LATEST NEWS

घर में बड़ी मात्रा में मिला ताजा गौ मांस, पुलिस हिरासत में 5 संदेही

रायपुर राजधानी रायपुर में गौकशी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने गौ सेवकों की टीम के साथ माेमिनपारा में छापा मारा, जहां एक घर में बड़ी मात्रा में ताजा गौ मांस मिला है. बताया जा रहा कि महाराष्ट्र से लाकर गौ मांस बेचा जा रहा था. इस मामले में पुलिस 5 संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही. पूरा मामला आचाद चौक थाना क्षेत्र का है. वहीं इस मामले में मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि विष्णुदेव के सुशासन में यहां गौकशी न हो, इसके लिए काम किया जा रहा है. जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, मोमिनपारा के घर में तीन कमरों में बड़े स्तर पर गौ मांस काटने का काम चल रहा था. पुलिस ने 226 किलो में गौ मांस के साथ तराजू, मांस काटने का सामान, लड़की के बड़े टुकड़े, रस्सियां बरामद की है. एक डायरी भी मिली है, जिसमें कई नाम लिखे हैं. कितने किलो किसको गौमांस बेचा, इसकी जानकारी डायरी में लिखी हुई है. घर से खुर्शीद अली नाम के व्यक्ति की आईडी मिली है. पुलिस 5 संदेही को हिरासत में मामले की जांच कर रही है. वहीं इस मामले को लेकर हिंदू संगठन ने नाराजगी जताई है. देर रात चक्काजाम कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. राजनीतिक संरक्षण में हो रही गौकशी : अमरजीत भगत राजधानी में गौकशी को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने नाक के नीचे हो रही गौकशी को राजनीतिक संरक्षण मिलने की बात कही है. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. यदि ऐसा कही हो रहा है तो जिम्मेदार कौन है ? कही न कही राजनैतिक संरक्षण मिल रहा है, क्योंकि ये बीफ कंपनी से चंदा लेते हैं.

2 हजार करोड़ का शराब घोटाला मामला में ईडी पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे से दूसरी बार कर रही पूछताछ

रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दूसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा से पूछताछ कर रही. इससे पहले 3 जनवरी को ईडी ने दोनों से पूछताछ की थी. इस दौरान कुछ दस्तावेजों के लिए पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ED से समय मांगा था. बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था. आज फिर कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा ईडी दफ्तार पहुंचे हैं, जहां ईडी दोनों से फिर पूछताछ कर रही.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल छत्तीसगढ़ के लोगों को देंगे प्रधानमंत्री आवास की सौगात

रायपुर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जनवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. प्रवास के दौरान कृषि मंत्री प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री आवास की सौगात देंगे, इसके अलावा कुम्हारी में किसान मेला में शामिल होंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मिनट टू मिनट शेड्यूल जारी हुआ है. जिसके अनुसार, केंद्रीय मंत्री सुबह 11.15 बजे रायपुर पहुंचकर नगपुरा के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12.10 से 12.25 मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. दोपहर 12.40 से 12.55 प्रधानमंत्री आवासीय योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे. लोक निर्माण विभाग रेस्टहाउस में दोपहर 2.00 से 2.30 तक आरक्षित है. दोपहर 2.35 को नगपुरा हेलीपेड के लिए रवाना होंगे. कुम्हारी के मिनी स्टेडियम में दोपहर 3.10 से 4.15 बजे तक “किसान मेला” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 5.15 को भोपाल के लिए रवाना होंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री के प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री आवास की सौगात देने पर पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इसके पहले भी केंद्र सरकार से 8 लाख 46 हज़ार आवास मिला है. पूर्व में स्वीकृत सभी आवासों में कार्य चल रहा है, कल फिर छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात मिलेगी.

15 जनवरी तक हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार, इन नामों पर हो रही चर्चा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 15 जनवरी तक हो सकता है। चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार की घोषणा 12 या 13 जनवरी को हो सकती है। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। हरियाणा की तर्ज पर 90 सीट वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो प्रदेश में तीन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश भाजपा का समीकरण भी बदलेगा। चर्चा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में भाजपा संगठन में भी बदलाव देखन को मिल सकता है। मीडिया से चर्चा करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। रायपुर पहुंचे भाजपा प्रभारी ने कहा- जल्द होगा विस्तार वहीं रायपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन से मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि जब भी तैयारी होगी, इसकी सूचना आपको पहले होगी और जल्द होगी। 10 जनवरी तक होना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव प्रदेश भाजपा ने मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर ली है। अब 10 जनवरी तक प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त होना है। राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि अगर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को मंत्री बनाया गया तो उनकी जगह भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हैं। इसमें विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, दुर्ग के पूर्व सांसद विजय बघेल का नाम चर्चा में है। इसके अलावा पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के नाम की भी चर्चा है। पार्टी नेताओं के अनुसार सिंहदेव यदि मंत्री बनाए जाते हैं तो उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना होगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को साय सरकार ने राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। यह दर्जा उन्हें शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी किया है। ये प्रमुख मंत्री पद के दावेदार अमर अग्रवाल: बिलासपुर विधानसभा से विधायक हैं। सामान्य वर्ग से आने वाले अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विभाग को संभालने का उनके पास बखूबी अनुभव है। किरण सिंह देव: जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। इनके कार्यकाल में लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर जीत मिली है। बस्तर से बड़ा चेहरा हैं इसलिए उन्हें मौका मिल सकता है। गजेंद्र यादव: दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से है। वह छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघ चालक रहे बिसराराम यादव के बेटे हैं। रायपुर में कई दावेदार: रायपुर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है। भाजपा विधायक दल की बैठक आज मंत्रिमंडल में विस्तार के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भी बदले जाने के संकेत हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में भाजपा की विधायक दल की बैठक। बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। इसमें सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से आने के लिए कहा गया है। कयास हैं कि इस बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक आज भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप और प्रदेशभर के पदाधिकारियों की नौ जनवरी की बैठक नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रखी गई है। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रणनीति बनाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित मंत्रीगण विधायक व अन्य शामिल होंगे।

सिम्स अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं

स्वशासी समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय बिलासपुर, संभागायुक्त डॉ. महादेव कावरे की अध्यक्षता में आज यहां कमिश्नर कार्यालय में छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की स्वशासी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिम्स अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने संबंधी अनेक प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, डिप्टी कमिश्नर डॉ. स्मृति तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी, सिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय डॉ. बी.पी. सिंह, रेडियोलॉजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. अर्चना सिंह, प्राध्यापक पीसीएम डॉ. हेमलता ठाकुर, विभागाध्यक्ष दंत रोग डॉ. बी.पी. कश्यप, डॉ. मनोज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।      बैठक में संस्थान की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय व्यवस्थागत मुद्दों पर चर्चा कर सुविधाएं विकसित करने के लिए अनेक प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार संस्थान में रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुए रेडियोडायग्नोसिस विभाग को रायपुर चिकित्सा महाविद्यालय से टेलीरेडियोलॉजी के माध्यम से रिपोर्टिग कार्य प्रारंभ करने, सुपर स्पेशलिटी सिम्स कोनी में कार्यालयीन उपकरण, फर्नीचर और स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के स्मार्ट क्लास के लिए 14.92 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं सिम्स अस्पताल की विभिन्न शाखाओं हेतु कार्यालयीन फर्नीचर और उपकरण, भर्ती मरीज जो इलाज के दौरान आयुष्मान पंजीयन कराने काउंटर में पहुँचने में असक्षम हो उन तक आयुष्मान मित्र स्वयं पहुंचकर मरीज का पंजीयन कर सके इसके लिए लैपटॉप क्रय करने कुल प्रस्तावित राशि 23.85 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।

मनेंद्रगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रारंभ,17 लोगों को मिली नेत्र ज्योति

मनेंद्रगढ़/एमसीबी राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन  प्रारंभ हो गया है, डॉ अविनाश खरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आधिकारी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक व डॉ पुष्पेंद्र सोनी, डॉ. एस.एस. सिंह बीएमओ के मार्गदर्शन में सोमवार को 17 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन डॉ. आर एस सेंगर नेत्र विशेषज्ञ द्वारा किया गया। ज्ञात हो  कि विगत जुलाई माह में बारिश के करण ऑपरेशन थियेटर में नमी आ जाने के कारण ऑपरेशन को बंद किया गया था, ओटी की रिपेयरिंग कराने के बाद कल्चर निगेटिव आने के बाद ओटी में ऑपरेशन शुरू हो गया है।। स्वास्थ्य मंत्री  के द्वारा डॉ मनोज सिंह आई सर्जन बिलासपुर और डॉ श्रीमति उमा खापर्डे अपनी सेवाएं जिला चिकित्सालय में दे रहे हैं। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में ऑपरेशन होते रहेगा, आवश्यक दवाई संसाधन की व्यवस्था की जा रही हैं। नेत्र ऑपरेशन में डॉ सेंगर के अलावा आर. डी. दीवान सहायक नोडल अधिकारी,(अंधत्व), किरण वर्मा, वर्षा श्रीवास्तव,अल्पना पटेल,प्रियंका साहू, दशरथ राम, रामकरण साहू, अरुण ताम्रकार रजनीश कुमार, संजय द्विवेदी एवं गिरधारी ने सफल नेत्र ऑपरेशन में सहयोग दिया।

नव गठित जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक में महाविद्यालय का नाम चांगभखार शासकीय महाविद्यालय जनकपुर किए जाने का प्रस्ताव

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में नव गठित जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य जनभागीदारी समिति के सचिव अतुल कुमार वर्मा बताया की इस नवगठित समिति के प्रथम बैठक में महाविद्यालय के विकास से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया। महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए पीने के लिए पानी की समस्या को दूर करने के लिए दो पेयजल उपकरणो की खरीददारी, आगंतुकों तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के बैठने की व्यवस्था हेतु स्टील चेयर , कम्प्यूटर आपरेटर के वेतन का निर्धारण कलेक्टर दर पर किए जाने का निर्णय लिया गया। महाविद्यालय परिसर के बगल में स्थित विवेकानंद वाटिका के सौंदर्यीकरण, महाविद्यालय के शौचालयों के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से अनुरोध पत्र। महाविद्यालय के विस्तार हेतु भूमि आवंटन की मांग तथा महाविद्यालय के नाम को क्षेत्र की ऐतिहासिक सांस्कृतिक तथा भौगोलिक पहचान को को ध्यान में रखते हुए चांगभखार शासकीय महाविद्यालय जनकपुर किए जाने सम्बंधित प्रस्ताव को शासन को प्रेषित किए जाने के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया। बैठक में जनभागीदारी समिति के सदस्य भरतपुर सोनहत विधायक प्रतिनिधि निलेश मिश्रा,अजय जगवानी, राहुल सोनी, निशांत गुप्ता, राजेश मिश्रा, भरतलाल गुप्ता, सुनील कुमार, सत्ते लाल बैंगा, अमित सोनी,नूरसबा, ओमप्रकाश पटेल, सुशीला सिंह उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, 86 शासकीय सेवक पाए गए अनुपस्थित , कारण बताओ नोटिस जारी

महासमुंद  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रोरेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य विभाग, भू-अधिकारी, आदिवासी विकास, आबकारी एवं खनिज विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की, जिसमें 86 शासकीय सेवक अनुपस्थित पाए गए। बता दें कि अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए अपर कलेक्टर को अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर शासकीय दायित्वों का पालन करें। साथ ही उन्होंने कार्य स्थल पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की फाइल व्यवस्था, स्वच्छता का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी शाखाओं में दस्तावेजों और फाइलों को व्यवस्थित रखने, स्वच्छता बनाए रखने और कार्यालय समय का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

बारिश में गांव तक पहुंचेगी एम्बुलेंस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पीएम जनमन योजना से पहाड़ी अंचलों में बन रही पक्की सड़क

रायगढ़। पहाड़ी अंचलों में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के उनकी सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है। अब तक समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाए इन बिरहोर बसाहटों तक अब पक्की सड़क पहुंचने लगी है। ये सड़कें इन बिरहोर परिवारों के सर्वांगीण विकास की नई राहें खोलेंगी। यहां रहने वाले निवासियों को अब सुकून है कि बारिश के दिनों में कच्ची सड़कों से होने वाली समस्याओं से उन्हें निजात मिलेगी। रायगढ़ जिले के आदिवासी बहुल धरमजयगढ़ ब्लॉक के बसंतपुर के बिरहोर श्री गोविन्द और रामविलास ने बताया कि अब गांव में पक्की सड़क बन जाने से आवागमन में सुविधा मिल रही है। पहले पहाड़ी एरिया एवं कच्ची सड़कों के कारण गांववासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। खासकर बारिश के दिनों में जब किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती थी, तो कच्ची सड़कों के चलते एम्बुलेंस भी गांव तक नहीं पहुँच पाती थी। इसके अलावा बच्चों को स्कूल जाने में भी बड़ी कठिनाई होती थी, क्योंकि रास्ते की स्थिति खराब थी। अब सड़क के निर्माण से इन सभी समस्याओं का हल निकला है और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को यहां गांव में पक्की सड़क निर्माण कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। न्यूनतम आबादी का मापदण्ड किया गया शिथिल गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ये सड़कें बनवायी जा रही है। इस योजना के तहत बनने वाली सड़कें सामान्य बसाहट में 500 से अधिक आबादी और अनुसूचित क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी वाले बसाहटों को योजना से जोडऩे का प्रावधान रहा है। लेकिन पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति की बसाहट को बारहमासी सड़कों से जोडऩे के लिए जरूरी आबादी के संख्या को शिथिल किया गया। अब 100 से अधिक आबादी वाले इन विशेष पिछड़ी जनजाति वाले बसाहटों के लिए पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें वर्तमान में 4 अन्य सड़कों का काम जारी है। इन सड़कों के पूरा होने से इन गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान होगी। उनके बच्चों को पढऩे-लिखने के लिए बाहर आने-जाने में सुविधा होगी। खेती-किसानी के लिए कृषि उत्पादों का परिवहन और विकासखण्ड और जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर ग्रामवासियों का आवागमन सुगम होगा।

सालभर के आपराधिक घटनाओं और पुलिस की उपलब्धियों का आईजी ने पेश किया लेखाजोखा

बिलासपुर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले साल दर साल बढ़ रहे हैं। इन घटनाओं की जांच में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर मामलों में अपराध की जड़ में नशा प्रमुख कारण रहा है। इस पर लगाम कसने पुलिस की ओर से नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशीली दवाओं के कारोबार से कमाई संपत्ति को जब्त किया जा रहा है। इससे आपराधिक घटनाओं में कमी आ सकती है। ये बातें आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने कही। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में सालभर के आपराधिक घटनाओं और पुलिस की उपलब्धियों का लेखाजोखा पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि रेंज में हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के मामले में बीते साल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। इन मामलों की जांच में पता चला कि ज्यादातर मामलों में आपराधिक घटनओं को अंजाम देने वाले नशेड़ी किस्म के हैं या वारदात को अंजाम देते वक्त नशे में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से नशे के कारोबार पर लगाम कसने कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार से कमाई संपत्ति को जब्त किया जा रहा है। उन्होंने बिलासपुर पुलिस की ओर से दो मामलों की गई कार्रवाई की तारीफ भी की। आईजी ने बताया कि रेंज में बीते साल की तरह इस बार भी 300 से अधिक मामले दर्ज कर नशीले पदार्थ जब्त किए गए। ये हैं चार प्राथमिकताएं     अपराध रोकने नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।     चोरी के मामलों से 10 गुना संपत्ति साइबर अपराधी हड़प लेते हैं। इसे रोकने के लिए समय पर शिकायत करना आवश्यक है। कई बार जानकारी के अभाव में समय पर शिकायत नहीं कर पाते। अब हर थाने में प्रशिक्षित जवान रहेंगे। इससे पीड़ितों को तत्काल मदद मिल सकेगी।     सड़क हादसों में कमी लाने के लिए इंजीनियरिंग में सुधार पर काम किया जाएगा। संबंधित कार्य एजेंसी से समन्वय बनाकर जरूरी सुधार कार्य कराएं जाएंगे। साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही लोगों के बीच जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।     पुलिस और जनता के बीच समन्वय के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है। आम लोगों के बीच जाकर लोगों के अधिकार की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न आयोजन के माध्यम से साइबर फ्राड और अन्य जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। टैटू के सहारे पकड़े गए अंतरराज्यीय चोर साल भर की उपलब्धियों को बताते हुए आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि गंभीर मामलों में पुलिस की टीम ने सुलझाने विशेष जोर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाला गैंग सक्रिय रहा। इससे सराफा व्यवसायी भी दहशत में आ गए थे। सीपत स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले की जांच के दौरान एसपी रजनेश सिंह ने एएसपी अनुज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। एएसपी अनुज कुमार ने रेलवे स्टेशन की लाइन में लगे व्यक्ति के हाथ पर बने टैटू के आधार पर चोरों की पहचान की। इसके बाद पूरा गैंग अब पुलिस की गिरफ्त में है।

मुंगेली में निर्माणाधीन फैक्ट्री की चिमनी गिरी, 6 की मौत, 25 से अधिक दबे

  मुंगेली  मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की चिमनी गिरने से दर्जनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए, जबकि 6 मजदूरों की मौत की खबर है। कैसे हुआ हादसा कुसुम प्लांट, जहां लोहे की पाइप निर्माण फैक्ट्री का निर्माण चल रहा था, में हादसा उस समय हुआ जब दर्जनों मजदूर कार्य में जुटे थे। अचानक निर्माणाधीन चिमनी गिर गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच कई मजदूर मलबे में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। प्रशासन ने क्षेत्र को घेर लिया है और घायलों को निकटतम अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि प्लांट की मशीनरी और स्ट्रक्चर की समय पर जांच नहीं की गई थी। निर्माण कार्य में जल्दबाजी और प्रबंधन की लापरवाही ने इस घटना को जन्म दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट से प्रदूषण और अन्य समस्याएं पहले से ही बड़ी चुनौती रही हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मांग घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मजदूरों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभावित परिवारों ने प्लांट प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है। प्रशासन की प्रतिक्रिया प्रशासन का कहना है कि रेस्क्यू कार्य प्राथमिकता है और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया जाएगा। मृतकों और घायलों के परिजनों को राहत देने के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी। इस दुखद घटना ने क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। सरकार और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

छात्र पर स्कूल में एसिड अटैक, एक छात्र ने दूसरे छात्र पर डाला एसिड, बुरी तरह झुलसा छात्र

तखतपुर बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल तखतपुर में एसिड अटैक का मामला सामने आया है. यहां प्रैक्टिकल के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर एसिड डाल दिया. इससे छात्र बुरी तरह झुलस गया. इस मामले में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है. शिक्षकों ने घायल छात्र को अस्पताल ले जाने की बजाय स्कूल से छुट्टी दे दी. घर आने के बाद पालक घायल छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे. एसिड से जल जाने के कारण छात्र के गर्दन और पीठ पर फफोले पड़ गए हैं. वहीं इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने एसिड डालने वाले विद्यार्थी को 20 तारीख तक के लिए स्कूल से निष्कासित कर दिया है. जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षा 11 के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को रसायन शास्त्र का प्रैक्टिकल कराया जा रहा था. इसी बीच स्कूल के ही एक व्याख्याता के भतीजे ने दूसरे विद्यार्थी के ऊपर एसिड डाल दिया. इससे विद्यार्थी बुरी तरह झुलस गया. एसिड की जलन से विद्यार्थी जोर-जोर से चीखता रहा. उसकी चीख सुनकर विषय शिक्षक और अन्य स्टाफ पहुंचे और विद्यार्थी को छुट्टी दे दी. बाद में पालक ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार कराया. इस मामले में एसिड से झुलसे विद्यार्थी के पिता पंकज भारती बेनेट ने बताया कि मेरे बच्चे के ऊपर विद्यालय के ही एक व्याख्याता के भतीजे ने जानबूझ कर एसिड डाल दिया. इसकी जानकारी देने और बच्चे का इलाज कराने की बजाय मेरे बेटे और एसिड डालने वाले लड़के को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया. घर आकर मेरे बेटे ने बताया तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया और प्रिंसिपल से शिकायत की. प्रिंसिपल ने पालक को बुलाकर एसिड डालने वाले विद्यार्थी को 20 तारीख तक विद्यालय से निष्कासित करने की बात कही. शिक्षक को प्रैक्टिकल के समय सावधानी बरतनी चाहिए : प्राचार्य वहीं इस मामले में स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य मौसमी रॉबिंसन ने बताया कि 11वीं कक्षा के एक विद्यार्थी के ऊपर ही उसके ही कक्षा के बच्चे ने फिनोल क्रिस्टल डाल दिया था, जिसका रिएक्शन एसिडिक होता है. इससे उसके गर्दन और पीठ में फफोले हो गए हैं. मामला गंभीर है. एसिड डालने वाले छात्र को 20 तारीख तक निष्कासित कर दिया गया है. केमिस्ट्री के टीचर निधि तिवारी को मौखिक रूप से चेतावनी दी गई है कि प्रैक्टिकल करवाते समय सावधानी बरती जाए और लैब में 10 -10 की संख्या में बच्चों को लैब में प्रैक्टिकल कराया जाए. बीईओ को घटना की जांच के दिए हैं निर्देश : डीईओ इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने कहा कि बीईओ कामेश्वर बैरागी को घटना की पूरी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्वामी आत्मानंद स्कूल में एसिड डालने का मामला बहुत गंभीर है. अगर उस बच्चे के चेहरे या आंख में पड़ता तो शायद उस बच्चे की आंख की रोशनी जा सकती थी या उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस सकता था.

‘नागरिकों को सशक्त करेगा डिजिटल गवर्नेंस मॉडल’, छत्तीसगढ़-धमतरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटे स्वामित्व कार्ड

धमतरी/रायपुर। हमने छत्तीसगढ़ में नागरिक सुविधाओं  को सुगम एवं सशक्त करने के लिए डिजिटल गवर्नेंस के मॉडल को अपनाया है। सभी विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक योजनाओं की पहुंच आसानी से हो सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में उक्त बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने 268 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वामित्व कार्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवास करने वाले ग्रामीणों की बड़ी समस्या आज दूर हो रही है। इन लोगों को आबादी भूमि पर स्वामित्व के पक्के दस्तावेज मिल रहे है। दस्तावेज नहीं होने के कारण अक्सर विवाद की स्थिति में मामले न्यायालयों में सालों-साल लंबित रहते थे। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने  इस समस्या को समझा और उसे दूर करने के लिए तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत को महाशक्ति बनना है तो भारत को तकनीक दृष्टि से सक्षम होना ही पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपनाया है। रजिस्ट्री में लोगों को आसानी हो, यह पारदर्शी प्रक्रिया से हो, इसके लिए हमने सुगम एप तैयार किया है। दस्तावेजों के डिजिटलीकरण के लिए भी हम काम कर रहे हैं। स्वामित्व योजना के लिए जो ड्रोन सर्वे हमने कराये, इससे आबादी भूमि का अद्यतन नक्शा हमारे पास तैयार हो गया है, इसके कई लाभ हमें मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्राम पंचायत की विकास योजना अर्थात जीपीडीपी बनाने में इससे काफी मदद मिलेगी। इससे शासकीय और सार्वजनिक संपत्ति की देखरेख करने में काफी मदद मिलेगी और अतिक्रमण की संभावना समाप्त होंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पहली बार यह सोचा कि  कमार बसाहटों तक भी सड़क पहुंचनी चाहिए, इनके लिए भी साफ पानी होना चाहिए, बिजली होना चाहिए, बच्चों के लिए स्कूल होना चाहिए। जब ऐसी संवेदनशीलता मन में होती है तभी पीएमजनमन जैसी योजना अस्तित्व में आती है। एक साल के भीतर प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से कमार जनजाति की बसाहटों में विकास का उजाला फैला है। लगभग 47 करोड़ रुपए की लागत से 36 सड़कें हमने बनाई हैं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास, सौभाग्य योजना, जलजीवन मिशन, पीएम जनमन योजना सारी योजनाएं नागरिकों के जीवन को आसान करती हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए विकास की राह खोलती हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धमतरी जिले को चित्रोत्पला महानदी का विशेष वरदान प्राप्त है। खेती-किसानी के क्षेत्र में धमतरी जिला हमेशा से अग्रणी रहा है। किसान भाई भरपूर मेहनत कर अच्छी फसल ले रहे हैं। धान के अलावा दलहन-तिलहन की फसल भी ले रहे हैं। इन सबके लिए भरपूर पानी चाहिए, इसके लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है। धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर व्यापक कार्य हुए हैं। जल की एक-एक बूंद को बचाने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के माध्यम से छत्तीसगढ़ में सबसे अच्छा मूल्य किसानों को मिल रहा है। प्रदेश में अब तक 20 लाख से अधिक किसानों से हमने लगभग 106 लाख मीट्रिक टन धान खरीद लिया है। अब तक 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान हम किसान भाइयों को कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के एक लाख 7 हजार किसानों ने 4 लाख 82 हजार मीट्रिक टन धान बेचा है। अब तक इनके खातों में 1 हजार 111 करोड़ रुपए दिये जा चुके हैं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में  विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में सभी वर्गों को विभिन्न योजनाओं का लाभ बराबर मिल रहा है। श्री साव ने कहा कि शहर से लेकर दूरस्थ ग्रामों तक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वामित्व योजना इत्यादि का लाभ लोग उठा रहे हैं। प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने स्वामित्व योजना अंतर्गत  जिले में अधिकार अभिलेखों के वितरण पर संबंधित हितग्राहियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के एक साल सुशासन में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों में इन उद्योगों के क्रियाशील होने और इनसे रोजगार सृजन की बात कही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा एक साल के सुशासन में अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। कार्यक्रम को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्री भोजराज नाग ने भी संबोधित किया और प्रदेश सरकार के एक वर्ष होने पर बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

43 किलो स्केल्स बरामद, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में तीन पेंगोलिन तस्कर पकड़ाए

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने एक बार फिर से वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हालिस की है। वनमंडल बस्तर, राज्यस्तरीय वन उड़नदस्ता रायपुर और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में 43 किलो पेंगोलिन स्केल्स (साल खपरी का छाल) जब्त किए हैं। वन्य तस्करों की धरपकड़ का यह अभियान वन मंत्री श्री केदार कश्यप और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी को किए गए छापों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से पहला आरोपी, जेम्स मैथ्यू, जगदलपुर रेंज के ग्राम तेली मारेंगा का निवासी है, जिसके घर से 32 किलोग्राम पेंगोलिन स्केल्स बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान बीजापुर के अंदरूनी इलाकों से इन स्केल्स को एकत्र किया था और खरीदार की तलाश में था। दूसरी कार्रवाई चित्रकोट रेंज के मारडूम-बारसूर मार्ग पर हुई, जहां चुन्नीलाल बघेल और राजकुमार कुशवाहा को 11 किलो पेंगोलिन स्केल्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। हालांकि, इनके दो साथी जंगल का सहारा लेकर भागने में कामयाब रहे। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उक्त कार्यवाही में उप वनमण्डलाधिकारी जगदलपुर श्री देवलाल दुग्गा, उप वनमण्डलाधिकारी चित्रकोट श्री योगेश कुमार रात्रे, वन परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट श्री प्रकाश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर श्री देवेन्द्र वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी कोलेंग श्री बुधराम साहू, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट श्री बुधरू राम कश्यप, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर (ग्रामीण) श्री लल्लन जी तिवारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर (शहर) श्री श्रीधर नाथ स्नेही, परिसर रक्षक श्री चौतन सिंह कश्यप, कु. शारदा मण्डावी, श्री शंकर सिंह बघेल, श्री गोपाल नाग, श्री राम सिंह बघेल, श्री कैलाश नागेश, कु. कविता ठाकुर, श्रीमती कुन्ती कश्यप, श्रीमती जया नेताम, श्रीमती सोनमती, श्रीमती चंद्रीका राणा, श्रीमती दीपा पटेल, श्री उमर देव कोर्राम, श्री कमल ठाकुर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कडे़ना एनीकट निर्माण के लिए 4.47 करोड़ स्वीकृत, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में भू-जल संवर्धन एवं निस्तारी जल की बढ़ेगी सुविधा

रायगढ़/रायपुर। राज्य शासन ने रायगढ़ जिले के विकासखण्ड धरमजयगढ़ के कड़ेना एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 47 लाख 31 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना की कार्य पूर्ण हो जाने पर भू-जल संवर्धन एवं निस्तारी जल की सुविधा के साथ 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र एवं पाईप लाईन के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से एनीकट निर्माण कार्यों को कराने मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet