LATEST NEWS

चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल आज, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में होगा मुकाबला

लाहौर चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगी। वैसे तो न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के पास टैलेंट की कमी नहीं है। लेकिन दोनों ही टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स में लगभग एक जैसे हालात से गुजरती रही हैं। दोनों टीमें बड़े टूर्नामेंट्स में उस स्तर की सफलता नहीं पा सकी हैं, जैसे उनके पास खिलाड़ी हैं। ऐसे में लाहौर में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों की उम्मीदें काफी ज्यादा होंगी। दोनों टीमें चाहेंगी कि आईसीसी टूर्नामेंट्स में अपना वर्चस्व कायम करें। कागजों पर ताकत बराबर कागजों पर दोनों टीमें बराबरी की दिख रही है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्रमश: 1998 और 2000 में एक-एक बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। लेकिन उस समय इस टूर्नामेंट को आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी कहा जाता था। तब इसका वह महत्व नहीं था जो अब है। दक्षिण अफ्रीका जहां बड़े टूर्नामेंट के चोकर्स (मुख्य मुकाबलों में हार का सामना करने वाली टीम) के अपने तमगे को हटाना चाहेगा। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी खिताब पर अपना कब्जा जमाने के लिए बेताब होगी। न्यूजीलैंड वनडे विश्व कप (2015 और 2019) में दो बार और टी20 विश्व कप (2021) में एक फाइनल में पहुंचने के बाद खिताब जीतने से चूक गया। बॉलिंग में साउथ अफ्रीका आगे मिचेल सैंटनर की अगुआई में न्यूजीलैंड ग्रुप ए में भारत से बाद दूसरे पर रहा, जबकि दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया से आगे शीर्ष पर रहा। दोनों टीमों के बीच कोई ज्यादा अंतर नहीं है और ज्यादातर विभागों में बराबरी की स्थिति में हैं। गेंदबाजी में विविधता के कारण दक्षिण अफ्रीका के पास हालांकि मामूली बढ़त दिख रही हैं। दोनों टीमों के बल्लेबाजी क्रम में पर्याप्त ताकत है और उनके पास बेहतरीन क्षेत्ररक्षक भी हैं। मैच का परिणाम में स्पिनरों की भूमिका अहम रहने अनुमान है। गद्दाफी स्टेडियम की पिच थोड़ी धीमी हैं, लेकिन दुबई की तुलना में वे उतनी स्पिन नहीं करती हैं । ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों के स्पिनर कैसा प्रदर्शन करते हैं। लाथम बोले-लाहौर का अनुभव काम आएगा अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत से 44 रन से हारने के बावजूद, न्यूजीलैंड पिछले महीने यहां त्रिकोणीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी जीत से आत्मविश्वास हासिल करेगा। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 305 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और फिर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय श्रृंखला को अपने नाम किया था। अनुभवी बल्लेबाज टॉम लाथम को लगता है कि ये अनुभव उनके लिए फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने कहाकि हां, जिस दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ हमने खेला था वह थोड़ी अलग थी। उस टीम में बहुत से ऐसे खिलाड़ी थे जो इस टीम में नहीं थे। उनके कुछ मुख्य खिलाड़ी तब एसएटी20 में खेल रहे थे, इसलिए यह थोड़ा अलग होगा। उन्होंने कहाकि मुझे हालांकि लगता है कि हमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने में लाहौर के उस अनुभव का फायदा मिलेगा। फॉर्म में हैं विलियमसन लाथम 187 रन के साथ टूर्नामेंट में अब तक न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज रहे है। केन विलियमसन भी भारत के खिलाफ 81 रन की पारी खेल कर लय में वापसी करने में सफल रहे। गेंदबाजी में मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ धीमी पिच पर भी कमाल दिखाया और वह आठ विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्हें विल ओ’राउरकी (छह विकेट) का भी अच्छा साथ मिला है। कप्तान मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन के रूप में न्यूजीलैंड के पास अच्छा स्पिन आक्रमण है। दक्षिण अफ्रीका भी दिखा रही दम दक्षिण अफ्रीका भी शानदार फॉर्म में है। प्रोटियाज ने टूर्नामेंट में अपनी सबसे बेहतरीन टीमों में से एक को मैदान में उतारा है। शतकीय पारी खेलने वाले रयान रिकेल्टन शानदार फॉर्म में हैं, जबकि तेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डुसेन और एडेन मारक्रम जैसे खिलाड़ियों ने भी बल्ले से योगदान दिया है। वियान मुल्डर, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन, केशव महाराज और तबरेज शम्सी जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी भी प्रभावशाली दिखती है। टीमें: न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रउरकी, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी। दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रेयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश।

चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में शान से बनाई भारत ने जगह, ऑस्ट्रेलिया को दी 5 विकेट से मात

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 11 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किए। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 30 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। गिल 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। श्रेयस अय्यर 62 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 30 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 98 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या 24 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रेविस हेड ने धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बड़े शॉट खेले और जब भारत के लिए खतरा बन रहे थे तो वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें अपनी जाल में फंसाया। हेड 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। जोश इंग्लिस 12 गेंद में 11 रन ही बना सके। स्टीव स्मिथ 96 गेंद में 73 न बनाकर आउट हुए। कप्तान ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। ग्लेन मैक्सवेल सात रन ही बना सके। बेन 29 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी ने 57 गेंद में 61 रन बनाए। नाथन एलिस ने 10 रन बनाए। हार्दिक ने जंपा को क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

दिल्ली HC ने सागर धनखड़ हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार को दी नियमित जमानत

नई दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सागर धनखड़ हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार को नियमित जमानत दे दी। सागर धनखड़ हत्याकांड में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। धनखड़ की हत्या 4 मई 2021 की रात को की गई थी। न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने 50,000 रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि के दो जमानती पेश करने पर सुशील कुमार को नियमित जमानत दे दी। विस्तृत आदेश अभी अपलोड किया जाना बाकी है। इससे पहले उन्हें जुलाई 2023 में घुटने की सर्जरी के लिए 7 दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी। सुशील कुमार अन्य आरोपियों के साथ जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। आरोपी सुशील कुमार का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता आरएस मलिक और सुमित शौकीन ने किया। आरोपी के वकील ने तर्क दिया कि वह साढ़े तीन साल से अधिक समय से हिरासत में है।   वकील ने तर्क दिया कि पिछले तीन वर्षों में अभियोजन पक्ष के 186 गवाहों में से लगभग 30 से पूछताछ की गई है। सागर और अन्य पीड़ितों को 4 मई, 2021 की रात छत्रसाल स्टेडियम में आरोपी व्यक्ति ने कथित तौर पर पीटा था। वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। सुशील कुमार देश के सबसे सफल एथलीटों में से एक हैं। उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता और चार साल बाद 2012 के लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार ने रजत पदक जीता।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 264 पर किया ढेरम भारत के सामने रखा 265 का लक्ष्य

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। एलेक्स कैरी 61 और ट्रेविस हेड ने 39 रन का योगदान दिया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रेविस हेड ने धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बड़े शॉट खेले और जब भारत के लिए खतरा बन रहे थे तो वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें अपनी जाल में फंसाया। हेड 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। जोश इंग्लिस 12 गेंद में 11 रन ही बना सके। स्टीव स्मिथ 96 गेंद में 73 न बनाकर आउट हुए। कप्तान ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। ग्लेन मैक्सवेल सात रन ही बना सके। बेन 29 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी ने 57 गेंद में 61 रन बनाए। नाथन एलिस ने 10 रन बनाए। हार्दिक ने जंपा को क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया।   ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 264 रन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में बनाए 262 रन ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं। मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में नाथन एलिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

पाकिस्तान की टी20 टीम से ड्रॉप बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा बने नए कप्तान

इस्लामाबाद कप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को न्यूजीलैंड में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को घोषित पाकिस्तान की टीम से बाहर कर दिया गया। रिजवान की जगह सलमान अली आगा को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया जबकि हरफनमौला शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। शादाब को उप-कप्तान बनाया गया। रिजवान को हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन बावजूद वनडे टीम का कप्तान बनाए रखा गया है। चयनकर्ताओं ने वनडे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। और चैंपियंस ट्रॉफी में नाकाम रहे खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। बाबर को भी वनडे टीम में बरकरार रखा गया है, लेकिन बल्लेबाज सऊद शकील और कामरान गुलाम को बाहर कर दिया। चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ को भी वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। पाकिस्तान 16 मार्च से न्यूजीलैंड में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलेगा। पाकिस्तान की टीम अभी भी अपने सलामी बल्लेबाज सैम अयूब के बिना खेलेगी, जो टखने की चोट से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। सलामी बल्लेबाज फखर जमां भी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में लगी चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान टीम: वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम उल हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह सुफयान मुकीम, तय्यब ताहिर। टी20 टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम, उस्मान खान।

रोहित की कप्तानी में ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचा भारत: सुनील गावस्कर

नई दिल्ली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर किए गए विवादित बयान के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हो रही है। दरअसल, कांग्रेस लीडर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। शमा ने एक्स पर हिटमैन को लेकर लिखा था कि,’रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं। उनको वजन कम करने की जरूरत है। साथ ही वह भारत के अब तक के सबसे अप्रभावी भारतीय कप्तान रहे हैं।’ हालांकि सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद, शमा ने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियां गलत थीं और पार्टी ने उन्हें अपने एक्स (X) अकाउंट से पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा। वहीं अब शमा मोहम्मद और रोहित शर्मा के इस विवाद पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी बयान दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा का बचाव किया है। रोहित शर्मा के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर इंडिया टुडे पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है, अगर आपको सिर्फ पतले लड़के चाहिए, तो आपको मॉडलिंग प्रतियोगिता में जाना चाहिए और सभी मॉडलों को चुनना चाहिए। यह उसके बारे में नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, ‘यह इस बारे में है कि आप क्रिकेट कितना अच्छा खेल सकते हैं। हम सरफराज खान के बारे में बात करते हैं – उन्हें लंबे समय तक इसलिए बुरा-भला कहा गया क्योंकि उनका वजन थोड़ा ज्यादा था। लेकिन उन्होंने टेस्ट मैच में भारत के लिए 150 रन बनाए और दो या तीन पचास बनाए या उससे अधिक रन बनाए, तो क्या समस्या है?’ भारतीय दिग्गज ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि साइज का इससे कोई लेना-देना है। यह आपकी मेंटल स्ट्रेंथ है – कि क्या आप लंबी दूरी तक टक सकते हैं – जो सबसे महत्वपूर्ण है। अच्छी बल्लेबाजी करो, लंबी बल्लेबाजी करो और रन बनाओ।’

मुंबई के स्पिनर पद्माकर शिवालकर के निधन पर बीसीसीआई ने जताया शोक

 मुंबई मुंबई के महान स्पिनर पद्माकर शिवलकर का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। भारत के लिए कभी नहीं खेले पाने वाले सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में शामिल शिवालकर ने 1961-62 से 1987-88 के बीच कुल 124 प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा लिया और 19.69 की औसत से 589 विकेट लिए। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में उनको 16 विकेट मिले। इस तरह 600 से ज्यादा विकेट चटकाने के बावजूद उनको भारतीय टीम में मौका नहीं मिल सका। इस पर सुनील गावस्कर ने कहा है कि कुछ अन्य खिलाड़ियों से ज्यादा शिवालकर भारत के लिए खेलने के अधिकारी थे। बाएं हाथ के स्पिनर ने 22 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और 48 साल की उम्र तक खेलना जारी रखा। उन्होंने भारत की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में 589 विकेट लिए, जिसमें 13 बार मैच में 10 विकेट लेना शामिल हैं। शिवालकर ने 12 लिस्ट ए मैचों 16 विकेट लिए है। उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा 2017 में सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘‘मुंबई क्रिकेट ने आज एक सच्चे दिग्गज को खो दिया है। पद्माकर शिवालकर सर का खेल में योगदान, खासकर अब तक के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।’’ वहीं, महान सुनील गावस्कर ने सोमवार को मुंबई और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज पद्माकर शिवालकर को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘कुछ अन्य की तुलना में भारतीय टीम में खेलने के अधिक हकदार थे’। शिवालकर देश के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक थे, जिन्हें कभी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। गावस्कर ने शिवालकर के निधन पर एक भावुक संदेश लिखा और कहा, ‘‘यह वाकई बहुत दुखद खबर है। कुछ ही समय में मुंबई क्रिकेट ने अपने दो दिग्गज खिलाड़ियों मिलिंद और पद्माकर को खो दिया है। यह दोनों कई जीत के सूत्रधार थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय कप्तान के तौर पर मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को ‘पैडी’ को टेस्ट टीम में शामिल करने के लिए राजी नहीं कर पाया। वह कुछ अन्य गेंदबाजों की तुलना में भारतीय टीम में शामिल होने के अधिक हकदार थे। आप इसे किस्मत कह सकते हैं। वह ऐसे गेंदबाज थे जो प्रतिद्वंद्वी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को आउट कर मुंबई के लिए जीत सुनिश्चित करते थे। वह अपने किफायती रन अप और खूबसूरत एक्शन के साथ पूरे दिन गेंदबाजी कर सकते थे। ‘पैडी’ एक अनोखे व्यक्ति थे और उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं। ओम शांति।’’

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में: ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से सेमीफाइनल हराया

Team India in the final of Champions Trophy: Defeated Australia by 4 wickets in the semi-final विराट कोहली ने करियर की 74वीं फिफ्टी पूरी की है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने चेज मास्टर विराट कोहली, जिन्होंने 84 रन की बेहद अहम पारी खेली। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में कोहली ने रन चेज में 3 बड़ी साझेदारियां भी कीं। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 91, अक्षर पटेल के साथ 44 और केएल राहुल के साथ 47 रन जोड़े। इन्हीं पार्टनरशिप ने रन चेज को आसान बनाया। आखिर में हार्दिक पंड्या ने तेजी से 28 रन बनाए और केएल राहुल ने छक्का मारकर जीत दिलाई। वे 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 265 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया से कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रन बनाए। इंडियन बॉलर्स ने ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद शमी ने 3, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।

वरुण चक्रवर्ती ने भारत का सिरदर्द किया खत्म, ट्रेविस हेड हुए आउट

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बदलाव किया है, जबकि भारत बिना बदलाव के उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को शामिल किया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रेविस हेड और स्मिथ क्रीज पर मौजूद हैं।   ट्रेविस हेड लौटे पवेलियन वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। हेड भारत के लिए खतरा बन रहे थे। हेड 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने उनका कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किए 50 रन ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में एक विकेट खोर 53 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 39 और स्मिथ आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप ने दो ओवर में 11 रन दिए हैं।

दूसरे विकेट की तलाश में भारत, ट्रेविस हेड और स्मिथ क्रीज पर मौजूद

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बदलाव किया है, जबकि भारत बिना बदलाव के उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को शामिल किया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

IPL में इंदौर का जलवा कायम, रजत ,आवेश खान, वेंकटेश अय्यर सहित यह खिलाड़ी मचाएंगे धमा चौकड़ी

 इंदौर रजत पाटीदार के बाद आईपीएल टूर्नामेंट में इंदौर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर के वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का उपकप्तान बनाया गया है। इस संबंध में टीम ने सोमवार को ऐलान किया। इस टीम का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया है। मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में बिके वेंकटेश अय्यर इस बार आईपीएल सीजन (18वें) के दूसरे सबसे महंगे और केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें पहले दिन से ही कप्तान बनाए जाने की चर्चाएं थीं। केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 2024 के सीजन में चैंपियन बनी थी, उन्हें इस बार ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। इस IPL सीजन ऐसी रहेगी केकेआर टीम     अजिंक्य रहाणे (कप्तान)     वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान)     अन्य खिलाड़ी     सुनील नरेन रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक इंदौर के तीन खिलाड़ी आईपीएल में आईपीएल के 18वें सीजन में रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर के अलावा तीसरे खिलाड़ी आवेश खान हैं। वे इस बार लखनऊ से खेलेंगे। तेज गेंदबाज आवेश खान को लखनऊ ने 9.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में उन्होंने राजस्थान के लिए 16 मैचों में 19 विकट लिए थे। अजिंक्य KKR के 9वें कप्तान अंजिक्य रहाणे KKR के 9वें कप्तान होंगे। उनसे पहले सौरव गांगुली, ब्रेंडन मैक्कुलम, गौतम गंभीर, जैक्स कैलिस, दिनेश कार्तिक, ऑएन मॉर्गन, श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। 8 पिछले कप्तानों में 2 ही प्लेयर टीम को ट्रॉफी जिता सके हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने 2012 और 2014 में खिताब जीता। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 2024 में टीम को चैंपियन बनवाया। बता दें, अजिंक्य की कप्तानी में महाराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी, जबकि मप्र की टीम इसमें उपविजेता रही थी। तब मप्र टीम के कप्तान रजत पाटीदार थे। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्यप्रदेश के कप्तान रहे हैं। रणजी टीम मप्र के कप्तान इंदौर के रजत पाटीदार थे, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) का कप्तान बनाया गया है। रजत पाटीदार बने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत ने कहा कि खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां कई लीजेंड्स को लीड करने का मौका मिलेगा। मध्यप्रदेश के इंदौर के युवा क्रिकेटर रजत पाटीदार (31 साल) को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना कप्तान घोषित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरसीबी के ऑफियशियल अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 21 मार्च से शुरू हो रहा है। रजत को IPL-2025 के लिए आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। रजत 2021 से आरसीबी के साथ हैं। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्यप्रदेश के कप्तान रहे हैं। कई लीजेंड्स को लीड करने का मिलेगा मौका रजत ने कहा कि मेगा ऑक्शन में मुझे सिलेक्ट नहीं किया गया तो मैं निराश हो गया था। डर था कि मेरा आईपीएल में सिलेक्शन होगा कि नहीं। फिर मुझे रिप्लेसमेंट के रूप में पिक किया गया। दूसरा चांस मिलने पर बहुत कॉन्फिडेंट था कि जब मैं यहां तक आया हूं तो आगे भी जा सकता हूं। खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां कई लीजेंड्स को लीड करने का मौका मिलेगा। मैं बहुत कुशल तरीके से सभी को साथ लेकर कप्तानी करूंगा। मेरा सफर काफी ऊपर-नीचे रहा है। खुद पर भरोसा करता हूं, यही मेरी ताकत है और आगे भी रहेगी।

चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया

दुबई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘हम बल्लेबाजी करेंगे। यह काफी सूखी सतह लग रही है। खिलाड़ियों ने कुछ सत्र खेले, खेलने के लिए तैयार। यह बारी बारी से खेलेगा। बहुत अच्छी टीम – भारत। दो बदलाव। शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली और जॉनसन की जगह संघा आए। रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा, ‘मैं दोनों ही काम करने के लिए तैयार था। जब आप उलझन में हों, तो टॉस हारना बेहतर होता है। पिच अपनी प्रकृति बदलती रहती है। आपको अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हमने तीनों मैचों में अच्छा क्रिकेट खेला है और हम यही करने की कोशिश करेंगे। यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं। हम वहीं से आगे बढ़ना चाहते हैं, जहां से हमने छोड़ा था। अब जबकि हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं, हमें अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और उन्हें जितना संभव हो सके उतना कम स्कोर पर रोकना होगा। पिच रिपोर्ट रविवार को दुबई में ग्रुप ए के आखिरी मैच में भारत के खिलाफ 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 205 रन पर आउट हो गई। भारत के 10 में से 9 विकेट स्पिनरों के खाते में गए। सेमीफाइनल की पिच भी धीमी रहने और स्पिनरों को मदद करने की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम के पहले बल्लेबाजी करने की उम्मीद है क्योंकि ओस की अनुपस्थिति में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो जाता है।

चैंपियंस ट्रॉफी में 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसा संयोग, भारत और ऑस्ट्रेलिया फिर से आईसीसी इवेंट में आमने-सामने

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से आईसीसी इवेंट में आमने-सामने हैं। वैसे तो जब इन दोनों टीमों का मैच होता है तो फैन्स की धड़कन बढ़ ही जाती है। लेकिन इस बार फैन्स कुछ ज्यादा ही बेचैन हैं। इस बेचैनी की वजह है चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 के वनडे वर्ल्डकप सेमीफाइनल का संयोग। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई खेमे में स्टीव स्मिथ की मौजूदगी ने इस संयोग को और बड़ा कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है यह संयोग और क्यों बढ़ी है भारतीय फैन्स की धड़कन और बेचैनी। ऐसी है समानता चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और वनडे वर्ल्डकप 2015 के सेमीफाइनल में एक जबर्दस्त समानता है। चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल के दौरान भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से और न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। साल 2015 में खेले गए वनडे वर्ल्डकप में भी सेमीफाइनल लाइनअप ऐसी ही थी। तब पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 281 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया था। स्टीव स्मिथ ने जमाया था शतक वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। बाद में भारतीय टीम 233 तक ही पहुंच पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 95 रनों से जीत लिया था। इस मैच में स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली थी। वही स्टीव स्मिथ इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे हैं। 2023 वनडे वर्ल्डकप में भी यही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025, वर्ल्डकप 2015 के साथ-साथ 2023 के वनडे वर्ल्डकप में भी यही चारों टीमें सेमीफाइनल में थीं। हालांकि लाइनअप थोड़ी अलग थी। 2023 वनडे वर्ल्डकप में सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड, जबकि दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर और ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में ऑट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड कप जीत लिया था। यह संयोग भी कर रहे हैरान -2015 वनडे वर्ल्डकप में भी विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भी कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया है। -2015 में वर्ल्डकप से पहले 2014 आईपीएल में केकेआर विजेता बनी थी। वहीं, इस बार भी पिछले साल की आईपीएल विजेता केकेआर ही है। -2014 आईपीएल में भी केकेआर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जॉर्ज बेली की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब टीम को फाइनल में हराया था। 2024 के आईपीएल में केकेआर ने कंगारू कप्तान पैट कमिंस की टीम एसआरएच को हराया था।

चैंपियंस ट्रॉफी– भारत को 265 रन का टारगेट: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट; शमी को 3, जडेजा–वरुण को 2–2 विकेट; स्मिथ–कैरी की फिफ्टी

Champions Trophy- India has a target of 265 runs दुबई । 38वें ओवर की तीसरी बॉल पर अक्षर ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। 37वें ओवर की तीसरी बॉल में मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ (73 रन) को फुलटॉस पर बोल्ड किया।चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रहा है। 49 ओवर के बाद टीम का स्कोर 10 विकेट के नुकसान पर 264 रन है।नाथन एलिस (10 रन) को शमी ने कोहली के हाथों कैच कराया। उन्होंने स्टीव स्मिथ (73 रन) और कूपर कोनोली (शून्य) के विकेट लिए। एलेक्स कैरी (60 रन) श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने बेन ड्वारशस (19 रन) और ट्रैविस हेड (39 रन) के विकेट लिए। अक्षर ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। रवींद्र जडेजा ने जोश इंग्लिस (11 रन) और मार्नस लाबुशेन (29 रन) को पवेलियन भेजा। मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

सेमीफाइनल मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, रोहित शर्मा-ट्रेविस हेड के बीच होगी टक्कर

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज (4 मार्च) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सेमीफाइनल में भारतीय टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी. यह मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी है. भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेले और तीनों जीते हैं. अब उसकी नजर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में एंट्री करने पर है. मगर रोहित ब्रिगेड के लिए यह इतना आसान नहीं होने वाला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड पिछले 14 सालों में बेहद खराब रहा है. इस दौरान जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आई हैं, तब भारत को हार मिली है. इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता है. दोनों ही बार नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. यदि इस बार भी सेमीफाइनल में भारतीय टीम जीतती है तो उसका खिताब पक्का हो सकता है. आज दुबई की पिच कैसी होगी? क्या बल्लेबाज आसानी से रन बनाएंगे या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे? साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल किस पिच पर खेला जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल नई पिच पर खेला जाएगा. इस तरह ग्राउंड में बदलाव नहीं होगा, लेकिन पिच बदला-बदला नजर आएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई पिच पर खेलेगी भारतीय टीम दरअसल, इससे पहले भारतीय टीम बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ अलग-अलग पिच पर खेली. लेकिन अगर भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल नई पिच पर होता है तो हालात कितने बदले नजर आएंगे? क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अगर नई पिच पर मैच होता है तो पिच का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा. यह पिच फिर उस तरह नहीं खेलेगी, जिस तरह बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली. इस पिच के स्वाभाव में बदलाव आ जाएगा. वहीं, इस समय आईसीसी की देखरेख में एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड नई पिच तैयार करने में लगा है. साथ ही ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू सैंड्री क्यूरेटर की भूमिका निभा रहे हैं. अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया को लगेगा झटका दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 4 स्पिनरों के साथ उतरी थी. उस मैच में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. अगर नई पिच हुई तो स्पिनरों के लिए बॉल टर्न करवाना आसान नहीं होगा. ऐसे में भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका माना जाएगा, क्योंकि स्पिन बॉलिंग भारतीय टीम का मजबूत पक्ष रहा है. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए थे. अगर पिच के स्वाभाव में बदलाव हुआ तो वरुण चक्रवर्ती के साथ-साथ अन्य भारतीय स्पिनरों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी. 2011 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम का बुरा हाल दरअसल, ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा लगभग बराबरी का रहा है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कुल 7 बार आमना-सामना हुआ, जिसमें भारत ने 3 बार जीत दर्ज की है. 4 बार उसे हार मिली है. मगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम का बुरा हाल दिखा है. 2011 वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद से किसी भी ICC नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को सफलता नहीं मिल सकी है. 2011 वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगली टक्कर 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुई थी. फिर दोनों टीमों का आमना-सामना 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल भी हुआ था. मगर हर बार भारतीय टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. हालांकि इस दौरान भारतीय टीम ने 2023 वर्ल्ड कप में एक बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है, लेकिन यह सिर्फ ग्रुप मैच था. कंगारू टीम से गायब हैं 5 स्टार खिलाड़ी हालांकि इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम कागजों पर कमजोर नजर आ रही है. इस स्क्वॉड में तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस नहीं हैं. कमिंस को एंकल और हेजलवुड को हिप में चोट लगी है. स्टार्क निजी कारणों से बाहर हैं, जबकि मार्श भी चोटिल ही हैं. दूसरी ओर स्टोइनिस ने टूर्नामेंट से ठीक पहले संन्यास का ऐलान कर दिया था. आज के मैच के बेस्ट कप्तान और उपकप्तान ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, क्योंकि पिच से गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। वह पारी की शुरुआत करेंगे और उनसे कुछ ओवर गेंदबाजी करने की उम्मीद है। उन्होंने नौ आमने-सामने के मैचों में 345 रन बनाए हैं। दूसरी और अक्षर पटेल भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। वह बेहतरीन फॉर्म में हैं और आज के मैच में उनसे अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे और अपने ओवरों का कोटा पूरा करेंगे। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच की ड्रीम-11 टीम     विकेटकीपर: जोश इंगलिस     बल्लेबाज: शुभमन गिल, स्टीवन स्मिथ, विराट कोहली, ट्रैविस हेड, श्रेयस अय्यर     ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या     गेंदबाज: एडम जम्पा, वरुण चक्रवर्ती     कप्तान: अक्षर पटेल     उपकप्तान: ट्रेविस हेड   ICC नॉकआउट मैचों में भारत Vs ऑस्ट्रेलिया कुल मैच: 7 भारत जीता: 3 ऑस्ट्रेलिया जीता: 4 ICC नॉकआउट के नतीजे: 1998 चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत ने 44 रन से जीत दर्ज की 2003 वनडे वनडे कप: ऑस्ट्रेलिया ने 125 रन से मैच जीता 2007 टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम 15 रन से मुकाबला जीती 2011 वनडे वर्ल्ड कप: भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की 2015 वनडे वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने 95 रन से जीत दर्ज की 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल: ऑस्ट्रेलियाई टीम 209 रनों से जीती 2023 वनडे वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए दोनों स्क्वॉड: भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर. ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet