LATEST NEWS

143 प्रकरण में 9425.77 क्विंटल धान जब्त, छत्तीसगढ़-महासमुंद में अवैध परिवहन व भण्डारण पर कार्रवाई

महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी कार्रवाई सतत जारी है। ऐसे मामलों में संबंधित वाहन, धान और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, धान के अवैध कारोबार में शामिल व्यापारियों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है। निर्देशानुसार बिना उचित दस्तावेजों और अनुमति के धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे परिवहन को तुरंत जब्त किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 जनवरी को अवैध धान परिवहन के 2 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 415 बोरा (166 क्विंटल) धान जप्त किया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग द्वारा जिले में अभी तक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध 6 जनवरी तक कुल 143 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई हैं। जिसमें 03 प्रकरण अंतर्राज्यीय तथा 140 प्रकरण राज्यीय है। कार्रवाई में 23765 बोरा धान (9425.77 क्विंटल) जप्त किया गया है। इस दौरान अवैध धान परिवहन में संलिप्त 14 वाहनों को भी जप्त किया गया है।

एयरपोर्ट के विकास कार्यों और व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश, छत्तीसगढ़-जगदलपुर कलेक्टर ने की बैठक

जगदलपुर। कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर की विकास कार्यों और अन्य  आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में एयरपोर्ट परिसर में सोमवार की शाम बैठक किया गया। बैठक में जगदलपुर एयरपोर्ट के रनवे रिर्कापेटिंग, आईसोलेशन बे का निर्माण कार्य, पैरीमीटर रोड का चैड़ीकरण कार्य,कंसरटिना कोइल को बदलने संबंधी कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने हेतु 10 जनवरी तक टेंडर प्रक्रिया करवाने के निर्देश कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा रनवे मार्किंग,रनवे लाईट का कार्य अविलंब करने कहा। बैठक में सीआरपीएफ बैरेक का अन्य जगह स्थानांतरित करने, एयरपोर्ट के समीप कचरा सीवेज डंपिंग तथा जलाने पर रोक,भवन निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अवैध निर्माण पर रोक,होमगार्ड के परेड ग्राउंड में स्थित गेट को परेड उपरांत बंद करने, होमगार्ड के कैंप के नजदीक बांस की झाड़ियों को कटाई करने, वार्षिक लायसेंस नवीनीकरण हेतु डीजीसीए का निरीक्षण की तैयारी हेतु आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने, रनवे 24 केश गेट के समीप एक कक्ष निर्माण, न्यू हैलीपेड एवं पैरीमीटर रोड का कार्य त्वरित पूर्ण करने और रनवे समतलीकरण कार्य के संबंध में चर्चा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम  आयुक्त श्री निर्भय साहू, एयरपोर्ट प्रबंधन के श्री विदेश गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में चलेगी प्रक्रिया, छत्तीसगढ़-निकाय चुनाव को लेकर महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण आज

रायपुर। नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज सात जनवरी को संपादित की जाएगी। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नगर निगमों में महापौर पद, नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद की आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है।

एक नाबालिग मौके से फरार, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में दो दोस्तों में दो दोस्तों में चाकूबाजी में एक की मौत

बलौदा बाजार. चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले से सामने आए खूनी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. एक नाबालिग ने विवाद के बाद अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल को हॉस्पिटल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डाक्टर ने बताया कि चाकू लगने से अतड़ी बाहर आ गया था और अंदर गहरी चोट होने से काफी खून बह चुका था. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक, मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी का है. गांव के 22 वर्षीय राजेश कुमार निर्मलकर  और नाबालिग दोनों दोस्त थे. नाबालिग का आरोप है कि राजेश उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था. ऐसा करने से कई बार उसने मना भी किया लेकिन राजेश ने बात नहीं मानी. जिसके बाद उसने राजेश को जान से मारने की प्लानिंग की. रोजाना की तरह सोमवार की रात नाबालिग आरोपी ने राजेश को गांव के मैदान में मिलने के लिए बुलाया. राजेश जब वहां पहुंचा तो नाबालिग उससे विवाद करने लगा और अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. राजेश को परिजन गंभीर हालत में पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे  जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने नाबालिक आरोपी को पकड़कर अभिरक्षा में रखा है.

परिजनों को सीएम साय ने दी सांत्वना, छत्तीसगढ़-बीजापुर में गमगीन माहौल में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में बलिदान हुए आठ जवानों और एक चालक को दंतेवाड़ा में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गमगीन माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत तमाम नेताओं और मृतकों के परिजनों ने यहां पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों सहित मृतकों के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रोते हुए परिजनों को महिला सुरक्षाकर्मी उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रही थीं। बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम साय ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हम राज्य में शांति स्थापित करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर ले जाने के लिए वाहनों में रखा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर दो साल में सबसे बड़ा हमला करते हुए नक्सलियों ने सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास 60-70 किलोग्राम के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल कर सुरक्षाकर्मियों के वाहन को उड़ा दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित एसयूवी में सवार राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स इकाइयों के चार-चार सुरक्षाकर्मियों और वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली हताश हो चुके हैं, जिसके कारण उन्होंने ऐसी कायरतापूर्ण हरकत की है। मैं शहीद जवानों और नागरिक चालक को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

पनिका समाज पदाधिकारीयों का चयन प्रकिया सम्पन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी पनिका जाति समाज  संगठन, जिला-एमसीबी समिति के द्वारा मनेन्द्रगढ़ शहरी इकाई का पनिका जाति समाज के प्रबंधकारणी पदाधिकारियो का चयन पनिका जाति समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं शहरी क्षेत्र के समस्त पनिका जाति जनमानस की उपस्थिति मे किया गया।  कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्णा दास पनिका(सचिव-भरतपुर विकासखंड)जी रहे व मुख्य अतिथि बंशधारी पनिका (अध्यक्ष-प.पनि.जा.स. समिति छत्तीसगढ़) विशिष्ट अतिथि धरम प्रकाश पनिका(उपाध्यक्ष-प.पनि.जा.स.समिति छ.ग.), रमेश कुमार पंत(प्रदेश अध्यक्ष-युवा प्रकोष्ठ) कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मुख्य अतिथि व महिला शक्तिओ ने पनिका समाज के शहीद श्री दयाल पनिका(स्वतंत्रता सेनानी भारत छोड़ो आंदोलन 20-09-1942), बाबा साहेब अम्बेडकर, भारत माता की तश्वीर पर श्रद्धा सुमन, दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम शुरुआत की, कार्यक्रम की रूपरेखा का परिचय देते हुये हेमलाल पनिका ने मंच संचालन का कार्य दिया गया, सभी को प्रणाम, नमन करते हुये सभी ने एक-एक करके अपना परिचय दिया, तत्पश्चात उपस्थित समस्त मंचाशीन अतिथियो ने एक एक कर पनिका जाति समाज के दशा, दिशा, विकाश, उत्थान और समाजिक आंतरिक समस्या, बाहय् समस्या, कुरुतियों मे सुधार, आदि को उपस्थित जन को अवगत कराया। तदपश्चात् सर्व सहमति से शहरी क्षेत्र इकाई के मनोनीत प्रबंधकारी सदस्यों का चयन किया गया-अध्यक्ष पद पर श्रावण मानिकपुरी वार्ड नं.17 से, उपाध्यक्ष-लक्ष्मण पनिका वार्ड न. 03 से, सह-उपाध्यक्ष श्रीमती सरला पनिका वार्ड नं. 21 से, सचिव-रवि गोयन वार्ड नं.21 से, सह-सचिव श्रीमती उषा पुरी, कोषाध्यक्ष-गेंदलाल पनिका वार्ड नं.14, संगठन प्रभारी पद पर श्रावण कुमार वार्ड नं.15. फूलचंद पनिका, राजू प्रसाद, कुमार प्रवीण, रमा देवी। अतिथि के रूप मे नारायण प्रसाद सुटी (मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष) किशोर कुमार पनिका (अधिवक्ता कोटाडोल) व वरिष्ठ पनिका जाति समाजिक कार्यकर्ता समयलाल दरक्का, जगदीश प्रसाद सूटी, राम बहोर पनिका, हरी प्रसाद बक्छाल, बारे लाल, पुरन लाल, राजकुमार पुरी, घनश्याम दास महंत, प्रमोद कुमार, गुलाब पनिका, राजू प्रसाद पनिका, गया प्रसाद पनिका, गोरेलाल पनिका, फूलचंद पनिका, घनश्याम पनिका, सोनू टंडिया,राम नारायण, राजभान पनिका, राजकुमार दिवान्, संतोष दास, कृष्णा कुमार बघेल, अशोक टंडिया, सोनू पनिका, बच्चालाल, कुमार प्रवीण, संजय,विजय दीवान, राधा,सरस्वती, सोनिया, सुनीता, बुद्ध कुंवर, कुसुमकली, सीमा, ममता, सरला पनिका, रानी, रमा देवी, मीनू दीवान, राशि पनिका, शकुन, उपस्थित रहे। अंत में पनिका जाति समाज संगठन, जिला-एमसीबी समस्त पनिका जाति परिवार चयनित प्रबंधकारिणी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया गया।

CRPF बल के अभियानों की समीक्षा करने बीजापुर पहुंचे DG वितुल कुमार

रायपुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक वितुल कुमार अपने बल के अभियानों की समीक्षा करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे। इसके अलावा यहां वह बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट का विश्लेषण करेंगे। बता दें कि सोमवार को नक्सलियों के द्वारा किए गए विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना में उनके वाहन के असैन्य चालक की भी मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद पूरा देश शोक में है। बता दें कि कुछ समय पहले हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल के कार्यवाहक प्रमुख के घटनास्थल का दौरा करने, शहीद जवानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने तथा अपने बल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वितुल कुमार मंगलवार को बस्तर क्षेत्र में कुछ सीआरपीएफ शिविरों का भी दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में दो साल में सुरक्षा बलों पर अपने सबसे घातक हमले में नक्सलियों ने सोमवार को अपराह्न करीब सवा दो बजे कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास 60-70 किलोग्राम के शक्तिशाली आईईडी का इस्तेमाल कर एक वाहन को उड़ा दिया था।  

मई में निकाय चुनाव 2025 की सम्भावना, बीजेपी महापौर प्रत्याशी के लिए मीनल चौबे प्रबल दावेदार

रायपुर मई महीने में निकाय चुनाव 2025 होने की संभावना जताई जा रही है। आज यानी 7 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की पहली प्रक्रिया पूरी हुई। लेकिन आगामी महीने में बोर्ड परीक्षा के पहले रिवीजन क्लासेस और सारी प्रक्रिया को देखते हुए टीचरों का उपलब्ध होना और स्कूल खोले रखना कठिनाई भरा होगा। वैसे भी सभी नगर पालिका निगम में सुचारु रूप से कार्य संचालन हेतु नगर में प्रशासक बिठाए गए है। जिससे निगम के सभी कामकाज प्रभावित ना हो। इसी सब कारणों से चुनाव मई महीने में संपन्न कराए जा सकते है। निगम चुनाव रायपुर में बीजेपी से महापौर प्रत्याशी के लिए मीनल चौबे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। दरअसल प्रदेश के 14 नगर निगम में 5 महापौर सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी। रायपुर में सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में चल रही है। 1.रायपुर- सामान्य महिला 2.बीरगांव-सामान्य महिला 3.दुर्ग- ओबीसी महिला 4.भिलाई-OBC 5.भिलाई चरौदा-OBC 6.बिलासपुर-OBC 7.कोरबा-सामान्य महिला 8.धमतरी-समान्य 9.रायगढ़ – SC 10.अम्बिकापुर ST 11.रिसाली-SC महिला 12.चिरमिरी- सामान्य 13.जगदलपुर-सामान्य 14. राजनांदगांव -सामान्य  

दंतेवाड़ा में CM साय ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

रायपुर दंतेवाड़ा में CM साय ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बीजापुर से जॉइंट पार्टी ऑपरेशन से लौट रही थी। अंबेली गांव के पास दोपहर करीब सवा 2 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। यह बीते दो साल में राज्य में सुरक्षा बलों पर नक्सलियों का सबसे बड़ा और 2025 का पहला हमला है। विस्फोट इतना भीषण था कि सड़क पर 10 से 12 फीट का गड्‌ढा हो गया। जिस गाड़ी में जवान सवार थे, उसके परखच्चे उड़ गए और उसके हिस्से 400 मीटर के दायरे में बिखर गए। कुछ हिस्से 30 फीट ऊंचे पेड़ पर जा लटके। जवानों के शव भी क्षति-विक्षत हो गए। बता दें कि दिसंबर में पुलिस ने संयुक्त रूप से अबूझमाड़ में 2 बड़े ऑपरेशन लॉन्च किए थे, जिनमें जवानों को सफलता भी मिली। इसके बाद 3 जनवरी को फिर से बड़ा ऑपरेशन लॉन्च करते हुए 1 हजार से ज्यादा जवानों को शामिल किया गया था।  

छत्तीसगढ़ में जारी हुई भाजपा जिलाध्यक्षों की लिस्ट, नारायणपुर में महिला को दी कमान

रायपुर  भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बस्तर के साथ संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर के अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। नारायणपुर से संध्या पवार को जिलाध्यक्ष चुना गया है। दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता बनाए गए। संतोष अभी जिला महामंत्री और गीदम निवासी हैं। इससे पहले रविवार को बीजापुर और कांकेर के अध्यक्ष की घोषणा की जा चुकी है। कांकेर में महेश जैन और बीजापुर में घासीराम नाग अध्यक्ष बनाए गए हैं। वेद प्रकाश पांडे को बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष घोषित किया गया है। 49 वर्षीय वेदप्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष का करीबी माना जाता है। वे 2003 में भारतीय युवा मोर्चा बकावंड मंडल के अध्यक्ष बनाए गए थे। इसके बाद मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री और 2019 से जिला महामंत्री हैं। बस्तर स्थित पार्टी कार्यालय में इसकी घोषणा की गई। भाजपा जिला संगठन चुनाव के प्रभारी विक्रम उसेंडी की उपस्थिति में नामों का एलान किया गया। इससे पहले भाजपा कार्यालय में सुबह से चहल-पहल रही। अध्यक्ष पद के दावेदार पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र से भी मंडलों के पदाधिकारी पहुंचे। नारायणपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान महिला को मिली है। छोटे डोंगर की संध्या पवार अध्यक्ष बनाई गई हैं। पूर्व में वे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थीं। जातिगत और राजनीतिक समीकरण में सधे भाजपा के 15 जिलाध्यक्ष आगामी पंचायत-निकाय चुनाव से पहले भाजपा का संगठन का चुनाव जारी है। मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद रविवार को भाजपा ने प्रदेश के 15 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें जातिगत और राजनीतिक समीकरण को साधते हुए सूची जारी हुई है। प्रदेश भाजपा के 36 सांगठनिक जिले हैं। बाकी जिलों में छह जनवरी को चुनाव पूरा करने का दावा है। रमेश ठाकुर को रायपुर शहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ठाकुर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर-दक्षिण के विधायक सुनील सोनी के करीबी माने जाते हैं। संगठन चुनाव के जिला प्रभारी शिव रतन शर्मा ने रायपुर शहर जिला अध्यक्ष की सर्वसम्मति से नियुक्ति की है। रमेश ठाकुर रायपुर शहर जिले के महामंत्री हैं। जिला संगठन चुनाव प्रभारी व पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। विधानसभा चुनाव के पहले ठाकुर पार्टी के विभिन्न अभियानों में सक्रिय रहे हैं। इसी तरह रायपुर ग्रामीण से श्याम नारंग को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्याम पेशे से वकील हैं। जनवरी से पहले हो जाएगा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने जिला अध्यक्षों की सूची विधिवत रूप से जारी की है। पारख ने कहा कि इन 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जहां से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी विधिवत हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला वर्ग से आते हैं, के भी नाम तय किया जा चुके हैं जिनके चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश से होगी। इस तरह से 55 प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव हो चुका है। पारख ने बताया कि छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 10 जनवरी से पहले होने का है।

बस्तर पुलिस ने 48 घंटे में अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, वाहन चालक समेत 4 गिरफ्तार

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस ने बीते दिनों हुए एक अंधे के कत्ल की गुत्थी  सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, जगदलपुर के अनुकूल देव वार्ड करकापाल में भानपुरी अस्पताल में पदस्थ डॉ. वासुदेव राय की पत्नी अर्चना घोष की उनके घर पर संदिग्ध हालात में लाश मिली थी. बोधघाट पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी. डॉ. वासुदेव राय की पत्नी अर्चना घोष की हत्या के 6 दिन बाद पुलिस ने  4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इसमें हत्या का  मुख्य  आरोपी मृतिका अर्चना घोष का वाहन चालक है. वाहन चालक ने घर में लूट के इरादे से अपने 3 साथियों के साथ साजिश रची थी. उसने अपने मालकिन की मुंह दबाकर हत्या करवा दी और घर से नगद और जेवरात पर अपना हाथ साफ कर दिया. बस्तर पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका अर्चना घोष के वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी वाहन चालक ने अपना अपराध कबूल कर लिया. साथ ही अन्य 3 साथियों का भी नाम पुलिस को बता दिया. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से लूटे गए 36 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के आभूषण के साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है. आरोपी वाहन चालक ने रची थी हत्या की साजिश बस्तर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि बीते 1 जनवरी को मृतिका अर्चना घोष निवासी अनुकूल देव वार्ड की खुद के मकान में संदिग्ध हालत में लाश मिली थी. मृतिका के पति डॉक्टर वासुदेव राय ने बोधघाट थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद बोधघाट पुलिस की टीम साइबर टीम की मदद से इस मामले की  छानबीन में जुटी थी. इस मामले में घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम की मदद से निरीक्षण कराया गया. इसके अलावा, 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के सबूत जुटाए गए. जांच के दौरान मृतिका अर्चना के ड्राइवर रोहित कश्यप से पूछताछ करने पर उसने अपने तीन साथियों के साथ लूट की नीयत से साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपी ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से मृतिका अर्चना घोष के घर पर  वाहन चालक का काम कर रहा था, जिसकी वजह से आरोपी रोहित को मृतिका अर्चना घोष की आर्थिक संपत्ति और गतिविधियों की पूरी जानकारी थी. आरोपी ने घर में घुसकर लूट करने की योजना बनाई और बीते 1 जनवरी की रात अपने तीन साथियों को लूट के उद्देश्य से मालकिन के घर भेजा. रोहित के अनुसार घर में लूट की वारदात को अंजाम देते समय महिला के जागने पर आरोपियों ने महिला का मुंह दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. एसपी सलभ सिन्हा के मुताबिक आरोपियों में हत्यारोपी जोसफ कश्यप, नीलू बघेल, पप्पू बघेल और मुख्य आरोपी वाहन चालक रोहित कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में लेने के बाद उन्हें जेल भेज दिया.

अब मैनपाट में पर्यटन को लगेंगे पंख, बढ़ावा देने शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगी मॉल रोड

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट अपने प्राकृतिक सौंदर्य के चलते सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने नववर्ष और उसके बाद मैनपाट के हर कोने में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। सरगुजा संभाग के अलावा ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी लोग मैनपाट की खूबसूरती देखने पहुंचे। प्रकृति की गोद में रचे-बसे इस हिल स्टेशन में वर्षभर मौसम खुशनुमा रहता है। मगर, बारिश और ठंड के मौसम में यह छुट्टियां मनाने के लिए सबसे उपयुक्त स्थल है। अब मैनपाट में पर्यटन को और बढ़ावा देने शिमला-मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए स्थल निरीक्षण कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सरगुजा जिले के मैनपाट में पहाड़ियां, नदी-झरने, चारों ओर फैली हरियाली को लेकर सैलानियों में खास आकर्षण बना रहता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा नए प्रयास किए जा रहे हैं। सैलानियों के ठहरने की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा रिजॉर्ट शैला और करमा का निर्माण किया गया है। इससे आसानी से लोगों को रहने की सुविधा मिल सके। दो स्थल चिह्नित पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैनपाट में मॉल रोड बनाए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। मैनपाट महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मैनपाट में मॉल रोड बनाने की घोषणा की गई थी। पर्यटन विभाग एवं राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है। साथ ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मॉल रोड के लिए दो साइट का निरीक्षण किया गया है, जिसमें पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से तिब्बती मंदिर तक मार्ग और पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से निजी होटल तक मार्ग का निरीक्षण कर प्रस्ताव भेजा गया है। पर्यटन के साथ रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर शिमला-मनाली हिल स्टेशन के मॉल रोड बेहद प्रसिद्ध हैं। वहां स्थानीय मार्केट आकर्षण के केंद्र हैं। मैनपाट में मॉल रोड बन जाने से एक और आकर्षण का केंद्र बनेगा। अक्सर शिमला मनाली जैसे हिल स्टेशनों के मॉल रोड का एहसास अब मैनपाट आने वाले पर्यटकों को भी होगा। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों और मार्केट को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। स्थानीय अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से तेजी से बढ़ेगी।

चम्पा देवी पावले जिला अध्यक्ष निर्वाचित

मनेंद्रगढ़/एमसीबी भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रदेश भाजपा संगठन ने लगभग छत्‍तीसगढ़ में आखिरकार बीजेपी संगठन के लगभग सभी जिलों के जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसको लेकर पिछले दिनों दिल्‍ली में बैठक आयोजित की गई थी। जहां बंद लिफाफे में हर जिले से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए थे। दिल्‍ली में बीजेपी हाई कमान की बैठक में मंथन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजेपी जिलाध्‍यक्षों की बंद लिफाफे में नाम तय कर दिल्‍ली से भेज दिए गए थे। संगठन द्वारा पूर्व लोकसभा सांसद  कमल भान जिला चुनाव अधिकारी, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल , छत्तीसगढ़ के पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले, जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी,पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंग, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीता आईच, जनार्दन साहू, दुर्गा शंकर मिश्रा, वीरेंद्र सिंह राणा, रामलखन सिंह द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। वंही सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने अपने अध्यक्षिय उधबोधन मे अपने संगठन् की रीति नीति के बारे मे जानकारी दी साथ ही संगठन का कार्यकर्ता सर्वोपरी होता है तथा संगठन का कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमे संगठन वही होता है ब्यक्ति का आदान प्रदान होता है और जो आज सामने की पंक्ति मे बैठे है उनका स्थान् मंच ने भी हो सकता है और मंच मे बैठे लोगो का स्थान् सामने की पंक्ति मे भी हो सकता है। वंही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओ को निरंतर संगठन मे कार्य करने की प्रेरणा दी तथा एमसीबी जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के कार्यो को सराहा और कर्यकर्ताओ को हमेशा उनसे सीख लेने को कहा कि श्री केशरवानी विषम परिस्थितियों मे भी कार्य किया चाहे उनको मंच से सम्मान मिले या न मिले उन्होंने संगठन के प्रति कार्य कर उनके टीम के अथक प्रयास से विधानसभा जैसे अन्य चुनाव को सफलता पूर्वक किया गया। तथा उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद व जिला निर्वाचन अधिकारी  कमल भान के ने कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाते पूर्व जिलाध्यक्ष के कार्यो की सराहना कर नए अध्यक्षो के कार्यो पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओ के समक्ष भाजपा एमसीबी के नवीन अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले  के नामो की घोषणा की गई। वंही नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने कही कि भाजपा में रहकर कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना मेरे लिए गर्व का विषय है, भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां साधारण कार्यकर्ता बूथ से लेकर उच्चतम पद तक पहुंच कर स्थापित हो सकता है, आगे संगठन से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उस पर मै पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करूंगी। आज के कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने किया तथा पार्टी के समस्त सदस्यों व भाजपा पदाधिकारियो, मंडल अध्यक्षो सहित अन्य लोगो द्वारा नवीन जिलाध्यक्ष को बधाई दी गई।

जिला स्तरीय बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

मनेंद्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा खेल अधिकारी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को सम्पन्न हुआ है। जिस प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की गयी थी। 100 मीटर की दौड़ में 9 से 18 वर्ष के सुस्मिता प्रथम, कमलेश्वरी द्वितीय, निर्मला तृतीय, और 400 मीटर की दौड़ में सुमन प्रथम, सुस्मिता द्वितीय, दुर्गावती तृतीय तथा 100 मीटर की दौड़ में 19 से 35 वर्ष के प्रभावती प्रथम, रीता द्वितीय, अमरवती तृतीय और 400 मीटर की दौड़ में प्रभावती प्रथम, अमरवती द्वितीय, गायत्री सिंह तृतीय, रस्सा -कस्सी में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता भरतपुर, और 19 से 35 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, तवा फेंक में 9 से 18 वर्ष के कविता सिंह प्रथम, गीता सिंह द्वितीय, दीपिका सिंह तृतीय, और 19 से 35 वर्ष के पार्वती प्रथम, प्रभावती द्वितीय, दिपा तृतीय, खो-खो में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, वॉलीबॉल 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता मनेन्द्रगढ़, उपविजेता खड़गवॉ, बास्केटबॉल 9 से 18 वर्ष विजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, बैडमिंटन सिंगल में 9 से 18 वर्ष के पूर्वी गुप्ता प्रथम, अंजली द्वितीय, ज्योति तृतीय, बैडमिंटन डबल में पूर्वी -वैभव प्रथम, सुमन -प्रतिमा द्वितीय,प्रगति -अंजली तृतीय, वेटलिफ्टिंग में 9 से 18 वर्ष के संभवी प्रथम, और 19 से 35 वर्ष के सुचित्रा प्रथम, संध्या द्वितीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रही है।

मुख्यमंत्री साय की पहल व वाणिज्य मंत्री देवांगन ने किया विशेष प्रयास, छत्तीसगढ़-कोरबा मेडिकल अस्पताल में बनेगा 200 बेड का भवन

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर कोरबा मेडिकल अस्पताल में 200 बेड की क्षमता के नया भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के क्रम में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का प्रयास रंग लाया है। मेडिकल अस्पताल कोरबा में अब 200 बेड क्षमता के नये भवन के निर्माण के लिए कुल 43.70 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली है। इस भवन के बन जाने से मेडिकल चिकित्सालय में बिस्तरों की क्षमता बढ़कर 650 हो जाएगी। इसके अलावा वर्तमान अस्पताल भवन के अन्य विकास कार्यों के लिए भी राशि की स्वीकृति मिली है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज कोरबा के लिए जब जिला अस्पताल का अधिग्रहण कर संबद्ध किया गया था तब अस्पताल में 100 बिस्तरों की सुविधा थी। प्रबंधन ने एनएमसी की गाइड लाइन के तहत बिस्तरों की क्षमता 300 तक बढ़ाई गई थी। इसके लिए अस्पताल के पुराने भवन, कैजुअल्टी भवन और ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त बिस्तर लगाए गए थे। लंबे समय से अस्पताल परिसर में 200 बेड के बिस्तरों के अस्पताल भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसके लिए मांग पत्र भी भेजा गया था। मरीजों की बढ़ती संख्या और हो रही परेशानियों को संज्ञान में लेकर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने  बजट में इसकी स्वीकृति के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा था। मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से 200 बिस्तर क्षमता वाले अस्पताल भवन के निर्माण और अन्य सुविधाओं के लिए कुल 43 करोड़ 70 लाख की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा दी गई। क्रिटिकल केयर यूनिट में होंगे 50 बिस्तर गंभीर मरीज के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय परिसर में 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निर्माण होगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इसके अलावा 100 बिस्तर क्षमता सीएसआर मद से 3.5 करोड़ की लागत से भी निर्माण होगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण  मंडल को इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। वही एसईसीएल के माध्यम से परिजनों के रुकने के लिए 60 बिस्तर का रैन बसेरा का निर्माण होगा। ऑर्थाेपेडिक विभाग में प्रारम्भ होंगे दो ओटी रूम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑर्थाेपेडिक डिपार्मेंट का बहुत जल्द विस्तार होने वाले है। मंत्री श्री देवांगन के निर्देश पर ट्रामा सेंटर बिल्डिंग के दूसरे तल में दो ऑपरेशन थिएटर  कक्ष में जल्द ही उपकरण इंस्टॉलेशन होंगे। इसके पश्चात दोनों ऑपरेशन थिएटर में एक साथ ऑपरेशन हो सकेंगे। वर्तमान में पुराने भवन में ही एकमात्र ऑपरेशन थिएटर पर लोड ज्यादा है। अस्पताल के सभी डिपार्टमेंट होंगे सर्व सुविधा युक्त – मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि  मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हर डिपार्टमेंट को सर्व सुविधा युक्त करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से जिलेवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जिलेवासियों ने 43 करोड़ की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet