LATEST NEWS

सीएम साय और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे पदयात्रा, छत्तीसगढ़-जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर कल

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में 13 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर एक खास पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में हो रहा है, जिसमें आदिवासी समुदाय के योगदान और उनकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित किया जाएगा। इस पदयात्रा में 10,000 से अधिक मेरा युवा (MY) भारत के युवा स्वयंसेवक शामिल होंगे, जो आदिवासी संस्कृति, धरोहर और परंपराओं को बढ़ावा देंगे। पदयात्रा कोमोडो गांव से शुरू होकर रंजीत स्टेडियम तक 7 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में आदिवासी कला, संगीत, और पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन होगा, जिसमें आदिवासी समुदाय की समृद्ध संस्कृति की झलक मिलेगी। इस पदयात्रा के दौरान कई सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें आदिवासी नायकों की झांकियाँ, रंगोली, पारंपरिक पेंटिंग्स और लाइव कार्यशालाएं शामिल होंगी। इसके अलावा, आदिवासी भोजन का स्वाद चखने का अवसर भी मिलेगा, जो सेहत के लिए लाभकारी है। यह आयोजन आदिवासी धरोहर और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है, और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को इस आयोजन में शामिल होने और आदिवासी संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया है।

आज कोर्ट में होगी पेशी, छत्तीसगढ़-रायपुर से शाहरुख खान को धमकाने वाला आरोपी फैजान गिरफ्तार

रायपुर. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी अजय सिंह ने उसकी गिरफ्तारी की है। इस संबंध में रायपुर पुलिस को जानकारी दे दी गई है। मामले में मुंबई पुलिस आज रायपुर पहुंची। फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले आरोपी ने कहा कि वो बांदा पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई जाएगा। वहीं आरोपी को लगातार धमकी मिल रही थी। इसकी वजह से उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर लिखा कि वह व्यक्तिगत रूप से नहीं ऑनलाइन माध्यम से पेश होना चाहता है।  इन धाराओं में मामला दर्ज इसके पूर्व आरोपी ने कहा था कि उसका फोन पांच दिन पहले दो नवंबर को चोरी हो गया था। इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 4, 351 3 4, के तहत शिकायत दर्ज है। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में पता है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वो नंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर के फैजान नाम के शख्स का है। फैजान को मुंबई लेकर जाएगी पुलिस पुलिस की साइबर सेल की ओर से नंबर ट्रेस करने पर रायपुर का लोकेशन मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस फैजान को रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी और उससे पूछताछ करेगी। इससे पहले भी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

‘वन्य जीव और पर्यावरण भी नष्ट हो रहा, अब बचा क्या है?’, छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट की फटकार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वन्य जीव के संरक्षण को लेकर लगी याचिका पर आज सुनवाई हुई। जिसमें प्रदेश में हुई बाघ की मौत को भी संज्ञान में लिया गया। वन्यजीवों के मौत के मामले में मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी को अहम माना जा रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की डीबी में सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने वन्यजीवों की मौत और पर्यावरण की अनदेखी पर बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि वन्य जीव नष्ट हो रहे हैं, पर्यावरण भी नष्ट हो रहे हैं अब बचा क्या? मुख्य न्यायाधीश की डीबी ने कहा कि वन्य जीव नहीं बचा पाएंगे और जंगल नहीं बच पाएंगे तो कैसे चलेगा? वन्यजीव है तो जंगल हैं, छत्तीसगढ़ में कम से कम यही सब है। जिसके जवाब में महाधिवक्ता ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट ने बाघ की मौत को लेकर भी टिप्पणी की है। कहा यह दूसरी मौत है, टाइगर हिंदुस्तान में जल्दी मिलता नहीं, यहां है तो संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल 8 नवंबर 2024 को सरगुजा के कोरिया वन मंडल के पास खनखोपड़ नाला के किनारे बाघ का शव मिला, जिसे वन विभाग ने आधिकारिक तौर पर जहर खुरानी की घटना बताया है, जिसकी जांच जारी है। हाईकोर्ट ने एफिडेविट के माध्यम से कार्रवाई के बारे में पूछा। जिस पर शासन का पक्ष महाधिवक्ता ने रखा। हाईकोर्ट ने APCCF को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से शपथपत्र का जवाब तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? मामले में अगली सुनवाई आगामी 21 नवंबर को निर्धारित की है।

सिद्ध बाबा पहाड़ पर दंतैल हाथी का दस्तक, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

सिद्ध बाबा पहाड़ पर दंतैल हाथी का दस्तक, वन विभाग ने जारी की चेतावनी “एमसीबी जिले के सिद्ध बाबा पहाड़ पर दंतैल हाथी घुस आया है. चिरमिरी वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की है” मनेंद्रगढ़ चिरमिरी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर चिरमिरी के सिद्ध बाबा पहाड़ में एक दंतैल हाथी ने पिछले दो दिनों से आतंक मचा रखा है. वन विभाग के मुताबिक, यह हाथी लगातार क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है. वन विभाग ने लोगों को जंगल में प्रवेश न करने की हिदायत दी है. साथ ही ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की सलाह दी जा रही है. हाथी को लेकर वन विभाग अलर्ट  चिरमिरी रेंजर सूर्यदेव सिंह ने बताया कि हाथी सिद्ध बाबा पहाड़ के आसपास मौजूद है. वन विभाग की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है. उन्होंने कहा है कि अभी तक इस हाथी ने किसी जगह और लोगों पर हमला नहीं किया है. किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लोगों को सावधान रहने अलर्ट जारी किया गया है. सिद्ध बाबा पहाड़ पर दिखा दंतैल हाथी हम टीम के साथ चौक पर तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते कार्रवाई की जा सके. हमारा उद्देश्य मानव हाथी संघर्ष को रोकना है. इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं- सूर्यदेव सिंह, रेंजर, चिरमिरी वन परिक्षेत्र हाथी के आमद से ग्रामीणों में भय का माहौल इस क्षेत्र में हाथी के विचरण से आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं. हालांकि, वन विभाग की टीम सतर्कता के साथ हर कदम पर हाथी की निगरानी कर रही है. ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके. वन विभाग लोगों को सावधान रहने और हाथी के पास न जाने की अपील कर रहा है.

वोटर आईडी के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी कर सकते हैं मतदान

रायपुर रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आगामी 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए वोटर फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं. आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है, तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं. ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों यथा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (NPR) के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं.

जिले में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु काउंसलिंग सम्पन्न

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी निर्देशानुसार आज 11 नवंबर 2024 को सहायक शिक्षक एल.बी. ई-संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरांत पदांकन हेतु काउंसलिंग समिति की अध्यक्ष श्री लिंगराज सिदार, संयुक्त कलेक्टर (कलेक्टर प्रतिनिधि) जिला एम.सी.बी. (छ.ग.) की अध्यक्षता में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:00 बजे काउंसलिंग की प्रक्रिया समिति के सदस्यों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। समिति के सदस्य इस प्रकार हैं: श्री अजय मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला एमसीबी, श्री सुरेन्द्र जायसवाल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़, श्री ईस्माइल खान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर, और श्री बलविन्दर सिंह, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खड़गवां सम्मलित है । यह बैठक में प्रातः 10:00 बजे से  सहायक शिक्षक एल.बी. ई-संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नत 11 प्रधान पाठकों के पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही निम्नानुसार की गई। सर्वप्रथम शासन के निर्देश के अनुक्रम में जिले में 02 एकल शिक्षकीय शालाओं में प्रधान पाठकों के पदांकन के लिए वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग हेतु आमंत्रित किया गया और उन्हें 02 रिक्त प्रधान पाठक एकल शिक्षकीय शालाओं की सूची प्रदर्शित कर शाला चयन करने का अवसर प्रदान किया गया। उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। तत्पश्चात शेष 09 पदोन्नत प्रधान पाठकों के पदांकन के लिए वरिष्ठता क्रम के आधार पर काउंसलिंग हेतु आमंत्रित कर जिले में प्रधान पाठकों के रिक्त पदों की सूची प्रदर्शित कर शाला चयन का अवसर प्रदान किया गया और उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। आज की काउंसलिंग में 11 पदोन्नत प्रधान पाठकों में से कुल 10 पदोन्नत प्रधान पाठकों द्वारा पदांकन हेतु काउंसलिंग के माध्यम से शाला का चयन किया गया। काउंसलिंग हेतु जारी सूची के वरिष्ठता क्रमांक 03 श्रीमती मीना इरपाची द्वारा काउंसलिंग के दौरान व्हाट्सएप के माध्यम से पदोन्नति अस्वीकार किये जाने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है और वह काउंसलिंग में उपस्थित नहीं रही। इस प्रकार आज की काउंसलिंग की प्रक्रिया शासन के निर्देश के अनुक्रम में समय दोपहर 12:00 बजे पूर्ण की गई। सहायक शिक्षक एल.बी. टी-संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरांत पदांकन हेतु काउंसलिंग 11 नवम्बर 2024 को दोपहर 12:10 बजे से प्रारंभ की गई। इस काउंसलिंग में सहायक शिक्षक एल.बी. टी-संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नत कुल 51 प्रधान पाठकों का पदांकन किया गया। सर्वप्रथम शासन के निर्देश के अनुक्रम में जिले में 01 दिव्यांग सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती सुभद्रा सिंह (वरिष्ठता क्रमांक 13) को काउंसलिंग के आधार पर उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। तत्पश्चात शासन के निर्देश के अनुक्रम में जिले में 04 शिक्षक विहीन शालाओं में प्रधान पाठकों के पदांकन के लिए वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग हेतु आमंत्रित कर उन्हें 04 रिक्त प्रधान पाठक शिक्षक विहीन शालाओं की सूची प्रदर्शित कर शाला चयन का अवसर प्रदान किया गया और उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। एकल शिक्षकीय शालाओं में प्रधान पाठकों के पदांकन के लिए वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग हेतु आमंत्रित कर उन्हें 18 रिक्त प्रधान पाठक एकल शिक्षकीय शालाओं की सूची प्रदर्शित कर शाला चयन का अवसर प्रदान किया गया और उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। तत्पश्चात शेष 28 पदोन्नत प्रधान पाठकों के पदांकन के लिए वरिष्ठता क्रम के आधार पर क्रम से काउंसलिंग हेतु आमंत्रित कर जिले में प्रधान पाठकों के रिक्त पदों की सूची प्रदर्शित कर शाला चयन का अवसर प्रदान किया गया और उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। आज की काउंसलिंग में 51 पदोन्नत प्रधान पाठकों में से कुल 45 पदोन्नत प्रधान पाठकों द्वारा पदांकन हेतु काउंसलिंग के माध्यम से शाला का चयन किया गया। काउंसलिंग हेतु जारी सूची के वरिष्ठता क्रमांक 07 श्री रणवीर सिंह, वरिष्ठता क्रमांक 08 श्री बालकरण सिंह, वरिष्ठता क्रमांक 32 श्रीमती हेमलता परस्ते और वरिष्ठता क्रमांक 37 श्री बालकरण बैगा द्वारा 11 नवंबर 2024 को पदोन्नति अस्वीकार किये जाने संबंधी आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया और काउंसलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठता क्रमांक 26 श्रीमती गीता सोनी काउंसलिंग में अनुपस्थित रहीं और उनके द्वारा पदोन्नति से इंकार हेतु व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार आज की काउंसलिंग की प्रक्रिया शासन के निर्देश के अनुक्रम में पूर्ण की गई।

मुख्यमंत्री 12 नवम्बर को चन्द्रपुर के दौरे पर, महानदी महाआरती महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 नवम्बर को सक्ती जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल चन्द्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे खेल मैदान नगर पंचायत चन्द्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन एवं दरहाघाट चन्द्रपुर में मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 7.30 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां वे रात्रि 8 बजे रायगढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।  

पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा उपलब्ध

रायपुर इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक द्वारा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सहयोग से 1 से 30 नवबंर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें फेस आॅथेंटिकेशन तकनीक और फिंगरप्रिंट बायोमैट्रिक आॅथेंटिकेशन की सहायता से दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिक पेंशन भोगियों को उनके घर के नजदीक डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की नौकरियों से रिटायर हुए कर्मचारियों को पेंशन निर्बाध रूप से मिलती रहे, इसके लिए प्रतिवर्ष नवंबर माह में पेंशनर को जीवन प्रमाण पत्र यानि लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना होता है। यह सेवा वृद्ध पेंशनभोगियों के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि उन्हें पेंशन वितरण एजेंसी के कार्यालय में भौतिक रूप से जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पेंशनभोगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा दी जाने वाली डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा के माध्यम से अथवा डाकघर की गूगल प्ले स्टोर के पोस्ट इन्फो एप के सर्विस रिक्वेस्ट सुविधा के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र बनवा सकेगें। इसके लिए पेंशनभोगी को केवल निकटतम डाकघर या डाकिया / ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करना होगा अथवा पोस्ट इन्फो एप के माध्यम से डी. एल. सी बनाने के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी। इसके बाद डाकिया/ग्रामीण डाक सेवक को अपना आधार नंबर और पेंशन विवरण प्रदान करना होगा। डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट तैयार करने के लिए जी.एस.टी सहित 70/- का मामूली शुल्क लिया जाता है। प्रमाण पत्र तैयार करने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर पेंशनभोगी को उसके मोबाइल नंबर पर पुष्टिकरण एस. एम. एस प्राप्त होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक द्वारा यह सुविधा छत्तीसगढ़ के 134 उप डाकघरों एवं प्रधान डाकघरों में कैंप / शिविर के माध्यम से भी प्रदान की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डाकघरों एवं इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक में संपर्क किया जा सकता है।  

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: उंगली पर लगी स्याही दिखाने पर शहर के होटल-रेस्टॉरेंट में मिलेगी 30 प्रतिशत तक छूट

रायपुर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उप-चुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट आॅफर दिया जा रहा है। मतदान करने वालों को शहर के होटल-रेस्टॉरेंट में खाने-पीने और होटल बुकिंग में विशेष आॅफर दिया जाएगा। शहर की प्रतिष्ठित सुखसागर रेस्टॉरेंट, मंजू-ममता रेस्टॉरेंट, बेबीलॉन, मेय-फेयर और फेयर-वे होटल की ओर से मतदाताओं को विशेष छूट दे रही है। इस डिस्काउंट आॅफर का लाभ लेने मतदाता को अपने उंगली पर लगी स्यही दिखानी होगी। मतदाता जागरूकता अभियान के चलते रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने यह मुहिम चलाई गई है। इसी क्रम में एमजी रोड स्थित सुखसागर और मंजू-ममता रेस्टॉरेंट में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक मतदाताओं को बिल में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं, नवा रायपुर स्थित होटल मेय-फेयर में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदाताओं को मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा और तीन बुफे लेने पर एक बुफे फ्री मिलेगी। साथ ही नवा रायपुर स्थित होटल फेयर-वे में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदाताओं को मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट और रूम बुकिंग में 25 प्रतिशत मिलेगा। मतदाता जागरूकता अभियान को अपना समर्थन देते हुए वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन होटल ने मतदाताओं को विशेष छूट देते हुए रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत, मेन्यू पर 20 प्रतिशत, बुफे पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट देने के साथ ही 3 बुफे लेने पर 1 बुफे फ्री दिया जाएगा।

जशपुर में 13 नवंबर को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे पदयात्रा

रायपुर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया जनजातिय गौरव दिवस के अवसर पर 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पदयात्रा करेंगे. इस कार्यक्रम में जनजाती से जुड़े विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा. पदयात्रा मेंCM साय समेत अन्य कैबिनेट मंत्री भी और करीब 10,000 से अधिक माई भारत (My Bharat) के यूथ वॉलिंटियर्स शामिल होंगे. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सभी युवाओं को इस पदयात्रा में शामिल होकर  भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) पर उन्हें नमन करें और जनजाती समुदाय के गौरव को और करीब से जानने की अपील की है. जानिए कौन थे भगवान बिरसा मुंडा बिरसा मुंडा (15 नवम्बर 1875 – 9 जून 1900) एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे. उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए. उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जनजातीय समुदाय को एकजुट किया और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और महज 25 साल की उम्र में वे शहीद हो गए. इसके बाद से ही उन्हें भारत के आदिवासी भगवान मानने लगे. उन्हें ‘धरतीबा’ के नाम से भी जाना जाता है.इसलिए उनकी जयंति को देशभर में जनजातीय दिवस के रूप में मनाया जाता है.

रायपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय मुख्य अतिथि होंगे

रायपुर राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 15 नवंबर को राज्य की राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में जनजातीय गौरव दिवस आयोजित किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति विभाग के निदेर्शों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर में श्री तोखन साहू राज्य मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह से मुंगेली में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, राजनांदगावं में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सूरजपुर में मंत्री श्री दयालदास बघेल, बस्तर में मंत्री श्री केदार कश्यप एवं कोरबा में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, धमतरी में मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद श्री विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद श्री चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह से महासमुंद जिले में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जशपुर में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद श्री महेश कश्यप, बालोद में सांसद श्री भोजराज नाग, रायगढ़ में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, सक्ति में विधायक श्री अमर अग्रवाल,  कांकेर में विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक श्री विक्रम उसेंडी मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह से दंतेवाड़ा जिले में विधायक श्री किरण देव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक श्री डोमनलाल कोसेर्वाड़ा, बेमेतरा में विधायक श्री गजेन्द्र यादव, कोरिया में विधायक श्रीमती गोमती साय सिंह, गरियाबंद में विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब, कोण्डागांव में विधायक श्री ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, नारायणपुर में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम और सुकमा में विधायक श्री चौतराम अटामी मुख्य अतिथि होंगे।

आज देवउठनी एकादशी पर होंगे तुलसी विवाह

रायपुर कार्तिक मास की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। कल मंगलवार को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी,इसलिए इस साल 12 नवंबर को तुलसी विवाह किया जाएगा। इसकी बहुत मान्यता है। ऐसा माना जाता है कि देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह करने से जीवन में फैली नकारात्मकता दूर हो जाती है। इन दिन विवाह समेत सारे शुभ कार्य प्रारंभ हो जायेंगे। दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के बीच यह त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है,कुछ लोग इसे छोटी दीवाली भी कहते हैं। इस दिन विशेष के लिए गन्ना का काफी महत्व रहता है,हर चौक चौराहों पर इसकी बिक्री हो रही है। इसी से विवाह का मंडप सजाया जाता है। अन्य पूजन सामग्रियों का बाजार भी शहर में आज से सज गया है। किस शुभ मुहूर्त में करें तुलसी विवाह- *तुलसी विवाह का आयोजन द्वादशी तिथि पर करना चाहिए * 12 नवंबर की शाम को द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। * 12 या 13 नवंबर को कभी तुलसी विवाह किया जा सकता है। * 12 नवंबर शाम 4 बजकर 6 मिनट पर द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। *  13 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक द्वादशी तिथि रहेगी।

रायपुर नगर (दक्षिण) के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए 13 नवम्बर को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

रायपुर रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को होने वाले मतदान हेतु विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। रायपुर के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देशित करते हुए जिले के सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने परिपत्र के माध्यम से रायपुर जिले के सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय/अशासकीय कार्यालयों में कार्यरत ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं, को मतदान के दिन मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मतदान तिथि 13 नवम्बर को निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कार्यालयों मे मतदान हेतु सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। चूँकि रायपुर शहर में अधिकांश कार्यालय रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन क्षेत्र के बाहर अन्य स्थानों पर स्थित हैं, जहां क्षेत्र के मतदाता भी कार्य करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस के दिन  रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास के बलबूते हम रायपुर दक्षिण का उपचुनाव जीतने जा रहे हैं

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है। भ्रष्टाचार और अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पाँच साल और नगर निगम में 15 वर्षों के शासनकाल में केवल वादाखिलाफी करते जनता से किए गए अपने वादों से मुकरने का काम किया। श्री शर्मा सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि आखिर रायपुर दक्षिण की जनता कांग्रेस को वोट क्यों करें? कांग्रेस ने ऐसा कौन सा काम किया है, जिसके लिए रायपुर की जनता कांग्रेस का समर्थन करे? सन 2018 के कांग्रेस के जनघोषणा पत्र की चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल हाथ में उठाकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की शपथ ली थी, लेकिन शराब घोटाला कर दिया। महादेव जुआ, कोयले की दलाली का प्रकरण प्रदेश के सामने है। किसानों को धमकाने-चमकाने के अनेक मामले सामने आए। श्री शर्मा ने कहा कि बीते 10 महीने के भाजपा शासनकाल में भी प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समस्या और स्थिति को बिगाडने के लिए एक सुनियोजित षड्यंत्र कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बलौदाबाजार की घटना है। उसके सूत्रधार कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव थे। पिछले तीन महीने से वह जेल में है और उनकी जमानत नहीं हो पा रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने 5 साल में आखिर किया क्या है? स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकड़ों करोड रुपए का जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी भी पूरी जांच होगी और जो दोषी है उनको जेल भेजने की व्यवस्था भाजपा सरकार करेगी। भाजपा की केंद्र सरकार की योजना में रायपुर दक्षिण में 2665 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए और बने। 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा मिल रहा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के पाँच वादों, जिसमें लगभग 25 हजार करोड रुपए का खर्च आना था, हमने 5 महीने के अंदर पूरा करके दिखाया। 2 साल के बकाया बोनस देने की बात हो चाहे तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बढ़ाने की बात हो चाहे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने की बात, हमने 4 महीने के अंदर यह सारे वादे पूरे किए और छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ जो कांग्रेस की सरकार खेल कर रही थी उस पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जा रही है।  प्रदेश के मंत्री और दक्षिण उपचुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के 1 साल भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में हमने काम करके दिखाया है।  हमारी सरकार की जो महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं और विकास के बलबूते हम इस चुनाव को जीतने जा रहे हैं। प्रदेश में पूरे खुशहाली का वातावरण आज है। घर-घर तक जो नल जल पानी पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है उसको हम पूरा करने वाले हैं। हजारों श्रद्धालु प्रतिमाह रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। इसी प्रकार नक्सलवाद के मोर्चे पर भी प्रदेश सरकार ने सफलता अर्जित की है और विगत 10 महीने में हमारी सरकार ने 200 नक्सलियों को मार गिराया 800 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया और 738 नक्सलियों को को गिरफ्तार करके जेल में डाला गया है। इस प्रकार से नक्सलवाद दम तोड़ रहा है। इस दौरान विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक ईश्वर साहू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक मितुल कोठारी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी उपस्थित रहे।

मतदाताओं से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने मतदान करने की अपील की

रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet