LATEST NEWS

प्रियांश आर्य की अनसुनी कहानी कोच संजय भारद्वाज की जुबानी, दोस्तों ने उड़ाया मजाक, गुरु की सेंचुरी वाली वो शर्त

नई दिल्ली पंजाब किंग्स का युवा जिसने आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वालों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुका है। जिसने इस सीजन की सबसे तेज सेंचुरी जड़ी है। सिर्फ 39 गेंद में शतक। 4 चौके और 9 छक्के। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मंगलवार को अपनी टीम के मैच विनर बने। आर्य को इस कामयाबी के लिए बहुत पसीना बहाना पड़ा। कभी उनके पास दिल्ली अंडर 19 ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए क्लब टूर्नामेंट की एंट्री फी देने के पैसे नहीं थे। तब अगर उनके गुरु संजय भारद्वाज आगे नहीं आए होते तो आज शायद प्रियांश आर्य वो प्रियांश आर्य नहीं होते जो अब हैं। दृढ़ता ऐसी कि जब गुरु ने शर्त रख दिया कि जब सेंचुरी मारोगे तभी स्टेडियम में मैच देखने आऊंगा, तब उसी मैच में शतक जड़ दिया। ये सारे किस्से उनके ही गुरु, कोच संजय भारद्वाज ने हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताए हैं। आर्य ने इस आईपीएल में अबतक 4 मैच खेले हैं। उनमें उनका स्कोर 47, 8, 0 और 103 रन रहा। दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ही ओवर में 6 छक्के का करिश्मा करने के बाद रातोंरात स्टार बनने वाले इस खिलाड़ी पर तकरीबन सभी फ्रैंचाइजी की नजर थी। इसीलिए इस साल सऊदी अरब के जेद्दा में हुई आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने 30 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को 3.8 करोड़ में खरीदा था। नीलामी से पहले आर्य के दोस्त उसका मजाक उड़ाते थे कि तुम्हें कोई 1 करोड़ में खरीद ले, यही बड़ी बात होगी। यह बात उन्होंने अपने कोच संजय भारद्वाज को भी बताई थी लेकिन गुरु का अनुमान था कि कम से कम 2.7 करोड़ तक बोली तो जाएगी ही। प्रियांश आर्य के पास टूर्नामेंट की एंट्री फी तक देने के नहीं थे पैसे इंटरव्यू के दौरान अंडर 19 ट्रायल वाला अनसुना किस्सा भी बताया कि कैसे उन्होंने अपनी जेब से एक टूर्नामेंट की एंट्री फी देकर अपने प्रिय चेले का उसमें खेलना सुनिश्चित कराया। भारद्वाज ने एचटी को बताया, ‘वह अंडर 19 चयन प्रक्रिया में नहीं था। तब भारत के एक पूर्व खिलाड़ी एक टूर्नामेंट करा रहे थे। अंडर 19 के चयनकर्ता गुरुशरण सिंह थे। मैं चाहता था कि प्रियांश इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले और मुझे पूरा भरोसा था कि वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बनेगा। मैंने सोचा कि अगर उसने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर गया तो वह गुरुशरण से गुजारिश करेंगे कि उसे ट्रायल का मौका दिया जाए।’ कोच संजय भारद्वाज नहीं आते आगे तो U 19 ट्रायल मुश्किल था पूर्व खिलाड़ी की तरफ से कराए जा रहे उस क्लब टूर्नामेंट की एंट्री फी 45000 रुपये थी जो प्रियांश आर्य के लिए एक बड़ी रकम थी। कोच संजय भारद्वाज ने एंट्री फी जमा कर दिया ताकि उनके चेले के लिए दिल्ली अंडर 19 ट्रायल का मौका बन सके। प्रियांश आर्य के कोच ने रख दी थी सेंचुरी के बाद ही मैच देखने की शर्त प्रियांश आर्य सबसे पहले तब चर्चा में आए जब उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ दिए थे। भारद्वाज उस मैच का भी एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं। प्रियांश आर्य चाहते थे कि उनके गुरु उनका मैच स्टेडियम में बैठकर देखें। उन्होंने उनसे अपनी हसरत का इजहार किया। तब गुरु ने उनके सामने एक बहुत बड़ी शर्त रख दी। शर्त ये कि जबतक तुम शतक नहीं जड़ते, मैं तुम्हारे मैच देखने नहीं आऊंगा। भारद्वाज बताते हैं, ‘दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान मैंने उससे कहा कि जबतक तुम सेंचुरी नहीं लगाओगे, मैं तुम्हारा मैच देखने नहीं आऊंगा। ठीक उसी दिन उसने सैकड़ा जड़ दिया और एक ओवर में 6 छक्के उड़ा दिए। उसके बाद मैं उससे मिलने गया।’

विराट कोहली और मिचेल स्टार्क होंगे आमने-सामने, फॉर्म में चल रही RCB और DC की बेंगुलरू में होगी आज भिड़ंत

नई दिल्ली शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना आज आईपीएल के 24वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस दौरान सभी की नजरें विराट कोहली और मिचेल स्टार्क की टक्कर पर लगी होंगी। दिल्ली ने अब तक तीनों मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने चार में से तीन मैच में जीत दर्ज की है। दोनों टीमें हालात और विरोधी टीम के अनुकूल खुद को ढालने में कामयाब रहीं हैं। आरसीबी ने कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में जीत दर्ज की और एकमात्र पराजय उसे चिन्नास्वामी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस के हाथों झेलनी पड़ी। हालांकि, हार की वजह टीम की कोई कमी नहीं रही, बल्कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच ने उसे हैरान कर दिया। वहीं, विशाखापट्टनम और चेन्नई जैसी अलग-अलग पिचों पर जीत दर्ज करके आई दिल्ली के खिलाफ आरसीबी को सावधान रहना होगा। वैसे विराट के फॉर्म में आने से मेजबान टीम के हौसले बुलंद है। हालांकि, छत्तीस वर्ष के विराट को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव से पार पाना होगा। कोहली ने स्टार्क के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 31 गेंद में 72 रन बनाये हैं, लेकिन इस सत्र में स्टार्क तीन मैचों में 11 की औसत से नौ विकेट ले चुके हैं। पावरप्ले में स्टार्क और कोहली की भिड़ंत पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। इसके बाद कुलदीप से सामना होगा जो छह की इकॉनॉमी रेट से छह विकेट ले चुके हैं। वैसे टी20 क्रिकेट में स्पिनरों के खिलाफ ऊंचे और स्वीप शॉट खेलने की अपनी कमजोरी से पार पा चुके कोहली काफी उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे उन्हें धीमे बल्लेबाजों के खिलाफ खुलकर खेलने में मदद मिल रही है। कुलदीप की तरकश में हालांकि कई तीर हैं और वह किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी फॉर्म में हैं और वह स्पिनरों को खेलने में माहिर हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल से अधिक प्रभावी भूमिका की उम्मीद होगी। कप्तान अक्षर ने अब तक तीन मैचों में आठ ओवर डाले हैं लेकिन एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। आरसीबी के लिए नई गेंद संभालने वाले जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार पावरप्ले में प्रभावी रहे हैं। उन्हें दिल्ली के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल पर लगाम लगानी होगी जो यहां के हालात से बखूबी वाकिफ हैं। राहुल अब देर तक टिकने की बजाय बेहद आक्रामक खेलने के इरादे से उतर रहे हैं जिससे काफी खतरनाक भी साबित हो रहे हैं। दिल्ली की नजरें फाफ डुप्लेसी की फिटनेस पर भी लगी होंगी जो चेन्नई के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाये थे। यहां के हालात से वाकिफ डु प्लेसी अगर फिट होते हैं तो आरसीबी के नयी गेंद के गेंदबाजों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। टीमें इस प्रकार है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी। दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसी, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव। मैच शाम 7.30 से शुरू होगा।

गुजरात ने राजस्थान को हराकर प्लेऑफ की रेस बना दी रोमाेंचक, इन टीमों को लगा तगड़ा झटका, ऐसे बदला पूरा समीकरण

अहमदाबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 23वां मैच आज यानी 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ. इस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 58 रनों से करारी शिकस्त दी. मैच में टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन की 82 रनों की पारी के बदौलत 218 रनों का टारगेट राजस्थान के सामने रखा था. इसके जवाब में उतरी राजस्थान 19.2 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना पाई और ऑल आउट हो गई. इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ टॉप पर है. वहीं राजस्थान की टीम अब 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ सातवें नंबर पर है. ऐसी रही राजस्थान की पारी 218 रनों के जवाब में उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल अरशद खान का शिकार बन गए. यशस्वी के बल्ले से केवल 6 रन ही निकले. इसके बाद नीतीश राणा भी एक रन बनाकर तीसरे ही ओवर में आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद संजू सैमसन और रियान पराग ने मोर्चा संभाला. ऐसी रही गुजरात की बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने गुजरात के कप्तान गिल को बोल्ड कर दिया. उस वक्त गुजरात का स्कोर 14 रन ही था. लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन और जोश बटलर के बीच शानदार साझेदारी हुई. बटलर ने भी आतिशी बल्लेबाजी की. 10वें ओवर में बटलर का विकेट गिरा जब गुजरात का स्कोर 94 रन था. एक छोर पर साई सुदर्शन टिके रहे. साई सुदर्शन ने 82 रनों की आतिशी पारी खेली. शाहरुख खान ने भी 36 रन बनाए. इसके बाद राहुल तेवतिया ने एक छोटी नॉक खेली, जिसके दम पर गुजरात ने राजस्थान के सामने 218 रनों का लक्ष्य रखा. बता दें कि गुजरात की जीत ने उन्हें प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया है. वहीं, दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है. गुजरात इस समय 8 अंक के साथ नंबर वन पर पहुंच गई है. दूसरी ओर नंबर तीन पर इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है. पंजाब किंग्स चौथे नंबर पर है. इसके अलावा लखनऊ पांचवें नंबर पर है. गुजरात की जीत ने दूसरी टीमों में अब खलबली मचा दी है. खासकर केकेआर जो इस समय छठे नंबर पर है. इसके अलावा राजस्थान को बड़ा झटका लगा है. राजस्थान 4 अंक के साथ सातवें नंबर पर है. वहीं, मुंबई आठवें, चेन्नई नौंवे और हैदराबाद 10वें नंबर पर है. ऐसे में इन टीमों को अब अपने आने वाले मैचों में लगातार अच्छा परफॉर्मेंस करना होगा. आईपीएल प्लेऑफ रेस बनी रोमांचक प्वाइंट्स टेबल में इस समय 4 ऐसी टीम है जिसके अंक 6-6 हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और लखनऊ की टीम है. इन टीमों ने अपने खेल से प्रभाव डाला है. दूसरी ओर गुजरात 8 अंक के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है. इन टीमों ने टॉप 4 में अपना दबदबा कायम रखा है. वहीं, प्वाइंट्स टेबल में दो टीमें ऐसी है जो 4 अंक के साथ मौजूद है, वो टीमें केकेआर राजस्थान है. यानी इन टीमों के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए काफी मौके हैं. इन टीमों को लग सकता है झटका लेकिन दूसरी ओर खासकर मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आगे के रास्ते काफी मुश्किल दिख रहे हैं. इन टीमों को अपने आने वाले मैचों में बेहतर खेल दिखाना होगा और नेट रन रेट पर भी फोकस करना होगा. यहां से अब रन रेट का भी खेल शुरू हो जाएगा. बता दें कि लीग स्टेज में सभी टीमों को 14-14 मैच खेलने हैं. ऐसे में यदि किसी भी टीम को प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखना है (IPL 2025 Playoff) तो कम से कम 9 में से 7 मैच हर हाल में जीतना होगा. जिस टीम के पास 18 से 20 अंक होंगे वह टीम सीधे प्ले ऑफ में पहुंच सकती है. वहीं, 16 अंक हासिल करने वाली टीमें भी प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रख सकती है. यानी यहां से अब प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक हो गई है.  कप्तान संजू सैमसन को लगी लाखों की चपत संजू सैमसन पर उनकी टीम द्वारा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ IPL 2025 के मैच नंबर 23 के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है. यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्ट‍िकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का दूसरा अपराध था. यह आर्ट‍िकल न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों (Minimum over-rate offences) से संबंधित है, इसलिए सैमसन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. खास बात यह रही कि इससे संजू को तो नुकसान हुआ ही, वहीं इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया जाएगा. आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यदि किसी टीम के कप्तान से पहला अपराध होता है तो उस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है. अगर किसी आईपीएल सीजन में दूसरी बार उस कप्तान से स्लो ओवर रेट का अपराध होता है, तो 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है. अगर कोई फ‍िर भी कोई कप्तान इस तरह का अपराध र‍िपीट करता है तो उसके ड‍िमेर‍िट अंक काटे जाएंगे.  साई सुदर्शन ने रचा इतिहास फुल पैसा वसूल खिलाड़ी हैं सुदर्शन गुजरात की टीम ने 8.50 करोड़ की कीमत में साई सुदर्शन को इस सीजन के लिए रिटेन किया था. हर मुकाबले में वो शानदार दिखे हैं. आईपीएल में उन्होंने ऐसा कीर्तिमान रचा है जो क्रिस गेल और मैथ्यू हेडन भी नहीं कर सके हैं. आईपीएल की शुरुआती 30 पारियों में रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साई दूसरे नंबर पर आते हैं. उनसे आगे केवल शॉन मार्श ही हैं. पहली 30 आईपीएल पारियों के बाद सबसे … Read more

राजस्‍थान के कप्‍तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 23वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच टक्‍कर हो रही है। यह मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 18वें सीजन का पहला मैच हारने के बाद गुजरात जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। आज अपने घर पर गुजरात चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी ओर राजस्‍थान रॉयल्‍स भी आज तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। राजस्‍थान ने जीता टॉस राजस्‍थान के कप्‍तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। राजस्‍थान की प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। वानिंदु हसरंगा आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में फजलहक फारूकी की अंतिम 11 में एंट्री हुई है। वहीं गुजरात ने कोई चेंज नहीं किया है। गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।   राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।  

फ्लेमिंग ने मैच के बाद मीडिया से कहाकि अब तक यह सत्र निराशाजनक रहा, और प्रियांश आर्या की खूब तारीफ की

मुल्लांपुर शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को रन बनाते देख चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने राहत की सांस ली लेकिन लगातार चार हार के बाद उन्हें लगता है कि आईपीएल का यह सत्र टीम के लिये निराशाजनक है। पंजाब किंग्स से मिले 220 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई 18 रन से चूक गई। फ्लेमिंग ने मैच के बाद मीडिया से कहाकि अब तक यह सत्र निराशाजनक रहा है। हालांकि इस दौरान स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रियांश आर्या की खूब तारीफ की। अपनी टीम के प्रदर्शन पर सीएसके के हेड कोच ने कई खामियां भी गिनाईं। फ्लेमिंग ने कहाकि कैचिंग खराब रही है, लेकिन वह दोनों टीमों की ही खराब थी। लाइट के साथ कुछ दिक्कत थी या क्या, पता नहीं लेकिन फील्डिंग चिंता का विषय है। टॉप ऑर्डर से मदद राहत की बात चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक पांच मैचों में 11 कैच टपका चुकी है और तीन कैच पंजाब किंग्स के खिलाफ छोड़े। चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र ने 69 रन की साझेदारी की। इसके बाद कॉन्वे और शिवम दुबे ने तीसरे विकेट के लिये 89 रन जोड़े। फ्लेमिंग ने कहाकि सकारात्मक बात यह है कि हमने बेहतर बल्लेबाजी की। शीर्षक्रम से मदद मिली जो अब तक नहीं मिली थी। उन्होंने कहाकि बीच के ओवरों में हम रनरेट कायम नहीं रख सके जिससे आखिर में दबाव बढ़ गया। लेकिन इससे पहले हम जल्दी ही मैच से बाहर होते रहे हैं जिसे देखते हुए अंत तक मैच को खींचना सकारात्मक पहलू है। हमने फील्डिंग में मैच गंवा दिया। शशांक ने भी की प्रियांश की तारीफ फ्लेमिंग ने पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य की तारीफ की जिसने दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहने के बावजूद 42 गेंद में 103 रन बनाए। उन्होंने कहाकि यह उसका दिन था। उसने पहली ही गेंद से शानदार खेला। यह बहुत साहस की बात है कि पहली गेंद पर आउट होने के बाद आप इस तरह आकर ऐसी पारी खेलते हैं। पंजाब के लिए 36 गेंद में 52 रन बनाने वाले शशांक सिंह ने प्रदेश स्तर की टी20 स्पर्धाओं का समर्थन करते हुए कहाकि इस तरह की लीग से ही प्रियांश आर्या, दिग्वेश राठी (लखनऊ सुपर जायंट्स) जैसे खिलाड़ी निकले हैं। उन्होंने कहाकि इस तरह की लीग में दूधिया रोशनी में कूकाबूरा गेंद से खेलने और दबाव का सामना करने का अनुभव मिलता है।

आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप पर निकोलस पूरन की बादशाहत जारी, पर्पल कैप है इस गेंदबाज के सिर पर

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 18वां सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के रेस भी दिलचस्प होती जा रही है। हालांकि, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप ज्यादातार समय निकोलस पूरन और नूर अहमद के पास ही रही हैं, लेकिन बाकी के स्थानों पर खूब फेरबदल हुआ है। अभी तक नंबर दो पर सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की रेस में थे, लेकिन वे नीचे खिसक गए। हार्दिक पांड्या भी पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ऐसे में जान लीजिए कि अभी कौन किस नंबर पर है। आईपीएल 2025 के ऑरेंज कैप की बात करें तो इस पर अभी भी निकोलस पूरन का कब्जा है, जो 288 रन बनाकर शीर्ष पर चल रहे हैं। लिस्ट में दूसरा नाम भी लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज का ही है। मिचेल मार्श 265 रन बनाकर दूसरे पायदान पर हैं। सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जो 199 रन बना चुके हैं। गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज साई सुदर्शन 191 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं और पांचवें पायदान पर अब अजिंक्य रहाणे आ गए हैं, जिन्होंने 184 रन बना लिए हैं। 1. निकोलस पूरन – 288 रन 3. सूर्यकुमार यादव – 199 रन 5. अजिंक्य रहाणे – 184 रन आईपीएल के 18वें सीजन के पर्पल कैप की बात करें तो नूर अहमद फिर से हार्दिक पांड्या से आगे निकल गए हैं। उनको पीबीकेएस वर्सेस सीएसके मैच में एक ही विकेट मिला, लेकिन वे अब 11 विकेटों के साथ शीर्ष पर हैं। खलील अहमद 10 विकेट के साथ दूसरे और इतने ही विकेट के साथ हार्दिक पांड्या तीसरे नंबर पर हैं। औसत के मामले में हार्दिक खलील से पीछे हैं। चौथे नंबर पर मोहम्मद सिराज हैं और पांचवें पर मिचेल स्टार्क हैं। 1. नूर अहमद – 11 विकेट 3. हार्दिक पांड्या – 10 विकेट 4. मोहम्मद सिराज – 9 विकेट 5. मिचेल स्टार्क – 9 विकेट

चेन्नई के खिलाफ युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब को चीयर्स करती नजर आईं आरजे महवश

नई दिल्ली सोशल मीडिया स्टार आरजे महवश यूं तो क्रिकेट युजवेंद्र चहल से डेटिंग की अफवाह को खारिज कर चुकी हैं, लेकिन मंगलवार को वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को चीयर्स करती नजर आई थीं। चहल पंजाब किंग्स की तरफ से ही खेलते हैं। न्यू पीसीए क्रिकेट स्डेडियम, मुल्लांपुर में खेले गए मैच में पंजाब ने 18 रन से जीत हासिल की। महवश मैच के दौरान स्टेडियम में महवश की मौजूदगी चहल के साथ उनके अफेयर्स की अफवाह को पंख ही लगा रही है। आरजे महवश और युजवेंद्र चहल के बीच कुछ-कुछ है, इसकी सबसे पहले अफवाह तब उड़ी जब वह 10 मार्च को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ चैंपिंयंस ट्रॉफी फाइनल में टीम इंडिया को चीयर करती नजर आई थीं। चहल के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया। फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद महवश ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह चहल के साथ टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट करती नजर आई थीं। युजवेंद्र चहल का हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री के साथ तलाक हुआ है। इस वजह से भी आरजे महवश के साथ उनके देखे जाने पर उनकी डेटिंग की अफवाह ने जोर पकड़ लिया।

गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा घमाशान, इनका होगा पिच पर राज

नई दिल्ली अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईपीएल 2025 का 23वां लीग मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला मेजबान गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। दोनों टीमें अपना पिछला-पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा, क्योंकि दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखना पसंद करेंगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए ये ग्राउंड अच्छा नहीं रहा है, क्योंकि वे यहां 2022 का फाइनल भी हारे हैं। इसके अलावा कुछ और भी मैच वे इस मैदान पर हार चुके हैं। हालांकि, आप यहां जान लीजिए कि अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाज हावी होंगे या गेंदबाजों का कहर देखने को मिलेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आंकड़े बड़े दिलचस्प हैं। कुल 38 मुकाबले यहां आईपीएल के खेले गए हैं, जिनमें से 17 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमें जीती हैं और 20 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। एक मैच बारिश में धुल गया था। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर यहां 174 रन है। बावजूद इसके कि यहां बड़ी बाउंड्री हैं। दूसरी पारी का औसत स्कोर भी 161 है तो आप यहां बड़ा स्कोर चेज कर सकते हैं। गेंदबाजों के नजरिए से अहमदाबाद की पिच को देखें तो स्पिनरों को भी अच्छी खासी मदद यहां मिलती है। स्पिनरों को साढ़े 33 फीसदी से ज्यादा विकेट मिलते हैं, जबकि पेसर्स यहां 66 फीसदी से ज्यादा विकेट निकालते हैं। ऐसे में मुकाबला बैट और बॉल का यहां दिलचस्प रहने वाला है। हालांकि, पहली पारी के औसत स्कोर को देखते हुए बल्लेबाजों के हावी रहने की उम्मीद है। अभी तक दो मैच यहां इस सीजन खेले गए हैं। दोनों मैचों की पहली पारी का औसत 200 से ज्यादा का है। हालांकि, सफल रन चेज यहां इस सीजन नहीं हुई। ओस बड़ा फैक्टर होती है, लेकिन पहली पारी में विशाल स्कोर बनाकर दूसरी टीमों पर दबाव आ जाता है।

प्रियांश आर्या के लिए आईपीएल नीलामी में खूब बोलियां लगी थीं, अब सभी की आंखों का तारा बन चुके हैं

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में शतक बनाने के बाद प्रियांश आर्या सभी की आंखों का तारा बन चुके हैं। इन्हीं प्रियांश आर्या के लिए आईपीएल नीलामी में खूब बोलियां लगी थीं। तब दिल्ली और पंजाब के अलावा आरसीबी भी मैदान में थी। लेकिन अंत में बाजी मारी थी, पंजाब किंग्स ने। असल में इसके पीछे थे पंजाब के इस सीजन के कोच रिकी पोंटिंग। पोंटिंग जब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, तभी सौरव गांगुली ने उन्हें प्रियांश के बारे में बताया था। लेकिन तब प्रियांश दिल्ली क्या किसी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। मन में कसक लिए प्रियांश तैयारियों में जुट गए। आखिर आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन आया। ऑक्शन टेबल पर टीमें रुपयों का सूटकेस लेकर प्रियांश के पीछे भागती नजर आईं। नीलामी में खूब लगी बोली जेद्दा में हुई नीलामी में प्रियांश आर्या का बेस प्राइस था 30 लाख रुपए। नीलामी के दूसरे दिन उनके नाम का ऐलान हुआ। सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई। इसके बाद पंजाब किंग्स ने भी बोली लगा दी। देखते ही देखते कीमत एक करोड़ रुपए तक पहुंच गई। इसके बाद बोली में आरसीबी भी शामिल हो गई। इसके बाद भी प्रियांश आर्या के लिए कीमत बढ़ती रही। पंजाब किंग्स के पास पर्स में सबसे ज्यादा पैसे थे। ऐसे में पंजाब ने 3.80 करोड़ रुपए में प्रियांश को अपने साथ कर लिया। यहां से चमका नाम प्रियांश आर्या का नाम दिल्ली प्रीमियर लीग से चमका। इस टूर्नामेंट में वह साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज का हिस्सा थे। प्रियांश ने टूर्नामेंट में केवल 10 पारियों में 608 रन बनाए। पहले ही मैच में उन्होंने 30 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद अगले मैच में 51 गेंदों में 82 रन बनाए। अगली कुछ पारियों में भी उनकी खतरनाक बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद आई वह पारी, जिसने सभी का ध्यान प्रियांश की तरफ खींचा। यह पारी थी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ। प्रियांश की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 308 रन का स्कोर बनाया। प्रियांश ने 50 गेंदों में 120 रन बनाए। अपनी इस पारी में ही उन्होंने एक ओवर में छह छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद वह सभी की नजरों में आ गए। ऑक्शन से पहले लगाया था तूफानी शतक दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने जो किया वह तो सिर्फ ट्रेलर था। इस प्रदर्शन के दम पर वह पहुंचे दिल्ली की टीम में। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजार ट्रॉफी में दिल्ली की टीम से खेले। वहां पर यूपी के खिलाफ आईपीएल ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने 43 गेंद में 102 रनों की पारी खेली। खास बात यह थी कि यूपी के बॉलर्स में भुवनेश्वर कुमार, शिवम मावी और पीयूष चावला जैसे बड़े नाम थे। प्रियांश की पारी ने आईपीएल ऑक्शन में उनकी कीमत और बढ़ा दी।

फिर टूटा CSK फैन्स का दिल, पंजाब किंग्स के सामने फीकी पड़ी चेन्नई सुपर किंग्स

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 22वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच को पंजाब किंग्स ने 18 रन से अपने नाम कर लिया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में पंजाब ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए थे। 220 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन ही बना पाई। बता दें कि यह सीएसके की इस आईपीएल में लगातार चौथी हार है। लामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के तूफानी शतक से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से हरा दिया। यह चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार चौथी हार है। पंजाब किंग्स के 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स की टीम सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (69 रन, 49 गेंद, छह चौके, दो छक्के) के अर्धशतक और शिवम दुबे (42) के साथ तीसरे विकेट की उनकी 89 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 201 रन ही बना सकी। कॉन्वे ने रचिन रविंद्र (36) के साथ भी पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। पंजाब किंग्स की ओर से लॉकी फर्ग्युसन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 40 रन देकर दो विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स ने इससे पहले खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 219 रन बनाए। आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्रियांश ने 42 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों से 103 रन की पारी खेली। उन्होंने शशांक सिंह (नाबाद 52) के साथ उस समय छठे विकेट के लिए 34 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जब टीम 83 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में थी।  प्रियांश आर्या ने 39 गेंद में जड़ा आईपीएल का चौथा सबसे तेज शतक पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मैच में प्रियांश आर्या का तूफान देखने को मिला. प्रियांश ने महज 39 गेंदों पर शतक जड़ दिया. अपनी इस पारी में प्रियांश ने 9 छक्के और 7 चौके लगाए. जड़ा चौथाा सबसे तेज आईपीएल शतक 24 वर्षीय प्रियांश आर्या ने शतक जड़कर कई कीर्तमान अपने नाम कर लिए हैं. आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से) लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वो संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में टॉप पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 2013 में महज 30 गेंदों पर शतक जड़ा था. 30 गेंद – क्रिस गेल (RCB) 2013 37 गेंद – यूसुफ पठान (RR) 2010 38 गेंद- डेविड मिलर (KXIP) 2013 39 गेंद- ट्रैविस हेड (SRH) 2024 39 गेंद- प्रियांश आर्य 2025* सबसे तेज शतक जड़ने वाले अनकैप्ड भारतीय बने प्रियांश इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने आईपीएल में अबतक शतक लगाए हैं. शॉन मार्श 2008 मनीष पांडे 2009 पॉल वाल्थाटी 2009 देवदत्त पडिक्कल 2021 रजत पाटीदार 2022 यशस्वी जयसवाल 2022 प्रभसिमरन सिंह 2023 प्रियांश आर्य 2025* धोनी फिर नहीं जिता सके मैच 220 रनों के जवाब में उतरी सीएसके ने शुरुआत में ही धीमी बल्लेबाजी की. हालांकि, शिवम दुबे और कॉन्वे के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 16वें ओवर में दुबे का विकेट गिरा. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे. जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आए तो चेन्नई को जीत के लिए 25 गेंदों में 69 रनों की दरकार थी. धोनी ने लगाए तीन छक्के धोनी ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए. इसमें तीन छक्के भी शामिल हैं. एक चौका भी धोनी ने लगाया. धोनी ने फग्यूसन के  18वें ओवर में दो छक्के लगाए. जबकि अर्शदीप को एक छक्का जड़ा. लेकिन 20वें और आखिरी ओवर में जब जीत के लिए 6 गेंदों में 28 रनों की दरकार थी तब धोनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए.

राठी दो बार जश्न मनाने के तरीके की वजह से जुर्माना झेल चुके हैं लेकिन वह फिर भी नहीं सुधर रहे

कोलकाता लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के स्पिनर दिग्वेश राठी आईपीएल 2025 में अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ नोटबुक सेलिब्रेशन के कारण भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। राठी दो बार जश्न मनाने के तरीके की वजह से जुर्माना झेल चुके हैं लेकिन वह फिर भी नहीं सुधर रहे। उन्होंने मंगलवार को अपने आइडल सुनील नरेन को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ भी नोटबुक सेलिब्रेशन किया। हालांकि, राठी ने इस बार नए अंदाज में जश्न मनाया, जो तेजी से वायरल हो रहा। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में नरेन की पारी का 30 रनों पर अंत किया। राठी वेस्टइंडीज के धाकड़ स्पिन ऑलराउंडर नरेन के बहुत बड़े फैन हैं। 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने तेज शुरुआत की। नरेन क्विंटन डिकॉक (9 गेंदों में 15) संग पहले विकेट के लिए 37 रन जोडे़। डिकॉक को आकाशदीप ने तीसरे ओवर में आउट किया। इसके बाद, नरेन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (35 गेंदों में 61) के साथ मोर्चा संभाला और और पावरप्ले में धूम-घड़ाका जारी रखा। ऐसे में एलएसजी कैप्टन ऋषभ पंत ने सातवें ओवर में 25 वर्षीय राठी को गेंद थमाई। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली, जिसपर नरेन ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में हवाई फायर किया। डेविड मिलर ने नरेन का आसान कैच लपका। उन्होंने 13 गेंदों का सामना करने के बाद चार चौके और दो छक्के लगाए। राठी ने जैसे ही नरेन को आउट किया तो वह जमीन पर बैठ गए। उन्होंने बैठने के बाद कुछ लिखने का इशारा किया। राठी के नए सेलिब्रेशन स्टाइल पर क्रिकेट फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ सवाल किया, ”क्या दिग्वेश पर इसके लिए मैच फीस का जुर्माना लगाया जा सकता है या नहीं?” दूसरे ने कमेंट किया, ”यह न्यू इनोवेशन है। वह इस तरह से जुर्माना और डिमेरिट अंक से बच सकते हैं।” तीसरे ने कहा, ”अब नया नोटबुक सेलिब्रेशन देखने को मिला है।” अन्य ने कहा, ”राठी ने अपने आइडल को विकेट लिया है, कितनी बड़ी बात है।” बता दें कि राठी को पंजाब किंग्स और मुंबई के खिलाफ जश्न मनाने के तरीके के कारण जुर्माना झेलना पड़ा था। उन्होंने पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्य के साथ शारीरिक संपर्क किया था। राठी के खाते में फिलहाल तीन डिमेरिट अंक हैं। अगर राठी को एक और डिमेरिट अंक मिलता है तो उन पर एक मैच का प्रतिबंध लग जाएगा।

धड़कनें बढ़ाने वाले मैच में केकेआर को मिली हार, लखनऊ ने चार रनों से मैच किया अपने नाम

कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का 21वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा। एलएसजी ने केकेआर के सामने 239 रनों का विशाल टारगेट रखा है। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए। यह एलएसजी का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ टीम ने दमदार शुरुआत की। मिचेल मार्श (48 गेंदों में 81) और एडेन मार्करम (28 गेंदों में 47) ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। मार्करम को 11वें ओवर में हर्षित राणा ने बोल्ड किया। इसके बाद, मार्श ने निकोलस पूरन (36 गेंदों में नाबाद 87) के संग दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की पार्टनरशिप की। मार्श को 15वें ओवर में आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 चौके और पांच छक्के जड़े। पूरन ने अब्दुल समद (6) के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। हर्षित ने 19वें ओवर में समद को बोल्ड किया। पूरन ने सात चौके और 8 छक्के मारे। डेविड मिलर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ ने चार रनों से जीता मैच लखनऊ ने चार रनों से मैच अपने नाम किया है। केकेआर को आखिरी ओवर में 24 रनों की जरूरत थी लेकिन बिश्नोई ने 19 रन खर्च किए। रिंकू ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। रिंकू 38 और हर्षित 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स का आज आईपीएल-2025 में सामना पंजाब किंग्स से उसके घर में है। दोनों ही टीमें जीत के रास्ते पर वापसी की कोशिश में हैं। पंजाब को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ये मैच भी उसने अपने घर में खेला था जो उसका सीजन का पहला घरेलू मैच था। वहीं चेन्नई को अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें एमएस धोनी पर होंगी। धोनी बीते कुछ मैचों से अपने रंग में नहीं दिख रहे हैं और ऐसे में अगर वह आज के मैच में बाहर बैठ जाएं तो हैरानी नहीं होगी। पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन बेंच: सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, परवीन दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैश्यक पंजाब की पहले बल्लेबाजी पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 

एलएसजी ने केकेआर के सामने 239 रनों का विशाल टारगेट रखा, कोलकाता की पारी हुई शुरू

कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का 21वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा। एलएसजी ने केकेआर के सामने 239 रनों का विशाल टारगेट रखा है। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए। यह एलएसजी का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ टीम ने दमदार शुरुआत की। मिचेल मार्श (48 गेंदों में 81) और एडेन मार्करम (28 गेंदों में 47) ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। मार्करम को 11वें ओवर में हर्षित राणा ने बोल्ड किया। इसके बाद, मार्श ने निकोलस पूरन (36 गेंदों में नाबाद 87) के संग दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की पार्टनरशिप की। मार्श को 15वें ओवर में आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 चौके और पांच छक्के जड़े। पूरन ने अब्दुल समद (6) के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। हर्षित ने 19वें ओवर में समद को बोल्ड किया। पूरन ने सात चौके और 8 छक्के मारे। डेविड मिलर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता को मिला 239 का टारगेट लखनऊ ने कोलकाता को 239 रनों का टारगेट दिया है। एलएसजी ने 20वें ओवर में 11 रन बनाए। पूरन 87 और मिलर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। समद को हर्षित ने किया बोल्ड लखनऊ का तीसरा विकेट अब्दुल समद के रूप में गिरा है। उन्हें हर्षित ने 19वें ओवर में बोल्ड किया। समद ने 4 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए। पूरन 81 रन बनाकर टिके हैं।

MI के खिलाफ RCB को जीत मिली, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार पर BCCI ने ठोका लाखों का फाइन, जाने क्या है वजह

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी को आईपीएल 2025 में तीसरी जीत मिली, लेकिन टीम के कप्तान रजत पाटीदार पर मोटा जुर्माना बीसीसीआई ने ठोका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर इसलिए फाइन लगाया है, क्योंकि टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। बीसीसीआई ने रजत पाटीदार पर 12 लाख रुपये का फाइन ठोका है। रजत पाटीदार से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड इन कैप्टन रियान पराग और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भी स्लो ओवर रेट के लिए 12-12 लाख का फाइन पहले लग चुका है। दरअसल, आईपीएल 2025 का 20वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी निर्धारित समय पर 20वां ओवर शुरू नहीं कर पाई थी। इसका खामियाजा टीम के कप्तान को भुगतना पड़ा। पहले तो मैच में ही टीम को सजा मिली थी, क्योंकि बाउंड्री लाइन पर टीम चार ही फील्डर रख पाई थी। हालांकि, इसका ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि टीम को जीत मिली। हालांकि, मैच के बाद आईपीएल के इस मैच के मैच रेफरी और अंपायरों ने टीम को धीमी ओवर गति बनाए रखने का दोषी पाया और कप्तान को सजा दी। आईपीएल की ओर से जारी ऑफिशियल मीडिया रिलीज में बताया गया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 के मैच नंबर 20 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी। चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल के इस सीजन में किसी भी टीम का ये चौथा अपराध था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet