LATEST NEWS

गुजरात टाइटंस ने सात विकेट से जीता मैच, स्टार्क नहीं दोहरा सके पुरानी कहानी, बटलर शतक से चूके

अहमदाबाद गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 204 रनों का टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को पहला झटका कप्तान शुभमन गिल (7) के रूप में लगा, जो दूसरे ओवर में करुण नायर के हाथों रन आउट हुए। गुजरात टाइटंस ने 5वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार किया और पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी विकेट कुलदीप यादव ने साई सुदर्शन (36) को आउट करके दिलाई। दिल्ली की पारी की बात करें तो उनके टॉप स्कोरर कप्तान अक्षर पटेल रहे जिन्होंने 39 रनों की पारी खेली। हैरानी की बात यह है कि टीम किसी भी खिलाड़ी के अर्धशतक के बिना 200 के पार पहुंचने में कामयाब रही है। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए सबसे सफल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा रहे जिन्होंने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। इसी के साथ प्रसिद्ध कृष्णा ने नूर अहमद से पर्पल कैप भी छीनी। जीटी ने सात विकेट से जीता मैच गुजरात ने सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। तेवतिया ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी पर चौका लगाकर जीटी को जीत दिलाई। तेवतिया 11 और बटलर 97 रन बनाकर नाबाद रहे।

केएल राहुल सबसे तेज 200 आईपीएल छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया, संजू सैमसन का यह रिकॉर्ड टूटा

अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में केएल राहुल सबसे तेज 200 आईपीएल छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की थी। दूसरे ओवर में अभिषेक पोरेल (18) का विकेट निकल जाने के बाद केएल राहुल क्रीज पर आए थे। उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट लगाए और करुण नायर के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। राहुल 5वें ओवर में आऊट हो गए लेकिन इससे पहले उन्होंने 14 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रनों का योगदान दिया। अपनी पारी में लगाए एक छक्के के कारण राहुल के अब आईपीएल में 200 छक्के हो गए हैं। आईपीएल में अपना 139वां मैच खेल रहे राहुल के नाम अब 200 छक्के हो गए हैं। वह 200 छक्के लगाने वाले सिर्फ 11वें क्रिकेटर हैं। वह कैश-स्टडेड लीग में 200 छक्के तक पहुंचने वाले छठे भारतीय भी हैं। इसके अलावा राहुल आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया, जिनके पास लंबे समय तक यह रिकॉर्ड था। क्रिस गेल अभी भी नंबर वन हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के 286 छक्के हो चुके हैं। वह इस सीजन में 300 छक्कों का रिकॉर्ड बना सकते हैं। आईपीएल 2025 में केएल राहुल का प्रदर्शन 15 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 77 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 93* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 बनाम मुंबई इंडियंस 38 बनाम राजस्थान रॉयल्स 28 बनाम गुजरात टाइटंस ऐसी रही दिल्ली की पारी गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 203 रन बनाए। इस दौरान आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए और दिल्ली को 203 रन तक पहुंचा दिया। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी शानदार रही जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने भी 39, ट्रिस्टन ने 31 और करुण नायर ने 31 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने चोट के कारण 2 सीजन नहीं खेल पाए, अब पर्पल कैप पर ठोकी दावेदारी

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत साल 2018 में केकेआर से की थी। वह चार साल कोलकाता के साथ रहे और इस दौरान चोटों से दो चार होते रहे। 2022 में वह राजस्थान रॉयल्स में आए और उन्होंने एक सीजन में 19 विकेट लेकर सबको चौका दिया। लेकिन इसके बाद अगले 2 सीजन वह चोट के कारण आईपीएल नहीं खेल पाए। इस बार उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए धमाकेदार वापसी की है। सीजन में महज 7 मैच खेलकर प्रसिद्ध कृष्णा 14 विकेट ले चुके हैं और पर्पल कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। आईपीएल 2025 : पर्पल कैप की स्थिति 14 विकेट : प्रसिद्ध कृष्णा 12 विकेट : नूर अहमद 12 विकेट : जोश हेजलवुड 11 विकेट : कुलदीप यादव 11 विकेट : साई किशोर   प्रसिद्ध कृष्णा का सीजन में प्रदर्शन 4/41 बनाम दिल्ली 2/26 बनाम लखनऊ 3/24 बनाम राजस्थान 2/25 बनाम हैदराबाद 1/26 बनाम बेंगलुरु 2/18 बनाम मुंबई   0/41 बनाम पंजाब ऐसी रही दिल्ली की पारी गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 203 रन बनाए। इस दौरान आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए और दिल्ली को 203 रन तक पहुंचा दिया। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी शानदार रही जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने भी 39, ट्रिस्टन ने 31 और करुण नायर ने 31 रन बनाए। प्रसिद्ध के पिता भी हैं क्रिकेटर प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने वनडे डेब्यू और घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड बनाए। हालांकि, टी20आई में उनका एक शर्मनाक रिकॉर्ड और चोटों ने उनके करियर को प्रभावित किया। 2025 आईपीएल में उनकी वापसी और प्रदर्शन पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि वह गुजरात टाइटंस के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। कम लोगों को पता है कि प्रसिद्ध का पूरा नाम मुरलीकृष्ण प्रसिद्ध कृष्णा है। उनके पिता मुरली कृश्णा क्रिकेटर हैं। जबकि मां कलावती कृष्णा वॉलीबॉल खिलाड़ी रही है। एक बहन है जिसका नाम प्रकृति कृष्णा है। प्रसिद्ध ने 8 जून 2023 को रचना कृष्णा से शादी की। वह बेंगलुरु कार्मेल स्कूल के बाद महावीर जैन कॉलेज बीकॉम पास है। उन्होंने श्रीनिवास मूर्ति से कोचिंग ली है।

एलन मस्क ने कहा- पीएम मोदी से बात करना सम्मान की बात थी, मैं इस साल के अंत में भारत आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं

नई दिल्ली टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि वह इस साल के अंत में भारत आने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद मस्क ने यह जानकारी दी है। मस्क इस साल भारत में टेस्ला को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों टेस्ला ने शोरूम के लिए मुंबई और दिल्ली में जगह भी किराए पर ले ली है। एलन मस्क ने फोन पर पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “पीएम मोदी से बात करना सम्मान की बात थी। मैं इस साल के अंत में भारत आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर अपनी बातचीत का विवरण साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा था, “एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस साल की शुरुआत में वॉशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी शामिल हैं। हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।” पीएम मोदी ने इस साल की शुरुआत में अमेरिका का दौरा किया था, जहां उनकी मुलाकात एलन मस्क के साथ भी हुई थी। उस बैठक के दौरान, मोदी और मस्क ने अंतरिक्ष अन्वेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार और सतत विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारतीय और अमेरिकी संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। फरवरी की बैठक के बाद एक बयान में, विदेश मंत्रालय ने कहा था, “प्रधानमंत्री और मस्क ने नवाचार, अंतरिक्ष अन्वेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत विकास में भारतीय और अमेरिकी संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उनकी चर्चा में उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्यमिता और सुशासन में सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर भी चर्चा हुई।” डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में मस्क ने अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का भी नेतृत्व किया। फरवरी में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मस्क के साथ उनके तीन बच्चे भी थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी उपस्थिति पर ध्यान देते हुए पोस्ट किया था, “एलन मस्क के परिवार से मिलना और कई विषयों पर बात करना भी बहुत खुशी की बात थी।” उन्होंने यह भी कहा था, “वॉशिंगटन डीसी में एलन मस्क के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें वे मुद्दे भी शामिल हैं, जिनके बारे में वह भावुक हैं, जैसे कि अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार। मैंने सुधार और न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत के प्रयासों के बारे में बात की।”

जोश हेजलवुड ने कर दी अपनी ही टीम RCB की खटिया खड़ी, बोले- हमने हारकर भी सबक नहीं लिया

बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि बेंगलुरू का विकेट चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं था। जोश हेजलवुड ने ये भी दावा किया कि उनके बल्लेबाजों का पिछले मैचों से सबक नहीं लेने के कारण उन्हें अपने घरेलू मैदान पर लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। आरसीबी को शुक्रवार को बारिश से प्रभावित मैच में पंजाब किंग्स से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स से भी हार गई थी। जोश हेजलवुड ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं है। निश्चित तौर पर इसमें हमेशा उछाल रहती है, लेकिन अब इसमें कम विविधता देखने को मिल रही है।’’ इससे पहले आरसीबी के मेंटर (मार्गदर्शक) दिनेश कार्तिक भी यहां की पिच की आलोचना कर चुके हैं। हेजलवुड ने कहा, ‘‘यह हमारी घरेलू मैदान पर लगातार तीसरी हार है। शायद ऐसा इसलिए हुआ कि हमने पिछले दो मैच से जल्दी सबक नहीं सीखा और हमने जितना हो सकता था उतना अभ्यास भी नहीं किया। हम शुरुआती ओवरों में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘पिछले दो मैच में हमारी गेंदबाजी पहले से बेहतर रही, लेकिन हम इतनी जल्दी सुधार नहीं कर पाए जितना हमें करना चाहिए था।’’ पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बराड़ ने मध्यक्रम के बल्लेबाज नेहल वढेरा की छोटे से लक्ष्य के सामने संयम के साथ बल्लेबाजी करने के लिए सराहना की। वढेरा ने 19 गेंदों में नाबाद 33 रन की पारी खेली। बराड़ ने कहा, ‘‘नेहल बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वह पिछले 2-3 साल से आईपीएल में खेल रहे हैं। वह घरेलू स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हाल ही में, जब हमने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती, तो उन्होंने नॉकआउट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। एक सीनियर के रूप में, मुझे बहुत गर्व महसूस होता है।’’

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का हुआ आगाज, अभिषेक-नायर की जोड़ी क्रीज पर

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। जीटी की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स में एक चेंज हुआ है। सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को खराब फॉर्म के चलते बाहर किया गया है। अभिषेक पोरेल की प्लेइंग XI में एंट्री हुई है। दिल्ली का इंपैक्ट प्लेयर कौन होगा ये देखने वाली बात होगी।। IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस जो पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे पायदान पर है, उनकी नजरे आज के मैच को जीतकर टेबल टॉपर बनने पर होगी।

रजत पाटीदार अब इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजत पाटीदार अब इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे लिस्ट में सिर्फ साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने रजत पाटीदार से भी पांच पारियां कम खेलीं और 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। रजत पाटीदार ने आरसीबी वर्सेस पीबीकेएस मैच के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 30 पारियों में 1000 आईपीएल रन पूरे किए, जबकि साई सुदर्शन ने महज 25 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। वे भारत के लिए सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। लिस्ट में तीसरा नाम सचिन तेंदुलकर का है, जिन्होंने 31 पारियों में 1000 रन आईपीएल में बनाए थे। इतनी ही पारियों में ऋतुराज गायकवाड़ ने भी आईपीएल 1000 रन पूरे किए थे। तिलक वर्मा ने 33 पारियों में आईपीएल में 1000 रन बनाए हैं। आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज 25 पारियां – साई सुदर्शन 31 पारियां – सचिन तेंदुलकर 31 पारियां – रुतुराज गायकवाड़ अगर गेंदों के हिसाब से देखा जाए तो वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने में सफल हुए थे। इस लिस्ट में रजतत पाटीदार तीसरे नंबर पर हैं। सहवाग ने 604 गेंदों में 1000 आईपीएल रन बनाए थे और युसूफ पठान ने 617 गेंदों में 1000 रनों का करिश्माई आंकड़ा पार किया था। 626 गेंदों में रजत पाटीदार भी उस आंकड़े तक पहुंच गए हैं। 630 गेंदें ऋषभ पंत ने 1000 रनों तक पहुंचने के लिए ली थीं और हार्दिक पांड्या ने 651 गेंदों में 1000 रन आईपीएल में पूरे किए थे।

गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स का 35वां मैच आज, GT की नजरें टेबल टॉपर बनने पर

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मैच आज यानी शनिवार, 19 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। GT बनाम DC मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और अक्षर पटेल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस जो पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे पायदान पर है, उनकी नजरे आज के मैच को जीतकर टेबल टॉपर बनने पर होगी। गुजरात टाइटंस संभावित XI साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। गुजरात बनाम दिल्ली का कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक 5 मैच खेले गए हैं जिसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है। जीटी ने इस दौरान 2 तो डीसी ने 3 मैच जीते हैं। क्या फाफ डु प्लेसी खेलेंगे आज का मैच? फाफ डु प्लेसिस की रिकवरी सही दिशा में है और उनके इस मैच में खेलने की पूरी संभावना है। कुलदीप यादव पर भी चोट का खतरा मंडरा रहा है, हालांकि इसके गंभीर होने की उम्मीद नहीं है। राशिद खान वर्सेस केएल राहुल राशिद खान जीटी के लिए केएल राहुल के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैचअप साबित हो सकते हैं, लेग स्पिनर ने 47 गेंदों में तीन बार बल्लेबाज को आउट किया है। कगिसो रबाडा कब लौटेंगे? जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे गुजरात टाइटंस को तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की कमी और खल रही है। दरअसल, साउथ अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज इमरजेंसी के कारण बीच सीजन में ही घर लौट गया है। रबाडा टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं, मगर उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। क्या है मौजूदा पॉइंट्स टेबल का हाल शुक्रवार को पंजाब किंग्स की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में दिल्ली, पंजाब, गुजरात और बेंगलुरु की टीमें हैं। अगर आज GT जीतता है तो वह टेबल टॉपर बन जाएगा। वहीं डीसी जीत के साथ प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाएगी।

द्रविड़ और सैमसन के बीच सब कुछ ठीक नहीं, राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन के साथ अनबन पर चुप्पी तोड़ी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स (RR) के कोच राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन के साथ अनबन पर चुप्पी तोड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर से पहले जब राहुल द्रविड़ टीम के खिलाड़ियों को कुछ समझा रहे थे, तब सैमसन टीम सर्कल से बाहर दिखाई दे रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि द्रविड़ और सैमसन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले द्रविड़ ने इन सभी रिपोर्ट्स को खारिज किया है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्रविड़ ने कहा, “मुझे नहीं पता कि ये रिपोर्ट कहां से आ रही हैं। संजू और मैं एक ही राय रखते हैं।” उन्होंने कहा, “वह हमारी टीम का एक बहुत ही अभिन्न अंग है। वह हर निर्णय और चर्चा में शामिल होता है। कभी-कभी, जब आप खेल हार जाते हैं और चीजें सही नहीं होती हैं, तो आपको आलोचना का सामना करना पड़ता है और हम इसे अपने प्रदर्शन के आधार पर ले सकते हैं, लेकिन हम इस आधारहीन बात के बारे में कुछ नहीं कर सकते। टीम की भावना वास्तव में अच्छी है, मैं इन लोगों की मेहनत से प्रभावित हूं। एक बात जो लोग नहीं समझते हैं, वह यह है कि जब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें कितना दुख होता है।” दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में संजू सैमसन पसलियों में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए और उनका आज लखनऊ के खिलाफ खेलना भी संदिग्ध है। द्रविड़ ने पुष्टि की कि सैमसन का स्कैन किया गया है, उन्होंने कहा कि चोट के बारे में अधिक स्पष्टता मिलने के बाद ही वे उन्हें खेलने के बारे में फैसला करेंगे। अगर आज सैमसन चोट के चलते बाहर होते हैं तो रियान पराग एक बार फिर टीम को लीड करते हुए नजर आ सकते हैं।

घर में बेंगलुरु ने लगाई हार की हैट्रिक, पंजाब ने 5 विकेट से दी मात

बेंगलुरु आईपीएल 2025 के 34वें मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब की इस जीत में गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजी में नेहल वढ़ेरा ने कमाल किया। नेहल ने अपनी टीम के लिए मुश्किल परिस्थितियों में संभल कर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में नाबाद 33 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें मैन ऑफ द मैच नहीं चुना गया। आरसीबी और पंजाब के बीच खेले गए इस मैच में टिम डेविड को उनके 26 गेंद में नाबाद 50 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टिम डेविड की वजह से ही आरसीबी की टीम पंजाब किंग्स को एक लड़ने लायक स्कोर दे पाई थी। अपनी इस पारी में टिम डेविड ने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इसी वजह से टिम डेविड को हारे हुए मैच में भी मैन ऑफ द मैच चुना गया। आरसीबी को घर में मिली तीसरी हार पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेला गया यह मुकाबला बारिश के से प्रभावित रहा था। मैच में बारिश के कारण देर से शुरू हुआ। ऐसे में खेल को 14-14 ओवर का निर्धारित किया था। एम चिन्नास्वामी में क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अय्यर का फैसला सुपर हिट साबित हुआ। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने पहले ओवर से विकेट लेना शुरू कर दिया। फिर क्या था आरसीबी के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए। हालांकि, टिम डेविड ने जरूर एक छोर पर मोर्चा संभालने का काम किया। टिम डेविड के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 24 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। इस तरह आरसीबी 14 ओवर में 95 रन पर रुक गई। इसके जवाब में पंजाब ने 12.1 ओवर में 98 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. प्रियांश आर्य और ‘इम्पैक्ट सब के तौर पर उतरे प्रभसिमरन सिंह कुछ खास नहीं कर पाए. प्रभसिमरन 13 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने. वहीं प्रियांश को 16 रनों के निजी स्कोर पर जोश हेजलवुड ने चलता किया. प्रियांश के आउट होने के समय पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 32 रन था. यहां से श्रेयस अय्यर और जोश इंगलिस ने मिलकर पंजाब का स्कोर 50 के पार पहुंचाया. जोश हेजलवुड ने 8वें ओवर में श्रेयस अय्यर और जोश इंगलिस को आउट करके पंजाब किंग्स का स्कोर चार विकेट पर 53 रन कर दिया. श्रेयस ने 7 और इंगलिस ने 14 रन बनाए. यहां से नेहाल वढेरा और शशांक सिंह के बीच 28 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने पंजाब को जीत के करीब पहुंचाया. शशांक हालांकि 1 ही रन बना सके और उनका विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया. यहां से नेहाल वढेरा और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. नेहाल वढेरा ने तीन चौके और इतने ही छक्के की मदद से 19 बॉल पर नाबाद 33 रन बनाए. वहीं स्टोइनिस 7 रनों पर नााबद लौटे.

ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में किया शामिल

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम ने मुंबई इंडियंस के पूर्व विस्टफोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को बीच सीजन में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज की कमी खल रही थी। ब्रेविस के आने के बाद सीएसके को मिडिल ऑर्डर में एक ऐसा बल्लेबाज मिलेगा जो तेजी से रन बनाने में सक्षम है। चेन्नई ने साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी को 2.2 करोड़ रुपए में शामिल किया है। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम ने खेले 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं और 2 में ही उन्हें जीत मिली है। इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम ने बीच सीजन में कप्तान भी बदला, मगर धोनी की अगुवाई में भी टीम के परफॉर्में में ज्यादा सुधार नहीं देखने को मिला है। ऐसे में अब टीम को स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है। सीएसके के पास एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट शेष था, जिस वजह से उन्हें बीच सीजन में सीएसके ने भारतीय खिलाड़ी की जगह साइन किया है। आईपीएल की मीडिया एडवाइचरी के अनुसार, “चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेष मैचों के लिए चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया है।” डेवाल्ड ब्रेविस ने 81 T20 खेले हैं और 162 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 1787 रन बनाए हैं। उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका के लिए अपना T20I डेब्यू किया और अब तक 2 T20I खेले हैं। ब्रेविस पहले मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 10 मैच खेले थे। वह INR 2.2 करोड़ में CSK में शामिल होंगे। डेवाल्ड ब्रेविस ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पर येल्लो कलर की इमेज पोस्ट कर फैंस को सीएसके में शामिल होने का हिंट दे दिया था। उनका यह पोस्ट देख फैंस उन्हें पहले से ही बधाई देने लग गए थे। ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज की तलाश है। टीम लगातार राहुल त्रिपाठी को मौका दे रही है, मगर यह भारतीय खिलाड़ी लगातार सीएसके को निराश कर रहा है। अब सीएसके को ब्रेविस जैसे बल्लेबाज की तलाश है जो बीच के ओवर में रन गति को बढ़ा सके और लंबी पारी खेल सकी।

बारिश के कारण टॉस में देरी, चिन्नास्वामी की पिच पर कवर्स मौजूद

नई दिल्ली आईपीएल के 18वें सीजन में एक टीम को बदली हुई दिखी है वो है पंजाब किंग्स। इस टीम को हराना आसान नहीं है। पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ पंजाब ने 111 रनों का स्कोर भी बचा लिया था। अब इस टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से है वो भी उसके घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में। यहां वैसे तो आरसीबी का जलवा रहता है, लेकिन स्टेडियम की मिजाज और पंजाब की बैटिंग देख अगर आरसीबी यहां बैकफुट पर चली जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर होंगी जो अपने दूसरे घर में बल्ले का जौहर दिखाना चाहेंगे। कोहली इस सीजन अच्छी फॉर्म में हैं और रन बना रहे हैं। पंजाब के खिलाफ टीम उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। बेंगलुरू में बारिश, टॉस में देरी इस समय बेंगलुरू में बारिश हो रही है और इसी कारण समय पर टॉस नहीं हो पाएगा। टॉस में देरी हो रही है।

विकेटकीपर के दस्ताने स्टंप्स से आगे निकल आते हैं तो गेंद को नो बॉल करार दे दिया जाता है ये सजा गेंदबाज को क्यों मिलनी चाहिए

नई दिल्ली भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी के नियमों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उनका मानना है कि जो गलती विकेटकीपर ने की है, उसकी सजा गेंदबाज को क्यों मिलनी चाहिए। वरुण चक्रवर्ती ने वह मुद्दा उठाया है, जिसमें विकेटकीपर के दस्ताने स्टंप्स से आगे निकल आते हैं तो गेंद को नो बॉल करार दे दिया जाता है। वरुण चक्रवर्ती ने इसी नियम को लेकर अपना पक्ष रखा है और कहा है कि इस तरह के नियमों में बदलाव होना चाहिए। दरअसल, मामला ये है कि गुरुवार 17 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान मुंबई के ओपनर रियान रिकेल्टन को सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर जीशान मलिंगा ने पैट कमिंस के हाथों कैच आउट करा दिया था। वे पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन बाउंड्री के पार जाने के बावजूद चौथे अंपायर ने उनको रोक दिया था, क्योंकि थर्ड अंपायर विकेटकीपर के दस्ताने चेक कर रहे थे। थर्ड अंपायर ने पाया कि एक समय ऐसा था जब विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के दस्ताने स्टंप्स से आगे निकल आए थे। आईसीसी और आईपीएल के नियमों के मुताबिक, ये गेंद नो बॉल हुई। इस पर वरुण चक्रवर्ती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अगर कीपर के दस्ताने स्टंप के सामने आ जाते हैं, तो यह डेड बॉल होनी चाहिए और कीपर के लिए चेतावनी होनी चाहिए ताकि वह दोबारा ऐसा ना करे! नो बॉल और फ्री हिट नहीं! इसमें गेंदबाज की क्या गलती है? इस पर खूब सोच रहा हूं! आप सब क्या सोचते हैं?” वरुण चक्रवर्ती ने मुद्दा तो ठीक उठाया है, क्योंकि इसमें गेंदबाज की कोई गलती नहीं है। फिर भी उसके खाते में नो बॉल जोड़ दी जाती है और अगली गेंद फ्री हिट भी मिलती है, जबकि गेंदबाज का इसमें कोई भी दोष नहीं है। भले ही हेनरिक क्लासेन के पास गेंद ना पहुंची हो, लेकिन लॉ 27.3.1 ये कहता है कि जब गेंद प्ले में आती है तो विकेटकीपर को पूरी तरह स्टंप्स के पीछे रहना होगा। क्लासेन से ये गलती हो गए और बल्लेबाज नॉट आउट रहा।

रोहित शर्मा पर अब पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उसके जाने का टाइम आ गया है

नई दिल्ली रोहित शर्मा की शुरुआत आईपीएल 2025 में अच्छी नहीं रही। हालांकि, पिछली तीन पारियों में फिर भी उन्होंने कुछ रन बनाए हैं, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। पहले मैच में शून्य, दूसरे मैच में 8, तीसरे मैच में 13, चौथे मैच में 17, पांचवें मैच में 18 और अब छठे मैच में 26 रन की पारी उन्होंने खेली। पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बना चुके रोहित शर्मा का बल्ले से खराब दौर जारी है। इसको लेकर अब पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उसके जाने का टाइम आ गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। उनको पैट कमिंस ने आउट किया। अब तक आईपीएल 2026 की 6 पारियों में रोहित शर्मा ने 14 से भी कम के औसत से 82 रन ही बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने रोहित को अपनी विरासत बचाने के बारे में चेताया और यहां तक ​​कहा कि शायद अब समय आ गया है कि वह इस प्रारूप से दूर जाने पर विचार करें। क्रिकबज पर बात करते हुए सहवाग ने कहा, “अगर आप रोहित के पिछले 10 सालों के आईपीएल नंबरों को देखें, तो उन्होंने सिर्फ एक बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसलिए वह ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो सोचता है कि उसे 500 या 700 रन बनाने की जरूरत है। अगर वह सोचता है, तो वह ऐसा कर सकता है। जब वह भारतीय कप्तान बना, तो उसने कहा कि वह ऐसा खिलाड़ी बनना चाहता है जो पावरप्ले का फायदा उठाना चाहता है और मौकों का फायदा उठाना चाहता है, इसलिए वह अकेले ही सारे त्याग करना चाहता है, लेकिन वह इस तथ्य पर विचार नहीं कर रहा है कि दिन के अंत में जब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, तो यह आपकी विरासत है जिसको नुकसान पहुंच रहा है।” सहवाग ने आगे कहा, “अब उसका जाने का टाइम आ गया है और रिटायर होने से पहले, आप प्रशंसकों को आपको याद रखने के लिए कुछ देना चाहेंगे, ना कि ऐसे क्षण जो उन्हें यह सोचने पर मजबूर करें कि वे उसे क्यों नहीं ड्रॉप कर रहे हैं। 10 गेंदें एक्स्ट्रा लें, लेकिन कम से कम खेलें और खुद को मौका दें। वह कई बार बैक ऑफ द लेंथ गेंदों पर पुल शॉट खेलने पर आउट हो जाता है। इसलिए उसे तय कर लेना चाहिए कि एक पारी में वह पुल शॉट बिल्कुल नहीं खेलेगा, लेकिन उसे यह कौन समझाएगा? कोई तो होना चाहिए जो उसे सामान्य क्रिकेट खेलने के लिए कहे। जब मैं वहां था, तो सचिन, द्रविड़ या गांगुली मुझे सामान्य क्रिकेट खेलने के लिए कहते थे।”

हार्दिक पांड्या ने पर्पल कैप के लिए ठोकी दावेदारी, ऑरेंज कैप की रेस में कूदे सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन के ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन चल रहा है? इसका जवाब आपको इस स्टोरी में मिल जाएगा। ऑरेंज कैप इस समय निकोलस पूरन के सिर पर है, लेकिन टॉप 5 की रेस में सूर्यकुमार यादव की एंट्री फिर से हो चुकी है। वहीं, पर्पल कैप पर इस समय नूर अहमद का कब्जा है, लेकिन यहां भी मुंबई इंडियंस के एक प्लेयर ने दावेदारी पेश की है, जो खुद कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। वे टॉप 5 में पहुंच चुके हैं। आईपीएल 2025 के ऑरेंज कैप की बात करें तो निकोलस पूरन इस रेस में सबसे ऊपर बने हुए हैं। नंबर दो पर साई सुदर्शन का कब्जा है, जबकि नंबर तीन पर मिचेल मार्श हैं। यही तीनों खिलाड़ी टॉप 3 में काफी समय से चल रहे हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार 17 अप्रैल को टॉप 5 में जगह बना ली, जबकि नंबर चार से उन्होंने श्रेयस अय्यर को खिसका दिया। वे 250 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। सूर्या ने 265 रन बना लिए हैं। वे चौथे नंबर पर हैं। 4. सूर्यकुमार यादव – 265 रन आईपीएल के 18वें सीजन के पर्पल कैप की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद 12 विकेटों के साथ शीर्ष पर हैं। लंबे समय से उनके सिर पर पर्पल कैप है, जबकि अन्य स्थानों पर बदलाव देखने को मिल रहा है। इस समय चौथे से पांचवें स्थान तक के गेंदबाज के खाते में 11-11 विकेट हैं। हार्दिक पांड्या ने टॉप 5 में जगह बना ली है। उनके अलावा कुलदीप यादव, खलील अहमद और शार्दुल ठाकुर भी पांचवें स्थान पर हैं। 2. कुलदीप यादव – 11 विकेट 4. हार्दिक पांड्या – 11 विकेट 5. शार्दुल ठाकुर – 11 विकेट

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet