LATEST NEWS

टीम इंडिया के सबसे बड़े संकटमोचक बने श्रेयस अय्यर ने कहा- टीम को मिली अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाने का था मेरा काम

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नंबर चार पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया के सबसे बड़े संकटमोचक बने श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उनका काम टीम को मिली अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाने का था। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने माना है कि फाइनल में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। उनके पास अच्छे स्पिनर थे। वे स्पिन को अच्छी तरह से कैसे खेल पाए? इस पर भी उन्होंने बयान दिया है। श्रेयस अय्यर ने क्रिकइट को दिए इंटरव्यू में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नंबर चार पर दमदार बल्लेबाजी करने को लेकर कहा, “नंबर 4 के रूप में मेरी भूमिका में, गति को बनाए रखना और अपनी मनचाही शुरुआत के बाद पारी को आगे बढ़ाना जरूरी था। मुझे समझ में आ गया कि मेरी भूमिका साझेदारी बनाना और टीम के लिए एक मंच तैयार करना है।” दुबई में स्पिन को अच्छी तरह से खेलने पर उन्होंने कहा, “यह वैसा ही है जैसे हम स्पिनिंग ट्रैक पर खेलते हुए बड़े हुए हैं, खासकर मुंबई में जहां आपको विकेट पर मुश्किल से घास दिखती है। मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही सीख लिया था कि आपको अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहिए और फुटवर्क मजबूत होना चाहिए।” श्रेयस अय्यर ने लगभग हर मैच में रन बनाए थे। ऐसा ही प्रदर्शन उनका वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अच्छी पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने कहा, “सिंगल लेना आसान नहीं था, क्योंकि वे (न्यूजीलैंड) एक योजना के अनुसार गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें पता था कि उस विकेट पर कैसे खेलना है। ब्रैसवेल और सैंटनर दोनों ही बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे।” कुछ ही समय में बड़े-बड़े खिताब जीतने पर श्रेयस ने कहा, “यह मेरे लिए एक उपलब्धि है। यह अहसास अवास्तविक था। व्हाइट जैकेट पहनने का एक गहरा पल। यही तो हम सपने देखते हैं।”

शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर ने छक्कों की झड़ी लगा दी, टिम साइफर्ट ने अफरीदी को बनाया निशाना

नई दिल्ली शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान का प्रीमियर बॉलर कहा जाता है, लेकिन शाहीन अफरीदी के टिम साइफर्ट ने होश उड़ा दिए। शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर ने छक्कों की झड़ी लगा दी। बारिश के कारण 15-15 ओवर के मैच में टिम साइफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी को निशाना बनाया और उनके ओवर में 4 छक्कों समेत कुल 26 रन बटोर लिए। इससे न्यूजीलैंड को अच्छा खासा मोमेंटम 136 रनों की चेज में मिला। इसका फायदा बाकी के बल्लेबाजों ने जमकर उठाया। हालांकि, इसी मैच के पहले ओवर में टिम साइफर्ट शाहीन के खिलाफ एक रन भी नहीं बना सके थे। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो 2 ओवर में 18 रन बना लिए थे। इसके बाद भी कीवी ओपनर रुके नहीं। टिम साइफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी को निशाना बनाया और उनके दूसरे ओवर में और पारी के तीसरे ओवर में एक या दो नहीं, बल्कि चार छक्के जड़े और एक डबल भी लिया। इस तरह 26 रन शाहीन अफरीदी के इस ओवर में आए। पारी के दूसरे ओवर और मुहम्मद अली के पहले ओवर में फिन एलेन ने 3 छक्के जड़े थे। हालांकि, पारी के पहले ओवर में शाहीन शाह अफरीदी ने टिम साइफर्ट को एक भी रन बनाने नहीं दिया था। उन्होंने मेडेन ओवर फेंका था, लेकिन साइफर्ट ने अगले ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी की कमर तोड़ दी। इस तरह कहा जा सकता है कि आप आगाज से नहीं, बल्कि अंजाम से जाने जाते हैं। आगाज भले ही शाहीन शाह अफरीदी का शानदार रहा, लेकिन साइफर्ट ने किए कराए पर पानी फेर दिया। इस मुकाबले में टिम साइफर्ट 22 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक वे अपनी मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे।

क्रिकेट का काला अध्याय- 18 मार्च 2007 को पाकिस्तान की टीम के हेड कोच बॉब वूल्मर का हुआ था निधन

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 मार्च की तारीख पाकिस्तान के लिए एक काले सच की तरह है, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये दिन बहुत यादगार है, जबकि तीन क्रिकेटरों ने इस दिन अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला है। तीनों ही महान खिलाड़ी रहे हैं, जिनमें सचिन तेंदुलकर जैसा नाम भी शामिल है। इसके अलावा श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने भी 18 मार्च को आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरे थे। पाकिस्तान के लिए ये दिन इसलिए मनहूस माना जाता है, क्योंकि 18 मार्च 2007 को पाकिस्तान की टीम के हेड कोच बॉब वूल्मर का निधन हो गया था। पाकिस्तान टीम के मैच के अगले दिन उनको होटल के कमरे में मृत पाया गया था। कहा जाता है कि रहस्यमयी परिस्थितियों में उनका निधन हो गया था। यहां तक कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से कई दिन तक पूछताछ भी हुई थी। जमैका पुलिस ने मर्डर के एंगल से इसकी जांच की थी। हालांकि, इसमें कुछ भी संदेहास्पद नहीं पाया गया था। वहीं, भारतीय टीम के लिए 18 मार्च इसलिए खास है, क्योंकि आज ही के दिन निदहास ट्रॉफी का फाइनल खेला गया था। 2018 में एक ट्राई सीरीज इंडिया, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली गई थी, जिसे निदहास ट्रॉफी का नाम दिया गया था। इसका फाइनल आज ही के दिन इंडिया और बांग्लादेश के बीच हुआ था, जिसमें आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। ये कोई रेग्युलर टूर्नामेंट नहीं था, बल्कि श्रीलंका की आजादी के वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था। वहीं, जिन तीन महान खिलाड़ियों ने 18 मार्च को अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला, उनमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने आज ही के दिन यानी 18 मार्च को अपना-अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था। सचिन तेंदुलकर ने जहां 2012 में 18 मार्च को अपना आखिरी ओडीआई मैच खेला था, जबकि कुमार संगकारा और महेला जयवर्धन ने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आइसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। इन तीनों दिग्गजों ने मिलकर 45000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीता दूसरा T20 मैच, पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने की जमकर धुनाई

नई दिल्ली पाकिस्तान की टीम को हार पर हार मिलती जा रही है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने ट्राई वनडे सीरीज में दोनों मैचों में पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में भी पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार मिली और अब पांच मैचों की टी20 सीरीज के दो मैच भी पाकिस्तान की टीम हार गई है। दुनेदिन में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से न्यूजीलैंड ने हरा दिया। टिम साइफर्ट ने शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया। बारिश से बाधित ये टी20 मैच 15-15 ओवर का खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऐसे में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 9 विकेट खोकर 135 रन बना सकी। पाकिस्तान के लिए कप्तान सलमान अली आगा ने 28 गेंदों में 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि उपकप्तान शादाब खान ने 14 गेंदों में 26 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने 14 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी, बेन सीयर्स, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट निकाले। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना था, बावजूद इसके 13.1 ओवर में टीम 5 विकेट से मुकाबला जीत गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने 22 गेंदों में 45 रन बनाए। 16 गेंदों में 38 रन फिन एलेन ने बनाए। 16 गेंदों में 21 रन मिचेल हे ने बनाए। हारिस राउफ को दो विकेट मिले, जबकि एक-एक सफलता मोहम्मद अली, खुशदिल शाह और जहांनाद खान को मिली। सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार 21 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा। अगर उस मैच में पाकिस्तान को जीत नहीं मिली तो सीरीज मेजबान न्यूजीलैंड के नाम हो जाएगी।

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की फॉर्म ही नहीं, बल्कि कप्तानी भी इन दिनों सवालों के घेरे में है, परेशान हैं सौरव गांगुली

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के चेयरमैन रहे सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा की टेस्ट फॉर्म को लेकर बयान दिया है। सौरव गांगुली ने कहा है कि पिछले चार-पांच सालों से रोहित शर्मा का टेस्ट फॉर्म उन्हें हैरान कर रहा है। दादा का दावा है कि वह इस समयावधि में जिस तरह खेले हैं, उससे कहीं बेहतर खेल सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की फॉर्म ही नहीं, बल्कि कप्तानी भी इन दिनों सवालों के घेरे में है। इंडिया ने पिछले 10 टेस्ट मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं। इन मैचों में रोहित 8 में खेले हैं और एक बार भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए हैं। गांगुली ने रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म को लेकर चिंता जताई। गांगुली ने रेवस्पोर्ट्ज से बात करते हुए कहा, “पिछले 4-5 सालों में लाल गेंद वाले क्रिकेट में उनके फॉर्म ने मुझे हैरान कर दिया है। उनके कद और क्षमता वाला खिलाड़ी, उन्होंने जो किया है, उससे कहीं बेहतर कर सकता है। उन्हें अपनी सोच पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि हमें इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट खेलने हैं और यह एक और कठिन सीरीज होने वाली है।” रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा इंग्लैंड के दौरे पर भी टीम के कप्तान हो सकते हैं। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने आगे कहा, “ठीक वैसे ही जैसे ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। गेंद सीम करेगी, स्विंग करेगी। भारत को लाल गेंद में उनके प्रदर्शन की जरूरत है, लेकिन सफेद गेंद में वह अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं।” चैंपियंस ट्रॉफी की जीत ने रोहित शर्मा की चमक में चार चांद लगा दिए हैं। वे दो आईसीसी टूर्नामेंट पिछले एक साल से भी कम समय में जीत चुके हैं। ऐसे में अगर वह कप्तान के रूप में इंग्लैंड जाते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। हालांकि, अभी चीफ सिलेक्टर को इस पर फैसला लेना है।

अब बॉक्सिंग भी 2028 लास एंजिलिस ओलंपिक में हुई शामिल, आईओसी बोर्ड ने मंजूरी दी

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी को फिर से शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए, विश्व मुक्केबाजी के अध्यक्ष बोरिस वैन डेर वोर्स्ट ने कहा कि यह ओलंपिक मुक्केबाजी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इससे ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी की बहाली को बल मिला है। बताना चाहेंगे तत्कालीन अंतर्राष्ट्रीय महासंघ को लेकर चल रही चिंताओं के कारण फरवरी 2022 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र द्वारा अनुमोदित 2028 लॉस एंजिल्‍स खेलों के प्रारंभिक खेल कार्यक्रम में मुक्केबाजी को शामिल नहीं किया गया था। पिछले साल राष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघों को एक नए अंतरराष्ट्रीय महासंघ के बारे में आम सहमति बनाने को कहा गया था पिछले साल, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने यह स्पष्ट कर दिया था कि 2028 ओलंपिक खेलों के खेल कार्यक्रम में मुक्केबाजी को शामिल करने के लिए राष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघों को एक नए अंतरराष्ट्रीय महासंघ के बारे में आम सहमति बनानी होगी। 26 फरवरी को बोर्ड ने 84 राष्ट्रीय महासंघों वाली विश्व मुक्केबाजी को अस्थायी रूप से मान्यता देने का फैसला किया शासन और खेल अखंडता के संबंध में विभिन्न मानदंडों के मूल्यांकन के बाद, 26 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति कार्यकारी बोर्ड ने 84 राष्ट्रीय महासंघों वाली विश्व मुक्केबाजी को अस्थायी रूप से मान्यता देने का फैसला किया।  

IPL में पहली बार बड़ा बदलाव- अब इस मैच तक टीमें बदल सकेंगी खिलाड़ी, पहली बार बड़ा बदलाव

नई दिल्ली IPL 2025 में एक नया नियम लागू हुआ है, जो खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट से जुड़ा हुआ है। इस नियम के तहत, टीमें टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती हैं। कई फ्रेंचाइजी ने इस नियम का इस्तेमाल किया और चोटिल या अनफिट खिलाड़ियों की जगह नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। बता दें कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज उमरान मलिक फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) ने भी अपनी टीम में बदलाव किया और कॉर्बिन बॉश को PSL छोड़कर मुंबई इंडियंस से जोड़ा गया। आइए जानते हैं कि IPL 2025 में यह रिप्लेसमेंट नियम क्या हैं और कैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान टीमों में एंट्री पा सकते हैं। IPL 2025 के नए रिप्लेसमेंट नियम सीजन-एंडिंग इंजरी या बीमारी: अगर किसी खिलाड़ी को ऐसी चोट या बीमारी हो जाती है जिससे वह पूरे सीजन नहीं खेल सकता, तो टीम उसे रिप्लेस कर सकती है। 12 लीग मैचों तक बदलाव की सुविधा: 2025 के नियमों के अनुसार, पहले 12 लीग मैचों के दौरान खिलाड़ी बदले जा सकते हैं। पहले यह सीमा सिर्फ 7वें मैच तक थी। रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (RAPP): रिप्लेसमेंट के तौर पर सिर्फ वही खिलाड़ी टीम में शामिल किए जा सकते हैं, जो BCCI के रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (RAPP) में शामिल हों। सैलरी सीमा: रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की सैलरी उस खिलाड़ी से अधिक नहीं हो सकती, जिसकी जगह उसे टीम में शामिल किया जा रहा है। सैलरी कैप और कॉन्ट्रैक्ट के नियम टीम के सैलरी कैप पर असर नहीं: बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की फीस मौजूदा सीजन के सैलरी कैप में शामिल नहीं होती। भविष्य के लिए कॉन्ट्रैक्ट: अगर टीम अगले सीजन के लिए रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाती है, तो उसकी फीस टीम के कुल सैलरी कैप में जुड़ जाएगी। IPL 2025 के लिए रिप्लेसमेंट की बढ़ती जरूरत IPL में चोटिल खिलाड़ियों की समस्या आम बात है, और इस नए नियम के तहत टीमें टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपने स्क्वाड को संतुलित कर सकती हैं। IPL 2025 में कई टीमों ने इस नियम का फायदा उठाते हुए नए खिलाड़ियों को जोड़ा है, जिससे टूर्नामेंट और भी रोमांचक हो सकता है।  

आईपीएल 2025 शुरू होने में 6 दिन बाकी: लाइव मैचों का पूरा आनंद लेने के लिए सदस्यता की आवश्यकता होगी

नई दिल्ली आईपीएल 2025 लाइव: वायाकॉम18 और स्टार इंडिया के जियोस्टार में विलय के साथ, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की स्ट्रीमिंग का तरीका बदल गया है। आईपीएल 2025 से, प्रशंसक 299 रुपये या उससे अधिक के जियो प्लान की सदस्यता लेकर जियो हॉटस्टार पर मैच देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इन प्लान्स को चुनने वाले ग्राहकों को जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर सेवाओं का 50 दिनों का निःशुल्क परीक्षण मिलेगा, जिससे उनका देखने का अनुभव बेहतर होगा।   टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसमें गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। पहले, आईपीएल मैच जियोसिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध थे। हालाँकि, जियोस्टार की शुरुआत के साथ, स्ट्रीमिंग मॉडल एक हाइब्रिड सिस्टम में स्थानांतरित हो गया है। जबकि कुछ सामग्री अभी भी बिना शुल्क के उपलब्ध हो सकती है। उपयोगकर्ताओं को लाइव मैचों का पूरा आनंद लेने के लिए एक निश्चित सीमा से अधिक सदस्यता की आवश्यकता होगी। यह कदम जियोस्टार की अपने व्यापक मीडिया अधिकार निवेश से राजस्व उत्पन्न करने की रणनीति के अनुरूप है। आईपीएल 2025 शुरू होने में 6 दिन बाकी अपने लैपटॉप, टीवी पर इंडियन प्रीमियर लीग की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के सर्वोत्तम तरीके टूर्नामेंट का प्रसारण करने वाले स्टार नेटवर्क चैनलों में, केवल स्टार उत्सव मूवीज डिश टीवी पर मुफ्त में उपलब्ध होगा। इस बीच, दूरदर्शन (डीडी) द्वारा चुनिंदा मैचों का प्रसारण करने की उम्मीद है, लेकिन इसके कवरेज की सीमा के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। पिछले सीज़न के विपरीत जब जियोसिनेमा मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग की पेशकश करता था, आईपीएल 2025 अब जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगा—जियोसिनेमा और डिज़्नी+ हॉटस्टार के विलय के बाद बनाया गया नया प्लेटफॉर्म। जबकि दर्शकों को प्रत्येक मैच के कुछ मिनट बिना शुल्क के देखने को मिल सकते हैं, लाइव गेम तक पूरी पहुँच के लिए सदस्यता आवश्यक होगी। यह टूर्नामेंट 13 स्थानों पर होगा, जिसमें दस अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के घरेलू मैदान के रूप में काम करेंगे। इसके अतिरिक्त, कुछ मैच तटस्थ स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। अधिकांश मैच नियमित खेल के दिनों में शाम 7:30 बजे IST पर शुरू होंगे, जबकि डबल-हेडर दिनों में पहला मैच दोपहर 3:30 बजे IST पर होगा।  

चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान को 800 करोड़ नुकसान, खिलाड़ियों की सैलरी काटने पर मजबूर PCB

लाहौर  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी के बाद भारी आर्थिक नुकसान से जूझ रहा है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। लगभग 869 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद पीसीबी को सिर्फ 52 करोड़ रुपये की ही कमाई हुई, जिससे उसे 739 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इस नुकसान की भरपाई के लिए PCB ने घरेलू खिलाड़ियों की मैच फीस में भारी कटौती की है। पाकिस्तान को तगड़ा झटका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान के लिए दोहरी मार साबित हुई। एक तो मेजबान होने के बावजूद पाकिस्तानी टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। दूसरा, टूर्नामेंट के आयोजन में भारी खर्च के बाद भी PCB को अपेक्षित लाभ नहीं हुआ, बल्कि भारी नुकसान उठाना पड़ा। इससे PCB की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। PCB ने टूर्नामेंट के लिए स्टेडियमों के नवीनीकरण, आयोजन और अन्य तैयारियों पर कुल 869 करोड़ रुपये खर्च किए। नाकामी का उदाहरण बना चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड और दूसरे मैच में भारत ने हराया. बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप का आखिरी मैच रावलपिंडी में बारिश के कारण धुल गया. उसने इस टू्र्नामेंट के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए थे, लेकिन टीम के शर्मनाक प्रदर्शन सबको निराश कर दिया. चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान के लिए अरबों रुपये की बर्बादी साबित हुई. यह वित्तीय और लॉजिस्टिक नाकामी का उदाहरण बन गया. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने एकमात्र घरेलू मैच के लिए पीसीबी ने करीब 100 मिलियन डॉलर खर्च कर दिया. करोड़ों रुपये का नुकसान स्टेडियमों के नवीनीकरण पर ही लगभग 560 करोड़ रुपये खर्च हुए, जो उनके मूल बजट के आधे से भी ज्यादा थे। बाकी 347 करोड़ रुपये टूर्नामेंट की अन्य तैयारियों पर खर्च किए गए। हालांकि, मेजबानी फीस और टिकटों की बिक्री से PCB को केवल 52 करोड़ रुपये की ही आमदनी हुई। इस प्रकार, PCB को कुल 739 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पाकिस्तान में 29 साल बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। PCB को उम्मीद थी कि इस टूर्नामेंट से उसे अच्छी कमाई होगी। लेकिन, नतीजा इसके उलट निकला। टूर्नामेंट से होने वाले नुकसान ने PCB की आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर दिया है। इससे PCB को घरेलू खिलाड़ियों की मैच फीस में भारी कटौती करने का फैसला लेना पड़ा है। खिलाड़ियों के पैसे कटेंगे पीसीबी के इस फैसले से घरेलू खिलाड़ी काफी निराश हैं। टीम XI के खिलाड़ियों की फीस में 90 प्रतिशत की कटौती की गई है। रिजर्व खिलाड़ियों को तो पिछली फीस की तुलना में सिर्फ 12.50 प्रतिशत राशि ही मिल रही है। यह कटौती खिलाड़ियों के लिए बड़ा झटका है। चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में हुए भारी नुकसान के बाद पीसीबी की आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। इससे PCB के आगे के कार्यक्रमों पर भी असर पड़ सकता है। यह देखना होगा कि पीसीबी इस मुश्किल से कैसे निपटता है और अपनी आर्थिक स्थिति को कैसे सुधारता है। इस घटना ने पीसीबी के लिए एक बड़ी सीख छोड़ दी है। भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए बेहतर वित्तीय योजना बनाने की आवश्यकता है। साथ ही, टीम के प्रदर्शन पर भी ध्यान देना होगा ताकि दर्शकों की संख्या बढ़े और राजस्व में वृद्धि हो। इस पूरे घटनाक्रम ने पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले समय में पीसीबी के लिए चुनौतियों कम नहीं होंगी। उसे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। साथ ही, टीम के प्रदर्शन में सुधार लाना भी जरूरी होगा। तभी पाकिस्तान क्रिकेट फिर से अपनी पुरानी शान हासिल कर पाएगा। यह समय PCB के लिए आत्ममंथन करने का है। बगैर मैच जीते 5 दिन में बाहर हुई थी पाकिस्तानी टीम यह पीसीबी के कुल बजट का 50 प्रतिशत ज्यादा है. 40 मिलियन डॉलर (करीब 347 करोड़ भारतीय रुपये) टूर्नामेंट की तैयारी में खर्च किए. इतना कुल खर्च करने के बाद पीसीबी को करीब 52 करोड़ रुपये का ही फायदा हुआ है. ऐसे में उसे टूर्नामेंट में करीब 85% नुकसान झेलना पड़ा. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने घर में हुए इस चैम्पियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन किया था. यह टीम बगैर कोई मैच जीते 5 दिन में ही बाहर हो गई थी. टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी. पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत ने हराया, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मैच बारिश से धुल गया था.

PSL को ठुकराकर IPL 2025 खेलने आया ये खिलाड़ी तो पीसीबी बोर्ड को लगी मिर्ची, लिया बड़ा एक्‍शन

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की 22 मार्च से शुरुआत हो रही है। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने तैयारी शुरू कर दी है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के लिए रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। उन्‍होंने चोटिल लिजाद विलियम्‍स की जगह ली। ऐसे में बॉश ने पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ दिया था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बॉश को लीगल नोटिस भेजा है। पीसीबी ने कॉर्बिन बॉश को अनुबंध संबंधी दायित्वों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। पीएसएल का आईपीएल के साथ ओवरलैप यह पहला सीजन है जिसमें पीएसएल का आईपीएल के साथ ओवरलैप होगा। आईपीएल 22 मार्च से 25 मई तक चलेगा और पीएसएल 11 अप्रैल से 18 मई तक चलेगा। जनवरी में आयोजित पीएसएल ड्राफ्ट में पेशावर जाल्मी ने डायमंड श्रेणी में बॉश को चुना था। लेकिन 8 मार्च को मुंबई इंडिंस ने घोषणा की कि वह उनकी टीम में चोटिल लिजाद विलियम्स की जगह लेंगे। कॉर्बिन बॉश को लीगल नोटिस पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “कानूनी नोटिस उनके एजेंट के माध्यम से दिया गया था और खिलाड़ी से उनकी पेशेवर और संविदात्मक प्रतिबद्धताओं से हटने के उनके कदम को उचित ठहराने के लिए कहा गया है। पीसीबी प्रबंधन ने लीग से उनके जाने के नतीजों को भी रेखांकित किया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनके जवाब की अपेक्षा की है। पीसीबी इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा।” PSL विंडो को बदला गया था पीएसएल फ्रेंचाइजी बॉश पर कार्रवाई कर सकती हैं। उन्हें चिंता है कि इससे खिलाड़ियों के लिए PSL के साथ साइन अप करने और फिर IPL में जाने की मिसाल कायम हो सकती है। पीसीबी ने विदेशी खिलाड़ियों की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार करने के उद्देश्य से PSL विंडो को बदल दिया था। जब पीएसएल फरवरी-मार्च विंडो में था तो खिलाड़ी SA20, ILT20 और BPL में व्‍यस्‍त रहते थे। पिछले साल जब विंडो बदली गई थी तब तय हुआ कि आईपीएल ऑक्‍शन के बाद पीएसएल ड्राफ्ट आयोजित होगा। इससे विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता के बारे में अधिक स्पष्टता हो सके। इस सीजन में आईपीएल नीलामी नवंबर 2024 में और पीएसएल ड्राफ्ट जनवरी 2025 में आयोजित किया गया था। PSL ड्राफ्ट में डेविड वार्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वान डेर डूसेन और केन विलियमसन शामिल थे।

वरुण चक्रवर्ती से मिस्ट्री स्पिनर : क्रिकेट छोड़ बने आर्किटेक्ट, नौकरी में मन नहीं लगा तो पैशन को किया फॉलो

नई दिल्ली मिस्ट्री स्पिनर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले वरुण चक्रवर्ती (33) ने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी चमक बिखेरी। हाल ही में सम्पन्न हुई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट 9 विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे हैं। 30 से 40 ट्रायल दिए लेकिन सफल नहीं हुए 13 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरूआत करते वाले चक्रवर्ती ने स्पिनर नहीं तेज गेंदबाज का बनने सपना देखा था। लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिलता था और टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की कमी के कारण वह इस और चल दिए। 16 की उम्र तक उन्होंने 30 से 40 ट्रायल दिए। लेकिन चयन में सफल नहीं हुए। निराश होकर उन्होंने क्रिकेट को छोड़ने का फैसला लिया और किट अपने दोस्तों को देकर आर्किटेक्चर बनने निकल पड़े। उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई पूरी की और उसी फील्ड में कुछ साल तक नौकरी भी की। नौकरी में मन नहीं लगा तो पैशन को किया फॉलो आर्किटेक्ट की नौकरी में मन नहीं लगा और उनका ध्यान तेज गेंदबाज बनने पर था जिस कारण उन्होंने क्रिकेट में वापसी की। लेकिन एक बार प्रैक्टिस में चोटिल हो गए और सभी विकल्प आजमाने के बाद स्पिन गेंदबाजी का रूख किया। यूट्यूब से राशिद खान, अनिल कुंबले और एडम जैम्पा की बॉलिंग देख खुद को तैयारी करने लगे। जुबली क्रिकेट वनडे से IPL और फिर नेशनल टीम तक का सफर 2017 में वरुण ने तमिलनाडु के जुबली क्रिकेट वनडे टूर्नामेंट में 7 मैच में 31 विकेट लिए जिसकी बदौलत उन्हें तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मौका मिला। 28 की उम्र में वरुण की आईपीएल में एंट्री हुई, जब 2019 में पंजाब ने 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा। फिर वे कोलकाता नाइट राइडर से जुड़े और उन्हें मिस्ट्री स्पिनर का तमगा मिला। इसके बाद उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला। श्रीलंका के खिलाफ 25 जुलाई 2021 को आर.प्रेमदासा स्टेडियम में उन्होंने टी20 क्रिकेट में एंट्री की। इसी दौरान साल 2021 में यूएई में हुए टी-20 विश्वकप में वरुण अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से उन्हें धमकियां भी मिली जिससे वरुण डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। लेकिन उन्होंने मेहनत नहीं छोड़ी और प्रैक्टिस भी डबल कर दी। पिछले साल आईपीएल में 21 विकेट लेकर कोलकाता को ट्रॉफी जिताई। इस सीजन के लिए कोलकाता ने उन्हें 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। चैम्पियंस ट्रॉफी में तीन मैच में 9 विकेट लेकर वे टूर्नामेंट के दूसरे सफल गेंदबाज और भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। इस साल भारत-इंग्लैंड के बीच हुई टी-20 सीरीज के 5 मैचों में 14 विकेट लेकर वे मैन ऑफ द सीरीज भी बने थे। इस दौरान उन्होंने एक द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया।

ऑक्शन में अनसोल्ड रहे भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की चमकेगी किस्मत, IPL 2025 में ये टीम दे सकती है मौका

नई दिल्ली भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को नवंबर में हुए IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। वे ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, अब जल्द उनको गुड न्यूज मिल सकती है। वे आईपीएल 2025 में खेल सकते हैं। वे घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन गेंद और बल्ले से कर रहे हैं और इसका इनाम उनको आईपीएल में मिल सकता है। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम कई चोटों से गुजर रही है। ऐसे में उनको एलएसजी में मौका मिल सकता है और इसका हिंट भी मिल चुका है। रेड बॉल क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर जून में शुरू हो रहे इंग्लैंड के दौरे की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ उनको आईपीएल में मौका मिल सकता है। वे हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्रेनिंग कैंप में स्पॉट किए गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वे एलएसजी की ट्रेनिंग जर्सी भी पहने नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल चुके हैं। शार्दुल ठाकुर के एलएसजी की ओर से आईपीएल 2025 में मौका मिलने के चांस इसलिए भी लग रहे हैं, क्योंकि राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स भी एलएसजी के ओनर की ही टीम थी। शार्दुल ने हाल ही में एलएसजी के खिलाड़ियों के साथ होली मनाई। हालांकि, रविवार को एलएसजी ट्रेनिंग किट पहने शार्दुल ठाकुर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, लेकिन फ्रेंचाइजी या आईपीएल की ओर से अभी तक उनके साइनिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले सीजन में सीएसके के लिए खेलने वाले शार्दुल ठाकुर को मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था और ऑक्शन में भी उनको खरीदा नहीं था। इसके पीछे का कारण ये था कि वे नौ मैच आईपीएल 2024 में खेले और सिर्फ पांच विकेट निकाल पाए। बल्ले से उनका योगदान 21 रनों का रहा। जेद्दाह में दो दिन चले ऑक्शन में उनको दोनों दिन किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। हालांकि, अब लखनऊ की टीम में उनको इसलिए भी मौका मिल सकता है, क्योंकि उनके तीन पेसर चोटिल हैं, जिनमें मयंक यादव, मोहसिन खान और आवेश खान का नाम शामिल है। इसके अलावा मिचेल मार्श एक बल्लेबाज के तौर पर बैक इंजरी के चलते उपलब्ध होंगे।

श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने जडे 12 गेंदों पर 12 छक्के, कर दिया ये कारनामा, लोग हो गए हैरान

कोलम्बो क्रिकेट में बल्लेबाजी के दौरान एक ओवर में छह छक्के जड़ना अब तक कुछ ही खिलाड़ियों के लिए मुमकिन हो सका है। ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी की गिनती मुश्किल से उंगलियों पर की जा सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा खिलाड़ी भी है जिसने 12 गेंदों पर 12 छक्के जड़े हैं? यह कारनामा किया है श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने, जो न केवल बल्ले बल्कि गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। थिसारा परेरा का बेमिसाल रिकॉर्ड थिसारा परेरा, जिनका क्रिकेट करियर बहुत ही प्रभावशाली रहा है, ने एक के बाद एक दो बार क्रिकेट की दुनिया को हैरान किया। उनका नाम उन गिने-चुने खिलाड़ियों में शामिल है जिन्होंने एक ही ओवर में छह छक्के मारे। परेरा ने 2021 और 2025 में दो अलग-अलग मौकों पर 1 ओवर में छह छक्के जड़े। यह कारनामा किसी भी बल्लेबाज के लिए सपना ही होता है, लेकिन परेरा ने इसे हकीकत बना दिया। 2025 में, थिसारा परेरा ने एशियन लीजेंड लीग में श्रीलंकन लायंस के कप्तान के तौर पर एक नया इतिहास रचा। पारी के आखिरी ओवर में, परेरा ने आर्यन खान की गेंदों पर छह छक्के जड़े। इस ओवर में तीन वाइड गेंदें भी आईं, जिसके कारण ओवर में कुल 39 रन बने। इस शानदार प्रदर्शन ने परेरा को मात्र 35 गेंदों में शतक बनाने का मौका दिया। उनकी 36 गेंदों की पारी में कुल 108 रन थे, जो न केवल उनकी शानदार बैटिंग का प्रमाण था, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह अब भी क्रिकेट के मैदान पर कितने खतरनाक हैं। 2021 में किया था ऐसा ही कारनामा यह पहली बार नहीं था जब थिसारा परेरा ने क्रिकेट जगत को चौंकाया था। 2021 में, जब वह श्रीलंकाई आर्मी टीम के लिए खेल रहे थे, उन्होंने ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब के खिलाफ एक ओवर में ही छह छक्के जड़े थे। इस पारी में उन्होंने 13 गेंदों पर 52 रन बनाए थे। यह प्रदर्शन यह साबित करता है कि परेरा न केवल एक बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं, बल्कि एक विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके हैं थिसारा परेरा थिसारा परेरा ने आईपीएल में भी अपनी शानदार भूमिका निभाई है। वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने खुद को पिंच हिटर के तौर पर साबित किया। धोनी जैसे कप्तान के साथ खेलते हुए परेरा ने अपनी बैटिंग से कई मैचों में तेजी से रन जुटाए और टीम के लिए मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। परेरा के बल्ले से अंत के ओवरों में अक्सर छक्के की बारिश देखने को मिलती थी, और यही कारण था कि उन्हें अंत में बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता था। क्यों है यह रिकॉर्ड इतना खास? परेरा का यह रिकॉर्ड इसलिए और भी खास है क्योंकि वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 12 गेंदों में 12 छक्के जड़े हैं। क्रिकेट में छक्के मारना हर बल्लेबाज का सपना होता है, लेकिन इस तरह का रिकॉर्ड बनाना किसी के लिए भी असंभव सा लगता है। परेरा ने यह कर दिखाया, और यही कारण है कि वह क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।  

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने ऑलराउंडर शादाब खान के सिलेक्शन को लेकर पीसीबी पर साधा निशाना

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने ऑलराउंडर शादाब खान के टी20 में सिलेक्शन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी पर निशाना साधा। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ना सिर्फ शादाब खान को टीम में चुना गया, बल्कि उनको टीम का उपकप्तान भी घोषित किया गया। हालांकि, पहले ही मैच में टीम को मुंह की खानी पड़ी। ऐसे में शहजाद ने बोर्ड को आड़े हाथों लिया। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शादाब खान ने दो ओवर फेंके और बिना कोई विकेट लिए 18 रन दिए, जबकि न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में 92 रन का लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। शहजाद ने शादाब के हालिया फॉर्म पर चिंता जताते हुए उनके चयन के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए और कहा कि उनको टीम में कौन लेकर आया है? क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक, एक इंटरव्यू में अहमद शहजाद ने कहा, “आप शादाब की बात कर रहे हैं, मुझे बताइए, उन्होंने क्या परफॉर्मेंस दी है? उन्हें टीम में कौन लेकर आया है? पहले यह सीरीज तो बीत जाने दीजिए। पीसीबी ने शादाब के साथ अलग योजना बनाई है और उसे टीम में अलग उद्देश्य से शामिल किया गया है।” शहजाद ने पूरी टीम की भी आलोचना की, क्योंकि पाकिस्तान को शेष बची गेंदों (59) के लिहाज से अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा। हार को लेकर शहजाद ने कहा, “हम आउट हो गए, लेकिन हमने कितने विकेट लिए? हमारे सीनियर, अनुभवी गेंदबाजी अटैक ने क्या किया है? आप उन्हें किस तरह की खतरनाक गेंदबाजी करते हुए देखते हैं, चाहे वे दाएं हाथ के हों या बाएं हाथ के?” शहजाद ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी की वर्तमान स्थिति के लिए भी पीसीबी की आलोचना की। हाई परफॉर्मेंस सेंटर को लेकर शहजाद ने कहा कि हाल के वर्षों में यह एकेडमी गुणवत्तापूर्ण खिलाड़ी तैयार करने में विफल रही है। अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर बयान देने वाले शहजाद ने कहा, “जब हम खेलते थे, तो नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में बड़े-बड़े कैंप आयोजित किए जाते थे और वहां से खिलाड़ियों को तैयार किया जाता था। उस जगह को प्रतिभाओं के लिए नर्सरी माना जाता है, ना कि सिर्फ एक सेटअप, जहां आप अपने लोगों को समायोजित करते हैं और वेतन सुरक्षित करते हैं। इसकी स्थापना खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए की गई थी। तो अब वे खिलाड़ी कहां हैं? कितने खिलाड़ी उभरे हैं?”

IPL 2025 का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन रिप्लेसमेंट पर रिप्लेसमेंट देखने को मिल रहे हैं

नई दिल्ली IPL 2025 का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन रिप्लेसमेंट पर रिप्लेसमेंट देखने को मिल रहे हैं। यहां तक कि एक रिप्लेसमेंट तो लीगल सूट में बदल चुका है, क्योंकि एक खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर आईपीएल का दामन थाम लिया है। कॉर्बिन बॉश पीएसएल में खेलने वाले थे, लेकिन मुंबई इंडियंस के पेसर लिजाड विलियम्स चोटिल हो गए। ऐसे में एमआई ने कॉर्बिन के साथ करार किया और उन्होंने पीएसएल को छोड़ दिया। इस वजह से पीसीबी ने उनके खिलाफ ऐक्शन लिया है। हालांकि, आईपीएल में रिप्लेसमेंट को लेकर नियम क्या हैं? ये समझ लीजिए। आईपीएल में रिप्लेसमेंट के नियम कुछ इस तरह हैं कि बीसीसीआई किसी खिलाड़ी के सीजन से पहले ही नहीं, बल्कि सीजन के बीच में भी चोट लगने या बीमार होने पर रिप्लेसमेंट की अनुमति देता है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस सीजन में नियमों में थोड़ा संशोधन किया है, जिसके तहत टीम के सीजन के 12वें लीग मैच तक रिप्लेसमेंट की अनुमति दी गई है। पहले, यह केवल सातवें मैच तक की अनुमति थी। आईपीएल में उसी खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ा जा सकता है, जिसने अपना नाम मौजूदा सीजन के लिए रजिस्टर कराया है। अगर किसी खिलाड़ी ने खुद को एक करोड़ रुपये की बेस प्राइस में रजिस्टर किया है और वह ऑक्शन में बिका नहीं या उसका नाम ऑक्शन पूल में आया नहीं और कोई टीम किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर उसे साथ में जोड़ती है तो उसके लिए फ्रेंचाइजी को कम से कम एक करोड़ खर्च करने ही होंगे, जो उसकी बेस प्राइस होगी। पैसे कम नहीं होंगे, लेकिन ज्यादा हो सकते हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं, जब फ्रेंचाइजी ने RAPP सूची में शामिल गेंदबाजों को नेट गेंदबाज के रूप में रखा है, लेकिन अगर कोई अन्य फ्रेंचाइजी उसे रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ना चाहती है तो उन फ्रेंचाइजी के पास उसे रोकने का कोई अधिकार नहीं है। किसी प्रतिस्थापन खिलाड़ी को उस शुल्क पर भर्ती किया जा सकता है जो उस खिलाड़ी को देय लीग शुल्क से अधिक नहीं होना चाहिए जिसकी जगह वह खिलाड़ी लेगा। इसके अलावा नियम ये भी है कि अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल के दौरान चोटिल होता है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह पाती है कि वह सीजन के अंत तक फिट नहीं होगा तो उसको रिप्लेस किया जा सकता है। इस केस में अगर वह खिलाड़ी फिट भी हो जाता है तो फिर सीजन में दोबारा वापसी नहीं करेगा। अगर कोई खिलाड़ी सीजन के बीच में आता है तो उस खिलाड़ी को लीग फीस के हिसाब से पैसे मिलेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet