सेक्शन पर तस्वीरों के साथ कुछ वीडियो को भी शेयर किया, जिसमें वह फैमिली के साथ जीत के पलों का लुत्फ उठाती नजर आईं। जेनेलिया और उनके पति रितेश देशमुख टीम के सह-मालिक हैं। पुणे यूनाइटेड ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फाइनल की एक तस्वीर शेयर की। टीम ने बड़ी जीत के पीछे टीम की मेहनत और आत्मविश्वास को श्रेय देते हुए बताया कि टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, यही काफी है। कैप्शन में लिखा, “सबसे मुश्किल और खास समय में इस टीम ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और जीत हासिल की। हर पॉइंट, हर प्रयास ने हमें यहां तक पहुंचाया। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।” इससे पहले जेनेलिया ने अपना वजन घटाने का सफर प्रशंसकों के साथ शेयर किया था। वीडियो के साथ उन्होंने अपने ट्रेनर को धन्यवाद भी दिया था। इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी एक कैंडिड तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह कैमरे से दूर देखती नजर आई थीं। उनके हाथ पर टैटू में तीन ‘आर’ अक्षर के साथ दिल की धड़कन दिखाई दी थी, जो उनके पति रितेश देशमुख और उनके दोनों बेटों रियान और राहिल की ओर इशारा करता है। जेनेलिया और रितेश ने कई सालों की डेटिंग के बाद 3 फरवरी, 2012 में शादी की थी। उन्होंने मराठी रीति-रिवाजों से शादी की थी। अगले दिन चर्च में ईसाई तरीके से शादी की थी। इस जोड़ी के दो बच्चे हैं, जिनका नाम उन्होंने रियान और राहिल रखा है। जेनेलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के लिए तैयार हैं, जिसमें आमिर खान और दर्शील सफारी अहम भूमिका में हैं। अभिनेत्री के पास तेलुगू फिल्म ‘जूनियर’ भी है।  

एसए20 : डरबन सुपर जायंट्स ने 11 रन की रोमांचक जीत के साथ किया अपने अभियान का अंत

जोहान्सबर्ग डरबन सुपर जायंट्स ने वांडरर्स में जोबर्ग सुपर किंग्स पर 11 रन की रोमांचक डीएलएस जीत के साथ सीजन-3 में अपने अभियान का अंत किया। इस नतीजे के साथ जेएसके ग्रुप स्टेज लॉग स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर रहा और बुधवार को सेंचुरियन में एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप का सामना करेगा। डीएसजी के हेनरिक क्लासेन ने 47 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाकर मेहमान प्रशंसकों को खुश होने का मौका दिया। इस प्रक्रिया में, क्लासेन एसए-20 में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। क्लासेन ने केन विलियमसन (22) के साथ 43 गेंदों पर 64 रन और वियान मुल्डर (नाबाद 30) के साथ 43 गेंदों पर 70 रन की दो मजबूत साझेदारियां की, जिससे डीएसजी 173/4 पर पहुंच गया। सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज लुथो सिपामला ने एक बार फिर 1-12 के चार ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का बड़ा विकेट भी शामिल था। बारिश के कारण जेएसके के रन-चेज में जब बाधा आई और मेजबान टीम का स्कोर 3.1 ओवर के बाद 31/1 था। जब खेल फिर से शुरू हुआ, तो जेएसके की पारी को 16 ओवर की कर दिया गया और उनके सामने नया लक्ष्य 147 रनों का रखा गया। डीएसजी के लेग स्पिनर नूर अहमद ने 3-25 के शानदार स्पेल से जेएसके को पीछे धकेल दिया और खेल फिर से शुरू होने के बाद घरेलू टीम वापसी नहीं कर पाई। डीएसजी ने रूकी सीजे किंग को भी एसए20 डेब्यू का मौका दिया और युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड के डबल व्हाइट-बॉल विश्व चैंपियन मोइन अली का विकेट लेकर अपनी पहली बड़ी सफलता हासिल की। लेकिन इसके बाद डोनोवन फरेरा क्रीज पर आए और जेएसके के इस ऑलराउंडर ने सिर्फ 21 गेंदों पर सीजन 3 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया, जिससे अंतिम चार गेंदों पर लक्ष्य 17 रन रह गया। हालांकि, डीएसजी के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरियस ने फरेरा और सिपामला को लगातार गेंदों पर आउट करके मुकाबला अपने नाम कर लिया।  

अंडर 19 टी20 विश्व कप फाइनल में भारत ने 9 विकेट से साउथ अफ्रीका को रौंदा

नई दिल्ली टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर 19 टी20 विश्व कप 2025 का फाइनल खेला गया। इस मैच को एकतरफा अंदाज में टीम इंडिया ने जीता। 9 विकेट से साउथ अफ्रीका के अंडर 19 विश्व कप चैंपियन बनने के सपने को भारत ने चकनाचूर कर दिया। इस खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि टीम महज 82 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने 83 रनों के लक्ष्य को 12वें ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। फाइनल समेत लगातार सात टीम ने जीते हैं। गोंगडी त्रिषा ने फाइनल में 44 रनों की पारी खेली और 3 विकेट भी अपने नाम किए। इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड भी त्रिषा को ही मिला। आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल टीम इंडिया ने जीत लिया है। 9 विकेट से साउथ अफ्रीका को रौंदकर लगातार दूसरी बार भारत ने इस खिताब को अपने नाम किया है। गोंगडी त्रिषा 44 रन और सानिका चालके 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। सिर्फ एक विकेट भारत का जी कमलिनी के रूप में गिरा। टीम इंडिया आईसीसी वुमेंस अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बेहद करीब है। 10 ओवर में ही टीम का स्कोर 70 के पार हो चुका है और सामने सिर्फ 83 रनों का लक्ष्य है। एक विकेट भारत का गिरा है। पावरप्ले भारत के नाम फाइनल मैच में टीम इंडिया ने अपनी पारी का पावरप्ले अपने नाम किया। कुल 44 रन 83 रनों के जवाब में बनाए और सिर्फ एक ही विकेट गंवाया। गोंगडी त्रिषा दमदार लय में नजर आईं।  

आज अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल, भारत की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर होगी, कहां और कैसे देखें लाइव

नई दिल्ली अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में जीत की डबल हैट्रिक लगाकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया की नजरें खिताब को डिफेंड करने पर होगी। भारत ने पिछला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप शेफाली वर्मा की अगुवाई में जीता था। इस बार भी भारत की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर होगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी खिताब को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। प्रोटियाज टीम का भी इस वर्ल्ड कप में विजय रथ जारी है, उन्होंने भी अभी तक टूर्नामेंट में एक भी हार का स्वाद नहीं चखा है। भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड को तो साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया को हराकर यहां पहुंचा है। आइए इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- फाइनल में रविवार, 2 फरवरी को खेला जाएगा। कहां खेला जाएगा? इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा। कितने बजे शुरू होगा? भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कैप्टन आधा घंटे पहले मैदान पर उतरेंगी। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

पाकिस्तान की टीम में चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए फ़ख़र ज़मां और फहीम अशरफ को टीम में किया शामिल

कराची फ़ख़र ज़मां को चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए पाकिस्तान की टीम में चुना गया है, जो अक्टूबर 2024 में एक सोशल मीडिया पोस्ट पर पीसीबी के साथ मतभेद के बाद उनकी पहली बार टीम में वापसी है। 2023 में पिछला अंतर्राष्ट्रीपय मैच खेलने वाले फ़हीम अशरफ़ की भी टीम में वापसी हुई है। खु़शदिल शाह और सउद शकील भी टीम में शामिल हैं। यही टीम चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए दक्षिण अफ़्रीका और न्यूज़ीलैंड के ख़‍िलाफ़ वनडे त्रिकोणीय सीरीज़ भी खेलेगी। केपटाउन टेस्ट के दौरान टखने के फ़्रैक्चर के कारण सईम अयूब अनुपलब्ध हैं। उस समय यह घोषणा की गई थी कि वह छह सप्ताह के लिए बाहर रहेंगे, लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए समय पर उनके ठीक होने की संभावना बेहद कम है। इससे पहले आज पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने पुष्टि की कि अयूब को वापसी करने में “कम से कम चार सप्ताह” का समय लगेगा। अब्दुल्लाह शफ़ीक़ की ख़राब फ़ॉर्म के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। दक्षिण अफ़्रीका के ख़‍िलाफ़ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज़ में वह प्रत्ये क मैच में शून्यक पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इस सीरीज़ को पाकिस्ताडन ने 3-0 से जीता था। इसका मतलब है कि पाकिस्तान पूरी तरह से अलग ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगा, जिसमें फ़ख़र, बाबर आज़म या सउद शकील के साथ जोड़ी बना सकते हैं। पीसीबी ने टेस्ट क्रिकेट में बाबर की सफलता को देखते हुए उनको ओपनिंग के लिए उपयुक्तप समझा है। चयन पैनल के सदस्य असद शफ़ीक़ के एक बयान में कहा गया, “फ़ख़र का ओपनिंग जोड़ीदार या तो बाबर आज़म या सउद शकील हो सकते हैं, जो परिस्थितियों, विरोधी और मैच की रणनीति जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। ये दोनों खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में बेहद सक्षम हैं। बाबर नियमित रूप से टी20 में ओपनिंग करते रहे और सईम अयूब की अनुपस्थिति में दो अर्धशतक बनाकर केपटाउन टेस्ट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।” टीम ने अपने तेज़-तर्रार गेंदबाज़ी तत्व को भी बरक़रार रखा है, जिससे पाकिस्तान ने पिछले साल के अंत में विदेशी धरती पर लगातार तीन वनडे सीरीज़ जीती थी। शाहीन शाह अफ़रीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ़ और मोहम्मद हसनैन सभी अंतिम 15 का हिस्सा हैं, अबरार अहमद के रूप में टीम में केवल एक विशेषज्ञ स्पिनर है। अपने पहले वनडे में चार विकेट लेने वाले सुफ़‍ियान मुक़र्रम और चैंपियंस कप में अपनी टीम की कप्तानी करने वाले शादाब ख़ान को टीम में नहीं चुना गया है। चयन पैनल के सदस्य असद शफ़ीक़ ने कहा, “इस टीम की सबसे ख़ास ख़ूबियों में से एक इसका लचीलापन है, जो आज के आधुनिक क्रिकेट में एक आवश्यक विशेषता है। हमें विश्वास है कि यह टीम युवा और अनुभव के बीच सही संतुलन बनाती है। सभी आधारों को कवर किया गया है। प्रत्येक खिलाड़ी को एक स्पष्ट भूमिका को ध्यान में रखकर चुना गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कप्तान के पास कई विकल्प हों।” चयन समिति ने इरफ़ान ख़ान को पाकिस्तान के मध्य क्रम के प्रमुख घटक के रूप में देखा था और फ़ील्डिंग के लिए सम्मान भी दिया था, लेकिन उनको भी टीम में नहीं चुना गया है। फ़हीम का सितंबर में चैंपियंस कप प्रदर्शन साधारण रहा था। लेकिन अक्टूबर में प्रेसिडेंट कप में बल्ले से मज़बूत प्रदर्शन ने उन्हें वह वापसी दिलाने में भूमिका निभाई। पाकिस्ताबन को चैंपियंस ट्रॉफ़ी में पहला मैच कराची में 19 फ़रवरी को न्यू ज़ीलैंड के ख़‍िलाफ़ खेलना है, इसके बाद वे भारत से अगला मैच खेलने दुबई जाएंगे। उन्हें  अपना आख़‍िरी ग्रुप मैच बांग्लाैदेश के ख़‍िलाफ़ 27 फ़रवरी को रावलपिंडी में खेलना है। चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए पाकिस्तािन की टीम फ़ख़र ज़मां, बाबर आज़म, कामरान ग़ुलाम, सउद शकील, तय्यब ताहिर, फ़हीम अशरफ़, मोहम्म द रिज़वान (कप्तािन और विकेटकीपर), ख़ुशदिल शाह, सलमान आग़ा, उस्मा़न ख़ान, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफ़रीदी, मोहम्म द हसनैन, हारिस रउफ़, नसीम शाह  

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीतने के बाद टीम के लचीलेपन और सकारात्मक इरादे की प्रशंसा की

पुणे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 15 रन से जीत हासिल करने के बाद अपनी टीम के लचीलेपन और सकारात्मक मानसिकता की प्रशंसा की। इस जीत ने भारत को पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अपराजेय बढ़त दिला दी है। यादव ने शुक्रवार को मैच के बाद कहा, “मैदान पर सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शुरुआत से लेकर आखिर तक दर्शकों की भीड़ रही, वे हमेशा हमारे पीछे थे और सभी ने हमारा समर्थन किया। हम 12/3 के बाद पीछे नहीं हटना चाहते थे और लड़कों को पता है कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं।” भारत की पारी की शुरुआत साकिब महमूद के रिकॉर्ड-तोड़ ट्रिपल-विकेट मेडन से हुई, जिससे मेजबान टीम दो ओवर में 12/3 पर सिमट गई। लेकिन यादव ने अपनी टीम की अटूट भावना पर जोर दिया, खासकर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने संकट का सामना करने के तरीके पर। दोनों ने 88 रन की साझेदारी की, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने 53 रन बनाए, जिससे भारत ने 181/9 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। सूर्या ने कहा, “एक ओवर में तीन विकेट, यह हमारे लिए बहुत ज्यादा था। लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, जिस तरह से उन्होंने जवाब दिया, जिस तरह से उन्होंने बीच में सकारात्मक इरादा दिखाया और जिस तरह से हार्दिक और दुबे ने अपना अनुभव दिखाया, वह शानदार था। यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं – खुद को अभिव्यक्त करना और आप उसी तरह से बल्लेबाजी करते हैं जैसे आप नेट्स में करते हैं।” इंग्लैंड की ओर से आक्रामक शुरुआत हुई क्योंकि सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और बेन डकेट ने पावर-प्ले के दौरान भारत के तेज गेंदबाजों को परेशान किया। डकेट, विशेष रूप से शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों पर 39 रन बनाए। इंग्लैंड छह ओवर में 62/0 के स्कोर पर अच्छी स्थिति में दिख रहा था। लेकिन भारत के गेंदबाजों ने तेजी से वापसी की। रवि बिश्नोई ने पावर-प्ले की आखिरी गेंद पर डकेट को आउट किया और अक्षर पटेल ने साल्ट का अहम विकेट लिया। बिश्नोई ने फिर से बटलर को मात्र 2 रन पर आउट कर दिया, जिससे आठवें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 67/3 हो गया। पावरप्ले के बाद मैच के निर्णायक चरण के बारे में बात करते हुए यादव का अपनी टीम के दृष्टिकोण पर भरोसा स्पष्ट था। “मुझे पता था कि पावरप्ले के बाद, 7-10 ओवरों के बीच, यही वह समय था जब हम खेल को नियंत्रित कर सकते थे, और वही हुआ। हमने कुछ विकेट लिए और खेल को नियंत्रित किया।” असफलताओं के बावजूद, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने जवाबी हमला किया। 26 गेंदों पर उनके धमाकेदार अर्धशतक ने मेहमान टीम को मुकाबले में बनाए रखा। लेकिन जैसे ही इंग्लैंड नियंत्रण हासिल कर रहा था, वरुण चक्रवर्ती ने ब्रेकथ्रू हासिल किया, ब्रूक को 51 रन पर और ब्रायडन कार्स को जल्दी-जल्दी आउट कर इंग्लैंड को अस्त-व्यस्त कर दिया। हर्षित राणा, जिन्होंने कन्कशन सब्सटीट्यूट के रूप में अपना टी20 डेब्यू किया, ने तुरंत प्रभाव डाला। उन्होंने पहले लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया और अपने डेब्यू प्रदर्शन से प्रभावित करना जारी रखा, क्योंकि तेज गेंदबाज ने अंतिम ओवर में जैकब बेथेल और फिर जेमी ओवरटन को आउट किया। भारत की जीत में उनके 3/33 के आंकड़े महत्वपूर्ण थे। डेब्यू करने वाले राणा के योगदान को उनके कप्तान ने विशेष रूप से उल्लेखित किया। शिवम दुबे की जगह एक कन्कशन सब्सटीट्यूट के रूप में आए राणा ने एक अविश्वसनीय प्रदर्शन किया, अपने डेब्यू मैच में तीन विकेट लिए और भारत के पक्ष में रुख मोड़ दिया। ड्रिंक्स के बाद, जब दुर्भाग्य से शिवम दुबे नहीं आ सके, तो हर्षित राणा तीसरे सीमर के रूप में आए और हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया। यह अविश्वसनीय था।” मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले अंतिम टी20 को देखते हुए, यादव ने एक रोमांचक मुकाबले की भविष्यवाणी करते हुए आशा व्यक्त की। “बहुत सारी आतिशबाजी होगी, मुझे यकीन है।”  

दुबे के कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर उपयुक्त विकल्प नहीं थे राणा : बटलर

पुणे इंग्लैंड के ख़िलाफ़ चौथे टी20 में हर्षित राणा को शिवम दुबे के कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर इस्तेमाल किए जाने पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि राणा दुबे के उपयुक्त विकल्प नहीं थे। उस समय टेलीवीज़न पर कॉमेंट्री कर रहे निक नाइट और केविन पीटरसन ने भी दुबे की जगह राणा को रिप्लेस किए जाने पर आपत्ति जताई। 34 गेंद पर 53 रनों की पारी खेलने वाले दुबे को दो बार हेलमेट पर चोट लगी और वह भारत की गेंदबाज़ी के दौरान फ़ील्ड पर नहीं आए। भारत की शुक्रवार को 15 रनों की जीत के बाद बटलर ने कहा, “यह लाइक फ़ोर लाइक रिप्लेसमेंट नहीं है, हम इससे सहमत नहीं हैं। या तो दुबे ने अपनी गेंद की गति 25 मील प्रति घंटा बढ़ा ली है या फिर राणा ने वास्तव में अपनी बल्लेबाज़ी में काफ़ी सुधार कर लिया है। हालांकि यह खेल का हिस्सा है और हमें जीत के लिए जाना चाहिए था लेकिन हम इस निर्णय से सहमत नहीं हैं। “हमसे इस फ़ैसले के बारे में पूछा नहीं गया। जब मैं बल्लेबाज़ी करने आया तब मैं यही सोच रहा था कि राणा किसकी जगह पर आए हैं। उन्होंने बताया कि वह कन्कशन के तौर पर आए हैं और मैं इससे ज़ाहिर तौर पर असहमत था। मुझे बताया गया कि यह निर्णय मैच रेफ़री ने लिया है। हम इस पर कुछ कहना नहीं चाहते लेकिन हम इस पर स्पष्टता पाने के लिए जवागल (श्रीनाथ) से ज़रूर बात करेंगे। जैसा कि मैंने कहा कि यह हमारे हारने का इकलौता कारण नहीं था। लेकिन हम बस इस पर स्पष्टता चाहते हैं।” दुबे जब बल्लेबाज़ी के लिए आए तब भारत 57 के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुका था। और इसके बाद दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच छठे विकेट के लिए हुई 87 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत 9 विकेट के नुक़सान पर 181 रन बनाने में सफल रहा। पारी की दूसरी अंतिम गेंद पर जेमी ओवर्टन की 141 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ़्तार की गेंद दुबे के हेलमेट पर जा लगी। भारत के पास दुबे के विकल्प के तौर पर रमनदीप सिंह का विकल्प मौजूद था जो कि दूसरी पारी में वरुण चक्रवर्ती की जगह फ़ील्डिंग करने भी आए थे। पीटरसन ने ऑन एयर कहा, “राणा किसी भी हालत में दुबे का विकल्प नहीं हो सकते। दुबे प्रमुख रूप से तेज़ गेंदबाज़ नहीं हैं जबकि राणा हैं। आप दुनिया में किसी भी व्यक्ति से जाकर पूछिए वो यही कहेगा।” भारत के सहायक कोच मोर्न मोर्कल ने कहा, “शिवम जब पारी के समाप्त होने के बाद आए तो उन्हें काफ़ी सिरदर्द हो रहा था। हमने मैच रेफ़री के समक्ष नाम दिया और उन्होंने स्वीकार कर लिया। उस समय हर्षित डिनर कर रहे थे इसलिए हमें जल्द से जल्द उन्हें तैयार करना था ताकि वह फ़ील्ड पर जा सकें। एक बार मैच रेफ़री को नाम दिए जाने पर चीज़ें हमारे हाथ से निकल जाती हैं और फिर निर्णय मैच रेफ़री को लेना होता है।” राणा ने मैच के बाद कहा, “चेज़ के दौरान दो ओवर होने के बाद मुझे पता चला कि मैं गेंदबाज़ी करने वाला हूं। मैं इस पल का काफ़ी समय से इंतज़ार कर रहा था क्योंकि मैं ख़ुद को साबित करना चाहता था। मुझे आईपीएल में डैथ में गेंदबाज़ी करने का अनुभव था और मैंने उसका भरपूर इस्तेमाल किया।”  

कन्कशन सब्सटीट्यूट में ‘लाइक-फॉर-लाइक’ नियम के तहत भारतीय टीम में शामिल किये जाने पर शुरु हुई नई बहस

पुणे इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में चोटिल हुए ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को कन्कशन सब्सटीट्यूट में ‘लाइक-फॉर-लाइक’ नियम के तहत भारतीय टीम में शामिल किये जाने पर नई बहस छिड़ गई है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस टी-20 मुकाबले में कन्कशन सब्सटीट्यूट नियम के तहत शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय पर्दापण कर किया। हर्षित ने इंग्लैंड के लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल और जेमी ओवर्टन के विकेट झटक कर भारत को मैच जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा लिए गए इस फैसले पर इंग्लैंड के खेमे और पूर्व क्रिकेटरों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि हर्षित बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम के तौर पर इस मैच में शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया था। शिवम को बल्लेबाजी के दौरान सिर में चोट लग गई थी। भारतीय पारी के अंतिम ओवर में जेमी ओवर्टन की पांचवीं गेंद शिवम के हेलमेट पर लगी वह चोट के बाद केवल एक गेंद खेल पाये। बाद में जब भारतीय टीम गेंदबाजी करने उतरी तो शिवम की जगह हर्षित को टीम में लिया गया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने प्रतिस्थापन पर अपना असंतोष व्यक्त करते हुए यह तर्क देते हुए कहा कि दुबे की जगह राणा को खिलाना ‘लाइक फॉर लाइक’ होना चाहिए था। बटलर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में नियम के लागू होने पर सवाल उठाते हुए कहा, “जब एक ऑलराउंडर को एक विशेषज्ञ गेंदबाज द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है, तो यह उचित नहीं है।” केविन पीटरसन, एलिस्टेयर कुक और माइकल वॉन सहित कई पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटरों ने भी इस निर्णय की आलोचना की है। कुक ने कहा ऑलराउंडर को विशेषज्ञ गेंदबाज से बदलने का ‘कोई मतलब नहीं है।’ वाॅन ने सवाल किया कि एक पूर्णकालिक गेंदबाज अंशकालिक गेंदबाज की जगह कैसे लिया जा सकता है, जिससे विवाद और बढ़ गया। दुबे ने अपने 34 टी-20 मैचों में से 23 में गेंदबाजी की है, लेकिन उन्होंने अपने करियर में केवल दो बार अपने चार ओवरों का पूरा कोटा पूरा किया है, जिससे इस बात की जांच हो रही है कि क्या वह एक वास्तव में ऑलराउंडर के योग्य हैं। इस घटना ने क्रिकेट में कन्कशन सब्सटीट्यूट नियम की निष्पक्षता और स्थिरता पर चर्चा को फिर से हवा दे दी है। इस नियम के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने के साथ ही भविष्य में इसी तरह के विवादों से बचने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देशों की मांग तेज हो गई है।  

स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, अब रचेंगे इतिहास

नई दिल्ली अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पिछले कुछ समय से इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का राज था, मगर अब उनसे यह ताज छिनने वाला है। 26 साल की उम्र में राशिद खान ने उनकी बराबरी कर ली है और अब उनकी नजरें इतिहास रचने पर होगी। राशिद ने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए MI केपटाउन के SA20 मैच के दौरान की ​​राशिद ने रन चेज के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान काइल वेरिन को आउट (क्लीन बोल्ड) करके अपना विकेट खाता खोला और फिर 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्केस एकरमैन के डिफेंस को भेदकर उनके स्टंप उखाड़कर ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। राशिद खान के नाम अब 460 मैचों की 456 पारियों में 631 विकेट हो गए हैं। उनके नाम टी20 में 4 पांच विकेट हॉल हैं। राशिद ने यह विकेट 6.49 की इकॉनमी और 16.7 के स्ट्राइक रेट के साथ लिए हैं। वहीं ड्वेन ब्रावो की बात करें तो, उन्होंने 631 विकेट लेने के लिए 582 मैचों की 546 पारियां ली थी। ब्रावो का इकॉनमी भी इस दौरान राशिद से काफी अधिक 8.26 की रही थी और उनका स्ट्राइक रेट 17.7 का था। राशिद ने उनसे 110 पारियां पहले यह उपलब्धि हासिल की है। 2015 में टी20 डेब्यू करने वाले राशिद खान ने पिछले 10 वर्षों में अफगानिस्तान के लिए 96 T20I मैच खेलने के अलावा एडिलेड स्ट्राइकर्स, बंद-ए-अमीर ड्रेगन, बारबाडोस ट्राइडेंट्स, कोमिला विक्टोरियंस, डरबन हीट, गुजरात टाइटन्स, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, आईसीसी वर्ल्ड इलेवन, काबुल जवाना, लाहौर कलंदर्स, एमआई केप टाउन, एमआई न्यूयॉर्क, स्पीन घर टाइगर्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, ससेक्स और ट्रेंट रॉकेट्स पुरुष टीम जैसी टीमों के लिए टी 20 मैच खेले हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet