LATEST NEWS

एक सेशन में दो बार किया एक ही बल्लेबाज को आउट, नाथन लायन ने कर दिया कमाल

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आपने कई टीमों को एक दिन में दो-दो बार ऑलआउट होता देखा होगा, मगर क्या कभी आपने ऐसा नजारा देखा है जहां एक बल्लेबाज एक ही सेशन में दो बार आउट हुआ हो। शायद नहीं, मगर यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के स्टाफ ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने श्रीलंका के खिलाफ कर दिखाया है। लायन ने पहले टेस्ट के चौथे दिन के पहले सेशन में श्रीलंका के दिनेश चंडीमल दो-दो बार आउट किया। पहली बार उन्होंने चंडीमल को दिन की शुरुआत में पहली पारी में 72 के निजी स्कोर पर आउट किया। जब श्रीलंकाई टीम ताश के पत्तों की तरह 165 के स्कोर पर ढह गई तब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें फॉलोऑन दिया और सेशन के खत्म होने तक श्रीलंका ने 75 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए। तीसरा विकेट इस दौरान दिनेश चंडीमल का ही था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अपनी पारी 654 रनों पर घोषित कर दी थी। मेहमानों के लिए उस्मान ख्वाजा ने दोहरा शतक जड़ा तो स्टीव स्मिथ और जोश इंग्लिस ने ताबड़तोड़ शतक बनाए। इसके बाद बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 165 रनों पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू कुहनेमन ने पंजा खोला, जबकि नाथन लायन ने तीन विकेट चटकाए। पहली पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 489 रनों की बढ़त थी जिस वजह से उन्होंने श्रीलंका को फिर से बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। पहले सेशन का अंत होते-होते श्रीलंका 75 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुका है। दूसरी पारी में चंडीमल को आउट करने के बाद नाथन लायन ने एक और इतिहास रचा। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने वाले पहले स्पिनर और कुल दूसरे गेंदबाज बन चुके हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गेंदबाज पैट कमिंस थे। ऑस्ट्रेलिया अब यह टेस्ट मैच जीतने से 7 ही विकेट दूर है।

पुणे में चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

 पुणे  टीम इंडिया ने पुणे में खेले गए मैच में इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी ओवर तक चला. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 182 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन ही बना सकी. भारत ने यह मुकाबला गेंदबाजों के दम पर जीता. टीम इंडिया ने पुणे में जीत के साथ ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. पुणे में खेले गए मैच में हर्षित राणा ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 3 विकेट झटके. रवि बिश्नोई को भी 3 विकेट मिले. उन्होंने 4 ओवरों में 28 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह को 1 विकेट मिला. अक्षर पटेल को भी एक सफलता हाथ लगी. आखिरी ओवर तक पहुंचा मुकाबला – भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवरों में 166 रन बनाकर ऑल आउट हुई. आखिरी ओवर में साकिब महमूद का विकेट गिरा. वहीं इससे पहले 19वें ओवर में जैमी ओवरटन आउट हुए थे. वे 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जोफ्रा आर्चर खाता तक नहीं खोल पाए. वे जीरो पर आउट हुए. इंग्लैंड के लिए ब्रूक का अर्धशतक – इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी हुई थी. ओपनर फिलिप साल्ट और बेन डकेट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. साल्ट 23 रन बनाकर आउट हुए. जबकि डकेट ने 39 रनों का योगदान दिया. इसके बाद कप्तान जोस बटलर 2 रन बनाकर आउट हुए. हैरी ब्रूक ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 26 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. लिविंगस्टन और बेथेल कुछ खास नहीं कर सके. कार्स भी जीरो पर आउट हुए. टीम इंडिया के लिए दुबे-पांड्या का दमदार प्रदर्शन – भारत की शुरुआत खराब हुई थी. ओपनर संजू सैमसन महज 1 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक प्रदर्शन किया. इन दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया. पांड्या ने 30 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. दुबे ने 34 गेंदों में 53 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 29 रनों की पारी खेली. रिंकू सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जीरो पर आउट हुए. इंग्लैंड को महमदू ने दिलाए 3 विकेट लिए – साकिब महमूद ने इंग्लैंड के लिए बॉलिंग करते हुए 4 ओवरों में 35 रन दिए. उन्होंने 3 विकेट झटके. जैमी ओवरटन को 2 विकेट मिले. वहीं कार्स और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला. टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा – भारत ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने तीसरे मैच में वापसी की और भारत को 26 रनों से हराया. इसके बाद भारत ने पुणे में 15 रनों से जीत दर्ज की. अब सीरीज का आखिरी मैच मुंबई में 2 फरवरी को खेला जाएगा.

आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी आगामी नौवां संस्करण, 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होगा

नई दिल्ली आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी टूर ने अपने रोमांचक ऑस्ट्रेलियाई चरण का समापन किया। टूर्नामेंट का आगामी नौवां संस्करण, 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाना है। इस जीवंत दौरे के दौरान, ट्रॉफी ने मेलबर्न और सिडनी में प्रतिष्ठित स्थानों का दौरा किया, जहां प्रशंसकों ने विभिन्न गतिविधियों और क्रिकेट दिग्गजों की प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया। ऑस्ट्रेलियाई चरण ने प्रशंसकों और मीडिया को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और दो बार के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता शेन वॉटसन से बातचीत करने का अवसर भी दिया, जिन्होंने इस आयोजन की अनूठी प्रकृति और आगामी संस्करण के लिए अपनी भविष्यवाणियों के बारे में विस्तार से बताया। ट्रॉफी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी प्रदर्शित किया गया था, जो मेलबर्न और सिडनी में आयोजित चौथे और पांचवें टेस्ट में दिखाई दी, जहां इरफान पठान, एडम गिलक्रिस्ट, माइकल वॉन और जस्टिन लैंगर जैसे पूर्व क्रिकेट सितारों ने ट्रॉफी के साथ पोज़ दिया। मेलबर्न में, ट्रॉफी को कई प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया गया, जैसे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), फ्लिंडर्स स्ट्रीट, यारा रिवर और होज़ियर लेन। मेलबर्न में अपने समय के बाद, यह दौरा सिडनी में जारी रहा, जहां प्रशंसक बॉन्डिंग के बीच, सिडनी हार्बर, सिडनी ओपेरा हाउस और प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में ट्रॉफी देखी जा सकती थी।  

एस्टन विला ने विवादास्पद गोल से वेस्ट हैम को हराया

लंदन एस्टन विला ने शुरू में पिछड़ने के बाद वापसी करके विवादास्पद गोल के दम पर वेस्ट हैम को 2-1 से हराकर उसे एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। तीसरे दौर का यह मैच मॉर्गन रोजर्स के विजयी गोल के लिए रेफरी के खराब निर्णय के लिए याद किया जाएगा। लुकास पाक्वेटा ने नौवें मिनट में गोल करते वेस्ट हैम को बढ़त दिला दी थी लेकिन अमादौ ओनाना ने खेल समाप्त होने में 19 मिनट शेष रहते हुए विला को बराबरी दिला दी। इसके कुछ देर बाद हालांकि रेफरी ने विला को 75वें मिनट में कॉर्नर दे दिया क्योंकि ओनाना का शॉट बाहर चला गया और इसी फैसले के आधार पर रोजर्स ने विजयी गोल किया। वीडियो रीप्ले में स्पष्ट रूप से दिखाया गया कि ओनाना का शॉट वेस्ट हैम के खिलाड़ी को नहीं लगा था और इसे कॉर्नर की बजाय गोलकिक होना चाहिए था। एक अन्य मैच में वायकोम्ब ने पहले हाफ में दो गोल करके पोर्ट्समाउथ को 2-0 से पराजित किया। विजेता टीम की तरफ से ब्रैंडन हैनलान ने 17वें और सोनी ब्रैडली ने 27वें मिनट में गोल किए।  

पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने कहा- अब नहीं चलेगी बल्लेबाजों की मनमानी, गेंदबाजों को ये छूट देने पर विचार कर रहा है आईसीसी

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने कहा कि आईसीसी क्रिकेट समिति गेंदबाजों को वाइड पर थोड़ी अधिक छूट देने की दिशा में काम कर रही है क्योंकि मौजूदा नियम उन पर बहुत सख्त है, विशेषकर तब जबकि बल्लेबाज आखिरी क्षणों में मूवमेंट करते हैं। वनडे और टी-20 में, बल्लेबाज गेंदबाज की लाइन और लेंथ को बिगाड़ने के लिए क्रीज पर अंतिम पलों में मूवमेंट करते हैं जिससे अक्सर गेंद वाइड हो जाती है। पोलाक ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं आईसीसी क्रिकेट समिति का हिस्सा हूं और हम वाइड गेंद पर गेंदबाजों के लिए कुछ और छूट लाने पर विचार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इसको लेकर नियम गेंदबाजों के प्रति बहुत सख्त हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई बल्लेबाज आखिरी मिनट में उछलता है, तो यह वास्तव में गेंदबाजों के लिए आदर्श स्थिति नहीं होती है। मुझे लगता है कि एक गेंदबाज को अपने रन अप की शुरुआत में यह जानना जरूरी है कि वह कहां गेंदबाजी कर सकता है।’’ पोलाक ने कहा, ‘‘मौजूदा नियमों के अनुसार अगर गेंदबाज के गेंद छोड़ने से तुरंत पहले बल्लेबाज अपनी जगह बदलता है तो इससे गेंद वाइड दे दी जाती है। मैं इस नियम में थोड़ा बदलाव चाहता हूं।’’ इस 51 वर्षीय ऑलराउंडर ने कहा कि गेंदबाजों को रन अप के समय पता होना चाहिए कि उसे कहां गेंदबाजी करनी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि एक गेंदबाज को रन अप के समय पता होना चाहिए कि उसे कब, क्यों या कैसी गेंद करनी है। एक गेंदबाज से यह उम्मीद कैसे की जा सकती है कि वह गेंदबाजी करते समय आखिरी सेकंड में अपनी रणनीति बदल देगा। उसे पहले ही स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए कि उसे कहां गेंदबाजी करनी है। यह मुख्य पहलू है जिस पर हम चर्चा कर रहे हैं।’’ पोलाक ने कहा कि साउथ अफ्रीका को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अपने खिलाड़ियों के अनुभव का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम में अधिकतर वही खिलाड़ी शामिल हैं जो (वनडे) वर्ल्ड कप (2023) में खेले थे, जहां हम सेमीफाइनल में पहुंचे थे और ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे।’’ पोलाक ने कहा, ‘‘हमारी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में खेलते रहे हैं और उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत हैं। इससे दक्षिण अफ्रीका को मदद मिल सकती है। हमारी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना चुकी है और उम्मीद है कि कुछ युवा खिलाड़ी सामने आएंगे। इससे हमारी टेस्ट क्रिकेट को मजबूती मिलेगी।’’

डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 सीजन 3 के उद्घाटन में आज शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े और सोनम बाजवा अपना जलवा बिखेरेंगे

दुबई डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 सीजन 3 के उद्घाटन समारोह में आज बॉलीवुड के मेगास्टार शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े और सोनम बाजवा अपना जलवा बिखेरेंगे। डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 का तीसरा सीजन 11 जनवरी से 9 फरवरी 2025 तक चलेगा। शाहिद, पूजा और सोनम अपने ब्लॉकबस्टर गानों पर शानदार प्रदर्शन के साथ समारोह की शुरुआत करेंगे। इस अवसर को और भी शानदार बनाने के लिए, प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी और रिधिमा पाठक उद्घाटन समारोह की मेज़बानी करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर शाहिद कपूर ने आयोजकों की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, अगर आप मुझे जानते हैं, तो आप जानते होंगे कि मुझे क्रिकेट और डांसिंग कितना पसंद है। और जब ये दोनों चीजें एक साथ आती हैं, तो आप दोनों दुनिया का सबसे अच्छा अनुभव प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं, यही वजह है कि मैं 11 जनवरी 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी20 के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में उत्सुक हूं। बॉलीवुड और क्रिकेट के जश्न के लिए अभी अपने टिकट खरीदें, जिसमें असली क्रिकेट-टेनमेंट की भावना हो। उद्घाटन की शाम बॉलीवुड के बेहतरीन और टी20 क्रिकेट के शिखर का अनूठा संगम पेश करेगी, जो रिंग ऑफ फायर के नाम से मशहूर डीआईएस की शानदार पृष्ठभूमि में होगा। सीजन के उद्घाटन के लिए टिकटों की बिक्री शानदार रही है, और डीआईएस में शनिवार की शाम को खास अंदाज में स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। सीजन की पहली गेंद स्थानीय समयानुसार शाम 7:15 बजे फेंकी जाएगी, जब पिछले साल के ग्रैंड फिनाले के रोमांचक रीमैच में गत चैंपियन एमआई एमिरेट्स का सामना दुबई कैपिटल्स से होगा। छह डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 फ्रेंचाइजी ने आंद्रे रसेल (अबू धाबी नाइट राइडर्स), सुनील नरेन (अबू धाबी नाइट राइडर्स), एलेक्स हेल्स (डेजर्ट वाइपर्स), शेरफेन रदरफोर्ड (डेजर्ट वाइपर्स), डेविड वार्नर (दुबई कैपिटल्स), रोवमैन पॉवेल (दुबई कैपिटल्स), क्रिस जॉर्डन (गल्फ जायंट्स), शिमरॉन हेटमायर (गल्फ जायंट्स), अकील होसैन (एमआई एमिरेट्स), निकोलस पूरन (एमआई एमिरेट्स), आदिल राशिद (सीजन 2 में शारजाह वॉरियर्स वाइल्डकार्ड पिक) और जॉनसन चार्ल्स (शारजाह वॉरियर्स) जैसे टी20 सुपरस्टार्स को रिटेन किया है। इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल के महान खिलाड़ी जेसन रॉय (शारजाह वारियर्स) पिछले सीजन में अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए दो बार खेलने के बाद लीग में वापस आ गए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे, ऑलराउंडर पिछले सीजन में दुबई कैपिटल्स के लिए खेले थे। इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और पाकिस्तान के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर सूफियान मुकीम भी अबू धाबी नाइट राइडर्स में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा, टिम साउथी (शारजाह वारियर्स), फखर जमान (डेजर्ट वाइपर्स), शाई होप (दुबई कैपिटल्स), लॉकी फर्ग्यूसन (डेजर्ट वाइपर्स), रोस्टन चेस (अबू धाबी नाइट राइडर्स), मैथ्यू वेड (शारजाह वारियर्स), इब्राहिम जादरान (गल्फ जायंट्स) और रोमारियो शेफर्ड (एमआई एमिरेट्स) सीजन 3 में अपना डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।  

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ मनाने के कार्यक्रम में तेंदुलकर, गावस्कर समेत कई भारतीय कप्तान होंगे शामिल

मुंबई मुंबई के दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान 19 जनवरी को प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम 12 जनवरी को शुरू होंगे और 19 जनवरी को एक भव्य मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक शाम होगी। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, दिलीप वेंगसरकर और डायना एडुल्जी समेत मुंबई के दिग्गज और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान वानखेड़े स्टेडियम के ऐतिहासिक महत्व को मनाने के लिए एकजुट होंगे। यह उत्सव खेल की विरासत में स्टेडियम की महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करने का वादा करता है। मुख्य कार्यक्रम में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों से मुंबई के दिग्गज पुरुष और महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगे। उपस्थित लोग प्रसिद्ध कलाकारों अवधूत गुप्ते और अजय-अतुल के प्रदर्शन और लुभावने लेजर शो का आनंद ले सकते हैं। इस अवसर पर बोलते हुए, एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, “जैसा कि हम प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, मैं सभी क्रिकेट प्रशंसकों को इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक आमंत्रित करता हूं। हमारे दिग्गज नायक इस समारोह में हमारे साथ शामिल होंगे, और साथ मिलकर हम वानखेड़े स्टेडियम की समृद्ध विरासत को श्रद्धांजलि देंगे जो मुंबई का गौरव है। आइए इस उत्सव को वास्तव में अविस्मरणीय बनाएं।” समारोह के एक भाग के रूप में, एमसीए के पदाधिकारी और शीर्ष परिषद के सदस्य 19 जनवरी को एक कॉफी टेबल बुक जारी करेंगे। वानखेड़े स्टेडियम की प्रतिष्ठित विरासत को सम्मानित करने के लिए एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। उत्सव सप्ताह के दौरान, एमसीए 12 जनवरी को एमसीए अधिकारियों और महावाणिज्यदूत नौकरशाहों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन करेगा। मुंबई क्रिकेट के गुमनाम नायकों के योगदान और प्रतिबद्धता का जश्न मनाते हुए, एमसीए 15 जनवरी को एमसीए के क्लबों और मैदानों के ग्राउंड्समैन को सम्मानित करेगा और उनके लिए पॉली उमरीगर स्वास्थ्य शिविर और विशेष लंच का आयोजन करेगा, इसके बाद 1974 में वानखेड़े स्टेडियम में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाली मुंबई टीम के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।  

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

नई दिल्‍ली प्रतीका-तेजल की फिफ्टी और कप्‍तान स्‍मृति मंधाना की 41 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारतीय महिलाओं ने 1 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस वनडे में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिलाओं ने 34.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। गैबी ने खेली कप्‍तानी पारी आयरलैंड की ओर से गैबी लुईस ने कप्‍तानी पारी खेली। उन्‍होंने 129 गेंदों का सामना किया और 92 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 15 चौके भी लगाए। उनके अलावा लीह पॉल ने 73 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 चौके लगाए। इसके अलावा आयरलैंड की कोई भी बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाईं। भारत की ओर से प्रिया मिश्रा ने 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा तीतास साधु, सयाली सतघरे और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिए। मंधाना के 4000 रन पूरे     239 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही।     कप्‍तान स्‍मृति मंधाना ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई।     उन्‍होंने प्र‍तीका रावल के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े।     10वें ओवर में मंधाना कैच आउट हुईं।     उन्‍होंने 141.38 की स्‍ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 41 रन ठोक दिए।     इसके साथ ही मंधाना के वनडे में 4000 रन पूरे हो गए हैं।     वह मिताली राज के बाद इस आंकड़े को छूने वाली दूसरी भारतीय बल्‍लेबाज हैं। शतक से चूकीं प्रतीका 101 के स्‍कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। हरलीन देओल ने 32 गेंदों पर 20 रन बनाए। 21वें ओवर में जेमिमा रोड्रिग्स पवेलियन लौटीं। युवा बल्‍लेबाज प्रतीका रावल शतक से चूक गईं। उन्‍होंने 96 गेंदों पर 89 रन ठोके। इस दौरान प्रतीका ने 10 चौके और 1 छक्‍का लगाया। तेजल हसब्निस 53 रन और ऋचा घोष 8 रन बनाकर नाबाद रहीं।

ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करने के अवसर को लेकर वह थोड़ा अधिक आराम महसूस कर रहे हैं: स्टीव स्मिथ

सिडनी अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में गॉल में दो टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करने के अवसर को लेकर वह “थोड़ा अधिक आराम महसूस कर रहे हैं”। श्रीलंका के दो मैचों के दौरे के लिए स्मिथ को टेस्ट कप्तान बनाया गया है क्योंकि नियमित कप्तान कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म और हाल ही में टखने की चोट के कारण इस दौरे से बाहर रहेंगे। स्मिथ ने सिडनी सिक्सर्स के लिए अपने बीबीएल मैच से पहले सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को बताया, “जब पैटी (कमिंस) यहां नहीं हैं, तो मुझे कमान संभालने का कोई भी मौका मिलना मजेदार है। मैं अभी भी अपने तरीके से काम करने की कोशिश करता हूं। यहां-वहां कुछ अवसर मिलना अच्छा रहा।” “यह एक अच्छा दौरा होने वाला है। मुझे लगता है कि मैं स्पिन और उपमहाद्वीप को कोणों और क्या होने की जरूरत है, के मामले में अच्छी तरह समझता हूं। साथ ही, खेल की गति जिसे निश्चित समय पर खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं शायद अब थोड़ा और आराम से हूं। मैं काफी शांत हूं। मैं बस इसका आनंद लूंगा।” स्मिथ पर 2018 के सैंडपेपरगेट गाथा में अपनी भूमिका के लिए दो साल का नेतृत्व प्रतिबंध लगाया। प्रतिबंध समाप्त होने के बाद से 35 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने देश की चार बार कप्तानी की है। उन्होंने 2023 में भारत में कुछ टेस्ट मैचों में कप्तानी करने से पहले एडिलेड (2021) में इंग्लैंड के खिलाफ, पर्थ (2022) में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। स्मिथ ने 2016 में श्रीलंका के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया, जो 3-0 की विनाशकारी श्रृंखला हार में समाप्त हुआ। श्रीलंका की स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों के बारे में बात करते हुए स्मिथ ने कहा, “वे कठिन परिस्थितियां हो सकती हैं।” स्मिथ ने कहा, “वे वहां बहुत अच्छा खेलते हैं, खासकर अगर विकेट काफी चरम पर हों। यह सिर्फ बल्लेबाजों के रूप में योजनाएं विकसित करने की बात है… अलग-अलग तरीके जो उन्हें स्कोर करने और टिके रहने की अनुमति देते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया में स्पिन खेलने से बहुत अलग है। जो भी हो, पहली गेंद से ही उस पर टिके रहो, उस पर भरोसा करो।” बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 15वें खिलाड़ी बनने से एक रन दूर रह जाने के बाद स्मिथ 10,000 रन क्लब में शामिल होने के सबसे बड़े मील के पत्थर पर नज़र गड़ाए हुए हैं। स्मिथ ने कहा, “एक रन… उस समय यह थोड़ा दुखदायी था।” उन्होंने कहा, “मेरे सभी दोस्तों और परिवार के सामने अपने घरेलू मैदान पर इसे पूरा करना अच्छा होता, लेकिन उम्मीद है कि मैं गॉल में सबसे पहले इसे पूरा कर पाऊंगा। मैंने शायद खेल के दौरान इसे अपने दिमाग में बहुत ज़्यादा घूमने दिया। यह एक शानदार मील का पत्थर होगा।”  

बांग्लादेश श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल हुईं चेरी फ्रेजर, जैनिलिया ग्लासगो

किंग्स्टन बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले आगामी सफेद गेंद श्रृंखला के लिए ऑलराउंडर चेरी-एन फ्रेजर और अनकैप्ड तेज गेंदबाज जैनिलिया ग्लासगो को वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। सफेद गेंद श्रृंखला 19 जनवरी को तीन वनडे मैचों के साथ शुरू होगी और 30 जनवरी को तीन टी20 मैचों के साथ समाप्त होगी। सेंट किट्स सभी मैचों की मेजबानी करेगा। तेज गेंदबाज शमिलिया कोनेल और मध्यक्रम की बल्लेबाज रशदा विलियम्स भारत दौरे पर टीम के साथ नहीं थीं। सीडब्ल्यूआई की विज्ञप्ति के अनुसार, वेस्टइंडीज अनुभवी ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर के बिना ही खेलेगी, जो अभी भी घुटने की चोट से उबर रही हैं। फ्रेजर ने कुल 12 वनडे खेले हैं और इस प्रारूप में उनका आखिरी प्रदर्शन अक्टूबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। हालाँकि, उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन पिछले साल जून में हंबनटोटा में श्रीलंका के खिलाफ टी20 में था। इस बीच, ग्लासगो ने चार टी20आई में हिस्सा लिया है, इनमें से आखिरी मैच मई 2024 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ था। हालाँकि वह 2023 से वेस्टइंडीज की वनडे टीम के साथ यात्रा कर रही है, लेकिन ग्लासगो को कभी भी वनडे में मौका नहीं मिला। सीडब्ल्यूआई की विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों ने तस्मानिया में राज्य क्रिकेट में सफल प्रदर्शन किया है और उन्हें शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज वर्तमान में महिला चैम्पियनशिप तालिका में नौवें स्थान पर है, जिसमें शीर्ष छह टीमें इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए स्वत: योग्यता प्राप्त कर रही हैं। 21 मैचों में 14 अंकों के साथ, उनके लिए सीधे योग्यता प्राप्त करना असंभव है, भले ही वे बांग्लादेश पर 3-0 की जीत के साथ अधिकतम 20 अंक हासिल करें, जबकि न्यूजीलैंड 21 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। हालांकि, 21 मैचों में 19 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहने वाला बांग्लादेश न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर शीर्ष छह में जगह बना सकता है। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच शेन डेइट्ज ने कहा, बांग्लादेश का दौरा हमारी तैयारी के लिए एक आदर्श समय पर हुआ है। वे एक कुशल इकाई हैं, जिन्होंने प्रभावशाली विकास दिखाया है, और यह श्रृंखला हमें अपनी टीम की गहराई की जांच करने और वेस्टइंडीज क्रिकेट के अपने आक्रामक, तेजतर्रार ब्रांड को लागू करने का एक शानदार अवसर देती है। उन्होंने कहा, हम अपने प्रशिक्षण और दौरे में सुधार के विशिष्ट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, और ये मैच हमें अपनी प्रगति का आकलन करने में मदद करेंगे। वार्नर पार्क की परिस्थितियाँ दोनों टीमों को चुनौती देंगी और आकर्षक क्रिकेट के लिए अनुकूल होंगी। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूँ कि हमारे कुछ युवा और कम अनुभवी खिलाड़ी इस परीक्षण पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। यह वेस्टइंडीज महिला टीम की बांग्लादेश के खिलाफ पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी और बांग्लादेश का कैरेबियाई दौरे पर पहला द्विपक्षीय सीरीज होगा। दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला तीन साल पहले न्यूजीलैंड में 2022 विश्व कप में हुआ था, जब वेस्टइंडीज ने चार रन से मैच जीता था। कुल मिलाकर, दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच बार भिड़ चुकी हैं – चार बार टी20ई में और एक बार वनडे में – और वेस्टइंडीज को अभी तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। हालांकि, वेस्टइंडीज को पता होगा कि वे भारत और श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो वनडे सीरीज हार चुके हैं और बांग्लादेश के खिलाफ छह मैचों की हार का सिलसिला खत्म करना चाहेंगे। वेस्टइंडीज वनडे और टी20 टीम इस प्रकार है- हेली मैथ्यूज (कप्तान), शमीन कैम्पबेले (उप-कप्तान), आलियाह एलीने, नेरिसा क्राफ्टन, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेल हेनरी, जैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, चेरी एन फ्रेजर, जैनीलिया ग्लासगो।  

वर्ल्ड पैडल लीग का भारत में पदार्पण, मुंबई करेगा मेजबानी

मुंबई यूएई में अपनी जबरदस्त सफलता के बाद, वर्ल्ड पैडल लीग (डब्ल्यूपीएल) भारतीय पैडल महासंघ (आईपीएफ) के समर्थन भारत में पदार्पण को तैयार है। इस लीग का आयोजन मुंबई के नेस्को सेंटर में 5 से 8 फरवरी तक किया जाएगा। लीग में 4 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें दुनिया के 32 शीर्ष पैडल खिलाड़ी भाग लेंगे। दर्शकों को 4 दिनों में कोर्टसाइड एक्शन का भरपूर आनंद मिलेगा। क्लाउडिया फर्नांडीज सांचेज (महिला विश्व नंबर 3), मार्टा ऑर्टेगा गैलेगो (महिला विश्व नंबर 7), सोफिया अराउजो (महिला विश्व नंबर 8), एलेजांद्रा सालाजार बेंगोएचिया (महिला विश्व नंबर 15), फेडेरिको चिंगोटो (पुरुष विश्व नंबर 4), जॉन सैन्ज़ (पुरुष विश्व नंबर 9), कार्लोस डैनियल गुटिरेज़ (पुरुष विश्व नंबर 19) सहित कई शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पैडल खिलाड़ी पहली बार भारतीय धरती पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रमुख शहरों में बढ़ती भागीदारी और बढ़ते बुनियादी ढांचे के साथ, पैडल भारत में तेजी से बढ़ रहा है। डब्ल्यूपीएल और आईपीएफ के बीच साझेदारी खेल के विकास को और तेज करने के लिए तैयार है, जो खेल प्रेमियों की एक विस्तृत श्रृंखला को प्रेरित करेगी। वर्ल्ड पैडल लीग में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में भारतीय पैडल महासंघ की अध्यक्ष स्नेहा अब्राहम सहगल ने कहा, वर्ल्ड पैडल लीग की तैयारियां जोरों पर हैं और हम भारत में इसके बहुप्रतीक्षित आगाज का इंतजार कर रहे हैं। पैडल के कुछ सबसे बड़े नाम अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं, यह आयोजन भारत में खेल की लोकप्रियता को बढ़ाने का वादा करता है। यह निश्चित रूप से पैडल के लिए एक नया अध्याय शुरू करेगा, जो सभी आयु समूहों के अधिक भारतीय प्रशंसकों को इस रोमांचक खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। वर्ल्ड पैडल लीग के सीओओ नवदीप अर्नेजा ने कहा, हमें वर्ल्ड पैडल लीग को भारत में लाने पर गर्व है, जहां यह खेल तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 2 वर्षों में, पैडल ने भारतीय बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है और यह भारत में पैडल क्रांति को बढ़ावा देने में मदद करने का एक शानदार समय है। हम एक शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं और आशा करते हैं कि यह भारत में खेल के लिए एक स्थायी विरासत को प्रेरित करेगा। एक ही छत के नीचे शीर्ष एथलीटों, कोचों और सुविधाओं के साथ, लीग का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में देश में खेल को आगे बढ़ाना है।  

जोकोविच का दावा कि ऑस्ट्रेलिया में हिरासत के दौरान उन्हें ‘जहर’ दिया गया था

मेलबर्न सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने कहा है कि 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन के वीज़ा विवाद के समय हिरासत के दौरान उन्हें ‘जहरीला’ खाना खिलाया गया था, इससे पहले कि उन्हें सीज़न के पहले मेजर की पूर्व संध्या पर निर्वासित कर दिया गया। 24 बार के मेजर विजेता का 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले ऑस्ट्रेलिया के कोविड-19 प्रवेश नियमों और उनके बिना टीकाकरण की स्थिति के कारण वीज़ा रद्द कर दिया गया था। उन्हें शुरू में वीज़ा छूट दी गई थी, लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल ने इसे रद्द कर दिया जिसके परिणामस्वरूप उन्हें मेलबर्न के एक होटल में शरणार्थियों के साथ हिरासत में रखा गया। जोकोविच ने जीक्यू को बताया, “मुझे एहसास हुआ कि मेलबर्न के उस होटल में मुझे कुछ ऐसा खाना खिलाया गया था जिससे मुझे ज़हर हो गया था। जब मैं सर्बिया वापस आया तो मुझे कुछ पता चला। मैंने कभी किसी को सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया… मेरे शरीर में भारी धातु का स्तर बहुत ज़्यादा था। मेरे शरीर में सीसा और पारा का स्तर बहुत ज़्यादा था।” सर्ब ने आगे कहा कि 2022 के विवाद के बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलियाई लोगों से कोई शिकायत नहीं है। हालांकि, 12 महीने बाद, वह खिताब जीतने के लिए मेलबर्न लौट आए। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया या दुनिया के दूसरे देशों में मिलने वाले बहुत से ऑस्ट्रेलियाई लोग मेरे पास आए और मेरे साथ किए गए व्यवहार के लिए मुझसे माफ़ी मांगी, क्योंकि उस समय वे अपनी ही सरकार से शर्मिंदा थे।” उन्होंने कहा, “और मुझे लगता है कि सरकार बदल गई है और उन्होंने मेरा वीज़ा बहाल कर दिया है और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। मुझे वहां रहना बहुत पसंद है और मुझे लगता है कि मेरे नतीजे टेनिस खेलने और उस देश में होने की मेरी भावना का प्रमाण हैं।” जोकोविच ने कहा, “कुछ साल पहले मुझे उस देश से निर्वासित करने वाले लोगों से मैं कभी नहीं मिला। मुझे उनसे मिलने की इच्छा नहीं है। अगर मैं किसी दिन उनसे मिलूंगा, तो भी ठीक है। मैं हाथ मिलाकर आगे बढ़ने के लिए खुश हूं।” हालांकि, एबीसी न्यूज के अनुसार, ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिली ने जोकोविच के दावों पर बात करने से इनकार कर दिया। टिली ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा। मैं वहां नहीं जाऊंगा। यह तीन साल पहले की बात है। हम सिर्फ एक शानदार आयोजन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।” 37 वर्षीय जोकोविच अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलियन ओपन में रिकॉर्ड 25वें प्रमुख खिताब के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।  

कुहनेमैन ने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में वापसी का श्रेय तस्मानिया को दिया

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन ने घरेलू क्रिकेट सर्किट में तस्मानिया में शामिल किए जाने को आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम में वापसी का श्रेय दिया है। कुहनेमैन ने 2023 की शुरुआत में भारत दौरे पर तीन टेस्ट खेले थे और एक बार पांच विकेट भी लिए थे। लेकिन उसके बाद, उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उन्होंने 2023/24 शेफील्ड शील्ड सीजन बिना किसी मैच के ही खेल लिया, क्योंकि क्वींसलैंड ने लेग स्पिनर मिशेल स्वेप्सन को अपना मुख्य स्पिनर बना लिया था। परिणामस्वरूप, कुहनेमैन 2024/25 सीजन से पहले तस्मानिया चले गए और छह शेफील्ड शील्ड मैचों में खेले, जिसमें उन्होंने 18 विकेट लिए – जिनमें से नौ विकेट होबार्ट में उनके नए घरेलू मैदान पर आए, जो स्पिनरों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थान है। इससे ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को श्रीलंका के दो मैचों के दौरे के लिए कुहनेमन को चुनने के लिए प्रेरित किया, जहां वह नाथन लियोन, टॉड मर्फी और कोरी रोचिचियोली के साथ स्पिन विभाग का हिस्सा होंगे। “मैंने तस्मानिया जाने के लिए थोड़ा त्याग किया, और मुझे यह अवसर देने के लिए मैं तस्मानिया का बहुत आभारी हूं। यह अजीब है कि क्रिकेट कैसे काम करता है, अगर आपने मुझसे कुछ साल पहले पूछा होता, तो मैं तस्मानिया में होता और फिर ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे पर जाता तो मैं बहुत खुश होता। कुहनेमैन ने शुक्रवार को सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा, “यह सब यात्रा का हिस्सा है। जब भी आपको ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ दौरे का मौका मिलता है, तो आप उसे हमेशा याद रखते हैं।” उन्होंने कहा कि श्रीलंका दौरे की तैयारी के लिए वह भारत में खेलने के अपने अनुभवों पर भरोसा करेंगे, लेकिन कुहनेमैन को लगता है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह और कॉनॉली गॉल में एक ही प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं।” उन्होंने कहा, “हम अलग-अलग तरह की गेंदबाजी करते हैं – जाहिर है कि हम दोनों बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं, लेकिन… मैं शायद थोड़ा चौकोर (विकेट के बारे में) हो गया। भारत की अपनी पहली यात्रा से मैं कई तकनीकी चीजें सीख सकता हूं, लेकिन मैदान के बाहर भीड़ के दबाव और अपेक्षाओं से निपटना सबसे बड़ी बात है। “मुख्य बात यह थी कि मैं अपनी भूमिका निभाऊं और इसे ज़्यादा न करूं, आपको कुछ ऐसी परिस्थितियां मिलती हैं जो आपके अनुकूल होती हैं, इसलिए यह जितना संभव हो उतना सटीक होने के बारे में है। मैं गेंद के आने के तरीके और अपने खेल से वास्तव में खुश हूं।”  

ICC का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का लिया जायजा

लाहौर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पाकिस्तान पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह पांच सदस्यीय टीम ने कराची में नेशनल बैंक स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन स्थल पर चल रहे निर्माण और नवीनीकरण कार्य का आकलन किया। इस दौरान पीसीबी अधिकारियों और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रतिनिधिमंडल को परियोजनाओं की प्रगति और समयसीमा से अवगत कराया। आईसीसी प्रतिनिधिमंडल ने निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत का दौरा किया और विभिन्न खंडों का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया सेंटर सहित स्टेडियम की मुख्य इमारत की सुविधाओं का मूल्यांकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधाओं का जायजा लिया और दीवारों पर प्रदर्शित अभिलेखों की जांच की और तस्वीरें खींचीं। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी इमारत के ड्रेसिंग रूम, चेयरमैन बॉक्स और पीसीबी गैलरी का निरीक्षण किया और तस्वीरें लीं। आईसीसी प्रतिनिधिमंडल का चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के जायजा लेने का यह चौथा दौरा है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन समारोह 19 फरवरी को नेशनल बैंक स्टेडियम में होगा। पहला मैच उसी दिन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। स्टेडियम टूर्नामेंट में तीन मैच खेले जाने है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रविचंद्रन अश्विन का बयान हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना था. इस हार के चलते भारतीय टीम ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) गंवा दी थी. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अश्विन के इस फैसले से फैन्स चौंक गए थे. अश्विन गाबा टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश वापस लौट आए थे. अश्विन के बयान से खड़ा हुआ बखेड़ा अब रविचंद्रन अश्विन ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके चलते बखेड़ा खड़ा हो गया है. अश्विन ने चेन्नई स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है. अश्विन के इस बयान से भाषा पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है. अश्विन ने अपने संबोधन के दौरान छात्रों से पूछा कि क्या कोई हिंदी में सवाल पूछने में रुचि रखता है, जिसे लेकर किसी ने रुचि नहीं दिखाई. इसके बाद अश्विन के कहा, ‘मैंने सोचा कि मुझे यह कहना चाहिए. हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है, यह एक आधिकारिक भाषा है.’ आर. अश्विन के बयान से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों ने तर्क दिया कि अश्विन को ऐसे मुद्दों पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, ‘अश्विन को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए. मुझे यह पसंद नहीं है. मैं उनका प्रशंसक हूं. आप जितनी अधिक भाषाएँ सीखेंगे, यह अच्छा है. हमारे फोन में किसी भी भाषा का अनुवाद उपलब्ध है. समस्या क्या है, भाषा का मुद्दा लोगों पर छोड़ दें.’ एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, ‘अश्विन पहले ही इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि जब आप तमिलनाडु से बाहर जाते हैं और हिंदी नहीं जानते तो जीवन कितना कठिन होता है. क्या हम इसे नहीं सीख सकते, जिसे भारत अधिकांश लोग जानते हैं.’ अश्विन के बयान पर राजनीति भी तेज डीएमके ने आर.अश्विन के बयान का समर्थन किया है. डीएके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा, ‘जब कई राज्य अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं तो हिंदी राजभाषा कैसे हो सकती है.’ हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अपील की है कि भाषा पर फिर से बहस नहीं शुरू होनी चाहिए. भाजपा नेता उमा आनंदन ने कहा, ‘डीएमके की ओर से इसकी सराहना करना आश्चर्य की बात नहीं होगी. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अश्विन राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं या तमिलनाड के क्रिकेटर हैं.’ 1930-40 के दशक में तमिलनाडु में स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य भाषा के रूप में लागू करने का काफी विरोध हुआ था. द्रविड़ आंदोलन का उद्देश्य तमिल को बढ़ावा देना और तमिल भाषियों के अधिकारों का दावा करना था. इस आंदोलन ने हिंदी भाषा के विरोध में केंद्रीय भूमिका निभाई. द्रविड़ राजनीतिक दल जैसे डीएमके, एआईएडीएमके लंबे समय से हिंदी के बजाय तमिल के इस्तेमाल की वकालत करते रहे हैं. उनका तर्क है कि हिंदी को बढ़ावा देने से तमिल जैसी क्षेत्रीय भाषा की स्थानीय पहचान हाशिए पर चली जाएगी. क्या हिंदी है राष्ट्रभाषा या राजभाषा? बता दें कि हिंदी को राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर 1949 को मिला था. इसके बाद 1953 से राजभाषा प्रचार समिति द्वारा हर साल 14 सितंबर को हिंदी द‍िवस का आयोजन किया जाने लगा. अपनी विभिन्‍नताओं के चलते भारत की कोई राष्‍ट्र भाषा नहीं है मगर सरकारी दफ्तरों में कामकाज के लिए एक भाषाई आधार बनाने के लिए हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया. संविधान के भाग 17 में इससे संबंधित महत्‍वपूर्ण प्रावधान भी किए गए हैं. भारत के संविधान के भाग 17 के अनुच्‍छेद 343(1) में कहा गया है कि राष्‍ट्र की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet