LATEST NEWS

15 लाख के इनाम तीन नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण

गरियाबंद गरियाबंद में सक्रिय तीन नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है. लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि नक्सली हथियार समेत समर्पण किया हो. एडीजी विवेकानंद सिन्हा,आईजी अमरेश मिश्रा व सीआरपीएफ के अफसरों की मौजूदगी में एसडीके एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर दिलीप उर्फ संतु  ने ऑटोमैटिक हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया. इनके साथ दो महिला नक्सली मंजुला उर्फ लखमी और सुनीता उर्फ जूमकी ने आत्मसर्पण किया. तीनों पर 15 लाख के इनाम थे. आत्म समर्पण करने वाले इन नक्सलियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से दहशत में आकर और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्म समर्पण किया है. नुआपड़ा डिविजन कमेटी में डिप्टी कमांडर दिलीप ने बताया कि भालू डिगी की घटना के बाद से नक्सली में दहशत है. बड़े नेता भले ना आत्मसर्पण करे लेकिन छोटे नक्सली घबराए हुए हैं. किसी तरह हमें पुलिस का नंबर मिला. भागे-भागे फिर रहे थे. सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन से दबाव बढ़ा है. बार-बार डेरा बदल रहा, खाने-पीने के लिए नहीं मिलता. मुठभेड़ में मुझे गोली लगी थी, पुलिस ने इलाज कराया. बता दें, 20 जनवरी को भालू डिगी मुठभेड़ में  सीसी मेंबर चलपती और डिविजन कमांडर सत्यम गावड़े जैसे नेता समेत सवा 3 करोड़ के 16 नक्सली मारे गए थे. इसके बाद जिले में बिखर चुके नक्सलियों में से महिला और एक पुरुष नक्सली ने ऑटोमैटिक हथियार के साथ आत्मसर्पण किया था. आत्म समर्पित नक्सली अब विकासशील छत्तीसगढ़ की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन जीना चाहते हैं.

मुख्यमंत्री साय ने वैद्यराज सुषेण मंदिर व श्री दशरथ दरबार के किए दर्शन, जलसेन सरोवर में कछुओं को खिलाया दाना

मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण व रखरखाव हेतु दिशानिर्देश रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम के समक्ष नमन करते हुए राज्य की प्रगति, जनता की मंगलकामना और सामाजिक समरसता की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वैद्यराज सुषेण मंदिर और श्री दशरथ दरबार के भी दर्शन किए। इस अवसर पर माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम का छायाचित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने माता कौशल्या मंदिर परिसर में स्थित जलसेन सरोवर में कछुओं को दाना खिलाया और मंदिर परिसर के रखरखाव व सौंदर्यीकरण हेतु दिशानिर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

रायपुर,  छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर, छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म “छावा” को राज्य में कर मुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह निर्णय इतिहास को सहज और सरल रूप में जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मराठी टोपी, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल  ने शिवाजी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल की महिला सदस्यों श्रीमती सारिका गेडेकर व श्रीमती मनिषा बारसे ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि कुनबी समाज की महिलाओं ने सामाजिक भवन में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कुटीर उद्योग की स्थापना की है। इसके तहत हल्दी, मिर्च, मसाले आदि का निर्माण और पैकेजिंग कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कुनबी समाज भवन निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को दी और समाज के भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में श्री रंजीत भाऊ मुनेश्वर, श्री उमेश घोड़मोड़,  श्रीमती सारिका गेडेकर, श्रीमती मनिषा बारसे,  श्री दिलीप गेडेकर,  श्री हेमराज,  श्री प्रेम बोहरे, श्री वासुदेव फुंडे, श्रीमती रागिणी गेडेकर, श्रीमती संगिता भंडारकर, श्रीमती रिंकु सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

भूपेश बघेल के घर ईडी की कार्रवाई पर पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी कर रही लोकतंत्र की हत्या

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन की कार्यवाही विपक्ष के भारी विरोध और हंगामे के साथ शुरू हुई. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी की और गर्भगृह में धरने पर बैठ गए. इस हंगामे के बाद स्पीकर ने विपक्षी विधायकों को निलंबित कर दिया. सदन में हुए निलंबन कार्रवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने तुरंत कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई. यह बैठक नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में जारी है, जिसमें सभी कांग्रेस विधायक मौजूद हैं. इस बीच मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विपक्षी विधायकों को मनाने पहुंचे, लेकिन कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया. भाजपा रूपी अंग्रेजों से लड़ते रहेंगे : उमेश पटेल इस बीच कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विधानसभा में आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है, कोई भी विधायक सदन में प्रश्न उठाता है तो उसके यहां ईडी भेज देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सवाल उठाए थे और दो दिन बाद उन पर ईडी की कार्रवाई हो गई. उमेश पटेल ने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई कवासी लखमा के खिलाफ भी की गई थी. भाजपा सरकार सदन में सवालों उठाने वालों की जुबान बंद करना चाहती है. कोई भी विधानसभा में प्रश्न उठाएगा उस पर कार्यवाही होगी. बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है.उन्होंने कहा कि भाजपा रूपी अंग्रेजों से लड़ाई जारी रहेगी.

भूपेश बघेल के घर ED छापे को लेकर कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट बोले- यह बीजेपी का राजनीतिक प्रतिशोध

रायपुर भूपेश बघेल के घर ED छापे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel के यहां ED का छापा स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की मंशा को उजागर करता है. भाजपा ED, CBI जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग अब एक सुनियोजित ढर्रा बन चुका है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को कुचलने और धमकाने वाली राजनीति अब एक पैटर्न बन गई है, जो लोकतंत्र के लिए भी खतरा साबित हो रही है. कांग्रेसजन इससे डरने वाले नहीं हैं और न्याय की लड़ाई के लिए हर संघर्ष स्वीकार है.     छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी के यहाँ ED का छापा स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की मंशा को उजागर करता है।     भाजपा ED, CBI जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग अब एक सुनियोजित…     — Sachin Pilot (@SachinPilot) March 10, 2025 बता दें,  छत्तीसगढ़ में विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापेमारी की है. इसके अलावा जांच एजेंसी ने कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे.

ईडी की छापेमारी पर राजनीतिक हलचल तेज, डिप्टी सीएम बोले – भूपेश बघेल के कार्यकाल में कई बड़े घोटाले हुए

रायपुर छत्तीसगढ़ में विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापेमारी की है. इसके अलावा जांच एजेंसी ने कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. ED की छापेमारी पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में कई बड़े-बड़े घोटाले हुए। जांच चल रही है, भूपेश बघेल के करीबी लोगों की घोटाले में प्रत्यक्ष भूमिका दिखी है. वो गिरफ्तार भी हैं उनके खिलाफ मामला भी चल रहा है, ये ED की जांच के कारवाई का हिस्सा है. अगर भूपेश बघेल ने कुछ नहीं किया है, उनकी कोई भूमिका नहीं हैं, तो उन्हें डरने या घबराने की जरूरत नहीं है. भूपेश बघेल ने इसे ‘षड्यंत्र’ बताया सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है. किन मामलों में हो रही जांच? सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे.

रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

रायगढ़ जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. यह घटना तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास हुई है. देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक बिजना गांव के रहने वाले थे और रावणगुणा गांव में मेला देखने आए थे. हादसा देर रात हुआ, लेकिन इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली, जब उन्होंने मौके पर शव और घायल युवक को देखा. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

भूपेश बघेल के घर ईडी का छापा: पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस औरनेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया

रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भूपेश बघेल के बंगले के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया है, जबकि भाजपा इसे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करार दे रही है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर हमला बोला है. भाजपा के राष्ट्रीय चरित्र द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण : महंत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, छत्तीसगढ़िया पूर्व मुख्यमंत्री एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ED की कार्रवाई सत्तारुढ भाजपा के राष्ट्रीय चरित्र द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है. भाजपा ED, IT, CBI जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनितिक लाभ के लिये कर रही है, जो लोकतंत्र के लिये खतरा है, ये गलत परम्परा है. चरणदास महंत ने कहा, सभी कांग्रेसजन भूपेश बघेल के साथ है और इससे डरने वाले नहीं हैं, बापू के मार्गदर्शन सत्य अहिंसा को मानने वाले लोग है इस संघर्ष को परास्त करके रहेंगे. लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं : टीएस सिंहदेव टीएस सिंहदेव पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में कार्य कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध की गई दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का हम कड़ा विरोध करते हैं. यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का सुनियोजित प्रयास है. उन्होंने कहा कि मैं स्वयं इस अन्याय के विरोध में धरातल पर उतरते हुए भिलाई के लिए रवाना हो गया हूं. मैं इस विषय को लेकर पार्टी के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के अन्य जिम्मेदार साथियों के सतत संपर्क में हूं और हम सब एकजुट होकर इस लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे. यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज़ पर हमला है.

ग्रामीणों ने ATR प्रबंधन के साथ मिलकर जंगल की सुरक्षा के लिए अहम् निर्णय लिए

लोरमी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अचानकमार अभ्यारण्य टाइगर रिजर्व (ATR) क्षेत्र के वनग्राम निवासखार के ग्रामीणों ने वनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यहां के ग्रामीणों ने ATR प्रबंधन के साथ मिलकर जंगल को अवैध कटाई, अतिक्रमण और आगजनी से बचाने की जिम्मेदारी स्वयं उठाने का निर्णय लिया है। बता दें कि सोमवार सुबह सुरही परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवासखार में ग्रामीणों ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत जंगल की सुरक्षा का संकल्प लिया। ग्राम सरपंच रामकुमार आर्मो की अध्यक्षता और सामुदायिक वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह की पहल पर हुई इस बैठक में 200 से अधिक ग्रामीण (महिला और पुरुष) शामिल हुए। बैठक में जंगल संरक्षण के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जंगल की सुरक्षा के लिए अहम् निर्णय लिए जंगल में पेड़ों की कटाई और अतिक्रमण पर पूर्ण रोक आग लगाने वालों पर ₹2,000 का जुर्माना प्रतिदिन 20-25 ग्रामीणों की गश्ती दल जंगल में गश्त करेगा, अनुपस्थित रहने पर ₹200 का जुर्माना  जल संरक्षण के लिए नदी में दो स्थानों पर बोरी बंधान बनाया जाएगा गांव में पूर्ण शराबबंदी, उल्लंघन पर सख्त जुर्माना ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये मांगें बैठक में उपस्थित परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार को ग्रामीणों ने भू-अभिलेख में सुधार करने की मांग की। साथ ही पुराने वनरक्षक भवन को सामुदायिक वन प्रबंधन समिति को सौंपने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ATR में पहली अनूठी पहल वन अधिकार अधिनियम 2006 के लागू होने के बाद यह पहली बार है जब ATR सहित पूरे बिलासपुर संभाग में किसी गांव के ग्रामीणों ने जंगल की सुरक्षा के लिए स्वयं पहल की है। अगर अन्य ग्रामों में भी इस प्रकार की पहल की जाती है, तो यह वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। बता दें कि इस बैठक में परिक्षेत्र सहायक राजक, जाकड़बांधा परिसर रक्षक, पैदल गार्ड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

भूपेश बघेल पर ED के एक्शन से भड़के कांग्रेस विधायकों ने जमकर किया हंगामा

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्षी विधायक गर्भगृह तक पहुंच गए, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। विधानसभा की कार्यवाही बहिष्कार को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस की निंदा की है। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि “पिछली सरकार में माफियाराज चला और अब जो घोटाले हुए हैं, उन पर कार्रवाई होना तय है। विधायक चाहे भाजपा के हों या कांग्रेस के, अगर किसी ने घोटाले को अंजाम दिया है तो जांच होगी। पूरा देश जानता है कि पिछले पांच साल में किस तरह माफियाराज चला। कांग्रेस के नेताओं ने घोटाले किए और अब उन्हीं पर कार्रवाई हो रही है।” उन्होंने विपक्ष के हंगामे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया, जबकि वे अपनी बात बाद में भी रख सकते थे। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव खुद कांग्रेस विधायकों को मनाने गए थे, लेकिन उन्होंने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही कांग्रेस’ ओपी चौधरी ने कांग्रेस के रवैये की आलोचना करते हुए कहा, “विधानसभा प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत है, जहां जनता के करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। सदन की प्रक्रिया को बाधित करना लोकतंत्र की आत्मा पर चोट पहुंचाने जैसा है।” बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। फिलहाल, ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। भूपेश बघेल ने इसे ‘षड्यंत्र’ बताया सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है। किन मामलों में हो रही जांच? सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ईडी की कार्रवाई, पवन खेड़ा बोले – यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे

रायपुर  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी की चर्चा दिल्ली तक है. इस पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पवन खेड़ा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि भाजपा का अंग बनकर ईडी काम कर रही है. यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे. कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पवन खेरा ने कहा कि आज सुबह 6.30 बजे से भिलाई में भूपेश बघेल के यहां ईडी की रेड हो रही है. कोई हैरानी की बात नहीं है, विपक्ष के यहां ईडी को ही भेजने का एक परंपरा भारती जनता पार्टी ने शुरू कर रखी है. यह रेड किस केस में हैं, किसी को नहीं मालूम, क्यों हो रही है नहीं मालूम. कुछ दिनों पहले कोर्ट ने बघेल साहब के खिलाफ CBI का एक केस था, उसको खारिज कर दिया था. कोई केस बघेल साहब के खिलाफ अभी नहीं है, लेकिन फिर भी आज ED की रेड हो रही है. खेड़ा ने कहा कि हो सकता है, आज संसद का सत्र शुरू हो रहा है, चारों तरफ से घिरी हुई बीजेपी उसको एक डिस्ट्रेक्शन चाहिए. ध्यान हटाना है, हेडलाइन्स बदलनी हैं, यह उसी का एक पड़यंत्र बिल्कुल संभव है. यह भी हो सकता है कि भूपेश बघेल अब पंजाब में अपनी राजनितिक गतिविधियां शुरू कर रहे हैं, प्रभारी बने हैं, तो उनको वहां डिस्टर्ब करने की कोशिश की जा रही हो. जो भी हो, आज ईडी भारतीय जनता पार्टी का एक अंग बन कर जिस तरह का काम कर रही है, यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे.

रूप और अलीशा छत्तीसगढ़ राज्य युवा कवि सम्मान 2025 से सम्मानित

रूप और अलीशा छत्तीसगढ़ राज्य युवा कवि सम्मान 2025 से सम्मानित कोरिया जिला गौरवान्वित,साहित्यजगत ने दी बधाई रायपुर छत्तीसगढ़ मित्र, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान तथा जय जोहार साहित्य संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 9 मार्च को वृंदावन हॉल रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित युवा कविता कुंभ और नारी शक्ति सम्मान में कोरिया जिले के साहित्यकार कवि समाजसेवक एस.के.‘रूप’ और अलीशा शेख को “राज्य कवि सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। विदित हो कि पूर्व में भी श्री रूप और अलीशा को विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के 50 युवा कवियों के राज्य कवि कुंभ में सुश्री अलीशा ने अपनी जगह बनाई। मुख्य अतिथि आईपीएस डॉ रतनलाल डांगी, छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत के महान हस्ती श्री गिरीश पंकज, मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति, आईएएस साहित्यकार इंद्रा मिश्रा रायपुर ने उक्त सम्मान से नवाजा इस अवसर पर आईपीएस डांगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सार्थक कविताओं का गढ़ है । अध्यक्ष कुलपति प्रो. यादव ने कहा कि आज राज्य के पचास कवियों ने यह साबित कर दिया कि वे कविता के आकाश में राज्य का नाम रौशन कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ इंदिरा मिश्रा ने कहा कि रचनात्मक साहित्य जीवन को सार्थक दिशा देता है। साहित्यकार गिरीश पंकज ने कहा कि कविता कभी बूढ़ी नहीं होती। राष्ट्रीय भावनाओं की कविता देश को मजबूत बनाती है। शताब्दी पांडेय ने भी प्रेरक बातें कहीं। इस अवसर पर राज्य के विविध क्षेत्रों से चयनित चालीस से अधिक युवाओं ने काव्य पाठ किया। दूसरे सत्र में ग्यारह महिला प्रतिभाओं एवं 50 युवा कवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस डॉ. रतनलाल डांगी, कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ. के. पी. यादव कुलपति मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ इंदिरा मिश्रा पूर्व आइएएस, देवेंद्र गोस्वामी संपादक पत्रिका भिलाई, डॉ सुशील त्रिवेदी संपादक छत्तीसगढ़ मित्र, गिरीश पंकज प्रख्यात व्यंग्यकार एवं संपादक सद्भावना दर्पण, निश्चय बाजपेई  समाजसेवी रहे। कार्यक्रम के संकलन में डॉ. सुधीर शर्मा, प्रबंध संपादक छत्तीसगढ़-मित्र, डॉ. सीमा निगम, अध्यक्ष, जय जोहार साहित्य संस्कृति संस्थान एवं शकुन्तला तरार, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान राज्य महिला इकाई की मुख्य भूमिका रही।

70 ग्राम संगठन के आजीविका उपसमिति का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ कलेक्टर डी राहुल वेंकट के दिशा निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में 70 ग्राम संगठन के आजीविका उपसमिति का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे कृषि/गैर कृषि/कृषि आधारित आजीविका के बारे में विस्तार से बताया गया। सदस्यों द्वारा इस प्रकार के आजीविका का चयन  करने से ही, गरीबी के कुचक्र से बाहर निकल कर लखपति दीदी की श्रेणी में आ सकते हैं। साथ ही 8 मुख्य विभाग  (मनरेगा/श्रम विभाग/क्रेडा/ कृषि/ उद्यान/मत्स्य/पशुधन विकास/उद्योग विभाग इत्यादि) के साथ अभिसरण के माध्यम से आजीविका को सुदृढ़ किया जाने की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। अलग अलग ग्राम से आई हुई ग्राम संगठन की महिलाओं ने प्राप्त जानकारी को किस प्रकार वापस जा कर ग्राम संगठन में रोलआउट करेंगे उसकी रोल-प्ले भी किया।               प्रशिक्षण  को  जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा प्रदान की गया। इसी कड़ी में ग्राम संगठन के आये हुए पदाधिकारी सदस्यों को मनेन्द्रगढ़ की  एक संकुल संगठन के कार्य प्रणाली का एक्सपोजर विजिट का अवसर मिला। महिलाओं ने की शासकीय योजनाओं (महतरी वंदन, आवास योजना, धान बिक्री, स्वयं सिद्धा ऋण योजना) से संतृप्त हो कर गरीबी की कुचक्र को भेदने की अपनी सफलता की कहानी  भी साझा किया। एवं बिहान में जुड़कर साप्ताहिक बैठक में होने वाले चर्चाओं से जानकारी मिलने के कारण दूसरी योजना से पात्रता अनुसार लाभ मिलने पर सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत कार्यालय से श्री सिमेन्द्र सिंह, श्री रितेश पाटीदार, श्रीमती स्वेता शर्मा की उपस्थिति में प्रशिक्षण सम्पन्न किया गया।

नशा मुक्ति केंद्र का महापौर ने किया निरीक्षण

एमसीबी/चिरमिरी नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे से गंभीर रूप से प्रभावित व्यक्तियों की देखरेख के लिए नगर के गोदरीपारा में संचालित नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा नगर निगम के महापौर राम नरेश राय ने लिया, नशा मुक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र के संचालन संबंधी को आवश्यक दिशा निर्देश एवं मापदंडों के अनुरूप नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किये जाने हेतु महापौर राय ने आवश्यक सुझाव दिए।        महापौर ने नशामुक्ति केंद्र में भर्ती सभी नशा पीड़ितो से व्यक्तिगत चर्चा कर पीड़ितों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के संबंध में बताते हुए कहा कि नशे से नकारात्मक विचार, दुर्घटनाएं, स्वास्थ्य समस्या, आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव, समय का दुरुपयोग होता है। महापौर राम नरेश राय ने नशा पीड़ितों से कहा कि मादक पदार्थ शरीर के लिए सही नहीं है, स्वयं में बदलाव की शुरुआत कर अन्य लोगों को भी नशा से मुक्त होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशा पीड़ितों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि केंद्र से जाने के पश्चात सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करें।। इस दौरान महापौर के साथ भाजपा नेता राज कुमार बधावन मौजूद रहे।

मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया

रायपुर : स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव मंत्री अरुण साव ने  बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया उप मुख्यमंत्री ने सरस मेले का किया उद्घाटन रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने  बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही हैं। संभाग की सभी जिलों से दीदियां अपनी कला का प्रदर्शन करने आयी हैं। दूसरी महिलाओं को भी यहां आकर उनसे प्रेरणा मिलेगी और वे भी आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएंगी। मेले में बिलासपुर संभाग की 55 स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने 52 स्टॉलों में अपने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी सजायी है। यह मेला 12 मार्च तक चलेगा। उप मुख्यमंत्री साव ने मेले में सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। अपने उत्पाद लेकर पहुंची महिलाओं से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया। विधायकगण सर्वधरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, डीफओ सत्यदेव शर्मा, नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे।         उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से सरस मेले को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, लखपति दीदी जैसी बहुत सी योजनाएं महिलाओं की बेहतरी के लिए चलायी जा रही हैं। इन योजनाओं के चलते महिलाएं आज मजबूत हुई हैं। वे परिवार और समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं। आज गांव-गांव में समूह की दीदियां लखपति बन गयी हैं। यहां सरस मेले में वे बिजौरी से लेकर गुलाल और अपने तमाम उत्पादों की बिक्री के लिए आयी हैं। उनका आत्मविश्वास देखते बनता है। साव ने कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी, तब तक हमारा समाज भी सशक्त नहीं बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि सभी दीदियां लखपति दीदी बनें, आत्मनिर्भर बनें, विकसित और समृद्व भारत बनाने में अपना योगदान दें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet