LATEST NEWS

सीरीज शुरू होने से पहले ही भारत वापस लौटे टीम इंडिया के हेड कोच, सामने आई ये वजह

नई दिल्ली  भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से कुछ दिन पहले इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज होने वाली है। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। हालांकि सीरीज शुरू होने से एक सप्ताह पहले गौतम गंभीर भारत लौट गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर को अपनी मां के दिल का दौरा पड़ने के कारण स्वदेश लौटना पड़ा।   भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को 11 जून को दिल का दौरा पड़ा। जिसके कारण पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को इंग्लैंड दौरे को बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर 17 जून तक टीम से दोबारा जुड़ सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट लीड्स में शुरू होगा। भारतीय टीम पिछले सप्ताह इंग्लैंड पहुंची थी, जहां टीम ने आगामी सीरीज के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। यह सीरीज 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टीम का कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम वाली इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा, उसके बाद दूसरा टेस्ट दो से छह जुलाई तक एजबेस्टन में होगा। तीसरा टेस्ट 10 से 14 जुलाई तक लॉर्ड्स में, चौथा 23 से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड में और पांचवां तथा अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में खेला जाएगा।  

नीदरलैंड ने पार किया वनडे इतिहास का तीसरा बड़ा रन चेज, O’Dowd ने खेली शानदार पारी

नई दिल्ली  स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के बीच 12 जून को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 2023-27 का 79वां मैच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 743 रन बनाए। इस दौरान दो बल्लेबाजों ने 150 रन का आंकड़ा भी पार किया, वहीं इनमें से एक बल्लेबाज दोहरे शतक से मात्र 9 रन से चूका। इस मैच में वनडे क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी चेज हुआ। जी हां, इन सभी रिकॉर्ड्स के चलते यह मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। आईए एक नजर डालते हैं SCO vs NED मैच में क्या-क्या हुआ- टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 369 रन बोर्ड पर लगाए। टीम को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से ने अहम रोल अदा किया। उन्होंने अपने ODI करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 14 चौकों और 11 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 191 रन बनाए। हालांकि वह मात्र 9 रनों से अपने पहले दोहरे शतक से चूक गए। उनके अलावा कप्तान मैथ्यू क्रॉस ने 59 रनों की शानदार पारी खेली। जॉर्ज मुन्से की यह पारी किसी एसोसिएट टीम के खिलाड़ी द्वारा खेली गई ODI क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। वनडे में एसोसिएट खिलाड़ी द्वारा हाईएस्ट स्कोर- 191 – जॉर्ज मुन्सी स्कॉटलैंड बनाम नेथ, आज 177 – पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड बनाम कनाडा, 2010 175 – कैलम मैकलियोड स्कॉटलैंड बनाम कनाडा, 2014 173* – जसकरन मल्होत्रा यूएसए बनाम पीएनजी, 2021 इस स्कोर का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम के लिए भी उनके सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ’डॉड चमकें जिन्होंने 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 158 रनों की पारी खेल डाली। मैक्स ओ’डॉड की पारी की सबसे अच्छी बात यह रही कि वह अंत तक नाबाद रहे और टीम की जीत सुनिश्चित की। नीदरलैंड्स ने 370 रनों के इस टारगेट को 4 गेंदें और इतने ही विकेट रहते चेज किया। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास का चेज किया गया दूसरा सबसे बड़ा टारगेट है। लिस्ट में नंबर-1 पर SA vs AUS मैच है जब साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2006 में 434 रन चेज किए थे। वनडे क्रिकेट के इतिहास में सफल रनचेज में सबसे बड़ा स्कोर- SA vs AUS- 438, 2006 में SCO vs NED- 374, 2025 में SA vs AUS- 372, 2016 में ENG vs WI- 364, 2019 में IND vs AUS- 362, 2013 में नीदरलैंड का सबसे बड़ा रन चेज  स्कॉटलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड के लिए मुंसे ने 150 गेंदों पर 14 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 191 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मैथ्यू क्रॉस ने 59 रन बनाए। स्कॉटलैंड ने इस तरह नीदरलैंड्स के सामने बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में नीदरलैंड के लिए ओ डोड 130 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 158 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। यह नीदरलैंड की इस प्रारूप में सबसे बड़ी जीत है। ओ डोड के अलावा तेजा निदामानुरु ने 51 और नोह क्रोएस 50 ने रनों का योगदान दिया। नीदरलैंड और स्कॉटलैंड ने मिलाकर इस मैच में कुल 743 रन बनाए।  बड़ी टीमों को पीछे छोड़ा  यह वनडे इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है। वनडे में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ विकेट पर 438 रन बनाए थे। इस सूची में दूसरे स्थान पर भी दक्षिण अफ्रीका ही है। अब इस लिस्ट में नीदरलैंड का नाम भी जुड़ गया है और उसने भारत और इंग्लैंड जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।  

योगराज सिंह ने कहा, ‘मैं टेस्ट क्रिकेट को मानता हूं, वैभव सूर्यवंशी पर उठाए सवाल, ’50 ओवर भी नहीं खेल सकते, 5 दिन क्या खेलेंगे’

नई दिल्ली वैभव सूर्यवंशी यानी आईपीएल 2025 की सबसे बड़ी खोज। महज 14 वर्ष की उम्र लेकिन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने हुए इस वंडर बॉय ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंद में सेंचुरी ठोक दी। बिहार से ताल्लुक रखने वाला ये लड़का क्रिकेट की दुनिया की नई सनसनी बन गया। कुछ फैंस तो उसमें महान सचिन तेंदुलकर का अक्स तक देखने लगे। इस बीच पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की क्षमता पर सवाल उठाए हैं।   योगराज सिंह ने कहा, ‘मैं टेस्ट क्रिकेट को मानता हूं। क्या आप 5 दिन तक खेल पाएंगे? असली इम्तिहान तो यही है। 50 ओवर- ठीक है। 20 ओवर भी ठीक है। मैं इन फॉर्मेट पर नहीं जाता। लेकिन ये फॉर्मेट हैं तो आपको इतना तो फिट होना ही चाहिए कि सभी तीनों फॉर्मेट खेल सकें। आप संघर्ष क्यों करते हैं? इसलिए कि आप सिर्फ टी-20, आईपीएल और 50 ओवर पर ध्यान दे रहे हैं। आज तो 50 ओवर्स भी नहीं खेल सकते।’ योगराज सिंह ने क्रिकेट प्रशासकों और कोचों पर भी जुनून की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘सभी कोच और सभी प्रशासक एयर कंडिशन में बैठना चाहते हैं और काम करना चाहते हैं। यहां मैं 48 डिग्री सेल्सियस में इस जुनून के साथ हूं कि युवराज सिंह जैसे और ज्यादा शानदार क्रिकेटर उभरें।’  

कमिंस का कहर, कैरी ने किया अफ़्रीकी गेंदबाजों को परेशान ,ऑस्ट्रेलिया के पास 218 रनों की लीड

लंदन  वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेल‍िया और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान में जारी है. मैच के दो दिन पूरे हो चुके हैं. शुक्रवार (13 जून) को मैच का तीसरा दिन रहेगा. शुरुआती दो दिनों में कुल मिलाकर 28 विकेट ग‍िरे हैं. कुल म‍िलाकर ‘टेस्ट क्रिकेट के इस वर्ल्ड कप’ में गेंदबाजों का बोलबाला दिख रहा है.  पहले दिन (11 जून) 14 विकेट गिरे. इनमें 10 विकेट ऑस्ट्रेल‍िया और 4 विकेट साउथ अफ्रीका के शामिल रहे. मैच के दूसरे दिन (12 जून) भी 14 विकेट गिरे, इनमें 6 साउथ अफ्रीका के तो 8 ऑस्ट्र्रेल‍िया के रहे. ऑस्ट्रेल‍िया ने WTC फाइनल मैच की पहली पारी में 212 रन बनाए और उसके दूसरी पारी स्कोर 144/8 है.  कंगारू टीम की कुल बढ़त 218 रनों की हो चुकी है. दूसरे दिन 14 विकेट गिरे और कुल 239 रन बने. एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दूसरी पारी में 73 पर 7 विकेट था और लग रहा था कि टीम जल्दी सिमट जाएगी क्योंकि गेंद बहुत मूव कर रही थी. लेकिन एलेक्स मैरी और मिचेल स्टार्क ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 61 रन जोड़े और टीम को थोड़ी राहत दी.  12 रनों के अंदर गिरे 5 विकेट दिन का पहला विकेट तेम्बा बावुमा के रूप में गिरा, उन्होंने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया. डेविड बेडिंगहाम ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के आखिरी 5 विकेट 12 रनों के अंदर गिर गए. 126 रनों पर अफ्रीका के 5 विकेट थे और पूरी टीम 138 रनों पर ढेर हो गई. पैट कमिंस ने रचा इतिहास कमिंस ने 18.1 ओवरों के स्पेल में 28 रन देकर 6 विकेट चटकाए. उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया, वह बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.उन्होंने 9 बार ऐसा किया है. कमिंस ने इस दौरान अपने 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए. वह ऐसा करने वाले 8वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने. दूसरी पारी में बिखरी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी खराब हुई. 28 पर उस्मान ख्वाजा (6) के रूप में पहला विकेट गिरा, उन्हें कागिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद 73 रनों पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवा दिए. कैमरून ग्रीन शून्य पर आउट हुए, स्टीव स्मिथ को लुंगी एनगिडी ने 13 के स्कोर पर चलता किया. पहली पारी के हीरो बीयू वेबस्टर 9 रन बनाकर आउट हुए. ट्रैविस हेड भी 9 के स्कोर पर चलते बने. अलेक्स कैरी की पारी से ऑस्ट्रेलिया के पास 218 रनों की बढ़त ऐसा लगा था कि ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 100 के अंदर ढेर हो जाएगी, लेकिन अलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क ने 61 रनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को बचाया. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 61 रन जोड़े. दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले कैरी को रबाडा ने एलबीडबल्यू आउट किया, उन्होंने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. स्टार्क 16 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 144/8 है. दूसरी पारी में कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी 3-3 विकेट ले चुके हैं. मार्को जानसेन और वियान मुल्डर को 1-1 विकेट मिला. अब पिच और धीमी हो गई है, ऐसा दिखा कि गेंद को बाउंस ज्यादा नहीं मिल रहा है. कई बार ऐसा हुआ जब बल्लेबाज शॉट खेलना चाहते थे और गेंद किनारा लेकर स्लिप में गई लेकिन फील्डर तक नहीं पहुंच पाई. जबकि स्लिप के फील्डर बहुत पास खड़े हुए थे. साउथ अफ़्रीकी गेंदबाज चाहेंगे कि आज दूसरे दिन जल्द से जल्द बचे हुए 2 विकेट लिए जाए. साउथ अफ्रीका ने पूरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी. कई बार बल्लेबाजों के बल्ले का किनारा लगा, लेकिन गेंद स्लिप में नहीं पहुंची. स्टार्क ने भी दो मौके दिए, जिनमें से एक आसान कैच आखिरी ओवर में मार्को जानसेन से छूट गया. लुंगी एनग‍िडी और कगिसो रबाडा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि जानसेन और व‍ियान मुल्डर को 1-1 सफलता मिली.  अब देखना ये है कि ऑस्ट्रेलिया अपनी बढ़त कितनी और बढ़ा पाता है? क्या साउथ अफ्रीका दिए गए लक्ष्य का पीछा कर पाएगा? और क्या ये टेस्ट चौथे दिन तक जाएगा? अफ्रीका की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन: पैट कमिंस ने सबसे जबरदस्त गेंदबाजी की और 6 विकेट लिए, मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिले. जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया. नाथन लायन और ब्यू वेबस्टर को कोई विकेट नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अफ्रीका के गेंदबाजों का प्रदर्शन: कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. मार्को जानसेन को 3 विकेट मिले. केशव महाराज और एडन मार्करम ने 1-1 विकेट लिया. लुंगी एनग‍िडी और वियान मुल्डर को कोई विकेट नहीं मिला.  ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अफ्रीका के गेंदबाजों का प्रदर्शन: कगिसो रबाडा ने फिर से बढ़िया गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए. लुंगी को भी 3 विकेट मिले. मार्को यानसन और वियान मुल्डर को 1-1 विकेट मिला. केशव महाराज को कोई विकेट नहीं मिला. 

गौतम गंभीर ने करुण नायर की वापसी को बताया प्रेरणादायक, टीम में किया वेलकम, कभी हार ना मानने का जज्बा है

नई दिल्ली  भारत 2007 के बाद इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा। दोनों टीम के बीच पांच मैच की टेस्ट सीज 20 जून को लीड्स में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने करुण नायर की भी तारीफ की, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में वापसी की।   भारतीय कोच ने कहा, ‘‘वापसी कभी आसान नहीं होती, जिसने सात साल बाद वापसी की हो, उसका पिछला साल शानदार रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपने जितने रन बनाए हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात कभी हार ना मानने का जज्बा है जिसने आपको टीम में वापस ला दिया है और यह इस समूह में सभी के लिए प्रेरणादायक है। करुण नायर का स्वागत है।’’ नायर ने कहा कि वह भारत के लिए खेलने का दूसरा मौका मिलने पर ‘आभारी’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर फिर से मिलने के लिए आभारी हूं। मैं इस अवसर का पूरा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं। मुझे यकीन है कि एक बार जब मैं मैदान पर उतरूंगा तो मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं होंगी लेकिन अभी मैं उन्हें व्यक्त नहीं कर सकता।’’ गंभीर ने ‘बीसीसीआई.टीवी’ से अश्विन, रोहित और कोहली के हाल ही में संन्यास का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इस दौरे को देखने के दो तरीके हैं। एक तो यह कि हम अपने तीन सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना हैं या हमें देश के लिए कुछ खास करने का यह अभूतपूर्व अवसर मिला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं इस समूह को देखता हूं तो मुझे कुछ खास करने की भूख, जुनून और प्रतिबद्धता दिखती है। अगर हम त्याग करते हैं, अगर हम अपनी सहज स्थिति से बाहर आते हैं, अगर हम हर दिन नहीं बल्कि हर सत्र, हर घंटे और हर गेंद पर चुनौती पेश करना शुरू करते हैं तो मुझे लगता है कि हम इसे एक यादगार दौरा बना सकते हैं।’’  

पैट कमिंस ने तेम्बा बावुमा को आउट करके इस लिस्ट में बनाई जगह, 50 साल बाद लॉर्ड्स में हुआ ऐसा

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी भी लड़खड़ाई है। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय दक्षिण अफ्रीका ने 22 ओवर में 43 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिये थे। वहीं दूसरे पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को पवेलियन का रास्ता दिखाते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।   ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रनों के स्कोर पर रोकने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बुधवार को लडखड़ाई और उसके बल्लेबाज संघर्ष करते देखे गए। ऑस्ट्रेलिया की टीम को फाइनल के दूसरे दिन पहले सेशन में सिर्फ एक विकेट मिला। कप्तान तेम्बा बावुमा पैट कमिंस का शिकार बने। लॉर्ड्स में 50 साल बाद ऐसा हुआ है, जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने विपक्षी टीम के कप्तान को पवेलियन का रास्ता दिखाया हो। सबसे पहले 1909 में मोटी नोबल ने एर्ची मैक्लारेन को दोनों पारियों में आउट किया था। इसके बाद इयान चैपल ने 1975 में टोनी ग्रेग को पवेलियन भेजा था। 25 साल बाद पैट कमिंस ने तेब्बा बावुमा को आउट करके इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में तेम्बा बावुमा पहली पारी में 84 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले कगिसो रबाडा (पांच विकेट) और मार्को यानसन (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया था ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने लॉर्ड्स में टेस्ट में विपक्षी कप्तान को आउट किया मोंटी नोबल – आर्ची मैकलेरन (1909, दोनों पारी) इयान चैपल – टोनी ग्रेग (1975) पैट कमिंस – टेम्बा बावुमा (2025)  

रबाडा अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट रखने वाले गेंदबाज बने, बुमराह के वर्ल्ड रिकॉर्ड का किया कबाड़ा

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में कहर बरपाया। बुधवार 11 जून को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट निकाले। इसी दौरान कगिसो रबाडा ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड का कबाड़ा कर दिया। रबाडा अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट रखने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में 200 या इससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। अभी तक जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 200 विकेट निकालकर सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट रखने वाले गेंदबाज थे, लेकिन इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बुमराह से रबाडा ने छीन लिया है। हालांकि, जब बुमराह को टेस्ट में गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा तो वे फिर से इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस समय बेस्ट स्ट्राइक रेट अगर किसी बॉलर का है तो वे कगिसो रबाडा हैं। उनका स्ट्राइक रेट 39.1 का है, जबकि जसप्रीत बुमराह का स्ट्राइक रेट 42 का है। डेल स्टेन 42.3 के साथ तीसरे, 43.4 के साथ वकार यूनिस चौथे, 46.3 के साथ पैट कमिंस पांचवें और मैलकम मार्शल 46.7 के साथ छठे नंबर पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 200 विकेट) 39.1 – कगिसो रबाडा* 42.0 – जसप्रीत बुमराह 42.3 – डेल स्टेन 43.4 – वकार यूनुस 46.3 – पैट कमिंस 46.7 – मैल्कम मार्शल क्या है बॉलिंग में स्ट्राइक रेट? ज्यादातर क्रिकेट फैंस यही जानते हैं कि सिर्फ बैटिंग में स्ट्राइक रेट होता है, जिसका कैलकुलेशन होता है कि आपने कितनी गेंदों में कितने रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में भी स्ट्राइक रेट होता है। गेंदबाजी में स्ट्राइक रेट का कैलकुलेशन ऐसे होता है कि आपने कितनी गेंदें फेंकने के बाद विकेट लिया। इस केस में देखा जाए तो कगिसो रबाडा ने बुमराह से कम गेंद फेंककर विकेट लिए हैं। ये टेस्ट का उनका स्ट्राइक रेट का औसत है। बुमराह 7 ओवर में एक विकेट निकालते हैं, जबकि रबाडा उनसे कुछ गेंद कम फेंककर विकेट निकालते हैं।  

इंग्लैंड में पहली बार हुआ ऐसा अनोखा कारनामा, ख्वाजा और मारक्रम डक पर लौटे पवेलियन

लंदन  साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन गेंदबाजों का कहर रहा, दोनों टीमों ने मिलकर कुल 255 रन बनाए और 14 विकेट गिरे। कगिसो रबाडा, मार्को येनसन और मिचेल स्टार्क पूरे मैच में छाए रहे। इस दौरान कई रिकॉर्ड्स बने, लेकिन इस बीच एक बड़ी ही विचित्र घटना घटी जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। इंग्लैंड की सरजमीं पर 145 साल और 561 टेस्ट मैचों में ऐसा पहली बार देखने को मिला है। दरअसल, WTC फाइनल में दोनों टीमों के नंबर-1 बल्लेबाज यानी ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब दोनों टीमों के पहले बल्लेबाज खाता ही नहीं खोल पाए हो। उस्मान ख्वाजा 20 गेंदों में बिना कोई रन बनाए कगिसो रबाडा का शिकार बने। वहीं एडन मारक्रम को पारी के पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया। बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतीर ऑस्ट्रेलियाई टीम 212 रन ही बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के आगे कंगारुओं ने घुटने टेक दिए। रबाडा ने 15.4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। रबाडा ने इस 5 विकेट हॉल के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ दिया। डोनाल्ड ने अपने करियर में 330 विकेट लिए थे, वहीं रबाडा के नाम अब 71 मैचों में 332 विकेट हो गए हैं। वह अब इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। रबाडा इसी के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में पांच विकेट लेने वाले काइल जैमीसन (भारत के खिलाफ 2021 फाइनल) के बाद सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। वह जैक्स कैलिस (1998 आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी फाइनल) के बाद आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में ऐसा करने वाले एकमात्र दक्षिण अफ्रीकी भी हैं। रबाडा की इस घातक गेंदबाजी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क चमके। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के 43 रन पर 4 विकेट गिराए। स्टार्क को दो तो कमिंस और हेजलवुड को 1-1 सफलता मिली। साउथ अफ्रीका अभी भी 169 रन पीछे है।

विराट और रोहित की ऑस्ट्रेलिया में आखिरी सीरीज होगी और आखिरी दौरा भी

नई दिल्ली रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट में भी नजर नहीं आएंगे। वे सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे। संभावना है कि वे 2027 तक ही वनडे क्रिकेट खेलेंगे। ऐसे में इस साल के आखिर में अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में उनका आखिरी दौरा होगा, जहां वे वनडे सीरीज खेलेंगे। 2026 में कोई वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया में नहीं है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि यह विराट और रोहित की ऑस्ट्रेलिया में आखिरी सीरीज होगी और आखिरी दौरा भी होगा। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड उनको यादगार विदाई देने का प्लान कर रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया का अगले समर में पैक्ड शेड्यूल है। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में खेलते नजर आएंगे। वे वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे। ग्रीनबर्ग ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा, “यह क्रिकेट का एक बहुत बड़ा समर सीजन है, जिसमें भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमें शामिल हैं। साथ ही, एशेज भी होनी है। लगभग दो दशकों में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पूरे देश के हर एक कैपिटल सिटी और टेरेटरी में इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “आप जानते हैं कि कुछ रिकॉर्ड तोड़ टिकट सेल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुई थी और मुझे उम्मीद है कि हम समर सीजन में ऐसी ही सेल देखेंगे। अगर आप आने वाले खिलाड़ियों की गुणवत्ता के बारे में सोचते हैं, खासकर भारत से – तो यह आखिरी बार हो सकता है जब हम विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपने देश में खेलते हुए देखें। अगर ऐसा होता है, तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन्हें शानदार विदाई दें और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके अविश्वसनीय योगदान को स्वीकार करें।” विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है। दोनों ने आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में बीजीटी के दौरान खेला था।

इंडो-पैसिफिक कमांड का खुलासा: चीनी सिस्टम हुए बेअसर, भारत की मिसाइलों ने तोड़े बचाव, चीनी हथियार निकले बेकार

वाशिंगटन  भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए चार दिवसीय संघर्ष को लेकर अब अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड की वेबसाइट और अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंकों की रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इन रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान के पास मौजूद चीनी हथियार और एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह नाकाम  साबित हुए हैं। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने PAF (पाकिस्तान वायुसेना)  के 20% बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया और कई एयरबेस को निष्क्रिय कर दिया गया। चीनी सिस्टम हुए बेअसर, भारत की मिसाइलों ने तोड़े बचाव टोरंटो स्थित कुवा डिफेंस न्यूज एंड एनालिसिस ग्रुप के संस्थापक  बिलाल खान ने कहा कि पाकिस्तान को चीन से मिले एयर डिफेंस सिस्टम “उतनी प्रभावी नहीं रहे जितनी उम्मीद की गई थी।” भारतीय वायुसेना की मिसाइलें  HQ-9 और HQ-16 जैसे चीनी डिफेंस सिस्टम को पार करती हुई टारगेट्स तक पहुंचीं। लंदन के एशिया-पैसिफिक फाउंडेशन के सज्जन गोहेल ने CNN  को बताया कि यदि रडार और मिसाइल सिस्टम भारतीय हमलों का पता नहीं लगा सके, तो इससे बीजिंग की हथियार डिप्लोमेसी को भारी झटका लगा है।   अमेरिकी सैटेलाइट्स से हुआ भारत के दावे का सत्यापन अमेरिकी रक्षा एजेंसियों द्वारा जारी सैटेलाइट इमेजेस से पुष्टि हुई है कि भारत ने पाकिस्तान के नूर खान, भोलारी, मियांवाली, मस्रूर जैसे प्रमुख एयरबेस पर हमले किए और उन्हें नुकसान पहुंचाया। मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने बताया कि भारत की सटीक और प्लान्ड स्ट्राइक से पाकिस्तान की हाई वैल्यू सैन्य संपत्तियां भी खतरे में आईं।  ब्रह्मा चेलानी ने लिखा कि भारत ने एक  SAAB-2000 AEW&C सिस्टम  को 314 किमी दूर से मिसाइल से गिराया, जो ऐतिहासिक है। पाकिस्तान के पास भरोसे के लायक कुछ नहीं बचा भारत के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने चीनी हथियारों पर बहुत भरोसा जताया था PL-15E एयर-टू-एयर मिसाइल, HQ-9 SAM सिस्टम, और CM-401 हाइपरसोनिक मिसाइल लेकिन सबका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने एक ही रात में  400 से ज्यादा ड्रोन भारतीय क्षेत्र की ओर दागे, लेकिन कोई खास नुकसान नहीं कर पाया। भारतीय रक्षा प्रणालियों ने ज्यादातर को इंटरसेप्ट कर लिया। पाकिस्तान को मिला सबक, चीन की साख पर बड़ा सवाल भारतीय डिफेंस एक्सपर्ट मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि भारत का इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिका, इज़राइल और रूस के बराबरी का है और चीनी तकनीक से कहीं आगे है। उन्होंने कहा, “हमने पाकिस्तान के एयर डिफेंस को ध्वस्त कर दिया।”यह संघर्ष सिर्फ भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि चीन के हथियारों की विश्वसनीयता पर भी अंतरराष्ट्रीय सवाल खड़े करता है। पाकिस्तान की सेना अब स्पष्ट रूप से चीनी डिपेंडेंसी पर पुनर्विचार करने को मजबूर हो सकती है।

निकोलस पूरन की रिटायरमेंट के तुरंत बाद बने ‘मुंबई इंडियंस’ की टीम के कप्तान, चमकी किस्मत

न्यूयॉर्क हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन को मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के आगामी सत्र के लिये एमआई न्यूयॉर्क का कप्तान बनाया गया है। 29 वर्ष के पूरन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ली थी। एमएलसी का पहला सत्र जीतने वाली टीम ने एक्स पर लिखा, ‘‘हमारी टीम का नया कमांडर होगा कप्तान निकोलस पूरन।’’   आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की टीम ने लिखा, ‘‘बायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से है। अपने कैरियर के शिखर पर बैठे पूरन टीम को अपनी कप्तानी से नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे।’’ पूरन ने 2023 एमएलसी सत्र में 388 रन बनाये थे। तीसरा सीजन गुरुवार से शुरू होगा। एमआई न्यूयॉर्क में क्विंटोन डिकॉक, कीरान पोलार्ड और राशिद खान जैसे सितारे भी हैं। वेस्टइंडीज के लिए 106 टी20 मैच खेल चुके पूरन ने 136.39 की स्ट्राइक रेट से 2275 रन बनाये हैं। उन्होंने 61 वनडे खेलकर 99.15 की स्ट्राइक रेट से 1983 रन बनाये हैं। पूरन ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा सत्र खेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये खुद को कैरेबियाई टीम में चयन से बाहर रखा था। वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर से वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद से उन्होने वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। वेस्टइंडीज के लिये उन्होंने आखिरी मैच दिसंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का हुआ कायाकल्प, नई सीरीज, नया कप्तान और टीम में हुए 7 बदलाव

नई दिल्ली वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। कई खिलाड़ियों की छुट्टी टेस्ट टीम से हो गई है और कुछ खिलाड़ियों को पहली बार रेड बॉल टीम में मौका मिला है। कई बदलाव पिछली सीरीज के मुकाबले टीम में देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वेस्टइंडीज की टीम अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के नए चक्र की शुरुआत करेगी। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जून से खेली जाएगी। मार्च 2023 में आखिरी बार टेस्ट मैच खेलने वाले रोस्टन चेज कप्तान होंगे। सीमित ओवरों की टीम के कप्तान शाई होप को फिर से टेस्ट टीम में जगह मिली है। वहीं, केमार रोच को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा वनडे और टी20 क्रिकेट में उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे ब्रैंडन किंग को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल को वापस लाकर अपने शीर्ष क्रम को मजबूत किया है और घरेलू क्रिकेट में हाल की 11 पारियों में 573 रन बनाने वाले 24 वर्षीय केवलन एंडरसन को पहली बार टीम में शामिल किया है। वेस्टइंडीज की बॉलिंग यूनिट में भी कुछ नए चेहरे शामिल हैं। 21 वर्षीय जोहान लेन को मौका मिला है, जिन्होंने 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 63 विकेट निकाले हैं। एंडरसन फिलिप को फिर से टीम में जगह मिली है। वे पाकिस्तान में भी टेस्ट टीम का हिस्सा थे। केमार रोच के अलावा, जोशुआ डा सिल्वा, एलिक एथानैज, कावेम हॉज, आमिर जंगू, गुडाकेश मोती और केविन सिंक्लेयर को बाहर किया गया है, जो पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप कप्तान), केवलन एंडरसन, क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, जोहान लेन, मिकाइल लुइस, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स  

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 46 के स्कोर पर लगा तीसरा झटका

लंदन  आज से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की शुरुआत हो चुकी है। यह मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन भी है। उसने 2023 में भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। पहले दिन लंच ब्रेक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहले दिन लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। लंच से ठीक पहले ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसेन ने विकेटकीपर वेरेने के हाथों कैच कराया। अभी तक कगिसो रबाडा और यानसेन दो-दो विकेट ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की पारी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत नहीं रही थी। रबाडा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर कंगारुओं की कमर तोड़ दी। उन्होंने पारी के सातवें ओवर में तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को स्लिप में बेडिंघम के हाथों और आखिरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को मार्करम के हाथों कैच कराया। ख्वाजा खाता नहीं खोल सके। वहीं, ग्रीन चार रन बना सके। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी निभाई। जब लगा कि यह साझेदारी जम गई है तो यानसेन ने झटका दिया। उन्होंने लाबुशेन को विकेटकीपर वेरेने के हाथों कैच कराया। लाबुशेन 17 रन बना सके। वहीं, इसके बाद यानसेन ने हेड को आउट कर चौथा झटका दिया। फिलहाल स्टीव स्मिथ 51 गेंद में पांच चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद हैं। इस मैच को देखने कई दिग्गज पहुंचे हैं। इनमें आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका ऑस्ट्रेलिया को 46 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मार्को यानसेन ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर वेरेने के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। 

वर्ल्ड क्रिकेट अब बदलाव की ओर अग्रसर है, अब कौन होंगे अगले ‘फैब-4’, दो भारतीय लिस्ट में

नई दिल्ली वर्ल्ड क्रिकेट अब बदलाव की ओर अग्रसर है, पिछले डेढ़ दशक में जिन स्टार खिलाड़ियों ने यहां राज किया है वह अब लुप्त होते जा रहे हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें फैब-4 के नाम से जाना जाता था। कोहली ने टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। वहीं स्टीव स्मिथ वनडे तो जो रूट अब T20I नहीं खेलते हैं। वहीं केन विलियमसन का भी फोकस टी20 से हट चुका है वह अब वनडे और टेस्ट में ही नजर आते हैं। यह सभी खिलाड़ी अब 30 से अधिक की उम्र के है, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि हम एक युग के अंत के करीब है। ऐसे में फैंस के जहन में एक ही सवाल है, इन खिलाड़ियों के जाने के बाद फैब-4 में कौन से नए खिलाड़ी शामिल होंगे? ऐसे में इस कठिन सवाल का जवाब मौजूदा फैब-4 में शामिल न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने देने की कोशिश की है। उन्होंने नए फैब-4 में एक नहीं बल्कि दो भारतीय खिलाड़ियों को रखा है। विलियमसन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, “मल्टी-फॉर्मेट के मामले में जो खिलाड़ी दिमाग में आते हैं, वे हैं यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रचिन रवींद्र और हैरी ब्रूक हैं।” इस लिस्ट में पांचवें खिलाड़ी को जोड़ते हुए वह बोले, “और साथ ही, कैमरून ग्रीन। ये सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। सभी युवा हैं और उनका खेल अभी निखर रहा है।” इंग्लैंड में होगा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का टेस्ट भारत को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में शुभमन गिल औ यशस्वी जायसवाल का असली टेस्ट होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद इंग्लैंड दौरे पर रन बनाने का बोझ इन दोनों के कंधों पर ही होगा। गिल अपने कप्तानी करियर का आगाज भी इसी दौरे से करने जा रहे हैं।  

सौरव गांगुली ने कहा- टीम इंडिया के मुख्य विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह का इस्तेमाल करना चाहिए

नई दिल्ली भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। इस टूर पर टीम इंडिया मेजबानों के साथ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद कई क्रिकेट दिग्गज पहले ही भारत की हार की भविष्यवाणी कर चुके हैं, वहीं कई एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इस टूर पर अच्छा परफॉर्म कर सकती है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो इंग्लैंड दौरे पर भारत की जीत की कूंजी बन सकता है। रेवस्पोर्ट्ज़ से बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा कि शुभमन गिल को जसप्रीत बुमराह का समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। उन्हें उन्हें दिन में सिर्फ 12 ओवर ही गेंदबाजी करने देना चाहिए और टीम इंडिया के मुख्य विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर उनका इस्तेमाल करना चाहिए। सौरव गांगुली ने कहा,  बुमराह आपके लिए सबसे सही गेंदबाज हैं। आपको समझना होगा कि आप उनसे सिर्फ गेंदबाजी नहीं करवा सकते। शुभमन गिल को इस बात का ध्यान रखना होगा। उन्हें विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल करें। उन्हें दिन में 12 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी न करवाएं। दूसरे गेंदबाजों को आगे आने दें। अगर आप बुमराह को बचा सकते हैं और उन्हें विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, तो आपके पास निश्चित तौर पर मौका है।” हालांकि गांगुली ने भी इंग्लैंड को सीरीज का फेवरेट बताया है। उन्होंने कहा, “मैं इंग्लैंड को पसंदीदा मानता हूं, लेकिन फिर मैं पसंदीदा में विश्वास नहीं करता। अगर भारत अच्छी बल्लेबाजी करता है, तो उनके पास मौका है। हाँ, जरूर। हमें बस दो चीजों की जरूरत है, अच्छी बल्लेबाजी और [जसप्रीत] बुमराह का फिट रहना।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet