LATEST NEWS

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में फांसी के फंदे पर लटकी छात्रा

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली, परिजन उसे फंदे से उतारकर अपोलो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा ज्यादा समय तक मोबाइल चलाती थी. आशंका है कि परिजनों ने मोबाइल ले लिया तो उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है. बता दें कि सरकंडा थाना क्षेत्र के वसंत विहार के पास रहने वाली एंजल जैसवानी 9 वीं कक्षा की छात्रा थी. शनिवार की रात वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, परिजनों ने फंदा काटकर छात्रा को अपोलो हॉस्पिटल पहुंचाया. वहां पर डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी. इस पर पुलिस ने रविवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि छात्रा मोबाइल पर ज्यादा समय बिताती थी. परिजन उसे मना करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने कहा करते थे. शनिवार को उससे मोबाइल ले लिया था. आशंका है कि मोबाइल के कारण छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया होगा. फिलहाल मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा.

पकड़ते समय हमले में दो युवकों को आई गंभीर चोट, छत्तीसगढ़-कोरबा में पड़ोसियों पर चोरों ने किया पथराव

कोरबा। अमूमन चोरी करते समय पकड़े जाने के डर से चोर भागने का प्रयास करता है, लेकिन कोरबा में अलग ही मामला सामने आया है, जहां पकड़ने पहुंचे लोगों पर चोरों ने पथराव कर दिया और मौके का फायदा उठाकर भाग निकले. घटना की सूचना पर पहुंची दीपका पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना दीपका थाना अंतर्गत एमडी कॉलोनी की है, जहां चोरों ने एसईसीएल के रिटायर कर्मचारी वीएन शर्मा की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर में चोरी का प्रयास किया गया. पड़ोसियों ने रात में घर के भीतर से खटर-पटर की आवाज सुनकर तुरंत अन्य पड़ोसियों को सूचित किया. चोरों की भनक लगने पर पकड़ने गए पड़ोसियों पर चोरों ने पथराव तक दिया, जिससे विकास सोनी और घुनू लाल साव घायल हुए. विकास सोनी के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से एसईसीएल के एनसीएच अस्पताल गेवरा में ले जाया गया, जहां उनके सिर पर आठ टांके लगे हैं. घटना के बाद चोर मोटरसाइकिल से भाग गए. मकान मालिक को सूचित किया गया और लोगों ने चोरों का कृष्णानगर तक पीछा भी किया गया, लेकिन उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिली. सूचना मिलने ही दीपका थान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. चोरी करते चोरों की सारी करतूत क्वाटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

एक की मौत और दूसरा घायल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बलरामपुर. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जावर गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. चांदो मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां घायल का इलाज जारी है. मौके पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान महेंद्र पैकरा और घायल व्यक्ति की पहचान नमन लकड़ा के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच जुटी हुई है.

दो मिलों को किया सील, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में 6 राइस मिलों पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त दबिश

रायगढ़। अनुबंध के बाद भी धान उठाव करने में रुचि नहीं दिखा रहे राइस मिलर्स पर अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. इस कड़ी में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह रायगढ़ जिले में भी खाद्य विभाग के साथ जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने छह राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया. अनियमितता और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खरसिया के दो राइस मिल्स, आनंदी और नारायण राइस मिल को सील करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने डोंगीतराई स्थित सत्यम बालाजी राइस मिल सहदेवपाली, व्योम राइस मिल, एनएस राइस इंडस्ट्रीज और जीएस राइस इंडस्ट्रीज के अलावा खरसिया स्थित आनंदी और नारायण राइस मिल की जांच की. जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि संयुक्त जांच टीम द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 के कस्टम मिलिंग के बाद चावल जमा का स्टॉक वेरिफिकेशन किया जा रहा है. खरसिया के आनंदी राइस मिल में बीते वर्ष के धान कस्टम मिलिंग के स्टॉक का मिलान किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में स्टॉक में अंतर मिलने पर जांच प्रक्रिया पूरी होने तक आनंदी राइस मिल को सील कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. वहीं खरसिया के नारायण राइस मिल में बीते वर्ष के कस्टम मिलिंग के लेखों की जांच की जा रही है, साथ ही इस वर्ष कस्टम मिलिंग में रुचि नहीं लेने के चलते जांच की प्रक्रियाधीन कार्रवाई पूरी होने तक नारायण राइस मिल को भी सील किया गया है. जिला खाद्य अधिकारी ने आगे बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग के लिए कई मिलर्स ने पंजीयन नहीं कराया है, वहीं कई मिलर्स पंजीयन कराने के पश्चात भी अनुमति एवं अनुबंध का निष्पादन नहीं करते हुए शासकीय धान के उठाव में रुचि कम दिखा रहा है. यह छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन है. कायदे से मिलर को मिलिंग क्षमता के 50 प्रतिशत का शासकीय धान का कस्टम मिलिंग करना अनिवार्य है. इस कड़ी में राइस मिलों में जांच टीम ने दबिश देते हुए नियमानुसार जांच में जुटी है. वहीं मिलर को पंजीयन कराने और बैंक गारंटी व एफडीआर करवा कर धान का उठाव करने और कस्टम मिलिंग भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आगामी समय में प्रतिदिन आंकड़ों के आधार पर इस स्थिति पर नजर रखी जाएगी और समय- समय पर आवश्यकतानुसार युक्तियुक्त कार्रवाई की जाएगी.

दिवंगत गोपाल व्यास और नंदराम सोरी को दी गई श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़-विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही दिवंगत राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व सदस्य नंदराम सोरी को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई. विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने सदन में दोनों दिवंगतों के निधन का उल्लेख किया. इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने सदन में श्रद्धांजलि दी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिवंगत गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है. उनका जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा. सदन के पटल पर आज पांच विधेयक रखे जाएंगे. विधानसभा में सबसे पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई. बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज सत्र में पांच विधेयक पेश किए जाएंगे. द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. दिसंबर का सत्र ऐतिहासिक सत्र के रूप में माना जाएगा. 24 साल की यात्रा अब 2025 वर्ष में प्रवेश कर रही है. रजत जयंती वर्ष की शुरुआत की पहली बैठक थी. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में साल भर विविध कार्यक्रम होंगे. शुक्रवार, शनिवार को छात्रों के अवलोकन के विधानसभा को खोला जाएगा. अगला शीतकालीन सत्र नए विधानसभा में होगा. वहीं बजट सत्र में राष्ट्रपति को बुलाने की तैयारी है.

कवर्धा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 5 से अधिक लोग घायल

कवर्धा शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में 5 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए है. घटना कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, ग्राम महाराजपुर के सोनपुर चौक में बीती रात हादसा हुआ है. जहां कार सवार 5 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए हैं. मौके पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. रफ्तार काफी तेज होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पटवारी कार्यालयों में तकनीकी संसाधन मुहैया नहीं होने के खिलाफ ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार

रायपुर राजस्व विभाग के मैदानी कामकाज में आज में संकट गहरा सकता है. आश्वासनों के बावजूद बीत छह माह से पटवारी कार्यालयों में तकनीकी संसाधन मुहैया नहीं कराए जाने के खिलाफ ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू हो गया है. राजस्व पटवारी संघ ने इसके लिए पहले ही अल्टीमेटम सौंप चुका है. तकनीकी संसाधनों के अभाव में प्रदेश भर के पटवारी आज से ऑनलाइन कार्यों का बायकॉट करेंगे. इससे विभागीय कामकाज पर सीध असर पड़ना तय है. दूसरी तरफ मौजूदा धान खरीदी के सीजन में किसानों के खाते में किसी तरह की त्रुटि हुई, तो इसमें सुधार तक संभव नहीं हो पाएगा. इससे धान संकट के हालात भी खरीदी में तकनीकी पैदा होंगे. राजस्व पटवारी संघ ने ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार को लेकर राजस्व मंत्री और राजस्य सचिव समेत आला अफसरों को पहले ही अल्टीमेटम सौंप दिया है. इधर बहिष्कार की स्थिति में प्रदेश में रजिस्ट्री के कार्यों पर असर पड़ेगा. इसके अलावा भुईयां के कार्यों से लेकर भूमि सुधार जैसे काम पूरी तरह ठप पड़ सकते हैं. दूसरी तरफ किसानों को अपने खातों में सुधार के लिए पटवारियों पर ही निर्भर रहना पड़ता है. ऐसी स्थिति में किसानों को भटकना पड़ सकता है. भुईयां के जरिए ऑनलाइन किए गए राजस्व से संबंधित कार्यों में कृषि संगणना और फसल कटाई प्रयोग से संबंधित कार्य होते हैं. इनमें ज्यादातर कार्य कम्प्यूटर या ऑनलाइन एप के जरिए ही किए जाते हैं. यह सभी कार्य पटवारियों के जरिए ही संभव हो पाता है. शासकीय वाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार पटवारियों ने 15 दिसंबर तक संसाधन मुहैया नहीं बहिष्कार का अल्टीमेटम दिया था, यह मियाद कल खत्म हो गई है. पटवारियों ने 9 दिसंबर से काली प‌ट्टी लगाकर चरणबद्ध आंदोलन का आगाज किया था. अब आज से ही सभी शासकीय वॉट्सएप ग्रुप का भी बायकॉट किया जाएगा.

दादी और युवक घायल, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में ‘फ्लावर नहीं फायर हूँ’ डायलॉग बोलकर जमीन पर किया फायर

बिलासपुर। बिलासपुर में चर्चित “पुष्पा” फिल्म का साइड इफेक्ट देखने को मिला है। यहां दो पक्षों के बीच हो रहे एक विवाद के मामले में नाबालिक ने लाइसेंसी बंदूक को जमीन में फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस बीच नाबालिक ने गुस्से में आकर पुष्पा फिल्म का डायलॉग डिलेवर भी किया और कहा कि “पुष्पा को फ्लावर समझा है क्या,फ्लावर नहीं फायर हूँ “। नाबालिक ने जैसे ही जमीन पर फायर किया तब छर्रा जमीन से उछलकर बगल में खड़ी उसकी दादी और एक युवक के हाथ में लग गया, जिससे दोनों घायल हो गए ।घटना की सूचना पर सीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को हिरासत में लेकर बंदूक को जब्त कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 13 दिसंबर की रात 16 वर्षीय बालक और उसके चाचा के बीच परिवारिक बातों को लेकर विवाद हो रहा था। जिससे आसपास पड़ोसी व रिश्तेदारों की भीड़ लग गई थी। वहां आशीष शिकारी,नाबालिग के दादी अशोक कुमारी शिकारी व अन्य लोग भी खड़े थे। आपस में करीब आधा घंटे से दोनों एक दूसरे के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। इसी बीच गुस्से में आकर नाबालिग दौड़ते हुए अपने घर गया। वहां से भरमार बंदूक लेकर बाहर निकला, और जोर से चिल्लाते हुए पुष्पा फिल्म का डॉयलाग बोला “पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं मैं फायर हूं” फिर नाबालिग ने जमीन पर फायर कर दिया। जिससे छर्रा जमीन से उछलकर दादी और आशीष शिकारी नामक युवक घायल हो गया। फायरिंग की सूचना पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर नाबालिग को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। पीड़ित आशीष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नबालिग के खिलाफ 110 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जनकारी के मुताबिक बंदूक का लाइसेंस आरोपी नाबालिग के दादा के नाम पर है, जो 1987 को शासन के द्वारा जारी किया गया था। तब से बंदूक घर पर थी। इससे पहले कभी भी बंदूक का उपयोग नहीं किया गया। घटना के बाद टीआई ने बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने प्रशासन को पत्र भेजा है। वहीं पुलिस आलाधिकारी इस मामले में किशोरों को सिनेमा के बढ़ते दुष्प्रभाव से बचने की सलाह दे रहे हैं।

एक विदेशी आरोपी को गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में फेक प्रोफाइल बनाकर युवती से ठगी

राजनांदगांव। राजनांदगांव में फेक प्रोफाइल बनाकर युवती से 15 लाख 72 हजार की ऑनलाइन ठगी के मामले में डोंगरगांव थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है,पुलिस ने एक विदेशी नाइजेरियन आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी का वीजा और पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में अवैधानिक रूप से आरोपी रह रहा था और अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस तरीके की फेक प्रोफाइल बनाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था,पुलिस ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थियां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई की shaadi.com की फेक प्रोफाइल बनाकर उसे 15 लाख 72 हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी की गई है और आरोपी ने आलोक देशपांडे के नाम से फेक प्रोफाइल बनाई थी और यूनाइटेड किंगडम में कार्यरत होना बताया था और जल्द भारत लौटकर प्रार्थियां से शादी कर घर बसाने की बात कही गई थी,जिसके बाद जुलाई 2024 में एक अनजान महिला ने पीड़िता को फोन कर बताया कि आलोक देशपांडे भारत में दिल्ली एयरपोर्ट में विदेशी मुद्रा के साथ आए हुए हैं उस मुद्रा को भारतीय मुद्रा में एक्सचेंज करने की प्रक्रिया के तहत फीस जमा करनी होगी उस दौरान आरोपी ने प्रार्थियां को कॉल कर बोला पैसों की अर्जेंट जरूरत है,जिसके बाद अलग-अलग तरीकों से बैंक खातों के माध्यम से कई किस्त में 15 लाख 72 हजार रुपए प्राप्त किया और ठगी कर डलवा लिए गए और आरोपियों द्वारा मोबाइल बंद कर दिया गया,जिसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई गई,पुलिस ने पूरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी द्वारा अलग-अलग बैंक खातों से यह पैसे डलवाए गए थे,नाइजेरिया का रहने वाला आरोपी जॉनसन सैमुअल उम्र 40 साल ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया,दिल्ली में आरोपी रहता था,इसके साथ ही उसकी एक महिला मित्र ने उसकी मदद की महिला आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है,आरोपी के पास से ठगी में उपयोग किए गए एक लैपटॉप,4 नग एंड्राइड मोबाइल और पासपोर्ट जप्त किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शातिर आना तरीके से फेक प्रोफाइल बनाकर एक विदेशी नाइजेरियन आरोपी ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया और महिला को ठगी का शिकार बनाया,इसमें उसके साथ एक अन्य महिला ने पूरी घटना को अंजाम देने में मदद की फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,आरोपी का वीजा और पासपोर्ट की वैधता भी समाप्त हो गई है,दिल्ली में वह अवैधानिक रूप से रह रहा था पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है और अन्य तार भी खागले जा रहे हैं जिसमें अन्य मामले के खुलासे भी हो सकते हैं।

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ‘शादी का नाटक कर मंगलसूत्र पहनाया और कमरे में किया रेप’

रायगढ़। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सोशल मीडिया पर टिकटॉक वीडियो बनाती थी, उसकी मुलाकात वर्ष 2019 में अमन प्रजापति उर्फ सोनू से हुई। अमन ने खुद को मनापुनम गोल्ड फायनेंस में मैनेजर बताया था। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और अक्तूबर 2023 में आरोपी ने युवती को जगदलपुर बुलाकर शादी का नाटक करते हुए उसे मंगलसूत्र पहनाया। युवती को उसने अपने घर अंबिकापुर भी ले जाकर परिवारवालों से मिलवाया। अगस्त 2024 से अमन ने युवती से दूरी बनाना शुरू कर दिया। इस बीच 15 अक्तूबर को युवती ने उसका पता लगाकर कोतरारोड़ के पास सोल्ट्रीस ऑटोविल्स क्षेत्र में उससे मुलाकात की। अमन ने उसे समझाकर अपने मामा-मामी के पास कार्मेल स्कूल के पास ले जाकर तीन दिन तक ठहराया। इसी दौरान युवती को अमन के अन्य लड़कियों से संबंध होने की जानकारी मिली। 18 अक्तूबर की रात अमन ने युवती को जबरदस्ती अपने घर के दूसरे कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचकर अपनी आपबीती परिजनों को बताई। युवती की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का प्रयास करने संबंधी धारा 69, 76,62, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अमन प्रजापति उर्फ सोनू उम्र 25 साल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

महुआ बचाओ अभियान दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़-मनेंद्रगढ़ DFO मनीष कश्यप को मिला अवॉर्ड

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप को महुआ बचाओ अभियान के लिए नई दिल्ली में अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। नेक्स ऑफ गुड फाउंडेशन के संस्थापक अनिल स्वरूप ( रिटायर्ड IAS) और प्रकाश सिंह ( रिटायर्ड IPS, पद्मश्री विजेता) के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। देश के 120 विभिन्न एनजीओ और अधिकारियों ने अपने अभिनव पहल और प्रभावपूर्ण कार्यों को लेकर आवेदन किया, जिसमें से 22 को चयनित किया गया। चयन करने के लिए यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन दीपक गुप्ता और अधिकारियों की ज्यूरी गठित की गई थी। छत्तीसगढ़ से इस वर्ष आईएफएस मनीष कश्यप और एनजीओ लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन को इसके लिए चुना गया। देश के चार IAS और दो IFS को अवार्ड से सम्मानित किया गया। शेष 16 विभिन्न संस्था और एनजीओ हैं। अब तक 47 गाँव में लगभग 4,500 ग्रामीणों के खेतों और ख़ाली पड़े ज़मीन में 30,000 महुआ के पौधे लगाये जा चुके है। ग्रामीणों में पौधे के साथ ट्रीगार्ड मिलने से इस योजना में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ में संभवतः पहली बार महुआ पे इतना विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 10 वर्ष में ही महुआ परिपक्व हो जाता है। एक महुआ के पेड़ से आदिवासी परिवार औसतन 2 क्विंटल फ़ुल और 50 किलो बीज प्राप्त कर लेता है। जिसकी कीमत लगभग 10 हजार है। नये पेड़ से पुनरुत्पादन भी बढ़ेगा और महुआ का उत्पादन भी। इसके अलावा पेड़ बढ़ने से सॉइल इरोशन भी कम होगा और पर्यावरण को भी फायदा होगा। महुआ पेड़ो की घटती संख्या चिंता का विषय है। सबसे बड़ी समस्या इनकी पुनरुत्पादन की है। जंगल में तो महुआ पर्याप्त है पर आदिवासियो के द्वारा अधिक्तर महुआ का संग्रहण गांव के खाली पड़ी जमीन और खेत के मेड़ो पर लगे महुआ से होती है। अगर आप बस्तर और सरगुजा के किसी गांव में जाये तो उनके खेतों के पार और खाली जमीन में सिर्फ बड़े महुआ के पेड़ ही बचे दिखते हैं। छोटे और मध्यम आयु के पेड़ लगभग नगण्य होती हैं। ग्रामीणों के द्वारा महुआ संग्रहण से पहले जमीन साफ करने हेतु आग लगाई जाती है। उसी के कारण एक भी महुआ के पौधे जिंदा नहीं रहते। ग्रामीण महुआ के सभी बीज को भी संग्रहण कर लेते है। ये भी एक कारण है महुआ के ख़त्म होने का। आखिर बड़े महुआ पेड़ कब तक जीवित रह पायेंगे ? छत्तीसगढ़ के महुआ पेड़ बूढ़े हो रहे है। महुआ पेड़ की औसत आयु 60 वर्ष है। अगर जंगल के बाहर इनके पुनरुत्पादन पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये जल्द ही खत्म हो जाएंगे। बस्तर और सरगुजा के आदिवासी अंचल के लिए महुआ का पेड़ विशेष महत्व रखता है। महुआ का पेड़ प्रकृति का दिया हुआ बहुमूल्य पेड़ है। भारत में कुछ समाज इसे कल्पवृक्ष भी मानते है। यह पेड़ आदिवासियों के लिए आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक रूप से महत्व रखता है। महुआ का पेड़ भारत के उत्तर, दक्षिण और मध्य के 13 राज्यो में पाया जाता है। महुआ का फूल, फल, बीज, छाल और पत्ती सभी का उपयोग है। आदिवासियों की आय का यह एक प्रमुख श्रोत है। पर पिछले कुछ समय से महुआ के उत्पादन में गिरावट आयी है और नये महुआ के पेड़ तो उग ही नहीं रहे। इसी को देखते हुए “महुआ बचाओ अभियान” की शुरुवात की गई।

छह लोगों की मौत और सात घायल, छत्तीसगढ़-बालोद में ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर

बालोद। बालोद जिले के डंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग नामकरण संस्कार से वापस लौट रहे थे। जहां यह हादसा हुआ है। ट्रक ने 13 लोगों से भरी जायलो गाड़ी को ठोकर मार दी। इस घटना में छह की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, चार महिला और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला थाने से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद गाड़ी में फंसी लाश को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं सभी घायलों की हालात काफी नाजुक है। वहीं मृतकों के शव को भी बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नामकरण संस्कार से लौट रहे थे लोग कार में सवार लोग छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव कार (Cg04Ld8049) को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (Cg07Bq0941) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में छह की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इन सड़क यात्रियों की मौत आपको बता दें कि दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30  पुरुष  ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) इनकी मृत्यु हुई है। इन सात लोगों की हालत बनी हुई है नाजुक — 1. झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही ) 2. बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही ) 3. रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव 4. यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही) 5. रम्भा बाई 6. ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही ) 7. कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार  उम्र 55 वर्ष  भर्रे गांव

कांग्रेस के विधायक दल की बैठक, भूपेश बघेल कहीं नजर नहीं आए

रायपुर रविवार को कांग्रेस के विधायक दल की बैठक रायपुर के एक होटल में हुई। कांग्रेस के सभी विधायक पहुंचे लेकिन भूपेश बघेल कहीं नजर नहीं आए। थोड़ी ही देर में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सत्र से ठीक 1 दिन पहले बैठक में सदन के भीतर कांग्रेस का रुख क्या रहेगा? इसकी रणनीति नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने मिलकर तैयार की। सभी को इंतजार था कि भूपेश बघेल भी आएंगे। लेकिन करीब 2 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं आए। बंद कमरे में कांग्रेसी विधायकों की बैठक चलती रही। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, TS सिंहदेव और दीपक बैज बैठक को लीड कर रहे थे। जब कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी भूपेश बघेल नहीं आए तो खबर आई की बघेल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह बैठक में शामिल नहीं होंगे। बैठक खत्म होने के बाद जब चरण दास महंत मीडिया के सामने आए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इससे पहले आप मुझसे पूछे मैं आपको बता देना चाहता हूं कि भूपेश बघेल जी की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें सर्दी जुकाम होने की वजह से वह घर पर आराम कर रहे हैं। लेकिन पूरी मुस्तैदी के साथ सदन में नजर आएंगे और सरकार से जनहित के सवाल करते हुए सभी नेता सदन में दिखाई देंगे । स्थगन और ध्यानाकर्षण लेकर आएगी कांग्रेस करीब 4 दिन की विधानसभा की कार्रवाई में कांग्रेस स्थगन और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लेकर आएगी। 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाले सदन में कांग्रेस अनुपूरक बजट पर भी चर्चा करेगी। कांग्रेस विधायक इस कोशिश में हैं कि उनके इलाकों में अटके जनता के कामों को लेकर भी बात सदन में उठाई जाए। पूर्व मंत्री-विधायक बुलाए गए कांग्रेस ने नया प्रयोग करते हुए पहली बार विधायक दल की बैठक में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों को बुलवाया। सीनियर नेताओं से उनके अनुभव जाने गए। यह भी पूछा गया कि बताइए सरकार को सदन में कैसे घेरें। महंत ने कहा- पूरा प्रदेश आक्रोश में है। धान खरीदी, शराब बेचने का मुद्दा सदन में उठाएंगे। छत्तीसगढ़ को 1 साल में इस सरकार ने बदहाली की हालत में ले जाने का काम किया है। हम विधानसभा के हर एक मिनट का उपयोग करके जनता के हित के विषय लेकर आएंगे। भाजपा के लोग जो सुशासन कहते हैं, इनका तो ये सुशासन कुशासन से भी बढ़कर है। एक महीने सत्र चले मुद्दों की कमी नहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के उन आरोपों पर जवाब दिया, जिसमें कांग्रेस के पास मुद्दा न होने की बात आती है। बैज ने कहा- ये तो चार दिन का सत्र लेकर आए हैं। अगर एक महीने भी सत्र चले तो भी हमारे पास मुद्दों की कमी नहीं है। इस समय कांग्रेस पार्टी सदन के अंदर और सदन के बाहर दोनों तरह से जनता की लड़ाई लड़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार हुआ है, बच्चों की टॉयलेट में पढ़ाई चल रही है। सदन में हंगामे की वजह से कार्रवाई के प्रभावित होने को लेकर बैज ने कहा- हमारा विधायक दल चाहता है चर्चा हो। लेकिन सरकार यदि चर्चा से भागेगी तो, कैसे चलेगा। हंगामा करना हमारा मकसद नहीं है चर्चा करना कांग्रेस का मकसद है।​​​​ शाह के दावे पर सिंहदेव की चिंता रविवार को रायपुर में अमित शाह ने फिर से कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म कर देंगे। इसे लेकर सिंहदेव ने कहा- इस तरह की डेडलाइन को प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के एक भी निर्दोष व्यक्ति की फर्जी एनकाउंटर में मृत्यु की बात सामने नहीं आनी चाहिए। जब आप ऐसी डेडलाइन रखते हैं तभी इस प्रकार की स्थितियां बनती हैं। इस उतावलेपन को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। सरगुजा से नक्सलवाद खत्म करने के भाजपा के दावे को लेकर सिंहदेव ने कहा कि यह पार्टी की बात नहीं है। ये लॉ एंड आर्डर का विषय है।  

वंदे भारत एक्सप्रेस को छत्तीसगढ़ में नहीं मिल रहे यात्री, 16 से काम कर किए 8 कोच

रायपुर दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच हैं, जो पूरी तरह नहीं भर पा रही है। केवल 30 से 35 प्रतिशत ही यात्री इसमें सफर कर रहे हैं। लिहाजा रेलवे ने कोच की संख्या कम करने का विचार किया है। यही स्थिति नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की थी, जिसके कारण रेलवे को कोच कम करना पड़ रहा है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि आठ कोच कम होने से वंदे भारत एक्सप्रेस को पर्याप्त संख्या में यात्री मिलने लगेंगे।     कोच कम करने के लिए मुख्यालय को पत्र भी भेजा गया है। वंदे भारत ट्रेनों में रूट और अपेक्षित यात्रियों की संख्या के आधार पर आठ, 16 या 20 कोच हो सकते हैं। आठ कोच वाली रेक बेहतर हो सकती है।     इस ट्रेन में दो एग्जीक्यूटिव क्लास कोच और 14 चेयर कार कोच हैं। इसमें 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता हैं। टिकट महंगा होने के कारण ही ट्रेन को लेकर यात्रियों में उत्साह नहीं है।     इसी के कारण कम यात्री मिलने से रेलवे को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रायपुर-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन को लेकर यात्रियों में कोई खास उत्साह नहीं है। इसके चलते दोनों तरफ से वंदे भारत पूरी तरह से भर नहीं पा रही है। इन्हीं रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग रायपुर स्टेशन से विशाखापट्टनम के लिए एक दिन में वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। इनमें समता एक्सप्रेस में एसी व स्लीपर में वेटिंग है, जबकि रायपुर-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस एसी थर्ड में सीट उपलब्ध है। यहीं स्थिति अन्य ट्रेनों की भी है। जनवरी के बाद कोच कम करने का फैसला रेलवे जोन के सूत्रों ने बताया कि रायपुर-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस सीटें लगातार खाली होने की समीक्षा की जा रही है। जनवरी तक इसे देखने के बाद रेलवे बोर्ड कोच कम करने के बारे में फैसला ले सकता है। वंदे भारत की टिकट की यह कीमत     एग्जीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट, चाय और लंच के साथ किराया: 2,825 रुपये     एग्जीक्यूटिव क्लास में बिना नाश्ते के किराया: 2,410 रुपये     चेयर कार में ब्रेकफास्ट, चाय और लंच के साथ किराया: 1,565 रुपये     चेयर कार में बिना नाश्ते और पानी के किराया: 1,205 रुपये  

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से शीतलपानी में माध्यमिक शाला भवन का भूमिपूजन

कवर्धा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और तेजी आई है। आज ग्राम शीतलपानी में 21 लाख 59 हजार रुपए की लागत से एक नई माध्यमिक शाला भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों को एक और बेहतर शैक्षिक सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत बोड़ला, मंडल अध्यक्ष रेंगाखार कला, झलमला सोसायटी अध्यक्ष, ग्राम पंचायत शीतलपानी के सरपंच एवं भूतपूर्व सरपंच, मंडल महामंत्री, और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा का विकास किसी भी समाज की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस नए शाला भवन के निर्माण से शीतलपानी क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में वनाचल क्षेत्र ग्राम शीतलपानी में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी शीघ्र नए योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं और क्षेत्र के समग्र विकास में अपना योगदान दें। क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो शिक्षा, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह योजना इसके अंतर्गत एक अहम कदम है। सरकार के प्रयासों की ग्रामीणों ने की सराहना   भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी इस पहल को लेकर आभार व्यक्त किया और सरकार के प्रयासों की सराहना की। गांव के नागरिकों ने कहा कि यह शाला भवन बच्चों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा, जिससे भविष्य में उनकी शिक्षा और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री और राज्य सरकार का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी और शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की योजनाओं को लेकर सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि इस शाला भवन के बनने से शीतलपानी सहित आसपास के क्षेत्र के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet