LATEST NEWS

मुख्यमंत्री ने बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में एनएमडीसी के रवैये पर जताई नाराजगी

रायपुर मुख्यमंत्री  श्री  विष्णु  देव  साय की अध्यक्षता  में  आज चित्रकोट में  बस्तर  विकास  प्राधिकरण  की  बैठक शुरू  हुई। मुख्यमंत्री श्री  साय ने एनएमडीसी  के रवैये  पर  नाराजगी  व्यक्त  की। मुख्यमंत्री ने सी एस आर  मद में प्रेषित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत करने प्रबंधन को दिए निर्देश। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश दिए।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-गौरेला में दो महिलाओं की हत्या

गौरेला पेंड्रा मरवाही. गौरेला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पहला मामला गौरेला थाना क्षेत्र के सधवानी गांव के नवापारा इलाके का है, जहां पर रहने वाली शांति बाई भैना (75) की सौतेली बेटी कुमोदनी बाई ने ही मामूली विवाद के बाद धक्का-मुक्की की। इसके बाद बुजुर्ग महिला शांति बाई जमीन पर गिर गईं, जिससे उसे गंभीर चोट आई और वहीं पर उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शांति बाई ने आरोपियों के भाई के खिलाफ कुछ दिन पहले बाइक जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसे शांति बाई और आरोपी बेटी  का आए दिन उसी बात को लेकर विवाद होता था। वहीं, दूसरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के कोटखर्रा गांव का है, जहां पर  देवराज रोड कमरा पथरा जंगल किनारे रहने वाले रूप सिंह धुर्वे और उसकी पत्नी उर्मिला धुर्वे दोनों रहते थे। घर के बाकी लोग दूसरे घर में बस्ती में रहते थे। रूप सिंह और पत्नी उर्मिला का आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। आज भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रूप सिंह ने अपनी पत्नी उर्मिला बाई की डंडे से जमकर पिटाई की, जिससे उर्मिला बाई की मौत हो गई। आसपास के लोग घर पहुचे और देखे की उर्मिला अचेत आवश्यता में घर मे पड़ी हुई है, जिसके बाद वो लोग मृतिका के परिजनों और 112 को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुची 112 पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी को धर दबोचा और वहीं पर खाट से बांधकर गौरेला पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों ही हत्या के मामलों में आरोपी पुलिस हिरासत में है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपने की बात कही है।

पूछताछ जारी, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पुलिस चेकिंग में मिले 30.17 लाख रुपये

कबीरधाम. कबीरधाम पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक गाड़ी से 30.17 लाख रुपए जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि रुपए का उपयोग अवैध गतिविधि में किया जा सकता है। हालांकि, जिस वाहन से रुपए मिले है, उसमें बैठे दो लोगों से पूछताछ जारी है। बोड़ला एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि जिले में संदिग्ध गतिविधियों व अवैध लेन-देन पर प्रभावी अंकुश लगाने वाहनों की जांच की जा रहीं है। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर थाना चिल्फी पुलिस द्वारा एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर 30 लाख 17 हजार 500 रुपए नगद बरामद किया है। वाहन में सवार व्यक्ति का नाम जाफिर हुसैन पिता जाकिर हुसैन उम्र 36 वर्ष व मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद हनीफ उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी बपावर कला, कोटा, राजस्थान है। दोनों से नकदी के स्रोत व उपयोग के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। प्रारंभिक जांच में यह संदेह है कि नकदी अवैध गतिविधियों से संबंधित हो सकती है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। बता दे कि बीते माह अक्टूबर में इसी थाना की पुलिस ने 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए नगद व कार को जब्त किया था। इस कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया,जो मंडला (मध्य प्रदेश) के निवासी थे। मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए आयकर विभाग को भी सूचित किया गया था।

जेठ से दूरी बनाने को लेकर हुआ था झगड़ा, छत्तीसगढ़-सक्ति में पति ने की हत्या

सक्ति. सक्ति जिले के डभरा में घर के कमरे के अंदर संतोषी साहू का शव बेड में मिला है। पति पत्नी के बीच विवाद होने के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है,डभरा थाना क्षेत्र की है घटना। डभरा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि पड़ोसियों के माध्यम से सूचना मिली कि संतोषी साहू की संदिग्ध हालत में बेड पर शव पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस पहुंची फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे गया । वही मृतिका संतोषी साहू के पति हुलेश साहू को 28 वर्ष को पकड़ा कर पूछताछ करने पर बताया कि शनिवार की रात को बड़े भाई से दूरी बनाकर रखने की बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ था। इस बात को लेकर गुस्से में आकर गला दबाकर हत्या करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति हुलेश साहू को गिरफ्तार किया है आगे की जांच पड़ताल की जा रही है जिसके बाद न्यायालय पेश किया जाएगा।

परीक्षाओं के लिए 20 हजार युवाओं को किया था मोटिवेट, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में IPS का स्वागत

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज जिले के आदिवासी छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बलरामपुर रामानुजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक रहने के दौरान सदानंद कुमार के द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया था। वहीं उनके द्वारा जिले के छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विवेकानंद स्टडी सर्किल के माध्यम से 20 हजार से अधिक छात्राओं की मोटिवेशनल क्लास ली थी। आज अपने गृह ग्राम झारखंड से आने के दौरान  रामानुजगंज के लोक निर्माण विश्राम गृह में बड़ी संख्या में नगरवासियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया एवं उनके कार्यकाल की सबने एक स्वर में जमकर सराहना की। इस अवसर पर कहा कि रामानुजगंज मुझे अपने घर जैसा लगता है। आप लोगों का प्यार मुझे हमेशा यहां खींच लाता है मुझे बहुत खुशी होती है कि क्षेत्र के हमारे युवा अब प्रायोगिक परीक्षाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं कई युवा पीएससी में चयनित हुए हैं। आने वाले समय में और अधिक युवा इस ओर आगे बढ़े इसके लिए मेरा सतत प्रयास एवं सहयोग रहेगा उन्होंने कहा कि प्रायोगिक परीक्षा में तैयारी करने वाले जिले के होनहार युवा कभी भी मुझसे संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकते हैं। मुझे बहुत खुशी होती है कि मैं युवाओं के आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकूं। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप तिवारी, वरिष्ठ व्यापारी कन्हैया लाल अग्रवाल, अरुण केसरी, बलवंत सिंह रवि रंजन पाल अजय मनोकामना, जय कुमार चौबे धर्म प्रकाश केसरी आनंद चौबे आकाश तिवारी, पियूष गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता सहित नगरवासी उपस्थित रहे। 180 युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज जिला में रहने के दौरान सदानंद कुमार के द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विवेकानंद स्टडी सर्किल की नीव रखी थी जिससे जुड़कर मार्गदर्शन प्राप्त करके 180 युवा विभिन्न प्रतियोगिकी परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं। युवाओं के घर जाकर करते थे प्रोत्साहित पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजन जिला में रहने के दौरान उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया था यहां तक की कक्षा दसवीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के घर में जाकर प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करते थे उनके प्रोत्साहन से कई हुआ आज विभिन्न पदों पर आ चुके हैं।

जबरन बनाए शारीरिक संबंध, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में नौकरी लगवाने के बहाने युवती को बुलाया घर

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी सूर्यकांत कश्यप को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने 15 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई के साथ नौकरी की तलाश कर रही थी। इस बीच सूर्यकांत कश्यप से मुलाकात होने पर अच्छी कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही और अपने घर बुलाया था। इस बीच जबरदस्ती करते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड किया। सूर्यकांत कश्यप ने जो वीडियो बनाया था, उसे अपने साथी को बताकर डरा धमकाकर ब्लेकमेल करने लगा। इस दौरान वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए दबाव बनाकर फिर से दुष्कर्म किया। सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि सूर्यकांत कश्यप अपने गांव तागा में होने पर घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

40 लाख का इनामी भी ढेर, छत्तीसगढ़-कांकेर में मारे गए पांच नक्सलियों की हुई पहचान

कांकेर. छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में बीते 16 नवंबर को नक्सल-पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान पांच नक्सली मारे गए थे और शव बरामद किए गए थे। अब इन सभी की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए पांचों नक्सलियों की शिनाख्त की है। इसमें 40 लाख के इनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। सभी नक्सलियों आठ-आठ लाख का इनाम घोषित था। डीवीसीएम कमांडर वनोचा कराम समेत कंपनी नंबर 10 के नक्सली ढेर हैं। आज पुलिस मामले का खुलासा करेगी। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में बीते 16 नवंबर को नक्सल-पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान पांच नक्सली मारे गए थे और शव बरामद किए गए थे। अब इन सभी की पहचान हो चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री साय सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह में हुए शामिल

रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्टज़ बैडमिंटन अरीना में आयोजित सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और बेहतर खेल अधो-संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ व कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी । मुख्यमंत्री श्री साय ने सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 10 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एकता, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। यह युवाओं को सकारात्मक और ऊर्जावान बनाता है। भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। छत्तीसगढ़ में हम लगातार खेलों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे राज्य में अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। भारत सरकार की खेलो-इंडिया योजना को भी हम छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लागू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मुझे अवसर मिलता है। मैं खिलाड़ियों से बातचीत करके उनकी अपेक्षाओं को जानने समझने का प्रयास करता हूं। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रोत्साहित करता हूं। कल ही मैंने धमतरी की बैडमिंटन खिलाड़ी रीतिका ध्रुव से वीडियो कॉल पर बात करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मिली उपलब्धियों के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीतिका ने मुझे बताया कि उनके पिता जीवन-यापन के लिए मजदूरी करते हैं और मां आंगनवाड़ी सहायिका हैं। संघर्षों के बावजूद रीतिका ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया है। मैंने रितिका को आश्वस्त किया कि आप खूब आगे बढ़िये और अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करिये। हम आपका पूरा सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इसी तरह कुछ दिन पहले भी छत्तीसगढ़ की एक पर्वतारोही बिटिया निशा से मैंने फोन पर बात की। निशा पूर्वी-अफ्रीकी देश तंजनिया का किलीमंजारों पर्वत फतह करना चाहती है। वह माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती है। उसके पिता रिक्शा-चालक हैं। मुझे पता चला कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह बेटी पर्वतारोहण के लिए नहीं जा पा रही है। मैंने उसे सरकार की ओर से सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और कल मैंने पौने चार लाख की राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। बैडमिंटन के क्षेत्र में खिलाड़ी आगे बढ़ें इसके लिए भी हम सभी सुविधाएं देंगे। मुख्यमंत्री ने मेंस डबल्स विजेता श्री हरिहरन व श्री रुबन कुमार को बधाई दी। उन्होंने सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चौलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विदेश से आए खिलाड़ियों और उनकी टीम के सभी सदस्यों का छत्तीसगढ़ में स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विक्रम सिसोदिया, महासचिव श्री संजय मिश्रा, श्री राकेश शेखर, श्री गौतम महंता सहित बैडमिंटन संघ के पदाधिकारीगण, खिलाड़ी व बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय आज चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में  शामिल  होंगे। बैठक बस्तर के चित्रकोट में आयोजित है। मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और चित्रकोट में सवेरे 11 बजे से बजे  बैठक में शामिल होंगे। बैठक में रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री श्री साय ने  अपने एक्स हैंडल से  हल्बी में  ट्वीट कर  कहा  कि  दादा-दीदी  मन  के विकास,भलाई  और  विकास की नई  दिशा देने  आयोजित बस्तर विकास  प्राधिकरण की बैठक में  शामिल  होने बस्तर आ  रहा हूं।

छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स की निर्वाचित टीम के द्वारा मनेंद्रगढ़ नगर के आमाखेरवा रोड स्थित प्रगति पार्क मैदान में कोरिया एवं एमसीबी जिले के सभी व्यापारियों के लिए दीपावली मिलन समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया.कार्यक्रम में श्याम बिहारी कल आज और कल विषय पर एक व्यापारिक संवाद आयोजित किया गया. सर्वप्रथम संस्था के पंकज जैन संचेती, संजीव ताम्रकार, विनय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, गोपी अग्रवाल, दीपक गुप्ता, प्रदीप जैन राजेश अग्रवाल, रितेश जैन मंसूर मेमन आदि समस्त सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया इस अवसर पर गत वर्ष विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा प्रत्याशी के रूप में श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा किये गए वादों और उन पर हुए अमल के ऊपर समीक्षा की गई. उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा किये गए विकास कार्यों एवं आने वाले समय में नवीन विकास कार्यों की जानकारी दी गई. अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि पाराडोल से जुड़ने वाली बहु प्रतीक्षित रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, इसके अलावा मनेंद्रगढ़ खडगवा एवं चिरमिरी को जोड़ने वाली साजा पहाड़ सड़क का चौड़ी कारण का कार्यअति शीघ्र प्रारंभ होगा, इस बाबत टेंडर भी हो चुका है. छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि स्थानीय विधायक अपने कार्यों के प्रति बहुत ही सजग एवं जिम्मेदारी से नजर बनाए हुए हैं, निश्चित तौर आने वाले समय में मनेंद्रगढ़ नगर एवं विधानसभा विकास की नई गाथा लिखेगा. डीआरयूसी सी के पूर्व सदस्य मनीष अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मनेंद्रगढ़ नगर में प्रदूषित जल सप्लाई हो रही है इसके निवारण के लिए मनेंद्रगढ़ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना शीघ्र कराई जाए. इसके अलावा मनेंद्रगढ़ और जिले के व्यापारियों को विगत कई वर्षों के जीएसटी से संबंधित चालान और उन पर अनाप-शनाप टैक्स एवं जुर्माना की राशि वसूली जा रही है इस संबंध में जीएसटी विभाग के अधिकारियों एवं अन्य कई विभाग के अधिकारियों को सही कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करने की बात कही गई. उक्त कार्यक्रम मे एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के छात्रों के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के जीवन पर शानदार एकांकी प्रस्तुत की गई. उक्त कार्यक्रम में विगत दिनों किये गए सेवा कार्यों के लिए कई समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ को वृद्धाश्रम संचालन हेतु, ग्रीन वैली को पर्यावरण संरक्षण हेतु सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ के अलावा बैकुंठपुर चिरमिरी, खडगंवा केल्हारी जनकपुर, लेदरी झगराखंड, खोंगापानी एवं अन्य स्थान के व्यापारीगण शामिल हुए.कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन रितेश जैन एवं मंसूर मेमन के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में एक और नवीन संस्था समर्पण का भी अनावरण किया गया है जो व्यापार के साथ समाज सेवा के कार्य करेगी, जिसमें मरीजों को कम लागत पर आवश्यक उपकरण जैसे स्टेरचर, व्हील चेयर, बेड,आदि भी उपलब्ध कराये जायेंगे.इस मौके पर नगर के कई व्यापारियों ने समर्पण को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया व कई उपकरण देने की घोषणा भी की.

22 नवंबर को दिल्ली में चुनाव प्रभारियों की बैठक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा संभव

रायपुर विधानसभा-लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद अब भाजपा निकाय चुनाव में ताकत झोंकेगी। इसके पहले भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के लिए संगठन चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। फिलहाल बूथ स्तर पर भाजपा के सक्रिय सदस्यों को पदाधिकारी चुना जा रहा है। भाजपा के संगठन पर्व के तहत 14 नवंबर से बूथ कमेटी के चुनाव शुरू हो चुके हैं, जो 20 नवंबर तक चलेंगे। मंडल और जिलाध्यक्ष के चुनाव से पहले 22 नवंबर को सभी राज्यों के चुनाव प्रभारियों की दिल्ली में बैठक होने जा रही है, जिसमें अगले चरणों की तिथि तय की जाएगी। पार्टी नेताओं का यह भी आकलन है कि इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। चुनाव में भागीदारी के लिए भाजपा का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य हैं। सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए एक लाख लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 50 हजार सदस्य बने हैं। बाकी सामान्य सदस्यों के 60 लाख लक्ष्य के विरुद्ध अब तक लगभग 53 लाख सदस्य बने हैं। संगठन ने इस बार सक्रिय सदस्यता में हर वर्ग को जोड़ने का संदेश दिया है। ऐसे लोग जो कि समाज हित में काम कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। संगठन के चुनाव के जरिए भाजपा अपना ताकत दिखाने के लिए रणनीति बना रही है। समर्थक-रिश्तेदारों को बैठाने से परहेज पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस पर भाजपा के संगठन चुनाव में विधायक-सांसदों पर कड़ी नजर है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बूथ, मंडल या जिलाध्यक्ष के चुनाव निष्पक्ष और सर्वसम्मति से होने चाहिए। विधायक या सांसद अपने समर्थक या रिश्तेदार को संगठन में बैठाने का प्रयास करें तो उसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा पीढ़ी परिवर्तन की रणनीति पर काम कर रही है। इसका सीधा आशय यही है कि कोई भी जनप्रतिनिधि संगठन को जेब में रखने यानी अपनी मर्जी से चलाने की कोशिश करेगा तो ऐसे प्रयास को विफल कर देना है। नड्डा की कार्यशाला में बनेगी रणनीति जानकारी के मुताबिक दिल्ली में संगठन चुनाव को लेकर आयोजित कार्यशाला पार्टी के नेताओं ने एक ही संदेश दिया जाएगा कि पार्टी अपनी ताकत का एहसास करने के लिए तैयार रहे। जिला स्तर तक कार्यशालाएं कराकर भाजपा इस बार के संगठन चुनाव को और मजबूत बनाएगी। राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार अगले 90 दिनों में भाजपा के जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष में परिवर्तन को तय करने की रणनीति बनी है। इस कार्यशाला में भाजपा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों और सभी प्रदेश अध्यक्षों सहित संगठन से जुड़े लगभग सवा सौ शीर्ष नेता शामिल होंगे। सक्रिय सदस्यता अभियान की होगी समीक्षा: संजय श्रीवास्ताव भाजपा के प्रदेश महामंत्री व सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में 405 मंडल हैं और प्रत्येक मंडल में 200 सक्रिय सदस्यता बनाने का लक्ष्य है। एक लाख सक्रिय सदस्य बनाएंगे। अभी 50 हजार सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। दिल्ली में हो रही बैठक में इसकी समीक्षा हो सकती है। बागी संगठन चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भी रूपरेखा तैयार होगी। इसमें प्रदेश के नेता शामिल होंगे। निकाय चुनाव पर भाजपा-कांग्रेस दोनों का फोकस राज्य में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रदेश के राजनीतिक दलों ने अपने-अपने होमवर्क पर काम करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों का मुख्य फोकस युवा मतदाता हैं। इन्हें साधने के लिए भाजपा ने अपने भाजयुमो और कांग्रेस ने एनएसयूआई को आगे कर दिया है। इन दोनों का प्रयास है कि आने वाले चुनाव से पहले युवा और नए मतदाताओं को अपनी-अपनी पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाए। इसके लिए भाजयुमो और एनएसयूआइ को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि कांग्रेस में कुछ स्तर पर पदाधिकारियों के बदलाव के संकेत हैं, इसकी सूची कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारियों को भेजी गई है। हम निकाय चुनाव में पूरा फोकस करेंगे।

नेशनल हाइवे किनारे फेंका जा रहा अस्पतालों से निकलने वाला बायो मेडिकल वेस्ट

महासमुंद अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट खुलेआम नेशनल हाइवे के किनारे फेंक दिया गया है, जिससे इंसानों के साथ-साथ अन्य जीव-जंतु भी गंभीर बीमारी के चपेट में आ सकते हैं. सामाजिक कार्यकर्ता इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य अमला मामले की जानकारी आने के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रहा है. जिला मुख्यालय से महज 5 किमी की दूरी पर नेशनल हाइवे 353 पर सड़क के किनारे लगभग 40-50 पैकेट में अस्पतालों से निकले वाला बायो मेडिकल वेस्ट खुलेआम फेंक दिया गया है. इसमें उपचार के दौरान इस्तेमाल बैंडेज, सिरिंज, दवाओं और ड्रीप की खाली बोतलें, मास्क, हैण्ड ग्लबस, प्लास्टर पट्टी, ऑपरेशन के दौरान निकलने वाले मेडिकल वेस्ट शामिल है. यह मेडिकल वेस्ट इतना बदबू दे रहा है कि गुजरने वाला अपनी नाक-मुंह बंद करने को मजबूर हैं. यह बायो मेडिकल वेस्ट लगभग एक हफ्ते से पड़ा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इस बात का पता ही नहीं है. नियमानुसार सरकारी और निजी अस्पताल प्रबंधन खुले में मेडिकल वेस्ट नहीं फेंक सकते हैं. या तो इसे शासन द्वारा निर्धारित एसएमएस कंपनी को देगा या फिर निर्धारित मापदंड के अनुसार, सार्प पीट या डीप पीट दो अलग- अलग गड्ढे खोदकर डिकम्पोज करेगा. परन्तु यहां नियमों की धज्जिया उड़ाते हुए अस्पताल प्रबंधन खुलेआम सड़कों के किनारे फेंक रहे हैं. मामले में स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चन्द्राकर का कहना है कि इस तरह का कृत्य नियम के विरुद्ध है. मामले की जांच कराई जाएगी, और जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस तरह के बायो मेडिकल वेस्ट से मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.

मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर को 265 करोड़ 22 लाख की लागत के 115 विकास कार्यों की देंगे सौगात

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक सोमवार 18 नवंबर को चित्रकोट में होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर को 265 करोड़ 22 लाख की लागत के 115 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें लगभग 138 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत वाली 55 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 127 करोड़ 15 लाख 46 हजार लागत राशि के 60 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण के तहत लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग 1 के द्वारा जगदलपुर बाईपास मार्ग, तोकापाल से करंजी मार्ग, छोटेदेवड़ा से आवराभाटा पाहुरबेल मार्ग, परपा में खनन से प्रत्येक प्रभावित व्यक्तियों हेतु आजिविका संवर्धन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन, स्वामी आत्मानंद स्कूल धरमपुरा व दरभा सहित अन्य विकास कार्य की 78 करोड़ 67 लाख 93 हजार रूपए की लागत से 14 निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग क्रमांक 2 के द्वारा सोरगांव से जामगांव मार्ग, भैंसगांव ठोटीपारा से अलवाही मार्ग, गुलपुर से गुटीगुडापारा मार्ग, भानपुरी नवीन तहसील कार्यालय सहित 32 करोड़ 46 लाख 94 हजार रूपए की लागत से 13 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भरसागुड़ा से पखनाकोंगेरा ने 5 करोड़ 68 लाख  23 हजार रूपए की लागत से एक वृहद पूर्ण निर्माण कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 79 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 02 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 19 करोड़ 94 लाख हजार रूपए की लागत से रेट्रो फिटिंग जल प्रदाय योजना के तहत 23 गांवों में विकास कार्य और स्वास्थ्य विभाग के 50 लाख रूपए की लागत से 2 विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन के तहत लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग 1 के द्वारा जगदलपुर चित्रकोट मार्ग का चैड़ीकरण सहित अन्य 3 कार्य की लागत 38 करोड़ 13 लाख 34 हजार रूपए की 4 कार्य, लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग क्रमांक 2 के द्वारा कुम्हराकोट मोंगरापाल मार्ग की लागत 2 करोड़ 29 लाख 20 हजार रूपए की एक कार्य, आदिवासी विकास विभाग के द्वारा 5 आदिवासी बालक छात्रावास भवन 9 करोड़ 57 लाख 55 हजार रूपए की लागत, जल संसाधन विभाग के द्वारा एनीकट और स्टाप डेम हेतु 60 करोड़ 81 लाख 92 हजार रूपए की लागत से 21 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के द्वारा महतारी सदन निर्माण हेतु 3 करोड़ 50 लाख 40 हजार रूपए की लागत से 12 कार्य, नगर पालिक निगम के 1 करोड़ 28 लाख 61 हजार रूपए की लागत से 4 कार्य, कृषि विभाग के 30 लाख रूपए की लागत से एक विकास कार्य, स्वास्थ्य विभाग के एक करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से 3 विकास कार्य, जिला निर्माण समिति के 10 करोड़ 18 लाख 44 हजार रूपए की लागत से 9 विकास कार्य का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत कुल 37 हितग्राहियों को चेक एवं सामग्री का वितरण करेंगे। जिसके तहत पशु चिकित्सा विभाग के 8 हितग्राहियों को राज्य डेयरी उद्यमिता विकास एवं मादा वल्स भरण पोषण योजना के तहत 2 लाख 97 हजार रुपए की अनुदान राशि, उद्यानिकी विभाग के चार हितग्राहियों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 22 लाख 88 हजार रुपए का राशि, मछली पालन विभाग के 12 हितग्राहियों को नाव-जाल सहायता योजनांतर्गत 1 लाख 20 हजार रुपए की सामग्री, समाज कल्याण विभाग के दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक हितग्राही को 1 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि और 2 हितग्राहियों को बैटरी चलित ट्रायसायकल, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लघु व्यवसाय हेतु ऋण योजना एवं सक्षम योजनांतर्गत 5 हितग्राहियों को 4 लाख 10 हजार रुपए की राशि का चेक वितरण किया जाएगा। साथ ही श्रम विभाग के श्रमिक कार्ड वितरण योजनांतर्गत 5 हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया जाएगा।

गांव गांव पहुंच गया जल जीवन मिशन, ग्रामीणों का जीवन हुआ खुशहाल

दंतेवाड़ा  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लूदरी नाग जिला दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ राज्य का एक आकांक्षी जिला है। जो कि अन्य मैदानी क्षेत्रों से पिछड़ा हुआ है। यहां मुख्यत: आदिवासी निवासरत हैं, जिनमें अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के वर्ग हैं। जिले के ज्यादातर निवासियों के आय का मुख्य स्रोत कृषि है। ये रहवासी वन संपदा जैसे कि- महुआ, इमली, आम, तेंदूपत्ता, बास, टोरा, मौसमी सब्जी, जंगली कंद, फल, विभिन्न प्रकार के मशरूम इत्यादि पर निर्भर रहते हैं। यहां मुख्यत: ग्रामीणों के आय का मुख्य स्रोत खेती है। लेकिन इन सब के अतिरिक्त दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के कुछ अंदरूनी गांव माओवाद से प्रभावित हैं जिसके कारण सरकार की बहुत सारी योजनाएं पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाती है। इसी तरह माओवाद से प्रभावित एक ऐसा गांव है जो कि जल जीवन मिशन योजना की उपयोगिता और शुद्ध पेयजल के महत्व को समझने के बाद योजना के क्रियान्वयन में यहां के ग्रामीणों ने आगे बढ़कर सहयोग कर जल जीवन मिशन योजना को शत-प्रतिशत पूरा करवाया है। इस क्रम में जिले के विकासखंड कुआकोंडा के अति संवेदनशील ग्राम पंचायत रेवाली के आश्रित ग्राम बर्रेम जिला मुख्यालय से लगभग 49 किमी दूर और मुख्य मार्ग से 9 किमी. की अंदर बसा हुआ है जहां मुरूम वाली सड़क से होते हुए पहुंचा जा सकता है। ग्राम बर्रेम अतिसंवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण आज भी मानसिकता, रहन-सहन और विकास में पिछड़ा हुआ है। ग्राम के ग्रामीण बाहरी व्यक्तियों से अधिक बात नहीं करते है या तो ज्यादा जोर देने पर सीधा और साधारण जवाब देकर चले जाते हैं। योजनाओं से अपेक्षित लाभ ना उठा सकने के कारण गांव में पेयजल के लिए पहले ही बहुत ही अधिक समस्या थी। यहां के ग्रामीण पेयजल हेतु हैण्डपम्प और झिरिया व चुंआ पर ही आश्रित रहते थे। यदि हैंडपंप खराब हो तो घर से 2 से 3 किमी दूर चुआ का पानी पीने के लिए उपयोग करते थे। पेयजल संग्रहण में ही महिलाओं और बच्चों को लगभग 6 घण्टे का समय लगता था। इससे महिलाएं अन्य कामों और बच्चों की देखभाल के लिए समय नहीं निकाल सकती थी और बच्चे भी स्कूल नहीं जाते थे। स्वास्थ्य खराब होने पर बर्रेम गांव के लोगों को लगभग 9 कि.मी. ग्राम समेली के स्वास्थ्य केंद्र में जाना पड़ता है। ग्राम में वर्तमान में कुल 03 बसाहट नयापारा, पटेल पारा, स्कूलपारा है। इस गाँव में कुल घरों की संख्या 34 एवं जनसंख्या 151 है, जिसमें पुरुषों की कुल संख्या 56 एवं महिलाओं की कुल संख्या 66, बच्चों की संख्या 29 है। ग्राम में पेयजल हेतु पहले 03 हैंडपंप, 1 कुंआ और 02 सोलर था। पारंपरिक तौर पर ग्रामीण महिला पीने के पानी को कपड़े की छननी से छान कर मटकी गुंडी आदि में संग्रहित कर आवश्यकतानुसार खाना बनाने और पीने के लिए उपयोग करती थी। यहां के ग्रामीण पीने के पानी की शुद्धता का मापन पानी का मटमैलापन का देख कर किया करते थे। अगर यहां की समस्याओं की बात करे तो ग्राम बर्रेम के बच्चे घर के काम करने और छोटे भाई बहनों की देखभाल करने के लिए स्कूल नहीं जाते थे। गांव की महिला स्व सहायता समूह का गठन तो किया गया था किन्तु समय ना होने के कारण अपनी आर्थिक जीवन सुधारने के लिए समूह में काम नही कर पाते थे और ना ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख पाते थे। अत: जब गांव बर्रेम में ग्रामीणों को जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत जनसभा में योजना के बारे में जानकारी मिली तब ग्रामीणों ने समझा कि अच्छा जीवन और बच्चों का भविष्य ग्राम के विकास में है। इस प्रकार ग्रामीण जन आगे बढ़कर योजना को गांव में लाने और क्रियान्वित करने के लिए अपनी क्षमता अनुसार सहयोग करने लगे। वर्तमान में ग्राम बर्रेम की उक्त पेयजल समस्या के निदान हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 15 अगस्त 2019 में की गई जल जीवन मिशन की घोषणा के तहत कार्य को ग्राम में सुदृढ रूप से पूर्ण कर लिया गया है। ग्राम में जल जीवन मिशन योजना के मुख्य उद्देश्य सभी घरों में निरंतर शुद्ध पेयजल प्रत्येक कनेक्शन 55 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल रहा है। इस जीआई स्ट्रक्चर, 12 मीटर स्टेजिंग से ग्रामीणों को घर के आँगन में ही निरंतर शुद्ध पेयजल मिल रहा है और साथ ही व अपशिष्ट जल प्रबंधन से सब्जी बाड़ी से आर्थिक आमदनी निकाल रहे हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन से गांव में 02 शासकीय शाला, 01 आँगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चों को मध्यान्ह भोजन हेतु पेयजल प्राप्त हो रहा है। यहां पर कुल 02 नग, 6 मीटर स्टेजिंग सोलर और 1 जीआई 12 मीटर स्टेजिंग सोलर, 5000 लीटर की 02 टंकी से पानी सप्लाई किया जा रहा है एवं 90 जीवी 6 कि.ग्रा. से.मी. 2 यु.पी.व्ही.सी. पाईप -100 मी., एच डी पी.ई. पाईप 63 मिमी. 1614 जीवी पाईप लाईन का विस्तार कर ग्राम के सभी 34 घरों और शासकीय भवनों में जल जीवन मिशन योजना को पहुंचाया गया है।

केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी बोले- छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित और प्रसारित करना हमारी जिम्मेदारी

चिरमिरी क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में छत्तीसगढ़ संस्कृति कक्ष का उद्घाटन किया। इस छत्तीसगढ़ संस्कृति कक्ष में विधार्थियों ने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति , खानपान, धरोहर , विरासत , ऐतिहासिक स्थल , राजनैतिक इतिहास , नृत्य , त्यौहार आदि अनेक अमूल्य दर्शन सजाया गया है जो ज्ञान वर्धक एवं बेहद उपयोगी है।   केबिनेट मंत्री ने कक्ष का अवलोकन करने के पश्चात विधार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ के धरोहर को संरक्षित रखने के पहल की खूब सराहना किया ।इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित और प्रसारित करना हमारी जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति के बारे में जानने और समझने का अवसर प्रदान करने के लिए यह कक्ष एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था  के प्राचार्य डॉ0 डी0 के उपाध्याय ने मंत्री श्री श्याम बिहारी का शाल, श्री फल से सम्मान किया । मंत्री के द्वारा विधालय के लाइब्रेरी , प्रयोग शाला कक्ष , कम्प्यूटर लैब , हाउस बोर्ड डेकोरेशन , आदि सम्पूर्ण विधालय का निरीक्षण किया कर समस्त क्रियाकलापों का अवलोकन किया । इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी एम सी बी अजय मिश्रा  भी  उपस्थित थे ।संस्था की छात्राएं कृति खटकर , स्वाती गुप्ता द्वारा मंत्री को उनके स्केच छाया चित्र भेंट किए । कार्यक्रम में  श्रीमती इदू पानेरिया अध्यक्ष एस एम डी सी , संतोष सिंह नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम चिरमिरी, संदीप सोनवानी पार्षद , भाजपा के वरिष्ठ नेतागण ,  टुक्केश्वर पटेल प्रधान पाठक शिक्षकगण, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इश्मीत कौर कोहली प्रधान पाठक ने किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet