LATEST NEWS

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने की सौजन्य भेंट पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने की सौजन्य भेंट रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सिंधु अमरधाम तीर्थ, बिलासपुर के पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने पूज्य संत श्री लालदास साहेब का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने टीम इंडिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले वर्षों में भी इसी जोश और जज्बे के साथ देश को गौरवान्वित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला दिवस पर महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने जनसंपर्क विभाग की अपर संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक श्रीमती अंजू नायक, उप संचालक सुश्रुति ठाकुर, सहायक संचालक  डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक सुसंगीता लकड़ा, सहायक सूचना अधिकारी श्रीमती वर्षा ठाकुर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया । मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों ने राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी प्रतिबद्धता और कार्यशैली ने संचार को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला अधिकारियों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर उनकी सेवाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारियों ने अपनी कड़ी मेहनत और दक्षता से शासन-प्रशासन के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। सरकार ऐसे कर्मठ अधिकारियों को हमेशा प्रोत्साहित करेगी और महिलाओं के लिए सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध कार्य वातावरण सुनिश्चित करेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और महिला कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त करने वाली महिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक प्रेरणा देगा, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभा सकेंगी।

CG शराब घोटाले में ED का ऐक्शन, भूपेश बघेल के बेटे के घर और अन्य जगह रेड

रायपुर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस एक्शन से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे पर शिकंजा कस सकता है. ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुल 15 ठिकानों पर रेड की गई है. यह मामला छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है. भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य का नाम इस मामले की जांच के दौरान सामने आया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में 2100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भर गई। सूत्रों ने बताया, ईडी छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के संबंध में दुर्ग जिले में 14 स्थानों पर पीएमएलए के तहत छापेमारी कर रही है। जिन जगहों पर छापेमारी चल रही है वो छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल से संबंधित हैं, जिसमें उनके बेटे चैतन्य बघेल और उनके करीबी सहयोगियों का आवास भी शामिल है। ईडी को पता चला है कि चैतन्य बघेल भी शराब घोटाले से उत्पन्न अपराध की आय का प्राप्तकर्ता है, जिसमें अपराध की कुल आय लगभग 2,161 करोड़ रुपये है, जिसे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निकाला गया है। भूपेश बघेल ने आज सुबह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर बताया, ”सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ईडी के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।” शराब घोटाले में पहले भी हुआ एक्शन बता दें कि इस मामले में ईडी पहले भी कई बड़े एक्शन ले चुकी है. इससे पहले जांच एजेंसी ने मई 2024 में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की लगभग 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था, जिसकी कीमत 205.49 करोड़ रुपये थी. इन आरोपियों की संपत्ति की गई थी कुर्क ईडी ने जो संपत्तियां कुर्क की थी, उसमें पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की 14 संपत्ति शामिल थी, जिनकी कीमत 15.82 करोड़ रुपये थी. वहीं, 115 संपत्तियां अनवर ढेबर की थीं, जिसकी कीमत 116.16 करोड़ थी. इसके साथ ही विकास अग्रवाल की भी 3 संपत्तियां कुर्क की गई थीं, जिसकी कीमत 1.54 करोड़ थी. 33 प्रॉपर्टी अरविंद सिंह की थीं, जिसकी कीमत 12.99 करोड़ थी. अरुण पति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ रुपये की एक संपत्ति को जब्त किया गया था. क्या है ईडी का आरोप ईडी के मुताबिक 2017 में शराब की खरीद और बिक्री के लिए CSMCL बनाई गई थी, लेकिन सरकार बदलने के साथ ही ये सिंडिकेट के हाथ का एक टूल बन गई. आरोप है कि CSMCL से जुड़े कामों के लिए सारे कॉन्ट्रैक्ट इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों को ही दिए जा रहे थे. ED का दावा है कि सिंडिकेट ने अवैध शराब की बिक्री से ‘बड़ा कमीशन’ कमाया, ये रकम अनवर ढेबर को दी गई और फिर उसने इसे राजनीतिक पार्टी तक साझा किया.    

पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘कलयुग का कल्कि’, गिरफ्तारी के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताने वाले कातिल ने इलाके में दहशत फैला रखी थी. नवापारा गांव में एक व्यक्ति की हत्या के बाद घर की दीवार पर धमकी भरे संदेश लिखकर पूरे गांव को डराने वाला आरोपी अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का कारण अवैध संबंध था. घटना 23-24 फरवरी की दरमियानी रात की है, जब ग्राम पकरिया नवापारा में 60 वर्षीय रामसिंह कंवर की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल रामसिंह की अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई. हमले के बाद इलाके में दहशत तब बढ़ गई जब घर की दीवारों पर धमकी भरे संदेश मिले. इन संदेशों में लिखा था “रामसिंह के बेटे जगदीश का नाम, कलयुग के कल्कि, झूठ बोलना पाप है”. इसके बाद 26 फरवरी को एक और धमकी लिखी गई, जिसमें लिखा था “अगला टारगेट मोनू, कलयुग के कल्कि, शराब बंद, पकरिया में 5 हत्याएं और होने वाली हैं, पुलिस आरोपी की खोजबीन से दूर रहे”. इन धमकियों ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया. 26 सदस्यीय टीम ने आरोपी को दबोचा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 26 सदस्यीय विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की गई. पुलिस ने हर एंगल से जांच की और पाया कि मृतक का बेटा जगदीश गांव की एक महिला से अवैध संबंध में था और उसी महिला का आरोपी विकास यादव से भी संबंध था. जब आरोपी को यह पता चला तो उसने जगदीश को मारने की योजना बनाई. हत्या से दो महीने पहले विकास यादव ने एक धारदार हथियार बनाया और वारदात की रात जगदीश को मारने उसके घर पहुंचा. लेकिन जगदीश के न मिलने पर उसने उसके पिता रामसिंह कंवर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखे और खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताने लगा. इसके अलावा, वह बार-बार गांव जाकर लोगों के डर का जायजा भी लेता था. जब पुलिस ने जगदीश से पूछताछ तेज की, तो आरोपी ने एक और चाल चलते हुए श्मशान घाट में एक पत्र और हथियार छोड़कर शक को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की. फिल्म देखकर रची थी खतरनाक साजिश पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ‘कल्कि अवतार’ फिल्म देखकर हत्या की योजना बनाई थी. फिल्म से प्रभावित होकर उसने हत्या करने, डर फैलाने और पुलिस को गुमराह करने की पूरी रणनीति तैयार की. लेकिन अंततः पुलिस की गहरी जांच के बाद वह अपने ही जाल में फंस गया और गिरफ्तार कर लिया गया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनसंपर्क विभाग की अपर संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक श्रीमती अंजू नायक, उप संचालक सुश्री श्रुति ठाकुर, सहायक संचालक  डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक सुश्री संगीता लकड़ा, सहायक सूचना अधिकारी श्रीमती वर्षा ठाकुर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया । मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों ने राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी प्रतिबद्धता और कार्यशैली ने संचार को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला अधिकारियों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर उनकी सेवाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारियों ने अपनी कड़ी मेहनत और दक्षता से शासन-प्रशासन के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। सरकार ऐसे कर्मठ अधिकारियों को हमेशा प्रोत्साहित करेगी और महिलाओं के लिए सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध कार्य वातावरण सुनिश्चित करेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और महिला कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त करने वाली महिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक प्रेरणा देगा, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभा सकेंगी।

गेंदे की खेती कम लागत में ज्यादा मुनाफा

जशपुरनगर,   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसानों को फल फूल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। गेंदे की खेती एक लाभकारी व्यवसाय है किसानों को कम समय में अच्छा मुनाफा देती है। इसका लाभ भी किसानों को बढ़िया मिलता है। पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम लोकेर के किसान श्री मोती बंजारा गेंद की अच्छी खेती कर रहे हैं और दूसरे किसानों को गेंदे की खेती के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। किसान श्री मोती बंजारा ने बताया कि वे 2014 से गेंदे की खेती करना शुरू किया अपने खेत के 20 डिसमिल  जमीन में फूल की खेती की त्योहार के सीजन में गेंदे का अच्छा विक्रय होने से उनको अच्छा मुनाफा होने लगा।  उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र डूमरबाहर जशपुर के मार्गदर्शन से ड्रिप मल्चिंग में खेती करना शुरू किया और रकबा को एक एकड़ तक बढ़ाया जिसके बाद कृषि वैज्ञानिकों ने नेट हाउस में खेती करने का सलाह दिया गया। किसान ने बताया कि पत्थलगांव के उघान विभाग से संपर्क करके अपना आवेदन जमा किया और अब 0.2000 हेक्टेयर में नेट हाउस और 1 एकड़ में ड्रिप मलचिंग के माध्यम से अब साल भर गेंदे और गेलोडियस की खेती से अच्छा मुनाफा हो रहा है। किसान मोती ने बताया कि पिछले दीपावली में ही 15 दिन के भीतर गेंदे फूल के विक्रय से 3 लाख से अधिक की कमाई हो गई। एक सीजन में अच्छा मार्केट होने पर प्रति 1 एकड़ से 3 से 3 तीन लाख 50 हजार की कमाई हो जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले खरीब सीजन में 2.5 एकड़ में गेंदे की फसल से अच्छा मुनाफा लिया था। गेंदे की मार्केट जशपुर जिले भर में और आस पास जैसे सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, उड़ीसा, झारखंड भी फूलों की सप्लाई किया जाता है। और अन्य जिलों के साथ अन्य राज्यों से भी मांग निरंतर बनी रहती है। जिले के कई किसान गेंदे की फूल लगाकर अच्छा आमदनी कर रहे हैं। किसान ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजना का लाभ उन्हें मिला है। उन्होंने बताया कि अन्य किसान भी उनको देखकर गेंदे की खेती करना चालू कर दिया है। और अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत क्रेडा विभाग से सौर सूजला योजना का लाभ भी मिला है। कृषि विभाग से गोदाम निर्माण, उघान विभाग से पैक हाउस,नेट हाउस जैसे अन्य योजनाओं का भी लाभ उन्हें मिला उन्होंने बताया कि गेंदे फूल के अलावा बुके गुलदस्ता बनाकर साल में लगभग 2 लाख की अतिरिक्त कमाई कर लेते हैं। किसान मोती ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका परिवार बहुत खुश हैं।उनका पारिवारिक जीवन स्तर में सुखद बदलाव आया है।   उल्लेखनीय है कि फूलों खेती कम समय में तैयार हो जाता है। गेंदा लगभग 60-70 दिनों में फूल देना शुरू कर देता है, जिससे किसानों को जल्दी मुनाफा मिलता है। कम लागत, अधिक लाभ इसकी खेती में बहुत ज्यादा निवेश नहीं लगता, और इसकी मांग हमेशा बनी रहती है, जिससे अच्छा लाभ मिलता है। फूलों की उच्च मांग शादी-विवाह और त्योहारों पर गेंदे के फूलों की मांग बहुत अधिक होती है। मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सजावट के लिए भी इसका उपयोग होता है। बहुउपयोगी फसल गेंदे का उपयोग औषधीय रूप में भी किया जाता है। बाजार में अच्छी कीमत गेंदा हर मौसम में बिकता है, खासकर दिपावली दुर्गा पूजा, गणेश चतुर्थी, होली जैसे त्योहारों पर इसकी कीमत बढ़ जाती है।

पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े सड़क हादसे में घायल, हालत स्थिर

सूरजपुर भटगांव के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता पारसनाथ राजवाड़े सड़क हादसे में घायल हो गए है. घटना के बाद वे अस्पताल पहुंचे. जहां उपचार के बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना के बाद अस्पताल में उनके समर्थक और परिचित मौजूद है. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना ओडगी थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, भटगांव विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे. वे अकेल ही एसयूवी ड्राइव करते हुए सूरजपुर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई. घटना के बाद वे खुद ड्राइव करते हुए अस्पताल पहुंचे. फिलहाल स्थिति खतरे से बहार बताई जा रही है. जानकारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए पहुंचे.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद कार्यक्रम आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार 08 मार्च को कांकेर के नया कम्युनिटी हाल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव शामिल हुए। इस अवसर महिला केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाल विवाह विरोधी शपथ दिलायी गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाली  शासकीय तथा गैर शासकीय महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत लगभग 40 लाख रुपए की ऋण राशि भी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, पार्षदों, जनपद सदस्यों, सरपंचों सहित बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों तथा अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन, झगरारखण्ड SECL सबएरिया खाली कराने की प्रक्रिया होगी तेज

एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार झगराखण्ड SECL सबएरिया में अवैध रूप से रह रहे परिवारों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। SECL प्रबंधन द्वारा लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके तहत अवैध कब्जाधारियों को अपने मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के बाद जिला प्रशासन, SECL प्रबंधन और नगर पंचायत संयुक्त रूप से कार्यवाही करेंगे। कार्यालयीन अवधि में अवैध मकानों को खाली कराकर वैध आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक आदेशों के तहत हो रही है और इसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। SECL प्रबंधन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में सुव्यवस्थित आवासीय व्यवस्था बनाई जा सके।

मुख्यमंत्री साय ने उत्कृष्ट कार्य पर राम कुमारी चौहान का किया सम्मान

 रायगढ़, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के ट्रांसपोर्ट नगर किरोड़ीमल आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती राम कुमारी चौहान को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया।           राम कुमारी चौहान को यह सम्मान पोषण ट्रैकर एप पर शत-प्रतिशत एंट्री करने, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की विशेष देखभाल करने, कुपोषण मुक्ति की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का बेहतर  क्रियान्वयन, महतारी वंदन योजना से अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने, सुकन्या समृद्धि योजना में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और उन्हें समाज निर्माण में आधार स्तंभ बताया। राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने पर राम कुमारी चौहान जिले के आंगनबाड़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी। कलेक्टर श्री गोयल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने राम कुमारी चौहान को मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय का दौरा

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासकीय पीजी महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में संत गहरा गुरु  विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर, सरगुजा के कुलपति प्रो.पी पी सिंह का आगमन हुआ। जहाँ मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शामली चक्रवर्ती एवं प्रो.रश्मि तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।          कार्यक्रम में सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्र-छात्राओं सहित  महाविद्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी एवं अतिथि व्याख्याताओं संग अपने विचार साझा किए। कुलपति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत महिला अधिकारी, कर्मचारी एवं अतिथि व्याख्याताओं को गुलाब के फूल सप्रेम सम्मान सहित भेट किए।  इस अवसर पर आधुनिक नारियों का समाज निर्माण में भूमिका विषय पर बौद्धिक सत्र का भी आयोजन हुआ। महाविद्यालय परिवार के लिए यह एक ऐतिहासिक पहल थी। भविष्य में ऐसी पहल होती रहेंगी।       इस आयोजन में मनेंद्रगढ़ महाविद्याल के प्रो. डॉ शायग बाला विष्नोई, प्रो. डॉ नशिमा, प्रो.प्रभा राज, प्रो.कमलेश पटेल, प्रो.सुशील तिवारी, प्रो.सुनील गुप्ता, प्रो. रंजीत मनी, प्रो. सुशील कुमार छात्रे एवं महाविद्यालय का स्टाफ मनीष श्रीवास्तव, बीएल शुक्ला, रामखिलावन गुप्ता, श्रीमती मीणा त्रिपाठी, सुमित बड़ा, भोला रजक, कमलू सिंह आदि उपस्थिति रहे।

महापौर ने पेयजल समस्या निराकरण के लिए किया दौरा

एमसीबी/चिरमिरी पदभार ग्रहण के बाद से सुबह शाम लगातार नगर पालिक निगम के प्रथम नागरिक महापौर राम नरेश राय शहर का निरीक्षण कर आवश्यक गतिविधियों से रूबरू हो रहे हैं, शहर के प्रत्येक जगह पर शुद्ध पेयजल पहुंचे इसके लिए वे अभी से प्रयास में जुट गए हैं आगामी गर्मी में होने वाली पानी की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने निर्देशित कर रहे हैं इसी क्रम में महापौर ने पीएचई के कार्यपालन अभियंता एवं नगर निगम के कमिश्नर रामप्रसाद आचला सहित अधिकारियों के साथ शहर के कुरासिया रोड आमानाला के पास व्यर्थ बह रहे पानी का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को व्यर्थ बह रहे पानी को सुचारु कर डोमनहिल वासियों को पानी की पर्याप्त आपूर्ति करने के लिए निर्देशित किया इसी प्रकार बरतूंगा एसईसीएल के फिल्टर प्लांट का भी महापौर ने निरीक्षण किया और बरतुंगा वासियों को पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध कराने एसईसीएल के संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया निरीक्षण के दौरान महापौर राय ने बताया कि साफ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना मेरा पहला कर्तव्य होगा ग्रीष्मकाल में नगर वासियों को पानी के लिए असुविधा न हो इसका पूर्ण ध्यान रखना अधिकारी सुनिश्चित करें।       इस दौरान नगर निगम के सभापति संतोष सिंह पार्षद रामअवतार देवांगन एवं पीएचई व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हैं।

आपसी समझौते के साथ पति-पत्नी हुए एक साथ

शहडोल ममता बाई चौधरी एवं भूपत चौधरी का विवाह 14 वर्ष पूर्व हुआ था किन्तु वर्ष 2021 से पति-पत्नी में विवाद होने के कारण पत्नी अपने मायके में निवास करने लगी। कुटुम्ब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंकी द्वारा लगातार उपरोक्त दंपति के साथ निरंतर संवाद करते हुए उनकी दूरियों को मिटाने का अथक प्रयास किया गया।  नेशनल लोक अदालत में उक्त दंपत्ति ने विशेष न्यायाधीश श्री सुभाष सोलंकी एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय की न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंकी की उपस्थिति में एक साथ जीवन बिताना तय कर अपने विवाद को समाप्त किया जिसके उपरांत उन्होने एक दूसरे को मीठा खिलाकर, माला पहनाया। इस प्रकरण में राजीनामा कराने हेतु उभय पक्ष के अधिवक्ता श्री दिलीप यादव एवं श्री संतोष गुप्ता की उल्लेखनीय भूमिका रही। इसी प्रकार उमा बाई एवं रामअवतार का विवाह 2006 में हुआ था किन्तु 2023 से पति-पत्नी के मध्य मतभेद हो गया जिसे न्यायाधीशगण के द्वारा उनके अधिवक्ता श्री आशुतोष शुक्ला तथा श्री आर.के.नापित के प्रयासो से राजीनामा के रूप में निराकृत किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में कुटुम्ब न्यायालय में कई परिवार टूटने एवं बिखरने से बच गये।

विधायक रेणुका सिंह की उपस्थित अग्निसुरक्षा और संग्रहण प्रक्रिया पर विशेष प्रशिक्षण

एमसीबी मनेंद्रगढ़ जिला यूनियन द्वारा 7 मार्च 2025 को जनकपुर स्थित निरीक्षण कुटीर परिसर में तेंदुपत्ता शाखकर्तन सह संग्रहण एवं अग्निसुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भरतपुर-सोनहत विधानसभा की विधायक रेणुका सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं और शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में उप प्रबंध संचालक मनेंद्रगढ़, उप वन मंडलाधिकारी जनकपुर, संचालक मंडल की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने 10 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के प्रबंधकों और तेंदुपत्ता संग्राहकों को शाखकर्तन, फड़ चयन, संग्रहण, उपचारण, बोराभर्ती, परिवहन और गोदामीकरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इसके बाद फील्ड में शाखकर्तन कार्य का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet