LATEST NEWS

कोच गंभीर ने इंग्लैंड के बहुप्रतीक्षित दौरे की तैयारियों के संबंध में मैसेज दिया था कि उन्हें एक अच्छी पिच चाहिए: जोश मार्डेन

लंदन बेकेनहैम काउंटी ग्राउंड के हेड पिच क्यूरेटर जोश मार्डेन ने एक बड़ा खुलासा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को लेकर किया है। जोश मार्डेन ने बताया है कि हेड कोच गंभीर और मैनेजमेंट ने उनको इंग्लैंड के बहुप्रतीक्षित दौरे की तैयारियों के संबंध में मैसेज दिया था कि उन्हें एक अच्छी पिच चाहिए। 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में कर रही है। भारतीय टीम ने साउथ ईस्ट लंदन के बेकेनहैम में एक ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया है, जहां वे अपने बल्लेबाजी दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना पहली द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहे हैं, जिससे एक नए युग की शुरुआत हो रही है। रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेनिंग के लिए पिच क्यूरेटर से भारतीय टीम ने एक अच्छी पिच तैयार करने के लिए कहा है। मार्डेन ने बताया, “हां, गौतम गंभीर और अन्य कोचिंग स्टाफ ने अपनी आंतरिक बैठक के बाद हमसे बात की। उनका संदेश स्पष्ट था, ‘हमें एक अच्छी पिच चाहिए।’ बहुत सपाट या बहुत हरी नहीं, बल्कि कुछ ऐसी जो वास्तव में मैच की तैयारी में मदद करे। वे अधिक रीयलिस्टिक कंडीशन्स चाहते थे, ना कि केवल बल्लेबाजी अभ्यास। इसलिए हमने कुछ चीजों को ए़डजस्ट किया। घास का कवर, नेट की चौड़ाई और लेंथ का विस्तार। इसके बाद से फीडबैक अच्छा रहा है।” पिच क्यूरेटर ने आगे बताया, “यहां की मिट्टी स्वाभाविक रूप से बल्लेबाजों के अनुकूल है, इसलिए देखने में विकेट सूखी या सपाट लग सकती है, लेकिन हम घास के डेनसिटी को मैनेज करते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया द्वारा वर्तमान में उपयोग की जाने वाली पिचों में हमारी सामान्य सफेद गेंद वाली सतहों की तुलना में थोड़ी अधिक घास है। यह एक सूक्ष्म संतुलन है। भूरे रंग की सतह के साथ भी, अगर आप सही लंबाई पर गेंद डालते हैं, तो इसमें तेज गेंदबाजों के लिए पर्याप्त जान होती है।”  

जसप्रीत बुमराह उड़ाएंगे इंग्लैंड की नींद, प्रदर्शन बता रहा क्यों खौफ में होंगे अंग्रेज

नई दिल्ली तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड में है। ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। पहला मैच 20 जून को है। भारत के स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह सीरीज के सिर्फ 3 टेस्ट ही खेलेंगे लेकिन इस दौरे पर वह मेजबान इंग्लैंड टीम के लिए सबसे बड़े सिरदर्द साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन ऐसा है कि अंग्रेज बल्लेबाजों की नींद उड़ जाएगी। 7 साल पहले वहां अपने पहले ही मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड में अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं जिसकी 17 पारियों में 26.27 की औसत से 37 विकेट झटके हैं। वहां उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64 रन देकर 5 विकेट है। इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में 110 रन देकर 9 विकेट झटके थे। सिर्फ 2 भारतीय गेंदबाज ही ऐसे हैं जिन्होंने इंग्लैंड में बुमराह से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। ईशांत शर्मा 48 टेस्ट विकेट के साथ टॉप पर हैं और 43 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं महान ऑलराउंडर कपिल देव। बुमराह को इंग्लैंड में खेलना काफी रास आता है। 2018 में ट्रेंट ब्रिज में खेला गया मैच उनका इंग्लैंड में पहला टेस्ट था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने एक पारी में 5 विकेट झटके। भारत ने उस टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। 2021 दौरे में दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच भी ट्रेंट ब्रिज में खेला गया था और उसमें भी बुमराह ने पारी में 5 विकेट लिए थे। उस दौरे का दूसरा मैच लॉर्ड्स में हुआ था। उस मैच में बुमराह ने बल्ले से भी जौहर दिखाया था। उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 89 रनों की नाबाद साझेदारी की थी। भारत ने उस टेस्ट में यादगार जीत हासिल की थी। उसी मैच में बुमराह ने ओली रॉबिनसन को जिस तरह धीमी गेंद से चकमा देकर आउट किया था, वो देखने लायक था।  

द. अफ्रीका की टीम 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने उतरेगी, तोड़ना होगा ऑस्ट्रेलिया का तिलिस्म

लंदन   2025 का साल खेल की दुनिया के लिए अलग रहा है। इस साल कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल रही हैं जो कभी नहीं हुई या कई सालों से नहीं हो पाई थीं। 2025 को चमत्कार का साल भी कहा जा रहा है। इसकी वजह है- ऐसी टीमों का ट्रॉफी जीतना जिनका हाथ लंबे समय से खाली था। कुछ तो ऐसी टीमों को जीत मिली है, जिन्हें इस साल से पहले तक कुछ नहीं मिला था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2008 से आईपीएल खेल रही है। 18वें सीजन में जाकर टीम को पहला खिताब मिला। अगर आरसीबी के 17 साल कम लग रहे हैं तो इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब क्रिस्टल पैसेल को देख लीजिए। 119 साल के इतिहास में पैलेस ने अपनी पहली मेजर ट्रॉफी इसी साल जीती। एफए कप के फाइनल में पैलेस ने मैनचेस्टर सिटी को हराया। इटली की बोलोग्ना एफसी ने 51 साल बाद ट्रॉफी जीती। पीएसजी ने इतिहास में पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता। इन टीमों का भी सूखा खत्म हुआ न्यूकैसल यूनाइटेड- 70 साल बाद ट्रॉफी वीएफबी स्टटगार्ट- 18 साल बाद ट्रॉफी होबार्ट हरिकेन्स- पहली ट्रॉफी टोटेनहम हॉटस्पर– 17 साल बाद ट्रॉफी रॉयल यूनियन सेंट गिलोइस– 90 साल बाद लीग टाइटल गो अहेड ईगल्स– 93 साल बाद ट्रॉफी साउथ अफ्रीका का सूखा खत्म होगा? अब आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम उतरने के लिए तैयार है। 11 जून से लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी। साउथ अफ्रीका क्रिकेट की सबसे बेहतरीन टीमों में एक है। इसके बाद भी अभी तक उसके नाम सिर्फ एक आईसीसी ट्रॉफी है। टीम ने 1998 चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उसके बाद अधिकतर आईसीसी टूर्नामेंट में टीम नॉकआउट में जाकर हार जाती है। इसलिए उसे चोकर्स का टैग मिला है। पिछले साल टी20 विश्व कप के फाइनल में जीत के बिल्कुल करीब आकर उसे हार मिली। लेकिन चमत्कार के इस में संभव है कि साउथ अफ्रीका भी 27 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दे। जब अफ्रीका ने जीता था अपना पहला ICC का ख‍िताब  1 नवंबर 1998 को ढाका में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच व‍िल्स इंटरनेशनल कप का फाइनल खेला गया. साउथ अफ्रीका ने इस फाइनल मुकाबले को तब 4 विकेट से जीता था. वेस्टइंडीज ने फ‍िलो वॉलेस के शतक (103) की बदौलत 245 रन बनाए. ऑलराउंडर जैक्स कैल‍िस ने पांच विकेट झटके थे. इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने 18 गेंद शेष रहते हुए रनचेज कम्पलीट कर ल‍िया. तब तत्कालीन कप्तान हैंसी क्रोन‍िए ने नाबाद 61, माइक रिंडेल ने 49 और कैल‍िस ने 31 रनों की पारी खेली. कैल‍िस अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे.  ‘व‍िल्स इंटरनेशनल कप’ को प्रोट‍ियाज टीम ने जीता, यह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) से जुड़े टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की पहली जीत थी. उसके नाम यह एकमात्र आईसीसी टूर्नामेंट (सीन‍ियर मेन्स क्रिकेट) की व‍िजय है.  2024 में भारत ने तोड़ा सपना  वैसे अफ्रीकी टीम किसी भी वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल (1992, 1999, 2007, 2009, 2014, 2015 और 2023) से आगे नहीं बढ़ पाई थी. प‍िछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के सपनों को चकनाचूर कर दिया था. भारत ने अफ्रीका को फाइनल में 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता.  अफ्रीकी टीम वर्ल्ड क्रिकेट में कई मौकों पर चोकर्स साब‍ित हुई . साउथ अफ्रीका के ICC टूर्नामेंट्स में निराशाजनक अतीत की बानगी कुछ ऐसी है…. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1992 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल  रंगभेद के कारण 21 साल का निष्कासन झेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटी साउथ  अफ्रीका के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज और चुस्त फील्डर थे. लेकिन सेमीफाइनल में बारिश आई और उसे 7 गेंदों से 22 रनों की बजाय अब 1 गेंद में 22 रन बनाने का ‘असंभव’ संशोधित लक्ष्य मिला था. और इस तरह उसे हार मिली.  वेस्टइंडीज के खिलाफ 1996 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल  सभी ग्रुप मैच जीतने के बाद हैंसी क्रोनिये की टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा था, लेकिन ब्रायन लारा की जबर्दस्त बल्लेबाजी के बाद रोजर हार्पर और जिमी एडम्स की फिरकी के जाल में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज फंसते चले गए और 19 रनों से मैच हार गए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1999 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल साउथ  अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास का सबसे निराशाजनक मैच शायद इसी मैच में हुआ. टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे लांस क्लूसनर को जिसने ‘ट्रेजेडी किंग’ बना दिया. जीत के लिए 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ  अफ्रीका को आखिरी ओवर में 9 रन बनाने थे. आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी. क्लूसनर ने पहली दो गेंद पर चौका जड़ा, लेकिन अगली गेंद पर एलन डोनाल्ड रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया. सुपर सिक्स चरण में जीत दर्ज करने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल पहले बल्लेबाजी का साउथ अफ्रीका का फैसला गलत साबित हुआ. ग्रीम स्मिथ, हर्शल गिब्स , जैक्स कैलिस, एबी डिविलियर्स और मार्क बाउचर जैसे धुरंधर 149 के स्कोर पर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर बाकी रहते मैच जीता. पाकिस्तान के खिलाफ 2009 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, भारत को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई. लेकिन शाहिद आफरीदी की शानदार स्पिन गेंदबाजी के सामने टीम 150 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सकी. न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 वनडे वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसी, ग्रीम स्मिथ, जैक्स कैलिस और जेपी डुमिनी जैसे दिग्गज न्यूजीलैंड के खिलाफ 222 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए. एक समय 25 ओवरों में 8 विकेट पर 108 रन बनाने के बाद अगले सात विकेट 64 रन पर गंवा दिए. इंग्लैंड के खिलाफ 2013 चैम्पियंस ट्रॅाफी सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट पर 80 रन था, जिसके बाद डेविड मिलर और रोरी क्लेनवेल्ट ने इसे 175 रनों तक पहुंचाया. जोनाथन ट्रॉट के नाबाद 82 रनों की मदद से इंग्लैंड ने 12 ओवर और सात विकेट बाकी रहते जीत दर्ज की. भारत के खिलाफ 2014 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करके साउथ  अफ्रीका को हराया. न्यूजीलैंड … Read more

आज WTC का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स में आयोजित होगा

लंदन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के तीसरे सीजन का फाइनल मुकाबला आज से खेला जाना है, जो साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स में आयोजित होगा। इसे अगर ‘टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप’ कहा जाए तो बुरा नहीं होगा, क्योंकि इस खिताब के लिए लड़ाई दो साल तक चलती है। अभी तक दो बार इसका आयोजन हुआ है। एक बार न्यूजीलैंड और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता है। दोनों बार भारत फाइनल में था। इस बार साउथ अफ्रीका के सामने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। इस महामुकाबले को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं, ये जान लीजिए।   कब, कहां और किन टीमों के बीच खेला जाएगा? वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स में आयोजित होगा। कितने बजे शुरू होगा और टॉस कब होगा? साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया WTC Final लोकल टाइम यानी इंग्लैंड के समय के अनुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा। वहीं, उस समय भारत में दोपहर को साढ़े 3 बजे होंगे। वहीं, अगर बात टॉस की करें तो लंदन में उस समय सुबह के साढ़े 10 बजे होंगे और भारत में दोपहर के साढ़े 3 बजे होंगे। कहां देखें? आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, जहां अलग-अलग भाषाओं में आपको कमेंट्री सुनने को मिलेगी। कैसे देखें? अगर आपको साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया देखनी है तो आपको जियोहॉटस्टार पर लॉगइन करना होगा। आप अपने स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, टैबलेट और लैपटॉप या कंम्प्यूटर पर जियोहॉटस्टार एप या वेबसाइट की मदद से इस खिताबी भिड़ंत को लाइव देख सकते हैं। वहीं, अगर आपको इस महामुकाबले के लाइव अपडेट्स और दिलचस्प खबरें पढ़नी हैं तो आपको लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट करना होगा।  

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों स्टार पीसीबी के T20I प्लान में ही नहीं

कराची पाकिस्तानी क्रिकेट के तीन मौजूदा सुपर स्टार के टी-20 इंटरनेशनल करियर पर ग्रहण सा लगता दिख रहा है। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी अब पीसीबी के T20I प्लान में ही नहीं हैं। एक पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये दावा किया गया है। अगर उनकी जगह लेने वाले नए खिलाड़ी खुद को स्थापित करने में कामयाब हुए तो पाकिस्तान के इन तीनों सुपर स्टार का टी-20I करियर खत्म भी हो सकता है। जंग अखबार ग्रुप के स्पोर्ट्स टीवी चैनल ‘जियो सुपर टीवी’ ने अपनी ऑनलाइन पब्लिश रिपोर्ट में बताया है कि आगामी श्रृंखलाओं के लिए इन तीनों खिलाड़ियों के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने हालिया टी-20 स्क्वॉड के लिए जिन नामों पर चर्चा की उनमें मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के नाम नदारद थे। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान तो पहले ही टी-20 इंटरनेशनल के लिए नजरअंदाज किए जा चुके हैं। दोनों ने अपना आखिरी T20I पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेला था। शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इसलिए उन्हें पाकिस्तान के टी-20 इंटरनेशनल के सेटअप से बाहर रखना हैरान करता है। हालांकि, जियो सुपर टीवी ने पीसीबी सूत्रों के हवाले से बताया है कि समस्या अफरीदी के एटिट्यूड से है। उनके रवैये और व्यवहार की वजह से चयनकर्ता सख्त रुख के लिए मजबूर हुए हैं। जियो सुपर ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चयनकर्ता पाकिस्तान के आगामी विदेश दौरों के लिए संभावित खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं। जुलाई में पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 मैच की सीरीज खेल सकता है। इस बीच मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और शादाब खान ने बिग बैश लीग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

WTC Final: कुछ मायनों में आप भारत के आस-पास होने की उम्मीद करते हैं: पैट कमिंस

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल से पहले एक बड़ा बयान टीम इंडिया को लेकर दिया है। पैट कमिंस ने कहा है कि वह उम्मीद कर रहे थे कि भारतीय टीम WTC 2025 के फाइनल में होगी, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम भी बुधवार से लंदन के लॉर्ड्स में खेले जाने मुकाबले के लिए कमतर नहीं है। 50 ओवर का विश्व कप और डब्ल्यूटीसी फाइनल जीत चुके कमिंस के पास लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने का मौका है और वे ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। WTC Final से एक दिन पहले पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कुछ मायनों में आप भारत के आस-पास होने की उम्मीद करते हैं। इंग्लैंड अपने घर में काफी मजबूत रहा है और न्यूजीलैंड हमेशा फाइनल में पहुंचता हुआ दिखता है, लेकिन ICC इवेंट्स में दक्षिण अफ्रीका के लिए भी यही स्थिति हो सकती है। हम उन्हें टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा नहीं देखते हैं, लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया-भारत फाइनल से अलग है और अच्छा भी है।” साउथ अफ्रीका ने जब WTC फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि एक ऐसी टीम फाइनल में है, जिसने ना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और ना ही इंग्लैंड के खिलाफ। इस पर पैट कमिंस ने कहा, “आप केवल उसी को हरा सकते हैं जिसका आप सामना कर रहे हैं। फाइनल तक पहुंचने का हमारा रास्ता बहुत कठिन था, लेकिन मैं दक्षिण अफ्रीका को अलग रास्ता अपनाने के लिए दोषी नहीं मानता।” बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इतिहास में तीसरी बार खेला जा रहा है। पहली बार 2021 में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी, जबकि 2023 में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का सामना हुआ था। हैरानी की बात ये रही कि दोनों बार भारत को हार मिली। इस बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल है। इस बार क्या नया विजेता मिलेगा या ऑस्ट्रेलिया इतिहास लिखेगा? ये देखने वाली बात होगी।  

रवि शास्त्री ने विकेट के पीछे माही की बिजली सी फुर्ती की तुलना पॉकेटमार से की है, इस अंदाज में की एमएस धोनी की तारीफ

नई दिल्ली महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की उपलब्धि। भारत के 11वां क्रिकेटर बनने का सौभाग्य जिन्हें यह सम्मान मिल चुका है। एमएसडी के इस मील के पत्थर को छूने पर पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने खास अंदाज में उनकी तारीफ की है। उन्होंने विकेट के पीछे माही की बिजली सी फुर्ती की तुलना पॉकेटमार से की है। शास्त्री ने कहा कि उनके हाथ तो पॉकेटमार के हाथ से भी तेज चलते हैं। बड़े मैच में बतौर बल्लेबाज आप नहीं चाहेंगे कि विकेट के पीछे धोनी हो। बटुआ गायब हो जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी का विकेट के पीछे होना ही बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी होती है। कहते हैं न कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। जरा सी चूक हुई और बल्लेबाज को पवैलियन का रास्ता नापना पड़ जाता था। पूरी दुनिया उनकी कप्तानी, बल्लेबाजी और उससे भी कहीं ज्यादा विकेटकीपिंग की कायल रही है। रवि शास्त्री ने विकेट कीपिंग के दौरान उनके हाथों की तेजी की तुलना पॉकेटमार से की है। आईसीसी समारोह के दौरान शास्त्री ने कहा, ‘उनके हाथ पॉकेटरमार से भी तेज हैं। अगर आप कभी भारत में हों और किसी बड़े मैच के लिए जा रहे हों, खासकर अहमदाबाद में तो आप कभी यह नहीं चाहते कि एमएस आपके पीछे हों; पीछे देखिए। बटुआ गायब हो जाएगा।’ शास्त्री ने कहा कि धोनी हमेशा अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखते हैं। वह शतक बनाएं या बिना खाता खोले आउट हों, एक जैसे रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब कभी वह शून्य पर आउट होते हैं तब भी वैसे ही रहते हैं जब वह विश्व कप जीतते हैं। शतक बनाने पर भी वैसे ही रहते हैं, दोहरा शतक पर भी वैसा ही रहते हैं।’ महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में भारत के सिर पर टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप का ताज सजा चुके हैं। अपने नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी का सिरमौर बना चुके हैं। अब वह आईसीसी हॉल ऑफ फेम का हिस्सा हैं।  

डियाजियो कर रही हिस्सेदारी हटाने पर विचार, 18 साल बाद पहली बार आरसीबी बिकने की कगार पर

नई दिल्ली आईपीएल शुरू होने के 18 साल बाद पहली बार उसका खिताब जीतने वाली आरसीबी क्या बिक जाएगी? ब्लूमबर्ग की मंगलवार को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, डियाजियो पीएलसी आईपीएल की इस फ्रेंचाइजी को बेचने पर विचार कर रही है। वह आरसीबी में अपनी कुछ हिस्सेदारी या फिर पूरा का पूरा स्टेक बेचने की संभावना तलाश रही है। ब्रिटिश डिस्टिलरी डियाजियो के पास अपने भारतीय यूनिट यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के तहत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मालिकाना हक है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी को बेचना ही है, अभी इस पर डियाजियो ने अंतिम फैसला नहीं किया है। इसे लेकर डियाजिओ और यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने चुप्पी साध रखी है। ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि डियाजिओ के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यूनाइटेड स्पिरिट्स के एक प्रतिनिधि से भी इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की सख्ती है वजह? डियाजियो के आरसीबी से हाथ पीछे खींचने को लेकर चर्चा ऐसे वक्त में उठी है जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आईपीएल के दौरान तंबाकू, गुटखा और शराब के ब्रैंड्स के अप्रत्यक्ष प्रचार पर प्रतिबंध के मूड में है। मंत्रालय यह भी चाहता है कि खेल से जुड़ीं हस्तियां किसी भी ऐसी चीज का प्रचार न करें जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। भारत में पहले ही तंबाकू और शराब का विज्ञापन प्रतिबंधित है। लेकिन इसका तोड़ निकालने के लिए इनसे जुड़ी कंपनियां इलायची या फिर सोडा या नॉन-एल्कोहलिक पेय पदार्थ की आड़ में अपने ब्रैंड्स का अप्रत्यक्ष प्रचार करती हैं। क्रिकेट से जुड़ी कई हस्तियां भी ऐसे प्रचार में दिखते हैं। अब स्वास्थ्य मंत्रालय सख्त तेवर अपनाते हुए इस पर पूरी तरह रोक चाहता है। यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड जानी-मानी बेवरेज कंपनी है। वह अलग-अलग नाम से विस्की, स्कॉच विस्की, ब्रैंडी, रम, वोडका, जिन और वाइन बेचती है। कभी विजय माल्या के पास था आरसीबी का स्वामित्व डियाजियो से पहले आरसीबी का स्वामित्व विजय माल्या के हाथ में था। 2016 में माल्या के वित्तीय संकट के कारण उसका स्वामित्व यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास चला गया। अभी यूनाइटेड स्पिरिट्स में डियाजियो की 54.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है।  

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज न‍िकोलस पूरन का इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट, फैन्स रह गए सन्न

नई दिल्ली वेस्टइंडीज क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महज 29 साल की उम्र में स्टार बैटर और अपनी तूफानी बल्लेबाजी के ल‍िए मशहूर निकोलस पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट का अलव‍िदा कह दिया है. वो कभी वेस्टइंडीज की वनडे और टी20 टीम के कप्तान रह चुके हैं. इतनी कम उम्र में र‍िटायरमेंट का फैसला कर उन्होंने फैन्स को स्तब्ध कर दिया है. पूरन ने अपने करियर में 61 वनडे मैचों में 1983 रन और 106 टी20 मैचों में 2275 रन बनाए. हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए खुद को चयन से बाहर कर लिया था और 2023 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर के बाद से वो वनडे टीम का हिस्सा भी नहीं थे. लेकिन उनका ये फैसला चौंकाने वाला है, क्योंकि नवंबर 2024 में जब उन्होंने अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, तब उन्होंने कहा था कि वह 100 और टी20 इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं. निकोलस पूरन ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर अपने र‍िटायरमेंट का ऐलान किया. उन्होंने लिखा- काफी सोच-विचार और आत्ममंथन के बाद मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. यह खेल, जिससे हम सब प्यार करते हैं, मुझे बहुत कुछ दे चुका है और आगे भी देता रहेगा. खुशियां, उद्देश्य, यादगार पल और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका… मरून जर्सी पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर उतरकर अपना सब कुछ देना… इन पलों को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है. टीम का कप्तान बनना मेरे लिए एक सम्मान रहा है, जिसे मैं हमेशा दिल से संजोकर रखूंगा. निकोलस पूरन ने आगे लिखा- फैन्स का तहे दिल से शुक्रिया, आपके बिना शर्त प्यार किया. मुश्किल वक्त में आपने मुझे सहारा दिया और अच्छे पलों में पूरे जोश के साथ जश्न मनाया. परिवार, दोस्तों और साथ खेलने वाले खिलाड़ियों का भी थैंक्स…आपने मेरे इस सफर में हर कदम पर मेरा साथ दिया. आपके भरोसे और सपोर्ट ने मुझे हमेशा ताकत दी. भले ही मेरा इंटरशेनल क्रिकेट करियर अब खत्म हो रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा. मैं टीम और पूरे एर‍िया के लिए आने वाले समय में सिर्फ कामयाबी और ताकत की कामना करता हूं. न‍िकोलस पूरन ने 2016 में किया डेब्यू… निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए अपना डेब्यू 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में किया था. तीन साल बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला. 2022 में उन्हें वेस्टइंडीज की वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया गया, लेकिन उसी साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए आखिरी मैच दिसंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ किंग्सटाउन में खेले गए घरेलू टी20 सीरीज में खेला था. लेकिन 2024 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जब उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के (170) लगाए और फिर आईपीएल 2025 में 196.25 की स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतकों के साथ 524 रन बनाए. वैसे अगले साल की शुरुआत में 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की योजनाओं में भी उनके अहम भूमिका निभाने की उम्मीद थी. अब क्या करेंगे न‍िकोलस पूरन निकोलस पूरन अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार खेलते हैं और इस गर्मी में वह MLC (USA) और The Hundred (इंग्लैंड) जैसे टूर्नामेंट्स में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा वह CPL (कैरेबियन प्रीमियर लीग), IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) और ILT20 (यूएई) में भी लगातार खेलते हैं. टी20 इंटरनेशनल में पूरन वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 106 टी20 मैचों में 2275 रन बनाए, जहां उनका औसत 26.14 और स्ट्राइक रेट 136.39 रहा. वनडे में उन्होंने 61 मैचों में 1983 रन बनाए, यहां उनका औसत 39.66 और स्ट्राइक रेट 99.15 रहा. क्रिकेट वेस्टइंडीज का पूरन के र‍िटायरमेंट पर बयान क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने सोमवार को एक बयान में कहा- वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए निकोलस पूरन के शानदार योगदान के लिए हम दिल से आभार और सराहना व्यक्त करते हैं. हम उनके अब तक के प्रदर्शन को सैल्यूट करते हैं और उन यादगार पलों के लिए धन्यवाद देते हैं जो उन्होंने कैरेबियाई क्षेत्र और दुनिया भर के फैन्स को दिए. हम उनके आने वाले सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं.

कप्तान रोहित शर्मा की ODI से भी होगी छुट्टी? श्रेयस नहीं ये खिलाड़ी बन सकता है भारतीय वनडे कप्तान

मुंबई टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा का 2027 वर्ल्ड कप खेलने का सपना अब मुश्किल में नजर आ रहा है. 2027 में दक्षिण अफ्रीका में अगला वनडे वर्ल्ड कप होगा, तब रोहित 40 साल के हो चुके होंगे. ऐसे में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) वनडे टीम में नेतृत्व परिवर्तन की योजना बना रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने उम्मीद की थी कि रोहित टेस्ट से संन्यास लेने के साथ-साथ वनडे से भी संन्यास ले लेंगे. लेकिन 38 वर्षीय रोहित ने सभी को चौंकाते हुए वनडे क्रिकेट खेलने का फैसला किया ताकि 2027 वर्ल्ड कप का सपना पूरा हो सके. गौरतलब है कि रोहित ने 2023 वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाया था, हालांकि खिताब जीतने से चूक गए थे. इसके बाद उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जिताई. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत के बाद रोहित ने कहा था, “एक और बात—मैं वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने वाला हूं. ताकि कोई अफवाह न फैले.” BCCI कर रहा ये प्लानिंग रिपोर्ट्स की मानें तो  BCCI अब वनडे टीम में बदलाव की सोच रहा है. टीम मैनेजमेंट इस फॉर्मेट की कमान भी भविष्य को देखते हुए किसी युवा खिलाड़ी को सौंपना चाहता है. BCCI के पास 2027 वर्ल्ड कप से पहले 27 वनडे मैच हैं, जिससे नए कप्तान को तैयार करने का अच्छा मौका मिलेगा. सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिल सकती है. अय्यर आईपीएल में तीन टीमों को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं और उन्होंने मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जिताई है. रोहित और विराट को ऑस्ट्रेलिया में मिलेगा फेयरवेल हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने खुलासा किया है कि वे दोनों खिलाड़ियों के लिए विशेष फेयरवेल (विदाई) की योजना बना रहे हैं. उनका मानना ​​है कि ये आखिरी बार हो सकता है जब वे दोनों ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेलते हुए नजर आएं’. फिलहाल श्रेयस सिर्फ वनडे खेलते हैं, लेकिन इस आईपीएल के बाद उन्हें टी20 और टेस्ट क्रिकेट से बाहर रखना मुश्किल होगा. अब वह आधिकारिक तौर पर व्हाइट-बॉल कप्तानी की रेस में शामिल हो गए हैं. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित ने टी20 से संन्यास ले लिया था. वहीं, हाल में रोहित ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था. हालांकि, उन्होंने साफ किया था कि वो 2027 का वर्ल्डकप खेलना चाहते हैं. शुभमन गिल को वनडे कप्तानी सौंपना चाहते हैं भारतीय सेलेक्टर्स भारत में तीन अलग-अलग प्रारूप में तीन अलग-अलग कप्तान का होना भारतीय सेलेक्टर्स को रास नहीं आ रहा है और ऐसा शायद ही लंबे समय तक चले। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति वनडे प्रारूप में टीम की कप्तानी शुमभन गिल को सौंपने के लिए उत्सुक है जिसका मतलब है कि 25 साल के गिल तीन प्रारूपों में से दो में टीम के कप्तान होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई तीन प्रारूपों के लिए तीन कप्तान रखने से बचना चाहता है। 2027 का वनडे विश्व कप अक्टूबर में होना है और इसमें अभी ढाई साल बाकी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित तब तक 40 साल के हो चुके होंगे, इसलिए यह निश्चित नहीं है कि उनका फॉर्म और फिटनेस उन्हें इस टूर्नामेंट खेलने की अनुमति देगा या नहीं। 40 साल के रोहित क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में करेंगे भारत की कप्तानी वैसे अभी यह साफ नहीं है कि शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाने का कदम तुरंत उठाया जाएगा या नहीं। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि 2026 टी20 विश्व कप से पहले तीनों प्रारूपों के खिलाड़ियों के कार्यभार का प्रबंधन कैसे किया जाता है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई को उम्मीद थी कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाने के बाद रोहित वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, लेकिन 50 ओवर के प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर 38 वर्षीय खिलाड़ी के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। एचटी ने एक बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से कहा कि सच कहूं तो हममें से बहुतों ने सोचा था कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद वनडे प्रारूप से दूर जाना चाहते हैं। रोहित और चयनकर्ताओं के बीच उनके वनडे भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद रोहित ने कहा कि वह वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, जबकि बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि वह इस प्रारूप में कप्तान बने रहेंगे। बल्ले से खराब प्रदर्शन करने के बाद रोहित ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिर के लिए बचाकर रखा और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीटी 2025 फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। रोहित ने 76 रनों की पारी खेली और मेन इन ब्लू ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। रोहित 2022 से वनडे क्रिकेट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने टीम को 2023 वनडे क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत को पहुंचाया था। वहीं कुछ दिन पहले इंडियन एक्सप्रेस के एक रिपोर्ट में कहा गया था कि शुभमन गिल भी अब सीमित प्रारूप में वनडे के दावेदादर बन गए हैं। वहीं गिल इस वक्त इंग्लैंड में हैं और भारत और इंग्लिश टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी।  

रोनाल्डो ने विराट कोहली की नकल की? चैंपियन बनने के बाद घुटने टेके

म्यूनिख  स्पेन को नेशंस लीग के फाइनल में हराकर पुर्तगाल ने खिताब अपने नाम किया। दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो उस समय भावनाओं पर काबू नहीं रख पाये। जब स्पेन के खिलाफ नेशंस लीग फुटबॉल के फाइनल में पुर्तगाल के गोलकीपर डिएगो कोस्टा ने अल्वारो मोराटा की चौथी पेनल्टी बचाई और फिर रुबेन नेवेस ने अपनी टीम की पांचवीं पेनल्टी को गोल में बदलकर जीत सुनिश्चित कर दी। टीम की जीत तय होते ही रोनाल्डो की आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। उन्होंने कहा कि देश के लिए ट्रॉफी जीतने से बड़ा कुछ भी नहीं। रोनाल्डो ने नेशंस लीग जीतने के बाद क्या कहा? पुर्तगाल के इस 40 साल के कप्तान ने कहा, ‘मैंने अपने क्लबों के साथ कई खिताब जीते हैं, लेकिन पुर्तगाल के लिए जीतने से बड़ा कुछ नहीं है।’ रोनाल्डो ने इस प्रतियोगिता में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। रविवार को खेले गये फाइनल में उन्होंने मैच के 61वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर किया जिससे यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में खिंचा। पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज की। वह मैच से पहले वार्म अप के लिए मैदान में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी थे। पुर्तगाल के समर्थकों ने जोर से शोर मचाकर उनका स्वागत किया। स्टेडियम में ज्यादातर समर्थकों ने उनके नाम की जर्सी पहन रखी थी। उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में निर्णायक गोल कर जर्मनी के खिलाफ पुर्तगाल को 25 साल में पहली जीत दिलाई थी। उन्होंने इसके बाद फाइनल में भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड 138वां गोल कर प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया। देश के लिए 221 वां मैच खेल रहे रोनाल्डो के 61वें मिनट में किये गये गोल से पहले स्पेन की टीम 2-1 से आगे थी। वह हालांकि थकान के हावी होने के बाद मैच के 88वें मिनट में मैदान से बाहर चले गये। चोट के साथ नेशंस लीग का फाइनल खेल रहे थे रोनाल्डो रोनाल्डो ने कहा कि वह इस मुकाबले में चोट के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने वार्मअप के दौरान ही चोट को महसूस कर लिया था। मैं इस चोट को पिछले समय से यह महसूस कर रहा था। राष्ट्रीय टीम के लिए अगर मुझे अपना पैर तोड़ना पड़ता तो भी मैं संकोच नहीं करता।’’ रोनाल्डो ने कहा, ‘यह इस ट्रॉफी के लिए था, मुझे खेलना था और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं कई देशों में रहा हूं, मैंने कई क्लबों के लिए खेला है, लेकिन जब बात पुर्तगाल की आती है, तो यह हमेशा एक खास एहसास होता है।’ सऊदी अरब के अल-नासर के साथ उनका अनुबंध जून के अंत तक ही है और क्लब फुटबॉल को लेकर उनका भविष्य अनिश्चित है। उन्होंने सऊदी प्रो लीग में टीम के आखिरी मैच के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ‘यह अध्याय समाप्त हुआ।’ रोनाल्डो को क्लब विश्व कप में खेलने के लिए कई टीमों से लुभावने प्रस्ताव मिल रहे है लेकिन उन्होंने इसमें खेलने की अटकलों को शनिवार को ही खारिज कर दिया था। वह हालांकि पुर्तगाल के लिए खेलते रहेंगे।

श्रेयस अय्यर ने कहा- उन्हें कप्तानी करना अच्छा लगता है क्योंकि इससे काफी जिम्मेदारी आती है

मुंबई  पिछले दो आईपीएल सीजन में अपनी कप्तानी से प्रभावित करने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का कहना है कि उन्हें कप्तानी करना अच्छा लगता है क्योंकि इससे काफी जिम्मेदारी आती है। श्रेयस का मानना है कि टीम की कमान संभालने से वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी कर पाते हैं। श्रेयस ने पिछले साल अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को खिताब दिलाया था, जबकि इस सीजन उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल की उपविजेता रही थी।  करीब आकर ट्रॉफी से चूके थे श्रेयस  श्रेयस को केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था जिसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें नीलामी में खरीदा था। श्रेयस पंजाब के कप्तान नियुक्त किए गए थे और उनकी कप्तानी में टीम ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स की टीम ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही थी, लेकिन फाइनल में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ छह रनों से हार का सामना करना पड़ा था।   श्रेयस बोले- 22 वर्ष की उम्र से कर रहा हूं कप्तानी  अय्यर ने सोबो मुंबई फाल्कंस को टी20 मुंबई लीग सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद कहा, कप्तानी से काफी परिपक्वता और जिम्मेदारी आती है। आपसे हमेशा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है और आप टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहते हैं। किसी भी तरह की विषम परिस्थिति या प्रतिकूलता में टीम कप्तान के ही पास आती है। मैं 22 वर्ष की उम्र से कप्तानी कर रहा हूं। मुझे इसमें मजा आता है। अय्यर ने कहा कि दबाव वाले हालात को वह चुनौती की तरह लेते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, मैं अपने जोन में जाने की कोशिश करता हूं। मैं प्रयास करता हूं कि पूरा फोकस रहे, वर्तमान में रहूं और हालात को देखकर प्रदर्शन करूं। मैं खुद से कहता रहता हूं कि मैं चाहता हूं कि दर्शकों की जुबां पर मेरा नाम हो और इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। मुंबई टी20 लीग में खेलकर खुश हैं श्रेयस  अय्यर ने कहा कि इस टूर्नामेंट में जाने पहचाने चेहरों के साथ खेलकर अच्छा लग रहा है जो उनके बचपन के दिनों के क्रिकेट के सफर में उनके साथ थे। उन्होंने कहा, ड्रेसिंग रूम में कई जाने पहचाने चेहरे हैं। मैने क्लब क्रिकेट में, स्कूल और कॉलेज में उनके साथ खेला है। फिर यहां उनके साथ खेलकर अच्छा लग रहा है।  

स्पेन को 5-3 से हराकर नेशंस लीग का खिताब जीतने वाली पुर्तगाल टीम के हेड कोच रोबर्टो मार्टिनेज बेहद खुश दिखे

म्यूनिख स्पेन को 5-3 से हराकर नेशंस लीग का खिताब जीतने वाली पुर्तगाल टीम के हेड कोच रोबर्टो मार्टिनेज बेहद खुश दिखे। मार्टिनेज ने टीम के खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि हम खिताब जीतने के हकदार थे। म्यूनिख फुटबॉल एरीना में खेले गए नेशंस लीग फाइनल में निर्धारित समय में खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। पेनल्टी में पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल दो बार यूईएफए नेशंस लीग जीतने वाली पहली टीम बन गई। जीत के बाद पुर्तगाल के कोच रोबर्टो मार्टिनेज ने कहा, “फाइनल में जीत पर गर्व है। जीत बेहद अहम थी। हमने उस टीम के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की जिसे फाइनल खेलने का अनुभव है। मुझे अपने खिलाड़ियों का खेल और रवैया पसंद आया। हम जीत के हकदार थे।” हेड कोच ने कहा कि 11 से ज्यादा खिलाड़ियों का होना बेहद जरूरी है। यह खेल शारीरिक से ज्यादा मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। मैच को लेकर हमारा दृष्टिकोण बेहद स्पष्ट था। बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी जब मैदान में आए तो आक्रामक दिखे, इसने जीत में हमारी मदद की। स्पेन ने 2024/25 नेशंस लीग में 10 मैचों में 25 गोल किए, जो प्रतियोगिता के एक संस्करण में किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो नेशंस लीग के फाइनल में खेलने वाले और गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो की उम्र 40 साल 4 महीने और 4 दिन है। इससे पहले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड क्रोएशिया के लुका मोड्रिक के नाम था। 2023 में स्पेन के खिलाफ वह 37 वर्ष 282 दिन की उम्र में खेले थे। इस बार जर्मनी, पुर्तगाल, स्पेन और फ्रांस फाइनल में पहुंची थी। पुर्तगाल ने जर्मनी को और स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फ्रांस जर्मनी को हराकर तीसरे स्थान पर रही। नेशंस लीग की शुरुआत 2018 में हुई थी। लीग में कुल 55 टीमें खेलती हैं। 4 ग्रुप में टीमों को बांटा जाता है। ग्रुप ए और बी में 12-12 टीमें होती हैं। ग्रुप सी में 15 और ग्रुप डी में 16 टीम होती है। अब तक ये टूर्नामेंट चार बार खेला गया है। 2018-19 और 2024-25 का खिताब पुर्तगाल ने जीता है और लीग की सबसे सफल टीम है। 2020-21 में फ्रांस और 2022-23 में स्पेन ने खिताब जीता था।

10 वर्षीय भारतीय रेसिंग सनसनी अतीका मीर ने रोटैक्स यूरो ट्रॉफी में शीर्ष-10 में बनाई जगह, पहली भारतीय बनीं

त्रिनेक  10 वर्षीय भारतीय रेसिंग सनसनी अतीका मीर ने रोटैक्स यूरो ट्रॉफी में शीर्ष-10 में जगह बनाई है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह पहली भारतीय बन गई हैं। रोटैक्स यूरो ट्रॉफी एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्टिंग सीरीज है। स्टील रिंग सर्किट में आयोजित रोटैक्स यूरो ट्रॉफी राउंड 2 में अतीका मीर ने नौंवा स्थान हासिल किया है। फॉर्मूला 1 से आर्थिक और तकनीकी सहायता पाने वाली पहली भारतीय अतीका ने क्वालीफाइंग में शानदार प्रदर्शन किया और अपने ग्रुप में सातवें स्थान पर रहीं। दुर्भाग्य से उन्हें दो बंपर पेनाल्टी मिलीं, लेकिन इसके बावजूद वे हीट के बाद 10वें स्थान पर रहीं। रविवार को प्री-फ़ाइनल में, आसमान खुल गया, और इस ट्रैक पर गीले मौसम में ड्राइविंग का कोई पूर्व अनुभव न होने के बावजूद, अतीका ने अपनी असाधारण प्रतिभा दिखाई और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्राइवरों को कड़ी टक्कर दी। वह फाइनल के लिए क्वालीफाई हुई और ग्रिड पर 10वें स्थान पर रही। फाइनल और भी ज्यादा खतरनाक और गीले मौसम में आयोजित किया गया था लेकिन अतीका यहां भी शीर्ष फॉर्म में थी। शुरुआत में चार स्थान गिरने के बाद वापसी करते हुए उन्होंने नौवां स्थान हासिल किया। अतीका इस टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्थान पर रहने वाली भारतीय और एशियाई रहीं। अतीका ने कहा, “वह अद्भुत वीकेंड था, मैंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्राइवरों के साथ ड्राइविंग करके बहुत कुछ सीखा। सूखे ट्रैक पर मेरी गति बहुत अच्छी थी, और गीले पर प्रगति अच्छी थी। टीम और मेरे मैकेनिक एडम ने इस सप्ताह बहुत अच्छा काम किया और मैं उनकी, अपने माता-पिता और घर के सभी लोगों की आभारी हूं।” रोटैक्स यूरो ट्रॉफी उन ड्राइवरों के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्टिंग चैम्पियनशिप है, जो रोटैक्स मैक्स इंजन का उपयोग करके दौड़ते हैं, जो विश्व स्तर पर सबसे लोकप्रिय कार्ट इंजनों में से एक है। फार्मूला 1 के जिन ड्राइवरों ने अपने प्रारंभिक वर्षों में इस श्रृंखला में दौड़ लगाई है, उनमें वर्तमान विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन, जॉर्ज रसेल, लैंडो नोरिस और वर्तमान चैंपियनशिप लीडर ऑस्कर पियास्ट्री शामिल हैं।

T20I में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जोस बटलर, पॉल स्टर्लिंग को छोड़ा पीछे

ब्रिस्टल (यूके) इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने आयरलैंड के अनुभवी पॉल स्टर्लिंग को पीछे छोड़ते हुए टी20आई क्रिकेट इतिहास में चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। बटलर ने रविवार को ब्रिस्टल में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दूसरे टी20आई मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ​​मैच के दौरान बटलर ने 36 गेंदों में 47 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। उनके रन 130.56 के स्ट्राइक रेट से आए।  अब बटलर ने 136 मैचों में 125 पारियों में 146.76 की औसत से 3,678 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 27 अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* है। वह इस प्रारूप में अपने देश के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और कुल मिलाकर चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने स्टर्लिंग को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 150 मैचों और 147 पारियों में 26.88 की औसत, 134.70 की स्ट्राइक रेट, एक शतक और 24 अर्द्धशतक के साथ 3,656 रन बनाए हैं।  टी20आई में शीर्ष रन बनाने वाले भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 159 मैचों और 151 पारियों में 32.05 की औसत, 140.89 की स्ट्राइक रेट से 5 शतक और 32 अर्धशतक के साथ 4,231 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121* है। इस साल 7 टी20आई में बटलर ने 7 पारियों में 41.28 की औसत से 289 रन बनाए हैं, जिसमें 143 से अधिक की स्ट्राइक रेट है। उन्होंने दो अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ आया है।  टी20आई इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी   4231 : रोहित शर्मा (151 इनिंग्स) 4223: बाबर आजम (121 इनिंग्स) 4188 : विराट कोहली (117 इनिंग्स) 3678 : जोस बटलर (125 इनिंग्स) 3656 : पॉल स्टर्लिंग (147 इनिंग्स) इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच  इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। कप्तान शाई होप (38 गेंदों में 49 रन, दो चौकों और चार छक्के) और जॉनसन चार्ल्स (39 गेंदों में 47 रन, 3 चौकों और 3 छक्के) ने शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को 20 ओवरों में 196/6 का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की। ल्यूक वुड (चार ओवरों में 2/25) अपनी वापसी पर इंग्लैंड के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जबकि जैकब बेथेल, आदिल राशिद और ब्रायडन कार्स ने एक-एक विकेट लिया।  लक्ष्य प्राप्ति के दौरान बेन डकेट (18 गेंदों में 30 रन, 4 चौके) और बटलर (36 गेंदों में 47 रन, चार चौकों और दो छक्के) ने इंग्लैंड को स्थिरता प्रदान की और दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक (20 गेंदों में 34 रन, दो चौके और दो छक्के), जैकब बेथेल (10 गेंदों में 26 रन, एक चौका और तीन छक्के) और टॉम बैंटन (11 गेंदों में 30* रन, तीन चौके और दो छक्के) ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे इंग्लैंड ने चार विकेट और 9 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वुड को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet