LATEST NEWS

महिला पत्रकारों को मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया बल

 रायपुर मुख्यमंत्री निवास में महिला पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में तमाम महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में पत्रकारों से बातचीत की और पंच से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के बारे में बताया. इस दौरान एक वर्षों पुराना वाक्या सामने आया, जिसने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी. हुआ कुछ यूं कि मुख्यमंत्री का उनके राजनीतिक करियर का पूरा सफर बताने के बाद एक भाजपा महिला नेत्री खड़ी हुई और उन्होंने ये कहा कि इस सफर की चर्चा में मुख्यमंत्री जी एक वाक्या बताना भूल गए. भाजपा नेत्री डॉ किरण ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि उन्होंने अपने पिता जी से पटवा सरकार ( अविभाजीत मध्यप्रदेश सरकार) के कई किस्से सुने. इसमें सदन के अंदर का एक किस्सा उन्होंने सुना कि जब पहली बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक बने तो उनकी उम्र 26 वर्ष थी और महिला विधायकों में तत्कालीन विधायक रंजना बघेल सबसे युवा महिला विधायक थी. तो सदन एक बार किसी विधायक ने ये कहा था कि आप दोनो की शादी करवा देनी चाहिए. हालांकि इसके बाद महिला नेत्री ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री उनकी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी के नसीब में थे, इसलिए 7 जन्मों का रिश्ता अब उनके साथ जुड़ गया है. मुख्यमंत्री बोले- नारीशक्ति से मीडिया के चौथे स्तंभ को मजबूती मिलती है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और नारीशक्ति से इसे और भी मजबूती मिलती है. इस मौके पर न्यूज 24 MP-CG और लल्लूराम डॉट कॉम की प्रोडक्शन हेड ज्योति सिंह, कंटेंट एडिटर त्रिशा अग्रवाल और प्रियंका साहू समेत तमाम महिला पत्रकारों को भी सीएम साय ने सम्मानित किया. पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से महिला सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की और उनके लिए अलग से एक टूर प्लान करने की अपील की. वहीं इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती ज्योति सिंह ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाली सम्मान निधि की योजना के दायरे को शासन को बढ़ाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसका लाभ वर्तमान में बहुत कम पत्रकारों को ही मिल पाता है, इसलिए इसके दायरे को बढ़ाने से अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को भी इसका लाभ मिल सकेगा.

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की शूटिंग का वीडियो इंटरनेट वायरल

मुंबई हर्षद चोपड़ा के सभी फैंस के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि एक्टर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। जी हां, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से बाहर निकलने के बाद से टेलीविजन स्क्रीन से दूर रहने के बाद, हर्षद अपने फैंस के लिए एक नए रोल में वापस आने के लिए तैयार हैं। फैंस के पसंदीदा एक्टर को उनकी एक्टिंग और अच्छे लुक्स के लिए पसंद किया जाता है। वो इस बार शिवांगी जोशी के साथ दिखाई देंगे। न केवल उनकी वापसी बल्कि स्टार शिवांगी जोशी के साथ उनकी जोड़ी बनने को लेकर भी फैंस एक्साइटेड हैं। अब, उनके आगामी प्रोजेक्ट के लिए दोनों की शूटिंग का एक नया वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। एक्स पर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का एक साथ शूटिंग करते हुए एक वीडियो जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो से ऐसा लगता है कि दोनों प्यारे एक्टर्स आधी रात को कार में एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। शॉट के बीच में, यह देखा जा सकता है कि कैसे हर्षद और शिवांगी बातचीत में व्यस्त हैं। जबकि रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है, इस वीडियो में शिवांगी का चेहरा क्लियर नहीं है। हालांकि, जैसे-जैसे उनके काम करने के बारे में चर्चा थी, फैंस को यकीन है कि हर्षद के बगल में शिवांगी ही बैठी हैं। फैंस की खुशी चरम पर सोशल मीडिया पर इस क्लिप के वायरल होने के बाद फैंस ने इस नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी के लिए प्यार दिखाना शुरू कर दिया। एक ने इस वीडियो पर कमेंट किया- पूरी ज़िंदगी इस दिन का इंतज़ार कर रही थी। दूसरे ने लिखा- वाह हमेशा के लिए कमाल हर्षद चोपड़ा। ‘बड़े अच्छे लगते हैं फिर से’ इस आगामी शो के बारे में बात करें तो हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के इस सीरियल का टाइटल कथित तौर पर ‘बड़े अच्छे लगते हैं फिर से’ है। अनजान लोगों के लिए बता दें कि ऐसा कहा जा रहा था कि इस शो का नाम ‘बहारें’ होगा, लेकिन हाल ही में आई खबरों के अनुसार, शो का टाइटल बदल दिया गया है। ‘बड़े अच्छे लगते हैं फिर से’ ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का चौथा वर्जन होगा, जिसमें साक्षी तंवर और राम कपूर लीड थे।

कांग्रेस के जीत के दावे पर उपमुख्यमंत्री साव का हमला, कहा- झूठे दावे करना कांग्रेस की आदत

रायपुर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के जीत के दावों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि झूठे दावे करना कांग्रेस की आदत है. विधानसभा, लोकसभा, नगरी निकाय और जनपद में भी झूठे दावे किए.  जन सरोकारों से कांग्रेस ने अपना नाता तोड़ दिया है. इसलिए कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा हुई है. आबंटन के बाद उद्योग नहीं लगाने वालों की जमीन वापस ली जाएगी औद्योगिक क्षेत्र में जमीन आबंटन के बाद उद्योग नहीं लगाने वालों पर रिकवरी की कार्रवाई पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि औद्योगिक उपयोग के लिए जमीन आबंटन का एक नियम है. इसके लिए समय निर्धारित होता है. उसे जमीन पर उद्योग आरंभ नहीं होने पर वह जमीन वापस ली जाती है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जो काम नहीं कर रहे हैं, उनसे आबंटित जमीन वापस ली जाएगी, क्योंकि दूसरे लोग भी इंतजार में रहते हैं. सरकार उस पर कार्यवाही करेगी. जनता से दूर हो चुकी कांग्रेस : उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के दिल्ली दौरे और कांग्रेस के संगठन बदलाव को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दशा और दिशा सब बुरी है. कुछ भी कर ले कुछ नहीं होने वाला जनता दूर हो चुकी है. कांग्रेस से कांग्रेस ने जनहित को कभी अपना मुद्दा नहीं बनाया. केवल एक ही परिवार की चाकरी करते हैं. इसलिए जनता दूर जा चुकी है, कांग्रेस कुछ भी कर ले लाभ नहीं होने वाला.

मनेन्द्रगढ़ में तीसरी पीढ़ी की राजनीति का उदय, पहले दादा- फिर पिता अब पोता बना उपाध्यक्ष

मनेन्द्रगढ़ शहर सरकार की सियासत में एक परिवार की तीसरी पीढ़ी की राजनीति का उदय हुआ है. 22 साल के युवा अभिषेक पांडेय ने नगर पंचायत झगराखांड के उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर अपनी तीसरी पीढ़ी को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाया. झगराखांड नगर पंचायत जब 1980 में झगराखांड नगरपालिका था, तो यहां के पहले अध्यक्ष स्व. जीएन पांडेय थे. वे 1980 से 1996 तक झगराखांड नगरपालिका के अध्यक्ष रहे. इसके बाद 2004 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में जीएन पांडेय के पुत्र रजनीश पांडेय नगर पंचायत झगराखांड के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. रजनीश पांडेय 2019 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी अध्यक्ष निर्वाचित हुए. इस बार नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष पद की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गई, जिसके चलते रजनीश पांडेय ने अपने बेटे अभिषेक पांडेय को पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ाया और उन्होंने जीत हासिल की. शनिवार को हुए उपाध्यक्ष चुनाव में अभिषेक ने जीत दर्ज कर एमसीबी जिले के सबसे युवा नगर पंचायत उपाध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त किया. साथ ही, उन्होंने अपनी पारिवारिक राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया. अभिषेक पांडेय का कहना है कि वे अपने स्वर्गीय दादा और पिता की तरह जनसेवा के कार्यों में आगे रहेंगे.

19 गायों की मौत, अफसरों ने संचालक को फटकार, पशु चिकित्सक को नोटिस थमाया

गरियाबंद कोपरा गौशाला में 19 गायों की मौत हो गई. मृत गायों को पैरी नदी के किनारे एक-एक करके फेंका जा रहा था. बदबू फैलने के बाद प्रशासन तक इसकी शिकायत पहुंची. राजिम एसडीएम विशाल महाराणा टीम के साथ जांच करने पहुंचे. टीम ने पाया कि मौजूद 150 गायें भी चारे के अभाव में भूखी हैं. अफसरों ने संचालक मनोज साहू को फटकार लगाया है, साथ ही गौशाला के निरीक्षण के जिम्मेदार पशु चिकित्सक को नोटिस थमाया जा रहा है. जांच में यह भी पाया गया कि चरवाहे और केयरटेकर को दो माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिसके चलते गौवंश की देखभाल नहीं हुई. मामले के बाद अब जिला प्रशासन ने गौशाला संचालन की जवाबदारी दूसरी संस्था को देने की तैयारी कर ली है. वीएचपी का आरोप है कि गायों की मौत उन्हें चारा न मिलने से हुई है. ऐसे आई हकीकत सामने पिछले दो महीने से बिना चारा-पानी के तड़प रही गायों की हकीकत तब सामने आई, जब विहिप कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर गायों की लाश फेंके जाने की घटना को संज्ञान में लिया और इसकी तहकीकात करते हुए गौवंशों से साथ हो रही दुराचार को उजागर किया. घटना को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, जिसके बाद देर रात मौके पर पहुंचे प्रशासन ने जब गौशाला का निरीक्षण किया, तो 19 गायें मर चुकी थीं, जबकि 150 मवेशी भूख से कमजोर होकर जमीन पर पड़े थे. जैसे ही चारा डाला गया, गायें टूट पड़ीं, कुछ तो खड़े होने लायक भी नहीं थीं. मंजर देखकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए. संचालक की लापरवाही से हुई गायों की मौत जांच में पता चला कि चरवाहों को दो महीने से वेतन नहीं मिला, इसलिए वे काम छोड़कर चले गए. गौशाला का संचालन करने वाली संस्था की लापरवाही उजागर होने पर संचालक मनोज साहू को तलब किया गया है और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है. एक माह के भीतर 45 से ज्यादा गौवंश की हुई मृत्यु – विहिप मोहित साहू जिला संयोजक बजरंग दल, डिगेश्वर वर्मा विभाग मंत्री विहिप ने कहा कि गौशाल में पर्याप्त चारे की व्यवस्था नहीं थी. एक माह के भीतर 45 से ज्यादा गौवंश की मृत्यु हुई है. लापरवाही ऐसी की मृत के बाद विधिवत अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया. लापरवाह संचालक व अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाए. गौशाला संचालक के लिए नगर पंचायत के सुपुर्द किया जाए. नदी के किनारे मिला मृत गायों का ढेर इधर पैरी नदी किनारे 19 सड़ी-गली लाशें मिलीं, जिन्हें गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाया जा रहा था. विहिप ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. प्रशासन ने फिलहाल गौशाला का संचालन दूसरी संस्था को सौंपने का फैसला किया है. गरियाबंद कलेक्टर ने घटना के बाद सीएमओ, संस्था प्रमुख और स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं. एसडीएम विशाल महाराणा ने इस पूरे मामले को लेकर संस्था प्रमुख को दस्तावेजों के साथ संचालक को तलब किया है.

धर्मांतरण को लेकर रायपुर में बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ है. टाटीबंध इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण आरोप लगाते हुए एक घर पर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. जानकारी के अनुसार, टाटीबंध स्थित एक घर में धर्मांतरण कराने की जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली, तो वे मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे और इसका विरोध किया. देखते ही देखते माहौल गरमा गया और पूरे मामले हिंसक होता गया. विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और विशेष समुदाय के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान कई महंगी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारी भी पहुंचे, जिन्होंने हालात को संभालने का प्रयास किया. इस विवाद के दौरान कुछ लोग घर में फंसे हुए थे. पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर अपनी गाड़ियों में बैठाया और वहां से रवाना किया. इसी बीच बजरंग दल ने मौके पर मंदिर बनाने की मांग की है. मामले में सिटी एएसपी लखन पटले ने कहा कि स्थिति को समझा जा रहा है, हालात अब काबू में है. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई थी.

छत्तीसगढ़ में मस्जिदों से मांगी गई आय-व्यय की रिपोर्ट, वक्फ बोर्ड की संपत्ति का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष कदम

रायपुर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के हिसाब-किताब के बाद अब मस्जिदों को भी आय-व्यय के एक-एक रुपये की जानकारी देनी होगी। अभी तक मस्जिदें इससे मुक्त थीं। राज्य वक्फ बोर्ड ने 1,223 मस्जिदों के मौलानाओं को ऑडिट कराने का आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ में 1,800 से अधिक छोटी-बड़ी मस्जिदें हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें ही आदेश जारी किया गया है, जिनकी आमदनी ज्यादा है। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का कहना है कि मस्जिदों की राशि के दुरुपयोग की लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। बैंक में अपना खाता खुलवाना हेागा इसलिए आय-व्यय में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। मस्जिदों को बैंक में अपना खाता खुलवाना होगा। वक्फ बोर्ड की ओर से पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इसमें मौलाना को आमदनी और खर्च का हिसाब डालना जरूरी होगा। तीन साल तक ऑडिट नहीं दिया तो जेल बोर्ड ने कहा है कि यदि तीन साल तक ऑडिट नहीं है, तो जिम्मेदार को जेल तक जाना पड़ सकता है। वक्फ बोर्ड अपनी संपत्ति से होने वाली कमाई और मस्जिदों की आमदनी से 30 प्रतिशत राशि शिक्षा पर खर्च करेगा। बोर्ड का अनुमान है कि बड़ी मस्जिदों में महीने की कमाई डेढ़ लाख और वर्षभर में 15 से 20 लाख रुपये तक होती है। छह मुतवल्लियों को हटाया मस्जिदों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान समाज के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई थी। इस बार में बोर्ड ने मुतवल्लियों को नोटिस देकर जवाब मांगा था। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर बोर्ड ने छह मुतवल्लियों को पद से हटा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन समारोह आयोजित

जिले के आंगनबाड़ी आश्रम छात्रावास की महिला कर्मचारियों को मिली धुएं से मुक्ति राज्य के विकास में महिलाओं का योगदान बराबर है कलेक्टर अजीत वसंत रायपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में महतारी वंदन सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके तहत महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।  रेडी टू ईट योजना को पुनः शुरू किया गया है, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, छात्रावासों और आश्रमों में लकड़ी के चूल्हों के स्थान पर गैस सिलेंडर की व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं को धुएं से राहत मिलेगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहें है। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने सिलाई मशीन, साइकल सहित अन्य सामग्रियों हेतु खाते में राशि दी जा रही है।  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं का बराबर योगदान है। हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि वे प्रशासनिक कार्यों में भी आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा की महिलाओं को अपने पैरो पर खड़ा होने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह ने कहा कि अब महिलाओं का उत्थान केवल एक चर्चा का विषय नहीं रह गया है, बल्कि वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी से सशक्तिकरण को और बल मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना से लाभांवित महिलाओं ने अपना अनुभव साझा किया।

ACB और EOW की टीम ने सुकमा के डीएफओ समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी की छापेमारी

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. बीजापुर में सहायक आयुक्त के सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर ACB ने दबिश दी है. जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान में भी छापेमारी की गई. इसके अलावा उनके दो रिश्तेदारों के बैलाबाजार और धरमपुरा स्थित एक अन्य मकान में भी ACB की टीम पहुंची हुई है. इसके साथ ही ACB और EOW की टीम ने सुकमा के डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ ब्लॉक में भी कई ठिकानों पर पूछताछ की जा रही है. बस्तर संभाग में कार्रवाई के लिए रायपुर से ACB और EOW की टीम पहुंची हुई है. फिलहाल, जिन-जिन स्थानों पर ACB और EOW की टीम ने दबिश दी है, वहां जांच जारी है.

छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग का होगा गठन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग के गठन की घोषणा की है। यह आयोग राज्य में उद्यमशीलता की संस्कृति को मजबूत करेगा और रोजगार सृजन की संभावनाओं का अध्ययन करेगा। इसके तहत युवाओं के कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण के लिए कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा आज राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए की। इस अवसर पर उन्होंने मंच की ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित पुस्तक “स्वदेशी की विकास यात्रा” का विमोचन भी किया। स्वदेशी अपनाना विकसित भारत की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत @2047” के निर्माण के लिए हमें स्वदेशी को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच हमेशा से आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने की वकालत करता रहा है। साय ने कहा कि भारत एक विशाल और संपन्न देश है। यहाँ प्रचुर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं, और साथ ही हमारे पास विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी है। यह हमें न केवल एक विशाल उपभोक्ता बाजार प्रदान करता है, बल्कि नवाचार और औद्योगिकीकरण के लिए भी असीम संभावनाएँ खोलता है। वैश्विक परिदृश्य में आ रहे बदलावों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यवस्था में आ रहे परिवर्तनों को देखते हुए स्वदेशी जागरण मंच जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। मेक इन इंडिया से आत्मनिर्भर भारत की ओर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “मेक इन इंडिया” अभियान ने भारत में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को संरक्षण और समर्थन प्रदान किया। आज भारत लगभग हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है। हमने अपने उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया, उन्हें आवश्यक सुविधाएँ दीं और इसका परिणाम यह हुआ कि हम अब न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि वैश्विक बाजार में भी मजबूती से उभर रहे हैं। बस्तर क्षेत्र में स्वदेशी उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और विकास के लिए स्वदेशी जागरण मंच की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई नीतियों और सुरक्षा बलों के प्रभावी प्रयासों के कारण नक्सलवाद अब बहुत सीमित क्षेत्र में सिमट गया है। अब समय आ गया है कि स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से इन क्षेत्रों में उद्योग-धंधे स्थापित किए जाएँ, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और वे नक्सलवाद की ओर न जाने पाएं। नई औद्योगिक नीति: रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को प्रदेश की प्राकृतिक संपदा और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इस नीति में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है ताकि उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाया जा सके। स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएँ भी चलाई जा रही हैं। उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा, श्रेष्ठ उद्यमियों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यमियों को “उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा और नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को सरकार हर संभव सहायता देगी। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर. सुंदरम, अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल, छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, देश के प्रतिष्ठित उद्यमी, प्रोफेसर, कुलपति, आर्थिक विशेषज्ञ और स्वदेशी जागरण मंच तथा स्वावलंबी भारत अभियान के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब न केवल एक औद्योगिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है, बल्कि स्वदेशी को अपनाकर “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को और मजबूत कर रहा है।

रन फॉर मान का सफल आयोजन, 1000 छात्रों ने लगाई दौड़

रायपुर यंग इंडियंस (Yi) रायपुर द्वारा “रन फॉर मान” का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना था. इस विशेष आयोजन में लगभग 1000 छात्र, जिनमें 50 विशेष रूप से सक्षम छात्र भी शामिल थे. उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को तोड़ने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पुश-अप चैलेंज, जुम्बा सेशन और चेयरपर्सन गौरव अग्रवाल के उद्घाटन संबोधन के साथ हुई. मुख्य आकर्षण रहा यंग इंडियंस के सदस्यों द्वारा रन फ्लैग-ऑफ, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए दौड़ पूरी की. दौड़ के समापन के बाद, मुख्य अतिथि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह का स्वागत किया, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुली बातचीत की जरूरत को उजागर करते हुए प्रेरणादायक भाषण दिया. इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को मोमेंटो वितरित किए गए और अंत में को चेयरपर्सन पंकज सोमानी द्वारा धन्यवाद भाषण दिया गया, जिसमें सभी सहयोगियों के योगदान को सराहा गया. इस पहल ने छात्रों, शिक्षकों और समुदाय को एक मंच पर लाकर जागरूकता, समावेशिता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया. यंग इंडियंस (Yi) रायपुर भविष्य में भी ऐसे प्रभावशाली आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

बलौदाबाजार नगर में भारी गहमा-गहमी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ

बलौदाबाजार बलौदाबाजार नगर में शनिवार का दिन भारी गहमा-गहमी वाला रहा. एक ओर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा कार्यालय में जमकर बवाल हुआ, तो दूसरी तरफ नगरपालिका शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्षदों ने आमंत्रण पत्र में उनके वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अलग से नगरपालिका कार्यालय में शपथ ग्रहण किया. इन सबके बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र की जनता ने पहले दो बार और एक बार मेरी पत्नी, स्वर्गीय अंजु जैन को नेतृत्व प्रदान किया था. अब पुनः चौथी बार मुझे नगर विकास का दायित्व सौंपा गया है. इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है, इसलिए काम ऐसा होगा कि भाजपा के साथ मेरा भी नाम हो. बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम राजनैतिक विवादों में घिरा रहा. बता दें कि जहां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जीते भाजपा प्रत्याशी और पार्षदों को शपथ दिलाने की व्यवस्था जिला ऑडिटोरियम में की गई थी, जहां प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया. वहीं कांग्रेस पार्षदों को नगर पालिका के सभाकक्ष में पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित अन्य की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई. दरअसल यह विवाद की स्थिति आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं होने के बाद बनी. अलग-अलग शपथग्रहण बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता ने दोनों स्थानों पर अध्यक्ष सहित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हालांकि इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा के प्रभाव में प्रशासन पर काम करने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि आमंत्रण पत्र में उनके नेताओं का सम्मान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्होंने ऑडिटोरियम में आयोजित शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया. कांग्रेस ने कलेक्टर से अलग से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराने की मांग की थी, जिसे मानते हुए नगर पालिका के सभाकक्ष में कांग्रेस पार्षदों के लिए शपथ समारोह आयोजित करने की व्यवस्था की गई. हालांकि इस घटनाक्रम के बाद अब शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस समय हमारे छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार थी और अब नगर पालिका में जीतने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. उन्होंने कांग्रेस के बहिष्कार पर कहा कि यह आयोजन प्रशासन के तरफ से किया गया था, जिसमें सभी को आना चाहिए था. नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगर पालिका की जो मूलभूत समस्याएं हैं सड़क, बिजली, पानी को उसे दूर करने का काम किया जाएगा. कांग्रेस के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच है सभी को आमंत्रण दिया गया था. इस विवाद पर कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन ने आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं था. और भाजपा ने नगर की स्वस्थ परंपरा को दूषित करने का प्रयास किया है हम धन्यवाद देते हैं कलेक्टर दीपक सोनी को जिन्होंने हमारी मांग मानकर अलग से शपथग्रहण कराया. कांग्रेस विकास की सोच रखती है नगर का विकास होगा और यदि गलत हुआ तो पुरजोर विरोध करेंगे.

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में 10 मार्च को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन

कवर्धा, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कवर्धा में नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन योजना के तहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 10 मार्च, सोमवार को प्रातः 09:30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सरोदा बांध रोड, ग्राम तारो (खैरबना), कवर्धा में आयोजित होगा। यह मेला आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान कर सकता है । इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया गया है। जिले के समस्त शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह मेला युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की है।

स्व सहायता समूह की महिलाएं बना रही होली के लिए फूलों और सब्जियों से हर्बल गुलाल

रायपुर  बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पंचायत भैरमगढ़ के शिविर में रहने वाली कई महिलाओं की जिंदगी को जहां नक्सलियों ने बेरंग कर दिया था।  अपनी जान बचाने के लिए इन महिलाओं ने अपना गांव छोड़ दिया और अब हर्बल गुलाल बनाकर लोगों की जिंदगी में रंग घोल रही हैं। यह काम ये महिलाएं पिछले पांच सालों से बिना किसी परेशानी के कर रही हैं और आने वाले सालों में इसे करने की बात कह रही हैं। बीजापुर जिले के भैरमगढ़़ में बिहान कार्यक्रम के अंतर्गत माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलएं पिछले पांच सालों से हर्बल गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस बार बीजापुर के लोग इनके बनाए हर्बल रंगों और गुलाल से होली खेलेंगे। इन महिलाओं के बनाए हर्बल गुलाल की डिमांड भी काफी अधिक है। कई लोग इनको गुलाल का ऑर्डर भी दे रहे हैं। इधर जनपद पंचायत सीईओ पुनीत राम साहू ने बताया कि महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसका फायदा उठाते ये महिलाएं पिछले पांच सालों से गुलाल बनाकर बाजार में बेचकर इसका फायदा उठा रही हैं। हर साल करीब 50 किलो से ज्यादा गुलाल बेचकर अपने परिवार का भरण भोषण कर रही हैं। इस समय इस समूह में 10 महिलाएं हैं। अलग-अलग फूलों से तैयार हो रहा हर्बल गुलाल  इस स्वसहायता समूह की महिलाएं होली के लिए अलग-अलग फूलों और सब्जियों से रंग तैयार कर रही हैं। ये महिलाओं पालक भाजी, लाल भाजी, टेसू के फूल, गेंदा फूलों से हर्बल गुलाल तैयार कर रहीं है।  इन महिलाओं को पहले से ही प्रशासन की ओर से ट्रेनिंग दी गई है। पिछले  पांच सालों में अब तक ये महिलाएं तकरीबन 150 किलो गुलाल बेच चुकी हैं.। खास बात यह है कि ये हर्बल गुलाल लोगों के चेहरे पर नुकसान नहीं पहुंचाता। यही कारण है कि लोग पहले से ही इसका ऑर्डर दे कर हर्बल गुलाल मंगवा रहे हैं। विकास खंड परियोजना प्रबंधक रोहित सोरी ने बताया कि समूह की महिलाएं इतामपार गांव जो इंद्रावती नदी के उस पार वहां की रहने वाली है। नक्सल हिंसा के चलते इन महिलाओं ने गांव को छोड़ दिया है और इस समय भैरमगढ़ के शिविर कैँप में रह रही हैं। इन महिलाओं को जिला प्रशासन के द्वारा रहने की सुविधा दी गई है। सोरी ने बताया कि इसके अलावा ये महिलाएं अलग- अलग व्यसाय कर जीवन यापन कर रही हैं।   हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा  स्व सहायता समूह की अध्यक्ष फगनी कवासी और सचिव अनीता कर्मा ने बताया कि पहले हर्बल गुलाल बनाने की ट्रेनिंग जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी। यहां बनाया गए रंग पूरी तरह से प्राकृतिक हैं। हम फूल की पंखुड़ियां, पालक भाजी, लाल भाजी,हल्दी, बेसन पलाश के फूलों से अलग-अलग रंग तैयार कर रहे हैं। हमारे बनाए हर्बल गुलाल की डिमांड भी काफी ज्यादा है। इसके चलते हम पिछले पांच  सालों से यह काम कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि जिला पंचायत के साथ ही मार्केट में भी जगह-जगह स्टॉल लगाकर इनका गुलाल बेचा जा रहा है। इससे अच्छी आमदनी भी हो रही है।

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 10 मार्च को जॉब फेयर का आयोजन

रायपुर नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा सोमवार, 10 मार्च को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें। बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में सोमवार, 10 मार्च सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड रायपुर और सेव माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रजेंटेटिव एवं कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 190 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कितनी मिलेगी सैलरी? बता दें कि चयन के पश्चात आवेदकों को उनके पद के अनुसार ₹8,300 से ₹30,000 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। नोट: इन पदों पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, स्वयं के दुपहिया वाहन का लाइसेंस, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता व अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet