LATEST NEWS

आजादी के 78 साल बाद सुकमा के गांव में पहली बार चला दूरदर्शन

सुकमा छत्तीसगढ़ के दक्षिणतम छोर सुकमा जिले के अति-माओवाद प्रभावित और दुर्गम क्षेत्र पूवर्ती में विकास की एक नई किरण पहुंच गई है। आजादी के 78 साल बाद पहली बार इस गांव के लोगों ने टीवी में दूरदर्शन पर देश-दुनिया की खबरें, धारावाहिक और स्थानीय फिल्में देखी। नियद नेल्लानार गांव पूवर्ती के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी दूरदर्शन के कार्यक्रमों को देखने के लिए घंटों टीवी सेट के पास बैठे रहे। उन्होंने टीवी में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों को आनंद के साथ देखा। छत्तीसगढ़ शासन की इस जनकल्याणकारी पहल ने यह साबित किया है कि विकास की तेजी से माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव हो रहा है। ईससे दूरस्थ वनांचल क्षेत्र पूवर्ती, सिलगेर, टेकलगुड़ियम जैसे सुदूर गांवों में इस तरह की कल्याणकारी योजनाएं विकास और शांति का नया अध्याय लिख रही हैं। बच्चों ने देखा ज्ञानवर्धक कार्यक्रम और कार्टून : इस ऐतिहासिक अवसर पर गांव के बच्चों ने ज्ञानवर्धक कार्यक्रम और कार्टून देखकर न केवल खुशी का अनुभव किया, बल्कि उनके चेहरे पर जानने और सीखने की उत्सुकता भी साफ़ झलक रही थी। यह सकारात्मक पहल ग्रामीणों के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने की पहल : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर गांवों तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नियद नेल्लानार योजना का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। ग्रामीणों को सौर ऊर्जा से मिली राहत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) विभाग ने पूवर्ती गांव में सौर ऊर्जा से संचालित उपकरण का वितरण किया। इसके तहत पात्र परिवारों को सोलर लाइट और सोलर पंखे का वितरण किया गया। इसके साथ ही दूरदर्शन के सेट पूवर्ती, टेकलगुडियम और सिलगेर में क्रमशः दो-दो सेट प्रदान किए गए। शासन के इस जन कल्याणकारी निर्णय से गांव में बिजली की कमी की समस्या दूर हो गई है और ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिली है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा दूरदर्शन देखना किसी चमत्कार होने जैसा : सोलर पंखा पाकर ग्रामीण बहुत खुश हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम में सोलर पंखे लग जाने से हमे बहुत राहत मिलेगी। यह कदम हमारे जीवन में नई ऊर्जा और उम्मीदें लेकर आया है। नियद नेल्लानार गांव की बंजाम मड़गू और बंडीपारा पूवर्ती ने कहा कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारे गांव में टीवी आएगा। पहली बार अपने गांव अपनी धरती में देश-दुनिया की खबरें और धारावाहिक देखकर ऐसा लग रहा है जैसे हम भी अब दुनिया से जुड़ रहे हैं। सोलर लाइट और पंखे से अब रातें रोशनी से भर जाएंगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। यह हमारे लिए चमत्कार होने जैसा है। गांव के युवा नुप्पो हड़मा और तुमालपारा पूवर्ती ने कहा अब बच्चों को पढ़ाई करने में आसानी होगी, क्योंकि सोलर लाइट की मदद से रात को भी आसानी पढ़ सकेंगे। दूरदर्शन पर आने वाले ज्ञानवर्धक कार्यक्रम से बच्चों को नई नई जानकारी मिलेगी। दूरदर्शन विकास की दिशा में बदलाव की बयार : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि पूवर्ती जैसे दूरस्थ और माओवाद प्रभावित गांवों तक सौर ऊर्जा से संचालित उपकरण पहुंचाना विकास की दिशा में एक कल्याणकारी पहल है। यह ग्रामीणों की जरूरतें पूरी कर रहा है और साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्थायी ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा दे रहा है। हमारी कोशिश यही है कि दूरस्थ क्षेत्र के हर गांव में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएं, जिससे अंतिम पंक्ति के लोग भी समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा और ग्रामीणों में खुशी की लहर : सुकमा जिले में जनजातीय वर्गों की बहुलता है, जो वन संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा के प्रति सदैव तत्पर रहते हैं। सौर ऊर्जा पर आधारित उपकरणों के वितरण से ग्रामीण बिजली पर निर्भरता से मुक्त हो रहे हैं। यह पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन दे रहा है। अक्षय ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी और यह ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

नई औद्योगिक नीति से भारत का इंडस्ट्रीयल हब बनेगा छत्तीसगढ़ : विष्णुदेव साय

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उद्योगों को दिए जा रहे विशेष प्रोत्साहन आत्मसमर्पण करने वाले  नक्सलियों को रोजगार देने पर उद्योगों को मिलेगा सब्सिडी भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने साझा किए विचार रायपुर नई औद्योगिक नीति के माध्यम से छत्तीसगढ़ को भारत का इंडस्ट्रीयल हब बनाने की दिशा में हमारी सरकार प्रयास कर रही है। इस नीति के तहत क्षेत्रीय आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण एवं औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया है। आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव में  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ऑनलाइन जुड़ कर यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के जनजातीय और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में पांच लाख नौकरियां सृजित की जाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन सहित कई अन्य सहायता दी जा रही है, जिसके तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार उपलब्ध कराने पर उद्योगों को उनके वेतन का 40 प्रतिशत तक सब्सिडी के रूप में प्रतिपूर्ति की जायेगी। इस नीति के तहत बस्तर में उद्योग लगाने पर स्थायी पूंजी निवेश अनुदान के तहत उद्योगों को 45% तक की सहायता दी जाएगी। वहीं, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति के तहत अगले 10 सालों तक पूंजी निवेश का 150 प्रतिशत तक एसजीएसटी वापस भी किया जाएगा। नई नीति के तहत उद्योगों को स्टांप ड्यूटी और बिजली शुल्क में छूट, साथ ही 10 और तरह के निवेश प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट की सहायक इकाइयों के लिए 118 एकड़ का नया औद्योगिक क्षेत्र भी स्थापित किया जा रहा है। इससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा।  श्री साय ने कहा नई उद्योग नीति में निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 को शामिल किया गया है। इससे वे एक ही जगह पर कई विभागों का क्लीयरेंस प्राप्त कर सकते हैं। यह नीति प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने वाली नीति है। हम इस नीति में ग्रीन इंडस्ट्रीज और टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दे रहे हैं।  कार्यक्रम में उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार एवं संचालक श्री प्रभात मलिक ने नया रायपुर और नई उद्योग नीति पर प्रजेंटेशन भी दिया। *नया रायपुर बनेगा आईटी और एजुकेशन हब* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि नया रायपुर को आईटी हब,  हेल्थ हब, एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। आईटी और संबंधित फर्मों को रियायती दरों पर प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा रहे हैं। आईटी सेक्टर में साढ़े तीन हजार से अधिक नौकरियों के सृजन के लिए स्थान आबंटित किए गए हैं।  नया रायपुर अटल नगर की रेलवे लाइन का ट्रायल रन पूरा हो गया है। उन्होंने बताया हम सीबीडी रेलवे स्टेशन के निर्माण, सड़कों और सार्वजनिक पार्किंग जैसी अधोसंरचनाओं पर 150 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। तीन अन्य रेलवे स्टेशनों का भी निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया  इस साल के अंत तक नया रायपुर से जुड़ी कई परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। इनमें आईटी एवं संबंधित क्षेत्र, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, घरेलू उपकरण, रक्षा, फार्मास्युटिकल, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।  *नक्सलवाद के खिलाफ विकास और सुरक्षा की नीति* नक्सलवाद से निपटने में सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस साल अनेक नक्सली मारे गए हैं और करीब 1500 ने आत्मसमर्पण किया है या उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अगले दो वर्षों के भीतर छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा हमने नक्सलवाद के खिलाफ विकास और सुरक्षा की नीति पर काम किया है। बीते एक साल में बस्तर में 34 सुरक्षा कैम्प स्थापित करने के साथ-साथ नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से अंदरूनी गांवों तक अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है। *डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शिता  पर जोर* मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने  डिजिटल गवर्नेंस को लागू किया है। प्रशासन में  जवाबदेही बढ़ाने के लिए आईटी उपकरणों में 266 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। अटल मॉनिटरिंग ऐप से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी की जा सकती है।  स्वागत पोर्टल के माध्यम से पोर्टल में आवेदन देकर बिना इंतजार किए सुगमता से मंत्रालय में अधिकारियों से मिला जा सकता है। सीएमओ पोर्टल के माध्यम से शासन-प्रशासन से जुड़ी सूचनाओं की जानकारी त्वरित रूप से नागरिकों को मिल जाती है। वहीँ, सुगम एप के माध्यम से अब लोग घर बैठे रजिस्ट्री कर सकते हैं। *बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बताया विकसित भारत के लिए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इसके तहत राज्य में अधोसंरचनाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र सरकार से 31 हजार करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। बस्तर और सरगुजा के अंदरुनी गांवों तक सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया रायपुर-विशाखापटनम इकॉनोमी कॉरिडोर, अनेक रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर हवाई अड्डों का विस्तार हो रहा है। रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। वहीं, नियद नेल्ला नार योजना के तहत बस्तर के दुर्गम क्षेत्रों तक मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। *जल आपूर्ति और ग्रामीण विकास पर जोर* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मिशन का 79% से अधिक काम पूरा हो चुका है और अब तक 40 लाख घरों में नल के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मल्टी-विलेज योजना के तहत उन क्षेत्रों में जल आपूर्ति की समस्या का समाधान किया जा रहा है, जहां भूजल की कमी है।  पचराही जैसे दूरस्थ गांवों में नल जल योजना के माध्यम से अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 31 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

नारायणपुर, जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेड़ीबेड़ा एवं ओरछा (छोटेडोंगर) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर तक निर्धारित किया गया था। अब उसे संशोधित करते हुए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने के लिए 01 जनवरी से 08 जनवरी 2025 को रात्रि 12 बजे तक समय घोषित किया गया है। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 16 फरवरी 2025 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक दो घण्टे आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरने के लिए इच्छुक छात्र वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in का प्रयोग कर सकते हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के लिए आबंटन-आरक्षण की कार्रवाई 17 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से होगी प्रारंभ

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य, तीनों जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य और पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार आबंटन-आरक्षण की कार्रवाई 17 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।          कलेक्टर द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार जिला पंचायत के सदस्य एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु दिलेराम डाहिरे परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) को नियुक्त किया गया है।          जनपद पंचायत गौरेला के सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई जनपद सभा कक्ष गौरेला में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु अमित बेक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड को नियुक्त किया गया है।          जनपद पंचायत पेण्ड्रा के सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई सभा कक्ष जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेण्ड्रा में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु अविनाश कुजूर तहसीलदार पेण्ड्रा को नियुक्त किया गया है।          जनपद पंचायत मरवाही के सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई सद्भावना भवन मरवाही में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु श्री प्रफुल्ल रजक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मरवाही को नियुक्त किया गया है। सभी स्थानों पर आरक्षण की कार्रवाई 17 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर कार्यवाही समाप्ती तक चलेगा।

नगरीय निकाय चुनाव: व्यय सीमा की अधिसूचना जारी, तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्या है वहां आठ लाख रुपए निर्धारित

रायपुर नगरीय निकाय चुनावों को लेकर व्यय सीमा की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है. ऐसे नगर पालिका निगम, जहां तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्या है वहां निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा आठ लाख रुपए निर्धारित किया गया है. जहां तीन लाख से कम जनसंख्या है वहां पांच लाख रुपए निर्धारित किया गया है. नगर पालिका परिषद के लिए दो लाख रुपए, नगर पंचायत के लिए 75 हजार रुपए अधिकतम खर्च सीमा तय की गई है. राज्य सरकार राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से व्यय सीमा की अधिसूचना जारी की है.

ग्रामीण क्षेत्र में गुसा 40 हाथियों का झुंड, धान खरीदी केंद्र में मचाया उत्पात, गांव में घुसकर तोड़ा घर

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों ने आतंक मचा दिया है. एक तरफ जिले के चिचिया गांव में केवल एक हाथी ने बीती रात धान खरीदी में उत्पात मचा दिया. 5 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया. इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई. इसके बाद हाथी ने गांव में घुसकर एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं रामपुर क्षेत्र में 40 हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. देर रात इन हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए देखा गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रही. हाथियों का यह झुंड काफी समय से रामपुर में सक्रिय है और इससे ग्रामीणों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं. वन विभाग ने हाथियों पर नजर बनाए रखी है, लेकिन हाथियों की क्षेत्र मौजूदगी बने रहने से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है. वन विभाग ने जंगल की ओर जाने से ग्रामीणों को रोकने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो. ग्रामीण अब इस स्थिति में जीने को मजबूर हैं और हाथियों के आतंक से भयभीत हैं.

हाथी और बाघ संरक्षण पर आधारित एक दिवसीय अंतर्राज्यीय सम्मेलन

रायपुर, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों ने हाथियों और बाघों के संरक्षण के लिए ‘लैंडस्केप एप्रोच’ अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। जो इन प्रजातियों के आवास को संरक्षित करने और उनके प्राकृतिक आवासों के बढ़ते खतरों को कम करने के लिए अत्यधिक प्रभावी माना गया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा विगत दिनों राजधानी रायपुर में एक दिवसीय अंतर्राज्यीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ वन अधिकारियों ने भाग लिया। यह सम्मेलन हाथियों और बाघों के संरक्षण हेतु दोनों राज्यों के बीच सर्वाेत्तम उपायों और समन्वय पर चर्चा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस अवसर पर हाथियों और बाघों के संरक्षण के लिए संयुक्त प्रयास किए जाने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सहमति दी। सम्मेलन में वन्यजीवों के आवासों को सुरक्षित रखने के लिए परस्पर सर्वाेत्तम उपायों का आदान-प्रदान किया जाएगा और छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के वन विभाग दोनों राज्यों के बीच निरंतर समन्वय स्थापित कर हाथी और बाघ के संरक्षण की दिशा में सतत कार्य करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव)) श्री शुभ्रंजन सेन, छत्तीसगढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) श्री सुधीर कुमार अग्रवाल और छत्तीसगढ़ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री प्रेम कुमार, मध्यप्रदेश से बांधवगढ़, कान्हा और संजय गांधी टाइगर रिजर्व के वन अधिकारी सहित छत्तीसगढ़ से टाइगर रिजर्व और बिलासपुर और सरगुजा वन मंडलाधिकारी भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा बोले – डबल इंजन की सरकार में मिल रहा डबल फायदा

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को मनाया जाएगा अटल निर्माण वर्ष के रूप में 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक हर वर्ष मनाया जाएगा ’जनादेश परब’ जो रामराज्य के मूल्य हैं, वहीं हमारे लिए सुशासन के मूल्य : मुख्यमंत्री श्री साय   रायपुर, देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार जनता की सेवा के लिए तत्पर होकर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि पूरे देश और प्रदेश में उत्तरोत्तर विकास हो रहा हैै। डबल इंजन की सरकार होने की वजह से लोगों को डबल लाभ हो रहा है। आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति है। अगले पांच सालों में हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेंगे। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कार्यक्रम में 1124 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया।   केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने जनादेश परब में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वप्रेरणा से लोकहित में पूरी जवाबदेही के साथ काम कर रही है। सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई। मोदी की गारंटी के अनुरूप यहां किसानों से 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है। किसानों को उनके हक का 3716 करोड़ रूपए धान के बकाया दो साल के बोनस का भुगतान भी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनादेश परब में घोषणा की कि अब से हर साल 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक ’जनादेश परब’ के रूप में मनाया जाएगा। आने वाले वर्ष में छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। राज्य निर्माता भारत रत्न अटलजी का यह शताब्दी वर्ष भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। श्री साय ने कहा कि अटलजी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश में सड़कों का जाल बिछाया। उसी से प्रेरणा लेकर हम अपने रजत जयंती वर्ष में अधोसंरचना विकास को  प्राथमिकता में रखेंगे। उसके बाद के तीन वर्षों में भी हम अलग-अलग थीम पर काम करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनादेश परब को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले साल किसान भाइयों के खाते में आपकी डबल इंजिन की सरकार ने 49 हजार करोड़ रुपए डाले हैं। हमने अपने शुरूआती तीन महीनों में ही प्राथमिकता के साथ महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की माताओं-बहनों को देना आरंभ किया। 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की अब तक 10 किश्तों में 6,530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। पहली तारीख को हम यह राशि भेज देते हैं और जैसे ही माताओं-बहनों के खाते में राशि आती है उनका चेहरा गर्व से खिल जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जो रामराज्य के मूल्य हैं, वहीं हमारे लिए सुशासन के मूल्य हैं। हमने प्रशासन के हर स्तर पर सुशासन को सुनिश्चित किया है। हमने सुशासन के मूल्यों को सिस्टम में शामिल करने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया। सुशासन के लिए पारदर्शिता सबसे आवश्यक है और इसके लिए डिजिटल गवर्नेंस शुरू कराया है। लालफीताशाही को दूर करने हमने ई-आफिस प्रणाली आरंभ की है। इसमें डिजिटल माध्यम में नोटशीट आगे बढ़ती है। इससे समय-सीमा भी तय होती है और जवाबदेही भी तय हो जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा के विकास के बगैर छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। हमने वनोपज संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए काम किया है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि हमने 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए कर दी। जनजातीय गौरव दिवस के दिन हमने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण हम कर रहे हैं। कांगेर घाटी के गांव धुड़मारास को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने दुनिया के 20 चुनिंदा गांवों में शामिल किया है। बस्तर और छत्तीसगढ़ विश्व पर्यटन के मानचित्र में आ गए हैं। सरगुज़ा संभाग भी विश्व के पर्यटन नक्शे में स्थान बना रहा है। अभी-अभी जशपुर के मधेश्वर पहाड़ शिवलिंग को विश्व में सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। उन्होंने  कहा कि गुरु घासीदास तमोर पिंगला को हमने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनाया है। इससे इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सरगुजा और बस्तर में एयर कनेक्टिविटी आरंभ होने से इन क्षेत्रों में तेजी से विकास के साथ ही यहां अब देश-विदेश से पर्यटकों के पहुंचने की राह खुल गई है। मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आगामी दो सालों में प्रदेश का सड़क नेटवर्क विकसित देशों की तरह हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सबसे बड़ी सफलता माओवादी मोर्चे पर मिली है। एक साल पहले किसी के लिए यह सोचना भी कठिन था कि माओवाद के नासूर को नष्ट किया जा सकता है। एक साल में 2 सौ से अधिक माओवादियों को मार गिराया। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से माओवाद की जड़ से मुक्त हुए गांवों में पुनः विकास की रोशनी पहुंची है। हमने नई उद्योग नीति तैयार की है, जिसमें अगले पांच सालों में ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश के माध्यम से पांच लाख रोजगार सृजित करेंगे। हमने शासकीय सेवाओं में हजारों पदों में भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा को बस्तर के कलाकारों द्वारा बेल मेटल से निर्मित अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक द्वारा राज्य शासन की योजनाओं पर रेत से तैयार की गई कृति का प्रदर्शन किया गया। विधायक श्री किरण सिंह देव ने … Read more

ग्रैमी-नामांकित लॉयर कॉटलर के साथ सहयोग करना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात: सोनु सूद

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सोनू सूद का कहना है कि ग्रैमी-नामांकित लॉयर कॉटलर के साथ सहयोग करना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। द ड्यून फेम के ग्रैमी-नामांकित संगीतकार और गायक लॉयर कोटलर को सोनू सूद की निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘फतेह’ के लिए चुना गयाहै।लॉयर कोटलर, हंस जिमर के बैंड के सदस्य हैं। लॉयर कोटलर ने साझा किया, संगीत हमारे द्वारा आविष्कार की गई हर चीज से ऊपर संचार का एक उच्च रूप है।जब सोनू ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई, तो उनका जुनून बिजली की तरह था। कॉल टू लाइफ के माध्यम से, मैं उस ऊर्जा को चैनल करना चाहता था और फिल्म के एक्शन सीक्वेंस में प्रकाश, लय और तीव्रता लाना चाहता था। मेरे संगीत और गायन को दृश्य में जान डालते देखना एक अविश्वसनीय अनुभव था। सोनू सूद ने कहा, ग्रैमी-नामांकित लॉयर कॉटलर के साथ सहयोग करना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है, जिनके काम की वैश्विक मंच पर गूंज है। मुझे सबसे आश्चर्यजनक बात यह लगी कि इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ा कि हिंदी उनके लिए अपरिचित थी क्योंकि संगीत ही सबसे बड़ी सार्वभौमिक भाषा है। फ़तेह में उनकी भावपूर्ण रचना वह सब कुछ व्यक्त करती है जिसकी हमें ज़रूरत है और उससे भी ज़्यादा, जो इसके एक्शन सीक्वेंस में एक रहस्यमयी ऊर्जा लाती है। उन्हें फ़िल्म में शामिल करना सिर्फ़ एक विकल्प नहीं था, बल्कि सही नोट पर हिट होना और दर्शकों को सिर्फ़ सर्वश्रेष्ठ देना ज़रूरी था। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद और ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित फतेह साहस, और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक रोमांचक कहानी है। सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और दिग्गज नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार शामिल हैं।यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होगी।

शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण अर्धवार्षिक परीक्षा को करना पड़ा स्थगित, जाने क्या है मामला

कबीरधाम छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही के चलते जिले के 1200 से अधिक सरकारी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल के अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है। दरअसल, कल 12 दिसंबर गुरुवार को शुरू हुई परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने प्रश्न पत्र छपवाया था। इस प्रश्न पत्र में भारी गड़बड़ी थी, बीते साल 2023 के प्रश्न पत्र को रिपीट किया गया था। इस बात की जानकारी विभाग को मिली तो आनन-फानन में आज शुक्रवार को कक्षा एक से 8वीं तक के अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। यही कारण है कि छ्ग टीचर्स एसोसिएशन ने अर्धवार्षिक परीक्षा होने के बाद अचानक स्थगित करने पर सवाल खड़ा किया है। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला अर्थात कक्षा पहली से आठवीं तक कि अर्धवार्षिक परीक्षा 12 से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाना था, जिसके अनुसार 12 दिसंबर को सभी कक्षा के एक विषय का परीक्षा सम्पन्न भी हो गया है। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 12 दिसंबर देर शाम को जारी पत्र के अनुसार अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद अचानक स्थगित कर दिए जाने पर सवाल खड़ा किया जाना स्वाभाविक है। इससे हजारों विद्यार्थी, शिक्षक व पालकों की मानसिकता पर विपरीत असर पड़ता है। जनमानस में विभाग की छवि धूमिल भी होता है। इससे समय, धन व ऊर्जा का अपव्यय भी होता है। बता दें कि इस परीक्षा में पूरे जिले से कक्षा एक से 8वीं तक करीब एक लाख 10 हजार से अधिक बच्चे शमिल होने वाले थे।  

यंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित हुए भाजपा के युवा नेता उज्जल दीपक

रायपुर भाजपा के युवा नेता उज्ज्वल दीपक को राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयासों के लिए ऋषिहुड यूनिवर्सिटी ने प्रतिष्ठित यंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया. यह सम्मान कार्यक्रम ऋषिहुड यूनिवर्सिटी सोनीपत द्वारा दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था. भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु और प्रसिद्ध उद्योगपति अजय पीरामल ने यह अवार्ड उज्ज्वल दीपक को प्रदान किया. उज्जवल ने कहा, “यंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित करने के लिए मैं पूरे विश्वविद्यालय परिवार का आभारी हूँ. मुझे प्रसन्नता है कि मेरे द्वारा किए जा रहे राजनीतिक और सामाजिक कार्यों को विश्वविद्यालय ने इस अवार्ड के माध्यम से प्रोत्साहित करते हुए मुझे देश की राजनीति में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की है.” उन्होंने कहा, “मैं इस अवार्ड को छत्तीसगढ़ प्रदेश के अपने युवा अभ्यर्थियों को समर्पित करना चाहता हूँ, जिन्होंने छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन को पूरे सामर्थ्य से अपना समर्थन दिया था. इसकी वजह से आज छत्तीसगढ़ में पुनः पीएससी परीक्षा पारदर्शिता और ईमानदारी से आयोजित हो पा रही है.” बता दें कि उज्जवल दीपक विश्व की प्रतिष्ठित कोलंबिया विश्वविद्यालय से शिक्षित उज्ज्वल रिलायंस के लीडरशिप प्रोग्राम में भी चयनित हो चुके हैं एवं वर्तमान में अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ में युवाओं की मुखर आवाज बनकर उभरे हैं.

कोरबा में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दो लोग घायल

कोरबा कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर  तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कटघोरा न्यायालय मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार करने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चला रहे एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, कार चालक को भी चोटें आई हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है। इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की एकत्रित हो गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें भी जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर दो युवक सवार थे, कार में एक युवक था। कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हुई। तेज रफ्तार ही हादसे का कारण बनी है। बाइक सवार एक युवक की मौत हुई वही पीछे बैठे युवक घायल हुआ कार सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने है। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है की किस तरह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लिया। बाइक सवार मृतक कटघोरा वार्ड 3 निवासी 22 वर्षीय रविकांत बंजारे है जो अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था और घर वापस लौट रहा था वही कार सवार भी कटघोरा का रहने वाला है।

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर में 11 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

मलकानगिरी ओडिशा में एक बड़ी घटना के तहत 11 माओवादियों ने सीआरपीएफ कमांडेंट के पास आत्मसमर्पण कर दिया. यह माओवादी मलकानगिरी जिले में, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के सुकमा जिले से सटे इलाके में आत्मसमर्पण करने आए. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे और माओवादी हिंसक गतिविधियों में प्रमुख भूमिका निभाते थे. लेकिन उन्होंने अपने विचारों में बदलाव लाते हुए शांति के मार्ग को चुना और आत्मसमर्पण कर दिया. दूसरी ओर, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए. जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ कमांडेंट्स ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा जिले के अबूझमाड़ जंगलों में इन माओवादियों को घेर लिया था.

जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, CM साय, विस अध्यक्ष रमन समेत कई मंत्री

रायपुर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे हैं. राज्य सरकार को एक साल पूरा होने पर जनादेश परब कार्यक्रम हो रहा है. जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई मंत्री शामिल हुए हैं. एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जेपी नड्डा साय सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं. मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 3 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचें. दोपहर 3:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को करते हुए साय सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. शाम 5 बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे. वहीं शाम 6.30 को स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिवार से मुलाकात करेंगे. इन सबके बाद रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने की भिड़त में 2 लोग गंभीर रूप से घायल

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अभी-अभी एक भीषण सड़क हादसा हो गया. प्रतापपुर-बलरामपुर मार्ग पर एक ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे पिकअप चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कालेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, ट्रक रामानुजनगंज से प्रतापपुर आ रही थी, जबकि पिकअप प्रतापपुर से बलरामपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. यह पूरी घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet