LATEST NEWS

विंग कमांडर( सेवा निवृत्त) एमबी ओझा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रायपुर 1971 युद्ध  के वीर योद्धा विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्त) का 10 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।  सोमवार 11 नवंबर को प्रात: 11.30 बजे  महादेव शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और पुष्प गुच्छ अर्पित किए।  रायपुर कलेक्टर डा.गौरव कुमार सिंह व विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी उनके शव को ससम्मान कांधा दिया। सेना के अधिकारी व जवान, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व श्री ओझा के परिजन उपस्थित रहे।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगो के लिए सौपा ज्ञापन

रायपुर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा  अभनपुर द्वारा मोदी की गारंटी लागू करने के तहत वेतन विसंगति दूर करने, समतुल्य वेतनमान का सही निर्धारण करने,पूर्व सेवा अवधि की गणना, हाईकोर्ट के निर्णयानुसार क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान देने व लंबित महंगाई भत्ता सहित एरियर्स राशि के लिए अभनपुर तहसीलदार श्री साहू जी को मुख्यमंत्री व अन्य के नाम ज्ञापन सौपा गया।  व जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक से  प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम वरिष्ठता सूची व प्रस्ताव मंगवाये 15 दिन होने के पश्चात भी काउंसलिंग की तिथि घोषित नही होने पर शिक्षकों मे आक्रोश है,जिस कारण मोर्चा द्वारा शीघ्र काउंसलिंग तिथि घोषित कर शीघ्र पदोन्नति करते हुए प्रधान पाठक के पद पर पदस्थापना के लिए मुख्यमंत्री,कलेक्टर व जिला शिक्षाधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।  ज्ञापन सौपने वालो मे मोर्चा के प्रांतीय सह संचालक योगेश सिंह ठाकुर,जिला रायपुर संचालक ओमप्रकाश सोनकला, ब्लॉक संचालक शिव साहू व मनोज साहू अतुल शर्मा, दीपक  साहू, टेक राम कंवर, राजेश सोनकर, अवधेश सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने भी झोकी ताकत

रायपुर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस भी रायपुर दक्षिण विधानसभा में रोड शो करने वाली थी लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक प्रशासन से इसके लिए अनुमति नहीं मिली। इसलिए सभी नेता व कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क अभियान में निकल पड़े और अपने-अपने इलाकों में प्रचार किया। नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत ने कई जगहों पर नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा स्वंय अपनी युवा टीम के साथ कई इलाकों में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रत्याशी आकाश शर्मा के साथ गांधी मैदान से जनसंपर्क किया। गांधी मैदान से जनसंपर्क शुरू हुआ, होलीक्रॉस स्कूल, बैरनबाजार, नेताजी चौक, सिद्धार्थ चौक, लाला हरदेवलाल मंदिर, नंदी चौक, सत्यनारायण चौक, दुर्गा चौक, भगत सिंह चौक, लाखेनगर, और बंधुआ पारा में वोट मांगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा को साथ लेकर अलग-अलग वाडों में जनसंपर्क किया। सबसे पहले उन्होंने शहीद पंकज विक्रम वार्ड में जनसंपर्क किया, और नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को जिताने की अपील की।

सीएम ने दक्षिण विधानसभा के मुख्य मार्ग पर रोड शो

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को शाम पांच बजे प्रचार अभियान पर विराम लग गया।  प्रचार खत्म होने से पहले सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, प्रत्याशी सुनील सोनी के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा के मुख्य मार्ग पर रोड शो किया गया। उक्त नेता एक ही वाहन मेंं सवार थे। बाद के वाहनों में भाजपाध्यक्ष किरणदेव सिंह, अन्य मंत्री, विधायक, संगठन पदाधिकारी सवार थे। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे जहां से पुष्प वर्षा की जा रही थी। ढोल, धमाल, नर्तक दल, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों से पूरा शहर आज भाजपामय हो गया था। मतदान 13 तारीख को होगा और रायपुर दक्षिण में 2 लाख 70 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा के रोड शो की शुरूआत जयस्तंभ चौक से हुई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ थी। प्रचार वाहन के आगे कार्यकर्ता चल रहे थे। विभिन्न मार्गों से होकर निकली रोड शो का नेताजी चौक कटोरातालाब में समापन हुआ। मुख्यमंत्री साय ने मतदाताओं से हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को जिताने की अपील की। महिला कार्यकर्ता और युवाओं की टीम पूरे रोड शो के दौरान भाजपा के पक्ष में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। चूंकि समयाभाव था इसलिए काफिला काफी तेजी से आगे बढ़ रहा था और कई जगहों पर तो कार्यकतार्ओं को दौड़ भी लगानी पड़ रही थी। आज रात और कल डोर टू डोर संपर्क करेंगे लेकिन नियम के दायरे में रहकर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बढ़ रहा छत्तीसगढ़ में शिक्षा का दायरा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी भारत में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. वे स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे, जब शिक्षा मंत्रालय का नाम मानव संसाधन विकास मंत्रालय था। मौलाना आजाद ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए और इसे सभी तक पहुँचाने के लिए अनेकों नीतियाँ बनाई। 2008 में भारत सरकार ने 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस घोषित किया ताकि शिक्षा में उनके योगदान को याद किया जा सके और समाज में शिक्षा के महत्व को जागरूक किया जा सके। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्व राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व को समझाना और इसे सभी वर्गों तक पहुँच सुनिश्चित करना है। इस दिन शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की जाती है और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है। शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं है; यह एक ऐसा माध्यम है जो समाज के विकास और लोगों के नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है। भारत सरकार की शिक्षा सुधार में महत्वपूर्ण योजनाएं भारत सरकार ने शिक्षा के स्तर को सुधारने और इसे सभी तक पहुँचाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख बनाना है। इनमें सर्व शिक्षा अभियान जैसी योजनाएं सम्मिलित है, जो प्राथमिक शिक्षा को सुलभ और अनिवार्य बनाती हैं, विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। इसके तहत स्कूलों का निर्माण, अध्यापकों की नियुक्ति और छात्रों के लिए मुफ्त पाठ्यपुस्तकें और वर्दी की व्यवस्था की जाती है। वहीं माध्यमिक शिक्षा के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ने शिक्षा को उच्च स्तर पर सुलभ बनाने का काम किया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ई-विद्या योजना ने शिक्षा में डिजिटल तकनीक का समावेश करते हुए छात्रों को घर बैठे पढ़ाई का अवसर प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं, ई-पाठ्यक्रमों और डिजिटल पुस्तकालयों का लाभ छात्रों को मिलता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में संरचनात्मक और गुणात्मक सुधार करना है। इस नीति में रोजगार-केंद्रित शिक्षा, उच्च शिक्षा में नवाचार और व्यावसायिक कौशल विकास पर जोर दिया गया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) भी एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया गया है। इस अधिनियम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना और शिक्षा को सभी का अधिकार बनाना है। छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षा सुधार में महत्वपूर्ण योजनाएं छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और इसे सुलभ बनाने के लिए विभिन्न प्रयास किए गए हैं। स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों और तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे शिक्षकों की कार्यक्षमता में वृद्धि हो रही है और छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना की है। ई-लर्निंग के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई में मदद मिल रही है, जिससे वे तकनीकी ज्ञान के साथ शिक्षा को भी आसानी से समझ पा रहे हैं। मुफ्त शिक्षा और छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से सरकार गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा तक पहुँचाने के लिए मदद कर रही है। इसके साथ ही सरकार ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार योजनाएं भी चला रही है, जिसमें शिक्षकों की कार्यक्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा का विस्तार भी छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। राज्य के दूर-दराज इलाकों में शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए नए स्कूलों की स्थापना की गई है और शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ में सम्मानित शिक्षक और उनकी उपलब्धियाँ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कई शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इन्हें उनके कार्य के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया है। इन शिक्षकों ने अपने शिक्षण के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास और अनुशासन का संचार किया है। ऐसे शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस शिक्षा के महत्व को समझने और समाज में इसकी गुणवत्ता को सुधारने का एक अवसर है। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं ने शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने में सहायक भूमिका निभाई है। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ये प्रयास आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।

झगराखाण्ड पुलिस के द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाला को किया गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी अवैध शराब बेचने वाला पुलिस के द्वारा पकड़ा गया और की गई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह द्वारा लगातार चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना झगराखाण्ड पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने वाले आरोपी को पकड़ने में एक और सफलता प्राप्त हुई है दिनांक 10.11.2024 को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम धोरामुडा थाना पसान जिला कोरबा छत्तीसगढ़ का शंकर लाल पोते अपने काले रंग के हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CS4691 प्लास्टिक बोरी में अंग्रेजी गोवा शराब लेकर राजनगर डोला मध्य प्रदेश की ओर से लेदरी पाराडोल की ओर बिक्री करने हेतु लाने वाला है कि मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह एमसीबी अति. पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगवांकर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ़ ए. टोपो के मार्गदर्शन में हमारा पुलिस स्टाफ साथ लेकर पाराडोल हसदेव पुलिया में रोड पर घेराबंदी कर आरोपी शंकर लाल पोते पिता स्व झूलन सिंह पोते उम्र 31 वर्ष साकिन धारमुडा थाना पासवान जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को एक काले रंग के हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CS4691 में अंग्रेजी गोवा शराब परिवहन करते पकड़ा गया जो आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में 100 नग अंग्रेजी गोवा शराब सभी 180 एम एल 18 लीटर कीमत 13500 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक काले रंग के हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CS4691 कीमत ₹50000 कुल जुमला 63500 को वजह सबूत में जपत कर आरोपी को अपराध क्रमांक 123 2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर दिनांक 10. 11.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक, जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

रायपुर राजधानी रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में कमेटी ने शिकायतों की जांच के बाद एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को दोषी मानते हुए निलंबित भी कर दिया गया है। वहीं कॉलेज डीन डॉ. विवेक चौधरी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर और सभी विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में आज एंटी-रैगिंग कमेटी की अहम बैठक हुई, जिसमें पीड़ित और आरोपी छात्रों से पूछताछ की गई। मामले में कॉलेज डीन विवेक चौधरी ने जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि रैगिंग की यह घटना बीते महीने प्रथम वर्ष के जूनियर छात्रों के साथ हुई थी। इसके बाद स्वजनों द्वारा नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से भी शिकायत की गई थी। साथ ही इंटरनेट मीडिया में भी इस तरह की शिकायतें पोस्ट कर उन्हें एनएमसी को टैग किया गया था, जिससे कॉलेज में खलबली मच गई। मामला गरमाने और विवाद गहराने के बाद आनन-फानन में एंटी-रैगिंग कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई। एंटी-रैगिंग कमेटी ने शिकायतों की जांच में जूनियर छात्रों के आरोपों को सही पाया। इस पर एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के दो छात्रों दीपराज वर्मा और अंशु जोशी को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई – डीन डॉ विवेक चौधरी एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक के बाद कॉलेज के डीन डॉक्टर विवेक चौधरी ने बताया, “मामले में पीड़ित और आरोपी दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है, अब एंटी रैगिंग कमेटी की जो रिपोर्ट होगी, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले मामला संज्ञान में आने के बाद प्राथमिक तौर पर कार्रवाई करते हुए तत्काल दो विद्यार्थियों को निलंबित किया गया था। उन्होंने कहा कि मैं ख़ुद लगातार विद्यार्थियों के बीच जा रहा हूँ, उनके क्लास में जा रहा हूँ, विद्यार्थियों को समझाया गया है। जो भी समस्या है, तत्काल मुझे अवगत कराएँ।” पुलिस कार्रवाई और कॉलेज से निकाल देना समाधान नहीं कॉलेज डीन डॉक्टर विवेक चौधरी ने बताया कि वार्षिकोत्सव आयोजन में कार्यक्रम को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी और धीरे-धीरे बढ़ गई। मामले संज्ञान में आते ही तत्काल दोनों पक्षों को समझाया गया था, पुलिस कार्रवाई और कॉलेज से निकाल देना इसके लिए कोई स्थायी समाधान नहीं है, क्योंकि छात्रों के भविष्य के सवाल हैं। कार्रवाई होगी, रिपोर्ट अनुसार निलंबन अवधि बढ़ाई जाएगी। जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों पर लगाए थे ये आरोप सूत्रों की मानें तो सीनियर छात्रों ने जूनियरों के साथ बेहद अमानवीय बर्ताव किया। ऐसी चर्चा है कि कई छात्रों के सिर भी मुंडवा दिए गए। इतना ही नहीं, प्रथम वर्ष के छात्रों का वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर जूनियर लड़कियों की फोटो मांगी जा रही थी। इसके अलावा सभी छात्रों को बाल एकदम बारीक यानी मुंडवाकर रखने, कॉलेज परिसर में फिट कपड़े न पहनने, सामान्य बैग टांगने, ज्यादा स्टाइलिश जूते न पहनने जैसे तुगलकी फरमान भी थोप दिए गए थे। शिकायतों में तो जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की भी बात बताई गई है। पहले भी सामने आ चुके हैं रैगिंग के मामले गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मेकाहारा में छात्रों से रैगिंग की खबरें सामने आई हों। इससे पहले साल 2015 में इस तरह की शिकायत आई थी, जिसमें फ्रेशर पार्टी पर प्रतिबंध के बावजूद कक्षा में बुलाकर छात्रों से फ्रेशर पार्टी के संदर्भ में चर्चा की गई थी, जिसे आधार मानकर 86 छात्रों को एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया था। वहीं, 2022 में डेंटल कॉलेज में भी रैगिंग की घटना सामने आई थी, जिसके बाद तीन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

अवैध परिवहन पर खाद्य टीम ने किया ट्रक सीज, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में 730 बोरी अवैध धान जब्त

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर स्थित अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर कृषि और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय अधिकारियों ने जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे एक ट्रक को 730 बोरी अवैध धान के साथ पकड़ा है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के धान का परिवहन कर रहे थे. खाद्य विभाग की टीम ने धान को जब्त कर ट्रक को सीज कर दिया है. एसडीएम चेतन साहू ने इसकी पुष्टी की है. बता दें, प्रदेश में 14 नवंबर से धान की सरकारी खरीदी प्रक्रिया शुरू होने वाली है, इससे पहले प्रशासन राज्य में अवैध धान के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. कलेक्टर ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि धान की खरीदी प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो और किसानों को उनका पूरा हक मिल सके. बीते कुछ दिनों में इस क्षेत्र में पहले भी अवैध धान के परिवहन की घटनाएं सामने आई हैं. हाल ही में एक पिकअप ट्रक से भी अवैध धान की बड़ी खेप पकड़ी गई थी.

दीपक बैज ने कहा- बीजेपी बांट रही सोने के सिक्के, चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की

रायपुर रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता को प्रलोभन देने के लिए सोने के सिक्के बांट रही है. दीपक बैज ने चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है. दरअसल, आज कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के मुद्दे और रणनीति को लेकर जानकारी दी. इसी बीच उन्होंने बीजेपी पर जनता को प्रलोभन देने अलग-अलग सामग्रियां बांटने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग को संज्ञान में लेने की बात कही. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा बीजेपी दक्षिण का उपचुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रही है. इससे साफ़ होता है कि बीजेपी डरी हुई है. उन्होंने कहा बीजेपी बिछिया, पायल, साड़ी, 5 सौ से एक हजार का नोट, ताश की गड्डी, सोने के सिक्के, दारू और अंटा गोलियां बांट रही है. इससे पता चलता है कि बीजेपी कितनी डरी हुई है. उन्होंने इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान में लेने की भी बात कही. दीपक बैज ने कहा, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रही है. लेकिन दक्षिण की जनता ने ठान लिया है कि इनके सोने, कंबल, साड़ी सब कुछ ले लेंगे लेकिन वोट कांग्रेस को ही देंगे.

देखभाल और सुरक्षा पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के आदिवासी कन्या आश्रम में 9 साल की मासूम की मौत

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के डेडरी स्थित आदिवासी कन्या आश्रम में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक नौ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. छात्रा कक्षा दूसरी की छात्रा थी, जो पिछले दो सालों से आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही थी. बुधवार से उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसकी जानकारी उसने वॉर्डन को दी. देखभाल और सही उपचार के अभाव में बच्ची की मौत के बाद आश्रम में रहने वाले बच्चों की देखभाल और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा सुरता गांव के मनोज सिंह की बेटी थी. उसने बुधवार को वार्डन से गाल में दर्द होने की शिकायत की थी, जिसके बाद वार्डन ने उसकी गाल पर पट्टी चिपकाई. इसके बाद छात्रा स्कूल गई, लेकिन स्कूल से लौटने के बाद उसने खाना-पीना नहीं किया. अगले दिन सुबह जब बच्ची नहीं उठी, तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा. पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया है.

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: पुलिस को फिर मिली बड़ी कामयाबी, कार से 27 लाख कैश जब्त

रायपुर रायपुर पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान फिर से एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक कार से 27 लाख से अधिक नगदी कैश जब्त किया है. दरअसल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाटागांव में बने एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी नकदी बरामद हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, आज एसएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान कार (नंबर CG 08 AR 8800) को रोका. कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते और गवाहों की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार सवार के पास एक काले रंग का बैग मिला, जिसे जांचने पर उसमें 27 लाख 10 हजार रुपए की नकदी पाई गई. एसएसटी टीम द्वारा जब उक्त व्यक्ति से नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस नकदी को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि 9 नवंबर को भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक से 8 लाख नगदी जब्त किया है. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का था.

बाल-बाल बचे ड्राइवर, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में 2 ट्रक आमने-सामने से भिड़े

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के एनएच 30 पर सिंगनपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई. दोनों ट्रकों की भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि दोनों ट्रकों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना मिलने पर केशकाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रक में बुरी तरह घायल स्थिति में फंसे ड्राईवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया. वहीं दूसरा ट्रक ड्राईवर सुरक्षित बताय जा रहा है. जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर ईमली भरकर केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर स्थित मेमन फ्यूल्स के पास जा रहा था. इस दौरान दूसरी ट्रक भी तेज रफ्तार से आकर ट्रक में जा भिड़ी. इस घटना में एक एक ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हालत में ट्रक के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा. ड्राइवर के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए. घायल ड्राईवर को तत्काल केशकाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांकेर अस्पताल रिफर कर दिया है. वहीं, दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित बताया गया है. फिलहाल पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद से ट्रकों को हटाकर मामले की जांच में जुट गई है.

कोंडागांव में पुलिस ने 23 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज

कोंडागांव छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 23 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है. ये सभी पिछले कुछ समय से जिले में टाइल फिटिंग, राजमिस्त्री, फेरीवाले और अन्य कामों के जरिए यहां आकर रह रहे थे, लेकिन इनकी असली पहचान संदिग्ध थी. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में ये सभी अपने बारे में पूरी जानकारी देने से बच रहे थे और न तो अपनी असली पहचान बता रहे थे, न ही ये बता पा रहे थे कि वे किस मकान में किराए पर रह रहे थे. इसके अलावा, इन लोगों के पास कोई किरायानामा भी नहीं था. जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की, तब जाकर इन संदिग्धों ने अपनी असली पहचान का खुलासा किया. ये संदिग्ध अकेले थे और उनके परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं था. ऐसे में पुलिस ने निर्णय लिया कि इन सभी पर कार्रवाई की जाए. पुलिस अब मकान मालिकों को भी चेतावनी दे रही है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति उनके मकान में किराए पर रहता है, तो उसका किरायानामा पुलिस को देना अनिवार्य होगा और इसकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करानी होगी. टीआई विकास उपाध्याय ने कहा, “हम जिले में संदिग्धों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. अपराधों में वृद्धि को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. जिन लोगों ने यहां काम करने के लिए आकर रहना शुरू किया है, वे अपनी असली पहचान नहीं बता रहे हैं, और उनके पास कोई ठोस दस्तावेज भी नहीं हैं. अब पुलिस इस पर कड़ी निगरानी रखेगी.”

नहाते समय हादसे की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव की शिवनाथ नदी में डूबने से कारोबारी की मौत

राजनांदगांव. कारोबारी सुनील ठक्कर की मोहारा शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले में जांच बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। बसंतपुर थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी शिवनाथ नदी मोहारा में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जैसे ही सूचना मिली गोताखोरों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को नदी से निकाला गया। शव की शिनाख्त सुनील ठक्कर (57) के रूप में हुई। सुनील ठक्कर कैलाश नगर के रहने वाले थे। मृतक के शव को जिला अस्पताल मोर्चुरी में रखा गया है। साथ ही मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

केशकाल घाट पर 25 नवंबर तक सड़क मरम्मत के कारण आवागमन प्रतिबंधित

कोंडागांव जिले के केशकाल घाट पर 10 नवंबर से 25 नवंबर तक सड़क नवीनीकरण और मरम्मत कार्य किया जा रहा है. इसके चलते घाट पर वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. इस संबंध में केशकाल एसडीएम ने आदेश जारी कर इस अवधि में यात्रियों और मालवाहकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं. शनिवार को कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश डांडे ने प्रेसवार्ता के दौरान केशकाल घाट उन्नयन के दौरान रूट डायवर्सन प्लान की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के किमी 162.600 से किमी 167.000 के हिस्से पर कांक्रीटिंग और डामरीकरण कार्य किया जाएगा. इस कार्य को लेकर यात्रियों की सुविधा और सुचारु यातायात के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है. यात्री बसों के लिए: रायपुर और जगदलपुर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरीचौक) – विश्रामपुरी (मचली) गोविन्दपुर-दुधावा-कांकेर-धमतरी-रायपुर मार्ग निर्धारित की गई है। दो पहिया, चार पहिया सवारी वाहन एवं इमरजेंसी वाहन : रायपुर की ओर से आने वाले वाहन रायपुर-धमतरी-कांकेर-केशकाल घाट होते हुए कोण्डागांव-जगदलपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार जगदलपुर से आने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (बटराली)- रांधा-उपरमुरवेण्ड- मुरनार-NH-30-कांकेर धमतरी- रायपुर जा सकेंगी। मालवाहक और भारी वाहन के लिए : जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरी चौक) – विश्रामपुरी-मालगांव (कौंदकेरा नाका होते हुए) बोरई-नगरी-दुगली-कुरुद-रायपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार रायपुर एवं राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन रायपुर-धमतरी-कांकेर भानूप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-कोण्डागांव- जगदलपुर जाएंगी। जिला प्रशासन ने की वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील जिला प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे घोषित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और यात्रा की योजना बनाते समय इनका उपयोग सुनिश्चित करें. कार्य की समाप्ति के बाद घाट पर यातायात पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा. इस दौरान 24 घंटे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तैनात रहेगी और चेक पोस्ट में चिकित्सक के टीम भी उपलब्ध रहेगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet