LATEST NEWS

दिल्ली की दबंगई, बंगाल वारियर्स को बड़े अंतर से हराकर प्लेआफ के लिए किया क्वालीफाई

पुणे दबंग दिल्ली केसी ने बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में सोमवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के सीजन के 115वें मैच में बंगाल वारियर्स को एकतरफा अंदाज में 47-25 के अंतर से हराकर प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दूसरी ओर, बंगाल का प्लेआफ में जाने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। बंगाल की टीम आशू मलिक (17) के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और 19 मैचों में 11वीं हार को मजबूर हुईं। दूसरी ओर, बीते 13 मैचों से अजेय दिल्ली ने 20 मैचों में 11वीं जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्ली ने रेड में 12 के मुकाबले 22 जबकि डिफेंस में 13 के मुकाबले 19 अंक लिए। बंगाल के लिए विश्वास (8) औऱ नितेश (5) ही प्रभावित कर सके। प्लेआफ का टिकट कटाने के लिए बेताब दिल्ली ने तीन मिनट के भीतर ही 5-2 की लीड बना ली। इसके बाद हालांकि मयूर ने आशीष को लपक बंगाल को बड़ी सफलता दिलाई लेकिन दिल्ली ने जल्द ही 7-4 की लीड ले ली। इस बीच नवीन ने मयूर को बाहर कर हिसाब बराबर किया और फिर आशू ने सिद्धेश का शिकार कर लिया। मनिंदर के बगैर खेल रही बंगाल को विश्वास लगातार मुकाबले में बनाए हुए थे। और अब फजल ने भी हाथ खोल दिए थे। नवीन को लपक फजल ने 10 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 7-9 कर दिया। लेकिन ब्रेक के बाद आशू की सुपर डुपर रेड ने मैच का पासा पलट दिया। दिल्ली ने बंगाल को पहली बार आलआउट कर 17-8 की लीड ले ली। आलइन के बाद भी दिल्ली ने लगातार तीन अंक हासिल किए और फासला 12 का कर दिया। इसी बीच आशू ने सुपर-10 पूरा किया। दिल्ली के डिफेंडरों ने विश्वास का शिकार कर स्कोर 23-9 किया और फिर आशीष ने सिद्धेश को आउट कर सुपर टैकल आन किया और फिर हाफटाइम तक 26-9 की लीड ले ली। बंगाल आलआउट की कगार पर थे। हाफटाइम के तुरंत बाद दिल्ली ने दूसरा आलआउट लेकर 29-10 की लीड बना ली। आलइन के बाद दिल्ली की टीम और आक्रामक हो गई। उसने जल्द ही अपनी लीड 35-10 करते हुए बंगाल के लिए फिर से सुपर टैकल आन कर दिया। नितेश ने इस बार हालांकि आशू को सुपर टैकल कर लिया और इसके बाद भी बंगाल ने एक अंक लेकर स्कोर 13-35 कर दिया। इसके बाद हालांकि बंगाल ने अच्छा खेल दिखाया और 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 18-38 कर दिया और साथ ही दिल्ली को सुपर टैकल सिचुएशन में ला दिया। दिल्ली ने हालांकि इस स्थिति से खुद को निकाला और 42-19 की लीड ले ली। यहां से दिल्ली की जीत लगभग तय नजर आ रही थी। इस बीच योगेश ने हाई-5 पूरा किया। बंगाल के लिए नितेश भी हाई-5 पूरा कर चुके थे। अंतिम मिनट में बंगाल ने दिल्ली को सुपर टैकल सिचिएशन में धकेला लेकिन वे आलआउट नहीं ले सके और एक बड़ी हार के साथ प्लेआफ की दौड़ से बाहर हुए। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम 6 सीजन से लगातार प्लेआफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही।  

न्यूजीलैंड ने इंग्लैड को दूसरी पारी में 234 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला रिकार्ड 423 रनों से जीत लिया

हैमिल्टन मिचेल सैंटनर (चार विकेट), टिम साउदी और मैट हेनरी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैड को दूसरी पारी में 234 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला रिकार्ड 423 रनों से जीत लिया। न्यूजीलैंड की इंग्लैंड के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं शुरुआती दो मैच जीतने वाली इंग्लैड तीन मैचों की सीरीज विजेता रही। इंग्लैंड ने आज दो विकेट पर 18 के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। जेकब बेथेल और जो रूट ने संभलकर खेलते हुए तीसरे विकेट के लिये 104 रन जोड़े। मिचेल सैंटनर ने जो रूट (54) को पगबाधा आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद हैरी ब्रूक (एक) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। टिम साउदी ने जेकब बेथेल (76) को आउटकर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। गस ऐटकिंसन (43) और ब्राइडन कार्स (11) को मिचेल सैंटनर ने अपना शिकार बनाया। ऑली पोप (17) को मैट हेनरी ने बोल्ड आउट किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लैंड की पूरी 47.2 ओवर में 234 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर मिचेल सैंटनर ने चार विकेट लिये। टिम साउदी और मैट हेनरी को दो-दो विकेट मिले। विलियम ओरूर्क ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले केन विलियमसन (156), डैरिल मिचेल (60), मिचेल सैंटनर (49) और टॉम ब्लंडल (नाबाद 44) की साहसिक बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को टेस्ट मैच के तीसरे दिन 658 रनों का विशाल लक्ष्य था। केन विलियमसन और रचिन रवींद्र की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई। मैथ्यू पॉट्स ने रचिन रवींद्र (44) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये डैरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला। डैरिल मिचेल (60) को जेकब बेथेल ने आउट किया। ग्लेन फिलिप्स (तीन) और मिचेल सैंटनर (49) रन बनाकर आउट हुये। केन विलियमसन ने 204 गेंदों में 20 चौके और एक छक्का लगाते हुए (156) रनों की शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 101.4 ओवर में 453 रन बनाये। और पहली पारी के आधार पर मिली 204 रनों की बढ़त के साथ इंग्लैंड को जीत के लिए 658 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की ओर से जेकब बेथेल ने तीन, बेन स्टोक्स और शोएब बशीर ने दो-दो विकेट लिये। मैथ्यू पॉट्स, गस ऐटकिंसन और जो रूट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 143 रन बनाये थे।  

आकाश दीप ने छक्का लगाकर सबको चकित किया, कोहली को याद आए ‘बेन स्टोक्स’, रिऐक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी

ब्रिसबेन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले ऐसा कुछ हुआ, जिसका जश्न पूरे भारत ने मनाया। आकाश दीप ने पहले तो पैट कमिंस की गेंद पर चौका लगाकर भारत को फॉलोऑन से बचाया और फिर छक्का लगाकर सबको चकित कर दिया। आकाश दीप ने पैट कमिंस की गेंद पर जो छक्का लगाया, वह लंबे समय तक याद किया जाएगा और इस छक्के पर विराट कोहली के रिऐक्शन को भी भुला पाना मुश्किल होगा। विराट कोहली ड्रेसिंग रूम से मैच का लुत्फ ले रहे थे और आकाश दीप के छक्के पर दौड़कर शीशे के पास खड़े होकर देखने लगे कि गेंद कहां जा रही है। इसके बाद विराट ने अपने चिर परिचित अंदाज में बेन स्टोक्स को याद किया। दरअसल हिंदी का एक अबशब्द है, जिसकी लिप्सिंग देखकर ऐसा लगता है बेन स्टोक्स बोला जा रहा है और विराट कोहली के मुंह से मैदान पर यह शब्द कई बार सुनने को मिलता है। ड्रेसिंग रूम का माहौल आकाश दीप के चौके और छक्के के बाद एकदम से बदल गया। ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 252 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है, लेकिन ब्रिसबेन टेस्ट का अब एक ही दिन का खेल बचा है और पांचवें दिन भी बारिश की आशंका बनी रहेगी, ऐसे में अब यह टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर और आकाश दीप 27 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं। रविंद्र जडेजा जब 77 रन बनाकर आउट हुए, तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया को फॉलोऑन झेलना होगा, क्योंकि तब भारत फॉलोऑन से 32 रन दूर था। आकाश दीप और बुमराह के बीच 39 रनों की अटूट साझेदारी ने इस मैच में भारत को एक बड़ा जीवनदान दे दिया है।

स्टीव स्मिथ ने केएल राहुल को आउट करने के लिए एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया की टीम को ब्रिसबेन टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल की पहली गेंद पर विकेट मिल सकता था, लेकिन उनके अनुभवी स्लिप फील्डर स्टीव स्मिथ ने कैच छोड़ दिया था। केएल राहुल का ये आसान कैच पता नहीं कैसे स्टीव स्मिथ से छूट गया। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि उन्होंने ही केएल राहुल को आउट करने के लिए एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा, लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ना ऑस्ट्रेलिया के लिए भारी पड़ सकता है। इसके पीछे कारण यह है कि जब केएल राहुल का कैच छूटा तो वे सिर्फ 33 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और जब आउट हुए तो उनका स्कोर 84 रन था। अगर केएल राहुल दिन की पहली गेंद पर आउट हो जाते तो शायद मैच में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत हो जाती। केएल राहुल बाद में नाथन लियोन की गेंद को कट करने के चक्कर में स्लिप में आउट हुए। स्टीव स्मिथ ने अच्छी तरह से एंटिसिपेट करते हुए अपने दाहिने ओर जाकर एक हाथ से कैच पकड़ा। गेंद दाएं हाथ की हथेली पर लगी थी, लेकिन गेंद उनके हाथ से चिपक सी गई थी। ये देखकर उनको राहत जरूर मिली होगी, लेकिन कैच छोड़ने से कैच पकड़ने तक केएल राहुल ने 51 रन और बना लिए, जिससे भारत को फॉलोऑन टालने में थोड़ी सी मदद मिली। आप वीडियो देख सकते हैं।   स्टीव स्मिथ का कैच पकड़ने वाला वीडियो स्टीव स्मिथ की बात करें तो उनके लिए ये टेस्ट मैच बल्ले से बहुत अच्छा रहा है। वे लंबे समय के बाद शतक जड़ने में सफल हुए। वहीं, केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने अपना दूसरा अर्धशतक इस दौरे पर जड़ा है। वे भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो इस दौरे पर दो अर्धशतक लगाने में सफल हुए हैं। एक-एक शतक यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने जड़ा है। रविंद्र जड़ा गाबा में अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

गाबा में जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भी बारिश की आंख मिचौली जारी रही, अब मैच का नतीजा होगा ड्रॉ!

नई दिल्ली ब्रिसबेन के गाबा में जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भी बारिश की आंख मिचौली जारी रही। बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल को जल्दी रोकना पड़ा। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन कुछ ही ओवर हुए थे, लेकिन दूसरे दिन पूरा खेल हुआ। वहीं, तीसरे और चौथे दिन बारिश ने जमकर खेल खराब किया। ऐसे में अब इस टेस्ट मैच का नतीजा हार-जीत में निकले की संभावना ना के बराबर है, क्योंकि भारत ने फॉलोऑन टाल दिया है। भारत का आखिरी विकेट पहली पारी का बाकी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करके टारगेट सेट करना होगा और उसे भारत को हासिल करना होगा या ऑस्ट्रेलिया को फिर से इंडिया को आउट करना होगा। ये एक लंबा प्रोसेस है, जिसके लिए वक्त बाकी नहीं है। पांचवें दिन का फोरकास्ट भी अच्छा नहीं है। ब्रिसबेन टेस्ट मैच के चौथे दिन बारिश ने जमकर खेल खराब किया। आखिर में रोशनी के कारण मैच जल्दी खत्म करना पड़ा। तीसरे दिन का खेल 20 मिनट के बाद शुरू हो गया। इस दौरान टी ब्रेक ले लिया गया। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन चौथी बार बारिश ने खेल में खलल डाला। टी ब्रेक ले लिया गया है। जैसे ही बारिश बंद होगी, मैदान साफ होगा तो मैच शुरू हो जाएगा। गाबा टेस्ट फिर से शुरू हो गया है। दूसरे सेशन में एक घंटे का खेल होगा। ब्रिसबेन में बारिश बंद हो गई है। पिच और मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं। मैच 11 बजे शुरू हो जाएगा। गाबा में दूसरे सेशन में भयंकर बारिश हो रही है। चौथे दिन भी बारिश की लुका-छिपी देखने को मिल रही है। तीन बार खेल को रोका जा चुका है। दूसरे सेशन में सिर्फ 17 गेंदों का खेल हुआ और फिर से बारिश ने मैच में खलल डाल दिया।

ब्रिसबेन के गाबा में भारतीय टीम के नजरिए से अच्छी बात ये रही कि रोहित एंड कंपनी ने फॉलोऑन का खतरा टाल दिया

नई दिल्ली ब्रिसबेन के गाबा में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच का आज यानी मंगलवार 17 दिसंबर को चौथा दिन था। बारिश और खराब रोशनी के कारण आज भी खेल में कई बार बाधा आई, लेकिन भारतीय टीम के नजरिए से अच्छी बात ये रही कि रोहित एंड कंपनी ने फॉलोऑन का खतरा टाल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों की बदौलत 445 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 252 रन 9 विकेट खोकर बना लिए हैं। भारत अभी भी मैच में 193 रन पीछे है, लेकिन मैच को ड्रॉ कराने में अब आसानी होगी। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने आखिरी विकेट के लिए 33 रन जोड़े और फॉलोऑन का खतरा टाला। इसके बाद आकाश दीप ने दनदनाता छक्का भी पैट कमिंस को जड़ा। जसप्रीत बुमराह 10 और आकाश दीप 27 रन बनाकर नाबाद हैं। केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने दमदार अर्धशतकों के दम पर इस मैच में भारत फॉलोऑन बचाने में सफल रहा। चौथे दिन का खेल समाप्त इंडिया ने फॉलोऑन टाल दिया। हालांकि, इसके बाद काले बादल मैदान पर छा गए और ऐसे में खराब रोशनी के कारण मैच को रोकना पड़ा और चौथे दिन के खेल समाप्ति की घोषणा हो गई। भारत का स्कोर 252/9 है। रोमांचक दौर में मैच भारत को 5 रन अभी भी फॉलोऑन टालने के लिए चाहिए। आखिरी जोड़ी क्रीज पर है। क्या टल पाएगा फॉलोऑन? फॉलोऑन टालने के करीब भारत पहुंच चुका है, लेकिन अभी भी 14 रन पीछे है। स्कोर भारत का 230 के पार पहुंच गया है। जडेजा भी हुए आउट रविंद्र जडेजा 77 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। अब भारत को फॉलोऑन लेना ही पड़ेगा। भारत की आखिरी जोड़ी मैदान पर है। सिराज बने स्टार्क का शिकार मोहम्मद सिराज को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। वे एक रन बना सके। अभी भी भारत को 40 रनों से ज्यादा की दरकार फॉलोऑन के लिए है। तीसरे सेशन का खेल शुरू बारिश के बाद टी ब्रेक लिया गया और इस दौरान बारिश भी रुक गई। ऐसे में तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है।

ब्रिसबेन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा, जोश हेजलवुड हुए मैच के साथ-साथ सीरीज से बाहर

नई दिल्ली ब्रिसबेन के गाबा में इंडिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। उनकी टीम के प्रमुख गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हो गए। हालांकि, वे दिन के खेल के पहले घंटे में मैदान पर नजर आए और एक ओवर गेंदबाजी की, लेकिन फिर उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और जोश हेजलवुड को स्कैन्स के लिए हॉस्पिटल भी ले जाना पड़ा। इसके बाद जो रिपोर्ट सामने आईं, उनसे साफ हो गया है कि जोश हेजलवुड को काफ स्ट्रेन है। वे इस मैच के साथ-साथ इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी है। अब जोश हेजलवुड ब्रिसबेन टेस्ट मैच में आगे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे और सीरीज के बाकी मैचों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में उनकी जगह इस सीरीज में स्कॉट बोलैंड खेलेंगे। उनको गंभीर चोट लगी है। इस चोट से उबरने के लिए उनको वक्त लगेगा। ऐसे में वे सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। स्कैन्स के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड को लेकर जो अपडेट दिया है, उसमें बताया है, “जोश हेजलवुड की पिंडली (काफ) में खिंचाव आ गया है और वह टेस्ट सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो सकते हैं।” जोश हेजलवुड इस मैच में 6 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं और एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली को विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया था। हेजलवुड को चौथे दिन के खेल से पहले वॉर्मअप मैच के दौरान उनको चोट लगी थी। उन्होंने गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन एक ही ओवर फेंकने के बाद वे बाहर चले गए। बता दें कि चोट के कारण जोश हेजलवुड एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को मौका दिया गया था। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। बावजूद इसके जोश हेजलवुड ने वापसी की और अब वे चोटिल हो गए हैं। उन्होंने पर्थ टेस्ट मैच में ठीक ठाक गेंदबाजी की थी। जोश हेजलवुड अगर उपलब्ध नहीं होते हैं तो पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क पर ज्यादा गेंदबाजी करने का दबाव होगा और इसके अलावा नाथन लियोन और मिचेल मार्श को भी गेंदबाजी करनी होगी। मार्श ने एडिलेड और ब्रिसबेन में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है।

गुकेश की जीत के मिलेंगे ₹11 करोड़, देना होगा ₹4.67 करोड़ का टैक्स

नई दिल्ली हाल ही में, भारत के युवा ग्रैंडमास्टर D Gukesh ने शतरंज की दुनिया में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। महज 18 साल की उम्र में, उन्होंने चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही उन्हें ₹11 करोड़ की इनामी राशि मिली, जो किसी भी शतरंज खिलाड़ी के लिए एक सपना होती है। लेकिन इस बड़ी राशि के साथ एक और बड़ी चुनौती भी सामने आई है आयकर की भारी रकम। दरअसल, D Gukesh को अपनी इनामी राशि ₹11 करोड़ पर ₹4.67 करोड़ का भारी-भरकम इनकम टैक्स चुकाना पड़ेगा, जो लगभग 42.5% है। इस टैक्स प्राइज ने सोशल मीडिया पर गर्मागरम बहस छेड़ दी है। ₹4.67 करोड़ का लिया जाएगा टैक्स भारत में पुरस्कार पर लगने वाला इनकम टैक्स काफी ज्यादा होता है, खासकर जब इनाम की राशि एक तय सीमा से ऊपर हो। D Gukesh को मिले ₹11 करोड़ के इनाम में से ₹4.67 करोड़ टैक्स के रूप में कटेगा। यह उनके कुल इनाम का एक बड़ा हिस्सा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इतनी बड़ी रकम पर देश के सबसे ऊंचे टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगाया जाएगा। यह बताता है कि भारत में किसी भी चैंपियनशिप के जीतने के बाद मिलने वाले प्राइज मनी पर टैक्स दरें कितनी कड़ी होती हैं। खासकर जब किसी को बड़ी रकम मिलती है, तो उस पर भारी टैक्स देना पड़ता है। इस मामले ने इनाम पर टैक्स व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर आ रहीं प्रतिक्रिया गुकेश की जीत के बाद सोशल मीडिया पर इस टैक्स प्राइज को लेकर अगल-अगल प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ लोग इसे एक सही टैक्स व्यवस्था मानते हुए कहते हैं कि यह देश की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरी है, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इतनी बड़ी रकम पर इतना भारी टैक्स प्राइज एक युवा खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी चुनौती हो सकती है। D Gukesh ने अभी तक इस कर मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनकी जीत ने ना सिर्फ शतरंज के क्षेत्र में एक नया मुकाम स्थापित किया है, बल्कि इसने भारत की टैक्स व्यवस्था और अवॉर्ड प्राइज पर भी एक नई बहस को जन्म दिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में क्षेत्ररक्षण की खामियों को दूर करने उतरेगा भारत

नवी मुंबई. श्रृंखला के पहले मैच में 49 रन से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में क्षेत्ररक्षण की अपनी खामियों को दूर करने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया में अपने अंतिम एकदिवसीय मुकाबले और रविवार को यहां हुए पहले टी20 मैच के बीच कम समय के बावजूद भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और कैरेबियाई टीम के खिलाफ टी20 मुकाबलों में अपनी जीत का सिलसिला नौ मैच तक पहुंचा दिया। क्षेत्ररक्षण हालांकि एक बार फिर टीम का कमजोर पक्ष रहा जब जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना और साइमा ठाकोर ने एक-एक कैच टपकाया। साइमा ने कियाना जोसेफ (49) का कैच उस समय छोड़ा जब वह 34 रन बनाकर खेल रही थी। डिएंड्रा डॉटिन (28 गेंद में 52 रन, चार चौके, तीन छक्के) को जेमिमा और मंधाना ने जीवनदान दिए। कप्तान हरमनप्रीत की जगह क्षेत्ररक्षण के लिए उतरी मीनु मनि ने हालांकि शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने हालांकि यह नहीं बताया कि हरमनप्रीत क्यों वेस्टइंडीज की पारी के दौरान अधिकांश समय क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरीं। भारतीय कप्तान 14 गेंद में नाबाद 13 रन की अपनी पारी के दौरान हालांकि किसी भी तरह से परेशान नहीं दिखीं। भारत की जीत के तुरंत बाद कोचिंग स्टाफ ने युवा प्रिया मिश्रा, राघवी बिष्ट और नंदिनी कश्यप के साथ कैचिंग अभ्यास का एक सत्र शुरू किया लेकिन हवा ने उनके काम को मुश्किल बना दिया था। फिर भी भारत की बल्लेबाजों ने एकजुट प्रयास करके अच्छा उदाहरण पेश किया। शीर्ष पर उमा छेत्री (24) ने सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले मैच में कवर क्षेत्र में कुछ शानदार ड्राइव खेले और मंधाना ने पर्थ में तीसरे वनडे में 105 रन बनाने के बाद साल का अपना छठा अर्धशतक बनाया। लेकिन वह जेमिमा थी जिन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 73 रन बनाए जो इस प्रारूप में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी। वेस्टइंडीज इस दौरे के लिए की गई तैयारियों के साथ न्याय नहीं कर पाने से निराश थी लेकिन जोसेफ, डॉटिन और करिश्मा रामहरम (18 रन पर दो विकेट) ने टीम की क्षमता को दिखाया जिसने इस साल इस प्रारूप में अपने अधिकतर मैच जीते हैं। जोसेफ और डॉटिन दोनों ने उम्दा पारियां खेलीं लेकिन वेस्टइंडीज के लिए विकेट गलत समय पर गिरे जिन्हें निश्चित रूप से गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मेहमान टीम ने पहले मैच में 10 वाइड फेंकी थी। टीम इस प्रकार है: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, नंदिनी कश्यप, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, राघवी बिस्ट, रेणुका ठाकुर, प्रिया मिश्रा, टिटास साधु, साइमा ठाकोर, मीनु मनि और राधा यादव। वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल, आलिया एलेन, शामिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ्टन, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, जाइदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरक और राशदा विलियम्स। समय: मैच शाम सात बजे शुरू होगा।

जायसवाल इस सीरीज में तीसरी बार मिचेल स्टार्क का शिकार बने

 ब्रिस्बेन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 44 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. तीसरे दिन (16 दिसंबर) स्टम्प तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 51 रन था और वो इस मुकाबले में बैकफुट पर है. यशस्वी ने फिर किया निराश, ये कमजोरी आई सामने पहली पारी में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और दूसरी गेंद पर चलते बने. यशस्वी ने पहली गेंद पर चौका लगाया था, लेकिन अगली गेंद पर उनकी पारी खत्म हो गई. यशस्वी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर शॉर्ट मिडविकेट रीजन में आउट हुए. यशस्वी का कैच मिचेल मार्श ने लपका. यशस्वी गेंद को फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन शॉट की टाइमिंग गलत बैठ गई. जायसवाल को यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने किस तरह का शॉट खेला. बाएं हाथ के बैटर जायसवाल इस सीरीज में तीसरी बार मिचेल स्टार्क का शिकार बने हैं. इससे पहले यशस्वी पर्थ टेस्ट की पहली पारी में खाता खोले बिना स्टार्क का शिकार बने थे. जबकि एडिलेड टेस्ट की पहली गेंद पर भी वह इस तेज गेंदबाज का शिकार बने थे. देखा जाए तो टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी जायसवाल संघर्ष करते नजर आए हैं. यशस्वी जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 9 पारियों में खब्बू तेज गेंदबाजों का सामना किया है. इस दौरान वह छह मौकों पर आउट हुए. मिचले स्टार्क के अलावा यशस्वी को साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने भी तीन बार आउट कर चुके हैं. बर्गर ने 2023-24 की टेस्ट सीरीज में ऐसा किया था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी अब तक 158 गेंद खेलकर 104 रन बना सके हैं और उनका औसत 17.33 रहा है. वैसे 22 साल के यशस्वी जायसवाल का टेस्ट रिकॉर्ड काफी शानदार रहा. वह अब तक 31 टेस्ट पारियों में 53.20 की औसत से 1596 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 8 अर्धशतक निकले. यशस्वी ने भारत के लिए 23 टी20 भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.15 के एवरेज से 723 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में यशस्वी ने 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ यशस्वी कुल इनिंग्स- 9 गेंद- 158 गेंद रन- 104 रन आउट- 6 औसत- 17.33  

टिटास साधु बोलीं- परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली

नवी मुंबई. भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज टिटास साधु ने कहा कि परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने और सही क्षेत्र में गेंदबाजी करने से उन्हें तीन विकेट लेने में मदद मिली जिससे भारत पहले टी20 क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 49 रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा। जेमिमा रोड्रिग्स (73) और स्मृति मंधाना (54) के अर्धशतक से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार विकेट पर 195 रन बनाए जो इस टीम के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर और कुल मिलाकर तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। पर्थ से मुंबई तक लगभग 7,300 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद भारतीय महिला टीम को आराम करने और तैयारी के लिए बहुत कम समय मिला लेकिन उन्होंने पहले मैच में कोई सुस्ती नहीं दिखाई। रविवार को शुरुआती टी20 मैच में 37 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद साधु ने मीडिया से कहा, ‘‘हम यहां भारत में रात के समय पहुंचे और पूरी रात ठीक से सोए इसलिए जेट लैग से निपटने में मदद मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि डीवाई पाटिल (स्टेडियम) का विकेट बहुत अच्छा है और जो भी सही क्षेत्र में गेंदबाजी करने में सक्षम है, विकेट में हमेशा कुछ ऐसा होता है जो मदद करता है। ओस थी और यह हमारे लिए थोड़ा मुश्किल था लेकिन हमने काफी अच्छा प्रबंधन किया।’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘सबसे अच्छी चीजों में से एक यह थी कि हम पहले भी इस मैदान पर खेल चुके हैं और हम यहां खेलने के थोड़े अधिक अभ्यस्त हैं।’’ साधु ने कहा, ‘‘हमें इसके बारे में जानकारी है और यही महत्वपूर्ण है और इसलिए हमें पता था कि अगर हम सही क्षेत्रों में गेंदबाजी कर सकते हैं तो विकेट से कुछ मदद मिलेगी और सौभाग्य से हमने ऐसा किया।’’ भारत ने लगातार नौवीं जीत दर्ज की लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजी के लिए आने के बाद अधिक समय क्षेत्ररक्षण नहीं किया। हरमनप्रीत की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर साधु ने कहा, ‘‘मेडिकल टीम इस पर ध्यान दे रही है इसलिए शायद वह कुछ समय में ठीक हो जाएगी।’’ वेस्टइंडीज के मुख्य कोच शेन डेइट्ज ने कहा कि इस हार के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि हम पहली गेंद से तैयार क्यों नहीं थे। यह बहुत निराशाजनक है। हमें जल्दी से इस पर चर्चा करनी होगी, कल अच्छी तरह से प्रशिक्षण लेना होगा और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।’’ शेन ने कहा, ‘‘भारत में हम यहां लगभग नौ दिन तक खुद को ढालने की कोशिश करते रहे। हमारे पास कुछ बेहतरीन सुविधाएं थीं। हमारे पास वास्तव में अच्छे ट्रेनिंग सत्र थे इसलिए आज रात का प्रदर्शन थोड़ा चौंकाने वाला, थोड़ा निराशाजनक था, क्योंकि हमने आज रात के लिए तैयार होने के लिए कड़ी मेहनत की थी।’’

लेगानेस ने 1-0 से शीर्ष पर चल रहा बार्सीलोना को हराया

बार्सीलोना. बार्सीलोना को लेगानेस की कमजोर टीम के खिलाफ रविवार को यहां घरेलू मैदान पर 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद टीम स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में शीर्ष पर कायम है। लेगानेस की मौजूदा सत्र में विरोधी टीम के मैदान पर यह पहली जीत है। एटलेटिको मैड्रिड ने गेटाफे को 1-0 से हराया और रीयाल मैड्रिड को पछाड़कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। एटलेटिको मैड्रिड के भी बार्सीलोना के समान 38 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण बार्सीलोना की टीम शीर्ष पर है। एल्वेस और एथलेटिक बिलबाओ का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा जबकि विलारीयाल को 2-1 से हराकर रीयाल बेटिस ने अपने अजेय अभियान को चार मैच तक पहुंचाया। रीयाल सोसीदाद को लास प्लामास ने गोल रहित बराबरी पर रोका।  

बुमराह को ‘प्राइमेट’ कहने के लिए ईशा गुहा ने माफी मांगी

ब्रिसबेन. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ‘प्राइमेट’ (मनुष्य जैसा जानवर) कहने वाली इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर ईशा गुहा ने सोमवार को अपनी नस्लवादी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि गेंद के साथ भारतीय तेज गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन का वर्णन करने के लिए गलत शब्द चुनने के लिए उन्हें ‘बेहद खेद’ है। ईशा ने यह टिप्पणी रविवार को टेस्ट के दूसरे दिन बुमराह द्वारा ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करने के बाद ब्रेट ली द्वारा भारतीय गेंदबाज की प्रशंसा के जवाब में की थी। ईशा ने फॉक्स क्रिकेट के लिए कमेंट्री करते हुए कहा था, ‘‘ठीक है, वह एमवीपी (सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी) है, है ना? सबसे मूल्यवान प्राइमेट, जसप्रीत बुमराह।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह है जो भारत को सफलता दिला रहा है और इसलिए टेस्ट मैच की तैयारी में उस पर इतना ध्यान था कि क्या वह फिट होगा।’’ ईशा द्वारा ‘प्राइमेट’ शब्द के इस्तेमाल ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया क्योंकि प्रशंसकों ने उनकी आलोचना की और इस 39 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी को माफी मांगने के लिए मजबूर किया। ईशा ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में कमेंट्री के दौरान कहा, ‘‘कल कमेंट्री में मैंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसका कई अलग-अलग तरीकों से मतलब निकाला जा सकता है। मैं किसी भी तरह की ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगना चाहूंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब दूसरों के प्रति सहानुभूति और सम्मान की बात आती है तो मैंने खुद के लिए बहुत ऊंचे मानक तय किए हैं। अगर आप पूरी बातें सुनें तो मेरा मतलब भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक की सबसे ज्यादा प्रशंसा करना था और एक ऐसा खिलाड़ी जिसकी मैं बहुत प्रशंसा करती हूं।’’ भारतीय मूल की ईशा कई वर्षों से फॉक्स स्पोर्ट्स की प्रसारण टीम में हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों में कोई दुर्भावना नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं समानता की हिमायती हूं और एक ऐसी व्यक्ति हूं जिसने अपना करियर खेल में समावेश और समझ के बारे में सोचने में बिताया है। मैं उनकी उपलब्धि की विशालता को दर्शाने की कोशिश कर रही थी और मैंने गलत शब्द चुना है। इसके लिए मुझे बहुत खेद है।’’ ईशा ने कहा, ‘‘मैं दक्षिण एशियाई मूल की हूं इसलिए मुझे उम्मीद है कि लोग समझेंगे कि इसमें कोई और इरादा या दुर्भावना नहीं थी। एक बार फिर मुझे वाकई बहुत खेद है।’’ ईशा के माफी मांगने के समय उनके बगल में बैठे भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस मामले पर लाइव बात करने के लिए उनकी प्रशंसा की। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट भी वहां मौजूद थे। शास्त्री ने कहा, ‘‘बहादुर महिला, लाइव टीवी पर माफी मांगने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है। आपने इसे उन्हीं के मुंह से सुना है इसलिए जहां तक मेरा सवाल है तो यह मामला खत्म हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग गलतियां करते हैं, हम सभी इंसान हैं। कभी-कभी जब आपके हाथ में माइक होता है तो उस समय कुछ चीजें हो सकती हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं।’’

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया

मैनचेस्टर. मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अमाद डायलो ने 90वें मिनट में दागे गोल की मदद से जोरदार वापसी करते हुए प्रीमियर लीग फुटबॉल में रविवार को यहां मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हरा दिया। चार बार की गत विजेता सिटी ने इतिहाद स्टेडियम में खेले गए मैनचेस्टर डर्बी में 88वें मिनट तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी थी लेकिन ब्रूनो फर्नांडीस ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल करके मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद डायलो ने विजयी गोल दागकर यूनाइटेड की जीत सुनिश्चित की। सिटी की पिछले 11 मैच में यह आठवीं हार है। इस जीत के बावजूद यूनाईटेड की टीम 22 अंक के साथ 13वें जबकि सिटी की टीम 27 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। दूसरे स्थान पर रहे चेल्सी ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ 2-1 की जीत के बाद शीर्ष पर चल रहे लीवरपूल से अंकों के अंतर को दो तक सीमित कर दिया है। लीवरपूल के 36 अंक हैं। चेल्सी तीसरे स्थान पर मौजूद आर्सेनल से चार अंक आगे है। टोटेनहैम के खिलाफ 0-5 की हार के बाद साउथम्पटन ने मैनेजर रसेल मार्टिन को निकाल दिया। साउथम्पटन अंतिम पायदान पर है जबकि टोटेनहम 10वें स्थान पर पहुंच गया है। इस्माइला सार ने रविवार को क्रिस्टल पैलेस की ब्राइटन पर 3-1 की जीत में दो गोल किए।

तीसरे मैच में न्यूजीलैंड फ्रंटफुट पर रहकर भी बैकफुट पर, 650 से ज्यादा रनों की बढ़त फिर भी पारी की घोषणा नहीं ….

नईदिल्ली न्यूजीलैंड की टीम 3-0 से भारत को भारत में हराकर अपने देश लौटी। वहां न्यूजीलैंड को अपने घर पर इतने ही मैचों की सीरीज इंग्लैंड से खेलनी थी। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से 2-1 से हारकर आई थी। ऐसे में सीरीज के दिलचस्प होने की उम्मीद थी। हालांकि, पहले दो मैच न्यूजीलैंड की टीम हार गई और सीरीज भी गंवा बैठी। ऐसे में तीसरे मैच में न्यूजीलैंड फ्रंटफुट पर रहकर भी बैकफुट पर थी, क्योंकि टीम के पास 650 से ज्यादा रनों की बढ़त थी, लेकिन फिर भी उन्होंने पारी की घोषणा नहीं की। ऐसे में कहा जा सकता है कि इंग्लैंड की बैजबॉल क्रिकेट का खौफ शायद न्यूजीलैंड की टीम को रहा होगा। इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान का फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि 347 रन न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बना दिए। इंग्लैंड के पास मौका था कि एक बड़ी पारी के जरिए इस स्कोर को मैच किया जाए, लेकिन टीम पर फॉलोऑन का खतरा आ गया। टीम 143 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, न्यूजीलैंड ने यहां भी इंग्लैंड को फॉलोऑन नहीं दिया। न्यूजीलैंड को पहला डर तो यहीं से आ गया था कि वे बैजबॉल क्रिकेट खेलकर इस मैच में आगे निकल सकते हैं। उनको शायद अपनी परिस्थितियों पर ज्यादा भरोसा ही नहीं रहा होगा। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसने 453 रन बना दिए। टीम के पास पहले से ही 200 से ज्यादा रनों की बढ़त थी और जब 500, 550, 600 और 650 रनों की बढ़त हो गई तो भी कीवी टीम ने पारी की घोषणा नहीं की। हालांकि, 453 रनों पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को रोका और इस तरह इंग्लैंड के सामने 658 रनों का लक्ष्य था। इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट इंग्लैंड ने खो दिए। मैच जीतने से न्यूजीलैंड की टीम 8 विकेट दूर है, लेकिन सवाल यही है कि शायद बैजबॉल के खौफ से न्यूजीलैंड ने पारी घोषित नहीं की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet