LATEST NEWS

IPL के दौरान ही होगी पाकिस्तान सुपर लीग, लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम 13 मैचों की मेजबानी करेगा

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का 10वां टूर्नामेंट 11 अप्रैल से शुरू होगा जिसका पहला मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गत चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और 2 बार के चैंपियन लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाएगा। लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम 13 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें 2 एलिमिनेटर और 18 मई को होने वाला फाइनल शामिल है। पीएसएल कार्यक्रम की पुष्टि का मतलब है कि इसका आयोजन अधिक आकर्षक और धनाढ्य लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान किया जाएगा। आईपीएल 22 मार्च से 25 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। पीएसएल में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 13 मई को क्वालीफायर एक सहित 11 मैच होंगे। कराची का नेशनल बैंक स्टेडियम और मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम प्रत्येक पांच पांच मैचों की मेजबानी करेंगे। पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर ने कहा कि हम एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग के ऐतिहासिक 10वें संस्करण के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। इस साल के टूर्नामेंट में प्रशंसक न केवल हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को देखेंगे, बल्कि 4 प्रमुख शहरों-कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में 34 हाई-ऑक्टेन मैच भी देखेंगे। पीएसएल की पहुंच बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, हमें टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पेशावर में एक प्रदर्शनी मैच की मेजबानी करने में खुशी हो रही है, जो खेल के प्रति गहरे प्रेम वाले शहर पेशावर में शीर्ष स्तरीय क्रिकेट लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम खिलाड़ियों, प्रशंसकों और हितधारकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए समर्पित हैं, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में लीग में कुछ लुभावनी प्रतियोगिताएं देखी हैं।

अजमतुल्लाह उमरजई की दमदार पारी से अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 274 रनों का लक्ष्य, अटल भी चमके

इस्लामाबाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुक्रवार को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद जादरान और अटल के बीच 67 रन की साझेदारी हुई। इब्राहिम जादरान 28 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। रहमत शाह 21 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। सेदिकुल्लाह अटल 95 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाहिदी 49 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। नबी एक रन पर रन आउट हुए। गुलबदीन 12 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान ने 17 गेंद में 19 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान ने बनाए 273 रन अफगानिस्तान ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 273 रन बनाए हैं। सेदिकुल्लाह अटल (85) और उमरजई (67) ने बेहतरीन पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली दमदार पारी अजमतुल्लाह उमरजई ने 63 गेंद में 67 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और एक चौका लगाया।

दिल्ली कैपिटल्स महिला और मुंबई इंडियंस महिला के बीच आज होगी भिड़ंत

बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स महिला और मुंबई इंडियंस महिला के बीच विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 13वां मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं।   दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस महिला : मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में भी मजबूत स्थिति में है। टीम ने अब तक लगातार तीन मैच जीते हैं, जिसमें उनकी एकमात्र हार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वडोदरा में हुई थी। नैट सिवर-ब्रंट इस टीम की सबसे बड़ी ताकत रही हैं, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी कप्तान हरमनप्रीत कौर और युवा भारतीय खिलाड़ियों ने भी टीम को संतुलित बनाया है। हालांकि, टीम में कुछ कमजोरियां हैं, लेकिन सिवर-ब्रंट के ऑलराउंड प्रदर्शन ने इन्हें ढक दिया है। दिल्ली कैपिटल्स महिला : दिल्ली का यह सीजन अब तक मिला-जुला रहा है। हाल ही में गुजरात जायंट्स के खिलाफ आसान जीत ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है। उस मैच में जेस जॉनासन को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए प्रमोट करने का फैसला सही साबित हुआ था। हालांकि, कप्तान मेग लानिंग की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले सीजन में मुंबई के खिलाफ 45 से अधिक के औसत से रन बनाने वाली लानिंग इस बार अभी तक अपनी लय हासिल नहीं कर पाई हैं। दूसरी ओर, युवा ऑफ-स्पिनर संस्कृति गुप्ता ने हालिया मैच में प्रभावित किया है और अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड दोनों टीमों के बीच अब तक महिला प्रीमियर लीग में 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने तीन और दिल्ली ने दो में जीत हासिल की है। इस सीजन की शुरुआत में दिल्ली ने मुंबई को वडोदरा में रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया था। मुंबई बदला लेने की उम्मीद में होगी। पिच और वेदर रिपोर्ट एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, लेकिन स्पिनरों को भी यहां सफलता मिलती है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे पूरा मैच बिना किसी रुकावट के हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम संभवतः पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, ताकि लक्ष्य का पीछा करने की रणनीति बनाई जा सके। मुंबई के लिए अहम है यह मैच दोनों टीमें छह-छह अंकों के साथ मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन दिल्ली की एक अतिरिक्त हार उन्हें मुंबई से थोड़ा पीछे रखती है। अगर दिल्ली अपनी रणनीति को ढंग से लागू कर पाई, तो वह मुंबई को चुनौती दे सकती है। दूसरी ओर, मुंबई की गहराई और अनुभव उन्हें हल्की बढ़त देती है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 दिल्ली कैपिटल्स : शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, तितास साधु मुंबई इंडियंस : यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, जिन्तिमानी कलिता

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी: 28 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 139/3

लाहौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 का मैच 10 अफगानिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। मैच लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। 28 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 139/3 है। सेदिकुल्लाह अटल 70 और हशमतुल्लाह शाहिदी 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 28 ओवर में स्कोर 139/3 अफगानिस्तान ने 28वें ओवर में 8 रन बनाए। मौजूदा रनरेट: 4.96 रन प्रति ओवर बैटर: सेदिकुल्लाह अटल 70(83), हशमतुल्लाह शाहिदी 11 (31) बॉलर: एडम जम्पा 4-20-1  

चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बरस रहे , टूर्नामेंट का आधा सफर अभी बाकी, पाकिस्तान का हाथ यहां भी रहा खाली

नई दिल्ली पाकिस्तान की मेजबानी में हो रहे इस चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बरस रहे हैं। टूर्नामेंट का आधा सफर अभी बाकी है और इससे पहले ही एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगने का रिकॉर्ड टूट चुका है। अब तक 11 शतक दर्ज हो चुके हैं, जो इस बात का प्रमाण हैं कि पिचें बल्लेबाजों के लिए किसी शतक की खदान से कम नहीं हैं। जहां बल्लेबाज थोड़ी देर ठहर जाए तो फिर बिना किसी परेशानी के शतक बनाकर ही पवेलियन लौट रहा है। टूर्नामेंट में गुरुवार तक कुल नौ मैच खेले जाने थे, लेकिन बारिश के खलल की वजह से 7 मैच ही खेले जा सके हैं। यानी सिर्फ सात मैच की 14 पारियों में ही 11 शतक लगाए जा चुके हैं। इसका मतलब है कि इस एडिशन में लगभग हर 1.2 पारी में शतक लग रहा है। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम है। इंग्लैंड की मेजबानी में साल 2017 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में प्रत्येक 3 पारी में एक शतक लग रहा था। जो इस साल की तुलना में दो गुने से भी ज्यादा है। मेजबान की तरफ से शतक नहीं पाकिस्तान को 29 सालों के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। ऐसे में टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन पाकिस्तान की ओर से एक भी शतक नहीं आया। पाकिस्तान टूर्नामेंट में इकलौता देश रहा, जिसके किसी प्लेयर ने सेंचुरी नहीं बनाई। शतकों की इस रेस में न्यूजीलैंड सबसे आगे है। उसके तीन प्लेयर्स अब तक शतक लगा चुके हैं, जबकि भारत और इंग्लैंड के 2-2 बैटर्स शतक जमा चुके हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के तीन सबसे बड़े टोटल 356/5- ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 2025 351/8- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, 2025 347/4- न्यूजीलैंड vs अमेरिका, 2004 दो बार गए 150 का स्कोर हुआ पार सिर्फ शतक ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट में बड़े शतक लग रहे हैं। अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में किसी बल्लेबाज ने 150 का आंकड़ा नहीं छुआ था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में इंग्लिश बैटर बेन डकेट ने 165 रन बनाए थे। यह टूर्नामेंट में सबसे बड़े इंडिविजुअल स्कोर का रिकॉर्ड था। यह रिकॉर्ड चार दिन ही टिका। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ ही इस रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। उन्होंने बुधवार को 146 गेंद पर 177 रन की पारी खेली। स्ट्राइक रेट और ऐवरेज भी बेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि टूर्नामेंट का ओवरऑल स्ट्राइक रेट 90+ (91.58)। इंग्लैंड में 2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में 87.95 स्ट्राइक रेट से रन बने थे। जो अब दूसरा बेस्ट है। स्ट्राइक रेट के साथ टूर्नामेंट में बैटिंग ऐवरेज भी पिछले टूर्नामेंट्स की तुलना में बेस्ट है। बैटर्स 35.93 बैटिंग ऐवरेज से रन बना रहे हैं। यह सर्वाधिक है। साल 2017 का 35.73 बैटिंग ऐवरेज दूसरा बेस्ट है।

पाक के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर निशाने पर, आलोचों को सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर हर किसी के निशाने पर है। दरअसल, बाबर आजम की तुलना अकसर विराट कोहली से की जाती है, मगर बड़े मुकाबलों में इस पाकिस्तानी स्टार का बल्ला खामोश रहता है। चैंपियंस ट्रॉफी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ बाबर आजम का बल्ला खामोश रहा जिसके बाद पाकिस्तान के क्रिकेट पंडितों ने ही उनकी जमकर आलोचना की। अब उनके बचाव में सलमान बट आए हैं। उनका कहना है कि बाबर आजम विराट कोहली नहीं है, मगर वह पाकिस्तान के अब तक के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं। मिडिया पर बोलते हुए सलमान बट ने कहा, “9 शतकों और 29 अर्द्धशतकों के साथ उनका टेस्ट औसत 42.77 है। 19 शतकों और 35 अर्धशतकों के साथ वनडे औसत 55.50 है। T20I में उनका औसत 39.83 है, स्ट्राइक-रेट 129 है। कोई मुझे बताए कि क्या पिछले 20 सालों में पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी ने इन आंकड़ों को तोड़ा है।” उन्होंने आगे कहा, “समझदारी से बात करें। आपके पास कोहली या विलियमसन नहीं है। बाबर कोई कोहली नहीं है। लेकिन बाबर हमारे पास सर्वश्रेष्ठ है। अगर वह रन नहीं बना रहा है, तो उसे अब बैक-अप की जरूरत है। जब वह रन बना रहा है, तो भले ही आप उसे पसंद न करते हों, आपको दुनिया के सामने उसकी प्रशंसा करनी होगी।” बता दें, मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया है। टूर्नामेंट में टीम अपना जीत का खाता तक नहीं खोल पाई। न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान को उम्मीद थी कि वह जाते-जाते बांग्लादेश को तो हरा ही जाएंगे, मगर बारिश ने पाकिस्तान के इन अरमानों पर भी पानी फेर दिया।

अफगानिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला, जाने लाहौर की पिच का कैसा रहेगा मिजाज

नई दिल्ली अफगानिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 10वां मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 28 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम होने वाला है। अगर ऑस्ट्रेलिया आज जीतता है या फिर मैच बारिश की भेंट भी चढ़ता है तो भी कंगारू टीम अगले राउंड में अपनी जगह बना लेगी, वहीं अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। आईए एक नजर गद्दाफी स्टेडियम के रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं- अफगानिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अभी तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। टीमों ने सभी चार इनिंग्स में 300 रन का आंकड़ा पार किया है और उम्मीद रहेगी आगे भी बल्लेबाज यहां गेंदबाजों को डोमिनेट करते हुए नजर आएंगे। स्पिनरों को बीच के ओवर्स में कुछ मदद मिल सकती है वहीं पेसर्स की नजरें नई गेंद का फायदा उठाने पर होगी। कुल मिलाकर, बल्लेबाजों के लिए इस मैदान की पिच स्वर्ग से कम नहीं है। यहां वही टीम जीतेगी जो गेंदबाजी में कम रन खर्च करेगी। बात टॉस की करें तो यहां पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने चेज करते हुए जीता था, तो दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने स्कोर डिफेंड किया था। गद्दाफी स्टेडियम रिकॉर्ड और आंकड़े मैच- 71 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 36 (50.70%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 33 (46.48%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 44 (61.97%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 25 (35.21%) बिना परिणाम वाले मैच- 1 (1.41%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 356/5 पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 257 अफगानिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान एक भी बार ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाया है। दोनों टीमों के बीच 50 ओवर फॉर्मेट में अभी तक 4 मुकाबले खेले गए हैं और हर बार कंगारुओं ने जीत दर्ज की है। आज अफगानिस्तान के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बदल सकता है भारत का कप्तान, टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से 2 मार्च को

नई दिल्ली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से 2 मार्च को है। भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है ऐसे में यह मैच सिर्फ एक औपचारिकता ही है। ऐसे में हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इस मैच के लिए आराम दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट इस मुद्दे पर विचार भी कर रहा है। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को है ऐसे में टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा पर कम से कम दबाव बनाना चाहेगी। अगर रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ रेस्ट दिया जाता है तो शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में अपने कैप्टेंसी करियर का डेब्यू करेंगे। बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को रोहित शर्मा को डिप्टी यानी टीम का उप-कप्तान चुना गया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान जब रोहित शर्मा चोटिल होने के बाद मैदान छोड़कर गए थे तो कुछ देर के लिए गिल ने ही टीम की कमान संभाली थी। हालांकि कुछ देर बाद ही हिटमैन फील्ड पर आकर अपनी जिम्मेदारी संभालने लगे थे, मगर वह 100 प्रतिशत फिट नहीं दिखाई दे रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ने ही बुधवार को हुए बैटिंग प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया था। रोहित चोटिल थे तो गिल अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। हालांकि गिल ने गुरुवार को अलग से एक सेशन में हिस्सा लिया, जिसे देखने के बाद भारतीय फैंस ने राहत की सांस ली। कौन करेगा रोहित शर्मा को रिप्लेस? अगर रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में आराम दिया जाता है तो ऋषभ पंत की टीम में जगह बन सकती है। वहीं शुभमन गिल के साथ केएल राहुल पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें, टीम इंडिया के पास कोई बैकअप ओपनर नहीं है। पहले स्क्वॉड में यशस्वी जायसवाल का नाम था, मगर अंतिम समय में उन्हें ट्रैवलिंग रिजर्व में शामिल कर भारत ने वरुण चक्रवर्ती को टॉप-15 में जगह दी।

सुनील गावस्कर ने दिया सीधा जवाब, कब खेली जाएगी इंडिया वर्सेस पाकिस्तान बाइलेट्रल सीरीज?, जब तक बॉर्डर पर

नई दिल्ली एक दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। राजनीतिक मसलों की वजह से यह दोनों टीमें बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आती है। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी जिस पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था, वहीं टीम इंडिया तो 2005-06 में आखिरी बार पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तान अकसर भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने की इच्छा जताता रहा है, मगर भारत की ओर से कभी इसका पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं आया। इसका प्रमुख कारण बॉर्डर पर अशांति है। जब टीम इंडिया के लीजेंड सुनील गावस्कर से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने सुनील गावस्कर से हाल ही में स्पोर्ट्स सेंट्रल पर पाकिस्तानी क्रिकेट शो ‘ड्रेसिंग रूम’ में यह सवाल पूछा गया था और उन्होंने कहा था कि जब तक सीमा पर शांति नहीं हो जाती, तब तक द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की बहाली पर बात नहीं हो सकती। सुनील गावस्कर ने कहा “सच कहूं तो जब बॉर्डर पर शांति होगी। अगर बॉर्डर पर शांति है, तो मुझे लगता है कि दोनों सरकारें निश्चित रूप से कहेंगी, ‘देखिए, ठीक है, हमारे यहां कोई घटना नहीं हुई, बिल्कुल भी नहीं। तो चलिए कम से कम बातचीत से शुरुआत करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि कुछ बैक-चैनल कनेक्शन चल रहे होंगे। लेकिन आप देखना चाहते हैं कि जमीन पर और जमीन से बाहर क्या हो रहा है, क्योंकि हम घुसपैठ के बारे में सुनते हैं। यही कारण है कि भारतीय सरकार कह रही है, ‘देखिए, शायद जब तक यह सब बंद नहीं हो जाता, हमें कुछ भी करने या बात करने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।” पाकिस्तान और यूएई में जारी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पहले सिर्फ पाकिस्तान के पास थी, मगर जब बीसीसीआई ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया तो आईसीसी ने इस टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल के आधार पर कराया। यह टूर्नामेंट अब पाकिस्तान और यूएई में खेला जा रहा है।

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में आज ऑस्ट्रेलिया जीतता है या बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता

लाहौर  समीकरण बेहद आसान है… चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में शुक्रवार (28 फरवरी) को अगर ऑस्ट्रेलिया अगर जीतता है या बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो वह क्वाल‍िफाई कर लेगा. अफगानिस्तान अगर जीतता है तो वह आगे बढ़ जाएगा. बारिश के कारण मैच रद्द होने की स्थिति में अफगानिस्तान के 3 पॉइंट हो जाएंगे और उसे इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराना होगा. लाहौर में मैच के दौरान काले बादल मंडराएंगे और बारिश हो सकती है, ऐसी संभावना भी जताई गई है. यह तो रही समीकरण और मौसम की बात, लेकिन इस मुकाबले में अफगान‍िस्तान को ‘मैक्सवेल मोमेंट’ भी डराएगा. दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तान के ख‍िलाफ चोट से जूझते हुए, लड़खड़ाते हुए 201 रनों की अविस्मरणीय पारी खेली थी. एक समय ऑस्ट्रेलिया उस मुकाबले में 91 रन पर 7 विकेट खो चुका था, पर मैक्सवेल ने पैट कम‍िंस के साथ मिलकर अपनी टीम को चमत्कारिक जीत दिलाई थी. वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी से जब चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ग्लेन मैक्सवेल का सामना करने की उनकी टीम की प्लान‍िंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा- आपको लगता है कि हम सिर्फ मैक्सवेल के ख‍िलाफ खेलेंगे, हमारे पास पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए प्लान‍िंग है. मुझे पता है कि उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में वाकई अच्छा खेला था, लेकिन यह इतिहास का हिस्सा है. उसके बाद हमने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में हराया. हम पूरी विपक्षी टीम के बारे में सोचते हैं, सिर्फ़ एक खिलाड़ी के बारे में नहीं. हम ऑस्ट्रेलियाई टीम लिए तैयारी कर रहे हैं, केवल मैक्सवेल के लिए नहीं. मैक्सवेल ने 2023 वर्ल्ड कप की उस 201 रनों की पारी के ल‍िए 128 गेंदों का सामना किया और 21 चौके और 10 छक्के जड़े थे. दूसरे छोर पर खड़े कप्तान कम‍िंस ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 12 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेल‍िया vs अफगान‍िस्तान हेड टू हेड वैसे अफगानिस्तान ने कभी भी ऑस्ट्रेलिया को वनडे में नहीं हराया है, वहीं लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पिछले 5 वनडे मैचों में से 3 में कप्तानों ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है. देखा जाए तो अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज चार वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला अगस्त 2012 में शारजाह में आयोजित हुआ था. उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 66 रनों से जीत मिली थी. फिर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में पर्थ के वाका मैदान पर ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान की भिड़ंत हुई थी. उस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 275 रनों से जीता था. 2019 के वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया संग अफगानिस्तान की टक्कर हुई. ब्रिस्टल में खेले गए उस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच आखिरी वनडे मुकाबला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में खेला गया था. ज‍िसके बारे में हमने आपको इस खबर की शुरुआत में बताया. अफगान‍िस्तान ने इंग्लैंड को पटखनी दी… अफगानिस्तान कंगारू टीम के ख‍िलाफ मुकाबले में बहुत ही आत्मविश्वास के साथ उतरेगा, लाहौर में इंग्लैंड पर नाटकीय जीत से उसका आत्मविश्वास बढ़ा है. इब्राह‍िम जादरान की रिकॉर्ड-तोड़ 177 और अजमतुल्लाह उमरजई के ऑलराउंड प्रदर्शन ने उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें ज‍िंदा है. ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम से स्टार ख‍िलाड़ी गायब ऑस्ट्रेल‍िया की टीम पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों के बिना भी संतुल‍ित द‍िखी है. इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों का पीछा करते हुए उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की गहराई द‍िखाई. वहीं उनका आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था था. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में टॉस का हाल…. लाहौर ने 2022 से अब तक 10 वनडे मैचों की मेजबानी की है, जिसमें से पांच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें जीती हैं. इस दौरान औसत पहली पारी का स्कोर 300 है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 351 रनों का आसानी से पीछा किया, जबकि अफगानिस्तान ने 325 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया. मैच में बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन दूसरे हाफ में, जब मैच निर्धारित है, उस स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है. अफगान‍िस्तान और ऑस्ट्रेल‍िया की लाहौर में प्लेइंग 11 इंग्लैंड पर यादगार जीत के बाद उम्मीद है कि अफगानी टीम मुश्क‍िल से कोई  बदलाव करेगी. वहीं एक हफ़्ते के ब्रेक के बाद खिलाड़ी अच्छी तरह से आराम कर चुके होंगे. ऑस्ट्रेलिया अपने चार मेन गेंदबाजों के कॉम्ब‍िनेशन के साथ उतरेगी. ऐसे में लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट और ग्लेन मैक्सवेल बचे हुए ओवरों को शेयर करेंगे. अफगान‍िस्तान की संभावित प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन

आज अगर बारिश से धुला अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का मैच, तो कौन पहुंचेगा सेमीफाइनल में

लाहौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को हराने के बाद अब अफगानिस्तान की नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करके सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर होंगी. अफगानिस्तान अगर सेमीफाइनल में पहुंच जाती है तो यह लगातार दूसरा मौका होगा, जब अफगानी टीम लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करेगी. हालांकि, उसके लिए यह  इतना आसाना नहीं होने वाला है, क्योंकि उसके सामने ऑस्ट्रेलिया है. क्या है सेमीफाइनल का समीकरण स्टीव स्मिथ की अगुवाई में अगर ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हरा दिया तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि अफगानिस्तान के रास्ते बंद हो जाएंगे. लेकिन अगर अफगानिस्तान ने यह मैच जीत लिया तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ग्रुप बी से सेमीफाइनल में जाने वाली टीम दूसरी कौन सी होगी, इसका फैसला दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मुकाबले पर निर्भर करेगा. अगर अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, उसके बाद इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया तो ऐसी स्थिति में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के तीन-तीन अंक होंगे और जिसका नेट रन रेट बेहतर होगा, वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा. अगर मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो स्थिति और भी मजेदार हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के चार अंक होंगे और उसका सेमीफाइनल का स्थान पक्का होगा. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका को ऐसी सूरत में इंग्लैंड के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. अगर दक्षिण अफ्रीका हार जाती है तो उसे यह उम्मीद करनी होगी कि उसकी हार बड़ी ना हो, जिससे अफ्रीकी  टीम का रन रेट, अफगानिस्तान से बेहतर हो. ऐसी सूरत में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. कैसा रहेगा कराची का मौसम एक्यूवेदर के अनुसार, 28 फरवरी को बादल छाए रहेंगे. लेकिन बारिश की संभावना नहीं हैं. दिन के समय अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहने के पूर्वानुमान जताया गया है. क्वार्टर फाइनल होगा मुकाबला अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को लाहौर में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे, जिसमें दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए होड़ करेंगी. कई सालों से अफगानिस्तान को विश्व क्रिकेट में उभरती ताकत माना जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनके प्रदर्शन ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि अब उन्हें महज डार्क हॉर्स के तौर पर नहीं देखा जाता. बुधवार रात इंग्लैंड पर उनकी शानदार जीत ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में अपने पहले सेमीफाइनल के करीब पहुंचा दिया है. शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला वैश्विक मंच पर अपनी साख दिखाने का एक और मौका होगा. पिछले साल टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा, जहां उन्होंने पांच बार के विश्व चैंपियन पर अपनी पहली जीत हासिल की थी. ऐसी हैं दोनों टीमें अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, इकराम अलीखिल, नांगेयालिया खारोटे, नवीद जादरान. ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, तनवीर संघा.

दिल्ली कैपिटल्स ने खेला बड़ा दांव, आईपीएल से पहले हुई इस दिग्गज की वापसी, केविन पीटरसन बने मेंटर

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अपना मेंटर घोषित किया है। फ्रैंचाइजी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की।  आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। टूर्नामेंट के 18वें सत्र का कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जारी कर चुका है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी घोषणा कर दी है। गुरुवार को फ्रेंचाइजी की तरफ से बताया गया कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन आगामी टूर्नामेंट से पहले टीम से जुड़ेंगे। वह आईपीएल 2025 में बतौर मेंटर टीम का हिस्सा बनेंगे। दिल्ली की कोचिंग यूनिट में शामिल हुए पीटरसन आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होगी। दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान का आगाज 24 मार्च से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से केरगी। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग यूनिट में एक नया नाम जुड़ गया है। आगामी संस्करण में पीटरसन टीम के मुख्य कोच हेमंग बदानी, सहायक कोच मैथ्यू मॉट, गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल और डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव के साथ काम करते नजर आएंगे। पहले भी दिल्ली का हिस्सा रह चुके पीटरसन 44 वर्षीय बल्लेबाज आईपीएल में वापसी के लिए तैयार हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले भी क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन इस बार बतौर मेंटर टीम से जुड़े हैं। बात करें उनके आईपीएल करियर की तो उन्होंने पांच टीमों के लिए इस टूर्नामेंट में क्रिकेट खेला। वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का हिस्सा रहे। दिल्ली ने नहीं किया कप्तान का एलान दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक अपने कप्तान का एलान नहीं किया है। मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया था। अब टीम  को आगामी टूर्नामेंट से पहले कप्तान के नाम की घोषणा करनी है। इस दौड़ में अक्षर पटेल, केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस का नाम सबसे आगे शामिल है।  

चैम्पियंस ट्रॉफी में हार का मुद्दा पाकिस्तानी संसद में उठेगा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ देंगे बयान

इस्लामाबाद ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बड़ी फजीहत हुई है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की ही मेजबानी में खेला जा रहा है. मगर यह मेजबान टीम ग्रुप स्टेज से भी आगे नहीं बड़ सकी है. बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान टीम बगैर कोई मैच जीते टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. ऐसे में अब बड़ी खबर सामने आ रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब अपनी टीम की हार का मुद्दा संसद में उठाएंगे. वो इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर संसद में रखेंगे. पीएम शरीफ के राजनीतिक और सार्वजनिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने एक निजी चैनल पर यह जानकारी दी है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) के नेता राणा सनाउल्लाह ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम की अपमानजनक हार हुई और वो टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गई. इस पर शरीफ सरकार संज्ञान लेगी. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से हारते ही कटोरा थामने की नौबत चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होती ही टीम के लिए स्पॉन्सर तलाशना भी असंभव नजर आ रहा है. कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत ने रविवार को दुबई में पाकिस्तान को छह विकेट से रौंदा था फिर न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर खुद तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया ही भारत भी टॉप-4 में पहुंच गया. इसी के साथ ग्रुप ए से पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो गए. टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान भारत से हारने से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच के लिए गद्दाफी स्टेडियम में लोगों की शानदार भीड़ को देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी आत्मविश्वास से भरे हुए थे. बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘लोगों की प्रतिक्रिया और पाकिस्तान से इतर मैच का आनंद लेते देखना एक उत्साहवर्धक अनुभव था.’ लोग स्टेडियम आएंगे या नहीं 1996 के विश्व कप के बाद पाकिस्तान पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा था. फैंस को उम्मीद थी कि आठ टीमों की इस प्रतियोगिता में घरेलू टीम टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. अब पीसीबी के सामने एक समस्या ये भी है कि पाकिस्तान में बचे हुए मैच में दर्शकों की भीड़ स्टेडियम पहुंचती है या नहीं. ब्रांड वैल्यू पर पड़ेगा असर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वाणिज्यिक इकाई के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं भी खेलता है तो भी पीसीबी को वित्तीय रूप से कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा क्योंकि केवल गेट पर्ची और मैदान की आय के अन्य स्रोत ही प्रभावित होंगे, लेकिन संकटग्रस्त टीम की ‘ब्रांड वैल्यू’ पर असर पड़ने वाला है. भारत ने मारी पेट पर लात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने कहा,’हमें मेजबानी शुल्क, टिकट बिक्री सहित आईसीसी राजस्व में हमारा हिस्सा मिलने की गारंटी है, लेकिन अन्य मुद्दे भी हैं जैसे कि लोगों का इस बड़े टूर्नामेंट में रुचि खत्म होना और प्रसारणकर्ता द्वारा आधे भरे हुए स्टेडियम दिखाना आदि. और सबसे बड़ी चिंता यह है कि यहां क्रिकेट के प्रति दीवानगी के बावजूद भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट को एक ब्रांड के रूप में बेचना आसान नहीं होगा.

अपने साथियों के साथ रोहित का करीबी रिश्ता है टीम के लिए अच्छा, कप्तानी के इस अंदाज पर फिदा हैं शिखर धवन

नई दिल्ली पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना ​​है कि रोहित शर्मा पिछले कुछ वर्षों में कप्तान के रूप में परिपक्व हुए हैं। उन्होंने कहा कि अपने साथियों के साथ रोहित का करीबी रिश्ता है जो भारतीय टीम के लिए अच्छा है। काफी समय तक रोहित के सलामी जोड़ीदार रहे धवन ने कहा कि मुंबई का यह बल्लेबाज टीम को संभालने के लिए काफी अनुभवी है। धवन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ और ‘जियोहॉटस्टार’ पर विशेष सीरीज ‘द शिखर धवन एक्सपीरियंस’ में कहाकि 2013 से 2025 तक, 12 साल का अनुभव बहुत है। रोहित ने बहुत कुछ देखा है। वह जानता है कि दबाव की स्थिति में कैसे काम करना है, लड़कों को कैसे एकजुट करना है। शिखर धवन ने कहाकि एक कप्तान के रूप में वह परिपक्व हो गया है। वह जानता है कि कब नरमी बरतनी है और कब पीछे हटना है। यह एक अच्छा संतुलन है और लड़कों के साथ रोहित का रिश्ता अद्भुत है। धोनी ने बनाई थी ओपनिंग जोड़ी धवन ने 2013 आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के अपने सफर के बारे में भी बात की और रोहित के साथ अपनी नौ साल की सलामी साझेदारी को याद किया जो उसी टूर्नामेंट में शुरू हुई थी। बाएं हाथ के इस 39 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि रोहित को उनके साथ सलामी जोड़ीदार के रूप उतारने का विचार महेंद्र सिंह धोनी का था। धवन ने कहाकि उस सलामी जोड़ी पर फैसला उस मैच से आधे दिन पहले किया गया था। उस समय मैं भी नया था और मैं अपनी ही दुनिया में था। मैंने वापसी की थी और अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत थी। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने यह फैसला किया और रोहित को पारी का आगाज करने का निर्देश दिया। तब सोचा नहीं था ऐसा होगा शिखर ने कहाकि मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। मैंने सोचा कि अगर रोहित पारी का आगाज करते हैं तो हम साथ में बल्लेबाजी का आनंद लेंगे। हमें पहले मैच में बहुत अच्छी शुरुआत मिली। हमने बिना विकेट खोए 100 रन बनाए थे। धवन ने कहाकि हमने 10वें ओवर तक 30-35 रन ही बनाए क्योंकि विकेट से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारी जोड़ी इतनी बड़ी होगी और हम 10 साल तक साथ खेलेंगे। धवन ने रोहित के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की और कहा कि उनकी दोस्ती जूनियर क्रिकेट के दिनों से है। उन्होंने कहाकि हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और हमारी आपसी समझ और संवाद का स्तर बहुत ऊंचा है। मैदान पर और मैदान के बाहर हमारा रिश्ता एक जैसा है। हमने साथ खेला है, हमने कई श्रृंखला जीतने के बाद साथ में पार्टी की है। हम एक टीम के रूप में खेले हैं।

एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कीर्तिमानों की सूची, जानें पहले नंबर पर कौन सा देश काबिज

मुंबई क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का अपना-अपना अलग अंदाज है, लेकिन क्रिकेट प्रेमी तीनों ही फॉर्मेट को पसंद करते हैं। हालांकि, तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग टीमें टॉप स्थान पर हो सकती हैं। इस समय आईसीसी की टॉप टीमों में वनडे और टी20 में भारत का नाम शामिल है, जबकि टेस्ट में इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम कब्जा जमाए हुए है। इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेली जा रही है, जो वनडे फॉर्मेट में आयोजित हो रही है। वनडे फॉर्मेट का हमेशा से ही अलग जलवा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप का बेसब्री से फैंस इंतजार करते हैं। दरअसल, वनडे मैचों में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जो टूटे हैं। कई महान बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने वनडे में शतकों का अंबार लगाया है। कई ऐसी टीमें भी हैं, जिन्होंने वनडे में शतकों के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। पाकिस्तान की टीम ने लगाए कुल 229 शतक पाकिस्तान की टीम में कई बड़े खिलाड़ी रहे हैं। आज के समय में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी हैं। एक समय पर शाहिद अफरीदी, मोहम्मद यूनुस और मिस्बाह-उल-हक जैसे खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा थे। लेकिन पाकिस्तान में अब तक सईद अनवर का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका है। पाकिस्तान की पूरी टीम ने वनडे क्रिकेट में 229 शतक लगाए हैं। पाकिस्तान की ओर से सईद अनवर ने सबसे ज्यादा 20 शतक लगाए, जबकि बाबर आजम ने 19 शतक लगाए हैं। बाबर आजम जल्द ही सईद अनवर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगाए कुल 252 शतक वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने पाकिस्तान से ज्यादा शतक बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने वनडे क्रिकेट में 252 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट हमेशा से ही शानदार रहा है। सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफियां भी ऑस्ट्रेलिया के पास ही हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है, जिन्होंने 30 वनडे शतक बनाए। इसके बाद मैथ्यू हेडन का नाम आता है, जिन्होंने 18 शतक जोड़े हैं। भारत की टीम ने लगाए कुल 323 शतक दुनिया में वनडे क्रिकेट की सबसे सफल टीम भारतीय टीम रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में कुल 323 शतक लगाए हैं। भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर का नाम हमेशा से लिया जाता है, लेकिन अब इस रिकॉर्ड को विराट कोहली ने तोड़ दिया है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा वनडे शतक विराट कोहली ने लगाए हैं। विराट कोहली अब तक 51 शतक लगा चुके हैं, जबकि इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 50 वनडे शतक लगाए थे। यानी कुल मिलाकर सचिन और विराट ने मिलकर ही 100 शतक जड़ दिए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet