LATEST NEWS

कैबिनेट का ऐलान, ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान मिलेगी Vinesh Phogat को करोड़ों सुविधाएं

नई दिल्ली हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार ने कुश्ती से राजनीति में आईं कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर लाभ देने का फैसला किया है। यह निर्णय राज्य की खेल नीति के तहत लिया गया है। दरअसल, जिंद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हाल ही में ये मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान उठाया था। राज्य कैबिनेट ने इस मामले को एक विशेष अपवाद मानते हुए विनेश फोगाट को खेल नीति के तहत सम्मान और लाभ देने का फैसला किया है। सरकार ने ये भी स्पष्ट किया कि अब वह एक विधायक हैं। इसलिए उन्हें ये निर्णय लेने का विकल्प दिया जाएगा कि वह कौन से लाभ लेना चाहती हैं। ओलंपिक पदक विजेता को मिलते हैं ये लाभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत ओलंपिक रजत पदक विजेता को तीन प्रमुख लाभ दिए जाते हैं। जिनमें से खिलाड़ी एक ही पुरस्कार चुन सकते हैं। चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, ग्रुप ‘ए’ के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ी को सरकारी नौकरी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक प्लॉट दिया जाता है। ओलंपिक फाइनल से पहले वजन अधिक होने पर किया गया था डिस्क्वालिफाई बता दें कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में एक तकनीकी कारण से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। उन्हें 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने सेमीफाइनल मैच जीता था और हरियाणा सरकार ने उनके प्रदर्शन को ऐतिहासिक मानते हुए उन्हें ओलंपिक पदक विजेता का दर्जा देने की घोषणा की। विनेश ने मुख्‍यमंत्री को याद दिलाया था उनका वादा मुख्यमंत्री ने उस समय ट्वीट कर कहा था कि हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट का सम्मान कम नहीं होने दिया जाएगा। विधानसभा सत्र के दौरान विनेश फोगाट ने मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि विनेश हमारी बेटी है और उसे ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान पुरस्कार मिलेगा, लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। फोगाट ने कहा कि ये पैसे का नहीं, बल्कि सम्मान का सवाल है। पूरे हरियाणा से लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मुझे सरकार से नकद पुरस्कार मिला?

लखनऊ सुपर जायंट्स टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 7वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की बीच टक्‍कर हो रही है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हैदराबाद ने अपने पहले मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 44 रन से रौंदा था। वहीं लखनऊ को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में जहां पैट कमिंस की नजर टेबल टॉपर बने रहने पर है तो वहीं ऋषभ पंत को पहली जीत की तलाश है। पंत ने जीता टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में हैदराबाद की कोशिश एक बार फिर बड़े स्‍कोर पर होगी। लखनऊ की संभावित प्‍लेइंग 11 एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव। हैदराबाद की संभावित प्‍लेइंग 11 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, एडम जैम्पा, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह।

मलेशिया हॉकी महासंघ ने दिया बड़ा झटका, कर्ज के चलते पाकिस्तान को अजलान शाह कप मे नहीं मिलेगी एंट्री

हैदराबाद सुल्तान अजलान शाह कप 2025 का आयोजन नवंबर में हो सकता है, उससे पहले मलेशिया हॉकी महासंघ ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दे दिया है. क्योंकि मलेशिया ने कर्ज न चुका पाने की वजह से आगामी सुल्तान अजलान शाह कप के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है. बता दें कि पाकिस्तान पिछले साल इस टूर्नामेंट का उपविजेता रहा था. पूर्व अधिकारियों की वजह से पाकिस्तानी कर्ज में डूबा पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) के एक सूत्र का कहना है कि, ‘पीएचएफ के एक पूर्व अधिकारी ने पिछले अजलान शाह कप के दौरान कुछ गलत निर्णय लिए, जिसके कारण पीएचएफ मलेशियाई हॉकी महासंघ (MHF) के कर्ज में डूब गया’. उनका ये भी कहना है कि पीएचएफ के अधिकारी एमएचएफ के साथ मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत में निमंत्रण मिल जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान के मलेशियाई महासंघ के साथ अच्छे संबंध हैं.’ मलेशियाई आयोजक पाकिस्तान हॉकी टीम की मौजूदा स्थिति और समय पर बकाया न चुका पाने से खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने पिछले साल के उपविजेता पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया. भारत के छह साल के अंतराल के बाद खेलने की उम्मीद बता दें कि पिछले साल फाइनल में पाकिस्तान को हराकर अजलान शाह कप जीतने वाला जापान भी कहीं और मैच होने के कारण टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगा, लेकिन लगातार दो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत के छह साल के लंबे अंतराल के बाद टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद है. सुल्तान अजलान शाह कप का इतिहास बताते चलें कि सुल्तान अजलान शाह कप का नाम मलेशिया के नौवें राजा के नाम पर रखा गया है, जिन्हें हॉकी बहुत पसंद थी. जिसका उद्घाटन संस्करण 1983 में खेला गया था. पहले ये टूर्नामेंट 2 साल पर खेला जाता था लेकिन 1998 से इस टूर्नामेंट का आयोजन हर साल होने लगा. टूर्नामेंट के पहले संस्करण में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती थी जबकि भारत तीसरे स्थान पर रहा था. ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 10 बार (1983, 1998, 2004, 2005, 2007, 2011, 2013, 2014, 2016, 2018) यह टूर्नामेंट जीता है. इसके बाद भारत (1985, 1991, 1995, 2009, 2010) पांच बार और पाकिस्तान ने तीन बार (1999, 2000, 2003) ट्रॉफी जीता है.

टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट जून में, रोहित और कोहली को करना होगा ये काम, तभी मिलेगी टेस्ट टीम में जगह!

नई दिल्ली भारतीय खिलाड़ी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपील के 18वें सीजन में व्यस्त हैं। टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट जून में शुरू होगा, जबकि आईपीएल मई के आखिरी सप्ताह तक चलेगा। ऐसे में 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी क्या करेंगे? ये सवाल सभी के दिमाग में होगा, लेकिन अब इसका जवाब मिल गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी इंडिया ए के लिए खेलने वाले हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए को इंग्लैंड का दौरा करना है। इसी टूर मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने की संभावना है। दोनों खिलाड़ी जनवरी में रणजी ट्रॉफी भी खेले थे। दोनों ही खिलाड़ी फेल रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक था। ऐसे में इनके सिलेक्शन को लेकर उठ रहे सवालों की वजह से इन दिग्गज खिलाड़ियों को इंडिया ए के लिए मुकाबले खेलने होंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट में भारत के हालिया संघर्ष के बाद बीसीसीआई ने कई नए नियम बनाए हैं। उनमें से एक यह भी है कि महत्वपूर्ण विदेशी दौरों से पहले टेस्ट खिलाड़ियों को फॉर्म में आने के लिए इंडिया ए सेटअप में खेलना होगा। इंडिया ए को इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। एक मैच 30 मई से है, जबकि दूसरा मैच 6 जून से है। 25 मई को आईपीएल का फाइनल है। अगर मुंबई और आरसीबी जल्दी टूर्नामेंट से बाहर हो जाती हैं तो रोहित और विराट दोनों मैच भी खेल सकते हैं, लेकिन प्लेऑफ में टीमों के पहुंचने पर दोनों 6 जून से खेले जाने वाले दूसरे मैच में शिरकत कर सकते हैं।

ऑरेंज कैप की रेस अभी से दिलचस्प, भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष पर, पर्पल कैप के टॉप 4 में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन की अभी शुरुआत है। 6 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन ऑरेंज कैप की रेस अभी से दिलचस्प हो गई है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष पर जरूर हैं, लेकिन अब उनको टक्कर देने के लिए दो और खिलाड़ी उनके करीब पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद पर्पल कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं। आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप की रेस की बात करें तो ईशान किशन 106 रनों के साथ टॉप पर हैं और आज जब वे मैदान पर उतरेंगे तो उनके सिर पर ऑरेंज कैप होगी। हालांकि, उनको टक्कर देने के लिए दो और खिलाड़ी आ गए हैं, जिन्होंने 100-100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इनमें एक ध्रुव जुरेल हैं, जबकि दूसरे क्विंटन डिकॉक। दोनों ही विकेटकीपर हैं। जुरेल ने अब तक दो मैचों में 103 रन बनाए और डिकॉक 101 रन बना चुके हैं। लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने 97 रन बनाए हैं और 79 रन संजू सैमसन बना चुके हैं। IPL 2025 Orange Cap की रेस में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट क्विंटन डिकॉक – 101 रन आईपीएल 2025 पर्पल कैप की बात करें तो 5 मैचों के बाद टॉप 5 की लिस्ट जैसी थी, उसमें से टॉप 4 में कोई बदलाव नहीं हुआ। पांचवें नंबर पर मुंबई के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर थे, जिनको वरुण चक्रवर्ती ने पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, उनके खाते में भी 3 ही विकेट हैं, लेकिन औसत विग्नेश से अच्छा हो गया है। नूर अहमद के खाते में चार विकेट हैं, जबकि क्रुणाल पांड्या, खलील अहमद और आर साई किशोर के खाते में 3-3 विकेट हैं। IPL 2025 Purple Cap की रेस में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट 2. क्रुणाल पांड्या – 3 विकेट 4. आर साई किशोर – 3 विकेट 5. वरुण चक्रवर्ती – 3 विकेट

हैदराबाद वर्सेस लखनऊ मैच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होगा, अबकी बार 300 पार की आहट

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होगा, क्योंकि ये मैच हैदराबाद में खेला जाना है। यहां कि राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिछले सीजन से ही पहली पारी में रनों का अंबार लगता आ रहा है। ऐसे में अगर हैदराबाद वर्सेस लखनऊ मैच में भी चौके और छक्कों की आंधी आए तो हैरान मत होना। इस सीजन एक मैच यहां खेला गया है, जहां पहली पारी का स्कोर 286 था और दूसरी पारी का स्कोर 242 था। ऐसा ही कुछ एसआरएच वर्सेस एलएसजी मैच में हो सकता है। ऐसे में जान लीजिए कि यहां की पिच रिपोर्ट क्या कहती है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आईपीएल के अब तक 78 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 35 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमें जीती हैं, जबकि 42 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने रन चेज किया है। पहली पारी की औसत स्कोर यहां 164 है, लेकिन पिछले करीब एक दर्जन मैचों के आंकड़ों को देखें तो ये औसत 200 से भी पार दिखाई पड़ेगा। पिछले सीजन और इस सीजन के एक मैच को देखें तो यहां शुद्ध रूप से बैटिंग फ्रेंडली पिच हैं। अगर गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो यहां पेसर कमाल दिखाते हैं। उनको करीब 71 फीसदी विकेट मिलते हैं, जबकि स्पिनरों को सिर्फ 29 फीसदी विकेट ही मिलते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों की यहां बल्ले-बल्ले होने वाली है। एक मैच यहां खेला गया है, जिसमें दोनों पारियों में 240 से ज्यादा रन बने हैं। अगर सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में 300 के पार भी रन बन जाएं तो हैरान मत होइएगा। इसके पीछे का एक कारण तो यह है कि यहां की पिच बल्लेबाजों की मददगार है। दूसरा कारण यह है कि यहां की बाउंड्री छोटी हैं। तीसरा कारण ये है कि अगर सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी आई तो फिर 300 रन बन सकते हैं, क्योंकि लखनऊ की गेंदबाजी काफी कमजोर है। लखनऊ की टीम भी 250 के आसपास रन पहली पारी में बना सकती है, क्योंकि उनके पास बल्लेबाजी अच्छी है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। अनुभवहीन लखनऊ की गेंदबाजी यूनिट के लिए इस मैच में गलती की गुंजाइश ना के बराबर है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं। हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ आईपीएल का दूसरा हाईएस्ट टोटल (286) खड़ा किया था। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली हैदराबाद ने पिछले सीजन भी हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में धमाकेदार स्कोर बनाए थे और इस बार भी शुरुआत पहले से भी बेहतर की है। वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत की टीम बल्लेबाजी में काफी मजबूत नजर आ रही है लेकिन गेंदबाजी चिंता का विषय है। लखनऊ को अपने पहले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद सक्वॉड सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा, कामिंडू मेंडिस सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मैच गुरुवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

पहलवान सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता

गन्नौर अम्मान, जोर्डन में चल रही 2025 सीनियर एशियन चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन शैली के पांच भार वर्गों में मुकाबले खेले गए। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे गांव डबरपुर के रहने वाले पहलवान सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। सुनील कुमार ने कांस्य पदक के मुकाबले में चीन के पहलवान को हराया। इससे पहले उन्होंने ताजिकिस्तान के पहलवान सुखरोब अब्दुलखाएव को मात दी थी, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें ईरान के यासीन अली यज्दी से हार का सामना करना पड़ा। पहलवान सुनील कुमार को पदक मिलने पर भारतीय कुश्ती महासंघ ने भी बधाई दी है। वहीं पदक जीतने पर पहलवान सुनील कुमार के गांव में खुशी का माहौल है। स्वजनों के साथ-साथ ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाई। सुनील की इस बड़ी उपलब्धि पर सुनील मलिक की मां अनीता देवी का कहना है कि हमें अपने बेटे पर गर्व है। उनके अलावा बहन रेनू, भाभी किरण, ताई राजबाला देवी, भाई सुमित मलिक, सुनील नंबरदार, मनोज कुमार, रामचंद्र, दिलबाग, राजेश, पप्पू मलिक, दलबीर, राजेराम, प्रेमसिंह, कुलदीप सरपंच, राजसिंह, विकास कुमार, सोनू ने सुनील की जीत पर एक दूसरे को बधाई दी। 2018 से लगातार पदक जीत रहे हैं सुनील कुमार सुनील कुमार ने हाल ही में चीन के हांगझोऊ में हुई एशियन गेम्स में भारत को 13 साल बाद कुश्ती में कांस्य पदक दिला कर इतिहास रचा था। सुनील ने ग्रीको रोमन 87 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह पदक जीता था। इससे पहले वर्ष 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक, 2019 में हुई विश्व रैंकिंग सीरीज में रजत, 2019 में जुनियर एशिया कुश्ति चौंपियनशिप में कांस्य व वर्ष 2019 में हुई सीनियर एशियन चौंपियनशिप में रजत पदक, वर्ष 2020 में हुई सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2020 में हुई विश्व रैंकिंग सीरीज में रजत, 2021 से 2023 तक लगातार सीनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य, 2022 में हुई सीनियर एशिया अंडर 23 में स्वर्ण, 2022 में हुई विश्व रैंकिंग सिरीज में स्वर्ण, 2023 में हुई वर्ल्ड रैकिंग सिरीज में स्वर्ण पदक जीत कर भारत को गौरवांवित कर चुका है। जनवरी 2024 में मिल चुका है अर्जुन अवार्ड डबरपुर के पहलवान सुनील कुमार को जनवरी 2024 में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सुनील कुमार को यह सम्मान दिया गया। वर्ष 2013 के बाद किसी भी पहलवान को यह अवार्ड नहीं मिला था।

फीफा क्लब विश्व कप विजेता को मिल सकते हैं 10.70 अरब रुपये

ज्यूरिख  अमेरिका में 14 जून से 13 जुलाई तक होने वाले फीफा के पहले क्लब विश्व कप की विजेता फुटबॉल टीम को करीब 10.70 अरब रुपये (125 मिलियन डॉलर) की राशि मिल सकती है। फीफा ने लगभग 85.66 अरब रुपये (एक बिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि का विवरण बुधवार को पेश किया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए 525 मिलियन डॉलर की गारंटी फीस आवंटित की है। इसमें शीर्ष रैंक वाली यूरोपीय टीम (संभवतः रियाल मैड्रिड) के लिए 38.19 मिलियन डॉलर से लेकर ओशिनिया के प्रतिनिधि ऑकलैंड सिटी के लिए 3.58 मिलियन डॉलर शामिल हैं। टूर्नामेंट के मैच जीतने पर टीमों के पास अतिरिक्त कमाई का मौका होगा जिसके लिए 475 मिलियन डॉलर का प्रावधान रखा गया है। इसमें ग्रुप चरण के मैच जीतने के लिए दो मिलियन डॉलर, अंतिम-16 चरण में खेलने के लिए 7.5 मिलियन डॉलर और फाइनल जीतने वाली टीम को 40 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाता है। मुख्य इनामी राशि विजेता टीम: 125 मिलियन डॉलर तक जीतने का मौका। कुल इनामी राशि: 1 बिलियन डॉलर की राशि 32 प्रतिभागी क्लबों में वितरित की जाएगी। अतिरिक्त सहायता: वैश्विक क्लब फुटबॉल को समर्थन देने के लिए 250 मिलियन डॉलर अलग रखे गए हैं। भागीदारी इनामी राशि: 525 मिलियन डॉलर निर्धारित। क्षेत्रीय आधार पर इनामी राशि यूईएफए क्लब: 12.81 मिलियन डॉलर से 38.19 मिलियन डॉलर तक की राशि प्राप्त करेंगे, जो उनकी रैंकिंग और राजस्व पर निर्भर करेगा। चेल्सी, मैनचेस्टर सिटी, रियल मैड्रिड और बायर्न म्यूनिख जैसी टीमें शीर्ष इनामी राशि पाने की दावेदार हैं। कोंमेबोल (दक्षिण अमेरिकी) क्लब: 15.21 मिलियन डॉलर के करीब। कॉनकैकएएफ, सीएएफ और एएफसी क्लब: 9.55 मिलियन डॉलर। ओएफसी (ओशिनिया) क्लब: 3.58 मिलियन डॉलर। टूर्नामेंट का प्रारूप टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता 14 जून से 13 जुलाई, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होगी। इसमें सात मैचों का ग्रुप स्टेज और प्लेऑफ फॉर्मेट होगा। टूर्नामेंट से होने वाली सभी कमाई क्लब फुटबॉल के विकास में ही लगाई जाएगी। फीफा की नई वैश्विक फुटबॉल पहल फीफा ने “सॉलिडैरिटी इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम” की भी घोषणा की है, जिससे फुटबॉल का वैश्विक स्तर पर विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उल्लेखनीय रूप से, फीफा इस टूर्नामेंट से कोई राजस्व नहीं रखेगा और उसकी आरक्षित निधि भी प्रभावित नहीं होगी, जिससे 211 सदस्य संघों में फुटबॉल का दीर्घकालिक निवेश सुनिश्चित किया जा सकेगा।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा की तबीयत बिगड़ गई, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह बॉक्सर स्वीटी बूरा को पैनिक अटैक आया है। हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा व इंडियन कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिन पहले स्वीटी बूरा का अपने पति दीपक हुड्डा से महिला थाने में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर उन्होंने सफाई दी थी कि दीपक ने उन्हें उकसाया है। मैने कोई  मारपीट नहीं की। दीपक ने मुझे कहा है कि वो मुझे मार देेगा। उसने ही मुझे उकसाया। मुझे अब पैनिक अटैक आने लगे है। स्वीटी ने रोते हुए कहा कि अगर मै मर गई तो क्या उसे फांसी होगी। वहीं स्वीटी बूरा ने हिसार SP पर भी आरोप लगाए हैं। मुझे जानबूझकर हिंसात्मक दिखाया जा रहा है, जबकि दीपक हुड्डा ही मुझसे मारपीट करता था। दीपक ने मुझे वीडियो दिखाने के लिए बुलाया था। वीडियो के शुरू और आखिरी का हिस्सा गायब है। जिसमें दीपक मुझे गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। बाद में मुझे पैनिक अटैक आया। वह हिस्सा भी गायब कर दिया। थाने का वीडियो सार्वजनिक होने का मतलब यह है कि इस केस में दीपक के साथ हिसार एसपी मिला हुआ है।   स्वीटी बूरा ने कहा  कि थाने में जो घटनाक्रम हुआ है, उसका वीडियो सामने आना चाहिए। मगर हिसार एसपी ने थाने में जो वीडियो था। उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उससे पहले और उस दौरान जो बातें हुईं, उस वीडियो में नहीं दिखाई गईं। जो मुझ पर इल्जाम लगाए जा रहे हैं, जो वीडियो मेरा चैनल व सोशल मीडिया पर चल रहा है मैं उसके बारे में बताने के लिए लाइव आई हूं। मेरे पापा और मामा पर डाला झूठा केस स्वीटी बूरा ने कहा मेरे पापा और मामा का नाम भी दीपक हुड्डा ने एफआईआर में लिखवाया हुआ है। जबकि वायरल वीडियो में ही दिख रहा है कि मेरे पापा और मामा तो दीपक के पास तक नहीं गए। मेरे मामा तो मुझे ही रोक रहे हैं कि ये सब नहीं करना। इसके बावजूद दीपक हुड्डा ने झूठा मेडिकल करवाया और मेरे मामा और पिता का नाम एफआईआर में लिखवाया। मैंने कोई चोट दीपक को नहीं मारी, जबकि मेडिकल में उसमें चोट का जिक्र किया है। मेरा पति मुझे तलाक क्यों नहीं देता:स्वीटी स्वीटी बूरा ने हाथ जोड़कर कहा कि अगर मैं इतनी बूरी हूं तो मेरा पति मुझे तलाक क्यों नहीं देता। मैं तो सिर्फ उससे तलाक ही मांग रही हूं। मैंने उससे कुछ नहीं मांगा। कोई इंसान अगर इतना बुरा होगा तो उसके साथ क्यूं रहना चाहेगा। कोई साथ रहना तभी चाहता है जब वह अच्छा होता है। अगर मैं अच्छी नहीं हूं तो दीपक हुड्डा मेरे साथ क्यूं रहना चाहता है मैंने ना प्रॉपर्टी मांगी है।   मैंने सिर्फ उसको यही बोला है कि मुझे तलाक दे दो मुझे और कुछ नहीं चाहिए।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार जीत की दर्ज, डिकॉक ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली

 कोलकाता  अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 152 रन के लक्ष्य को केकआर ने 17.3 ओवर में क्विंटन डिकॉक की 97* (61) और अंगकृष रघुवंशी की 22* (17) रन की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे ने 18 (15) रन की पारी खेली। डिकॉक ने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े। राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जीत के लिए केकेआर को 152 रन का लक्ष्य मिला है। केकेआर की कसी हुई गेंदबाजी के सामने राजस्थान के बल्लेबाज शुरुआत से अंत तक दबाव मे ंरहे और खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 33 रन की पारी ध्रुव जुरेल ने खेली। 29 रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। केकेआर के लिए चार गेंदबाजों वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और मोईन अली ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक सफलता स्पेंसर जॉनसन को मिली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ मैच में उतरी हैं। केकेआर की टीम में सुनील नरेन की जगह मोईन अली को जगह मिली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की एकादश में फज़लहक फारूकी की जगह वनिंदु हसरंगा को शामिल किया। राजस्थान रॉयल्स की पारी का हाल:     टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने की राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत।     33 के स्कोर पर राजस्थान को पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। सैमसन वैभव अरोड़ा की गेंद पर बोल्ड हो गए। सैमसन ने 13 (11) रन की पारी खेली।     राजस्थान ने पॉवरप्ले में बनाए 1 विकेट पर 64 रन, जायसवाल के छक्के के साथ राजस्थान पहुंचा 50 रन के पार।     राजस्थान को दूसरा झटका आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रियान पराग के रूप में लगा। पराग 25 रन बनाकर कैच विकेट के पीछे कैच दे बैठे।     पराग के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को मोईन अली ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर हर्षित राणा के हाथों कैच करा दिया। जायसवाल 29 (24) रन बना सके।

राजस्थान रॉयल्स ने दिया कोलकाता नाइट राइडर्स को 152 रन का लक्ष्य,

गुवाहाटी. आईपीएल 2025 का छठा मैच राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा। राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 152 रन का लक्ष्य दिया है। राजस्थान की तरफ से सर्वाधिक रन ध्रुव जूरेल ने बनाए है ध्रुव ने 33 रनों की पारी खेली इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 29 और कप्तान रियान पराग ने 25 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया था। कोलकाता की तरफ से वैभव ने 2, वरुण ने 2 और मोइन अली 2 बल्लेबाजो को वापस भेजा वहीं हर्षित राणा को 2 विकेट मिला है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर राजस्थान को बैटिंग का न्योता दिया है। कोलकाता के ऑलराउंडर सुनील नरेन मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। उनकी जगह मोईन अली को मौका मिला है। वहीं, राजस्थान ने फजलहक फारुकी की जगह वानिंदु हसरंगा को शामिल किया है। आरआर और केकेआर को 18वें सीजन के अपने पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों 44 रन से शिकस्त मिली जबकि कोलकाता को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) ने सात विकेट से मात दी। दोनों टीमों की नजर आज के मैच से जीत का खाता खोलने पर होगी। बारसापारा में भी रियान पराग राजस्थान की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, उंगली की सर्जरी से उबर रहे नियमित कप्तान संजू सैमसन खेल रहे हैं। शुभम दूबे के रूप में गिरा 6th विकेट शुभम दूबे भी लौटे पवैलियन। राजस्थान का छठा विकेट गिरा। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरोड़ा की गेंद पर रसेल ने पकड़ा शानदार कैच। दूबे ने 12 गेंदों में 9 रन बनाए। इसमें एक चौका भी शामिल है। मोईन और वरुण की फिरकी पर नाचे बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने काफी परेशान किया है। दोनों अब तक 2-2 विकेट हासिल कर चुके हैं। सस्ते में लौटे संजू सैमसन आरआर का पहला विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा है। वह सस्ते में आउट हुए। उन्हें वैभव अरोड़ा ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। सैमसन के बल्ले से 11 गेंदों में 13 रन निकले। उन्होंने यशस्वी संग (19*) 33 रनों की साझेदारी की।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, सुनील नरेन बाहर

गुवाहाटी आज आईपीएल 2025 का छठा मैच राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा। दोनों टीम गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर राजस्थान को बैटिंग का न्योता दिया है। कोलकाता के ऑलराउंडर सुनील नरेन मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। उनकी जगह मोईन अली को मौका मिला है। आरआर और केकेआर को 18वें सीजन के अपने पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों 44 रन से शिकस्त मिली जबकि कोलकाता को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) ने सात विकेट से मात दी। दोनों टीमों की नजर बुधवार को जीत का खाता खोलने पर होगी। बारसापारा में भी रियान पराग राजस्थान की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, उंगली की सर्जरी से उबर रहे नियमित कप्तान संजू सैमसन खेल रहे हैं। कोलकाता टीम ने जीता टॉस कोलकाता ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरआर-केकेआर की प्लेइंग इलेनन राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (सी), रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती  

महिला वनडे विश्‍व कप 2025: 8 टीमों के बीच होगी खिताब की जंग, इसका आगाज 29 सितंबर से होगा

नई दिल्ली महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का फाइनल मुकाबला मुल्‍लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह स्‍टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 29 सितंबर से होगा और यह 26 अक्‍टूबर तक खेला जाएगा। इस दौरान 8 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्‍कर होगी। महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का आयोजन भारत में होगा। सभी मुकाबले विशाखापट्टनम, तिरुवनंतपुरम, रायपुर और इंदौर के साथ-साथ मुल्लांपुर में भी खेले जाएंगे। मुल्लांपुर चंडीगढ़ के पास एक ओपन-एयर स्टेडियम है। इन मैदानों पर अब तक नहीं हुआ कोई मैच मुल्लांपुर, तिरुवनंतपुरम और रायपुर में अभी तक कोई महिला इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ है। इंदौर के नेहरू स्टेडियम ने दो महिला वनडे मैच खेले जा चुके हैं। 1997 के विश्‍व कप का एक मैच भी यहीं हुआ था। हालांकि, महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का मैच होल्‍कर स्‍टेडियम में होने की संभावना है। विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में छह महिला T20I और पांच महिला वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर आखिरी विमंस मैच 214 में हुआ था। 6 टीमें अब तक हो चुकीं तय महिला वनडे विश्‍व कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के अलावा मेजबान भारत क्‍वालिफाई कर लिया है। आखिरी दो टीमें महिला विश्‍व कप क्वालिफायर के जरिए तय की जाएंगी। यह 9 अप्रैल से लाहौर में खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान क्वालिफाई करता है, तो विश्‍व कप हाइब्रिड मॉडल में होगा। इसमें पाकिस्तान के मुकाबले यूएई और श्रीलंका में से किसी एक जगह खेले जाने की संभावना है। BCCI और PCB के बीच 2025 के मेंस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक आपसी समझौता हुआ था। 5वीं बार मेजबानी करने जा रहा भारत बता दें कि भारत पांचवीं बार महिला वनडे विश्‍व कप की मेजबानी करने जा रहा है। भारत ने पिछली बार महिला टूर्नामेंट की मेजबानी 2016 में T20 विश्‍व कप के दौरान की थी। इस दौरान टीम को निराशा हाथ लगी थी। भारतीय टीम ग्रुप स्‍टेज में ही बाहर हो गई थी। महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का के फॉर्मेट की बात करें तो यह 2022 के जैसा ही होगा। आगामी टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच 31 मैच खेले जाएंगे।

टिम सीफर्ट की विस्फोटक पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया, सीरीज भी 4-1 से अपने नाम की

वेलिंग्टन जेम्स नीशम (पांच विकेट) और जैकब डफी (दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद टिम सीफर्ट (नाबाद 97) की विस्फोटक पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 10 ओवर शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों सीरीज भी 4-1 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान के 128 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टिम सीफटर् और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने आतिशी बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए पहले विकेट 93 रन जोड़े। सातवें ओवर में सुफियान मुकीम ने फिन एलन को बोल्ड कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। फिन एलन ने 12 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (27) रन बनाये। नौवें ओवर में माकर् चैपमैन (तीन) रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुफियान मुकीन ने आउट किया। टिम सीफर्ट ने 38 गेंदों में 10 छक्के और छह चौके लगाते हुए (नाबाद 97) रनों की विस्फोटक पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में दो विकेट पर 131 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। जेम्स नीशम को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ तथा टिम सीफटर् को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। पाकिस्तान की ओर से सुफियान मुकीम को दो विकेट मिले। इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 25 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिए। हसन नवाज (शून्य), उमर युसूफ (सात) और मोहम्मद हरिस (11) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये कप्तान आगा सलमान ने पारी को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद उस्मान खान (सात), अब्दुल समद (चार) नीशम ने आउटकर पवेलियन भेज दिया। शादाब खान ने 20 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए (28) रनों की पारी खेली। उन्हें 17वें ओवर की पहली गेंद पर नीशम ने ही आउट किया। जहानदाद खान (एक) और सुफियान मुकीम (शून्य) को भी नीशम ने अपना शिकार बनाया। आगा सलमान ने 39 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए (51) रनों की महत्वूपर्ण पारी खेली। न्यूजीलैंड के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 128 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने चार ओवर मेें 22 रन देकर पांच विकेट लिये। जैकब डफी ने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट झटके। बेन सियर्स, ईश सोढ़ी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet