LATEST NEWS

रोहित पहले टेस्ट में कप्तान नहीं,बुमराह करेंगे कप्तानी, पोंटिंग ने ऐसा क्या कहा

मुंबई  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की है कि अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाते हैं तो स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। सोमवार (11 नवंबर) को मुंबई में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर ने कहा, “अगर रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं होते हैं तो पर्थ में पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करेंगे।” इस दौरान गंभीर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ मेरी बातचीत केवल भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने को लेकर होती है। यही टीम खेल होता है। इसमें टीम पहले होती है। गंभीर ने कहा कि अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते तो केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन सलामी बल्लेबाज के विकल्प होंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं, भारत का कोच बनना सम्मान और सौभाग्य की बात है। कोच ने कहा कि हम जिन आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं हमें वह स्वीकार हैं। हमें अब आगे बढ़ना होगा। ऑस्ट्रेलिया एक नई सीरीज है। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की आलोचना के बाद सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। वह भारतीय क्रिकेट को लेकर क्यों चिंतित हैं। विराट और रोहित वापसी करेंगे। पोंटिंग ने हाल ही में कहा था कि विराट ने पिछले पांच सालों में केवल दो टेस्ट शतक बनाए हैं। यह मुझे सही नहीं लगा, लेकिन अगर यह सही है, तो मेरा मतलब है, यह चिंता का विषय है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा, “पहली और सबसे बड़ी चुनौती निश्चित रूप से परिस्थितियां हैं। क्योंकि जब आप भारत में खेलते हैं तब ऑस्ट्रेलिया की तुलना में परिस्थितियां पूरी तरह से अलग होती हैं। मुझे लगता है कि अगर हम सीरीज शुरू होने से पहले 10 दिन अच्छी तैयारी कर पाते हैं, तो हम अच्छी स्थिति में होंगे। हमारे पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो कई बार ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं। इसलिए उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के काम आएगा। ये 10 दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। 22 तारीख की सुबह हमें पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए और पहली गेंद से ही धमाकेदार शुरुआत करनी चाहिए।” न्यूजीलैंड के साथ सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर गौतम गंभीर ने कहा, “हमें जो आलोचना मिल रही है, हम उसे स्वीकार करते हैं। हम आगे बढ़ते रहते हैं, और हर दिन बेहतर होते रहते हैं। मुझे पता है कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इससे कुछ भी नहीं बदलता। ऑस्ट्रेलिया एक नई सीरीज और एक नया प्रतिद्वंद्वी है। हम यह सोचकर मैदान पर उतरते हैं कि हम निश्चित रूप से उस सीरीज को जीतने की कोशिश करेंगे।” ‘सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं’ गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डंकन फ्लेचर के समय जैसा दबाव महसूस होता है जब टीम बदलाव के दौर में थी, उन्होंने कहा, “मैं बदलाव के बारे में नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैचों के बारे में सोच रहा हूं। बदलाव हो या न हो, अगर ऐसा होना है तो होगा, लेकिन मैं भारतीय टीम में कुछ ऐसे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को देख रहा हूं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।” भारतीय कोच ने यह भी पुष्टि की है कि अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में विकल्प के रूप में मौजूद हैं। हमें सही समय पर सही सवाल पूछने चाहिए: पोंटिंग अगर रोहित मैच में नहीं खेलते हैं तो टीम की अगुआई की जिम्मेदारी उप-कप्तान बुमराह पर होगी. पोंटिंग ने कहा कि 30 वर्षीय बुमराह के पास भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारियों को संभालने का काफी अनुभव है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में उसके लिये काफी सारे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप इस अनुभव का इस्तेमाल करें. भले ही आप कप्तान हों. पोंटिंग ने कहा कि हमें सही समय पर सही सवाल पूछने चाहिए, क्योंकि चाहे हमने कितना भी क्रिकेट खेला हो, हम हमेशा सही नहीं होते. बुमराह में है मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की क्षमता खेल के लंबे प्रारूप में बुमराह अब भी भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बने हुए हैं और वह आईसीसी टेस्ट सूची में तीसरे स्थान पर काबिज है. पोंटिंग का मानना ​​​​है कि बुमराह में मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की काबिलियत है. उन्होंने यह भी कहा कि बुमराह जैसे खिलाड़ी अतिरिक्त दबाव और जिम्मेदारी में अच्छा खेल दिखाते हैं. वैसे भी वह हमेशा लंबे समय से तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते रहे हैं. भले ही यह लाल गेंद का क्रिकेट हो, टी20 हो या फिर वनडे. वह मुख्य खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम निकल चुकी है. भारत को लगभग 1.5 महीने के इस दौरे पर पांच टेस्ट खेलने हैं. टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के भारतीय टीम की स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद … Read more

हरियाणा के ओपनर यशवर्धन दलाल ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफ़ी मुकाबले में मुंबई के ख़‍िलाफ़ नाबाद रन 426 जड़े

गुरुग्राम हरियाणा के ओपनर यशवर्धन दलाल ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफ़ी मुकाबले में मुंबई के ख़‍िलाफ़ शनिवार को रिकॉर्ड नाबाद 426 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में चौहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्‍लेबाज़ हैं। उन्‍होंने उत्तर प्रदेश के समीर रिज़वी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने पिछले सत्र में 312 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। मुंबई ने सुल्‍तानपुर हरियाणा के गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया था। यशवर्धन की शानदार पारी के दम पर हरियाणा ने तीसरे दिन रविवार की सुबह को आठ विकेट पर 742 रनों पर पारी घोषित कर दी। यशवर्धन 426 रन नाबाद बनाकर पवेलियन लौटे। पिछले दो मैचों में मध्‍य प्रदेश के ख़‍िलाफ़ चार और झारखंड के ख़‍िलाफ़ 23 और 67 रन बनाने वाले यशवर्धन को इस मैच में ओपनिंग पर भेजा गया था और उन्‍होंने अर्श रांगा के साथ पहले विकेट के लिए 410 रन की साझेदारी की। रांगा ने भी 151 रनों की पारी खेली। यशवर्धन ने अपनी मैराथन पारी में 463 गेंद में 46 चौके और 12 छक्‍के लगाए हैं। यह पहली बार नहीं है जब झज्‍जर के इस बल्‍लेबाज़ ने बड़ी पारी खेलकर सभी का ध्‍यान खींचा है। यशवर्धन ने दिसंबर 2021 में अंडर-16 लीग मैच में 237 रन की पारी खेली थी। उस मैच में हरियाणा ने 40 ओवर के मैच में 452 रन बनाए थे।

गॉफ ने रोमांचक मुकाबले में झेंग को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब जीता

रियाद कोको गॉफ ने शानदार वापसी करते हुए चीन की झेंग किनवेन को 3-6, 6-4, 7-6(2) से हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। यह उनके करियर का पहला साल का आखिरी चैंपियनशिप खिताब है। रियाद में इस जीत के साथ गॉफ को 48,05,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम मिलेगा, जो डब्ल्यूटीए टूर इवेंट का सबसे बड़ा पुरस्कार है। इसके साथ ही, अमेरिकी खिलाड़ी ने लगातार दूसरे साल सीजन के अंत में वर्ल्ड नंबर 3 रैंकिंग हासिल की है। तीसरी बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेलते हुए गॉफ को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में वह पिछड़ रही थीं, और तीसरे सेट में भी दो बार ब्रेक डाउन में थीं, जहां झेंग 5-4 पर मैच जीतने के करीब थीं। लेकिन गॉफ ने हर मौके पर संघर्ष करके बाधाओं को पार किया और अपने करियर का 9वां डब्ल्यूटीए टूर सिंगल्स खिताब जीता। 1972 में डब्ल्यूटीए फाइनल्स शुरू होने के बाद से, गॉफ 21 वर्ष से कम उम्र में यह टूर्नामेंट जीतने वाली चौथी अमेरिकी खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले क्रिस एवर्ट, ट्रेसी ऑस्टिन और सेरेना विलियम्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा, गॉफ 1990 के बाद पहली अमेरिकी हैं जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में चार टॉप-10 खिलाड़ियों को हराया है। इससे पहले 1996 ओलंपिक में लिंडसे डेवनपोर्ट ने यह कारनामा किया था। गॉफ ने इस साल का शानदार अंत रियाध में जीत के साथ किया। यूएस ओपन में हार के बाद, उन्होंने अपने पिछले 14 मैचों में से 12 मैच जीतकर इस साल को खत्म किया। झेंग का भी सीजन शानदार रहा। विंबलडन के बाद से, इस साल की ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता झेंग ने 31-6 का जीत-हार का रिकॉर्ड बनाया।  

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें रोहित एंड कंपनी के लिए कई सरप्राइज पैकेज हैं, जो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चुनी टीम में दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनमें से एक का टेस्ट डेब्यू होना तय माना जा रहा है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम का ऐलान किया है। नाथन मैक्स्वीनी और जोश इंगलिस को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। 13 सदस्यीय टीम में ये दोनों ही नए चेहरे हैं। कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के साथ तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे जबकि तेज गेंदबाजों में स्कॉट बोलैंड टीम में जगह बना पाने में कामयाब रहे हैं। 25 साल के बल्लेबाज नाथन मैक्स्वीनी ओपनिंग की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। उनके चुने जाने की पूरी उम्मीद थी, उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ दूसरे दावेदारों के मुकाबले कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन किया था। नाथन लियोन टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिन विकल्प हैं, जबकि मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ी अन्य स्पिन गेंदबाजी विकल्प के रूप में टीम में मौजूद हैं। एलेक्स कैरी पहली पसंद के विकेटकीपर बने हुए हैं और दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड में बल्ले से भी शानदार फॉर्म में हैं, जहां वह वर्तमान में छह पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक के साथ रन-चार्ट में शीर्ष पर हैं। जोश इंग्लिस का चयन सिर्फ बैकअप विकेटकीपर के तौर पर नहीं, बल्कि रिजर्व बल्लेबाज के तौर पर किया गया है, क्योंकि उनकी दोहरी क्षमताएं उन्हें एक्स-फैक्टर बनाती हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में भी रन बनाए हैं, और वर्तमान में शील्ड सीजन में वह शानदार फॉर्म में हैं। पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम : पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैक्स्वीनी, जोश इंग्लिस, जॉश हेजलवुड  

सिटी की लगातार हार पर गार्डियोला ने कहा, ‘शायद कोई दूसरी टीम है इस बार खिताब की हकदार’

लंदन मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला ने कहा है कि उनकी टीम के चार साल तक प्रीमियर लीग खिताब के बाद अब किसी अन्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतने का समय आ गया है। उन्होंने संकेत दिया कि चैंपियन के रूप में उनका दबदबा खत्म हो सकता है। सिटी को ब्राइटन एंड होव एल्बियन से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह स्पेनिश दिग्गज की अपने मैनेजर करियर में पहली बार सभी प्रतियोगिताओं में लगातार चौथी हार है। उन्होंने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, “सात वर्षों तक छह प्रीमियर लीग जीतने के बाद, शायद एक साल कोई अन्य टीम इसकी हकदार होगी।” एर्लिंग हालैंड ने पहले हाफ में सिटी को बढ़त दिलाई थी, लेकिन 78वें मिनट में जोआओ पेड्रो ने उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया। इसके पांच मिनट बाद, ओ’राइली ने गोल करके सिटी को हरा दिया। इस तरह फैबियन हर्ज़ेलर की टीम जीत गई। यह परिणाम ब्लूज के छह वरिष्ठ खिलाड़ियों जेरेमी डोकू, जैक ग्रीलिश, जॉन स्टोन्स और रूबेन डायस के चोटिल होने के कारण अनुपस्थित रहने तथा बैलन डी’ओर विजेता रॉड्रिगो और ऑस्कर बॉब के लंबे समय से अनुपस्थित रहने के बाद आया है। गार्डियोला का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय अवकाश के दौरान घरेलू मैचों से मिले ब्रेक से उनकी टीम के कई खिलाड़ियों की वापसी से उनकी टीम के भाग्य में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा, “मैं इन दस दिनों में अपने दिमाग को साफ रखूंगा, खिलाड़ी फिट होकर वापस आएंगे, यही हमारा लक्ष्य है। जब खिलाड़ी वापस आएंगे, तो मैं पहले हाफ के स्तर पर खेलना चाहूंगा। आज का पहला हाफ वाकई अच्छा था। 70 मिनट वाकई शानदार रहे। मुझे पता है कि हम कैसे खेल रहे हैं। मैं आपको आश्वस्त नहीं कर सकता। हम जिस स्तर पर खेल रहे हैं, वह कुछ मौकों पर वाकई अच्छा है, लेकिन हम लंबे समय तक इसे जारी नहीं रख पा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अवकाश के बाद, सिटी प्रीमियर लीग में टोटेनहैम हॉटस्पर की मेजबानी करेगी, तथा उसके बाद यूईएफए चैम्पियंस लीग में डच टीम फेयेनोर्ड का सामना करेगी।

चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 10 नवंबर को गकबेर्हा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका है। सैमसन अगर आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भी सेंचुरी लगाते हैं तो वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बनेंगे जिसने T20I में शतक की हैट्रिक लगाई हो। जी हां, इससे पहले सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक ठोक चुके हैं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ चार ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने बैक टू बैक दो T20I में शतक ठोके हैं। इस सूची में संजू सैमसन के अलावा फ्रांस के गस्टव मैकेन, साउथ अफ्रीका के रिली रोसो और इंग्लैंड के फिल सॉल्ट शामिल हैं, मगर किसी भी बल्लेबाज ने आज तक T20I में शतक की हैट्रिक नहीं लगाई है।   ओपनिंग में चमकी सैमसन की किस्मत 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संजू सैमसन नियमित मौके ना मिलने की वजह से कभी टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए। वहीं जब उन्हें मौके मिले तो वह अपनी काबिलियत को साबित नहीं कर पाए। ऐसे में जब नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को 7 मैचों का आश्वानसन दिया तो इस खिलाड़ी की किस्मत चमक गई। सैमसन ने खुलासा किया कि सूर्यकुमार यादव ने उन्हें दलीप ट्रॉफी के दौरान ही कह दिया था कि अगले 7 मैचों में उन्हें मौका देने वाले हैं, चाहे उनका परफॉर्मेंस कैसा भी हो। बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो टी20 में सैमसन कुछ कमाल नहीं दिखा पाए, मगर आखिरी टी20 में उन्होंने शतक ठोक दिया। अब साउथ अफ्रीका दौरा उनके करियर के लिए काफी अहम हो गया है। पहले टी20 में तो उन्होंने शतक ठोक दिया है, अगर अगले तीन में से दो मुकाबलों में वह 50 से अधिक का स्कोर खड़ा करते हैं तो वह ओपनिंग के स्लॉट में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

गुडाकेश मोती ने कैच पकड़ा, जो लगभग बाउंड्री के पार जा रहा था, जमकर हो रही तारीफ

नई दिल्ली वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जीत लिया है। फिल साल्ट ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के छक्के छुड़ा दिए। साल्ट ने करियर का तीसरा टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा है और तीनों ही शतक उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़े। हालांकि, इस मैच में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। तारीफ इसलिए, क्योंकि एक कैच गुडाकेश मोती ने पकड़ा, जो लगभग बाउंड्री के पार जा रहा था। एक ही हाथ से उन्होंने कैच पकड़़ा और जोस बटलर की पारी को पहली गेंद पर समाप्त कर दिया। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी। कप्तान जोस बटलर सातवें ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाजी के लिए सामने आए। उन्होंने अपनी पारी की पहली गेंद का सामना किया और उस पर बल्ला चलाया। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर जोस बटलर ने बल्ला चलाया तो गेंद थर्ड मैन की तरफ चली गई। गेंद हवा में थी और गुडाकेश मोती थर्डमैन के थोड़े से दाएं ओर थे। वे दौड़कर गेंद के करीब पहुंचे और हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ लिया। हालांकि, उनका बैलेंस बिगड़ गया था और वे जमीन पर गिर पड़े थे, लेकिन गेंद या उनका शरीर बाउंड्री से नहीं लगा। इस तरह उन्होंने कैच पकड़ा और जोस बटलर हैरान रह गए। वे मुस्कुरा जरूर रहे थे, लेकिन इस बात को लेकर हैरान भी थे कि आखिर ये कैच पकड़ कैसे लिया, क्योंकि गेंद लगभग उनके शरीर से पीछे निकल चुकी थी और बाएं हाथ को उन्होंने ऊपर करके कैच पकड़ा था। अगर कुछ माइक्रो सेकंड की भी देरी होती तो गेंद बाउंड्री के पार जाकर गिरती और बटलर को छक्का मिल जाता। हालांकि, इस कैच का कोई फायदा वेस्टइंडीज को नहीं मिला, क्योंकि इसके बाद टीम को कोई सफलता नहीं मिली। इस मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को करारी हार का सामना भी करना पड़ा।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज, बदल गया है मैच का समय, जाने कितने बजे से होगा शुरू

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 10 नवंबर को गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे शुरू हुआ था, मगर दूसरे टी20 की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव है। IND vs SA दूसरा टी20 एक घंटा पहले यानी कि भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहला मैच 61 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में आज भारत की नजरें मेजबानों को गक्वेबरहा में भी धूल चटाकर अपनी बढ़त को दोगुना करने पर होगी। आइए इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 कब खेला जाएगा? India vs South Africa दूसरा टी20 आज यानी रविवार, 10 नवंबर को खेला जाएगा। IND vs SA 2nd T20I कहां खेला जाएगा? इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क पर खेला जाएगा। India vs South Africa दूसरा टी20 कितने बजे शुरू होगा? IND vs SA 2nd T20I भारतीय समयानुसार रात साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 को टीवी पर कैसे देखें लाइव? India vs South Africa दूसरे टी20 को भारतीय फैंस स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। India vs South Africa T20I Schedule 8 नवंबर: पहला टी20, डरबन में (भारत 61 रनों से जीता) 10 नवंबर: दूसरा टी20, गेकेबरहा में (भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे) 13 नवंबर: तीसरा टी20, सेंचुरियन में(भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) 15 नवंबर: चौथा टी20, जोहान्सबर्ग में (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका स्क्वॉड- भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक , आवेश खान, यश दयाल। साउथ अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरा और चौथा टी20ई), ट्रिस्टन स्टब्स।

भारत को दूसरे टी20 में जीत दर्ज करके अपना विजय अभियान जारी रखना है तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी

गकेबरहा  संजू सैमसन अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे लेकिन भारत को अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करके अपना विजय अभियान जारी रखना है तो उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। सैमसन ने डरबन में खेले गए पहले मैच में 50 गेंद पर 107 रन की शानदार पारी खेली थी जिससे भारत ने यह मैच 61 रन से जीता। भारत के अन्य बल्लेबाज हालांकि पर्याप्त योगदान नहीं दे पाए थे जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय होगा।  सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कई मौके मिलने के बावजूद उनका फायदा नहीं उठा पाए जो टीम प्रबंधन के लिए बड़ी चिंता है। वह इस साल के शुरू में जिंबॉब्वे के खिलाफ शतक बनाने के बाद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत की अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन टीम प्रबंधन अभिषेक के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव को देखकर निराश होगा। विशेषकर तब जबकि वह रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस छोटे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के अन्य विकल्पों की तलाश कर रहा है। तिलक वर्मा ने 18 गेंद पर 33 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन उन्हें इस तरह की शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है। भारतीय मध्य क्रम में एक स्थान के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है और अगर वर्मा को अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहले मैच में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। भारतीय मध्यक्रम कागजों पर मजबूत नजर आता है लेकिन पहले मैच में वे साझेदारी निभाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। भारत ने 36 रन के अंदर छह विकेट गवाएं जिससे एक समय बेहद मजबूत स्थिति में होने के बावजूद वह आठ विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच पाया। इससे भारत के मध्य और निचले क्रम की कमजोरी भी उजागर हुई। भारत को दूसरे मैच में इस क्षेत्र में सुधार करना होगा। भारत के गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया तथा दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में 17.5 ओवर में 141 रन पर आउट कर दिया। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लेकर अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा जबकि उनके स्पिन जोड़ीदार रवि बिश्नोई ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो वह इस साल जून में भारत के हाथों टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने में असफल रहा। उसे अपने कई सीनियर खिलाड़ियों की कमी खल रही है। दक्षिण अफ्रीका को अगर भारत का विजय अभियान रोकना है तो उसके युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा। टीम इस प्रकार हैं: भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक। आवेश खान, यश दयाल. दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, ट्रिस्टन स्टब्स। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।  

लखनऊ ऑक्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुनने की कोशिश करेगी: कोच लैंगर

आरसीबी को बेहतर बनाने चहल, अश्विन सहित इन खिलाड़ियों को शामिल करें : डिविलियर्स पर्थ में ख्वाजा के जोड़ीदार के तौर पर उतरेंगे मैकस्वीनी : बेली लखनऊ ऑक्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुनने की कोशिश करेगी: कोच लैंगर मुंबई दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में रहे स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 2025 आईपीएल नीलामी को लेकर अपने सुझाव दिये हैं। डिविलियर्स ने कहा कि टीम को बेहतर बनाने के लिए गेंदबाजी में बदलाव की जरुरत है। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों को खिलाड़ियों को शामिल करना होगा। इसके अलावा तेज गेंदबाज के तौर पर कैगिसा रबाडा और भुवनेश्वर कुमार को भी शामिल किया जाये। डिविलियर्स ने कहा कि आरसीबी को चहल को अपनी टीम में वापस लाना चाहिए।इसके अलावा अश्विन को अपनी टीम से जोड़ना चाहिए। साथ ही कहा कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये दोनों टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। चहल और अश्विन दोनों ही पिछले सत्र में साथ थे। ये दोनों ही राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे, जिन्हें इस बार बरकरार नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि रबाडा और भुवनेश्वर को टीम में लाइए। रबाडा, चहल, भुवी और अश्विन मिलकर कमाल कर सकते हैं। अब देखना होगा कि आरसीबी प्रबंधन उनकी सलाह को कितनी गंभीरता से लेता है। इसमें विराट कोहली की भी अहम भूमिका रह सकती है, जो आरसीबी के लिए पहले सत्र से खेल रहे हैं। गौरतलब है किआरसीबी ने आईपीएल के लिए 3 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। उसने विराट कोहली को 21 करोड़, रजत पाटीदार को 11 करोड़ और यश दयाल को 5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम के साथ जोड़े रखा है। पर्थ में ख्वाजा के जोड़ीदार के तौर पर उतरेंगे मैकस्वीनी : बेली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ 22 नवंबर से शुरु हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों में लगी है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल ये था कि डेविड वार्नर के संन्यास के कारण पारी की शुरुआत के लिए किये उस्मान ख्वाजा के साथ किसे भेजा जाये क्योंकि स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पारी की शुरुआत करते हुए असफल रहे हैं। ऐसे में अब एक युवा बल्लेबाज का नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम के खिलाफ पर्थ में नैथन मैकस्वीनी पारी शुरु करेंगे। मैकस्वीनी अभी ऑस्ट्रेलिया ए टीम के कप्तान हैं। उनके नाम की घोषणा स्वयं मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने की थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज मैकस्वीनी पहली बार अपने करियर में पारी शुरु करेंगे। मैकस्वीनी ने इंडिया ए के खिलाफ पहले मैच की दोनों पारियों में अच्छी बल्लेबाजी कर अपने चयन को सही साबित किया है। मैकस्वीनी के साथ मार्कस हैरिस शीर्ष क्रम में होंगे। वहीं 19 वर्षीय सैम कोंस्टास चौथे नंबर पर खिसक गए हैं, इससे अंदाजा होता है कि उनके अंतिम ग्यारह मेंचयन की संभवना कम है जबकि मैकस्वीनी ने पहले मैच में रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। वहीं, कैमरोन बैनक्रॉफ्ट तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। मैकस्वीनी को अभी तक ओपनिंग का कोई अधिक अनुभव नहीं है, क्वींसलैंड से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया आने के बाद से ही वह तीसरे नंबर प बल्लेबाजी करते रहे हैं। लखनऊ ऑक्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुनने की कोशिश करेगी: कोच लैंगर आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों और होमवर्क में जुटी हुई है। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ने का इरादा जताया है। लखनऊ ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान और आयुष बदौनी को रिटेन किया है। ऑक्शन के लिए इस टीम के पास 69 करोड़ रुपये का पर्स होगा। लैंगर ने फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “यह सब रणनीति पर निर्भर करता है। लेकिन मैं बस इतना जानता हूं, ‘प्रतिभा तो प्रतिभा ही होती है, और दुनिया में बहुत कम ऑलराउंडर हैं क्योंकि ऐसा करना वाकई बहुत मुश्किल काम है। चाहे वह बल्लेबाजी ऑलराउंडर हो या गेंदबाजी ऑलराउंडर, इसलिए वे हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं।” “यह इस मायने में एक अच्छा सवाल है कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विशेषज्ञों का सबसे बड़ा प्रभाव होता है। लेकिन अगर हम मार्कस स्टोइनिस जैसे किसी खिलाड़ी को लेते हैं, तो वह अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ बोनस के तौर पर भी टीम में आ जाता है। हम नीलामी में जितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी चुन सकते हैं, उतने चुनने की कोशिश करेंगे क्योंकि प्रतिभा और क्लास ही जीत दिलाती है।” आईपीएल 2025 में लखनऊ के शीर्ष पांच रिटेंशन तय करने के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर लैंगर ने बताया, “यह किसी के लिए भी आश्चर्य की बात नहीं होगी कि हमने रवि बिश्नोई को रिटेन किया। न केवल गेंद से बल्कि वह इस टीम गेम में एक नई जान डालते हैं। हम इस साल उनसे बड़ी उम्मीदें कर रहे हैं। मोहसिन खान भी अच्छा ऑप्शन है और वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। अगर वह स्वस्थ और फिट रहते हैं, तो वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। “एक और नाम है आयुष बदौनी का। मुझे लगता है कि उनमें बहुत प्रतिभा है और वे अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। अगर वह यह प्रदर्शन जारी रखेंगे, तो उन्हें मौके मिलेंगे। मयंक यादव बस फिट रहे क्योंकि अगर ऐसा रहा तो वो अपनी छाप जरूर छोड़ेंगे।अगर वह फिट और स्वस्थ रहा तो भारतीय टीम में उससे बड़ी उपलब्धियां देखने को मिलेंगी।” लखनऊ ने 2022 और 2023 सीजन में आईपीएल प्लेऑफ में प्रवेश किया है, लेकिन 2024 संस्करण में इससे बाहर हो गया। लैंगर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम कई लोगों के लिए सिरदर्द है।    

नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के दिग्गज जान जेलेज्नी के साथ एक नई पारी की शुरुआत

नई दिल्ली लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने जैवलिन थ्रो के दिग्गज जान जेलेज्नी के साथ एक नई पारी की शुरुआत की है। तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक जान जेलेज्नी लंबे समय से चोपड़ा के आदर्श रहे हैं और अब वह कोच के रूप में उनका मार्गदर्शन करेंगे। दरअसल, नीरज चोपड़ा अभी तक जर्मन कोच क्लॉस बार्टोनिएट्ज के साथ काम कर रहे थे, लेकिन क्लॉस बार्टोनिएट्ज ने हाल ही में कोचिंग से संन्यास लिया है। चोपड़ा ने कहा, “मैं हमेशा से जान की तकनीक और सटीकता का मुरीद रहा हूं। मैंने उनके कई वीडियो देखे और उससे बहुत कुछ सीखा। वह इतने वर्षों तक खेल में सर्वश्रेष्ठ रहे और मेरा मानना है कि उनके साथ काम करना अमूल्य होगा क्योंकि हमारे थ्रो करने की शैली काफी मेल खाती है। उनका ज्ञान बेजोड़ है और भविष्य में उनका मार्गदर्शन मेरे लिए अहम होगा। अपने करियर में अगले स्तर की ओर बढ़ने के लिए जान का मेरे साथ होना सम्मान की बात है।” जान जेलेज्नी ने कहा, “मैंने कई साल पहले ही नीरज के बारे में एक बेहतरीन प्रतिभा के रूप में बात की है। जब मैंने उन्हें उनके करियर की शुरुआत में देखा था, तो मुझे शीर्ष परिणामों के लिए बहुत संभावनाएं महसूस हुईं। मैंने यह भी कहा कि अगर मुझे चेकिया के बाहर से किसी को कोचिंग देनी पड़े, तो मेरी पहली पसंद नीरज होंगे। मुझे उनकी कहानी पसंद है और मुझे उनमें बहुत संभावनाएं नज़र आती हैं, क्योंकि वह युवा हैं और सुधार करने में सक्षम हैं। कई एथलीट कोचिंग के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं, इसलिए मेरे लिए यह काम करना बहुत सम्मान की बात है। हम एक-दूसरे को और करीब से जान रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका में एक पारंपरिक शीतकालीन शिविर में व्यक्तिगत रूप से शुरुआत करेंगे। मुझे उनकी प्रगति पर विश्वास है, खासकर तकनीकी पहलू में, ताकि वह मुख्य चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल करना जारी रख सकें।” 1992, 1996 और 2000 ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी के नाम अब तक के दस सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से पांच हैं, और उन्होंने 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर के वर्तमान रिकॉर्ड को हासिल करने के दौरान चार बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। जब चोपड़ा ने टोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक जीता था, तब जान जेलेज्नी दोनों अन्य पदक विजेताओं जैकब वाडलेज (रजत) और विटेजस्लाव वेस्ली (कांस्य) के कोच थे। उन्होंने दो बार की ओलंपिक चैंपियन और तीन बार की विश्व चैंपियन बारबोरा स्पोटाकोवा को भी कोचिंग दी है।  

पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने को तैयार नहीं

लाहौर  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नक़वी ने कहा है कि वह चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने को तैयार नहीं हैं। लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “उनकी इस बारे में बीसीसीआई से कोई आधिकारिक बात नहीं हुई है और ना ही बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से कोई आपत्ति जताई है।” नक़वी ने आगे कहा, “मैंने इस बारे में अपनी टीम से बात की है और हमारा रूख़ साफ़ है कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो हमें इसको लिखित रूप में दें। तब तक हाइब्रिड मॉडल के बारे में कोई भी बात नहीं होगी और हम इसे स्वीकार करने को तैयार भी नहीं हैं। भारतीय मीडिया भले ही ऐसा कुछ रिपोर्ट कर रही हो, लेकिन अभी तक पीसीबी से इस बारे में कोई औपचारिक बात नहीं हुई है।” नक़वी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए भारत का दौरा किया था, इसलिए भारत को भी पाकिस्तान आना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर हमें भारत से कोई पत्र मिलता है तो हम अपनी सरकार के पास जाएंगे और उनके निर्णय को मानेंगे। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए एशिया कप का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर किया था और पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप के लिए वहां गई थी। लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो सकता। अगर ऐसा होता है तो अगली बार से हम भी भारत में किसी टूर्नामेंट में जाने के लिए सरकार से अनुमति लेंगे, ना कि पीसीबी कोई निर्णय लेगी।” राजनीतिक तनाव के कारण 2012-13 के बाद से दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं हुई है, वहीं दोनों देशों के बीच आख़िरी टेस्ट 2007 में हुआ था। नक़वी ने कहा कि क्रिकेट, राजनीति से मुक्त होना चाहिए। चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए लाहौर, रावलपिंडी और कराची तीन मैदान निर्धारित किए गए हैं, लेकिन भारत को प्रस्ताव दिया गया है कि वे अपने सभी मैच लाहौर में खेल सकते हैं, जो कि भारतीय बॉर्डर से काफ़ी पास है। इससे भारतीय दर्शकों को भी सुविधा होगी। पीसीबी ने बताया है कि उसने भारतीय दर्शकों के लिए लगभग 17,000 वीज़ा की व्यवस्था की है। नक़वी ने कहा, “लगभग सभी देश चाहते हैं कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में हो और पीसीबी उन्हें हर सुविधा देने को तैयार है। मैं कुछ बोर्ड के भी संपर्क में हूं और सभी यहां खेलने के लिए उत्साहित हैं। मुझे नहीं लगता कि इसे कोई राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहिए। हम हर टीम को हर तरह की सुविधा देंगे। हम चाहते हैं कि इस टूर्नामेंट के लिए विदेशों से भी फ़ैंस आएं।” ईएसपीएन क्रिकइंफो को मिली जानकारी के मुताबिक़ बीसीसीआई ने भले ही इस मामले को औपचारिक रूप से साझा नहीं किया है, लेकिन उनका रूख़ बदलने वाला नहीं है। वे पाकिस्तान जाने के लिए भारत सरकार की अनुमति का इंतज़ार करते रहे हैं और अभी भी वही करेंगे। हालांकि अभी साफ़ नहीं हो पाया है कि बीसीसीआई ने अभी तक इस टूर्नामेंट के लिए अनुमोदन मांगा है या नहीं। ग़ौरतलब है कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में 19 फ़रवरी से 9 मार्च के बीच होने वाला है, जिसके शेड्यूल की औपचारिक घोषणा आईसीसी द्वारा अभी होनी बाक़ी है।    

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग डब्ल्यूटीए फाइनल्स में

रियाद. चीन की पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किनवेन ने शुक्रवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। झेंग ने यहां खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा को 6-3, 7-5 से हराया। झेंग ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में पदार्पण करते हुए फाइनल में जगह बनाई और एक अन्य चीनी खिलाड़ी, पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन ली ना के 2013 में सर्वश्रेष्ठ परिणाम की बराबरी की। 22 वर्षीय झेंग का अगला मुकाबला शनिवार को होने वाले फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। बता दें कि क्रेजीकोवा ने कोको गॉफ को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, जिससे दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्विएतेक जीत दर्ज करने के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो गईं थीं। शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका, झेंग और गॉफ पहली ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थीं।

सरे ने अमर विर्दी को किया रिलीज

सरे. ऑफ स्पिनर अमर विर्दी को सरे ने रिलीज कर दिया है, क्योंकि लगातार तीन काउंटी चैंपियनशिप खिताब जीतने के दौरान उन्हें नजरअंदाज किया गया था। 26 वर्षीय विर्दी ने 2018 में सरे के चैंपियनशिप जीतने वाले सीजन में 39 विकेट लिए थे और उस समय उन्हें भविष्य का टेस्ट खिलाड़ी माना जा रहा था, उन्होंने 2016 और 2017 में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के लिए खेला था। वह 2020 के कोविड-19 सीजन के दौरान इंग्लैंड के ट्रेनिंग बबल का हिस्सा थे और 2021 की शुरुआत में श्रीलंका और भारत के खिलाफ सीरीज के लिए रिजर्व के तौर पर उपमहाद्वीप का दौरा किया था। मई 2017 में अपने प्रथम श्रेणी के पदार्पण पर, उन्होंने सैम करन, रयान पटेल और ओली पोप के साथ मिलकर इतिहास रच दिया था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से काउंटी के लिए खेलने वाले किशोरों की पहली चौकड़ी है, और इतिहास में केवल पाँचवीं। लेकिन अपने समकालीनों के विपरीत, जिनमें से सभी सरे की पहली XI में शामिल हो गए हैं, विर्दी के अवसर हाल के वर्षों में कम हो गए हैं, सरे ने अपने स्पिन के बोझ को उठाने के लिए विल जैक्स या डैन लॉरेंस जैसे बल्लेबाजी ऑलराउंडर को प्राथमिकता दी है। विर्दी ने 2024 काउंटी सीज़न के उत्तरार्ध को वॉर्सेस्टरशायर में ऋण पर बिताया, जहाँ उन्होंने चार मैचों में 14 विकेट लिए, जिसमें सितंबर में हैम्पशायर के खिलाफ़ पाँच विकेट शामिल थे। इससे पहले वह 2022 में समरसेट में ऋण पर थे, और सरे के लिए उनका सबसे हालिया चैम्पियनशिप आउटिंग सितंबर 2021 में हुआ था। विर्दी ने कहा, 11 साल की उम्र से ही मैं क्लब का हिस्सा रहा हूं, मैं सरे में बिताए अपने समय को बड़े प्यार से याद करूंगा और मेरे पास क्लब के लिए खेलने की कुछ अविश्वसनीय यादें हैं। 2018 काउंटी चैंपियनशिप जीतना एक व्यक्तिगत उपलब्धि थी और कई वर्षों के बाद क्लब को फिर से सफलता दिलाने वाली टीम का हिस्सा बनना अविश्वसनीय था। चयन और पिचों के साथ सरे में पिछले कुछ वर्षों में कठिन समय बिताने के बाद, मुझे अभी भी विश्वास है कि मेरे पास खेल को देने के लिए बहुत कुछ है जैसा कि वॉर्सेस्टरशायर में मेरे हालिया ऋण कार्यकाल में दिखा है और मैं अपने खेल करियर में जो भी अगला कदम है, उसके लिए उत्सुक हूं। सरे क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने कहा, क्लब से किसी खिलाड़ी को जाने देना हमेशा कठिन होता है और खासकर तब जब वह खिलाड़ी कम उम्र से ही हमारे साथ रहा हो। हाल के वर्षों में चैंपियनशिप में हमारे गेंदबाजी आक्रमण के संतुलन के साथ जिसने हमें बड़ी सफलता दिलाई है, विर्ड्स शुरुआती ग्यारह में जगह नहीं बना पाए हैं। स्टीवर्ट ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी गेंदबाजी में दूसरे काउंटी को देने के लिए बहुत कुछ है और उम्मीद है कि उन्हें एक नया घर मिलेगा जहाँ वह अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे और अपने करियर को आगे बढ़ा सकेंगे। मैं उन्हें एक अच्छा समाधान खोजने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा। इस बीच, सरे सीसीसी में सभी की ओर से, मैं विर्ड्स को उनके द्वारा दी गई सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ और हमें 2018 काउंटी चैम्पियनशिप का खिताब जीतने के दौरान उनके द्वारा किए गए प्रभाव को कभी नहीं भूलना चाहिए।

अर्जुन के 20 अंकों के बावजूद जयपुर को मिली पटना से दो अंको की हार

हैदराबाद. पहले सीजन की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स को अपने स्टार रेडर अर्जुन देसवाल के 20 अंकों के बावजूद पटना पाइरेट्स से शुक्रवार को हार का सामना करना पड़ा। पटना पाइरेट्स के लिए अयान (14) और देवांक (11) ने जयपुर की चमक फीकी की और गाचीबोवली के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 41वें मैच में तीन बार के चैंपियन पटना ने जयपुर को 43-41 से हरा दिया। पटना की सात मैचों में यह चौथी जीत है जबकि जयपुर के इतने ही मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। यह मैच कितना रोमांचक था, इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहला डू ओर डाई रेड 32वें मिनट में आया। दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत करते हुए 6 मिनट के खेल में 6-6 की बराबरी बना रखी थी लेकिन सातवें मिनट में लगातार दो अंक लेकर जयपुर ने 8-6 की लीड बना ली। इसी बीच पटना को एक अंक मिला लेकिन अर्जुन ने टो टच पर एक अंक लेकर पटना को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। अगली रेड पर अर्जुन ने एक और शिकार कर पटना को आलआउट की ओर धकेल दिया। अर्जुन अगली रेड पर फिर अंक लेकर लौटे औऱ फिर जयपुर ने पटना को आलआउट कर 14-10 की लीड ले ली। आलइन के बाद अपनी लीड 5 की कर ली। पटना ने हालांकि इसके बाद लगातार दो अंक लेकर स्कोर 13-16 कर दिया लेकिन अर्जुन ने सुपर रेड के साथ न सिर्फ अपना सुपर-10 पूरा किया बल्कि फासला भी 6 का कर दिया। इस बीच अयान ने दो अंक लिए औऱ फिर डिफेंस ने अर्जुन को लपक कर स्कोर 16-19 कर दिया। फिर अयान ने अर्पित का शिकार कर जयपुर को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। इसके बाद नीरज भी बाहर हो गए। जयपुर पर अब आलआउट का खतरा था। फिर जयपुर को आलआउट कर पटना ने 22-20 की लीड ले ली। बररहाल, पटना ने 25-21 स्कोर पर पाला बदला। ब्रेक के बाद अर्जुन ने गियर बदला औऱ पांच अंक की रेड के साथ न सिर्फ जयपुर को 27-25 की लीड दिलाई बल्कि उसे दूसरी बार आलआउट की ओर धकेल दिया। इसके चंद मिनट बाद जयपुर ने पटना को आलआउट कर 32-29 की लीड ले ली। इस बीच अयान ने सुपर-10 पूरा किया। उनके शानदार खेल की बदौलत पटना ने 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 34-35 कर दिया। मैच की पहली डू ओर डाई रेड 32वें मिनट में आई। अभिजीत गए और दो अंक लेकर लौटे। फिर अंकुश ने डू ओर डाई रेड पर देवांक को लपक लिया। स्कोर 38-35 हो गया था। फिर डिफेंस ने अयान को भी बाहर का रास्ता दिखाया। पटना के लिए सुपर टैकल आन था। अर्जुन डू ओर डाई रेड पर आए पर लपक गए। पटना ने दो अंकों के साथ स्कोर 38-39 कर दिया। सुपर टैकल सिचुएशन में नीरज गए और पटना ने उन्हें लपकत हुए स्कोर 40-40 कर दिया। इसी बीच दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। अब सिर्फ दो मिनट बचे थे। देवांक ने डू ओर डाई रेड पर बोनस लेकर पटना को आगे कर दिया। इसी बीच शुभम ने सोमवीर को लपक पटना को 2 अंक की लीड दिला दी। देवांक ने समय बर्बाद किया और इस तरह पटना ने एक रोमांचक जीत हासिल की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet