LATEST NEWS

औद्योगिक सर्वेक्षण का दो दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़-रायपुर में राज्य स्तरीय वार्षिक कार्यशाला शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (ASI) पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन का आज शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने की। इस अवसर पर भारतीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एनएसओ एंटरप्राइज डिवीजन के निदेशक श्री सोमनाथ जाना  एवं वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री सुप्रिया साधु खान ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्रीमती रोक्तिमा यादव ने वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सर्वेक्षण राज्य के विनिर्माण क्षेत्र में पंजीकृत इकाइयों का विस्तृत आकलन करने में सहायक होगा। इससे राज्य के आर्थिक विकास में विनिर्माण क्षेत्र के योगदान को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रतिभागियों से इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कार्यशाला के दौरान निदेशक श्री सोमनाथ जाना ने औद्योगिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया और उसके विभिन्न खंडों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं व्यावहारिक प्रशिक्षण में सर्वेक्षण के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से प्रतिभागी आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के अपर संचालक श्री नारायण बुलीवाल, संयुक्त संचालकगण, उप संचालकगण,सहायक संचालकगण सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अन्वेषक सहित संचालनालय के अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया, आदेश जारी

रायपुर राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है। डॉ. सलीम राज ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। आप सभी के समर्थन और विश्वास के लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगा। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। सलीम राज ने साय सरकार का जताया आभार सलीम राज को जैसे ही कैबिनेट मंत्री पद का दर्जा मिला। वह इस खबर से खुश हो गए। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और साय सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ” छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में मुझे कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आभार जताता हूं। इसेक अलावा बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

कोर्ट ने आरोपी सुरेश को भेजा जेल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में पत्रकार मुकेश का नहीं मिला मोबाइल, क्राइम लोकेशन का SIT ने सैप्टिक टैंक तोड़ा

बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी सुरेश चंद्राकर और तीन अन्य आरोपियों को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं बुधवार को मुकेश हत्याकांड में जांच पड़ताल कर रही एसआईटी की टीम क्राइम लोकेशन पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सोमवार को मुकेश हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से सुरेश सहित चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों पर हत्या और हत्या में सहभागिता की धारा लगाई गई है। अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख दी गई है। इधर आज एसआईटी की टीम जांच पड़ताल करने क्राइम लोकेशन पर पहुंची। टीम ने स्पॉट पर पहुंचकर हर एंगल से जांच पड़ताल की। टीम ने कुछ साक्ष्य और मुकेश का मोबाइल ढूढ़ने उस सैप्टिक टैंक को भी तुड़वाया जहां से मुकेश का शव बरामद किया गया था। लेकिन वहां से मोबाइल नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के जिस बाड़े में मुकेश की हत्या की गई। उस बाड़े में 17 कमरें बने हुए है। जिसमें 11 नम्बर के कमरे में मुकेश की हत्या कर शव को सैप्टिक टैंक में डाल दिया गया। अभी पुलिस ने 11 नम्बर के कमरे को सील कर रखा है और वहां एक बख्तरबंद गाड़ी के साथ सुरक्षाबलो की तैनाती की गई है।

कैंसर के इलाज में कर्ज बोझ तले दबा था राम प्यारे का जीवन, दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है । मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से राज्य के मरीजों का विश्वास सरकारी अस्पतालों के प्रति मजबूत हुआ है। जशपुर के रामप्यारे और दीनदयाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपनी कहानी बयान कर रहे हैं। राम प्यारे को दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार कैंसर का उपचार कराने में मेरी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गयी घर बेचने तक की नौबत आ गयी, ऐसे में जिला अस्पताल का दीर्घायु वार्ड मेरे लिए संकटमोचक बना जहां मुझे निःशुल्क उपचार के साथ दवाइयां भी मिल रहीं हैं। ये कहना है राजापारा निवासी 60 वर्षीय रामप्यारे राम का। राम प्यारे शासकीय मॉडल स्कूल में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं। कई सालों से उनके पेट में दर्द एवं जलन की शिकायत थी। प्रारम्भ में जब राम प्यारे ने अम्बिकापुर में निजी अस्पताल में जांच कराई तो पेट में अल्सर होने की बात कह कर चिकित्सकों ने ईलाज प्रारम्भ किया। दो साल तक उपचार होने के बाद आराम ना मिलने पर उन्होंने रायपुर के निजी अस्पताल में अपने ईलाज कराया। जांच में पता चला कि उन्हें अमाशय का कैंसर है। वहां से दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका एक साल तक उपचार चला। इस ईलाज में उनकी घर की सारी जमा पूँजी खत्म हो गयी। स्थिति ऐसी बनी कि उन्हें अपना घर बेचने तक की नौबत आ गयी थी। वे कर्ज के बोझ तले दबते चले गए। बच्चों ने जहां से बन पड़ा कर्ज लेकर ईलाज कराने की कोशिश की। ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल में निःशुल्क उपचार के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने यहां पर अपना उपचार कराना प्रारम्भ किया। अब उन्हें ईलाज के लिए बार बार रायपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। राम प्यारे बताते हैं कि उनके ईलाज में प्रति माह 90 हज़ार से 1 लाख तक हो जाते थे। ऊपर से आने जाने और अन्य खर्चें अलग से करना पड़ता था। यहां पर उपचार निःशुल्क हो जाता है और कहीं जाने के खर्च की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं शासन का धन्यवाद दिया। दीनदयाल की परेशानी में आशा की राह बना दीर्घायु वार्ड कांसाबेल के कैंसर पीड़ित मरीज दीनदयाल यादव ने बताया कि उन्हें सितम्बर 2023 से कई शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पहले जब जांच कराई तो हैड्रोसिल की समस्या का पहचान कर उसका ईलाज किया गया। पर शारीरिक व्याधि फिर भी बढ़ती रही पेट में सूजन हो गया। एक दिन वे घर पर काम करते हुए बेहोश हो गए तो 2-3 दिनों तक बेहोशी की हालत में कुनकुरी में ईलाज चलता रहा। जहां बीमारी का ज्ञान ना होने पर अम्बिकापुर में भी जांच हुई तो चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रायपुर जाने की सलाह दी। जहां पर चिकित्सकों की जांच में किडनी का कैंसर होने की बात सामने आई। घर में राजमिस्त्री का कार्य कर पूरे घर की जिम्मेदारी अपने ऊपर उठाने वाले दीनदयाल की इस हालत से पूरे परिवार में डर का माहौल फैल गया था, पर डॉक्टरों ने समझाया की उन्हें आर्थिक बोझ ना हो इसके लिए वे अपने जिले में ही इसका उपचार करा सकते हैं। जब वे जशपुर आये तो दीर्घायु वार्ड में उनका निःशुल्क उपचार आयुष्मान कार्ड योजना द्वारा प्रारम्भ हुआ। दीनदयाल का जहां बिस्तर से उठना बोलना भी दूभर हो गया था। अब धीरे-धीरे वह ठीक होने लगे हैं वे अब खुद उठ कर बैठने की अवस्था में आ गए हैं। इसके लिए दीनदयाल एवं उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी धन्यवाद दिया।

नामांतरण के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, सुगम एप के माध्यम से आसानी से होगा नामांतरण

रायपुर मुख्यमंत्री  श्री  विष्णु  देव  साय के  निर्देश पर राज्य  में  नामांतरण  की  प्रक्रिया को  आसान  बनाया   जा  रहा  है। इसके लिए सुगम एप में यह  सुविधा  प्रदान  की  जा  रही  है। भूमि अथवा  प्लॉट की  रजिस्ट्री  के  साथ  ही  डाटा  राजस्व विभाग को  चला  जाएगा, जहां  से  नामांतरण  आसानी  से  हो  जाएगा।   अभी  प्रदेश में रोज तकरीबन आठ हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है, जिससे क्रेता द्वारा  भूमि अथवा  प्लॉट  का  नामांतरण कराने के लिए एक माह से 90 दिन तक इंतजार करना पड़‌ता है। इसके लिए तहसील और पटवारी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इसे देखते हुए राजस्व विभाग अब तत्काल नामांतरण की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस पहल से राजस्व विभाग के  साथ  ही आवेदकों  को  भी  सुविधा होगी। राजस्व अधिकारियों का कहना है कि सुगम ऐप से रजिस्ट्री शुरू होने के बाद पूरी पादर्शिता के साथ रजिस्ट्री होगी। भुइंया रिकार्ड को सुगम ऐप से जोड़ा जा चुका है, जो रिकार्ड इसमें होगा उसके आधार पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया होगी। रजिस्ट्री में ही गड़बड़ी की सभी संभावनाओं को खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में राजस्व रिकार्ड सही होने पर  ही रजिस्ट्री होगी और इसी रिकार्ड के आधार पर 24 घंटे के भीतर नामांतरण भी हो जाएगा। अभी रजिस्ट्री कराने के बाद नामांतरण कराने के लिए तहसील कार्यालय जाना पड़ता है और वहां आवेदन देना होता है, लेकिन अब आवेदन रजिस्ट्री कराने के साथ ही पटवारी और तहसीलदार के लागिन आइडी में फारवर्ड हो जाता है। संबंधित तहसीलदार के पास रजिस्ट्रीकर्ता का आवेदन डिस्प्ले होने लगता है। इससे समय की बचत होगी।

CCTV में हुआ कैद, छत्तीसगढ़-दुर्ग में दसों उंगलियों में 5 लाख की अंगूठियां पहनकर भागा चोर

दुर्ग। बुधवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक सराफा दुकान में चोरों ने दिनदहाड़े उठाईगिरी को अंजाम दिया है. पहले दो बाइक सवार ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे और सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा. ज्वेलरी शॉप की कर्मचारी ने ग्राहक को सोने की अंगूठी दिखाई. आरोपी ने अपने दसों उंगलियों पहना और फिर फरार हो गया. बालाजी ज्वेलरी शॉप में दिदहाड़े चोरी : दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गया नगर के बालाजी ज्वेलरी शॉप में यह वारदात हुई है. ज्वेलरी शॉप के मालिक से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर और आसपास की नाकेबंदी कर दी है. फिलहाल, अंगूठी लेकर भागे युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं, ज्वेलरी शॉप के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप से लगभग 5 लाख कीमत की अंगूठी पार की है. अंगूठी खरीदने के बहाने चोरी : पुलिस के मुताबिक, बाईक में दो युवक सवार होकर बालाजी ज्वेलर्स शॉप में अंगूठी खरीदने के बहाने आकर आरोपी ने दस अंगूठी पहनकर फरार हो गया. ज्वेलरी शॉप में एक युवक ही गया था. दूसरा युवक बाहर बाईक लेकर खड़ा था. बदमाश युवकों की तलाश जारी : इस घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे. इस दौरान ज्वेलरी दुकान के मालिक से भी पूछताछ की गई है. पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई, जिसके आधार पर पुलिस बदमाश युवकों की तलाश शुरू कर दी है.

दीनदयाल को कैंसर के उपचार के लिए अब नहीं करना पड़ता मीलों का सफर, मिल रहा निःशुल्क उपचार

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है । मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से राज्य के मरीजों का विश्वास सरकारी अस्पतालों के प्रति मजबूत हुआ है। जशपुर के रामप्यारे और दीनदयाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपनी कहानी बयान कर रहे हैं। राम प्यारे को दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार कैंसर का उपचार कराने में मेरी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गयी घर बेचने तक की नौबत आ गयी, ऐसे में जिला अस्पताल का दीर्घायु वार्ड मेरे लिए संकटमोचक बना जहां मुझे निःशुल्क उपचार के साथ दवाइयां भी मिल रहीं हैं। ये कहना है राजापारा निवासी 60 वर्षीय रामप्यारे राम का। राम प्यारे शासकीय मॉडल स्कूल में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं। कई सालों से उनके पेट में दर्द एवं जलन की शिकायत थी। प्रारम्भ में जब राम प्यारे ने अम्बिकापुर में निजी अस्पताल में जांच कराई तो पेट में अल्सर होने की बात कह कर चिकित्सकों ने ईलाज प्रारम्भ किया। दो साल तक उपचार होने के बाद आराम ना मिलने पर उन्होंने रायपुर के निजी अस्पताल में अपने ईलाज कराया। जांच में पता चला कि उन्हें अमाशय का कैंसर है। वहां से दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका एक साल तक उपचार चला। इस ईलाज में उनकी घर की सारी जमा पूँजी खत्म हो गयी। स्थिति ऐसी बनी कि उन्हें अपना घर बेचने तक की नौबत आ गयी थी। वे कर्ज के बोझ तले दबते चले गए। बच्चों ने जहां से बन पड़ा कर्ज लेकर ईलाज कराने की कोशिश की। ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल में निःशुल्क उपचार के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने यहां पर अपना उपचार कराना प्रारम्भ किया। अब उन्हें ईलाज के लिए बार बार रायपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। राम प्यारे बताते हैं कि उनके ईलाज में प्रति माह 90 हज़ार से 1 लाख तक हो जाते थे। ऊपर से आने जाने और अन्य खर्चें अलग से करना पड़ता था। यहां पर उपचार निःशुल्क हो जाता है और कहीं जाने के खर्च की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं शासन का धन्यवाद दिया। दीनदयाल की परेशानी में आशा की राह बना दीर्घायु वार्ड  कांसाबेल के कैंसर पीड़ित मरीज दीनदयाल यादव ने बताया कि उन्हें सितम्बर 2023 से कई शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पहले जब जांच कराई तो हैड्रोसिल की समस्या का पहचान कर उसका ईलाज किया गया। पर शारीरिक व्याधि फिर भी बढ़ती रही पेट में सूजन हो गया। एक दिन वे घर पर काम करते हुए बेहोश हो गए तो 2-3 दिनों तक बेहोशी की हालत में कुनकुरी में ईलाज चलता रहा। जहां बीमारी का ज्ञान ना होने पर अम्बिकापुर में भी जांच हुई तो चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रायपुर जाने की सलाह दी। जहां पर चिकित्सकों की जांच में किडनी का कैंसर होने की बात सामने आई। घर में राजमिस्त्री का कार्य कर पूरे घर की जिम्मेदारी अपने ऊपर उठाने वाले दीनदयाल की इस हालत से पूरे परिवार में डर का माहौल फैल गया था, पर डॉक्टरों ने समझाया की उन्हें आर्थिक बोझ ना हो इसके लिए वे अपने जिले में ही इसका उपचार करा सकते हैं। जब वे जशपुर आये तो दीर्घायु वार्ड में उनका निःशुल्क उपचार आयुष्मान कार्ड योजना द्वारा प्रारम्भ हुआ। दीनदयाल का जहां बिस्तर से उठना बोलना भी दूभर हो गया था। अब धीरे-धीरे वह ठीक होने लगे हैं वे अब खुद उठ कर बैठने की अवस्था में आ गए हैं। इसके लिए दीनदयाल एवं उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी धन्यवाद दिया।

तीन माओवादियों के मारे जाने की खबर, छत्तीसगढ़-बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और पड़ोसी जिले सुकमा की सरहद पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ घंटों से बीजापुर व सुकमा की सरहद वाले इलाके में डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसटीएफ़ व सीआरपीएफ जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके में धावा बोला है। इस मुठभेड़ में फोर्स के जवान नक्सलियों पर भारी पड़े हैं, और जवानों को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि मुठभेड़ की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कि गई।

निखिल सुंदरानी: छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के सबसे युवा निर्माता, जो गीतों और फिल्मों के जरिए दुनिया को जोड़ रहे हैं

रायपुर छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री को निखिल सुंदरानी के रूप में एक युवा और ऊर्जावान नेता मिला है, जो प्रदेश के सबसे युवा फिल्म निर्माता होने का गौरव रखते हैं। निखिल का मानना है कि गीतों और फिल्मों की भाषा के जरिए दुनिया को एकजुट किया जा सकता है। सुंदरानी फिल्म इंडस्ट्री, जो छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी फिल्म और म्यूजिक स्टूडियो है, का प्रतिनिधित्व करते हुए निखिल इस इंडस्ट्रीज की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। यह स्टूडियो अपनी सालों की मेहनत और अनुभव के साथ कई भाषाओं में गानों और फिल्मों का विशाल संग्रह रखता है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और कला को दर्शाता है। हाल ही में, निखिल सुंदरानी ने एक फिल्म बनाई है जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता दीपक साही, एल्सा घोष, और 100 अन्य जाने-माने चेहरे शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन भूपेंद्र चंदनिया ने किया है, और इसका संगीत निर्देशन उत्तम तिवारी ने संभाला है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन प्रदान करती है बल्कि निखिल की उस सोच को भी दर्शाती है जिसमें वे अपने विज़न को वास्तविकता में बदलने में विश्वास रखते हैं। इसके साथ ही, निखिल यूट्यूब चैनलों पर भी काम करते हैं, जहां वे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और भक्ति को प्रस्तुत करते हैं। इन चैनलों के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की परंपराओं और संस्कृति को गानों और वीडियो के जरिए दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म, “ मै राजा तैं मोर रानी” जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ की आत्मा और उसकी धड़कन को दर्शाती है। अपनी दूरदर्शी सोच और रचनात्मकता के साथ, निखिल सुंदरानी छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उनके काम के जरिए प्रदेश की कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान मिल रही है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बने नितिन राय सदस्य हेमा शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड में भी नियुक्तियां हुई

जशपुर नगर छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जशपुर  जिले के बाल कल्याण समिति का गठन कर अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है ।  बाल कल्याण समिति जशपुर के अध्यक्ष पद पर नितिन राय, सदस्य के पद पर श्रीमती हेमा शर्मा , संदीप पाठक एवं रामेश्वर की नियुक्ति की गई है । इन सभी के द्वारा पदभार ग्रहण कर लिया गया है । इसी तरह किशोर न्याय बोर्ड में भी सदस्य के रूप में अर्चना अग्रवाल एवं सतेन्द्र मिश्रा की नियुक्ति की गई है । नव नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों का आई सी पी एस के जिला बाल संरक्षण अधिकारी शेखर यादव सहित खुला आश्रय गृह, दत्तक ग्रहण , बालिका गृह , बालक गृह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर श्रीमती अंजना मिश्रा , अनूप मिश्रा , मनीषा छाबड़ा , रमा सिंह सहित आई सी पी एस के सभी कर्मचारी उपस्थित थे । इस अवसर पर नितिन राय एवं श्रीमती हेमा शर्मा ने चर्चा के दौरान कहा कि नव गठित बाल कल्याण समिति  बाल कल्याण हेतु समर्पित होकर आई सी पी एस के नियमों और प्रावधानों के तहत बालकों के हित में कार्य करेगी । जिससे निश्चित ही बदलाव दिखाई देगा ।

भाजपा-कांग्रेस में चल रहा हैं मंथन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिलें में इन दिनों राजनीतिक दलों ने नगरीय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी में सुगबुगाहट है कि इस बार भाजपा कई पुराने का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। साथ ही वार्डों के आरक्षण के बाद भी कुछ लोग मुख्यधारा से अलग हो सकते हैं। वार्डों एवं अध्यक्ष का आरक्षण साफ होने के बाद भाजपा के कुछ पार्षदों के वार्ड भी आरक्षित की श्रेणी में आ गए हैं। इससे उन्हें जोर का झटका धीरे लगा है। पार्टी के एक पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार पार्टी संगठन से ही कुछ लोगों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है ताकि सीटें ज्यादा से ज्यादा आ सकें। टिकट की लाइन में लोगों की ज्यादा संख्या में होढ़ मची हैं, लेकिन टिकट उसे ही मिलेगा जो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। पार्षदों के टिकट बांटने से लेकर मेयर के टिकट के लिए पार्टी के दफ्तरों में मंथन होने लगा है। कांग्रेस नें भी की तैयारी वही कांग्रेस ने भी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। पार्टी के पार्षद भी अपनी तैयारियों में जम कर जुट गए हैं। यहां भी लगभग कांग्रेस की स्तिथि भाजपा जैसी ही बताई जा रही है। कुछ पार्षदों के टिकट बदलने की चर्चा है। साथ ही कुछ नाम आरक्षण के हिसाब से तय हों रहें है। कांग्रेस में भी टिकट के दावेदार आधा दर्जन से ज्यादा लोग हैं।

भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने राजस्व विभाग की पहल, अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के साथ ही हो जायेगा नामांतरण

रायपुर छत्तीसगढ़ में अब राजस्व विभाग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रजिस्ट्री के बाद त्वरिज नामांतरण करने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए सुगम एप में ऐसी व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि प्रदेश भर में रोज तकरीबन 8 हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है। इससे क्रेता द्वारा अपने नाम पर दर्ज कराने के लिए एक माह से 90 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। इसके लिए तहसील और पटवारी कार्यालय में सुविधा शुल्क भी देना पड़ जाता है। इसे देखते हुए राजस्व विभाग अब तत्काल नामांतरण की सुविधा शुरू करने जा रहा है। ऐसे काम करेगा सिस्टम इस पहल से राजस्व विभाग में होने वाले भ्रष्टाचार से निजात मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि सुगम ऐप से रजिस्ट्री शुरू होने के बाद पूरी पादर्शिता के साथ रजिस्ट्री होगी। भुइंया रिकॉर्ड को सुगम ऐप से जोड़ा जा चुका है। जो रिकॉर्ड इसमें होगा, उसके आधार पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया होगी। रजिस्ट्री में ही गड़बड़ी की सभी आशंकाओं को खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में जब राजस्व रिकॉर्ड सही होने पर ही रजिस्ट्री होगी और 24 घंटे मेंं नामांतरण भी हो जाएगा। अभी रजिस्ट्री कराने के बाद नामांतरण कराने के लिए तहसील कार्यालय जाना पड़ता है और वहां आवेदन देना होता है। अब आवेदन रजिस्ट्री कराने के साथ ही पटवारी और तहसीलदार के लॉगिन आईडी में फारवर्ड हो जाता है। संबंधित तहसीलदार के पास रजिस्ट्रीकर्ता का आवेदन डिस्प्ले होने लगता है। क्रेता-विक्रेता की पेशी और विज्ञापन के बाद नामांतरण की भी प्रक्रिया होती है। नामांतरण के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं लगाना होंगे।  

CG में रात 1 बजे बाद नहीं मिलेगा ऑनलाइन खाना, चाकूबाजों से परेशान पुलिस ने लगाई पाबंदी

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रात एक बजे के बाद ऑनलाइन खाना नहीं मिलेगा। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में ऑनलाइन फूड सप्लाई के संचालक, मैनेजर, आउटलेट प्रभारी और डिस्ट्रीब्यूटर्स की बैठक में यह व्यवस्था बनाई। साथ ही कुछ अन्य गतिविधियों को भी बंद करने कहा गया है। पुलिस जांच में सहयोग करने और अपने कर्मचारियों एवं डिलीवरी ब्वॉय का वेरिफिकेशन के लिए उनकी संपूर्ण जानकारी आईडी सहित संबंधित थानों में जमा करने और आउटलेट की जानकारी देने कहा गया है। संस्थानों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कार्य पर नहीं रखने और कार्य में रखने से पूर्व कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से चरित्र सत्यापन कराने और डिलीवरी ब्वॉय द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों के संबंध में भी जानकारी पुलिस को देने निर्देशित किया गया। चाकू आते ही पुलिस को करें सूचित रायपुर में आए दिन चाकूबाजों को पुलिस पकड़ रही है। पूछताछ में जानकारी आई है कि बदमाशों द्वारा ऑनलाइन चाकू मंगवाया जा रहा है। इसे देखते हुए एसएसपी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के संचालक और मैनेजर की बैठक ली गई। इस दौरान कहा गया कि ग्राहकों को किसी भी प्रकार का चाकू डिलीवर नहीं करना है। चाकू, नशे से संबंधित सामग्री व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को कोड के अनुसार अपने पास एकत्र कर रखने और पुलिस की उपस्थिति में खोलने कहा गया। पूर्व में जिन ग्राहकों को चाकू डिलीवर किया जा चुका है, उसकी जानकारी देने निर्देशित किया गया। पुलिस का मानना है कि शातिर अपराधी इसका फायदा उठा रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के प्रमुख कार्यालयों को ई-मेल के माध्यम से चाकू, धारदार हथियार, पिस्टल जैसे दिखने वालों हथियारों और नशे से संबंधित सामग्रियों को प्रतिबंधित करने और डिलीवरी नहीं करने के निर्देश दिए गए है।      

सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के कोच में किसी तरह कोई बदलाव नहीं

बिलासपुर यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07005/07006 सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि बढ़ाई गई है। अब यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा तीन अप्रैल तक मिलेगी। पूर्व में इसे दो जनवरी तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था। 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सिकंदराबाद से 31 मार्च तक और 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से 09 जनवरी से 03 अप्रैल चलेगी। कोच में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह यह ट्रेन एक एसी थ्री, दो एसी टू टायर, एक एसी प्रथम कम एसी टू टायर, 12 स्लीपर, चार सामान्य कोच के साथ चलेगी। लिंक एक्सप्रेस की फ्लैशर लाइट में खराबी कोरबा-विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को 40 मिनट तक जोनल स्टेशन में खड़ी रही। इस ट्रेन के इंजन की फ्लैशर लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पहले लाइट को सुधारने का प्रयास किया। सुधार नहीं होने पर दूसरा इंजन लगाने का निर्णय लिया गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह ट्रेन कोरबा से शाम छह बजे बिलासपुर पहुंचती है और 10 मिनट ठहराव के बाद रवाना होती है। मंगलवार को भी ट्रेन तय समय पर जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर आकर खड़ी हुई। इसके बाद जैसे ही ट्रेन रवाना करने से पहले फ्लैशर लाइट जलाई गई, वह चालू नहीं हुई। बिना इस लाइट के परिचालन सुरक्षित नहीं होता। इसलिए चालक ने गार्ड और गार्ड ने तत्काल कंट्रोल व स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस पर इलेक्ट्रिक विभाग का सुधार दल पहुंचा और लाइट को ठीक करने में जुट गया। काफी जद्दोजहद के बाद भी सुधार नहीं हुआ। तब अधिकारियों से चर्चा कर दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना करने का निर्णय लिया गया। मालूम हो कि फ्लैशर लाइट बेहद महत्वपूर्ण होती है। सेक्शन में जब ट्रेन खड़ी होती है, तब इसे जलाकर रखने का नियम है। इसके अलावा कोहरे के दौरान इस लाइट के सहारे ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में मदद भी मिलती है। लिहाजा, इस लाइट के बिना ट्रेन को रवाना नहीं किया जा सकता था। इसलिए दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।

इन दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट, आउटर इलाकों में अभी ठंड बरकरार

रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंड में कम हो रही है। साथ ही रात का तापमान बढ़ने लगा। हालांकि आउटर इलाकों में अभी ठंड बरकरार है। सुबह के समय कोहरा छाए हुए रहते हैं। गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 10 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। प्रदेश में आगामी दो दिनों तक मौसम में कुछ बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। साथ ही न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है। प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां रात का पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet