LATEST NEWS

मैं मार्च महीने के लिए आईसीसी के मेन्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं

नई दिल्ली टीम इंडिया के विस्फोटक मिडल-ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर ने मार्च महीने के लिए आईसीसी का प्रतिष्ठित ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड जीता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को ये ऐलान किया। अय्यर को न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रविंद्र से कड़ी टक्कर मिली। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से गदर मचा दिया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 243 रन ठोके थे और हाईएस्ट रन-स्कोरर थे। श्रेयस अय्यर की विस्फोटक पारियों ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनने में बड़ी भूमिका निभाई। प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया आईसीसी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया छापी है। प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं मार्च महीने के लिए आईसीसी के मेन्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह अविश्वसनीय तौर पर स्पेशल है, खासकर उस महीने में जब हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी उठाई हो- एक ऐसा पल जिसे हमेशा संजोकर रखेंगे।’ फरवरी के लिए शुभमन गिल चुने गए थे सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर श्रेयस अय्यर से पहले भारत के शुभमन गिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था। उन्हें फरवरी महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना गया था। इस तरह लगातार दो महीनों से टीम इंडिया के खिलाड़ी आईसीसी के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपने नाम कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया था कमाल अय्यर ने चैपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मुकाबले में 79 गेंद पर 98 रनों की पारी खेली थी। इसी तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 45 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। फाइनल में भी उनका बल्ला खूब गरजा। न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में अय्यर ने 48 गेंदों पर 62 रन बनाए थे और भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। आईपीएल में भी खूब रन बरसा रहा श्रेयस अय्यर का बल्ला श्रेयस अय्यर का बल्ला इस आईपीएल सीजन में भी खूब रन बरसा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान ने अबतक 5 मैचों में 208 के स्ट्राइक रेट से 250 रन बना चुके हैं।

टूट गईंचेन्नई सुपर किंग्स की हार की बेड़ियां, धोनी और दुबे का कमाल; लखनऊ को 5 विकेट से हराया

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-30 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हराया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. लखनऊ की टीम पहले बैटिंग करते हुए पंत की फिफ्टी के दम पर सीएसके के सामने 167 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में उतरी सीएसके ने 20वें ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया. धोनी ने 10 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली. ऐसी रही चेन्नई की बल्लेबाजी 167 रनों के जवाब में उतरी सीएसके की शुरुआत बेहद शानदार रही. शेख रसीद और रचिन रविंद्र ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. हालांकि, 5वें ओवर में शेख रसीद आउट हो गए. उनके बल्ले से 27 रन निकले. हालांकि, 8वें ओवर में रविंद्र का विकेट गिरा. उनके बल्ले से 37 रन निकले. इसके बाद अगले ही ओवर में राहुल त्रिपाठी भी आउट हो गए. जडेजा भी कमाल नहीं कर सके और 7 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 15वें ओवर में विजय शंकर भी 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. धोनी ने 11 गेंद में 26 रन बनाए. वहीं, शिवम दुबे ने 43 रन बनाए. जिसके दम पर चेन्नई ने 20वें ओवर में ये मैच जीत लिया. लगातार 5 मैचों में मिली हार के बाद सीएसके को ये जीत मिली है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में खलील अहमद ने मारक्रम को आउट किया. इसके बाद निकोलस पूरन भी चौथे ओवर में कंबोज का शिकार हो गए. पूरन के बल्ले से केवल 8 रन निकले. इसके बाद पंत और मार्श के बीच अच्छी साझेदारी हुई लेकिन 10वें ओवर में जडेजा ने मार्श को बोल्ड कर दिया. इसके बाद 14वें ओवर में जडेजा ने अच्छी लय में दिख रहे बदोनी को आउट कर दिया. बदोनी के बल्ले से केवल 22 रन निकले. लेकिन ऋषभ पंत एक छोर पर डटे रहे. पंत ने 63 रनों की पारी खेली. इसके दम पर लखनऊ ने चेन्नई को 167 रनों का टारगेट दिया. 167 रनों के जवाब में उतरी सीएसके की शुरुआत बेहद शानदार रही. शेख रसीद और रचिन रविंद्र ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. हालांकि, 5वें ओवर में शेख रसीद आउट हो गए. उनके बल्ले से 27 रन निकले. हालांकि, 8वें ओवर में रविंद्र का विकेट गिरा. उनके बल्ले से 37 रन निकले. इसके बाद अगले ही ओवर में राहुल त्रिपाठी भी आउट हो गए. जडेजा भी कमाल नहीं कर सके और 7 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 15वें ओवर में विजय शंकर भी 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. धोनी ने 11 गेंद में 26 रन बनाए. वहीं, शिवम दुबे ने 43 रन बनाए. जिसके दम पर चेन्नई ने 20वें ओवर में ये मैच जीत लिया. लगातार 5 मैचों में मिली हार के बाद सीएसके को ये जीत मिली है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में खलील अहमद ने मारक्रम को आउट किया. इसके बाद निकोलस पूरन भी चौथे ओवर में कंबोज का शिकार हो गए. पूरन के बल्ले से केवल 8 रन निकले. इसके बाद पंत और मार्श के बीच अच्छी साझेदारी हुई लेकिन 10वें ओवर में जडेजा ने मार्श को बोल्ड कर दिया. इसके बाद 14वें ओवर में जडेजा ने अच्छी लय में दिख रहे बदोनी को आउट कर दिया. बदोनी के बल्ले से केवल 22 रन निकले. लेकिन ऋषभ पंत एक छोर पर डटे रहे. पंत ने 63 रनों की पारी खेली. इसके दम पर लखनऊ ने चेन्नई को 167 रनों का टारगेट दिया.

लखनऊ और चेन्नई का मुकाबला आज, CSK के लिए करो या मरो का मुकबला

लखनऊ  इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन में लगभग आधे मैच हो गए हैं। टूर्नामेंट का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच एक तरह से गुरु और शिष्य के बीच खेला जाएगा। ऋषभ पंत लखनऊ के कप्तान हैं तो दूसरी ओर, रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में उनके हीरो महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की कमान संभाल रहे हैं। धोनी की टीम 6 में से 5 मैच हार चुकी है और उसकी प्लेऑफ से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, जबकि दूसरी ओर लखनऊ 6 में से 4 मैच जीतने के बाद आईपीएल 2025 पॉइंटस टेबल में चौथे नंबर पर है। अगर लखनऊ के खिलाफ चेन्नई हारी मैच तो क्या होगा? लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अगर धोनी की टीम आज हारती है तो टूर्नामेंट उसके लिए एक तरह से नॉकआउट की तरह हो जाएगा। इसके बाद एक भी हार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर देगा। अगर यह मैच हारती है तो उसके पास सिर्फ 7 मैच बचेंगे और वह 16 अंक तक पहुंच सकेगी। हालांकि, एक भी हार उसे 14 या उससे कम अंक के साथ टूर्नामेंट खत्म करने पर मजबूर करेगी। ऐसे में उसे या तो बाहर होना पड़ेगा या फिर दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। अगर लखनऊ के खिलाफ चेन्नई जीती मैच तो क्या होगा? अगर आज वह जीतने में कामयाब रहती है तो उसे संजीवनी मिलेगी और प्लेऑफ की रेस में वह बरकरार रहेगी। अभी उसके दो अंक हैं और अगर बचे सभी 8 मैच वह जीतती है तो उसके पास 18 अंक तक पहुंचने का मौका होगा। माना जाता है कि 16 या उससे अधिक पॉइंट लेकर टीमें आसानी से प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाबी हासिल कर सकती हैं। LSG vs CSK पिच रिपोर्ट- लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यह सीजन का चौथा मुकाबला है। एलएसजी ने लाल मिट्टी की पिच पर पंजाब किंग्स की मेजबानी करने के बाद अगले दो मुकाबले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के खिलाफ काली मिट्टी पर खेले थे। आज LSG vs CSK मैच पिच नंबर-5 पर खेला जाना है जो मिश्रित मिट्टी की सतह है। मिश्रित मिट्टी की सतह खेल को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाती है, इस पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मदद मिलती है। ऐसे में आज का मुकाबला अधिक रोमांचक होने की संभावना है। लखनऊ में अभी तक खेले गए तीन में से दो मैच चेजिंग टीम जीती है। आज के मैच में भी टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बॉलिंग करना पसंद करेगा। रात में ड्यू भी मैच पर असर डाल सकती है। इकाना स्टेडियम IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े मैच- 17 पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 8 (47.06%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 8 (47.06%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 10 (58.82%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 6 (35.29%) बिना परिणाम वाले मैच- 1 (5.88%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 177/2 प्रति विकेट औसत रन- 26.10 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 168.82 LSG vs CSK हेड टू हेड लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में कुल 5 बार भिड़ंत हुई है जिसमें तीन मैच जीतकर एलएसजी ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं सीएसके को लखनऊ के खिलाफ सिर्फ एक ही जीत मिली है, वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया।

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का सिलसिला रुका , कप्तान पर ठीकरा फूटा, 12 लाख की लग गई चपत

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 29वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए अच्छा नहीं रहा. लगातार 4 मैचों में जीत के बाद उसे न सिर्फ हार झेलनी पड़ी, बल्कि कप्तान अक्षर पटेल को भी जुर्माना भरना पड़ा. उन पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल के मौजूदा सीजन में जीत का सिलसिला अपने ही गढ़ में टूट गया, जब मुंबई इंडियंस (MI) ने उसे 12 रनों से मात दी. करुण नायर के 40 गेंदों में 89 रन के बाद मध्यक्रम के चरमराने और आखिर में रन आउट की हैट्रिक के कारण दिल्ली कैपिटल्स को यह हार मिली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है.’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘यह आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था, इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’ कप्तान अक्षर पटेल के प्रदर्शन की बात करें, तो 5 मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है और बल्ले से उन्होंने केवल 67 रन बनाए हैं. प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर कायम है.

मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने नेशनल चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने नेशनल चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई भोपाल मध्यप्रदेश की टीम ने उत्तरप्रदेश के झांसी में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में मणिपुर को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी हॉकी टीम को इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि यह जीत टीम के खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, ऊर्जा और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फाइनल मुकाबले में भी हमारे खिलाड़ी इसी जोश और जज्बे के साथ खेलकर प्रदेश और देशवासियों का दिल जीतेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने राज्य का मान बढ़ाया है और यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने टीम के कोच और सहयोगी स्टॉफ को भी इस सफलता के लिए बधाई दी है।  

मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, दिल्ली को 12 रन से हराया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-29 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ. 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से जीत हासिल की. दिल्ली को जीत के लिए 206 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 19 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई. मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ये पहली हार रही. दिल्ली कैपिटल्स लगातार चार मुकाबले जीतकर इस मैच में उतरी थी. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस की छह मैचों में ये दूसरी जीत रही. तीन रनआउट ने बिगाड़ा खेल, करुण नायर की तूफानी पारी बेकार टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट खो दिया, जो दीपक चाहर का शिकार बने. जेक के आउट होने के बाद करुण नायर ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे और उन्होंने अभिषेक पोरेल के साथ जबरदस्त पार्टनरशिप की. नायर ने सिर्फ 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. नायर और पोरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने दिल्ली को मोमेंटम प्रदान किया. ‘इम्पैक्ट सब’ कर्ण शर्मा ने अपोरेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. पोरेल ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 33 रन बनाए. अभिषेक पोरेल के आउट होने के कुछ देर बाद करुण नायर भी चलते बने. करुण ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण नायर को मिचेल सेंटनर ने बोल्ड किया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल (9) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) के विकेट सस्ते में गंवा दिए. अक्षर को जसप्रीत बुमराह और स्टब्स को कर्ण शर्मा ने आउट किया. कर्ण शर्मा ने इसके बाद 16वें ओवर में केएल राहुल का विकेट लिया, जिससे दिल्ली की टीम की चिंताएं बढ़ गईं. अब आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम पर जीत की जिम्मेदारी थी, लेकिन विप्रज को स्पिनर मिचेल सेंटनर ने स्टम्प आउट करा दिया. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था. आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. लेकिन 19वें ओवर में हुए तीन रनआउट ने दिल्ली का काम तमाम कर दिया. बुमराह के उस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रनआउट हुए.  3 लगातार रन आउट से बिगड़ा खेल… 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मैच में मुंबई इंडियंस ने 206 रनों का टारगेट सेट किया था, लेकिन मेजबान टीम 19 ओवर्स में 193 रनों पर ढेर हो गई. दिल्ली ने गंवा दिया हाथ में आया मैच देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने हाथ में आया मुकाबला गंवा दिया. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक समय 11.3 ओवर में दो विकेट पर 135 रन था और वो बेहद मजबूत स्थिति में थी. लगभग तीन साल बाद आईपीएल मैच खेल रहे करुण नायर पूरी लय में थे और ऐसा लग रहा था कि वो शतक भी बना सकते हैं. लेकिन मिचेल सेंटनर के उस ओवर की अगली गेंद पर करुण बोल्ड हो गए. ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे करुण नायर ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मोमेंटम खो दिया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल के विकेट सस्ते में गंवा दिए. राहुल के आउट होने के बाद भी दिल्ली गेम में बनी हुई थी क्योंकि आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम क्रीज पर मौजूद थे. विप्रज निगम ने 18वें में एक छक्का और एक चौका लगाया, लेकिन उसी ओवर में मिचेल सेंटनर की एक वाइड गेंद पर विप्रज स्टम्प आउट हो गए. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था और अब जीत दिलाने की जिम्मेदारी आशुतोष शर्मा पर पूरी तरह आ चुकी थी. रन आउट की हैट्रिक और जीत गई मुंबई आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. जसप्रीत बुमराह के उस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना. फिर अगली दो गेंदों पर आशुतोष शर्मा ने चौके जड़े. अब दिल्ली को 9 गेंदों पर 15 रनों की आवश्यकता थी. लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में आशुतोष शर्मा रन आउट हो गए. विल जैक्स के थ्रो को विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने सही से कलेक्ट किया और गिल्लियां बिखेर दीं. क्रीज पर उतरे कुलदीप यादव भी फिर अगली गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए. सब्स्टीट्यूट फील्डर राज बावा का थ्रो स्ट्राइकर एंड पर आया और रिकेल्टन ने बेल्स उड़ा दिए. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा के रन आउट होने के साथ ही दिल्ली की मैच हार गई. मिचेल स्टार्क के कॉल पर मोहित शर्मा रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन मिचेल सेंटनर का थ्रो इतना सटीक था कि मोहित के पास क्रीज में पहुंचने का कोई चांस ही नहीं था. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 33 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 41 रन बनाए. सूर्यकुमार कुमार ने 40 और नमन धीर ने नाबाद 38 रनों का अहम योगदान दिया.

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, मुंबई इंडियंस करेंगी बैटिंग

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-29 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी मुंबई इंडियंस पहले बैटिंग करने जा रही है. मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चार मैच जीते हैं और वो अब तक अजेय रही है. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस ने 5 मैच खेलकर सिर्फ एक में जीत हासिल की है.    दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार. मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह. इंडियन प्रीमियर लीग में जब भी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर हुई है, तब मुकाबला रोचक ही रहा है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 35 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 19 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 16 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली.  

साल्ट-विराट ने राजस्थान को पिलाया पानी, राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 9 विकेट से हराया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का 28वां लीग मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया, जो राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच था। इस मैच में मेजबान राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पानी पिला दिया। आरसीबी के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य था, जिसे बेंगलुरू के लिए फिल साल्ट (65) और विराट कोहली (62) की तूफानी पारियों ने आसान बना दिया। 17.3 ओवर में इस लक्ष्य को बेंगलुरू ने हासिल किया और सीजन का चौथा मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच फिल साल्ट थे। यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन किसी काम नहीं आई। राजस्थान की इस सीजन में ये चौथी हार है। राजस्थान की घर पर शर्मनाक हार राजस्थान रॉयल्स को अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 9 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की ये इस सीजन चौथी जीत है और आरआर की ये चौथी हार है।

यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोला, खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, लेकिन ओपनर यशस्वी जायसवाल को धीमी पिच से कोई फर्क नहीं पड़ा। यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोला। यशस्वी जायसवाल ने पहले तो 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर ताबड़तोड़ 75 रनों की पारी खेलकर वे पवेलियन लौटे। उन्हीं की इस दमदार पारी की बदौलत टीम ने एक अच्छा स्कोर जयपुर की इस धीमी रहती पिच पर बनाया। आरसीबी के सामने जीत के लिए राजस्थान ने 174 रनों का लक्ष्य रखा है। यशस्वी ने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा किया था। इस पारी को उन्होंने आगे बढ़ाया। अर्धशतक तक उनका स्ट्राइक रेट 142.86 का था, जो पारी के अंत में 159.57 का हो गया। वे 47 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 75 रन बनाने में सफल रहे। अन्य कोई बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 से ज्यादा रन नहीं बना पाया। संजू सैमसन ने यशस्वी के साथ मिलकर सधी शुरुआत तो दिलाई, लेकिन वे भी नीची रहती गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए। राजस्थान के लिए 35 रनों की पारी ध्रुव जुरेल ने खेली। वे भी शुरुआत में संघर्ष कर रहे थे और उनका कैच भी छूटा। वहीं, रियान पराग ने 30 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर से उम्मीद थी, लेकिन वे 8 गेंदों में 9 ही रन बना सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी की ओर से एक-एक विकेट क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को मिला। अन्य गेंदबाज खाली हाथ रहे। आरसीबी के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य है, जो इस पिच पर काफी मुश्किल होगा। जैसी पिच पहली पारी में रही है। वैसी ही रहती है तो फिर राजस्थान के गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं।

यश ठाकुर नहीं करते ये गलती तो 28 रनों पर ही खत्म हो जाती पारी, किस्मत के धनी थे अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली किस्मत भी बहादुरों का साथ देती है…ये पंक्ति सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर बिल्कुल फिट बैठती है। शनिवरा, 12 अप्रैल की रात बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 246 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 141 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दौरान 55 गेंदों का सामना किया जिसमें 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। पारी का अंत होने पर उनका स्ट्राइक रेट 256.36 का था। हालांकि इस पारी के दौरान अभिषेक को कई जीवनदान मिले, कई कैच उनके वहां गिरे जहां कोई खिलाड़ी नहीं था वहीं एक बार तो वह रन आउट होते-होते भी बचे। मगर एक जीवनदान ऐसा था जो पूरी पंजाब किंग्स पर भारी पड़ गया। अभिषेक शर्मा को यह जीवनदान सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर के दौरान मिला जब वह 28 के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे। यह ओवर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर डाल रहे थे। ओवर की पहली तीन गेंदों पर अभिषेक शर्मा ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बटौर लिए थे। और अधिक रन बटौरने की लालच में अभिषेक ने चौथी गेंद पर भी जोखिम उठाया। हालांकि इस बार वह यश ठाकुर के जाल में फंस गए। आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अभिषेक गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में शशांक सिंह के हाथों में मार बैठे। शशांक के कैच पकड़ने के बाद पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया था और सिर्फ पंजाब किंग्स के खिलाड़ी और उनके फैंस ही जश्न मना रहे थे। मगर उनका यह जश्न भी ज्यादा देर नहीं चला। पंजाब किंग्स की खुशियों पर पानी तब फिरा जब थर्ड अंपायर का हूटर बचा। यश ठाकुर की कैच टेकिंग डिलिवरी दरअसल, नो बॉल थी। थर्ड अंपायर के इस फैसले के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के चहरे पर सिर्फ निराशा थी और अभिषेक शर्मा मुस्कान की चमक लिए वापस क्रीज पर लौटे। उन्होंने पंजाब के खिलाड़ियों के जले पर नमक फ्री हिट पर छक्का जड़ छिड़का। पांचवीं गेंद पर अभिषेक ने एक और बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया जो नो मैन्स लेंड में गिरी। इससे पहले तीसरे ओवर की पहली गेंद पर वह रन आउट होते-होते बचे थे तो 8वें ओवर की पहली गेंद पर युजवेंद्र चहल ने उनका कैच छोड़ा था।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया

जयपुर आईपीएल 2025 में आज भी डबल हेडर है। दिन के पहले मुकाबले में संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। यानी होम टीम राजस्थान पहले बैटिंग कर रही है। आरआर का अपने प्रमुख घरेलू मैदान पर यह इस सीजन पहला मुकाबला है। इससे पहले टीम ने अपने शुरुआत दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेले थे। 5 मैचों में 2 जीत के साथ राजस्थान टेबल में 7वें जबकि इतने ही मैचों में 3 जीत के साथ आरसीबी 5वें नंबर पर है।    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल। राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे। वास्तव में हम पहले गेंदबाजी करना भी चाहते थे। आम तौर पर यहाँ बल्लेबाजी करना बेहतर हो जाता है, यही स्थानीय जानकारी है। हम परिस्थितियों को जानते हैं और अगर हम विपक्ष का सम्मान करते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार खेलते हैं, तो मुझे लगता है कि हम ठीक रहेंगे। उतार-चढ़ाव होते रहते हैं, ड्रेसिंग रूम में संदेह को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे सकते। हसरंगा हमारे फारूकी की जगह लेंगे। हम पहले गेंदबाजी करेंगे। सतह काफी सख्त और अच्छी दिख रही है। हमें पता चल जाएगा कि पिच कैसा व्यवहार करती है। यह (हरी जर्सी पहनना) अधिक पेड़ लगाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है। हमारी टीम वही है।

ट्रैविस हेड ने कर दिया खुलासा- कितने दिन से इस पर्ची को जेब में लिए घूम रहे थे अभिषेक शर्मा?

नई दिल्ली अभिषेक शर्मा के बारे में उन्हीं के ओपनिंग पार्टनर ट्रैविस हेड ने एक बड़ा खुलासा किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस ओपनर ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा। सेंचुरी का सेलिब्रेशन करते हुए अभिषेक शर्मा ने अपनी जेब से एक नोट यानी पर्ची निकाली, जिस पर लिखा था, “This one is for Orange Army” यानी ये शतक सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए है। अब ट्रैविस हेड ने इस पर्ची को लेकर खुलासा किया है कि अभिषेक शर्मा इस पर्ची को लंबे समय से जेब में लेकर घूम रहे थे। अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रनों की पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में शतक पूरा किया था और इसी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 246 रनों का टारगेट 2 ओवर पहले ही चेज कर लिया था। इससे पहले टीम चार मैच लगातार हारी थी। इस जीत से एसआरएच का मनोबल बढ़ेगा और ऑरेंज आर्मी यानी सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस भी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की तूफानी 171 रनों की साझेदारी हुई। जब शतक अभिषेक ने जड़ा तो उन्होंने फैंस को पर्ची दिखाई, लेकिन इस पर्ची के बारे में ट्रैविस हेड ने हैरान करने वाला खुलासा किया। खेल के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में ट्रैविस हेड ने बताया कि यह नोट यानी पर्ची सीजन की शुरुआत से ही अभिषेक की जेब में थी, लेकिन छठे गेम में ही उसे इसे बाहर निकालने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बताया, “यह नोट अभिषेक शर्मा की जेब में 6 मैचों से था, मुझे खुशी है कि आज रात यह बाहर आ गया।” अभिषेक शर्मा इस सीजन अभी तक खामोश थे, लेकिन अब एक ही मैच में उन्होंने पिछली भरपाई कर ली है। आने वाले मैचों में उनका ऐसा ही रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है। अभिषेक शर्मा ने अपनी इस तूफानी पारी को लेकर बताया, “यह मैच बहुत खास है, क्योंकि मैं हार के सिलसिले को तोड़ना चाहता था। लगातार चार मैच हारना बहुत मुश्किल था, लेकिन हमने टीम में इस बारे में कभी बात नहीं की। युवी पाजी (युवराज सिंह) और सूर्यकुमार (यादव) का भी विशेष उल्लेख है। वे मेरे संपर्क में हैं।” पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई इस मैच में हुई। हालांकि, उनको लॉकी फर्ग्यूसन की कमी इस मैच में खली, जो दो गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो गए थे।

आज की रात को भूलकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है, पंजाब किंग्स की हार से प्रीति जिंटा को पहुंची ठेस

नई दिल्ली पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों तब हार का सामना करना पड़ा जब उन्होंने बोर्ड पर 245 रन लगाए थे। आईपीएल क्या टी20 क्रिकेट में ऐसे बहुत ही कम मौके देखने को मिलते हैं जब इतना बड़ा स्कोर कोई चेज कर ले। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस स्कोर को 18.3 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल किया। पंजाब की इस हार से सह-मालिक प्रीति जिंटा को ठेस पहुंची है। उन्होंने टीम की हार के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने टीम को इस मैच को भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की भी तारीफ की है, जिन्होंने इस रनचेज में अहम रोल अदा करते हुए 141 रनों की धुआंधार पारी खेली। प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘आज की रात अभिषेक शर्मा के नाम है! क्या प्रतिभा और क्या अविश्वसनीय पारी।बधाई SRH! हमारे लिए, आज की रात को भूलकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है क्योंकि यह टूर्नामेंट के शुरुआती दिन हैं और ऐसे गेम्स को भूल जाना ही बेहतर है।’ पंजाब किंग्स की यह इस सीजन की दूसरी हार है। सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद टीम आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर है। वहीं हैदराबाद इस जीत के बाद 8वें नंबर पर पहुंच गई है। कैसा रहा SRH vs PBKS मैच? टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बोर्ड पर लगाए। अय्यर ने 36 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी पर अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ पानी फेरा। 246 रनों की चेज में हैदराबाद के इस सलामी बल्लेबाज ने हैरतअंगेज शतक जड़ते हुए 141 रनों की पारी खेली। अभिषेक ने पहले विकेट के लिए ट्रैविस हेड के साथ 12.2 ओवर में 171 रन जोड़े। अभिषेक को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट के दूसरे सबसे बड़े स्कोर को हासिल करते हुए पंजाब किंग्स को 8 विकेट से पटखनी दी

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में टूर्नामेंट के दूसरे सबसे बड़े स्कोर को हासिल करते हुए पंजाब किंग्स को 8 विकेट से पटखनी दी। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 24 रनों का टारगेट रखा था, जिसे हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। एसआरएच के बल्लेबाजों की ये हैवानियत देख श्रेयस अय्यर भी हैरान नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें हंसी आ रही है कि इतने बड़े स्कोर को हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 2 ओवर रहते हासिल कर लिया। बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ अहम रोल अदा किया। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 141 रनों की धुआंधार पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह एक शानदार स्कोर था। मुझे अभी भी हंसी आ रही है कि उन्होंने (SRH) 2 ओवर रहते इसे हासिल कर लिया। हम कुछ कैच ले सकते थे, लेकिन वह (अभिषेक) भाग्यशाली था। वह असाधारण था। संक्षेप में कहें तो हमने अपनी उम्मीदों के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की, हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर जाकर सुधार करना होगा।” उन्होंने आगे कहा, “ओपनिंग पार्टनरशिप (अभिषेक और हेड के बीच) शानदार थी, उन्होंने हमें बहुत ज्यादा मौके नहीं दिए। ओवर रोटेशन हमारी तरफ से बेहतर हो सकता था। फर्ग्यूसन विकेट दिला सकते हैं, लेकिन ऐसा (चोट लगना) होता रहता है, यह खेल का एक हिस्सा है। ये हमारे लिए आगे बढ़ने के लिए सीखने वाली बातें हैं। हालांकि दूसरे गेंदबाज भी ऐसा ही कर सकते थे।” पंजाब के कप्तान आगे बोले, “मैंने और वढेरा ने सोचा कि 230 एक अच्छा स्कोर था, लेकिन मुझे लगता है कि ओस ने हमारे लिए (दूसरी पारी के दौरान) मुश्किल बना दिया। जिस तरह से उन्होंने (SRH के सलामी बल्लेबाजों ने) बल्लेबाजी की वह बेहतरीन थी, यह (अभिषेक की पारी) मैंने अब तक देखी गई सबसे अच्छी पारियों में से एक थी।”

काव्या मारन खुशी से उछली, शतकवीर अभिषेक की मां को लगाया गले

 हैदराबाद आईपीएल 2025 में शनिवार को अभिषेक शर्मा के शतक ने फैंस का दिल जीत लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के इस ओपनर ने 55 गेंद में 141 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए। अभिषेक की पारी ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत की पटरी पर लौटने में मदद की। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी निभाई। हेड 37 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 66 रन बना सके। अभिषेक ने 40 गेंद में आईपीएल करियर का अपना पहला शतक लगाया। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने जैसे ही शतक लगाया काव्या मारन अपनी सीट से खुशी से उछल पड़ीं। इसके बाद वह दौड़ते हुए वहीं पास में बैठे अभिषेक के पैरेंट्स के पास पहुंचीं। काव्या ने अभिषेका की मां को गले लगा लिया। फिर अभिषेक के पिता से हाथ मिलाया। आईपीएल ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। अभिषेक ने मैच के बाद एक खास बात बताई थी। उन्होंने कहा, ‘पूरी टीम मेरे माता-पिता का इंतजार कर रही है। वे टीम और ऑरेंज आर्मी के लिए बहुत भाग्यशाली हैं। हम सिर्फ नैसर्गिक खेल को व्यक्त करना और खेलना चाहते थे।’ वहीं, अभिषेक की मां ने भी शतक और जीत पर खुशी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा, ‘सबको खुशी है, पूरे हैदराबाद को खुशी है, मां को भी खुशी है कि हम मैच जीते हैं। थोड़ा स्टॉप लग गया था, लेकिन अब नहीं लगेगा।’ हैदराबाद की आठ विकेट से जीत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। शनिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में पिछले सत्र की उप विजेता टीम ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साछ हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में कोलकाता के खिलाफ 262/2 रन बनाकर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। 246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की सलामी जोड़ी अपने रंग में नजर आई। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 171 रन की बड़ी साझेदारी हुई। यह हैदराबाद के लिए किसी ओपनिंग जोड़ी द्वारा निभाई गई दूसरी बड़ी साझेदारी है। इस मामले में शीर्ष पर जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 2019 में आरसीबी के खिलाफ 185 रनों की पार्टनरशिप की थी। अभिषेक और हेड के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 21 और ईशान किशन ने नौ रन बनाए और नाबाद रहे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet