LATEST NEWS

कौशल्या विहार की सड़कें शीघ्र ही होने वाली हैं रौशन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के अधीन कौशल्या विहार की सड़कें शीघ्र ही रौशन होने वाली हैं. आरडीए ने कौशल्या विहार में स्ट्रीट लाइट तथा अन्य बिजली संबंधी कामों के लिए साढ़े 3 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है. काम लेने वाली फर्म को एक साल तक रखरखाव भी करना होगा. कौशल्या विहार के विभिन्न सेक्टरों में पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में आवास बन गए हैं. अंडरग्राउंड बिजली, केबल समेत अन्य सुविधाओं को देखकर कौशल्या विहार पहुंचे लोगों को अब विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. कभी पानी, बिजली की समस्या तो कभी कचरे को डंप किये जाने से कौशल्या विहार के रहवासी परेशान हैं. आरडीए ने प्रारंभ में खंभों पर स्ट्रीट लाइट के रूप में सोलर पैनल लगाए थे. शुरुआत में तो सोलर पैनल के जरिए सड़कें जगमग थी परंतु कुछ महीनों बाद सोलर पैनल न केवल खराब होते गए, बल्कि अब तो ज्यादातर पैनल चोरी हो गए हैं. पिछले कई महीनों से कौशल्या विहार की सड़कों पर अंधेरा है. जिसके कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. हालत यह है कि देर शाम बाद कौशल्या विहार में आना- जाना मुश्किल हो जाता है. लूटपाट और दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है. इसको लेकर रहवासियों में काफी नाराजगी भी देखी जा रही है परंतु अब शीघ्र ही कौशल्या विहार में स्ट्रीट लाइट लगने वाली है. आरडीए ने कौशल्या विहार में बिजली संबंधी कार्यों तथा खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 3.49 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है. टेंडर लेने वाली फर्म को स्ट्रीट लाइट लगाने, बिजली संबंधी अन्य कार्य करने से लेकर एक साल तक उसका रखरखाव करना होगा. टेंडर 17 जनवरी तक भरे जा सकेंगे.

छत्तीसगढ़ में नए साल में दारू पीकर गाड़ी चलाई तो खेर नहीं, चप्पे-चप्पे पर तैनाती रहेगी पुलिस

रायपुर नए साल की पार्टी के लिए होटल-पबों से लेकर फार्म हाउस और रेस्टोरेंट वालों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर के 80 से ज्यादा होटलों-रेस्टोरेंट वालों ने 31 दिसंबर की रात शराब पिलाने की अनुमति मांगी है। जिला प्रशासन ने नियमानुसार अनुमति दी है। इनमें से 20 आवेदक ऐसे हैं, जिनका रेस्टोरेंट और फार्म हाउस है। इसमें शराब की भी सुविधा देंगे। 12.30 बजे तक कार्यक्रम बंद करने का निर्देश दिया गया है। रायपुर में 500 जवानों की तैनाती     अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। 500 से ज्यादा जवानों की तैनाती रहेगी। शराब के नशे में पकड़े जाने पर थाने में रात गुजरानी पड़ेगी। शहर में 20 जगह चेक पाइंट बनाई गई।     चौक-चौराहों पर जमावड़ा लगाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी, तेज गति से वाहन चलाने वालों, तेज हार्न बजाने वालों पर कार्रवाई होगी।     पुलिस विभाग शहर के चिन्हित इलाके जैसे तेलीबांधा, वीआइपी रोड, नवा रायपुर सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और निरंतर गश्त करेगा। बड़े होटलों में सीसीटीवी से नजर चौक-चौराहों बड़े आयोजनों वाले होटल, रेस्टोरेंट पर सीसीटीवी और कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी। किसी प्रकार का गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थान जहां पर नशे की सामाग्री मिलने की सूचना मिलेगी और नशाखोरी-अड्डेबाजी की जा रही हो, तो कार्रवाई की जाएगी। एनजीटी के गाइडलाइन के अनुसार आतिशबाजी करने के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी की टीम रखेगी निगरानी नववर्ष के आयोजन पर आबकारी विभाग की पैनी नजर रहेगी। रायपुर जिले में स्थित सभी होटल, बार, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए उपायुक्त आबकारी विभाग जिला रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है। 12 बजे तक ही सभी होटल, बार और रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। रात को विशेष नाइट पेट्रोलिंग 31 दिसंबर की रात के लिए पुलिस की विशेष नाइट पेट्रोलिंग टीम होगी। जगह-जगह चेकिंग पाइंट पर टीम तैनात रहेगी। पार्टी के लिए निर्धारित समय से ज्यादा समय होने पर कार्रवाई की जाएगी। पार्टी आयोजित करने वाले होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को पार्किंग स्पेस देना होगा। सड़क पर पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई करेगी। आउटर के थानों को भी अलर्ट किया गया है। नवा रायपुर में खुले में पार्टी करने, सड़क पर शराब पीने, स्टंटबाजी, कार रेसिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में फ्री में होगी सर्जरी, छत्तीसगढ़-स्वास्थ्य मंत्री ने शुरू करवाई ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने नये साल पर प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। इतना ही नहीं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत मरीजों की फ्री हार्ट सर्जरी होगी। पहले दिन हार्ट सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में 50 वर्षीय महिला की ओपन हार्ट सर्जरी सफल रही। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट सर्जरी विभाग के कुशल डॉक्टरों की टीम ने 50 वर्षीय महिला की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज को नया जीवन दिया है। हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद महिला की हालत ठीक है तथा वह अभी डॉक्टरों की देखरेख में है। मरीज का वाल्व रिप्लेसमेंट हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के निवासियों को नए वर्ष के आगमन पर ओपन हार्ट सर्जरी सुविधा की शुरुआत के लिए अस्पताल प्रबंधन को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही यहां बाइपास सर्जरी की भी शुरुआत होगी। महासमुंद निवासी 50 वर्षीय महिला मरीज को लगभग तीन साल से सांस फूलने की शिकायत थी। थोड़ा भी काम करने से हृदय की धड़कन बढ़ जाती थी जिसे हार्ट पल्पिटेशन कहा जाता है। अपनी इन्हीं समस्याओं के साथ महिला अम्बेडकर अस्पताल के एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट सर्जरी विभाग में डॉ. कृष्णकांत साहू के पास पहुंची। उन्होंने मरीज की पूरी जांच की। जाँच में पता चला कि हार्ट के वाल्व में सिकुड़न है और एक वाल्व में लीकेज है। हार्ट का वाल्व इतना सिकुड़ गया था कि इनको डॉक्टर ने 3 साल पहले ही ऑपरेशन की सलाह दी थी मगर ओपन हार्ट सर्जरी का नाम सुनकर मरीज तथा उसके परिवार के लोग घबरा गए और उस वक्त उन्होंने ओपन हार्ट सर्जरी करवाने से मना कर दिया फिर उसके बाद समस्या बढ़ती गई और मरीज पुन: एक बार फिर डॉ. कृष्णकांत साहू के पास पहुंची, जहां पर उन्होंने ने महिला को ओपन हार्ट सर्जरी से संबंधित सभी जानकारी दी। उनकी काउंसलिंग की। सर्जरी के पश्चात स्वास्थ्य में होने वाले सुधार के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. कृष्णकांत साहू ने मरीज की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर को केस की गंभीरता तथा ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता के बारे में बताया। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के निर्देश  पर तत्काल कार्डियक एनेस्थेटिस्ट, परफ्यूजनिस्ट तथा अन्य मानव संसाधन की व्यवस्था की गई । अंततः 26 दिसंबर को मरीज की ओपन हार्ट सर्जरी की गई तथा मरीज के हृदय में कृत्रिम वाल्व का प्रत्यारोपण किया और एक वाल्व को रिपेयर किया। इस ऑपरेशन को मेडिकल भाषा में माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट बाय यूजिंग बाईलीफलेट मैटेलिक प्रोस्थेटिक वाल्व प्लस ट्राईकस्पिड वाल्व रिपेयर अंडर हार्टलंग मशीन कहा जाता है। डॉ. कृष्णकांत साहू ने मरीज की वर्तमान हालत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की मरीज ने आज सुबह का नास्ता, दोपहर का लंच तथा रात का खाना अपने हाथों से खाया। मरीज की हालत में लगातार सुधार है। मरीज का ऑपरेशन करने वाली टीम में हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. वरुण, परफ्यूजनिस्ट राहुल और डिगेश्वर तथा नर्सिंग स्टाफ में राजेंद्र, नरेंद्र एवं चोवा राम शामिल रहे।

मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन, छत्तीसगढ़-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज बस्तर में देखेंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

दंतेवाड़ा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल दो दिवसीय प्रवास पर आज शाम दंतेवाड़ा पहुंचेगी. अपने दौरे के दौरान मंत्री स्वास्थ्य महकमे का जायजा और कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की बैठक के साथ दंतेश्वरी मन्दिर में दर्शन करेगी. दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने फील्ड विजिट भी कर सकती है. अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सीट से सांसद हैं. चुनाव में उन्होंने 471,631 वोट हासिल किए थे. इस सीट पर समाजवादी पार्टी से रमेश चंद बिंद चुनाव मैदान में थे, जिन्हें 433,821 वोट मिले. वहीं बसपा के मनीष कुमार को 144446 वोट हासिल हुए. अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक युवा महिला चेहरा हैं. वे अपने पिता सोनेलाल की पार्टी अपना दल (एस) का प्रतिनिधित्व करती हैं. अपना दल पार्टी दो धड़ों में बंटी है, अपना दल (एस) जो अनुप्रिया पटेल के नाम से जानी जाती है और अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) जिसका प्रतिनिधित्व उनकी मां करती हैं.

अस्पताल ले जाने आए बेटे को धमकाया, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में बेरहम पति ने रॉड से किया हमला

सूरजपुर. जिले के ग्राम पिऊरी में पति ने मामूली बात पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पति ने खाना नहीं बनाने पर अपनी पत्नी से विवाद करते हुए हमला कर दिया और उसकी मौत का इंतजार करते रहा. मदद के लिए आए परिजनों को भी धमका कर भगा दिया. जिससे सुबह पत्नी की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी उदयराज को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी उदयराज अपनी पत्नी से खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद करने लगा. इस बीच आक्रोशित होकर उदयराज ने अपनी पत्नी लीलावती को लोहे की रोड से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया. जब उसके बेटे और भतीजे ने अस्पताल लेकर जाने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें  डरा धमकाकर मना कर दिया. घायल महिला रातभर तड़पती रही और सुबह उसकी मौत हो गई. आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी उदयराज को गिरफ्तार कर लिया है. उसे धारा 103(1) बीएन एस के तहत हिरासत में लिया गया है.

ओएचई केबल में तकनीकी खराबी, दरभंगा एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस को डोंगरगढ़ में रोका

डोंगरगढ़ हावड़ा-मुंबई लाईन रूक गई है. इसके पीछे की वजह ओएचई केबल में तकनीकी खराबी का कटना बताया जा रहा है. इसके कारण डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 3-3 घंटे से ट्रेनों के खड़े होने की जानकारी मिल रही है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक दरभंगा एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस को डोंगरगढ़ में रोक दिया गया है. इसके अलावा नागपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें भी डिटेन हो रही है. रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों ने  बताया है कि 28 दिसंबर को SCNL/NGP के USF के माध्यम से सूचना रेसुब गोंदिया को प्राप्त हुआ कि SKS-DKS के मध्य KM no 958/27 एंव 957/21 में ट्रेन नं 22846 एंव N/RPLW का पेंटो ब्रोकन हुआ हैं. सूचना के बाद गोंदिया आरपीएफ स्टॉफ टॉवर वैगन से घटनास्थल के लिये 9.15 बजे रवाना हो गए. हालांकि इसे कब सुधार लिया जाएगा इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी रेलवे की तरफ से नहीं आई है.

भाजपा संगठन में महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़-उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति विवाद के बीच बड़ी बैठक की गई, इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों का अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है. 400 से ज्यादा मंडल है, एक दो में शिकायत आई है. जिला अध्यक्षों के चयन में बहुत अच्छे से राय सुमारी हुई है. तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है. नारी सशक्तिकरण के लिए काम उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी ने नारी सशक्तिकरण के लिए काम किया है. राजनीति में भागीदारी महिलाओं की हो इस दिशा में बीजेपी काम करती है. मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव में महिलाओं को जिम्मेदारी मिलेगी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र में करेंगे जनसंपर्क उप मुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं नियमित रूप से जनसंपर्क जाता हूं. ये देखने कि लगातार क्षेत्र में विकास हो रहा है या नहीं. हम आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं. रायपुर के शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि लगातार उस दिशा में काम हो रहा हैं. आने वाले समय में विकास के जितने भी काम है. वह तेजी से होंगे.बड़े पैमाने पर जल जीवन मिशन का हो रहा काम जल जीवन मिशन में हो रहे कामों को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है. उन्होनें कहा कि जल जीवन मिशन का काम ग्रामीण क्षेत्र के लिए है, शहरी क्षेत्र में अमृत मिशन योजना है. हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है. कामों को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम हो रहा है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप जल पहुंच सके. हमारी सरकार लगातार इसके लिए क्रमबद्ध तरीके से कम कर रही है.

पहले दोनों में हुआ था विवाद, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में लिव इन में प्रेमी जोड़े ने अपने ही घर में लगाई आग

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े के बीच उपजा विवाद उस समय बड़ी घटना में तब्दील हो गया जब उन्होंने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। आगजनी की इस घटना में घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बजरंग पारा अटल आवास में रहने वाले प्रेमी जोड़े के बीच शुक्रवार की दोपहर दो बजे के आसपास किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद उन्होंने अपने ही घर को आगे के हवाले कर दिया। इससे घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, राशन के अलावा घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। अटल आवास के तीसरे फ्लोर में अचानक आग लगने की घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। आगजनी की यह घटना विकराल रूप ले पाती उससे पहले ही पड़ोसियों ने फायर बिग्रेड की टीम को सूचना देते हुए स्वयं आग बुझाने की कोशिश की और तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया। परंतु तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि बजरंग पारा अटल आवास में पूनम सिदार और सुरेन्द्र राजपूत लिव इन में रह रहे थे। सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उन्होंने अपने ही घर में आग लगा दी और फरार हो गए।

पोलिंग पार्टी पर हमले के संदिग्धों के 11 ठिकानों पर छापा, छत्तीसगढ़-धमतरी और गरियाबंद में NIA की दबिश में डेढ़ लाख कैश व IED मिला

रायपुर। पोलिंग पार्टी पर हमला करने वाले 11 संदिग्धों के धमतरी और गरियाबंद जिले में स्थित ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दबिश दी है. इन संदिग्धों के घरों से करीब डेढ़ लाख रुपए कैश समेत IED, नक्सल साहित्य समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. एनआईए ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और धमतरी जिले के अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाके सेमरा, मैनपुर, केराबहरा, घोरागांव समेत कुल 11 संदिग्ध लोगों के अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई है. उन्हें प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) आतंकवादी संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के समर्थक और ओवर ग्राउंड वर्कर माना जा रहा है. साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के बाद बड़ेगोबरा में पोलिंग पार्टी पर ब्लास्ट कर हमला किया था, जिसमें ITBP का एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था. घटना में नक्सलियों के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े होने का शक है.

सीएम साय ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि और अरुण जेटली की जयंती पर पुष्प किए अर्पित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 दिसंबर को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि और अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया है. मुख्यमंत्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि कुशाभाऊ जी नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे. राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था. कुशाभाऊ ठाकरे जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जैसे निष्काम कर्मयोगी के विचार और जीवनमूल्य हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मविभूषण स्वर्गीय अरूण जेटली की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है. उन्होंने कहा कि जेटली जी ने भारत के वित्त, रक्षा, कॉरपोरेट मामले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को कुशलता से संभाला और देश के विकास को नई गति दी. उन्होंने देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया. जेटली जी को वित्तीय मामलों का गूढ़ जानकार माना जाता था. उन्होंने भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण जेटली जी का देश के विकास में दिया गया अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा. इसी तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री पद्म विभूषण सुन्दर लाल पटवा की 28 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है. साय ने कहा कि पटवा जी अनुशासनप्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे. सौम्य व्यक्तित्व, कुशल संगठन क्षमता से युक्त, ओजस्वी वक्ता और विभिन्न जनसमस्याओं को उठाने वाले जुझारू नेता के रूप में पटवा जी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने समाज के हर तबके के लिए काम किया और किसान हितैषी कई फैसले लिए. वे सहकारी आंदोलन से जुड़े और अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला. उन्होंने सहकारिता आंदोलन को जनोन्मुखी बनाया. उनके कार्यकाल में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों, शिल्पियों और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के सफल प्रयोग किये गये. साय ने कहा कि पटवा जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें सदैव अपने दायित्वों का उत्कृष्टतापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा.

ड्राइवर सहित दो हिरासत में, छत्तीसगढ़-दुर्ग में गाय की खाल से भरा ट्रक पकड़ाया

दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय और अन्य जानवरों के खाल भरे ट्रक को पकड़ा गया है. कुम्हारी पुलिस और यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए, वहीं महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद को ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई. ट्रक को रोकने की कार्रवाई से पहले ही ट्रक की पायलेटिंग कर रहे दो लोग फरार हो गए, वहीं ट्रक चालक अपने सहयोगी के साथ पकड़ा गया है.

कलेक्टर ने एक वर्ष के लिए लगाया प्रतिबंध, छत्तीसगढ़-दुर्ग में दो गुंडा बदमाश जिला बदर

दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टर ने दो गुंडा बदमाश को जिलाबदर का  आदेश जारी की है। जिसमे एक दुर्ग और एक भिलाई का रहने वाला है। जिसके खिलाफ कई थाना क्षेत्र में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश दुर्ग – रायपुर के अलावा 5 अन्य जिलों सीमावर्ती में एक वर्ष के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। दो बदमाशों को जिलाबदर किया है। मोहम्मद इमरान और तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार अदातन अपराधी हैं। जिनके कई अपराधिक रिकॉर्ड हैं। मो. इमरान इमामबाड़ा कैम्प दो शीतला मंदिर के पास थाना छावनी का रहने वाला है। वहीं, दूसरा अपराधी तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार पचरीपारा गुरूद्वारा के पास संतराबाड़ी मोहन नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों ही बदमाशों को एक वर्ष तक न केवल दुर्ग जिला ही नही बल्कि आसपास के सीमावर्ती 7 जिलों कि सीमाओं से भी बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। दोनों बदमाश दुर्ग के अलावा रायपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़ छुई खदान गंडई, धमतरी जिले के सीमावर्ती में बिना आदेश का प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। आपको बता दें कि नगरी निकाय चुनाव के पहले तक ऐसे और भी अपराधियों को जिला बदर किया जा सकता है। इमरान के खिलाफ 18 अपराधिक मामले हैं। वहीं, तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार के खिलाफ 9 अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, गुंडागर्दी, मारपीट, सट्टा खिलाने और वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, छत्तीसगढ़-कांकेर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

कांकेर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाने के तहत एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कार ने बाइक सवार पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी के पास ये हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मरने वालों की शिनाख्त करने में जुटी है। छत्तीसगढ़ में दुर्घटनाओं का ग्राफ साल दर साल बढ़ता जा रहा है। लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया जा रहा है,बावजूद इसके सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं हो रही है। कांकेर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में छह साल में 1100 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं 2084 लोग घायल हुए हैं। छह साल में 2012 सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा प्रारंभ

रायपुर.   छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट सर्जरी विभाग के कुशल डॉक्टरों की टीम ने 50 वर्षीय महिला की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज को नया जीवन दिया है। हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद महिला की हालत ठीक है तथा वह अभी डॉक्टरों की देखरेख में है। मरीज का वाल्व रिप्लेसमेंट हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के निवासियों को नए वर्ष के आगमन पर ओपन हार्ट सर्जरी सुविधा की शुरुआत के लिए अस्पताल प्रबंधन को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी हैं। श्री जायसवाल ने कहा है कि बहुत जल्द ही यहां बाईपास सर्जरी की शुरुआत भी होगी। महासमुंद निवासी 50 वर्षीय महिला मरीज को लगभग तीन साल से सांस फूलने की शिकायत थी। थोड़ा भी काम करने से हृदय की धड़कन बढ़ जाती थी जिसे हार्ट पल्पिटेशन कहा जाता है। अपनी इन्हीं समस्याओं के साथ महिला अम्बेडकर अस्पताल के एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट सर्जरी विभाग में डॉ. कृष्णकांत साहू के पास पहुंची। उन्होंने मरीज की पूरी जांच की। जाँच में पता चला कि हार्ट के वाल्व में सिकुड़न है और एक वाल्व में लीकेज है। हार्ट का वाल्व इतना सिकुड़ गया था कि इनको डॉक्टर ने 3 साल पहले ही ऑपरेशन की सलाह दी थी मगर ओपन हार्ट सर्जरी का नाम सुनकर मरीज तथा उसके परिवार के लोग घबरा गए और उस वक्त उन्होंने ओपन हार्ट सर्जरी करवाने से मना कर दिया फिर उसके बाद समस्या बढ़ती गई और मरीज पुन: एक बार फिर डॉ. कृष्णकांत साहू के पास पहुंची, जहां पर उन्होंने ने महिला को ओपन हार्ट सर्जरी से संबंधित सभी जानकारी दी। उनकी काउंसलिंग की। सर्जरी के पश्चात स्वास्थ्य में होने वाले सुधार के बारे में विस्तार से बताया।  डॉ. कृष्णकांत साहू ने मरीज की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर को केस की गंभीरता तथा ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता के बारे में बताया। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के निर्देश  पर तत्काल कार्डियक एनेस्थेटिस्ट, परफ्यूजनिस्ट तथा अन्य मानव संसाधन की व्यवस्था की गई । अंततः 26 दिसंबर को मरीज की ओपन हार्ट सर्जरी की गई तथा मरीज के हृदय में कृत्रिम वाल्व का प्रत्यारोपण किया और एक वाल्व को रिपेयर किया। इस ऑपरेशन को मेडिकल भाषा में माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट बाय यूजिंग बाईलीफलेट मैटेलिक प्रोस्थेटिक वाल्व प्लस ट्राईकस्पिड वाल्व रिपेयर अंडर हार्टलंग मशीन कहा जाता है। डॉ. कृष्णकांत साहू ने मरीज की वर्तमान हालत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की मरीज ने आज सुबह का नास्ता, दोपहर का लंच तथा रात का खाना अपने हाथों से खाया। मरीज की हालत में लगातार सुधार है। मरीज का ऑपरेशन करने वाली टीम में हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. वरुण, परफ्यूजनिस्ट राहुल और डिगेश्वर तथा नर्सिंग स्टाफ में राजेंद्र, नरेंद्र एवं चोवा राम शामिल रहे।

मौत की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अज्ञात बाइक चालक ने अधेड़ ग्रामीण को मारी टक्कर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में छठी कार्यक्रम से पैदल घर लौट रहे अधेड़ ग्रामीण को अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर लैलूंगा ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खार गांव निवासी हिमांशु भगत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल उसके पिता बालक राम भगत, छोटी बहन कुसूम भगत एवं भतीजा संजू भगत के साथ छठी निमंत्रण पर बगईझराई पारा गए हुए थे। वहां से शाम करीब 6 बजे के आसपास जब तीनों पैदल घर आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम खुसरमुडा कांक्रेटिंग मार्ग के पास अज्ञात बाइक चालक ने बालक राम भगत को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में  बालक राम भगत के चेहरे, माथा, सिर में चोंट लगी। ग्रामीणों ने परिजनों को इस घटना से अवगत कराया। हिमांशु भगत ने बताया की वह अपने पिता को घायल अवस्था में पड़ोसियों की मदद से लैलूंगा अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां मौजूद डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल मृतक के पुत्र की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस ने आरोपी फरार अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet