LATEST NEWS

आस्ट्रेलिया में यशस्वी-राहुल की जोड़ी ने बना दिया बहुत बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली. पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने शानदार वापसी की है। पहली पारी में सस्ते में ढेर होने वाली टीम इंडिया तीसरे दिन तक आते-आते मेजबान टीम पर हावी हो गई है। इसका कारण भारत की शानदार गेंदबाजी के अलावा यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की बल्लेबाजी भी है। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के मजबूत गेंदबाजी अटैक को घुटने पर ला दिया और रिकॉर्ड बना दिया। भारतीय टीम पहली पारी में 150 रनों पर ही ढेर हो गई थी। यशस्वी ने पहली पारी में खाता तक नहीं खोला था। वहीं केएल राहुल ने 26 रनों की अहम पारी खेली थी। दोनों ने दूसरी पारी में कसर निकाली। यशस्वी ने शतक जमाया तो राहुल अर्धशतक बनाने में सफल रहे। बना दिया रिकॉर्ड यशस्वी और राहुल की पहली पारी में साझेदारी सिर्फ पांच रनों की रही थी, लेकिन दूसरी पारी में इन दोनों ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। दूसरी पारी में यशस्वी और राहुल ने 201 रनों की साझेदारी की और इसी के साथ रिकॉर्ड बना दिया। ये ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहले विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने सुनील गावस्कर और कृष्णामचारी श्रीकांत का रिकॉर्ड तोड़ा है। इन दोनों ने साल 1986 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में पहले विकेट के लिए 191 रनों की साझेदारी की। 38 साल बाद राहुल और यशस्वी ने इस साझेदारी को तोड़ा वो भी पहले ही मौके में। ये टेस्ट मैच में पहला मौका है जब राहुल और यशस्वी भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं और इसे दोनों ने जमकर भुनाया। राहुल नहीं बना पाए शतक यशस्वी तो पहली पारी में खाता तक नहीं खोल पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहली पारी की गलती नहीं दोहराई और शानदार पारी खेली। यशस्वी ने शतक जमाया। हालांकि, राहुल ये काम नहीं कर सके। वह 77 रनों से आगे अपनी पारी नहीं ले जा सके। राहुल को स्टार्क ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। राहुल ने अपनी पारी में 176 गेंदों का सामना किया और पांच चौके मारे।

यशस्वी जायसवाल ने पहले शतक के साथ लिखवाया सूरमाओं की लिस्ट में नाम

नई दिल्ली. भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शतक जमाया है। उन्होंने पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद ये काम किया। दूसरी पारी में यशस्वी का ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने आसानी से अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यशस्वी पहली पारी में खाता तक नहीं खोल पाए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक बनाया और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवा लिया। ये यशस्वी का ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच है। आपको बताते हैं यशस्वी के रिकॉर्ड्स के बारे में। यशस्वी के कमाल रिकॉर्ड यशस्वी का ये टेस्ट मैच में चौथा टेस्ट शतक है। वह अभी 22 साल के हैं। यशस्वी 23 साल की उम्र से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। 23 साल का होने से पहले सुनील गावस्कर और विनोद कांबली ने भी चार-चार शतक जमाए थे। इस मामले में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं जिन्होंने आठ शतक जमाए थे। रवि शास्त्री पांच शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ये यशस्वी का इस कैलेंडर ईयर में तीसरा टेस्ट शतक है। वह 23 साल का होने से पहले एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है। इस साल यशस्वी ने तीन टेस्ट शतक जमाए हैं। सचिन ने 1992 और रवि शास्त्री ने 1986 में तीन-तीन शतक जमाए थे। सुनील गावस्कर और विनोद कांबली संयुक्त रूप से चार-चार शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं। यशस्वी का ये ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच है। वह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने साल 1977 में ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट मैच में ये काम किया था। एमएल जयसिम्हा ने 1968 में ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाया था। केएल राहुल के साथ मिलकर यशस्वी ने 201 रनों की साझेदारी की। ये ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहले विकेट के लिए अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत के नाम था जिन्होंने 1986 में पहले विकेट के लिए 191 रन बनाए थे।

कप्तान एलिसा हीली की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय महिला टीम की कप्तान बनेगी ताहलिया

सिडनी अनुभवी हरफनमौला ताहलिया मैकग्रा को भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये नियमित कप्तान एलिसा हीली की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय महिला टीम का कप्तान बनाया गया। चौतीस वर्ष की एलिसा घुटने की चोट के कारण भारत के खिलाफ पांच दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू हो रही श्रृंखला नहीं खेल सकेंगी। वह महिला बिग बैश लीग के आखिरी चरण में भी नहीं खेल पाई थी। दूसरा वनडे आठ दिसंबर को ब्रिसबेन में और तीसरा 11 दिसंबर को पर्थ में खेला जायेगा। महिला बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिये खेलने वाली जॉर्जिया वोल को टीम में शामिल किया गया है। आस्ट्रेलियाई टीम में अनुभवी बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट और अनाबेल सदरलैंड भी है। आस्ट्रेलियाई टीम 19 से 23 दिसंबर तक वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीन वनडे खेलेगी। राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलेर ने कहा, ‘‘एशेज को ध्यान में रखते हुए एलिसा हीली को आराम देने का फैसला किया गया है।ताहिलया मैकग्रा ने विश्व कप के दौरान कठिन हालात में कप्तान के तौर पर प्रभावित किया है। हमने एशेज श्रृंखला और आईसीसी महिला विश्व कप को ध्यान में रखकर अनुभवी टीम चुनी है।’’ टीम : डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनू, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहेम (भारत श्रृंखला), एलिसा हीली (न्यूजीलैंड श्रृंखला)।  

चैंपियंस ट्रॉफ़ी पर चर्चा के लिए आईसीसी ने 26 नवम्बर को अपनी बोर्ड की आपात बैठक बुलाई

दुबई आईसीसी ने 26 नवम्बर को अपनी बोर्ड की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी पर चर्चा की जाएगी। ईएसपीएन क्रिकइंफो को यह जानकारी मिली है कि बैठक का एकमात्र एजेंडा यह है कि क्या टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाए, जिसमें पाकिस्तान और किसी अन्य देश में इसे आयोजित किया जाए। टूर्नामेंट की संभावित शुरुआत से 100 दिन से भी कम समय बचा है। मेज़बान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसे 19 फ़रवरी से 9 मार्च तक आयोजित करने के लिए निर्धारित किया है। हालांकि आईसीसी ने अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया है। लेकिन इस पर अभी इससे भी ज़्यादा बड़ा रोड़ा अटका हुआ है। बीसीसीआई ने आईसीसी को सूचित किया है कि भारतीय सरकार ने रोहित शर्मा की टीम को पाकिस्तान यात्रा करने की अनुमति नहीं दी है। पाकिस्तान को नवंबर 2021 में इस आठ-टीम के वनडे टूर्नामेंट की मेज़बानी के अधिकार दिए गए थे और वह तीन वेन्यूज़ – लाहौर, कराची और रावलपिंडी में पूरे टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए अडिग है। पाकिस्तान में इस सप्ताह मीडिया से बात करते हुए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने कहा था कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफ़ी पाकिस्तान में आयोजित होने के बारे में “सकारात्मक अपेक्षाएं” हैं। नक़वी पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय के प्रमुख भी हैं, उन्होंने कहा कि वह बीसीसीआई से इस गतिरोध को तोड़ने के लिए संवाद करने के लिए तैयार हैं। पीसीबी आईसीसी से इस बात का जवाब पाने का इंतज़ार कर रहा है कि भारत को पाकिस्तान यात्रा करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती।” यह लगातार दूसरा वर्ष है जब पाकिस्तान को भारत की वजह से टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करने के प्रश्न से जूझना पड़ा है। पिछले वर्ष एशिया कप के लिए भी भारत ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था, जिसके चलते टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित करना पड़ा था। इसके ठीक बाद पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा करनी पड़ी थी, पीसीबी ने हाल ही में कहा था कि उसने यह फ़ैसला इसलिए किया था ताकि इसके चलते उसे चैंपियंस ट्रॉफ़ी केवल पाकिस्तान में ही आयोजित किए जाने का ठोस आधार मिलेगा। इसी सप्ताह की शुरुआत में भारत को टी20 ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस लेना पड़ा था क्योंकि भारतीय टीम को सरकार से पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिल पाई थी।  

आईपीएल: मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं

जेद्दा (सउदी अरब) इंडियन प्रीमियर लीग की रविवार से होने वाली दो दिवसीय मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं जबकि 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रूपये का पर्स है और 204 संभावित चयन होने बाकी है। ऐसे में सभी की नजरें पंत के नाम पर लगी होंगी। पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक 110.50 करोड़ रूपये का पर्स है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास 83 करोड़ रूपये है। दिल्ली कैपिटल्स के पास 73 करोड़ रूपये और राइट टू मैच (आरटीएम) कोर्ड है जिससे वे अपने पूर्व कप्तान को खरीद सकते हैं। वैसे समझा जाता है कि पंत नहीं चाहते कि दिल्ली आरटीएम कार्ड का प्रयोग करे क्योंकि अलग होते समय संबंधों में दरार आ गई थी और पंत खुद को अब टीम का हिस्सा नहीं मानते। उन्होंने कहा भी था, ‘‘मेरा रिटेंशन पैसे को लेकर नहीं था। यह तय है।’’ सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पंत 25 करोड़ रूपये पार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 45 करोड़ रूपये है और वे उन्हें इस कीमत पर खरीदने की स्थिति में नहीं होंगे। हर दो साल में टीम बदलने के लिये मशहूर पंजाब किंग्स के पास काफी बड़ा पर्स है और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ फिर एकजुट होना चाहेंगे। नीलामी के लिये 81 खिलाड़ियों का बेसप्राइज दो करोड़ रूपये है। मौजूदा भारतीय क्रिकेटर एक मिलियन डॉलर (8.5 करोड़ रूपये) का आंकड़ा पार कर सकते हैं। पिछले तीन सत्र में 96 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके अर्शदीप सिंह पर भी बड़ी बोली लग सकती है। पंजाब के पास आरटीएम कार्ड है लेकिन पता नहीं कि बोली कहां तक जाती है। तेज गेंदबाजों की भी काफी मांग होंगी जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को छोड़कर भारत के लगभग सभी स्टार क्रिकेटर लिये जा चुके हैं। अय्यर कप्तानी के लिये दिल्ली की पसंद हो सकते हैं। आरसीबी, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंटस, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिये तीन संभावित कप्तान पंत, राहुल या अय्यर हो सकते हैं। भारतीय खिलाड़ियों में ईशान किशन भी प्रमुख होंगे लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस उन्हें पिछली बार की तरह 15 करोड़ रूपये में खरीदने की स्थिति में नहीं है। मोहम्मद शमी पर भी नजरें रहेंगी जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इनके अलावा जिन नामों पर चर्चा होगी, उनमें प्रमुख हैं। 1.खलील अहमद : जो अर्शदीप सिंह को नहीं खरीद पायेंगे, उनकी निगाहें खलील पर होंगी। यश दयाल को आरसीबी ने बरकरार रखा है लिहाजा खलील को अच्छे दाम मिल सकते हैं। मांग.आपूर्ति समीकरण के तहत उन पर अच्छी बोली लग सकती है। 2.दीपक चाहर : पिछले कुछ साल में चोटों से परेशान रहे चाहर पावरप्ले में अच्छे स्विंग गेंदबाज साबित होते हैं। उनके लिये कई टीमें दम लगा सकती है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन भी किया है। 3.आवेश खान : पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिये 19 विकेट लेने वाले आवेश खान दस करोड़ रूपये में खरीदे गए थे। उन्हें एक बार फिर अच्छा दाम मिल सकता है। 4.हर्षल पटेल : हमेशा आईपीएल में हर्षल पटेल को मोटा करार मिलता है। राष्ट्रीय टीम के लिये चयन में भले ही उनके नाम पर विचार नहीं होता है लेकिन पिछले सत्र में 24 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को आईपीएल में अनदेखा नहीं किया जा सकता। 5.भुवनेश्वर कुमार : पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारत के सीम और स्विंग गेंदबाज कम ही हैं और भुवनेश्वर के पक्ष में उनका अनुभव भी है।उन्हें दस करोड़ से कम में खरीदा जा सकता है और दुनिया जानती है कि सीएसके के असल कप्तान एम एस धोनी को अनुभवी खिलाड़ी कितने पसंद हैं। 6. जोस बटलर : इसकी संभावना कम है कि यशस्वी जायसवाल को अपने पसंदीदा जोस भाई के साथ खेलने का मौका मिले लेकिन बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी में वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम की बल्लेबाजों की मददगार पिच को देखते हुए आरसीबी उन पर दाव लगा सकता है। 7.लियाम लिविंगस्टोन : यह ऐसा खिलाड़ी है जिस पर पंजाब आरटीएम कार्ड प्रयोग कर सकता है। दूसरी टीमों पर भी उनकी नजरें होंगी। 8.कैगिसो रबाडा : आईपीएल में रबाडा की मांग हमेशा रहेगी। दिल्ली कैपिटल्स उन्हें फिर खरीद सकती है और पंजाब के पास आरटीएम का विकल्प है। मुंबई इंडियंस भी जसप्रीत बुमराह के साथी तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें लेने पर विचार कर सकती है।  

यशस्वी जायसवाल बने छक्कों के सरताज, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, रिकॉर्ड बुक में आए टॉप पर

पर्थ पर्थ टेस्ट के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने पहली पारी की असफलता को पीछे छोड़ते हुए दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद 90 रन बना लिए हैं। जयसवाल ने इस पारी के दौरान दो छक्के भी लगाए। इन छक्कों की मदद से वह इस साल टेस्ट क्रिकेट में 34 छक्के लगाने में सफल हो गए है। उन्होंने लियोन की गेंद पर छक्का लगाकर यह महान उपलब्धि अपने नाम की। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम पर था।   टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के 34 यशस्वी जयसवाल (2024) 33 ब्रेंडन मैकुलम (2014) 26 बेन स्टोक्स (2022) 22 एडम गिलक्रिस्ट (2005) 22 वीरेंद्र सहवाग (2008) सिर्फ एक सिक्स और लगाने से जयसवाल इस लिस्ट में भी टॉप कर जाएंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के बाद अभी 4 टेस्ट बाकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के वनडे में – रोहित शर्मा (67) टी20 में – सूर्यकुमार यादव (68) टेस्ट में – यशस्वी जयसवाल (34*) एक साल में 50 छक्के लगाने वाले भारतीय 1998 – सचिन तेंदुलकर 2017 – रोहित शर्मा 2018 – रोहित शर्मा 2019 – रोहित शर्मा 2022 – सूर्यकुमार यादव 2023 – रोहित शर्मा, सूर्या, शुभमन गिल 2024 – यशस्वी जयसवाल जयसवाल ने साल में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय प्लेयरों में भी अपना नाम भी दर्ज करवा लिया। वह साल 2024 में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। पिछले साल रोहित, सूर्यकुमार और शुभमन गिल तीनों फार्मेट में 50 से ज्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे थे।

Syed Mushtaq Ali Trophy में तिलक वर्मा ने 225.37 के स्ट्राइक रेट के साथ 14 चौके और 10 छक्के लगाए

नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 क्रिकेट में लगातार तीन पारियों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजकोट में मेघालय के खिलाफ हैदराबाद के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के पहले मैच में 67 गेंदों में 151 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय तिलक ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो मैच में सेंचुरी ठोककर इस घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में एंट्री मारी थी। नाबाद 107, नाबाद 120 और अब 151 रन हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में तिलक वर्मा ने भारत के लिए दमदार खेल दिखाया था। सेंचुरियन में खेले गए चार मैच की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने नाबाद 107 रन बनाए थे। इसके बाद जोहानिसबर्ग में हुए चौथे, आखिरी और निर्णायक मैच में उनके बल्ले से नाबाद 120 रन की पारी निकली थी। अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 151 रन बनाकर आईपीएल से पहले अपने रेड हॉट फॉर्म का संकेत दे दिया। तिलक की आखिरी तीन टी-20 पारी     107*(56) vs साउथ अफ्रीका, 13 नवंबर 2024     120*(47) vs साउथ अफ्रीका, 15 नवंबर 2024     151(67) vs मेघालय 23 नवंबर 2024 तिलक ने एक नहीं कई रिकॉर्ड तोड़े हैदराबाद के लिए अपनी इस दमदार पारी के साथ अब तिलक वर्मा टी-20 में 150 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय मेंस क्रिकेटर भी बन गए। पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में 147 रन बनाए थे। महिला क्रिकेट में यह रिकॉर्ड किरण नवगिरे के नाम हैं, जो अब महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। 2022 में किरण नवगिरे ने सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नगालैंड के लिए खेलते हुए नाबाद 162 रन बनाए थे। टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा टोटल तिलक ने 18 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक बनाया और दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों पर 122 रन जोड़े, जिसके बूते हैदराबाद ने 4 विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में टीम का सर्वोच्च स्कोर भी है। साथ ही साथ हैदराबाद के नाम अब टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर भी दर्ज हो चुका है।  

20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर राहुल-यशस्वी की जोड़ी ओपनिंग शतकीय साझेदारी करने में कामयाब

पर्थ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे थे, जोकि रिकॉर्ड है। हालांकि दूसरे दिन भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का अंत किया और दूसरी पारी में दमदार शुरुआत की है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। इसके साथ ही इस जोड़ी ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर राहुल-यशस्वी की जोड़ी ओपनिंग शतकीय साझेदारी करने में कामयाब हुई है। इससे पहले सिडनी में वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा के बीच 123 रन की साझेदारी हुई थी। ऑस्ट्रेलिया में छठवीं बार भारतीय ओपनर्स के बीच 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। विदेशी धरती पर अपना दूसरा मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल पहली पारी में कमाल नहीं दिखा सके लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 70 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पहली पारी में भी अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन विवादास्पद तरीके से आउट हुए। राहुल ने पहली पारी में 74 गेंद में 26 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने भी अर्धशतक जड़ दिया है। इससे पहले बुमराह ने एक पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा 11वीं बार किया जबकि टेस्ट में पदार्पण कर रहे हर्षित राणा ने शानदार पहला स्पैल डाला जिसकी मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रन पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिये आखिरी जोड़ी मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने भारत को आखिरी विकेट के लिये काफी इंतजार कराया । आस्ट्रेलिया के नौ विकेट 79 रन पर गिर गए थे जिसके बाद स्टार्क (113 गेंद में 26 रन) और हेजलवुड (31 गेंद में नाबाद सात रन) ने 18 ओवर तक चली 25 रन की साझेदारी की । इसकी वजह से भारतीय टीम 46 रन की ही बढत ले सकी

पर्थ टेस्ट में यशस्वी शतक के करीब, राहुल ने भी जमाये पेअर … AUS की न‍िकली हेकड़ी, भारत की लीड 218

 पर्थ भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के 166 रन हो गया है. टीम इंडिया की कुल बढ़त 212 रनों की हो गई है. यशस्वी जायसवाल 184 गेंद में 88 रनों पर हैं. केएल राहुल 59 रन पर हैं. जायसवाल 7 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं. राहुल के बल्ले से 4 चौके निकले हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. मैच के दूसरे द‍िन आज (23 नवंबर) स्टम्प के समय भारतीय टीम का स्कोर 172/0 है. कुल बढ़त 218 रनों की हो चुकी है. यशस्वी जायसवाल (90) और केएल राहुल (62) रन बनाकर जमे हुए हैं. भारतीय टीम इस मैच में अपनी पहली पारी में 150 रनों पर स‍िमट गई थी. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम पहली पारी में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. भारत को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त म‍िली थी.  भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस  ‘महासीरीज’ में कुल 5 मैच खेले जाने हैं. इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष‍ित राणा का टेस्ट डेब्यू हुआ. वहीं ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से नाथन मैकस्वीनी का डेब्यू हुआ. दूसरे दिन का खेल समाप्त पर्थ टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. दूसरे दिन (23 नवंबर) स्टम्प तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 172 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन बनाकर नाबाद हैं. यशस्वी ने अपनी 193 गेंदों की पारी में 7 चौके और दो छक्के लगाए हैं. वहीं राहुल के बल्ले से चार चौके निकले. राहुल ने 153 गेंदों का सामना किया है. भारतीय टीम की कुल लीड 218 रनों की हो चुकी है. वक्त बदला, हालात बदल गया, और ऑस्ट्रेल‍ियन टीम के जज्बात भी बदल गए हैं… यह हम इसल‍िए कह रहे हैं, क्योंकि पर्थ टेस्ट के पहले दिन (22 नवंबर) जहां लग रहा था कि बल्लेबाजी करना बेहद मुश्क‍िल है. वहीं दूसरे दिन (23 नवंबर) को भारत की दूसरी पारी में ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ऐसा रंग जमाया कि लगा ही नहीं कि यह वही प‍िच है, जहां भारतीय टीम 150 रनों पर लुढ़क गई थी. द‍िन का जब खेल खत्म हुआ तो यशस्वी जायसवाल शतक (90 नॉट आउट) के करीब थे. वहीं केएल राहुल (62 नॉट आउट) भी रंग जमा चुके थे.  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. मैच के दूसरे द‍िन आज (23 नवंबर) स्टम्प के समय भारतीय टीम का स्कोर 172/0 है. कुल बढ़त 218 रनों की हो चुकी है.   भारत ने आज अपनी दूसरी पारी में शानदार खेल द‍िखाया. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दूसरी पारी के दौरान 20 साल बाद एक अनोखा इत‍िहास भी अपने नाम क‍िया. दरअसल, राहुल और यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शतकीय साझेदारी की. इससे पहले साल 2004 में आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग ने पहले विकेट के लिए 123 रनों की पार्टनरश‍िप की थी. वहीं दूसरे दिन पिच का मिजाज बदला-बदला दिखा. दूसरे दिन के खेल में केवल सिर्फ 3 विकेट गिरे. जो सभी ऑस्ट्रेल‍िया के थे. पिच के बदलते मिजाज से पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी हैरान द‍िखे. प‍िच के बदले हुए म‍िजाज पर तो इरफान पठान ने तंज भी कसा और एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया.  इरफान ने की पिच की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘इतनी जल्दी तो मेरी पत्नी का मूड भी चेंज नहीं होता जितनी जल्दी ये पिच बदली है.’ इससे पूर्व ऑस्ट्रेल‍िया की दूसरी पारी 104 रनों पर समाप्त हुई. जिससे भारत को 46 रनों की बढ़त मिल गई. कुल मिलाकर पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम तेज गेंदबाजों के लिए पहले दो दिन स्वर्ग साबित हुआ, क्योंकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में यहां गिरे सभी 20 विकेट तेज गेंदबाजों को मिले. लेकिन जब भारतीय ओपनर्स ने दूसरे दिन बल्लेबाजी की तो ऐसा लगा ही नहीं कि प‍िच का म‍िजाज वही है, जो पहले दिन था. पर्थ टेस्ट में अब तक क्या हुआ? पर्थ के ऑप्टस में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहली पारी में नीतीश कुमार रेड्डी 41 रनों के साथ भारतीय टीम के सबसे बड़े स्कोरर रहे.  ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए. जबकि हेजलवुड को सर्वाधिक चार सफलताएं प्राप्त हुईं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने निकाले. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम दूसरी पारी में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत की पहली पारी के आधार पर 46 रनों की बढ़त म‍िली  बुमराह ने भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. वहीं हर्ष‍ित राणा को 3 और मोहम्मद स‍िराज को 2 विकेट मिले. ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से पहली पारी में हाइएस्ट स्कोरर म‍िचेल स्टार्क (26) रहे. भारत का स्कोर 150 पार दूसरी पारी में भारतीय टीम का स्कोर 150 रन के पार हो चुका है और उसका एक भी विकेट नहीं गिरा है. यशस्वी जायसवाल 86 और केएल राहुल 58 रन पर खेल रहे हैं. भारतीय टीम की कुल लीड 205 रनों की है.

सुनील गावस्कर ने फर्जी लेख पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

नई दिल्ली भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक क्रिकेट वेबसाइट पर उनके नाम से लेख लिखे जाने का पुरजोर खंडन किया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। वेबसाइट क्रिकेट सेप्शन ने शुक्रवार शाम को “नेतृत्व में एक नया युग: बुमराह की कप्तानी और कोहली के नेतृत्व ने टीम इंडिया को पुनर्जीवित किया” शीर्षक से एक कॉलम प्रकाशित किया, जिसमें झूठा दावा किया गया कि यह पूर्व कप्तान द्वारा लिखा गया था। गावस्कर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे को संबोधित किया, एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लेख से कोई संबंध नहीं है और इसे तुरंत हटाने की मांग की। क्रिकेट के दिग्गज ने वेबसाइट से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने को भी कहा, चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में गावस्कर ने कहा, “हाय, मैं सुनील गावस्कर हूं, और मैं कहना चाहता हूं कि क्रिकेट सेप्शन नामक एक वेबसाइट है, जिसने मेरे नाम से एक लेख छापा है। मुझे कहना होगा कि यह पूरी तरह से फर्जी है। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है, और मैं उस वेबसाइट से कहना चाहता हूं कि इसे तुरंत हटा दे। माफ़ी मांगो। अगर तुम ऐसा नहीं करते, तो मैं इस मामले को अपनी कानूनी टीम को सौंप दूंगा। इसलिए जो कुछ भी तुमने पढ़ा है, उस पर एक शब्द भी यकीन मत करो। यह मेरे नाम से लिखा गया एक पूरी तरह से फ़र्जी लेख है।” गावस्कर ने प्रशंसकों से ऑनलाइन गलत सूचनाओं के बारे में सतर्क रहने का भी आग्रह किया, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “इंटरनेट पर जो कुछ भी आप देखते हैं उस पर कभी भी यकीन मत करो #हमेशा सत्यापित करें”। यह विवाद पर्थ स्टेडियम में पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दौरान पैदा हुआ, जहां भारत ने स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह के 5-30 के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर समेटने के बाद चायकाल तक बिना कोई विकेट खोये 84 रन बना लिए। यह 2000 के बाद से घरेलू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे कम स्कोर भी था।  

पर्थ टेस्ट पर शिकंजा कसता हुआ भारत, यशस्वी जायसवाल ने जमाया अर्धशतक

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। भारत के 150 रनों के सामने ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 104 रनों पर सिमट गया है। दूसरी पारी में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने भारत को तगड़ी शुरुआत दी है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत की लीड 150 के करीब है। बात भारतीय गेंदबाजी की करें तो, भारत के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह चमके जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया, वहीं हर्षित राणा को तीन सफलताएं मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क 26 रनों के साथ हाइएस्ट स्कोरर रहे। इससे पहले टीम इंडिया ने नीतिश रेड्डी और ऋषभ पंत की शानदार पारियों के दम पर 150 रन बोर्ड पर लगाए थे। केएल राहुल फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 115 गेंदों का सामना करने के बाद 42 रन बना लिए हैं। यशस्वी 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 23 Nov 2024, 01:47:03 PM IST जायसवाल का अर्धशतक, भारत 100 के पार 38वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी के साथ भारत का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है। केएल राहुल अर्धशतक से कुछ ही रन दूर है।

टी20 क्रिकेट में रचा खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते हुए तिलक वर्मा ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक

नई दिल्ली भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा इन दिनों की गजब की फॉर्म में है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर आतिशी बैटिंग की और क्रिकेट फैंस का दिल जीता। वहीं, तिलक जब शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 में पहला मैच खेलने उतरे तो गर्दा काट दिया। घरेलू टूर्नामेंट में हैदराबाद टीम का हिस्सा तिलक ने मेघालय के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। यह तिलक की टी20 क्रिकेट में लगातार तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने एक खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड रच डाला है, जो तोड़ना आसान नहीं होगा। तिलक ऐसा करने वाले इकलौते प्लेयर दरअसल, तिलक टी20 क्रिकेट में सेंचुरी की हैट्रिक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अलावा कोई भी इस फॉर्मेट में लगातार तीन शतक नहीं लगा सका है। तिलक ने मेघालय से पहले साउथ अफ्रीका में लगातार दो मैचों में शतक लगाया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में नाबाद 107 और चौथे टी20 में नाबाद 120 रन की पारी खेली थी। 22 वर्षीय तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 280 रन जोड़कर प्लेयर ऑफ सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया था। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने चार मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-1 से जीती थी। तिलक वर्मा ने श्रेयस अय्यर को पछाड़ा तिलक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के अलावा एक और कारनामा अंजाम दिया है। वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा है। अय्यर ने 21 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए 147 रन की पारी खेली। अय्यर ने इंदौर के एमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड में 55 गेंदों का सामना करने के बाद सात चौके और 15 छक्के मारे थे। बता दें कि तिलक की पारी की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 248 रन जुटाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 225.37 का रहा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में मात्र 104 रनों पर ढेर, हिलाई रिकॉर्ड बुक, तोड़ा 77 साल पुराना ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के 150 रनों के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में मात्र 104 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ मेजबानों के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यह ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ पहली पारी में सबसे कम स्को है। जी हां, इससे पहले 1947 में ऑस्ट्रेलिया भारत के आगे पहली पारी में 107 रनों पर ऑलआउट हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के लिए के लिए आखिरी विकेट के लिए मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की जिस वजह से टीम 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। इसके अलावा घर पर यह ऑस्ट्रेलिया का साल 2000 के बाद तीसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है। भारत के खिलाफ 104 रन से पहले कंगारू इंग्लैंड के खिलाफ 2010 में 98 पर तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2016 में 85 रनों पर सिमटा था। 2000 के बाद से ऑस्ट्रेलिया का घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर 85 बनाम दक्षिण अफ्रीका होबार्ट 2016 98 बनाम इंग्लैंड मेलबर्न 2010 104 बनाम भारत पर्थ 2024 * 127 बनाम पाकिस्तान सिडनी 2010 136 बनाम न्यूजीलैंड होबार्ट 2011 वहीं टीम इंडिया का यह तीसरा लोएस्ट स्कोर बन गया है जिसके बाद भारत लीड हासिल करने में कामयाब रहा है। इससे पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1936 में 147 रन बनाकर 13 रन की लीड हासिल करने में कामयाब रहा था। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2002 का हैमिल्टन मैच है जब भारत ने 99 रन बनाकर 5 रन की बढ़त हासिल की थी। पहली पारी में सबसे कम स्कोर जिसके लिए भारत ने बढ़त हासिल की 99 बनाम न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2002 (पांच रन की बढ़त) 147 बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स 1936 (13) 150 बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2024 (46) * 179 बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 1981 (13) ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर ढेर करने में कप्तान जसप्रीत बुमराह का अहम रोल रहा जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया। वहीं हर्षित राणा को तीन तो मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं मिली।

पर्थ टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों को जोरदार कमबैक, ऑस्ट्रेल‍िया सस्ते में सिमटी 46 रनों की बढ़त म‍िली

पर्थ  भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट का आज (23 नवंबर) दूसरा द‍िन है. इस मुकाबले में भारतीय की पहली पारी महज 150 रनों पर आउट हो गई. अब ऑस्ट्रेल‍िया की टीम पहली पारी में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. आज इस मैच का दूसरा द‍िन है. भारतीय टीम इस मैच में अपनी पहली पारी में 150 रनों पर स‍िमट गई. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम 104 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त म‍िली है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रनों पर सिमट गई है. पहली पारी के आधार पर भारत को 46 रनों की लीड मिली है. ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट मिचेल स्टार्क के रूप में गिरा, जो 26 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे. भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. वहीं हर्षित राणा को तीन, जबकि मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं हासिल हुईं. जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच पहले दिन से ही रोमांचक हो चला है. भारतीय टीम 150 रन पर ऑलआउट हुई तो सभी बल्लेबाजों की बुराई करने लगे लेकिन इसके बाद जो जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजों ने किया उसने मैच का रोमांच दोगुना कर दिया. कप्तान बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन यादगार प्रदर्शन किया. गेंदबाजी और कप्तानी दोनों में से कंगारू टीम के पसीने छुड़ा दिए. पर्थ टेस्ट के पहले दिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और मैच में टीम इंडिया को वापसी कराई. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया और उनके ओपनर्स को जल्दी पवेलियन भेज दिया. बुमराह ने इसके बाद स्टीव स्मिथ का विकेट लिया जो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इस विकेट को लेने के साथ ही बुमराह ने वो कर दिया जो इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में आकर नहीं कर पाया था. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास बुमराह ने इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. बुमराह एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक (पहली ही गेंद पर आउट) पर आउट किया है. स्मिथ केवल दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. 2014 में डेल स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था. इसके बाद 10 साल तक स्मिथ गोल्डन डक पर आउट नहीं हुए थे. बुमराह ने स्मिथ को पहली ही गेंद पर आउट कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. हैट्रिक से चूके बुमराह रोहित शर्मा की जगह इस मैच में कप्तानी कर रहे बुमराह पर्थ टेस्ट की पहली पारी में हैट्रिक से चूक गए. उनके चार विकेट और बाकी गेंदबाजों की घातक बॉलिग की वजह से भारत ने पहले दिन 7 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट कर दिया. पहले दिन के अंत में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 67/7 था, जबकि भारत ने 150 रन बनाए थे.

14 मार्च से आईपीएल 2025 का होगा आगाज, 25 मई को खेला जायेगा

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अगला सत्र 14 मार्च 2025 से शुरु होगा और फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जायेगा। फ्रेंचाइजी को भेजे गए ईमेल में आईपीएल के तीन सत्रों के लिए घोषित तारीखों के बारे में बताया गया है। घोषणा के अनुसार टूर्नामेंट का अगला सत्र 14 मार्च 2025 से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। वहीं 2026 का सत्र 15 मार्च से 31 मई तक चलेगा। जबकि 2027 का सत्र 14 मार्च से 30 मई तक होगा। घोषणा के अनुसार पिछले सत्र की तरह 2025 सत्र में 74 मैच होंगे। हालांकि यह संख्या आईपीएल द्वारा 2022 में सूचीबद्ध 84 मैचों से दस कम है। नए चक्र के लिए टेंडर दस्तावेज में आईपीएल ने हर सत्र में मैचों की अलग अलग संख्या का वर्णन किया है। 2023 और 2024 में 74 मैच जबकि 2025 और 2026 में 84 और इस अनुबंध के अंतिम वर्ष यानी 2027 में 94 मैच खेले जाने का जिक्र था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने सभी खिलाड़ियों अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों को 2025 सत्र में खेलने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा अधिकतर पूर्ण सदस्य देश इंग्लैंड, श्रीलंका बंगलादेश, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के क्रिकेट बोर्डो ने अपने खिलाड़ियों को अगले तीन सत्र के लिए आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी है। इसमें पाकिस्तान शामिल नहीं है, जिनके खिलाड़ियों को 2011 के बाद से ही आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet