LATEST NEWS

शक्कर कारखाने द्वारा अब तक किसानों को कुल 50.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा होली त्योहार के पहले गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर होली के त्योहार से पहले गन्ना किसानों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने 7 मार्च 2025 को 5.22 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया।         पेराई सत्र 2024-25 के दौरान गन्ना किसानों को 315.10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया है। अब तक कारखाने द्वारा कुल 50.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिला है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में लगातार यह सुनिश्चित किया जा रहा कि गन्ना किसानों को भुगतान समय पर मिले।भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा इस सत्र में कुल 2.78 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई, जिससे 2.59 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ। यह सफलता क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी।        उप मुख्यमंत्रीविजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हक और सम्मान को सर्वोपरि मानती है। हमने सुनिश्चित किया कि होली से पहले किसानों को उनका मेहनताना मिले, ताकि वे खुशी और आत्मनिर्भरता के साथ त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार के इस कदम से गन्ना किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान परिवार अब होली को और हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।       उप मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गन्ना किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से मिठास घर-घर तक पहुंचती है। सरकार उनकी समृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों को उनके परिश्रम का पूरा मूल्य मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से उनकी आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो रही है। यह भुगतान किसानों के लिए न केवल एक आर्थिक राहत है, बल्कि होली के त्यौहार की मिठास को और बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

सीएम साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम स्थल पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, रायपुर महापौर एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 13वीं किस्त जारी की गई है। सम्मान सुविधा प्रणाली के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब ऑनलाइन मानदेय दिया जा रहा है, जो पहले नगद मिलता था। प्रदेश में लगातार सुशासन स्थापित किया जा रहा है। CM साय ने बताया कि महिला मड़ई में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां अब तक 20 लाख रुपये का व्यवसाय हुआ है। हमारी माताएं-बहनें अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हालिया चुनावों में महिलाओं ने अपनी शक्ति साबित की है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा। इस आयोजन के लिए मैं महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री और विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देता हूं। उल्लेखनीय है कि 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में महतारी वंदन योजना की प्रथम किश्त विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की गई थी। अब तक 12 किश्तों में 7,838 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की माताओं-बहनों को वितरित की जा चुकी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए ‘सम्मान सुविधा प्रणाली’ का शुभारंभ बता दें कि मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय भुगतान के लिए “सम्मान सुविधा प्रणाली” का शुभारंभ करेंगे। यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को डिजिटल और केंद्रीकृत प्रणाली के माध्यम से सीधे मानदेय का भुगतान करेंगे। इस प्रणाली में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियमित उपस्थिति दर्ज होगी, जिसके आधार पर उन्हें सीधे राज्य सरकार से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। यह प्रणाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान में सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी। छत्तीसगढ़ बनेगा ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ की मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित करने वाला पहला राज्य मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर उत्पीड़ित एवं संकटग्रस्त महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधा की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत वे ऑनलाइन एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री साय बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पोर्टल, इंफ्रा पोर्टल तथा स्थापना पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। साथ ही, बिलासपुर स्थित क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। महिला सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए “सखी वन स्टॉप सेंटर” की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का विमोचन भी किया जाएगा। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन जाएगा जो सखी वन स्टॉप सेंटर के सुचारू संचालन हेतु एक निर्धारित SOP लागू करेगा। महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिलेगा सम्मान कार्यक्रम में राज्य की 32 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 3 सर्वश्रेष्ठ सखी वन स्टॉप सेंटर, 2 नवा बिहान योजना के महिला संरक्षण अधिकारी सहित अन्य महिला सशक्तिकरण में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय महिला मड़ई: महिला उद्यमिता और स्वावलंबन का मंच महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 से 8 मार्च 2025 तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। इस मड़ई में महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से आईं महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपनी उत्पादित सामग्रियों का प्रदर्शन और विक्रय कर रही हैं। इसके साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष स्टॉल भी लगाए गए हैं। इस आयोजन के अंतर्गत प्रदेशभर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और महिला समूहों के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि वे महिला उद्यमिता और स्वावलंबन से जुड़े विभिन्न प्रयासों को नजदीक से देख और समझ सकें। महिला सशक्तिकरण का महाकुंभ: 50,000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई में पूरे प्रदेश से 50,000 से अधिक माताएं, बहनें और बेटियां शामिल होंगी। इस भव्य आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और आर्थिक स्वावलंबन को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। नारी शक्ति के सम्मान का महोत्सव यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का महोत्सव होगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचे, इसके लिए इस अवसर पर महिला समृद्धि संबंधित शासकीय योजनाओं के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।

भाजपा में अंतर कलह के चलते करना पड़ा हार का सामना, बागी प्रत्याशी नूतन चुने गए सभापति

कोरबा एक बार फिर भाजपा में अंतर कलह सामने आई है, जिसके चलते नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. यहां भाजपा के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर सभापति चुने गए. सभापति चयन के लिए बीजेपी कार्यालय में भाजपा के बड़े नेता मौजूद थे, जहां संगठन के निर्णय के आधार पर सहमति बनाई जा रही थी, लेकिन सभापति के लिए कई नाम सामने आए. काफी समय तक सभापति के नाम को लेकर गहमागहमी की स्थिति बनी रही. इस दौरान बंद कमरे में बीजेपी के सभी पार्षद थे. बीजेपी की ओर से सभापति चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक बनकर आए पुरेन्द्रर मिश्रा भी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इसके अलावा मतदान से पहले बंद कमरे में पार्षदों को समझने का प्रयास भी किया. इसके बावजूद भी किसी ने उसकी एक नहीं सुनी, वहीं बागी होकर नूतन से ठाकुर मैदान पर उतरे. भाजपा की अनुशासन की खुली पोल बताया जा रहा है कि बीजेपी ने संगठन की ओर से हितानंद अग्रवाल का नाम सामने रखा था, वहीं बागी होकर नूतन सिंह ठाकुर भी सामने आए और दोनों ने नामांकन फॉर्म भरा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने भी सभापति के लिए नामांकन भरा. तीनों के बीच सभापति को लेकर मतदान शुरू किया गया. कोरबा नगर निगम में 67 सीटें हैं, जिसमें बीजेपी 45 और कांग्रेस 11 और निर्दलीय 11 पार्षद हैं. सभापति चुनाव में कुल 68 मत पड़े. किसी एक ने वोट ही नहीं डाला, जहां चौंकाने वाला परिणाम सामने आया. बीजेपी के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर को 33 वोट मिले. वहीं बीजेपी के सभापति प्रत्याशी हीतानंद अग्रवाल को 18 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान को 16 वोट मिले. इस चौंकाने वाले परिणाम में बीजेपी की पार्टी अनुशासन की पोल खुल गई. सब मिलजुलकर काम करेंगे : श्रम मंत्री नवनिर्वाचित सभापति नूतन ठाकुर ने कहा कि उसने भाजपा से टिकट मांगा था. उसकी इच्छा थी सभापति चुनाव लड़ने की पर पार्टी ने उन्हें नहीं उतारा. इसके चलते वह निर्दलीय लड़ा और उसने जीत दर्ज की. श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि बीजेपी ने हितेंद्र अग्रवाल को सभापति के लिए मैदान में उतारा था, लेकिन बीजेपी के ही प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर भी मैदान में थे, जहां सभी पार्षद एकजुट होकर नूतन सिंह ठाकुर को जिताया. हम पार्षदों को चुना है. निश्चित ही भाजपा के हैं और सब मिलजुल कर काम करेंगे.

नगर पंचायत नई लेदरी में निर्दलीय प्रत्याशी बना उपाध्यक्ष

“लगातार तीसरी बार इंद्र कुमार पटेल ने 09 मतों से हेट्रिक जीत का बनाया रिकार्ड” मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगर पंचायत नई लेदरी के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इंद्र कुमार पटेल ने भाजपा प्रत्याशी निखिल यादव को 02 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। शासन के निर्देशानुसार यह चुनाव नगर पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 01 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भाजपा से निखिल यादव और निर्दलीय इंद्र कुमार पटेल ने आवेदन प्रस्तुत किया। संवीक्षा के बाद नामांकन वैध पाए गए और मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक मतदान संपन्न हुआ, जिसमें कुल 16 में से 16 निर्वाचित सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के पश्चात इंद्र कुमार पटेल को 09 और निखिल यादव को 07 मत प्राप्त हुए। इस तरह 02 मतों से जीतकर इंद्र कुमार पटेल उपाध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद निर्वाचन परिणाम की औपचारिक घोषणा की गई और विजयी प्रत्याशी को पीठासीन अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने पहला महिला थाना का फीता काटकर किया शुभारंभ

राजनांदगांव जिले में महिला दिवस पर पहला महिला थाना का उद्घाटन किया गया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फीता काटकर नए महिला थाना का शुभारंभ किया. जिला में नया महिला थाना खुलने से महिला प्रार्थी अपनी समस्या को आसानी से और बेझिझक रख सकेंगी. एसपी मोहित गर्ग ने उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा को नए थाने के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. महिला संबंधित अपराधों की संजीदगी से जांच कर कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने और महिलाओं की विशेष सुनवाई के साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला थाने की शुरूआत की गई है. महिला थाना में 1 प्रभारी, 2 महिला प्रधान आरक्षक, 3 महिला आरक्षक और 1 नगर सैनिक की तैनाती की गई है. महिलाओं की शिकायतों की बेहतर ढंग से सुनवाई हो और अपराध पंजीबद्ध हो यही इस नए थाने का उद्देश्य है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया. जिसके बाद  डॉ. रमन सिंह ने महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान एवं ससक्तिकरण के लिए महिला थाने से महिला बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया.

मुख्यमंत्री साय ने कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया। यह पुस्तिका आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की संयुक्त परिकल्पना है। इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष रितु जैन, आईपीएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति गौतम, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति साहू सहित तीनों एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान मचा हंगामा, एक वोट के अंतर से जीते भाजपा प्रत्याशी

बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा मच गया. बस बात केवल इतनी थी कि जिला पंचायत सभा कक्ष के लिए पीछे का दरवाजा खोलने दिया गया था. इस पर कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा मचाया. बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला था. कुर्सी हासिल करने के लिए एक-एक वोट के लिए संघर्ष था. आखिरकार भाजपा के राजेश सूर्यवंशी ने कांग्रेस समर्थित सतकली बावरे को एक वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए. जिला पंचायत के 17 सदस्यों में बीजेपी के 9 और कांग्रेस व निर्दलीय के साथ 8 सदस्य थे. वोट भी इसी संख्या के हिसाब से हुआ. अध्यक्ष पद की तरह उपाध्यक्ष पद पर भी कांटे की टक्कर हुई. बीजेपी की ललिता कश्यप कांग्रेस की स्मृति त्रिलोक श्रीवास को महज एक वोट से पराजित कर उपाध्यक्ष बनीं. ललिता कश्यप को 9 वोट मिले, वहीं स्मृति श्रीवास को 8 सदस्यों का ही समर्थन मिला.

खरहरा पिकनिक स्पॉट पर युवती के साथ दरिंदगी, घंटेभर के भीतर किया आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर मुंहबोले भाइयों और बहन के साथ पिकनिक स्पॉट घूमने गई युवती के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया. इतने पर भी मन नहीं भरा तो युवती को उसके भाई के साथ घर में बंधक बना लिया. किसी तरह भागने में कामयाब रहे भाई ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घंटेभर के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. घटना वाड्रफ नगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट की है. जानकारी के अनुसार, पिकनिक मनाने पहुंचे युवक-युवतियों के साथ पहले तो आरोपियों ने मारपीट की. इसके बाद एक जोड़े के भागने पर दूसरे जोड़े को घर में बंधक बनाकर रखा. इसके पहले आरोपी कुछ और घटना को अंजाम देते युवक मौके से भागने में कामयाब रहा, और पुलिस को सूचना दी. वाड्रफनगर पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुये तत्काल आरोपियों को पकड़ा. घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुनील है, जिसकी क्रिस्टोफर और राजपाल ने मदद की. फिलहाल, पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने कई सवालों को जन्म दिया है, जिसका जवाब मिलना बाकी है. मामले में पुलिस चौकी प्रभारी धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि घटना में युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद आरोपी सुनील व उसके दो अन्य सहयोगी साथी अगवा करके अपने घर ले आए थे. किसी प्रकार मुंहबोला भाई वहां से बचकर निकला, और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस नेएक घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

ई-ऑफिस के जरिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दौरे में भी फाइलों का किया निष्पादन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल के सदस्य हर लिहाज से काबिल हैं, लेकिन इनमें से वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अपना अलग ही स्थान हैं. आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए ओपी चौधरी ई-ऑफिस के जरिए फाइलों को निपटाकर दूसरों के लिए नजीर पेश कर रहे हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर किए अपने पोस्ट में रायगढ़ जाते हुए ई-ऑफिस के जरिए फाइलों के निष्पादन की तस्वीर शेयर की है. इसे उन्होंने बताया कि तकनीक के जरिये सुगम और प्रभावी प्रशासन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.

मुख्यमंत्री साय ने निवास कार्यालय में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी न केवल प्रखर राष्ट्रवादी थे, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के दृढ़ रक्षक भी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से पुनः जोड़ने का कार्य किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जूदेव जी जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के सशक्त प्रहरी थे। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज को उनका गौरव और पहचान लौटाने के लिए उन्होंने अनवरत संघर्ष किया। उनके प्रयासों से समाज में राष्ट्रवादी चेतना का प्रसार हुआ और छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से और अधिक जुड़ने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन में राष्ट्रवादी मूल्यों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य किया। उनकी दृढ़ता, निडरता और ओजस्वी नेतृत्व आज भी हम सभी को प्रेरित करता है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में हंगामा: समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज

सरगुजा उदयपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज हुई। जनपद सदस्यों के पहुंचते ही विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद सभी सदस्यों को जनपद सभा में पहुंचाया गया। इस बीच, कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव (TS बाबा) और विधायक राजेश अग्रवाल भी जनपद परिसर पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया के चलते जनपद परिसर और आसपास भारी गहमागहमी बनी हुई है। कुछ ही देर में जनपद सदस्य अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

सूरजपुर में सड़क हादसा: पेड़ में जा घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, 2 की मौत, एक महिला गंभीर

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, घटना  प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तीराहे पर घटी. हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि घायल महिला का इलाज अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

कोरबा में सड़क हादसे में आरक्षक की दर्दनाक मौत

कोरबा बाकी मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक पुलिस आरक्षक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जहां इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल इसकी सूचना 112 को दी गई। जहां उसे कटघोरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना बाकी मोगरा थाना पुलिस को दी गई। जहां घटना स्थल पर पहुंच पर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था। शुक्रवार की दिन रात वह खाना खाने के बाद नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने अपने गृह ग्राम कटघोरा से दीपका थाना बाइक से जा रहा था । बाकी मोगरा थाना अंतर्गत जवाली मुख्य मार्ग तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आ गया। खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। जहां राहगीरों की नजर पड़ने पर तत्काल उसे 112 के माध्यम से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना बाकी मोगरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक के सिर पर चोट आई थी। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद वाहन मौके से फरार हो गया है। जहां पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक की शादी हो चुकी है। पत्नी और दो बच्चे का पालन पोषण कर रहा था। इस घटना के बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनका बुरा हाल था। इस मामले में फिलहाल बाकी मोगरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौपा जाएगा। वह इस घटना के बाद पुलिस परिवार में शोक की लहर है।  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सीेएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं , महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त आज होगी जारी

रायपुर सीेएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की सभी नारीशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है. महिला दिवस के अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की जाएगी. इस अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की जाएगी. International Women’s Day पर CM के साथ दिखीं महिला विधायक बता दें, सीएम साय आज महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर के कुनकुरी रवाना हुए. रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान जशपुर की विधायक रायमुनी भगत और पत्थलगांव की विधायक गोमती साय भी नारीशक्ति के रूप में उनके साथ मौजूद रहीं. मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि बीजेपी में हमेशा महिलाओं का सम्मान हुआ है. राष्ट्रपति पद पर महिला है, देश भर में महिला सांसद और विधायक हैं. International Women’s Day: सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें. मुख्यमंत्री साय ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समानता, सम्मान और सुरक्षा का वातावरण बनाया जाए. CM साय ने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है. उन्होंने प्रदेश की उन्नति के लिए और सशक्त नारी, सशक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी को मिलकर अपने हिस्से का बहुमूल्य योगदान देने की अपील की. कुनकुरी में मेगा हेल्थ कैम्प की करेंगे शुरुआत वहीं उन्होंने अपने जशपुर दौरे को लेकर कहा कि वे कुनकुरी में स्व. दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प की शुरुआत करेंगे. साथ ही वे आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 350 से अधिक जोड़ियों के बंधन के भी साक्षी बनेंगे.

इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उपलब्धियों का सम्मान किया

रायपुर,  इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं के योगदान को मान्यता दी गई जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। विशिष्ट अतिथि – डॉ. मीरा बघेल, सेवानिवृत्त सीएमओ, मेडिकल कॉलेज * पूनम संजू जी, पत्ररकारिता एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति की प्रतिपादक – डॉ. अनामिका,गायनेकोलॉजिस्ट  बीजेपी पार्षद दुर्गावती वार्ड 49 – ऋतु परिहार, महिला एवं बाल विकास विभाग, – ⁠डॉ अनुराधा दूबे छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं छत्तीसगढ़ अभिनेत्री – प्रतिभा सिंह, अधिवक्ता – डॉ लीना रमन, प्रसिद्ध व्यवसायी – स्वप्निल मिश्रा जी,रास्ट्रीय सेविका समिति एवं शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद – ⁠डॉ. दिव्या फ्रांसिस रॉक्से        रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट.        रीजनल कैंसर सेंटर रायपुर. इनरव्हील क्लब सदस्य: – डॉ मंजूषा वेशम्पई डिस्ट.आई.एस.ओ – रेखा जैन, डिस्ट. सचिव – मंजुला श्रीश्री माल पूर्व डिस्ट चेयरमैन और पूर्व एसोसिएशन कोषाध्यक्ष * पूजा जैन, क्लब अध्यक्ष – शीला गुप्ता, क्लब सचिव – ⁠संगीता गोयल कोषा अध्यक्ष इस कार्यक्रम में सशक्तिकरण और एकता को बढ़ावा देते हुए महिलाओं की ताकत, और उनकी उपलब्धियों का सम्मान मोमेंटो और सर्टिफ़ाकेट देकर किया गया इस कार्यक्रम मैं क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे उपाधायक्ष सुषमा अग्रवाल क्लब एडिटर रुचिता राव आई एस ओ नेहा अग्रवाल , श्री मति नम्रता दूबे ,शारदा सिंह ,सोनिया नाथानी  निकिता साहनी अनीता बढ़वानी पुष्पा मालवीय प्रियंका मिश्रा पूजा अग्रवाल एकता अग्रवाल पूजा मोदी गीता जेठानी प्रज्ञा नायडू अलका गुप्ता प्रीति गुप्ता रूबी साओ

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet