LATEST NEWS

ट्रैविस हेड ने सिरदर्द करके रखा हुआ, हरभजन सिंह ने बताया बॉलिंग में प्लान अच्छा करना है, गाबा फतह करेगा भारत

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा मैच शनिवार (14 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में शुरू होगा। पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने गाबा फतह करने के लिए भारत को थ्री-इन-वन फॉर्मूला दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम ने एक ही मैच में उनकी तीनों सलाह पर अमल किया तो जीत निश्चित है। उन्होंने भारत के सिरदर्द का इलाज भी बताया है। बता दें कि भारत ने पर्थ टेस्ट में 295 रनों से जीत हासिल की थी और एडिलेड में 10 विकेट से करारी हार का मुंह देखना पड़ा। ‘छोटी-छोटी पार्नटरशिप कीजिए और…’ हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ”पहली और सबसे अहम बात यह है कि भारत को बैटिंग अच्छी करनी है। एडिलेड में बल्लेबाजी अच्छी नहीं हुई। पार्टनरशिप नहीं हुई। 30-40 रन की छोटी-छोटी पार्नटरशिप कीजिए, फिर उसके बाद मौका बनता है तो लंबी साझेदारी करें। हमने पर्थ में ऐसी पार्टनरशिप देखी थी। उस एक पार्टनरशिप ने मैच जिताया था। गाबा में पहली पारी में 300-350 जरूर लगाएं।” एडिलेड में कोई भी भारतीय खिलाड़ी अर्धशतक नहीं जड़ा सका था। नीतीश रेड्डी के बल्ले से सर्वाधिक 42 रन निकले। ‘ट्रैविस हेड ने सिरदर्द करके रखा हुआ है’ पूर्व स्पिनर ने कहा, ”दूसरी बात यह है कि बॉलिंग में प्लान अच्छा करना है। ट्रैविस हेड ने सिरदर्द करके रखा हुआ है। बहुत मैचों में हमने उन्हें देख लिया है। वह प्वाइंट और कवर की दिशा में रन बनाते हैं। आप एक काम करिए कि हेड को सीधा खिलाइए। थोड़ा बॉल आगे डालें। उन्हें लेग स्टंप की तरफ रन बनाने दें। थोड़ा बाउंसर भी डालिए। वह बाउंसर अच्छा नहीं खेलते। मुझे लगता है कि यह प्लान उनके खिलाफ काम कर सकता है।” हेड ने एडिलेड में 140 रन की तूफानी पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। ‘पेसर प्रसिद्ध गाबा में कामयाब हो सकते हैं’ भज्जी ने आगे कहा, ”तीसरी बात है कि एक चेंज होना चाहिए। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और आकाशदीप में से किसी एक को गाबा में खिलाना चाहिए। हर्षित राणा की जगह मौका देना चाहिए। मैं ऐसा नहीं कह रहा कि हर्षित का प्रदर्शन खराब रहा। लेकिन एक चेंज के तौर पर मुझे लगता है कि ऐसा करना बेहतर रहेगा। गाबा की पिच फास्ट है, उसमें बाउंस है, वहां फास्ट बॉलर काफी विकेट लेते हैं। मुझे लगता है कि प्रसिद्ध के पास वो बाउंस है और वह कामयाब हो सकते हैं। भारत अगर यह तीन चीजें करेगा तो जीत निश्चित है।”

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में सैंडपेपर कांड ऐसा धब्बा है, जो कभी नहीं मिटेगा, एडिलेड में गरमाया माहौल

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में सैंडपेपर कांड ऐसा धब्बा है, जो कभी नहीं मिटेगा। स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर इस कांड की चपेट में आए थे। एक भारतीय फैन ने अब ऑस्ट्रेलिया के उसी पुराने जख्म को कुरेद डाला है। फैन ने एडिलेड ओवल में खेले गए इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के दौरान सैंडपेपर दिखाया, जिसके बाद माहौल गरमा गया। भारतीय फैन के ऐसा करने पर ऑस्ट्रेलियाई दर्शक चिढ़ गए। सुरक्षा अधिकारियों ने फौरन भारतीय फैन को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा। ‘भारतीय फैन से खतरा नहीं था’ वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय फैन के हाथ में पीले रंग का सैंडपेपर है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई दर्शक चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ दर्शकों ने भारतीय फैन को निकालने का इशारा किया। वायरल वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, ”सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ही स्टेडियम में सैंडपेपर लाने की इजाजत है।” दूसरे ने कमेंट किया, ”हमारे भारतीय फैंस बाकी सभी से अलग हैं। उनका अपना अनूठा अंदाज है।” अन्य ने कहा, ”फैन को स्टेडियम से बाहर नहीं निकालना चाहिए था उससे कोई खतरा नहीं था। उसने तो बस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक काले अध्याय की याद दिलाई।” आखिर क्या है सैंडपेपर कांड? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बैनक्रॉफ्ट 24 मार्च 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद पर सैंडपेपर रगड़े हुए नजर आए थे। उन्होंने मैच के तीसरे दिन बॉल टेम्परिंग की थी। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ और उपकप्तान वॉर्नर थे। मैदान पर की गई बेईमानी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की दुनियाभर में आलोचना हुई। स्मिथ और वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गलती कबूल की थी और कांड में शामिल तीनों खिलाड़ियों को बैन झेलना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल जबकि बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पर्थ में 295 रनों से विजयी परचम फहराया और एडिलेड में 10 विकेट से हार का सामना किया। बीजीटी की तीसरा टेस्ट शनिवार (14 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।

खो खो विश्वकप के लिए मंगलवार से शुरु होगा प्रशिक्षण शिविर

नई दिल्ली. भारत की मेजबानी में अगले महीने होने वाले खो खो विश्वकप के लिए भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 10 दिसंबर मंगलवार से प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में शुरु होगा। शिविर में देश भर से चुने गए 60 लड़कियों और 60 लड़कों को टीम भावना विकसित करने, कौशल बढ़ाने, मानसिक मजबूती,अनुशासन और टीम बॉन्डिंग बढ़ाने के लिए गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस शिविर में अनुभवी और नए युवा प्रतिभाशाली खिलाडियों को खेल विषेशज्ञों द्वारा पोल डाइविंग ,टैपिंग ,ज़िग ज़ैग रनिंग,डाजिंग टैपिंग आदि खो खो खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। भारतीय खो खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने आज यहां बताया कि खो खो विश्वकप से पहले राष्ट्रीय टीम की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा इस प्रशिक्षण शिविर के प्रदर्शन के आधार पर खो खो विश्व कप में भाग लेने के लिए 15 लड़कों और 15 लड़कियों की राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा जोकि विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह 13 से 19 जनवरी, 2025 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले खो खो विश्व कप के लिए उनकी अंतिम तैयारियों की शुरुआत है। भारतीय राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच अश्विनी शर्मा की देखरेख में एक महीने तक यह फिटनेस और प्रशिक्षण शिविर चलेगा। इसमें खिलाड़ियों की चपलता और तकनीक पर फोकस होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में देशभर के पुरुष और महिला वर्ग दोनों के साठ-साठ प्रतिभाशाली खिलाड़ी, अनुभवी और नए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। जहां खिलाड़ी बिजली की तरह तेज रिफ्लेक्स, सटीक मूवमेंट और सहज समन्वय की तकनीक सीखेंगे। यह शिविर खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में एक-दूसरे के साथ मिलकर कैसे मुकाबला जीता जाता है यह सीखने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि विश्व कप के लिए अंतिम टीमों का चयन प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लगभग 16 कोच और सहायक कर्मचारी खिलाड़ियों को इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारी में सहायता करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में समन्वय, खेल अभ्यास, तकनीक, पोल डाइविंग और टैपिंग जैसे पीछा करने के कौशल, डोजिंग और जिग जैग रनिंग जैसे रनिंग कौशल आदि में विशेष प्रशिक्षण के साथ फिटनेस के स्तर को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य संसाधनों के लिए केकेएफआई ने खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए एक खेल मनोवैज्ञानिक को भी नियुक्त किया है। वह खिलाड़ियों को चुनौतियों का सामना करने, दबाव को रोकने और मानसिक थकान से निपटने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि योग, ध्यान, आहार विशेषज्ञ और फिजियोलॉजी जैसे विभिन्न विषयों के प्रसिद्ध विशेषज्ञ खिलाड़ियों के प्रदर्शन, मानसिक दृढ़ता और स्वास्थ्य को अनुकूलित करने के लिए टीम भावना, सहयोग और आपसी समझ पैदा करने के लिए प्रशिक्षण शिविरों के दौरान विभिन्न विषयों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सुधांशु मित्तल ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर की औपचारिक शुरुआत से पहले दो दिनों के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा परीक्षण किए जाएंगे। खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था जवाहर लाल नेहरू साई छात्रावास में की जाएगी जो प्रशिक्षण शिविर स्थल से 100 मीटर की दूरी पर है। सभी खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास सुविधा तथा 20,000/-(बीस हजार रुपये) मूल्य की खेल किट उपलब्ध कराई जाएगी। खिलाड़ियों के पोषण का विशेष प्रबंध किया गया है तथा प्रशिक्षण शिविर में उन्हें आहार, सूखे मेवे, जूस, शाकाहारी तथा मांसाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

क्रिकेट किंग बना बीसीसीआई, आईपीएल बनी पैसा लीग, पाक के डिफेंस बजट से अधिक आईपीएल 2024 का रेवेन्यू

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन के लिए हुई नीलामी में कुछ ही घंटों में 639.15 करोड़ लुटाए गए। 10 टीमों ने दुनियाभर के क्रिकेटरों के बैंक अकाउंट को भरने में कोई कोताही नहीं की। पैसों की बरसात के बीच ऋषभ पंत सबसे महंगे 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपरजायंट्स टीम में गए तो श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपये के साथ पंजाब किंग्स टीम में शामिल हुए। दूसरी ओर, पाकिस्तान की क्रिकेट लीग पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल का भी ऑक्शन होना है। माना जा रहा है कि जो आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिके हैं उन बड़े नामों पर पीएसएल की टीमों की नजरें हैं। यानी आईपीएल से जो बचे हैं वह पीएसएल में अपनी किस्मत आजमाएंगे। खैर, ये तो वो बातें हैं, जो आप जानते हैं। जो नहीं जानते हैं वह यह है कि आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों का कुल रेवेन्यू पिछले सीजन यानी 2023 से डबल हो गया है। टॉफ्लर के अनुसार, आईपीएल 2024 का रेवेन्यू 6,797 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले सीजन 3,082 करोड़ से दोगुना है। इस राशि को अगर और भी आसान तरीके से समझना हो तो यूं समझें कि आईपीएल 2024 का रेवेन्यू पाकिस्तान के रक्षा बजट जितना रहा। यह वह रक्षा बजट है, जिसके दम पर वह उछलता-कूदता है। जी हां, हैरान होने की जरूरत नहीं है। एक पाकिस्तानी न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान का 2024 में रक्षा बजट 7.64 बिलियन यूएस डॉलर यानी 2,122 अरब पाकिस्तानी रुपये था। अगर इसे भारतीय रुपये में बदला जाए तो 6497 करोड़ रुपये होता है। यानी पाकिस्तान के रक्षा बजट से अधिक भारतीय क्रिकेट लीग की 10 टीमों का रेवेन्यू है, जिसकी कीमत में हर साल दोगुना बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इस तरह से क्रिकेट किंग बना बीसीसीआई, आईपीएल बनी पैसा लीग  रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने इस उछाल का श्रेय लीग की बढ़ती लोकप्रियता को दिया, जो स्मार्ट मीडिया डील और आकर्षक स्पॉन्सरशिप डील की वजह से हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), डिज्नी स्टार और वायकॉम 18 के बीच 2022 में रिकॉर्ड 48,390 करोड़ का मीडिया राइट्स की डील हुई थी, जो अब मिलकर JioStar बन गया है। प्रसारण राजस्व के अलावा BCCI ने टाटा समूह, My11Circle, Ceat और AngelOne सहित प्रमुख ब्रांडों के साथ बहु-वर्षीय स्पॉन्सरशिप डील से 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। ‘दिन दोगुना रात चौगुना’ बढ़ रही आईपीएल की कीमत ब्रांड फाइनेंस की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल का ब्रांड मूल्य 2023 की तुलना में 2024 में 13% बढ़कर 12 बिलियन डॉलर (7.64 बिलियन डॉलर पाकिस्तान का रक्षा बजट इसके आगे लड्डू है) तक पहुंच गया है, जो 2009 में इसके 2 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन से अधिक है। उल्लेखनीय रूप से चार फ्रेंचाइजी- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), मुंबई इंडियंस (एमआई), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी), और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने ब्रांड मूल्य में 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर आंख दिखा रहा है पाकिस्तान यहां बताना जरूरी है कि पाकिस्तान को होने वाली क्रिकेट से कमाई भारत पर ही निर्भर है। आईसीसी की कमाई का बड़ा हिस्सा भारत से जाता है। इसके बावजूद वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से भारत के इनकार करने के बावजूद तरह-तरह की शर्तें रखने की नाकाम कोशिशें और ड्रामे करने से बाज नहीं आ रहा है। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो आईसीसी इस बात पर फैसला कर चुका है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल से खेला जाएगा। भारत की एक लाइन में शर्त यह है कि सीमा पर अपने क्षेत्र से होने वाली आतंकी गतिविधियों पर पाकिस्तान लगाए। इंडियन ‘पैसा’ लीग में टीमों का रेवेन्यू टीम रेवेन्यू प्रॉफिट/लॉस गुजरात टाइटंस 776 -57 मुंबई इंडियंस 737 109 कोलकाता नाइटराइडर्स 698 175 लखनऊ सुपरजायंट्स 695 59 चेन्नई सुपर किंग्स 676 229 पंजाब किंग्स 664 252 राजस्थान रॉयल्स 662 142 सनराइजर्स हैदराबाद 659 NA रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 650 221 दिल्ली कैपिटल्स 580* 195* नोट: फाइनेंशियल ईयर-2024, आंकड़े करोड़ में हैं, सोर्स: टॉफ्लर      

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा

ब्रिस्बेन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए सिर्फ 19 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे उसने बेहद आराम से हासिल कर लिया. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर (शनिवार) से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में होंगे बदलाव! देखा जाए तो एडिलेड टेस्ट में हार की सबसे बड़ी वजह भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो रहा. दोनों पारियों को मिलाकर भारतीय टीम 355 रन ही बना सकी, ऐसे में मैच जीतना दूर की बात थी. भारतीय गेंदबाज भी इस मुकाबले में उतने असरदार नहीं दिखे. तेज गेंदबाज हर्षित राणा तो खासे महंगे साबित हुए. हर्षित ने 5.40 की इकोनॉमी रेट से 16 ओवरों में 86 रन लुटाए. रविचंद्रन अश्विन की फिरकी भी नहीं चली और उन्होंने 53 रन देकर एक विकेट लिया. अश्विन के खिलाफ ट्रेविस हेड ने आक्रामकर रवैया अपनाया और कुछ बड़े शॉट्स लगाए. भारतीय टीम को अब यदि इस सीरीज में धमाकेदार कमबैक करना है तो उसे एडिलेड टेस्ट में की गई गलतियों को दोहराने से बचना होगा. चाहे बैटिंग हो या बालिंग या फील्डिंग, तीनों डिपार्टमेंट में भारत को बेहतरीन खेल दिखाना होगा. भारतीय टीम की अब अगली परीक्षा ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर होनी है. गाबा टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तेज गेंदबाज हर्षित राणा की तीसरे टेस्ट से छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप को मौका मिल सकता है. हालांकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी दावेदार हैं, लेकिन आकाश को तवज्जो दी जा सकती है. आकाश दीप ने अब तक भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में भाग लिया है, जहां उनके नाम पर 10 विकेट हैं. ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी इस मुकाबले से पत्ता कट सकता है. उनकी जगह रवींद्र जडेजा को गाबा टेस्ट में मौका मिल सकता है. जडेजा के होने से टीम को लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का भी विकल्प मिलेगा और भारत की बल्लेबाजी में भी गहराई रहेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी बदलाव की संभावना उधर ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी हो सकती है. हेजलवुड साइड स्ट्रेन के चलते एडिलेड टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. हेजलवुड के आने की स्थिति में स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग-11 से बाहर रहना पड़ सकता है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए अब तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है. ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. ब्रिस्बेन टेस्ट के ल‍िए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड/जोश हेजलवुड भारत Vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में h2h कुल टेस्ट सीरीज: 28 भारत जीता: 11 ऑस्ट्रेलिया जीता: 12 ड्रॉ: 5 ऑस्ट्रेलिया में भारत का टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड कुल टेस्ट सीरीज: 13 भारत जीता: 2 ऑस्ट्रेलिया जीता: 8 ड्रॉ: 3 भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ (भारत 295 रनों से जीता) 6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड 14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन 26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न 03-07 जनवरी: पांचवां टेस्ट, सिडनी

बोटाफोगो ने तीसरी बार जीता ब्राजीलियन सेरी ए खिताब

रियो डी जेनेरियो. ग्रेगोर के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से बोटाफोगो ने रविवार को साओ पाउलो को 2-1 से हराकर तीसरी बार ब्राजीलियन सेरी ए खिताब जीतकर 29 साल का इंतजार खत्म किया। बोटाफोगो के लिए मैच के 37वें मिनट में जेफर्सन सावारिनो ने पहला गोल किया, इसके बाद विलियम गोम्स ने 63वें मिनट में साओ पाउलो को लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। ग्रेगोर ने 92वें मिनट में एक गलत डिफेंसिव पास का फायदा उठाते हुए गोल किया। रियो डी जेनेरियो के ओलंपिक स्टेडियम में हुए इस परिणाम का मतलब था कि बोटाफोगो ने 79 अंकों के साथ सीजन का समापन किया, जो दूसरे स्थान पर मौजूद पाल्मेरास से छह अंक आगे था। यह आठ दिनों में बोटाफोगो के लिए दूसरी बड़ी ट्रॉफी थी, इससे पहले रियो की टीम ने ब्यूनस आयर्स में कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल में एटलेटिको मिनेरो को 3-1 से हराया था। बोटाफोगो के मैनेजर आर्टुर जॉर्ज ने कहा कि पिछले सीजन में मिली निराशा के बाद यह खिताब जीतना शानदार है। पिछली बार टीम ने पाल्मेरास से सीरी ए खिताब हारने के लिए 13 अंकों की बढ़त गंवा दी थी। पुर्तगाल के ब्रागा से अप्रैल में क्लब में शामिल हुए जॉर्ज ने स्पोर्टव से कहा, मैं बहुत खुश हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि हमने इस सीजन में अपने लक्ष्य हासिल किए हैं, बल्कि इसलिए भी कि खिलाड़ियों ने पिछले साल बहुत कुछ झेला। हमारा सीजन असाधारण रहा और प्रशंसक किसी से भी ज्यादा इसके हकदार हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा है। बोटाफोगो, जिसने पिछले शीर्ष-स्तरीय खिताब 1968 और 1995 में जीते थे, एक ही साल में ब्राजीलियन सीरी ए और कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब हासिल करने वाला केवल तीसरा क्लब है। यह उपलब्धि पेले के सैंटोस ने 1962 और 1963 में और फ्लेमेंगो ने 2019 में भी हासिल की थी। बोटाफोगो की टीम अब अपना ध्यान कतर में होने वाले फीफा इंटरकांटिनेंटल कप के उद्घाटन संस्करण पर लगाएगी, जहां बुधवार को क्वार्टर फाइनल में उनका सामना मैक्सिको के पचुका से होगा।

कंबोडिया और मलेशिया के बीच आसियान चैम्पियनशिप 2024 में पहला मैच 2-2 से ड्रा

नोम पेन्ह. कंबोडिया ने रविवार रात नोम पेन्ह के ओलंपिक स्टेडियम में 2024 आसियान चैम्पियनशिप ग्रुप ए के उद्घाटन फुटबॉल मैच में मलेशिया के साथ 2-2 से ड्रा खेला। मलेशिया ने 35वें मिनट में मिडफील्डर स्टुअर्ट विल्किन के गोल से बढ़त हासिल की, लेकिन कंबोडिया ने दूसरे हाफ में अब्देल कादर कूलिबली के गोल से बराबरी कर ली। इसके बाद टाई सा ने कंबोडिया को एक घंटे के अंदर दूसरा गोल कर बढ़त दिला दी। हालांकि, 74वें मिनट में फर्गस टियरनी ने बराबरी का गोल करके मलेशिया को हार से बचाया। फीफा रैंकिंग में कंबोडिया 180वें स्थान पर है, जबकि मलेशिया 132वें स्थान पर है। 2024 आसियान चैंपियनशिप 5 जनवरी, 2025 तक चलेगी। कंबोडिया को मलेशिया, सिंगापुर, ईस्ट तिमोर और थाईलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को मोहन बागान सुपर जायंट ने 2-0 से हराया

गुवाहाटी. मोहन बागान सुपर जायंट ने दूसरे हाफ में किए गए दो गोल की मदद से रविवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले में मेजबान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हरा दिया। मोहन बागान की तरफ से विंगर मनवीर सिंह ने 65वें और विंगर लिस्टन कोलासो ने 71वें मिनट में गोल किए। मोहन बागान के राइट-बैक आशीष राय को दोनों गोल में सहायता प्रदान करने और दाहिने छोर पर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर अलाद्दीन अजारेई को मौका नहीं देने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत से मोहन बागान 10 मैचों में सात जीत, दो ड्रा और एक हार से 23 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम 11 मैचों में चार जीत, तीन ड्रा और चार हार से 15 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है।

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, शेरफेन रदरफोर्ड रहे जीत के हीरो

बासेटेरे (सेंट किट्स एवं नेविस). शेरफेन रदरफोर्ड की 80 गेंदों में 113 रन की तूफानी पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 14 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराया। रदरफोर्ड ने 47वें ओवर में सौम्य सरकार की गेंद पर नाहिद राणा को कैच थमाने से पहले अपनी पारी में आठ छक्के और सात चौके लगाए। वेस्टइंडीज ने उनकी इस पारी की मदद से 295 रन का लक्ष्य 47.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 294 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। उसकी तरफ से कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 101 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन ने 60 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल हैं। महमुदुल्लाह ने 44 गेंदों में नाबाद 50 रन और जाकर अली ने 40 गेंदों में 48 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने 51 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज का स्कोर 23 ओवर के बाद तीन विकेट पर 100 रन था। कप्तान शाई होप जब 88 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर मेहदी की गेंद पर आउट हुए तो वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 193 रन हो गया। इसके बाद रदरफोर्ड और जस्टिन ग्रीव्स (31 गेंद पर नाबाद 41) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दूसरा एकदिवसीय मैच इसी स्थान पर मंगलवार को खेला जाएगा।

हीरो वर्ल्ड चैलेंज खिताब का शेफ़लर ने किया बचाव

अल्बानी (बहमास). स्कॉटी शेफ़लर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आखिरी दौर में नौ अंडर 63 का स्कोर बनाकर हीरो वर्ल्ड चैलेंज में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। अमेरिका के विश्व में नंबर एक खिलाड़ी शेफ़लर ने रविवार को कुल 25-अंडर 263 (67, 64, 69, 63) के साथ खिताब अपने नाम किया। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने टॉम किम पर छह शॉट से जीत हासिल की जो अल्बानी गोल्फ क्लब में जीत का सबसे बड़ा अंतर है। दक्षिण कोरियाई किम अंतिम दौर में चार अंडर 68 और कुल 270 (74, 65, 62, 68) के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जस्टिन थॉमस ने 273 के कुल स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी अक्षय भाटिया (69) 15-अंडर के साथ चौथे और कीगन ब्रैडली (71) 14-अंडर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। भारतीय मूल के एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी साहिथ थीगाला (74) आठवें और भारतीय मूल के ब्रिटिश खिलाड़ी आरोन राय (70) संयुक्त 14वें स्थान पर रहे।

पटना पाइरेट्स ने अंक तालिका में पहुंचे दूसरे स्थान पर

पुणे. जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ पटना पाइरेट्स का धांसू प्रदर्शन देखने को मिला है। सीजन के 99वें मैच में पटना ने 38-28 की स्कोरलाइन से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ तालिका में पटना की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। देवांक दलाल ने 14 अंक हासिल किये। पटना के डिफेंस का इस कदर बोलबाला रहा, 17 रेड में अर्जुन देसवाल को सिर्फ7 अंक लेने दिए। साथ ही जयपुर का डिफेंस भी नहीं चला। उसके खाते में 12 के मुकाबले सिर्फ पांच अंक आए। रेड में भी पटना ने 16 के मुकाबले 22 अंक लेकर इस सीजन में जयपुर को दूसरा बार हराकर अपना दबदबा कायम किया। शुरुआत में जयपुर ने लीड हासिल की थी। इसके बाद पटना ने भी अपना जोर लगाया। डिफेंस और रेडिंग विभाग ने मिलकर अपना काम किया। हालांकि पटना की टीम का काम ऑल आउट होने से खराब हो गया। पहले हाफ में जयपुर ने 18-12 की बढ़त बना ली। हाफटाइम के बाद पटना ने अर्जुन और विकास का शिकार कर लगातार चार अंक के साथ फासला 2 का कर दिया। इसके बाद अयान ने सुरजीत और देवांक ने रेजा का शिकार कर जयपुर को आलआउट की ओर धकेल दिया। फिर आलआउट लेते हुए पटना ने 21-20 की लीड ले ली। जल्द ही पटना ने लीड 4 की कर ली। इस बीच नीरज ने डू ओर डाई रेड पर अयान का शिकार कर स्कोर 21-24 कर दिया। फिर लकी ने देवांक का भी शिकार कर लिया। अब 10 मिनट बचे थे और पटना 24-22 से आगे थे। ब्रेक के बाद भी पटना ने दो अंक लेकर चार अंक की लीड ले ली। इसी बीच अंकित ने हाई-5 पूरा किया। इस बीच दीपक ने अर्जुन को लपक लिया। अब जयपुर के लिए सुपर टैकल आन था। 12वें असफल टैकल के साथ जयपुर आलआउट हुए और पटना ने 32-24 की लीड ले ली। साथ ही देवांक ने सुपर-10 पूरा किया। इसके बाद पटना ने लगातार दबाव बनाए रखा और जयपुर को 17 मैचों में सातवीं हार को मजबूर किया।

बांग्लादेश ने दुबई में खेले गए फाइनल में भारत को 59 रनों से हराया और खिताब डिफेंड किया

दुबई बांग्लादेश ने रविवार को अंडर-19 एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने दुबई में खेले गए फाइनल में भारत को 59 रनों से हराया और खिताब डिफेंड किया। भारत का 9वीं ट्रॉफी जीतने का सपना टूटा है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, जिसने आठ बार ट्रॉफी जीती। भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। बांग्लादेश ने 49.1 ओवर में 198 रन जोड़े। जवाब में मोहम्मद अमान की अगुवाई वाली भारतीय टीम 35.2 ओवर में 139 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान अमान ने बनाए। उन्होंने 65 गेंदों में एक चौके जरिए 26 रन की पारी खेली। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। ओपनर आयुष म्हात्रे (1) और वैभव सूर्यवंशी (9) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद, भारत के विकेट गिरने का सिलसिला थमा नहीं। आंद्रे सिद्धार्थ ने 20 और केपी केपी कार्तिकेय ने 21 रन का योगदान दिया। भारत की आधी टीम 73 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। हार्दिक राज (24) ने निचलेक्रम में मोर्चा संभाला लेकिन तब तक काफी देर हो गई। भारत के पांच प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंचे। बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम और मोहम्मद इकबाल हसन इमोन ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इससे पहले, बांग्लदेश की पारी 49.1 ओवर में 198 रनों पर सिमटी। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद रिजान ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। मोहम्मद शिबाब ने 40 और मोहम्मद फरीद ने 39 रन का योगदान दिया। जवाद अबरार ने 20 और अजीजुल हकीम तमीम ने 16 रन जुटाए। बांग्लादेश के भी पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। हार्दिक राज, चेतन शर्मा और युधाजीत गुहा ने दो-दो विकेट चटकाए। मोहम्मद अमान की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को रौंदकर टूर्नामेंट के 11वें संस्करण के फाइनल में एंट्री की थी। वहीं, बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।

एडिलेड के चक्रव्यूह को भेद नहीं पाई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया का है यहां पिंक बॉल से एकछत्र राज

एडिलेड पर्थ टेस्ट मैच जीतने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड वाले चक्रव्यूह को तोड़ देगी। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया। पिंक बॉल से इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को अभी तक एक भी टेस्ट मैच में हार नहीं मिली है। लगातार आठवीं जीत पिंक बॉल टेस्ट मैच में एडिलेड के ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की है। एक से एक बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया की टीम डे-नाइट टेस्ट मैच में यहां हासिल कर चुकी है। भारत को भी 10 विकेट से एक शर्मनाक हार एडिलेड के मैदान पर झेलनी पड़ी और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी मेजबानों ने बराबरी कर ली। ऑस्ट्रेलिया का ट्रैक रिकॉर्ड पिंक बॉल से तो वैसे ही खतरनाक है, अगर बात सिर्फ एडिलेड ओवल की करें तो ये सौ फीसदी है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले 13 पिंक बॉल टेस्ट मैचों में से 12 मैच जीते हैं और एक मैच गंवाया है। वहीं, एडिलेड में पिंक बॉल से ऑस्ट्रेलिया की टीम एक भी मैच नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलिया ने यहां 8 में से 8 मैच जीते हैं। इनमें से एक डे-नाइट टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी के अंतर से जीता है, जबकि 3 मैच 100 रनों के ज्यादा के अंतर से जीते हैं, जबकि 3 मैच सात विकेट से ज्यादा के अंतर से जीते हैं। एक मैच कम मार्जिन से जीता है। इन आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया का पिंक बॉल से एकछत्र राज है। वहीं, टीम इंडिया अब तक चार टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेली है, जिनमें से दो ही मुकाबले अपनी सरजमीं पर टीम जीत पाई है। दो मुकाबले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर गंवाए हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि पिंक बॉल भारतीय टीम को रास नहीं आ रही। खासकर ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में। पिछली बार टीम पिंक बॉल टेस्ट में महज 36 रनों पर ढेर हो गई थी। हालांकि, वह सीरीज भारत ने जीती थी, क्या इस बार भी ऐसा होगा, ये देखने वाली बात होगी।

एडिलेड टेस्ट हारते ही टीम इंडिया को भारी नुकसान, खोया नंबर-1 का ताज, टॉप-2 से भी हुए बाहर

नई दिल्ली रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ 5 मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। एडिलेड टेस्ट का WTC पॉइंट्स पर बहुत तगड़ा असर पड़ा है। कंगारुओं ने भारत से नंबर-1 का ताज छीन लिया है। ऑस्ट्रेलिया 60.71 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गया है। वहीं इस हार से टीम इंडिया को भारी नुकसान हुआ है। भारत ने नंबर-1 का ताज तो खाया ही, साथ ही टीम टॉप-2 से भी बाहर हो गई है। जी हां, रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड इस हार के साथ 57.29 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका 59.26 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट जारी है। अगर मेजबान टीम उस मैच को भी जीतने में कामयाब रहती है तो वह ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ WTC पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल कर लेगी। बात एडिलेड टेस्ट की करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रेविस हेड के शतक के दम पर 337 रन बनाने में कामयाब रही थी। ऑस्ट्रेलिया की 157 रनों की बढ़त तो भारत उतारने में कामयाब रहा, मगर पूरी टीम 175 रनों पर सिमट गई और भारत ने मेजबानों के सामने 19 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर को ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए हासिल किया।

रोहित शर्मा ने बल्लेबाज या गेंदबाजों पर हार का ठीकरा नहीं फोड़ा, बल्कि उन्होंने पूरी टीम को हार का जिम्मेदार बताया

नई दिल्ली एडिलेड में टीम इंडिया को फिर से पिंक बॉल टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पांच मैचों की ये टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ खड़ी हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाज या गेंदबाजों पर हार का ठीकरा नहीं फोड़ा, बल्कि उन्होंने पूरी टीम को हार का जिम्मेदार बताया। उन्होंने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर खेला और हम अच्छा नहीं खेले, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। कप्तान रोहित ने कहा है कि हम पर्थ के जैसे यहां टेस्ट जीतना चाहते थे, लेकिन हर टेस्ट की चुनौती अलग होती है। रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “हमारे लिए यह निराशाजनक सप्ताह रहा, हम अच्छा नहीं खेले। इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर खेला। हम अपने मौकों का फायदा उठाने में विफल रहे। पर्थ में हमने जो किया वह खास था। हम फिर से ऐसा करना चाहते थे, लेकिन हर टेस्ट मैच की अपनी चुनौती होती है। हम इसके (गाबा टेस्ट) लिए एक्साइटेड हैं। वहां की कुछ बहुत अच्छी यादें हैं। हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और अच्छा गेम खेलना चाहते हैं।” कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा ने वापसी की थी। वे पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। उस मैच में भारत को जीत मिली। बतौर कप्तान रोहित शर्मा को ये चौथी हार मिली है। तीन टेस्ट वे घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार चुके हैं। अब ब्रिसबेन में उनके लिए चुनौती ये है कि वे कैसे टीम इंडिया को जीत दिलाते हैं, क्योंकि अगर एक और मैच भारत यहां से हारता है तो उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना का रास्ता कठिन हो जाएगा। भारत को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। ये कप्तान रोहित शर्मा नहीं चाहेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet