LATEST NEWS

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टेस्ट में सीरीज 3-0 से हारी, खोई WTC पॉइंट्स टेबल की बादशाहत, आया 2 नबर पर

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट को 25 रनों से जीतकर भारत का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत घर में कोई तीन मैच की सीरीज 3-0 से हारी हो। मुंबई में टीम इंडिया ना लाज बचा पाई और ना ही डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज। जी हां, न्यूजीलैंड से तीसरे टेस्ट में हारने के बाद भारत के सिर से नंबर-1 का ताज छिन गया है। अब ऑस्ट्रेलिया भारत को पछाड़ पहले पायदान परप हुंच गया है। वहीं न्यूजीलैंड को बंपर फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकार WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के खाते में 54.54 प्रतिशत अंक है। वहीं न्यूजीलैंड से हारकर भारत के खाते में सिर्फ 58.33 प्रतिशत अंक ही रह गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को घर बैठे-बैठे फायदा मिला है। कंगारू 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है। WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया अब एकमात्र ऐसी टीम रह गई है जिसके खाते में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरे पायदान पर श्रीलंका है, जिनके खाते में 55.56 प्रतिशत अंक है। WTC Points Table 2023-25 पोजिशन    टीम    मैच खेले    जीते    हारे    ड्रॉ    अंक    जीत प्रतिशत 1    ऑस्ट्रेलिया    12    8    3    1    90    62.5 2    भारत    14    8    5    1    98    58.33 3    श्रीलंका    9    5    4    0    60    55.55 4    न्यूजीलैंड    11    6    5    0    72    54.54 5    साउथ अफ्रीका    8    4    3    1    52    54.16 6    इंग्लैंड    19    9    9    1    93    40.79 7    पाकिस्तान    10    4    6    0    40    33.33 8    बांग्लादेश    10    3    7    0    33    27.50 9    वेस्टइंडीज    9    1    6    2    20    18.52 बात मुकाबले की करें तो, न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बोर्ड पर लगा 28 रनों की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रनों पर सिमट गई थी और भारत को 147 रनों का टारगेट मिला था। इस स्कोर का पीछा करते हुए भारत दूसरी पारी में 121 रनों पर ही सिमट गया। इस तरह न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट 25 रनों से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया।

न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक प्रदर्शन के आगे झुकी टीम इंडिया, पहली बार घर में हुआ सूपड़ा साफ

नई दिल्ली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही टीम इंडिया को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने घुटनों पर आना पड़ा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में टीम इंडिया को धूल चटाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने मेजबान भारत के घमंड को चकनाचूर कर दिया। भारत ने कभी भी घर पर टेस्ट सीरीज खेलते हुए तीन या इससे ज्यादा मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं झेली, लेकिन रविवार 3 नवंबर 2024 को कलंक भी भारत के माथे पर लग गया। मुंबई टेस्ट में भारत को 25 रनों से हार मिली और इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार घर पर या विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में 3 टेस्ट मैच जीते हैं। इतना ही नहीं, विदेशी सरजमीं पर लगातार तीन टेस्ट जीतने का भी ये पहला रिकॉर्ड उनके लिए है। वहीं, भारत ने अभी तक अपनी सरजमीं पर 3 या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं झेली थी, लेकिन अब ऐसा हो चुका है। भारत ने आखिरी बार अपनी सरजमीं पर सूपड़ा साफ साल 2000 में झेला था, जब साउथ अफ्रीका ने मुंबई में ही रन चेज करते हुए ये कमाल किया था। इस मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 235 रन बना दिए थे, जो पिच को देखते हुए काफी ज्यादा रन थे। कीवी टीम के लिए पहली पारी में 82 रन 129 गेंदों में डेरिल मिचेल ने बनाए, जबकि विल यंग ने 138 गेंदों में 71 रन बनाए थे। 28 रन कप्तान टॉम लैथम ने बनाए थे और 17 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए थे। अन्य कोई बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था। भारत के लिए 5 विकेट रविंद्र जडेजा को मिले थे, जबकि 4 विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने चटकाए थे। एक विकेट आकाश दीप को मिला था। वहीं, जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। हालांकि, शुभमन गिल 90 रन, ऋषभ पंत के 60, वॉशिंगटन सुंदर 38 और यशस्वी जायसवाल 30 रन बनाकर आउट हुए थे। इस तरह भारत ने 263 रन पहली पारी में बनाए थे और सिर्फ 28 रन की बढ़त उनको मिली थी। एजाज पटेल ने 5 विकेट निकाले थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 28 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में 174 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में 51 रन विल यंग ने बनाए, जबकि 26 रन ग्लेन फिलिप्स, 22 रन डेवन कॉनवे और 21 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। भारत के लिए 5 विकेट फिर से रविंद्र जडेजा ने निकाले, जबकि 3 विकेट आर अश्विन को मिले। एक-एक सफलता आकाश दीप और वॉशिंगटन सुंदर को मिली। भारतीय टीम को 147 रनों का लक्ष्य मिला था। हालांकि, इसे हासिल करने में हवा टाइट हो गई। भारतीय टीम के 5 विकेट 29 रन पर गिर गए थे। इसके बाद ऋषभ पंत ने टीम की लाज को बचाने का काम किया। उन्होंने पहले रविंद्र जडेजा और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कीं और फिर मैच को जीत के करीब लेकर गए। एजाज पटेल ने एक बार फिर से मुंबई में अपना कहर बरपाया और फिर से पंजा खोला और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। भारतीय टीम को पहली बार घर पर सूपड़ा साफ का शिकार होना पड़ा।

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में रचा इतिहास

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वह बतौर विदेशी गेंदबाज भारत के एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज इयान बॉथम को पछाड़ा है। एजाज ने यह रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा का विकेट लेकर हासिल किया। भारत को मुंबई टेस्ट जीतने के लिए 147 रनों का टारगेट मिला है। टीम इंडिया की रन चेज के दौरान एजाज ने रविंद्र जडेजा के रूप में चौथा शिकार कर यह उपलब्धि हासिल की। एजाज पटेल अभी तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 23 विकेट चटका चुके हैं। इसी मैदान पर पिछले भारतीय दौरे पर उन्होंने एक पारी में 10 के 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। वह ऐसा कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने थे। उस दौरान दोनों पारियों में एजाज ने 14 विकेट चटकाए थे। वहीं मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे। भारत में एक मैदान पर मेहमान गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट- 18 रिची बेनाउड, ईडन गार्डन 17 कोर्टनी वॉल्श, वानखेड़े बात इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की करें तो, कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाकर मेहमानों पर 28 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 174 रनों पर सिमट गया और भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का टारगेट रखा।

भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, न्यूजीलैंड ने 3-0 से किया सूपड़ा साफ

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस टेस्ट मैच का नतीजा मैच के तीसरे दिन के दूसरे सेशन में निकल आया। भारत को बेंगलुरु के बाद पुणे और अब मुंबई में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस तरह घर पर पहली बार भारत ने 3 या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 25 रनों से जीता। एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड के लिए दोनों पारियों में पंजा खोला और मैच में कुल 11 विकेट निकाले। इसी मैदान पर वे एक पारी में 10 विकेट भी निकाल चुके हैं। भारत की शर्मनाक हार वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को 10वां झटका लगा और इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 25 रन से मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विवादित विकेट पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर सवालों के घेरे में

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विकेट को लेकर ऐसा बवाल हुआ जिससे थर्ड अंपायर भी सवालों के घेरे में आ गए। भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था। इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 28 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, तब ऋषभ पंत ने 64 रनों की पारी खेल जीत की उम्मीद जगाई थी, मगर थर्ड अंपायर के विवादित फैसले के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। एजाज पटेल ने ऋषभ पंत को आउट कर भारत को बहुत बड़ा झटका दिया। ऋषभ पंत के विवादित विकेट का यह फैसला थर्ड अंपायर ने भारतीय पारी के 22वें ओवर में सुनाया। ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने कदमों का इस्तेमाल कर बॉल को डिफेंस करना चाहा, मगर गेंद ज्यादा टर्न होकर उनके पैड पर लगी और टॉम ब्लंडल ने कैच पकड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने विकेट की अपील की, मगर अंपायर ने नकार दिया। एजाज पटेल को छोड़कर न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी उत्साहित नहीं थी, मगर अपने गेंदबाज की बात सुन टॉम लैथम ने रिव्यू लेना का फैसला किया। कीवी टीम के पास यह आखिरी रिव्यू पाकी थी। थर्ड अंपायर ने पाया की जब गेंद पंत के बैट के पास से गुजरी तो एल्ट्रा एज पर कुछ हरकत हुई, मगर उसी दौरान पंत का बैट भी उनके पैड पर लगा था। एल्ट्रा एज पर हरकत देख न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने लग गए थे, तब पंत ने जाकर अंपायरों से बात की, मगर थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। ऋषभ पंत के विकेट को लेकर थर्ड अंपायर के इस विवादित फैसले पर एबी डी विलियर्स समेत भारतीय फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। बात इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की करें तो, कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाकर मेहमानों पर 28 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 174 रनों पर सिमट गया और भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का टारगेट रखा।

ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान नाथन मैकस्वीनी का चयन करने की वकालत की पोंटिंग और हीली ने की

मेलबर्न,  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग और इयान हीली ने भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टीम में सलामी बल्लेबाज के खाली पड़े एक स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान नाथन मैकस्वीनी का चयन करने की वकालत की है। डेविड वार्नर के इस साल की शुरुआत में संन्यास लेने और स्टीव स्मिथ के अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर लौटने के बाद ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए एक सलामी बल्लेबाज की तलाश है। मैकस्वीनी, सैम कोनस्टास, कैमरून बैनक्रॉफ्ट और मार्कस हैरिस जैसे खिलाड़ी इस रिक्त स्थान को भरने के दावेदारों में शामिल हैं। पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू शो’ में कहा, ‘मेरे हिसाब से इस स्थान को भरने का एकमात्र दावेदार नाथन मैकस्वीनी है, जो क्वींसलैंड में जन्मे हैं और अब दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन किया है।’’ हीली ने एसईएन रेडियो से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि लोगों ने देखा कि नाथन मैकस्वीनी किस तरह से अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। मैं उसे अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि वह मेरे क्लब से जुड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता भी उसके बारे में जानते हैं क्योंकि उसने हाल ही में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वह चारों दावेदारों में सबसे अधिक तैयार नजर आता है।’’  

20 साल खेलूंगा : RCB के लिए विराट कोहली का बयान वायरल

बेंगलुरु विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 21 करोड़ रुपए की फीस पर रिटेन किया है और भारत के स्टार क्रिकेटर ने संकेत दिए कि वह 2027 तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहेंगे जिसमें उनका लक्ष्य आरसीबी के साथ 20 साल पूरे करना है। वह 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। उन्होंने 131.97 के शानदार स्ट्राइक रेट से 8,000 से अधिक रन बनाए हैं जिसमें 8 शतक और 55 अर्द्धशतक शामिल हैं। कोहली ने कहा कि उनका लक्ष्य 2027 तक कम से कम 3 साल और खेलना है। उन्होंने कहा- इस चक्र के अंत में मुझे आरसीबी के लिए खेलते हुए 20 साल हो जाएंगे और यह मेरे लिए बहुत ही खास अहसास है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक टीम के लिए इतने साल तक खेलूंगा, लेकिन इतने वर्षों में रिश्ता सही में बहुत विशेष हो गया है। मैं आरसीबी के अलावा कहीं और खुद को खेलते हुए नहीं देखता। मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा हुआ। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मुझे इस नीलामी में एक नई टीम बनाने का मौका मिला। हम फ्रेंचाइजी और टीम के तौर पर इसके लिए उत्साहित हैं। कोहली ने फ्रेंचाइजी को खिताब दिलाने का लक्ष्य भी दोहराया। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि आरसीबी मेरे लिए कितनी अहमियत रखती है। इतने वर्षों का यह विशेष रिश्ता लगातार मजबूत होता जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि प्रशंसक और फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोग भी ऐसा ही महसूस करेंगे। मैं भी इस चक्र का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। और निश्चित रूप से लक्ष्य अगले चक्र में कम से कम एक बार आईपीएल खिताब जीतना है। हम हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे और सभी को गर्व महसूस कराने की कोशिश करेंगे। प्रशंसकों के समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मैं आभारी हूं। बता दें कि कोहली के अलावा आरसीबी ने 2 और खिलाड़ियों रजत पाटीदार (11 करोड़ रुपए) और यश दयाल (पांच करोड़ रुपए) को भी रिटेन किया है। जिससे फ्रेंचाइजी के पास मेगा नीलामी में खर्च करने के लिए 83 करोड़ रुपए की राशि होगी।

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से वापस लाया जाएगा, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही शुरू की

मुंबई फिल्म स्टार सलमान खान के घर के बाहर इस साल अप्रैल में बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से उन्हें जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनके आवास पर पुलिस का कड़ा पहरा रहता है। सलमान के साथ उनके पर्सनल सुरक्षा गार्ड्स के अलावा पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। हाल ही सलमान के करीबी रहे बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ाई गई है। बता दें कि अप्रैल माह में सलमान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू कर दी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के ऊपर 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। अनमोल बिश्नोई के ऊपर सलमान खान के घर पर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मकोका कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है,साथ ही विदेश में उसकी तलाश के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि वारंट के अलावा, पुलिस को प्रत्यर्पण प्रक्रिया को औपचारिक रूप देने के लिए कोर्ट दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों की आवश्यकता होती है। विशेष मकोका कोर्ट ने 16 अक्टूबर को उनके क्राइम ब्रांच की अर्जी को मंजूरी दे दी और पुलिस को जल्द ही दस्तावेज मिलने की उम्मीद है। आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने केंद्र सरकार को अनमोल बिश्नोई को एक्ट्राडिशन के लिए अर्जी भेज दी है।  

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र के सभी निकायों में भारत सुधारों का व्यापक समर्थन करता है: सुमिता डावरा

नई दिल्ली भारत ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन समेत संयुक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं में सुधारों पर जोर देते हुए कहा है कि इससे वैश्विक स्तर पर सामाजिक न्याय और सतत एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने का साझा दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की 352 वीं शासी निकाय की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र के सभी निकायों में भारत सुधारों का व्यापक समर्थन करता है। अंतरराष्ट्रीय संगठन की बैठक 28 अक्टूबर से सात नवंबर तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित की जा रही है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुश्री सुमिता डावरा कर रही हैं। मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि लोकतंत्रीकरण के प्रस्ताव पर चर्चा में भारत ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की सराहना की और संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों में सुधारों पर जोर दिया। भारत ने कहा कि एक व्यापक दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करेगा कि संयुक्त राष्ट्र निकाय वैश्विक स्तर पर सामाजिक न्याय और सतत एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने के साझा दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अधिक तालमेल से काम करें। भारत ने कहा कि जनसंख्या और कार्यबल को ध्यान में रखते हुए भौगोलिक विविधता अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के भीतर अधिक न्यायसंगत और संतुलित भौगोलिक प्रतिनिधित्व के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए। अन्य चर्चाओं के दौरान, सुश्री डावरा ने समावेशी आर्थिक नीतियों के महत्व पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण नौकरियों के सृजन, सामाजिक सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। भारत में समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए अच्छे काम के अवसर पैदा करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार पिछले नौ वर्षों में 24 करोड़ 80 लाख व्यक्ति गरीबी से बाहर निकल आए हैं। सरकारी नीतियों, कौशल विकास कार्यक्रमों और आर्थिक विकास के साथ आर्थिक गतिविधियों में लगभग 17 लोगों को जोड़ा गया है । उन्होंने सामाजिक सुरक्षा के लिए भारत में शुरू की गई गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का भी उल्लेख किया।  

एचआईएल: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता लिली ओवस्ले दिल्ली स्थित फ्रेंचाइज से जुड़ीं

नई दिल्ली दिल्ली स्थित फ्रेंचाइज ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आगामी सीज़न के लिए इंग्लैंड की मिडफील्डर और महिला हॉकी सुपरस्टार लिली ओवस्ले की सेवाएं हासिल की हैं। लिली ओवस्ले एक बेहद प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और 2020 टोक्यो में कांस्य पदक जीता है, इसके अलावा उन्होंने कई अन्य उपलब्धियां भी हासिल की हैं। ओवस्ले 28 वर्षीय डच मिडफील्डर ज़ान डे वार्ड की जगह लेंगी, जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों से एचआईएल के इस सीज़न से नाम वापस ले लिया है। दिल्ली एसजी पाइपर्स महिला टीम के कोच डेव स्मोलेनर्स ने कहा, “दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक, ज़ान डे वार्ड को खोना टीम के लिए एक झटका है। लेकिन 2 बार की ओलंपिक पदक विजेता लिली ओवस्ले को उनकी जगह लेने में सक्षम होना एक बड़ी राहत है।वह टीम को अपनी क्षमता तक पहुंचने में मदद करने के लिए अपने अनुभव, नेतृत्व और तेज़ गति के खेल का उपयोग करेंगी।” दो बार की ओलंपिक पदक विजेता होने के अलावा, ओवस्ले ने क्रमशः 2022 और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और रजत भी जीता है। उनके पास दो यूरोपीय चैम्पियनशिप पदक भी हैं, 2015 लंदन में स्वर्ण और 2017 एम्सटेलवीन, नीदरलैंड में कांस्य। दिल्ली एसजी पाइपर्स का स्वामित्व एसजी स्पोर्ट्स, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (एसजीएसई) के पास है, जो एपीएल अपोलो ग्रुप का एक हिस्सा है।  

ग्लोबल सुपर लीग से पहले लाहौर कलंदर्स के मुख्य कोच बने डैरेन गॉफ

लाहौर डेरेन गॉफ को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टीम लाहौर कलंदर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। फ्रैंचाइज़ के साथ उनका पहला काम गुयाना में ग्लोबल सुपर लीग (सीएसएल) होगा, जो 26 नवंबर से शुरू होगा। यह नियुक्ति कलंदर्स की स्टॉक प्रतियोगिता पीएसएल में अधिक स्थायी भूमिका की प्रस्तावना मानी जा रही है। आकिब जावेद, जिन्होंने आठ साल तक कलंदर्स के लिए मुख्य कोच और क्रिकेट संचालन के निदेशक के रूप में काम किया, ने पिछले महीने पाकिस्तान क्रिकेट के साथ पीसीबी में एक नई भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पद छोड़ दिया। वह अब पाकिस्तान पुरुष राष्ट्रीय टीम के लिए चयन समिति के सदस्य हैं। कलंदर्स ने 2022 और 2023 में लगातार दो बार पीएसएल खिताब जीता, लेकिन इस साल वे सबसे निचले पायदान पर रहे। आकिब के जाने से फ्रैंचाइज़ में एक जगह खाली हो गई है, जिसे वे अगले साल अप्रैल में पीएसएल शुरू होने से पहले भरना चाहते हैं। गॉफ, जो 2006 में इंग्लैंड के सबसे ज़्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के तौर पर रिटायर हुए थे (और जेम्स एंडरसन के बाद अभी भी सूची में दूसरे नंबर पर हैं), इस भूमिका के लिए उत्सुक हैं, जीएसएल को एक उपयोगी अवसर के रूप में देखा जा रहा है, ताकि स्थायी निर्णय लिए जाने से पहले वे अपने पैर जमा सकें। गॉफ ने एक बयान में कहा, लाहौर कलंदर्स द्वारा गुयाना में होने वाली ग्लोबल सुपर लीग के लिए मुख्य कोच बनने के लिए कहा जाना एक बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इस अवसर को लेकर बहुत उत्साहित हूँ, क्योंकि मुझे लाहौर में कलंदर्स के साथ कई मौकों पर काम करने का सौभाग्य मिला है, जहाँ मैंने उनके पीडीपी (खिलाड़ी विकास कार्यक्रम) में सहायता की है। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि लाहौर कलंदर्स का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को ऐसे अवसर प्रदान करना है जो उन्हें पहले कभी नहीं मिले – उनके कौशल का विकास करना और उन्हें ऐसे खिलाड़ी बनाना जो कलंदर्स का प्रतिनिधित्व कर सकें और उम्मीद है कि पाकिस्तान क्रिकेट को गौरवान्वित कर सकें। गॉफ ने हाल ही में अपने पुराने क्लब यॉर्कशायर में प्रबंध निदेशक के रूप में काम किया, जिसे दिसंबर 2021 में क्लब पर लगे नस्लवाद के आरोपों के बाद नियुक्त किया गया था। उन्होंने इस साल मार्च में यॉर्कशायर से नाता तोड़ लिया। इससे पहले, उन्होंने 2020 में इंग्लैंड के गेंदबाजी सलाहकार के रूप में काम किया था। गॉफ के 2021 में यॉर्कशायर में शामिल होने के कुछ समय बाद, क्लब ने नस्लवाद संकट के बाद प्रवेश में बाधाओं को कम करके प्रतिभा को पोषित करने के उद्देश्य से कलंदर्स के साथ साझेदारी शुरू की। कलंदर्स के सह-मालिक समीन राणा ने कहा कि गॉफ का विज़न खिलाड़ी विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता के साथ सहजता से जुड़ा हुआ है। जीएसएल में पाँच टीमें भाग लेंगी। इनमें पीएसएल से कलंदर्स, टी20 ब्लास्ट से हैम्पशायर हॉक्स, बीपीएल से रंगपुर राइडर्स, ऑस्ट्रेलिया से विक्टोरिया और मेजबान गुयाना अमेज़न वॉरियर्स शामिल हैं। फाइनल 7 दिसंबर को होगा।  

बोका जूनियर्स में शामिल हो सकते हैं स्पेनिश फुटबॉलर सर्जियो रामोस

ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्पेन के विश्व कप विजेता सर्जियो रामोस फ्री ट्रांसफर पर बोका जूनियर्स में शामिल हो सकते हैं। टीवाईसी स्पोर्ट्स के अनुसार, 38 वर्षीय खिलाड़ी ने बोका के अध्यक्ष जुआन रोमन रिक्वेल्मे और मैनेजर फर्नांडो गागो के साथ प्रारंभिक बातचीत की है। पिछले महीने बोका जूनियर्स की कमान संभालने वाले गागो, 2007 से 2012 तक रियल मैड्रिड में रामोस के साथी थे और आउटलेट के अनुसार, दोनों के बीच घनिष्ठ मित्रता बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्यूनस आयर्स के दिग्गजों ने सेंट्रल डिफेंडर को पांच मिलियन यूरो (लगभग 5.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का वार्षिक वेतन देने की पेशकश की है। रामोस, जो 2010 विश्व कप और 2008 और 2012 में लगातार यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप जीतने वाली स्पेन टीम का एक अभिन्न अंग थे, जून में सेविला से अलग होने के बाद से किसी क्लब में नहीं हैं।  

ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर्स के लिए नेमार, एंड्रिक रहेंगे बाहर

रियो डी जेनेरियो ब्राजील ने अपने आगामी वेनेजुएला और उरुग्वे के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैचों के लिए अनुभवी फारवर्ड नेमार और रियल मैड्रिड के युवा खिलाड़ी एंड्रिक को बाहर रखने का फैसला लिया है। यह जानकारी ब्राजील फुटबॉल संघ ने शुक्रवार को अपने एक बयान में दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेमार ने पिछले महीने अपने क्लब अल हिलाल के लिए करीब एक साल बाद मैदान पर वापसी की थी। लगभग एक साल पहले उन्हें एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट में चोट लगी थी। उसके बाद से लगातार वह मैदान से दूर थे। नेमार 128 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 79 गोल के विश्व रिकार्ड के साथ ब्राजील के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर हैं। ब्राजील के मैनेजर डोरिवल जूनियर ने उनकी वापसी पर जानकारी देते हुए बताया, “14 नवंबर को वेनेजुएला के साथ होने वाले मैच और इसके मात्र पांच दिन बाद उरुग्वे के खिलाफ घरेलू मैच के लिए 32 वर्षीय खिलाड़ी को वापस बुलाना अभी जल्दबाजी होगी।” डोरिवल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने केवल कुछ मिनट ही खेले हैं, और यही एक बड़ा कारण है। अगले साल तक, उन्हें खेलने के लिए अधिक समय मिलेगा, वह पूरी तरह से अपना आत्मविश्वास हासिल कर लेंगे।” बता दें कि 18 वर्षीय फारवर्ड एंड्रिक ने अपने पहले पांच अंतर्राष्ट्रीय मैचों में तीन गोल किए थे। वह चिली और पेरू के खिलाफ ब्राजील के अक्टूबर क्वालीफायर में सिर्फ 26 मिनट ही खेल पाए थे। रियल मैड्रिड के साथ भी उन्हें खेल में संघर्ष करते साफ देखा जा सकता था। ब्राजील वर्तमान में 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग जोन में 10 मैचों में 16 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। वह शीर्ष पर चल रहे अर्जेंटीना से छह अंक पीछे है। इस ग्रुप की शीर्ष छह टीमें संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले 2026 विश्व कप के लिए स्वतः ही क्वालीफाई कर लेंगी। सातवें स्थान पर रहने वाली टीम अंतर-महाद्वीपीय प्लेऑफ में पहुंचेगी। ब्राजील की टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: वेवर्टन (पाल्मीरास), बेंटो (अल-नासर), एडर्सन (मैनचेस्टर सिटी)। डिफेंडर: डेनिलो (जुवेंटस), वेंडरसन (मोनाको), अबनेर (ल्योन), गुइलहर्मे अराना (एटलेटिको माइनिरो), मुरिलो (नॉटिंघम फॉरेस्ट), एडर मिलिटाओ (रियल मैड्रिड), गेब्रियल मैगलहेस (आर्सेनल), मार्क्विनहोस (पेरिस सेंट-जर्मेन) मिडफील्डर: आंद्रे (वॉल्वरहैम्प्टन), ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), गर्सन (फ्लेमेंगो), लुकास पाक्वेटा (वेस्ट हैम), एंड्रियास परेरा (फुलहम), रफिन्हा (बार्सिलोना)। फॉरवर्ड: रोड्रिगो (रियल मैड्रिड), विनीसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज़ हेनरिक (बोटाफोगो), इगोर जीसस (बोटाफोगो), एस्टेवाओ (पाल्मेरास), सविन्हो (मैनचेस्टर सिटी)।  

एलेना रिबाकिना ने डब्ल्यूटीए फाइनल से पहले गोरान इवानिसेविच को नया कोच नियुक्त किया

नई दिल्ली विश्व की नंबर 5 खिलाड़ी एलेना रिबाकिना ने 2 नवंबर से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल से पहले आधिकारिक तौर पर पूर्व विंबलडन चैंपियन गोरान इवानिसेविच को 2025 सत्र के लिए अपना नया कोच नियुक्त किया है। टेनिस की एक बड़ी हस्ती इवानिसेविच ने 2001 में विंबलडन जीतने वाले पहले वाइल्डकार्ड के रूप में इतिहास रच दिया था। हाल ही में, उन्होंने नोवाक जोकोविच के करियर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस साल मार्च में उनकी साझेदारी समाप्त होने से पहले उन्होंने नोवाक जोकोविच को उनके 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से नौ खिताब दिलाए। तब से, जोकोविच ने अभी तक कोई अन्य प्रमुख खिताब नहीं जीता है, हालांकि उन्होंने पेरिस में अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण जीता था। रिबाकिना ने साझेदारी के बारे में अपनी खुशी व्यक्त की, इवानिसेविच के अद्वितीय अनुभव और विशेषज्ञता पर जोर दिया। “मैं वास्तव में इस साझेदारी की प्रतीक्षा कर रही थी। मुझे लगता है कि वह एक बेहतरीन चैंपियन हैं और उसके पास बहुत अनुभव है। मैं शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं।” उन्होंने कहा, “मेरे लिए, बेहतर होना महत्वपूर्ण था और एजेंटों की मदद से, हम जुड़े और साथ मिलकर काम करना शुरू करने का फैसला किया। बेशक, यह एक बड़ा बदलाव है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक अच्छा बदलाव होगा।” इवानिसेविच भी इस बार एक डब्लूटीए खिलाड़ी के साथ टूर पर लौटने को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, “टूर पर वापस आने को लेकर उत्साहित हूं। इस बार, कुछ डब्लूटीए एक्शन का समय है। आपकी टीम में शामिल होकर खुश हूं, एलेना रिबाकिना।” चुनौतियों के बावजूद रिबाकिना ने इस साल प्रभावशाली लचीलापन दिखाया है। उनके सीज़न की शुरुआत ब्रिस्बेन, अबू धाबी और स्टटगार्ट में तीन खिताबों के साथ हुई। हालांकि, बीमारियों और चोटों ने उन्हें अन्य टूर्नामेंटों से दूर रखा, जिसमें पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण यूएस ओपन से और ब्रोंकाइटिस के कारण ओलंपिक से हटना शामिल है। उन्होंने विंबलडन सेमीफाइनल तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन तीन सेटों में बारबोरा क्रेजिकोवा से हार गईं।  

अफगानिस्तान के खिलाफ नजमुल हुसैन शान्तो को कप्तान बने

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अगले सप्ताह शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए नजमुल हुसैन शान्तो को कप्तान नियुक्त किया है। शान्तो द्वारा सभी प्रारूपों की कप्तानी से हटने के अनुरोध के बाद यह बदलाव किया गया है। चटगांव में बांग्लादेश के हालिया टेस्ट के बाद गुरुवार को शान्तो और बीसीबी अध्यक्ष फारुक अहमद के बीच चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि शान्तो अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन बीसीबी ने अभी तक उनकी कप्तानी या नवंबर में बाद में होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम के बारे में कोई दीर्घकालिक निर्णय नहीं लिया है, जहां बांग्लादेश दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मैच खेलेगा। अफगानिस्तान श्रृंखला के लिए शान्तो के उप-कप्तान के रूप में, मेहदी हसन मिराज को भविष्य की कप्तानी के लिए एक प्रमुख उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है, साथ ही तस्कीन अहमद को भी एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है। दोनों खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज के लिए वनडे टीम में हैं और उन्होंने नेतृत्व क्षमता दिखाई है। तस्कीन अपनी गति और अनुभव के साथ बांग्लादेश के गेंदबाजी आक्रमण का मुख्य आधार रहे हैं, जबकि मिराज की ऑलराउंड क्षमताएं उन्हें एक बहुमुखी खिलाड़ी बनाती हैं। 22 वर्षीय अनकैप्ड पेसर नाहिद राणा वनडे प्रारूप में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। अपनी प्रभावशाली गति और उछाल के लिए जाने जाने वाले राणा ने लिस्ट ए क्रिकेट में 16.46 की औसत से 26 विकेट लिए हैं, जिससे टीम में नई प्रतिभाएँ शामिल हुई हैं। सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन और बाएं हाथ के स्पिनर नसुम अहमद भी टीम में वापसी कर रहे हैं। जाकिर, जिन्होंने एक वनडे और 12 टेस्ट खेले हैं, शीर्ष क्रम में गहराई लाएंगे, जबकि नसुम स्पिन विकल्प लाएंगे, जिन्होंने आखिरी बार 2022 विश्व कप में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, टीम में कुछ प्रमुख नाम गायब होंगे। बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ियों में से एक शाकिब अल हसन ने स्वेच्छा से इस श्रृंखला के लिए विचार से खुद को अलग कर लिया है। बुखार के कारण हाल ही में चटगांव टेस्ट से बाहर रहे लिटन दास भी उपलब्ध नहीं हैं। अनामुल हक, तैजुल इस्लाम और हसन महमूद, जो कंधे की चोट से उबर रहे हैं, भी टीम में शामिल नहीं होंगे। बांग्लादेश की टीम दो समूहों में सप्ताहांत में दुबई के लिए रवाना होगी, जहां 6, 9 और 11 नवंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेले जाएँगे। बांग्लादेश की वनडे टीम सौम्य सरकार, तंजीद हसन, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, तौहीद हृदॉय, जैकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet