LATEST NEWS

बेटे के निवास पर भी पड़ा छापा, छत्तीसगढ़-रायपुर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर पर ईडी की दबिश

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है. ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान घर को घेरे हुए हैं. ईडी की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है. इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी. सूचना रायपुर पहुंचने से पहले ही कवासी लखमा के भी घर में ईडी की टीम ने दस्तक दे दी थी. बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि शराब घोटाले में ईडी ने कुछ दिन पहले केस दर्ज किया था। शायद उसी मामले में कार्रवाई हो रही है। यह छापेमारी सुकमा और रायपुर में हो रही है। इस छापेमारी को डीएमएफ फंड स्कैम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि ईडी इस मामले में लंबे समय से कार्रवाई कर रही है। आबकारी घोटाले में कई लोगों जेल में भी हैं। साथ ही बीतते समय के साथ जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। ईडी की छापेमारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है। कवासी लखमा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। ED ने शराब घोटाले में दो पूर्व मंत्री पर भी कराई थी FIR छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला घोटाले मामले में ED ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 100 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई थी। इनमें कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो, शिशुपाल का नाम शामिल हैं। वहीं 2161 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ED ने ट्रिपल A यानी IAS अफसर, अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया था। जिसके बाद ACB इस मामले में अलग से कार्रवाई कर रही है। FIR में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम भी FIR में शामिल है, जिन्हें हर महीने 50 लाख दिया जाता था। FIR में शामिल तथ्यों के आधार पर आपको बताते हैं कि किस तरह नया सिंडिकेट तैयार कर इस घोटाले को अंजाम दिया गया। तत्कालीन आबकारी मंत्री और आयुक्त को मिलते थे 50-50 लाख ये पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था। चार्जशीट के मुताबिक मंत्री रहे कवासी लखमा और तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास को 50-50 लाख हर महीने दिए जाते थे। शराब घोटाला मामले में FIR में दर्ज नाम     01. IAS, तत्कालीन संयुक्त सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन)     02. अनवर ढेबर     03. अरुणपति त्रिपाठी (प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमीटेड)     04. मेसर्स रतनप्रिया मिडिया प्राईवेट लिमीटेड     05. कवासी लखमा (तत्कालीन आबकारी मंत्री)     06. निरंजनदास (आई.ए.एस. तत्कालीन आबकारी आयुक्त)     07. जनार्दन कौरव (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)     08. अनिमेष नेताम (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)     09. विजय सेन शर्मा (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)     10. अरविंद कुमार पटले (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     11. प्रमोद कुमार नेताम (तत्कालीन सहायक कमिशनर आबकारी)     12. रामकृष्ण मिश्रा (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     13. विकास कुमार गोस्वामी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     14. इकबाल खान (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     15. नीतिन खंडुजा (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)     16. नवीन प्रताप सिंग तोमर (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     17. मंजु कसेर (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     18. सौरभ बख्शी (तत्कालीन सहायक आयुक्त)     19. दिनकर वासनिक (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     20. आशीष वास्तव (तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त आबकारी)     21. अशोक कुमार सिंह (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     22. मोहित कुमार जायसवाल (जिला आबकारी अधिकारी)     23. नीतू नोतानी (उपायुक्त)     24. रविश तिवारी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     25. गरीबपाल दर्दी (आबकारी अधिकारी)     26. नोहर सिंह ठाकुर (आबकारी अधिकारी)     27. सोनल नेताम (सहायक आयुक्त आबकारी विभाग)     28. अरविंद सिंह     29. अनुराग द्विवेदी (मेसर्स अनुराग ट्रेडर्स)     30. अमित सिंह (मेसर्स अदीप एग्रोटेक प्राईवेट लिमिटेड)     31. नवनीत गुप्ता     32. पिंकी सिंह (प्रोप्राईटर अदिप एम्पायर्स)     33 विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू     34. त्रिलोक सिंह, ढिल्लन (मेसर्स ढिल्लन सिटी मॉल प्राईवेट लिमीटेड)     35. यश टुटेजा (निवासी कटोरा तालाब रायपुर)     36. नितेश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर     37. यश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर     38. अभिषेक सिंह, डायरेक्टर मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     39. मनीष मिश्रा, मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     40. संजय कुमार मिश्रा, सी.ए. मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     41. अतुल कुमार सिंह श्री ओम साईं, बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड     42. मुकेश मनचंदा, श्री ओम साई बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड     43. विजय भाटिया, भिलाई     44. अशीष सौरभ केडिया, मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राईवेट लिमीटेड     45. मेसर्स छ.ग. डिस्टलरीस प्राईवेट लिमीटेड     46. मेसर्स भाटिया वाईन एवं मर्चेंटस प्राईवेट लिमीटेड     47. मेसर्स वेलकम डिस्टलरीस     48. सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स सुमीत फैसलिटीस लिमीटेड एवं टॉप सिक्योरिटीस फैसलिटीस मैनेजमेंट     49. बच्चा राज लोहिया मेसर्स इगल हंटर सॉल्युशन लिमीटेड एवं पार्टनर     50. मेसर्स अलर्ट कमाण्डों प्राईवेट लिमीटेड एवं पार्टनर     51. अमित मित्तल, मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमिटेड     52. उदयराव मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमीटेड का मैनेजर     53 मेसर्स प्राईम वन वर्क फोर्स     54. लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल निवासी भिलाई     55. विधु गुप्ता, प्रीज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटीस प्राई लिमी.     56. दीपक दुआरी     57. दिपेन चावडा     58. मेसर्स प्राईम डेव्हलपर्स     59. मेसर्स ए ढेबर बिल्डकॉन     60. मेसर्स ए. जे. एस. एग्रोट्रेड प्राईवेट लिमीटेड     61. सफायर इस्पात के मालिक श्री उमेर ढेबर एवं श्री जुनैद ढेबर     62. अख्तर ढेबर     64. अशोक सिंह     65. सुमीत मलो     66. रवि बजाज     67. विवेक ढांढ, निवासी जी. ई. रोड रायपुर     68. अज्ञात कांग्रेस के पदाधिकारीगण     69. अन्य आबकारी … Read more

28 एवं 29 दिसंबर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही स्थगित

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  सर्वसाधारण को सूचनार्थ किया जाता है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण के संबंध में इस कार्यालय द्वारा 28 दिसंबर एवं 29 दिसंबर 2024 को होने वाले आरक्षण की कार्यवाही को छत्तीसगढ़ शासन एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 27 दिसंबर 2024 को जारी नवीन समय सारणी के कारण स्थगित किया जाता है। त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु जारी समय सारणी को संशोधित कर नवीन समय सारणी जारी की जाती है। जो इस प्रकार है- जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 03 जनवरी 2025 को, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 08 जनवरी 2025 एवं 10 जनवरी 2025 को जिला पंचायत सदस्य प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना 03 जनवरी 2025 तथा आरक्षण की कार्यवाही एवं जानकारी 11 जनवरी 2025 को प्रेषित करना संचालक पंचायत के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।

छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 (2024) संशोधन नियम के तहत् होगी अजजा व अजा के पदों का आरक्षण

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले में पहली बार जिला पंचायत के 10 सदस्यों का निर्वाचन प्रस्तावित है। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 (2024) संशोधन नियम के अनुसार, नियम 04 के बिंदु क्र. 03 के तहत सबसे पहले अनुसूचित जनजाति का आरक्षण किया जाएगा, इसके बाद अनुसूचित जाति का आरक्षण किया जाएगा। आरक्षण प्रवर्गवार अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति का अवरोही क्रम के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कुल 10 जिला पंचायत सदस्यों में से अनुसूचित जनजाति के 07, अनुसूचित जाति के 01 और अनारक्षित के 02 पद आरक्षित होंगे। अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के लिए आरक्षित क्षेत्र में अधिकतम प्रतिशत वाले निर्वाचन क्षेत्रों को सर्वप्रथम आरक्षित किया जाएगा। यदि यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति प्रवर्ग में उच्चतम स्तर पर आता है तो इस क्षेत्र को छोड़कर निचले क्रम वाले क्षेत्र को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 30 के अंतर्गत जिला पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या में से कम से कम 50 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इनमें अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की महिलाओं के लिए आरक्षित स्थान भी शामिल हैं। इस प्रक्रिया के तहत अनुसूचित जनजाति की कुल 07 सीटों में से 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के आधार पर 04 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। अनुसूचित जाति की कुल 01 सीट में से 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के आधार पर यह 01 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। अनारक्षित की कुल 02 सीटों में से 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के आधार पर 01 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। इस प्रकार कुल 10 सीटों में से 06 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। जिला पंचायत में पहली बार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में महिलाओं के आरक्षण की प्रक्रिया प्रत्येक प्रवर्ग में लाटरी के माध्यम से की जाएगी। अनुसूचित जाति की 01 सीट होने के कारण यह नियमानुसार महिला के लिए आरक्षित रहेगी। पेसा (PESA) नियम लागू होने के कारण जिले की तीनों जनपद पंचायतों में अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहेंगे। इनमें से 02 महिला सीटें लाटरी के माध्यम से आरक्षित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कर्मचारी हित में लिया गया निर्णय: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में किया गया संशोधन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कर्मचारियों के हित में नई पहल करते हुए शासन द्वारा कर्मचारियों के मासिक भत्तों में संशोधन किया गया है। इससे कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।     राज्य सरकार द्वारा संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र सहायक,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तकनीशियनों के वर्तमान दर 350 रुपए प्रति माह को संशोधित कर 1200 रुपए प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा। इसी तरह जिला और तहसील स्तर के राजस्व विभाग के भृत्य एवं जमादार,वन विभाग और राजस्व विभाग के चेन मैन, न्यायिक एवं वाणिज्यक कर विभाग के प्रोसेस सर्वर तथा ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पटवारियों के वर्तमान दर 300 रुपए प्रति माह में संशोधन कर 1000 रुपए प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा। यात्रा भत्ता की अन्य शर्तें एवं नियम यथावत रहेंगे।

न्यूड वीडियो के आधार पर युवती के साथ पढ़े युवक ऐंठे 5.80 लाख

भिलाई स्मृति नगर पुलिस ने बाजार चौक उतई के रहने वाले समीर वर्मा और राहुल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पर युवती से ठगी और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है। पहले आरोपियों ने अपने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर रुपये लिए। इसके बाद फिर पीड़िता से रुपयों की मांग की। युवती ने जब रुपये न होने की बात कही, तो आरोपितों ने उसके न्यूड वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब पीड़िता के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि आरोपित समीर वर्मा और पीड़िता पूर्व परिचित हैं। दोनों एक स्कूल में पढ़ते थे। चार दिसंबर 2023 को आरोपित समीर ने पीड़िता को फोन कर कहा कि उसके पिता को लकवा मार गया है और ब्रेन हेमरेज हो गया है। दोबारा पैसे देने से मना करने पर किया ब्लैकमेल उसने इलाज के लिए मदद के तौर पर उससे रुपये मांगे। पीड़िता ने विभिन्न किस्तों में उसे करीब दो लाख रुपये यूपीआई के जरिये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने रुपये न होने की बात कहते हुए मना किया, तो समीर के बड़े भाई राहुल ने उसे कहा कि उसके छोटे भाई के पास उसकी न्यूड वीडियो है। आरोपित राहुल ने उसे कहा कि यदि वह उन्हें रुपये नहीं देगी, तो वे वीडियो उसके दोस्तों और परिवार वालों के पास भेज देंगे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत ही आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। रायपुर के कारोबारी ने उद्योगपति से की ठगी वहीं, भिलाई के एक स्टील कारोबारी से भी ठगी की खबर सामने आई है। भिलाई-तीन के उद्योगपति से 38 लाख 23 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित की ग्राम जरवाय में वशिष्ठ वेंचर्स एलएसपी नाम से कंपनी है। उन्होंने रायपुर के रहने वाले आरोपित गौरव कुमार को स्टील खरीदने के लिए 66 लाख 91 हजार 901 रुपये दिए थे। आरोपित ने 28 लाख 68 हजार 831 रुपये का माल भेजा और बाकी रुपये गबन कर गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता पंकज शर्मा ने घटना की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद गिरेगा पारा, फिर अपना रंग दिखाएगी ठंड

रायपुर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। हालांकि इसकी वजह से तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। यानी दो दिन बाद पारा गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल सरगुजा संभाग में भी एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकती है। बना हुआ है ये सिस्टम ऊपरी हवा में चक्रीय चक्रवात दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण आंध्रप्रदेश, उत्तर तमिलनाडु तटों से सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक बना हुआ है। मध्य ट्रोपोस्फेरिक पश्चिमी हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके असर से एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गुरुवार को बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुटरू, तोकापाल में 20 मिमी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, बकावंड में 10 मिमी बारिश हुई। रायपुर शहर में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दंतेवाड़ा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।  

गरियाबंद जिले में ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग ऐप से करोड़ों की ठगी, भारत में फैले नेटवर्क का भंडाफोड़ करेगी सीजी पुलिस, 3 दिन की रिमांड पर मुख्य आरोपी

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग ऐप से लगभग 5 करोड़ की ठगी मामले में एमपी के रीवा से गिरफ्तार अरुण द्विवेदी ट्रेड एक्सपो को भारत में लाने वाला मुख्य सरगना है, जिसका कनेक्शन दुबई व बांग्लादेश से है. पुलिस ने ठगी के चौथे आरोपी अरुण को न्यायालय से तीन दिन की रिमांड पर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर भारत में फैले ठग नेटवर्क का भंडाफोड़ करेगी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाला खुलासा किया है. छत्तीसगढ़ में गरियाबंद के अलावा धमतरी, महासमुंद में भी ठगी की गई है. आरोपी अरुण द्विवेदी के खिलाफ झारखंड में भी पुलिस ने 5 करोड़ की ठगी का मामल दर्ज किया है. 19 दिसम्बर को ठगे गए निवेशकों की शिकायत के बाद राजिम पुलिस ने जिन पांच आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 420,409 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है उसमें पांचवां आरोपी राजाराम तारक (नीले घेरे में) अब भी फरार है. पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बाद अब छत्तीसगढ़ के अलावा भारत में फैले नेटवर्क का भंडाफोड़ करने मुख्य आरोपी अरुण द्विवेदी को तीन दिन दिन के लिए रिमांड पर लिया है. पुलिस रकम की वापसी के रास्ते निकालने की दिशा में भी पहल कर रही है. शिक्षक, पुलिस वाले भी हुए हैं ठगी के शिकार बता दें कि 19 दिसंबर को संतोष देवांगन ने पांच लोगों को खिलाफ नामजद राजिम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. 93 लोगों से रकम 5 गुना करने का झांसा देकर गिरोह ने बड़ी ठगी को अंजाम दिया था. लालच में आकर कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी गंवा दी. प्रॉपर्टी गिरवी रखकर मोटी ब्याज दर पर पैसे उठाए थे. निवेश करने वाले में शिक्षक के अलावा पुलिस परिवार के लोग भी शामिल हैं. इस मामले में एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि आरोपी भारत में ट्रेड एक्सपो लाने वाला प्रमुख आदमी है. न्यायलय से तीन दिन की रिमांड मांगी गई है, ताकि और आगे जानकारी जुटाई जा सके.

घर में फटा सिलेंडर, आवाज सुनकर डर गए थे ग्रामीण, तीन लोगों की मौत

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सात किमी दूर भंवरमरा गांव में एक घर में सिलेंडर फट गया। घटना में मकान परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यहां उन्हें भावगत सिन्हा 38, तामेश्वरी सिन्हा 35 और उनकी तीन साल की बेटी भाव्या सिन्हा के शव मिले। भागवत सिन्हा किराना दुकान चलाते थे, वहीं पत्नी गृहणी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यही सामने आ रहा कि खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम में बदलाव

रायपुर  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब रायपुर में आयोजित होने वाली 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता-2024 के कार्यक्रम में भी बदलाव हुए हैं. वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रम रद्द किए गए हैं. डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की स्वागत समिति ने भी तय किया है कि प्रतियोगिता के दौरान होने वाली विशाल खेल ज्योति यात्रा, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मातृहस्त भोजन जैसे सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. इस कार्यक्रम के उद्घाटन को भी सादगीपूर्ण एवं औपचारिक तरीके से करने का निर्णय लिया गया है. समय में बदलाव करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद अब दोपहर 3 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के चलते प्रतियोगिता के समापन को भी सामान्य एवं औपचारिक रखा गया है. गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय बनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें 25 प्रान्तों के 800 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी तीरंदाजी एवं फुटबॉल के खेल में भाग लेने आये हैं. कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्था भव्य एवं अभूतपूर्व रखी गई थी, किंतु डॉ मनमोहन सिंह के दिवंगत होने की खबर मिलते ही कार्यक्रम की पूरी रचना में परिवर्तन कर, अब इसे सामान्य एवं औपचारिक रखने का निर्णय लिया गया है.

अचानक अनियंत्रित हुई बाइक, महिला के सिर के ऊपर चढ़ा ट्रक

भिलाई भिलाई में नेहरू नगर चौक के पास हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गुरुवार की रात को वो अपने पति के साथ दुर्ग से वापस घर लौट रही थी। नेहरू नगर चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और दंपती सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे एक ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि आम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड निवासी राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी कमलेश अग्रवाल के साथ गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुर्ग से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में गुरुद्वारा चौक से नेहरू नगर चौक के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे बैठी कमलेश अग्रवाल को बाइपास की ओर से आ रहे एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। सिर के ऊपर से ट्रक का चक्का गुजरने से कमलेश अग्रवाल (59) की मौके पर मौत हो गई। सुपेला पुलिस को इसकी जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को चीरघर भिजवाया। वहीं कमलेश अग्रवाल के पति राकेश अग्रवाल सड़क की दूसरी तरफ गिरे थे, इसलिए उन्हें कुछ नहीं हुआ।

अंधी रफ़्तार ने ली 5 छात्रों की जान

भानुप्रतापपुर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. तेज रफ्तार स्कॉर्पिओ ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवक और दो युवतियों की मौत हो गई है. सभी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, युवती की जल्द शादी थी, युवक पहले से विवाहित

भिलाई एक प्रेमी जोड़े ने गुरुवार की देर रात सुपेला अंडरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद सुपेला पुलिस ने उनके शवों को चीरघर भिजवाया। दोपहर बाद उनकी पहचान हो सकी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। युवती की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। वहीं युवक पहले से शादीशुदा था। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती श्रेया फर्नांडिज बीएमवाय चरोदा और 30 वर्षीय युवक राहुल कुमार सिंह हॉस्पिटल सेक्टर का रहने वाला था। श्रेया आकाशगंगा सुपेला के एक मोबाइल दुकान में काम करती थी। वहीं राहुल शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। दोनों ने गुरुवार की रात को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। क्रिसमस सेलिब्रेशन पर निकली थी बाहर दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस की सिर्फ श्रेया के परिवार वालों से बात हो सकी है। श्रेया के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वो गुरुवार की सुबह घर से स्कूटी लेकर निकली थी। गुरुवार को घर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन रखा गया था। शाम को उसके घर वालों ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद बताने लगा। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। वहीं मृतक राहुल के परिवार वालों से पूछताछ नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कब से संबंध था और इस घटना का कारण क्या है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 28 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा  छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। पंडित सुंदरलाल शर्मा नेे किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार रहेे। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवाद जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। उनके अमूल्य विचार हमें सदैव मातृभूमि की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

बरबसपुर (आमाडांड) में संचालित अवैध क्रशर सील तथा दर्री टोला में स्थित पत्थर खदान में खनिज विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई

मनेंद्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 26 दिसंबर 2024 को स्थान ग्राम दर्रीटोला तहसील नागपुर अंतर्गत  आने वाले खसरा क्रमांक 208/1, 208/2,  211 रकबा 1.113 हे. क्षेत्र पर श्री प्यारेलाल साहू निवासी लोहारी के पक्ष में स्वीकृत खनिज साधारण पत्थर उत्खनीपट्टा के मौका जांच में खदान में पाई गई अनियमितताओं एवं उत्खनन योजना अनुसार खनन कार्य नहीं किए जाने के कारण, पट्टा शर्तों के उल्लंघन एवं पर्यावरणीय नियमों के पालन नहीं किए जाने के कारण पट्टाधारक प्यारेलाल साहू निवासी लोहारी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्यवाही की गई है।  इसी क्रम में श्री लक्ष्मण मिश्रा निवासी बरबसपुर के द्वारा स्वयं के निजी भूमि खसरा क्रमांक 842/1 रकबा 0.380 हे. क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के क्रशर स्थापित किए जाने छत्तीसगढ़ खनिज (खनन परिवहन तथा भंडारण) नियम 2009 के तहत कार्यवाही किया गया। खनिज विभाग द्वारा मौके पर जाकर क्रशर को सीलबंद किया गया है। आपको बता दे कि विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध उत्खनन और परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम धान खपाने वालों कोचियों तथा बिचौलियों पर कर रही कार्रवाई

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के कुशल मार्गदर्शन में तहसील केल्हारी क्षेत्रांतर्गत 27 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य में बिचौलियों के द्वारा अवैध धान परिवहन कर धान खपाने की कोशिश की जा रही थी। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुये 02 पिकअप व उसमें लोड 93 बोरी धान जप्ती की कार्रवाई की गयी।  इसके साथ ही कोचियों के द्वारा दूसरे किसानों के खातों के माध्यम से धान खपाने के लिए समिति में लाये गये 20 बोरी धान की भी जप्ती की गयी। इसी क्रम में 19 दिसंबर को 53 बोरी, 23 दिसंबर को 73 बोरी, 24 दिसंबर को 215 बोरी धान पकड़ने कार्यवाही की गयी। गौरतलब है कि जिले में किसानों से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अवैध धान को लेकर भी जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार से अवैध धान की बिक्री धान खरीदी केंद्रों में ना की जा सके।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet