LATEST NEWS

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज का दावा- IPL 2025 में 300 रनों का टोटल भी बन जाएगा

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक बड़ा दावा इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को लेकर किया है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल 2025 में 300 का स्कोर जरूर बनेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। इस सीजन एक दो बार ऐसा लगा भी है कि टीम 300 रन पार कर लेगी, लेकिन इस सीजन और अब तक खेले गए 17 सीजन में एक बार भी 300 रन एक पारी में नहीं बने हैं। आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 287/3 है, जो पिछले साल आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था। आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 44 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 23 बार 200 से ज्यादा का स्कोर पार किया गया है और सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एसआरएच ने सीजन की शुरुआत में ही 286/6 का विशाल स्कोर बनाया था, जो 300 के बेहद करीब था। कुछ ओवर राजस्थान के लिए अच्छे रहे थे, अन्यथा उस दिन 300 रनों का टोटल भी बन सकता था। बोल्ट का मानना ​​है कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार 300 रनों का रिकॉर्ड टूटेगा। जियोहॉटस्टार पर ट्रेंट बोल्ट ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया जाएगा। ऐसा लगता है कि गेंद ज्यादा दूर तक जा रही है। हालांकि, मुझे लगता है कि यह देश के कुछ हिस्सों में अभी भी स्विंग कर रही है। गेंदबाजी के नजरिए से, एकमात्र सकारात्मक बात यह है कि बल्लेबाज जोर से मारने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मौके बनते हैं। अगर हम सटीक होने, आक्रामक बने रहने और इसे पूरी तरह से आजमाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो गेंदबाजों का दिन कभी न कभी जरूर आएगा। यही वह चीज है, जिसे प्रशंसक देखना चाहते हैं और मुझे यकीन है कि बहुत से लोग इसे देखेंगे।”

पंजाब के कोच कह गए बड़ी बात, KKR एक अंक से खुश है या दुखी, IPL 2025 में क्यों बदले-बदले नजर आ रहे प्रभसिमरन?

नई दिल्ली पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी का मानना है कि सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2025 में अधिक परिपक्वता दिखा रहे हैं तथा टीम प्रबंधन में उन पर जो भरोसा दिखाया है उस पर खरा उतर रहे हैं। पंजाब के अनुभवी बल्लेबाज प्रभसिमरन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में शुरू में सतर्कता बरतने के बाद 49 गेंद पर 83 रन की आकर्षक पारी खेली, जिससे पीबीकेएस ने चार विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर बनाया। हालांकि, बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो पाया और दोनों टीम में एक-एक अंक बांट दिया गया। जोशी ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह सब आत्मविश्वास से जुड़ा होता है। टूर्नामेंट से पहले वह अपनी बल्लेबाजी में कितना निखार लाता है यह महत्वपूर्ण होता है। निश्चित रूप से मुख्य कोच रिकी (पोंटिंग) ने बल्लेबाजी कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर जो सकारात्मक माहौल बनाया है उसके अच्छे परिणाम नजर आ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रभसिमरन सफेद गेंद के प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले साल भी उन्होंने अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखी थी। आंकड़े इसके गवाह हैं लेकिन इस साल वह अधिक परिपक्व हो गए हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ गया है।’’ नाइट राइडर्स ने जब बिना किसी नुकसान के सात रन बनाए थे तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद आगे खेल नहीं हो पाया। जोशी ने इस संदर्भ में कहा, ‘‘हम प्रकृति के खिलाफ नहीं जा सकते। हमें इसे स्वीकार करना होगा। अगर खेल होता तो यह एक अच्छा मुकाबला होता। हमारे पास दो अंक हासिल करने का मौका था लेकिन हमें यह स्वीकार कर रहा होगा कि हमें एक अंक मिला और हम एक और अंक हासिल करने से चूक गए।’’ इस बीच नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने कहा कि उनकी टीम एक अंक पाकर संतुष्ट है। अरोड़ा ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मैच नहीं हो सका, हम खुश हैं या दुखी, यह नहीं कह सकते। लेकिन कुछ भी न मिलने से बेहतर है कि हम एक अंक लेकर संतुष्ट हो जाएं। यह हमारे लिए बोनस अंक है इसलिए हमें इसे सकारात्मक रूप से लेना होगा। क्या पता कि यहां अंक क्वालीफाई करने में हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित हो जाए।’’ नाइट राइडर्स के बल्लेबाज इस सत्र में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच में जीत हासिल करनी होगी। अरोड़ा ने कहा, ‘‘गेंदबाजी में हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी में सफलता नहीं मिली है। हम अगले मैचों में इसमें सुधार करने की कोशिश करेंगे।’’

आज होगा मैच ऑफ द टूर्नामेंट’, ‘विराट कोहली दिल्ली में करें केएल राहुल से हिसाब बराबर और बताएं ये उनका मैदान है

नई दिल्ली आकाश चोपड़ा ने आज यानी 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच को मैच ऑफ द टूर्नामेंट का दर्जा दिया है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ऐसा इसलिए कहा है, क्योंकि आज दिल्ली के दो खिलाड़ी दिल्ली में दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे। इनमें एक हैं विराट कोहली, जो केएल राहुल से पिछला हिसाब-किताब चुकता करना चाहेंगे और मैच विनिंग पारी खेलकर कांतारा सेलिब्रेशन को दोहराना चाहेंगे। आईपीएल 2025 का मैच नंबर 46 खास होने वाला है। 10 अप्रैल को इन्हीं दोनों टीमों के बीच बेंगलुरू में मुकाबला खेला गया था, जिसमें केएल राहुल ने 53 गेंदों में 93 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी और बैट घुमाकर उसे पिच पर रखा था और फिल्म कांतारा वाला सेलिब्रेशन किया था और ये बताने की कोशिश की थी कि ये उनका ग्राउंड है, क्योंकि बेंगलुरू से ही आते हैं। यही दबाव अब दिल्ली वर्सेस बेंगलुरू मैच में विराट कोहली पर होगा, क्योंकि वे भी दिल्ली के ही रहने वाले हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए वीडियो में कहा, “तुझे किसने कहा कि यहां अनजान बनकर आया कर। इस मैदान में मेहमान बनकर आया कर। एक तुझे ही तो बख्शी है यहां की हुकूमत। ये तेरी सल्तनत है। यहां तू सुल्तान बनकर आया कर। ये वाली फीलिंग लाना चाह रहे हैं हम कोहली के लिए कि भाई जो कांतारा वाला सेलिब्रेशन किया था केएल राहुल ने बेंगलुरु के मैदान पर उसी का तो अब हिसाब किताब करना है बराबर, क्योंकि विराट कोहली दिल्ली में होंगे और अगर दिल्ली में मुकाबला होगा तो भाई दिल्ली किसकी है? दिल्ली तो कोहली की है ना? ऐसे में कोहली को फिर सर्कल बनाना पड़ेगा फिर बताना पड़ेगा कि यह मेरा मैदान है।” उन्होंने आगे कहा, “इंपॉर्टेंट मैच दोनों टीमों के लिए। जो जीतेगा वो बिल्कुल क्वॉलिफिकेशन के करीब होगा। मैं कहूंगा एक पैर अंदर, क्योंकि यार आठ ही तो जीतने होते हैं। तो वहां तक तो आप ऑलमोस्ट पहुंच गए हैं ना और जो अवे मैच हैं, यह आरसीबी हारती नहीं है। पांच लगातार जीत चुकी है। अब तो घर में भी जीत का शगुन डाल चुकी है। यही कारण है कि यह क्रिकेट का शानदार केल होगा, जो मैच ऑफ द टूर्नामेंट है।”

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज होगी भिड़ंत, होगी नंबर-1 बनने की जंग

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2025 के मैच में भारत के दो धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल तथा आस्ट्रेलिया के दो खतरनाक तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड आकर्षण का केंद्र होंगे। आईपीएल में चीजें तेजी से बदल सकती हैं लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दिल्ली और आरसीबी दोनों के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है। अरुण जेटली स्टेडियम में दो अंक इस संदर्भ में विजेता टीम को महत्वपूर्ण रूप से मदद करेंगे। नौ मैचों में पांच अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली का यह क्रिकेट में घरेलू मैदान रहा है और विरोधी टीम में होने के बावजूद उन्हें यहां दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलने की संभावना है। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और इस मैच में वह आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। कोहली ने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करके अच्छा प्रदर्शन किया है। एक अन्य बल्लेबाज जिसने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी की है वह राहुल हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं। राहुल अभी भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन आईपीएल में विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छे प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय चयन समिति निश्चित तौर पर उनके नाम पर विचार करेगी। ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाज हेजलवुड और स्टार्क पहले ही दिखा चुके हैं कि वे अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए कितना महत्व रखते हैं। हेजलवुड टूर्नामेंट में 16 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में 19वें ओवर में शानदार प्रदर्शन करके आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनके हमवतन स्टार्क भी प्रभाव छोड़ने में पीछे नहीं रहे हैं। संयोग से उन्होंने भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसे देखते हुए कम से कम यह तो कहा ही जा सकता है कि उनका द्वंद्व रोमांचक होगा। अगर स्पिन विभाग की बात करें तो दिल्ली के कुलदीप यादव ने पूरे आईपीएल में बीच के ओवरों में अपनी गुगली से बल्लेबाजों को परेशान किया है और विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आठ मैचों में 12 विकेट लेने के अलावा, बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर ने 6.50 रन प्रति ओवर की किफायती दर से रन दिए हैं। आरसीबी के बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होगा। दिल्ली के रहने वाले सुयश शर्मा ने भी आरसीबी की तरफ से अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वह स्थानीय परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित हैं जिसका फायदा वह दिल्ली के बल्लेबाजों के खिलाफ उठाना चाहेंगे। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। भले ही उन्होंने चोट के कारण प्रतियोगिता में बहुत अधिक गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने अपने ओवरों का पूरा कोटा पूरा किया जो टीम के लिए एक और सकारात्मक संकेत है। क्रुणाल पांड्या आरसीबी के लिए इसी तरह की भूमिका निभाएंगे। नौ मैचों में 12 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर ने अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। जेक-फ्रेजर मैकगर्क को बाहर करने के बाद से दिल्ली केवल तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रहा है तथा पूरी संभावना है कि अभिषेक पोरेल और करुण नायर ही पारी की शुरुआत करेंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स: करुण नायर, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय जादव मंडल, विप्रज निगम, मानवंत कुमार एल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी. नटराजन. मुकेश कुमार. आरसीबी: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह।

IPL 2025: बारिश के कारण मैच रद्द, कोलकाता और पंजाब को मिले 1-1 अंक

IPL 2025: कोलकाता। कोलकाता में तेज बारिश और आंधी के कारण मुकाबला आईपीएल 2025 का 44वां मैच रद्द कर दिया गया। शनिवार को ईडेन गार्डंस में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम ने सिर्फ एक ओवर खेला रहमनुल्लाह गुरबाज एक और सुनील नरेन चार रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे। कोलकाता की टीम सिर्फ सात रन बना सकी। बारिश के कारण मुकाबला रुका और फिर रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए। इस आईपीएल में पहली बार बारिश के कारण कोई मैच रद्द हुआ है। चौथे स्थान पर पहुंची पंजाब इसी के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष चार में शामिल हो गई। नौ में से पांच मैच जीत चुकी पंजाब 11 अंक और 0.177 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, कोलकाता सात अंक और 0.212 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। आईपीएल 2025 की अंक तालिका टीम     मैच     जीते     हारे     बिना परिणाम     अंक     नेट रन रेट गुजरात टाइटंस     8     6     2     0     12     1.104 दिल्ली कैपिटल्स     8     6     2     0     12     0.657 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     9     6     3     0     12     0.482 पंजाब किंग्स     9     5     3     1     11     0.177 मुंबई इंडियंस     9     5     4     0     10     0.673 लखनऊ सुपर जाएंट्स     9     5     4     0     10     -0.054 कोलकाता नाइट राइडर्स     9     3     5     1     7     0.212 सनराइजर्स हैदराबाद     9     3     6     0     6     -1.103 राजस्थान रॉयल्स     9     2     7     0     4     -0.625 चेन्नई सुपर किंग्स     9     2     7     0     4     -1.302 पंजाब की पारी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की शतकीय साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा था। उनके लिए प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 83 रन की पारी खेली। वहीं, प्रियांश ने 69 रन बनाए। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने दो विकेट लिए जबकि वरुण और रसेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी 120 रन की साझेदारी हुई। रसेल ने 12वें ओवर में प्रियांश को अपना शिकार बनाया। वह इस सत्र का दूसरा 50+ निजी स्कोर बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 38 गेंदों में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। उनकी 83 रनों की पारी में छह चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने सात और मार्को यानसेन ने तीन रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर 25 और जोश इंग्लिश 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

वानखेड़े में दिखेगी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़, आज मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स से भिड़ेगी

मुंबई हमेशा की तरह शुरू में लड़खड़ाने के बाद शानदार वापसी करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम रविवार, 27 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स से भिड़ेगी। सुपर संडे को मुंबई वर्सेस लखनऊ मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, यह मैच दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। MI की नजरें इस मैच को जीतकर लय बरकरार रकने पर होगी। वहीं लखनऊ की नजरें वापस टॉप-4 में अपनी जगह बनाने पर होगी। इन दोनों टीम के अभी तक समान 10 अंक हैं लेकिन मुंबई बेहतर नेट रन रेट के आधार पर चौथे जबकि लखनऊ की टीम छठे स्थान पर है। अब तक नौ मैचों में से इन दोनों ने पांच मैच जीते हैं और चार हारे हैं। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम की निगाह जीत के अलावा अपने नेट रन रेट में सुधार करने पर भी होगी क्योंकि आगे इसकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। जहां ये दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर वर्चस्व के लिए भिड़ेंगी, वहीं मुंबई की भीषण गर्मी और उमस भी खिलाड़ियों की विपरीत परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की तैयारी को परखने में अपनी भूमिका निभाएगी। लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म चिंता का विषय है क्योंकि उन्होंने अब तक नौ मैचों में 106 रन बनाए हैं। मुंबई के मजबूत बॉलिंग अटैक के सामने उनकी कड़ी परीक्षा होगी। मुंबई की टीम सही समय पर अपने चरम पर पहुंची है। उसने लगातार चार मैच जीत कर खुद को प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में आगे कर दिया है और उसकी टीम अपना विजय अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। उसकी टीम यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है और वह इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। हालांकि सूर्यकुमार को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं थी, लेकिन आईपीएल की शुरुआत में इस शीर्ष टी20 बल्लेबाज की परिचित चमक गायब थी, लेकिन दाएं हाथ का बल्लेबाज भी तिलक वर्मा की तरह अपनी लय हासिल करने में सक्षम है। हार्दिक ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है। जहां तक लखनऊ की बल्लेबाजी का सवाल है तो वह अपने विदेशी खिलाड़ियों निकोलस पूरन (377 रन), मिशेल मार्श (344) और एडेन मार्क्रम (326) पर बहुत अधिक निर्भर है। लखनऊ को फिर से इन तीनों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। लखनऊ के पास गेंदबाजी विभाग में बहुत बड़े नाम नहीं है लेकिन उसके गेंदबाजों ने अभी तक परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करके अपनी टीम के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसकी तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 12 विकेट लिए हैं और स्थानीय खिलाड़ी होने के कारण वह यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह अवगत हैं। टीम इस प्रकार हैं: मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह। लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्क्र्म, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

भारत, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका कल से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज में खेलने के लिए तैयार

नई दिल्ली भारत, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका रविवार, 27 अप्रैल से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं। श्रीलंका इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है। कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम टूर्नामेंट के सभी सात मैचों की मेजबानी करेगा। रविवार, 11 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा, इससे पहले सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ 4-4 मैच खेलने का मौका मिलेगा। पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों के बीच खिताबी जंग होगी। यह ट्राई सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारत ने पहले अपनी टीम का ऐलान कर चुका है, जिसमें बाएं हाथ की स्पिनर शुचि उपाध्याय और श्री चरणी व तेज गेंदबाज ऑलराउंडर काशवी गौतम को पहली बार इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है। यास्तिका भाटिया और स्नेह राणा को भी टीम में वापसी हुई है। श्रीलंका की टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर चमारी अथापथु के हाथों में होगी और टीम में अनकैप्ड स्पिनर माल्की मदारा के अलावा पिउमी वत्सला और डेवमी विहंगा को भी शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीकी टीम में विकेटकीपर कराबो मेसो, स्पिनर सेशनी नायडू और ऑलराउंडर मियान स्मिट को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। मारिजान कैप को टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह “आगामी दौरों और भारत में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अपनी कंडीशनिंग ब्लॉक जारी रखे हुए हैं।” IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज कब शुरू होगी? IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज का आगाज, रविवार 27 अप्रैल से होने जा रहा है। IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज कहां खेली जाएगी? IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज की मेजबानी श्रीलंका कर रहा है। सभी मैच कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज के मैच कितने बजे शुरू होंगे? IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज का शेड्यूल किस प्रकार है? पहला वनडे: श्रीलंका बनाम भारत, रविवार, 27 अप्रैल दूसरा वनडे: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, मंगलवार, 29 अप्रैल तीसरा वनडे: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, शुक्रवार, 02 मई चौथा वनडे: श्रीलंका बनाम भारत, रविवार, 04 मई पांचवां वनडे: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, बुधवार, 07 मई छठा वनडे: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, शुक्रवार, 09 मई फाइनल: टी.बी.डी., रविवार, 11 मई IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज कैसे देखें लाइव? IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप पर उपलब्ध होगी। टीवी पर इन मैचों का लाइव प्रसारण नहीं होगा। IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज स्क्वॉड किस प्रकार है? भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय साउथ अफ्रीका टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, लारा गुडॉल, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुन लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, नोंदुमिसो शंगासे, मियां स्मिट, क्लो ट्रायॉन श्रीलंका टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी, हासिनी परेरा, पिउमी वाथसाला, मनुदी नानायक्कारा, डेवमी विहंगा, इनोका राणावीरा, इनोशी फर्नांडो, हंसिमा करुणारत्ने, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया

पंजाब की बल्लेबाजी शुरू, प्रियांश आर्या के साथ प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत

नई दिल्ली आईपीएल-2025 में आज मौजूदा विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होना है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ये मैच होना है और इस मैच में मेजबान टीम की नजरें बदला लेन पर होंगी। इससे पहले ये दोनों टीमें मुल्लांपुर में भिड़ी थीं जिसमें पंजाब ने 111 रनों के स्कोर का बचाव कर लिया था। अब कोलकाता अपने घर में उस हार का बदला लेना चाहेगी। पंजाब की पारी शुरू पंजाब की पारी शुरू हो गई है। प्रियांश आर्या के साथ प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत कर रहे हैं। कोलकाता की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं। वैभव अरोड़ा।  पंजाब की पहले बैटिंग  पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और अजमतुल्लाह ओमरजई को पंजाब ने मौका दिया है। कोलकाता ने रमनदीप की जगह चेतन सकारिया को मौका दिया है। मोईन अली की जगह रोवमैन पावेल को कोलकाता ने मौका दिया है।

हमले में पाकिस्तान का सीधा हाथ, भारत ने विदेशी सरकारों के सामने जुटाए गए ठोस सबूत पेश किए

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान की भूमिका को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत ने विदेशी सरकारों के सामने तकनीकी खुफिया और मानव स्रोतों के जरिए जुटाए गए ठोस सबूत पेश किए हैं, जिनसे साफ होता है कि इस हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों की सीधी भूमिका है। पाकिस्तानी कनेक्शन की पुष्टि भारतीय एजेंसियों ने इस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों की पहचान कर ली है। जांच में यह सामने आया है कि हमले में शामिल आतंकियों का सीधा संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) से है, जो लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस में इन आतंकियों के सिग्नल पाकिस्तान के दो ठिकानों से जुड़े पाए गए हैं। PM मोदी की 13 राष्ट्राध्यक्षों से बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दो दिनों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, इजराइल, इटली, मिस्र, जॉर्डन, सऊदी अरब, नेपाल, मॉरीशस, डच और ऑस्ट्रेलिया जैसे 13 देशों के प्रमुखों से बातचीत की। सभी नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए भारत के साथ एकजुटता जताई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कई देशों के विदेश मंत्रियों व राजदूतों से संवाद कर भारत की स्थिति स्पष्ट की। भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ निम्नलिखित कड़े कदम उठाए हैं: सिंधु जल संधि निलंबित: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि अब पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं मिलेगा। कूटनीतिक संबंध सीमित: पाकिस्तान के साथ राजनयिक स्तर पर संपर्क और दूतावास की गतिविधियों को सीमित किया गया। वीजा सेवाएं रोक दी गईं: पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा तत्काल प्रभाव से निलंबित, पाक हिंदुओं के लिए छूट बनी रहेगी। LOC पर जवाबी कार्रवाई: पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय सेना ने तीखा जवाब दिया। भारत का विदेशों को संदेश: “पर्यटक बिल्कुल सुरक्षित ” दिल्ली में विदेश सचिव विक्रम मिस्री और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने 30 से अधिक देशों के राजदूतों से मुलाकात कर बताया कि भारत पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा जारी यात्रा चेतावनियों को भारत ने “अनावश्यक और अतिशयोक्तिपूर्ण” करार दिया। वैश्विक प्रतिक्रिया: समर्थन और शांति की अपील अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमला “भयानक” बताया और भरोसा जताया कि भारत-पाकिस्तान इसे बातचीत से सुलझा लेंगे। ईरान और सऊदी अरब ने भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की पेशकश की।फ्रांस, इजराइल, जापान, इटली समेत कई देशों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े होने का वादा किया।

RCB, DC के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी मारी सेंध, ढह गया चेन्नई सुपर किंग्स का ‘चेपॉक किला’

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2025 में सबसे फिसड्डी टीम बन गई है। जारी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सात मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर है। पिछले कुछ सप्ताह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपनी जगह से हिल भी नहीं सकी है। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर भी फिसड्डी साबित हुई है। टीम को घर पर सिर्फ एक जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ नसीब हुई है। जहां गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम ने 4 विकेट से मैच अपने नाम किया था। चेन्नई को चार टीमों ने चेपॉक में रौंदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेपॉक में जारी सीजन में टीम को पहली हार मिली थी। एमए चिदंबरम स्टेडियम में बेंगलुरु ने 50 रनों से हराया। बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इससे पहले 2008 में बेंगलुरु ने चेन्नई को उनके घर पर मात दी थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने चेन्नई को 25 रनों से मात दी थी। दिल्ली ने चेन्नई को चेपॉक में 10 साल बाद हराया था। शुक्रवार को आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहली बार एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2019 के बाद पहली बार चेपॉक में ऑल आउट हुई। जारी सीजन में कोलकाता ने भी चेन्नई को उसके घर पर रौंदा है। चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर कुल पांच मैच खेले हैं और टीम ने चार मैच गंवाते हुए सिर्फ एक जीत हासिल की है। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने नौ मैच खेले हैं और सिर्फ दो जीत हासिल कर सकी है। चेन्नई सुपर किंग्स को सात मैच में हार का सामना करना पड़ा है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बीच सीजन से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह एमएस धोनी कप्तानी कर रहे हैं।

वेंकटेश अय्यर बड़े प्राइस टैग को सही ठहराने की वजह से वह परफॉर्म नहीं कर पा रहे: आरपी सिंह

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2025 में क्यों लगातार फेल हो रहे हैं? इसका कारण पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने बताया है। आरपी सिंह ने दावा किया है कि बड़े प्राइस टैग को सही ठहराने की वजह से वह परफॉर्म नहीं कर पा रहे। केकेआर ने उनको आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे टीम के उपकप्तान हैं, लेकिन 8 मैचों में सिर्फ 135 रन बना सके हैं। उनका औसत 22.5 का है और स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का है। एक ही पारी उन्होंने अच्छी खेली है। आरपी सिंह का मानना ​​है कि इस समय वेंकटेश अय्यर के दिमाग में प्राइस टैग का मुद्दा चल रहा है और वह शायद इस बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं कि उन्हें अपने दम पर अपनी टीम को चैंपियन बनाना है। इंडिया टुडे से बात करते हुए आरपी सिंह ने कहा, “यह थोड़ा मुश्किल सवाल है, क्योंकि जब किसी खिलाड़ी को नीलामी में इतनी बड़ी कीमत पर चुना जाता है, तो कहीं न कहीं आपके दिमाग में यह बात आती है कि वह या तो आपका मुख्य खिलाड़ी है या फिर कप्तानी के लिए उपयुक्त खिलाड़ी, लेकिन यहां तो वह दोनों में से कोई भी नहीं निकला। इसलिए मुझे लगता है कि नीलामी के दौरान और चयन के दौरान केकेआर की ओर से थोड़ी सी चूक हुई है।” उन्होंने आगे कहा, “आपने अपने सबसे बेहतरीन कप्तान को जाने दिया और अब वह दूसरी टीम की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस खिलाड़ी को अभी बाहर करना एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि आपने उसे पहले ही कई मैच दे दिए हैं। फॉर्म की समस्या किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकती है, लेकिन आमतौर पर, आप जितने ज़्यादा मैच खेलते हैं, आपकी फॉर्म उतनी ही बेहतर होती जाती है। उसे बाहर करना वास्तव में कोई समाधान नहीं है।” आरपी सिंह ने आगे प्राइस टैग को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “हो सकता है कि जिस रकम में उसे खरीदा गया है, वह उसके दिमाग में चल रही हो। शायद वह सोच रहा हो कि मुझे इतनी बड़ी रकम में खरीदा गया है, मुझे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और अपनी टीम को खिताब तक ले जाना चाहिए। यह अति-अपेक्षा शायद दबाव पैदा कर रही हो।” पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर ने ये भी कहा है कि वेंकटेश अय्यर को ओपनिंग पर लाकर समस्या सॉल्व हो सकती है।

चेन्नई के निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे एमएस धोनी को नहीं बल्कि सीएसके के मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया: सुरेश रैना

नई दिल्ली चिन्ना थाला सुरेश रैना ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे एमएस धोनी को नहीं बल्कि सीएसके के मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस बार की नीलामी में टीम का चयन सही नहीं हुआ और इस दौरान धोनी का इन्वॉल्वमेंट भी काफी कम था। उनके अनुसार इसी वजह से टीम का परफॉर्मेंस इस सीजन खराब रहा है। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अभी तक 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 2 में ही जीत मिली है। सीएसके अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। सुरेश रैना ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “काशी सर – मुझे लगता है कि वह लगभग 30 से 40 सालों से मैनेजमेंट संभाल रहे हैं। और रूपा मैडम सभी क्रिकेट प्रशासन का प्रबंधन कर रही हैं, खिलाड़ियों को खरीदना, कोर ग्रुप को बनाए रखना। लेकिन हर कोई जानता है कि इस बार खरीदे गए खिलाड़ियों का चयन ठीक से नहीं किया गया। वे हमेशा कहते हैं कि एमएस धोनी अंतिम फैसला लेते हैं। लेकिन सच कहूं तो, मैंने कभी किसी नीलामी में हिस्सा नहीं लिया। मैं कभी भी उन चर्चाओं का हिस्सा नहीं था। मैंने हमेशा उन खिलाड़ियों के बारे में बात की जिन्हें रिटेन किया गया है। एमएस को इस बारे में फैसला लेना होता है कि किसी खिलाड़ी को आगे बढ़ाना है या नहीं – लेकिन वह इसमें शामिल नहीं होते।” उन्होंने आगे कहा, “कोर ग्रुप नीलामी को संभालता है – आप कल्पना कर सकते हैं, धोनी इस तरह का ऑक्शन नहीं कर सकते। वह शायद चार या पांच खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जिन्हें वह चाहते हैं, और उनमें से कुछ को बरकरार रखा जाएगा। यहां तक ​​कि अगर कोई अनकैप्ड खिलाड़ी भी कड़ी मेहनत कर रहा है, तो एमएस धोनी को देखें – 43 साल की उम्र में कप्तान होने के बावजूद भी वह अपना सबकुछ दे रहे हैं।” धोनी के खेलने पर रैने ने कहा, “वह सिर्फ ब्रांड, अपने नाम और फैंस के लिए खेल रहे हैं – और अभी भी मेहनत कर रहे हैं। 43 साल की उम्र में, वह विकेटकीपिंग कर रहे हैं, कप्तानी कर रहे हैं, पूरी टीम को अपने कंधों पर उठा रहे हैं। लेकिन बाकी 10 खिलाड़ी क्या कर रहे हैं? जिन लोगों को 18 करोड़, 17 करोड़, 12 करोड़ रुपये दिए जाते हैं, वे कप्तान को जवाब नहीं दे रहे हैं। खासकर तब जब आप पहले कभी कुछ टीमों से नहीं हारे हैं – इसमें सुधार की जरूरत है। आपको पहचानना होगा, क्या यह खिलाड़ी मैच जीतने वाला है? क्या मैं अगले मैच में इस खिलाड़ी पर भरोसा कर सकता हूं? ऐसे खिलाड़ी हैं जो सालों से खेल रहे हैं, यहां तक कि पुराने खिलाड़ी भी। लेकिन रिजल्ट क्या हैं? आप हार रहे हैं। हर बार वही गलतियां हो रही हैं।” रैना ने यह सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकाला कि एक बड़ा बदलाव जल्द ही हो सकता है, जिसका नेतृत्व संभवतः धोनी स्वयं करेंगे। रैना ने कहा, “मुझे लगता है कि एमएस धोनी अब बैठ जाएंगे – वह अपने आस-पास किसी को नहीं चाहेंगे। उन्होंने अपना मन बना लिया होगा। टॉस के बाद, जब वे हार गए, जिस तरह से वह चले और वे दोनों वहां खड़े थे यह स्पष्ट है कि आज एक बैठक होने जा रही है।”

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज दीपक हुड्डा आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, खतरे में करियर

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज दीपक हुड्डा आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। लेकिन एम चिदंबरम स्टेडियम में वह धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 21 गेंद में 22 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का और एक चौका लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण संघर्ष करती हुई नजर आई और 19.5 ओवर में सिर्फ 154 रन ही बना सकी। 2019 के बाद पहली बार चेन्नई की टीम चेपॉक में ऑल आउट हुई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स का पांचवां विकेट गिरने के बाद दीपक हुड्डा 13वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 7.1 ओवर तक क्रीज पर रहे। लेकिन इसके बावजूद वह चेन्नई को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल मेगा नीलामी में उन्हें 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। दीपक हुड्डा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2024 में नौ पारियों में 145 रन बनाए थे। दीपक हुड्डा ने इस सीजन सिर्फ चार मैच खेले हैं लेकिन उसमें भी वह मौका का फायदा नहीं उठा सके हैं। दीपक ने चार मैचों में सिर्फ 29 रन बनाए हैं। दीपक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चार और कोलकाता के खिलाफ खाता ही नहीं खोल सके थे। दीपक ने 122 मैचों में 1494 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक भी लगाए हैं। वह पहली बार जारी सीजन में दहाई का आंकड़ा पार कर सके। आईपीएल 2022 में दीपक हुड्डा ने अच्छा प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 15 मैचों में 451 रन बनाए थे। लखनऊ के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल 2023 में 12 मैचों में सिर्फ 84 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले सीजन 11 मैचों में 145 रन बनाए।

कोलकाता करेगा अपने 100वें IPL मैच की मेजबानी, कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस पंजाब किंग्स की भिड़ंत आज

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस पंजाब किंग्स आज का आईपीएल मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा, जो आईपीएल का यहां 100वां मैच होगा। कोलकाता और पंजाब के बीच लड़ाई दिलचस्प होगी, क्योंकि पंजाब के खिलाफ कोलकाता की टीम एक लो स्कोरिंग पिछले मैच में बुरी तरह से ढेर हो गई थी। इसके अलावा लड़ाई पॉइंट्स टेबल में टॉप 6 में बने रहने के लिए भी होगी। कोलकाता की टीम इस समय सातवें नंबर पर है और पंजाब पांचवें पायदान पर है। ऐसे में इस मुकाबले से पहले जान लीजिए कि कोलकाता की पिच का मिजाज कैसा होगा? क्या गेंदबाज अपना करतब दिखाएंगे या बल्लेबाजों का राज कोलकाता में होगा? कोलकाता के ईडन गार्डेंस की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां अब तक 99 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 41 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी की है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम यानी रन चेज करने वाली टीम 56 मुकाबले जीती हैं। हालांकि, इस सीजन चार मैचों में से एक मैच में ही रन चेज करते हुए जीत मिली है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 168 है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 154 है। ऐसे में यहां पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प बुरा नहीं होगा। हालांकि, ओवरऑल आंकड़ों को देखा जाए तो रन चेज में यहां टीम सफल हुई हैं। गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो यहां पेसर्स और स्पिनर्स दोनों को ही मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों को 57.73 फीसदी विकेट यहां मिलते हैं और स्पिनरों को 42 फीसदी से ज्यादा सफलताएं मिलती हैं। इस तरह दोनों तरह के गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है। हालांकि, इस सीजन पहले तीन मैचों में ऐसा बहुत कम देखने को मिला है। 586 विकेट तेज गेंदबाजों ने आईपीएल में यहां चटकाए और 429 विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े भी इस मैदान के यही कहते हैं।

पाकिस्तान से सारे क्रिकेट संबंध तोड़ दे भारत, पहलगाम हमले को लेकर सौरव गांगुली बोले- ये मजाक नहीं है

नई दिल्ली पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन सौरव गांगुली ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ सभी क्रिकेट संबंध तोड़ देने चाहिए। पिछले एक दशक से ज्यादा समय से भारत और पाकिस्तान का मैच सिर्फ आईसीसी इवेंट्स या एशिया कप में होता है, जिनमें टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा एशिया कप शामिल है। हालांकि, सौरव गांगुली चाहते हैं कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही नहीं चाहिए। सौरव गांगुली ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “100 प्रतिशत, ऐसा (पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ना) किया जाना चाहिए। सख्त कार्रवाई जरूरी है। यह कोई मजाक नहीं है। ऐसी चीजें हर साल होती हैं। आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।” दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। आखिरी बार पाकिस्तान में भारत ने एशिया कप में हिस्सा लिया था। हालांकि, दोनों देशों के बीच 2012-13 में आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। हाल ही में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान, भारत ने पाकिस्तान की यात्रा नहीं की; इसके बजाय, उन्होंने हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में अपने सभी मैच खेले। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC के अध्यक्ष जय शाह ने 2024-27 चक्र में सभी ICC आयोजनों के लिए हाइब्रिड मॉडल पर निर्णय लिया है, जो भारत या पाकिस्तान में आयोजित किए जाएंगे। पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार दिया था। केंद्र सरकार ने कई कूटनीतिक घोषणा कीं। इनमें अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) को बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए SAARC वीज़ा छूट योजना (SVES) को निलंबित करना, उन्हें अपने देश लौटने के लिए 48 घंटे का समय देना और दोनों पक्षों के उच्चायोगों में अधिकारियों की संख्या कम करना।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet