LATEST NEWS

आरोपी यूपी से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोंडागांव की युवती को मुंबई में डेढ़ साल बंधक बनाकर अनाचार

कोंडागांव. डेढ़ साल तक युवती को मुंबई में बंधक बनाकर उनके साथ अनाचार मामले में कोंडागांव पुलिस को सफलता मिली है. आरोपी युवक को यूपी के कानपुर से गिरफ्तार किया गया है. आज प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि कोंडागांव जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली युवती के साथ आरोपी युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी. अभी पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. पीड़िता के मुताबिक, पहले आरोपी ने फोन कॉल पर बात करना शुरू किया. अननोन नंबर से कॉल आने पर उसे इग्नोर करने लगी, फिर उस नंबर को ब्लॉक कर दिया. फिर नए-नए नंबरों से कॉल आने लगे. सभी नंबरों को ब्लॉक करती गई, मगर धीरे-धीरे आरोपी युवती को अपने झांसे में ले ही आया. बस में चिल्लाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई युवती बातचीत होने लगी और मामला दोस्ती तक जा पहुंचा. फिर आरोपी हमेशा युवती का पीछा करता रहता. कहां जाती कहां आती है, सभी जगह वह पहुंच जाता था. युवती की अचानक तबीयत खराब होने से वह कोंडागांव इलाज के लिए पहुंची. पीछा करता हुआ आरोपी भी पहुंच गया, फिर जो हुआ यकीन मानिए वारदात की कहानी सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सुनसान जगह देखकर आरोपी ने युवती की गर्दन पर एक कांच की बोतल फोड़कर गले पर लगा दिया और उसे चलते रहने को कहा, युवती को एक समय लगा कि बस में बैठने से पहले वह चिल्लाए और लोगों की मदद मांगे, मगर हिम्मत नहीं जुटा पाई और आरोपी उसे सीधे मुंबई लेकर पहुंच गया. मुंबई में बंधक बनाकर रखा, मारपीट भी करता रहा इस बीच युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर उनके परिजनों को मैसेज कर दिया कि वह सही सलामत है और उसे एक लड़के से प्यार हो गया है. वह घर बसाने चली गई है. घर वाले उसकी चिंता ना करें. मुंबई ले जाकर आरोपी ने युवती को एक कमरे में बंद रखा. उसके साथ मारपीट भी करता था. कमरा ऐसा कि जहां बाहर से हवा भी नहीं मिलती थी. कमरे में रोशनी भी नहीं आती थी. हमेशा चिल्लाने की आवाज आसपास से आती रहती थी. युवती के पास मोबाइल नहीं था और दोनों हाथ बंधे हुए थे. कमरे में मोबाइल भूल गया आरोपी, फिर युवती ने जुटाई हिम्मत हैवानियत की हदें यहीं नहीं रुकी. आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर केमिकल डालकर जला दिया. अचानक एक दिन आरोपी युवक जब काम पर चला गया तो वह मोबाइल छोड़ गया था. बस इस मौके को युवती नहीं छोड़ना चाहती थी और उसने मोबाइल से एक नंबर निकाला. आरोपी युवक जिस कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था उसके मालिक को कॉल लगाकर युवती ने पूरी आपबीती बताई. इसके बाद मालिक उसे छुड़वाने की जुगाड़ में लग गया और उसकी हाथों को खोला और यहां से जल्दी निकल जाने की बात कही. ट्रेन में टीटी को बताई घटना तो मिली मदद सहमी युवती रेलवे स्टेशन तक पहुंची और ट्रेन पर जा चढ़ी. पहली बार ट्रेन पर सफर कर रही युवती डरी सहमी सी बैठी हुई थी और अचानक से टीटी उनके पास पहुंचकर उनसे टिकट दिखाने को कहा. फिर जवानों को युवती ने सारी कहानी बताई. फिर टीटी ने उसे आगे जाने के लिए कहा और उनकी तरफ से मदद मिली. मुंबई के जिस व्यापारी ने उसे ट्रेन पर जाने को कहा था उसने रायपुर स्टेशन पर भी अपने परिचितों को पूरी कहानी बताकर इस युवती को पिकअप करने की बात कही थी. आखिरकार किसी तरह युवती बस बैठकर कोंडागांव पहुंची और अपने घर में सारी कहानी बताई. युवती को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल लाया. फिलहाल उनका उपचार जारी है.

राजस्व विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में अवैध कोयला परिवहन करते ट्रक जब्त

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में कोयले का अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर राजस्व विभाग ने अवैध रूप से कोयले से भरा ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है. यह कार्रवाई देर रात की गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही ट्रक क्रमांक CG 15 AC 5093 से अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा था. सूचना के आधार पर वाड्रफनगर पुलिस एवं राजस्व की टीम ने उक्त वाहन को पकड़ा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में वाड्रफनगर नायाब तहसीलदार मोइनुद्दीन खान ने बताया कि जब्त ट्रक के चालक ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं दिखाया. ट्रक में भारे कोयले का तौल कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी. लंबे समय से अवैध कोयला परिवहन जानकारों की मानें तो छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला खपाने का खेल काफी लंबे समय से चल रहा है. कार्रवाई नहीं होने के कारण कोयला तस्कर सक्रिय हैं और उनके हौसले बुलंद हैं. वहीं खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है.

पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, राजस्थान-अजमेर में कार्तिक पंचतीर्थ स्नान शुरू

अजमेर. पुष्कर सरोवर में आज देवउठनी एकादशी स्नान के साथ ही पंचतीर्थ स्नान आरंभ हो गया। इसी के साथ धार्मिक पुष्कर मेला भी आज से शुरू हो जाएगा, जिसका समापन 15 नवंबर को सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले महास्नान के साथ होगा। एक तिथि क्षय होने के कारण पांच दिनी कार्तिक पंचतीर्थ स्नान इस बार चार दिन का ही होगा। धार्मिक मेले के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कार्तिक पंचतीर्थ स्नान के लिए श्रद्धालुओं की आवक शुरू हो गई है। दूर-दराज से बड़ी तादाद में धर्मप्रेमी बंधु पुष्कर पहुंच गए हैं। सरोवर में धार्मिक स्नान मंगलवार की अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त के बीच आरंभ हो गया। तीर्थ पुरोहित पंडित दिलीप शास्त्री और रविकांत शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ला एकादशी से पूर्णिमा तक जगत पिता ब्रह्माजी ने पुष्कर सरोवर में सृष्टि यज्ञ किया था। लिहाजा इन पांच दिनों में सभी तैंतीस करोड़ देवी-देवता अंतरिक्ष की जगह तीर्थराज पुष्कर की धरा पर विद्यमान रहते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इन पांच दिनों के दौरान ब्रह्म सरोवर में स्नान करने मात्र से मनुष्य को केवल पापों से छुटकारा मिलता है, बल्कि हजारों गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। पद्म पुराण में से भीष्म पंचक महास्नान भी कहा गया है। पंचतीर्थ स्नान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख घाटों, बाजार मंदिरों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से माकूल इंतजाम किए हैं। घाटों, मंदिरों समेत चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सरोवर पर पानी के स्तर को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का जाप्ता तैनात किया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरोवर में एनडीआरएफ ने रबर बोट तैनात की है। वहीं आज देवउठनी एकादशी पर पुष्कर में आध्यात्मिक यात्रा निकाली गई, जिसमें अजमेर दरगाह की खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विभिन्न तरह की झांकियां भी धार्मिक यात्रा में शामिल हुईं।

नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारा है. पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया गया है. यह मामला जांगला थाना क्षेत्र का है. बीजापुर पुलिस ने बताया कि जांगला इलाके में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर माटवाड़ा के ग्रामीण माड़वी दुलारू की हत्या की है. घटना की सूचना मिलते पर थाना जांगला का बल घटना की तस्दीक के लिए रवाना कर दी गई है.

कबड्डी को मिल रही नई पहचान, छत्तीसगढ़-बिलासपुर कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने जीवन मिश्रा

बिलासपुर. प्रो कबड्डी शुरू होने के बाद एक बार फिर देश के युवाओं में कबड्डी को लेकर आकर्षण बढ़ा है. छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ कबड्डी को गांव-गांव तक पहुंचाकर इस खेल की पुरानी प्रसिद्धि वापस लौटाने का प्रयास शुरू कर दिया है. बिलासपुर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष की कमान जीवन मिश्रा को सौंपी गई है, जिसके बाद जिले में इस खेल के साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है, युवा खिलाड़ी इस खेल से जुड़कर अपना भविष्य संवारने में लगे हुए हैं. बिलासपुर कबड्डी संघ द्वारा जिले के कबड्डी खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. कबड्डी संघ के जीवन मिश्रा के नेतृत्व में बिलासपुर जिले में कई कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इन प्रतियोगिताओं ने जिले के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करने का एक मंच मिल रहा है. कबड्डी खेल के प्रचार-प्रसार के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. स्कूलों और कॉलेजों में कबड्डी के बारे में जागरूकता फैलाई है. ताकि इस खेल को लेकर युवा खिलाड़ियों की भ्रांतियों को दूर कर नए खिलाड़ियों को कबड्डी से जोड़ा जा सके.

पं. जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में पांच छात्रों को किया निलंबित

रायपुर रैगिंग के मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सेकंड ईयर के पांच छात्रों को निलंबित कर दिया गया है. 2023 बैच के पांच छात्रों एक महीने तक कक्षाओं और क्लीनिक पोस्टिंग में शामिल नहीं होंगे. यह कार्रवाई एंटी रैगिंग कमेटी में सुनवाई के बाद हुई है. पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत जिन सेकंड ईयर के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें अंशु जोशी, अक्षत जायसवाल, विकास टंडन, गौरव चंद्र महाली और आयुष गुप्ता शामिल हैं. इस संबंध में चिकित्सा महाविद्यालय के कार्यालय अधिष्ठाता की ओर से पत्र जारी किया गया है. बता दें कि रैगिंग की यह घटना बीते महीने प्रथम वर्ष के जूनियर छात्रों के साथ हुई थी. इसके बाद परिजनों ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) में शिकायत करने के साथ इंटरनेट में भी इस तरह की शिकायतें पोस्ट कर एनएमसी को टैग किया था. परिजनों की शिकायत के बाद कॉलेज में खलबली मच गई थी. विवाद गहराने के बाद आनन-फानन में एंटी-रैगिंग कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई. एंटी-रैगिंग कमेटी ने शिकायतों की जांच में जूनियर छात्रों के आरोपों को सही पाया, जिसके आधार पर अब निलंबन की कार्रवाई की गई है. कॉलेज डीन डॉक्टर विवेक चौधरी ने बताया कि वार्षिकोत्सव आयोजन में कार्यक्रम को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ गई. मामला संज्ञान में आते ही तत्काल दोनों पक्षों को समझाया गया था. पुलिस कार्रवाई और कॉलेज से निकाल देना इसके लिए कोई स्थायी समाधान नहीं है, क्योंकि छात्रों के भविष्य के सवाल हैं. इसके साथ ही उन्होंने कार्रवाई की बात कही थी. 50 छात्रों का करा दिया था मुंडन सूत्रों की मानें तो सीनियर छात्रों ने जूनियरों के साथ बेहद अमानवीय बर्ताव किया था. ऐसी चर्चा है कि करीबन 50 छात्रों के सिर भी मुंडवा दिए गए थे. इतना ही नहीं प्रथम वर्ष के छात्रों का वॉट्सएप ग्रुप बनाकर जूनियर लड़कियों की फोटो मांगी जा रही थी. इसके अलावा सभी छात्रों को बाल एकदम बारीक यानी मुंडवाकर रखने, कॉलेज परिसर में फिट कपड़े न पहनने, सामान्य बैग टांगने, ज्यादा स्टाइलिश जूते न पहनने जैसे तुगलकी फरमान भी थोप दिए गए थे.

करंट से हुई थी जंगली हाथी की मौत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर रामनुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज में बलरामपुर वनमंडल वन परिक्षेत्र के मुरका गाँव में कक्ष क्रमांक पी 3492 में जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा था, जिसकी निगरानी लगातार वन विभाग की टीम कर रही थी। अचानक रात में करीब 1 बजे हाथी दल से 1 हाथी के बिछड़ने की जानकारी मिली। वन मंडल अधिकारी  अशोक तिवारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम तत्काल हाथी के पतासाजी में जुट गई। सुबह करीब 7 बजे हाथी मृत अवस्था मे जंगल के किनारे स्थित धान के खेत मे मिला। प्रारंभिक विवेचना में पाया गया कि फसल के किनारे हाई वोल्टेज बिजली तार में कलच वायर से जोड़कर करंट लगाया गया था जिसके चपेट में आने से नर हाथी की मृत्यु हो गई। आरोपी की पतासाजी कर रामबक्स पिता बाबूलाल गोड़ निवासी मुरका को गिरफ्तार कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधान के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पशु चिकित्सक की टीम द्वारा जँगली हाथी का पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान का सवैतनिक अवकाश, छत्तीसगढ़-रायपुर में मतदान कल

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। रायपुर के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देशित करते हुए जिले के सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने परिपत्र के माध्यम से रायपुर जिले के सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय/अशासकीय कार्यालयों में कार्यरत ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। मतदान के दिन मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मतदान तिथि 13 नवंबर को निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। रायपुर शहर में अधिकांश कार्यालय रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन क्षेत्र के बाहर अन्य स्थानों पर स्थित हैं। जहां क्षेत्र के मतदाता भी कार्य करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस के दिन  रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उपचुनाव 13 नवंबर को होना है। इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

स्कूल में जय श्रीराम कहने पर शिक्षक ने की बच्चों की पिटाई, आक्रोशित पालक पहुंचे स्कूल

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल में जय श्रीराम कहने या टीका लगाने पर बच्चों को शिक्षक द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. शिक्षक ने दो छात्रों की जमकर पिटाई भी कर दी. शिक्षक के इस व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश है. इस मामले को लेकर अब ग्रामीण प्रदर्शन की तैयारी में है. यह घटना पाली पड़निया गांव की है. शिक्षक राजकुमार ओगरे की हरकतों से परेशान विद्यार्थियों ने पूरे मामले की जानकारी पालकों को दी. इसके बाद आक्रोशित पालक स्कूल पहुंचे और संबंधित शिक्षक को जमकर खरी खोटी सुनाई. इस दौरान शिक्षक पालकों से क्षमा मांगते दिखाई दिए, लेकिन ग्रामीण उन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं है. पालकों ने थाने और शिक्षा विभाग में की शिकायत पालकों ने घटना की जानकारी सर्वमंगला चौकी पुलिस और शिक्षा विभाग को दी है. बताया जा रहा है कि संबंधित स्कूलों में तीन गांव के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं. अब इन तीनों गांव के लोग एकत्रित होकर सनातन विरोधी शिक्षक की हरकतों का विरोध करने की तैयारी में हैं. मामले की जांच की जा रही : चौकी प्रभारी इस मामले में सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना क्रम की जानकारी ली. वहीं संबंधित शिक्षा विभाग को पत्राचार किया गया है. आगे मामले की जांच की जारी है. वहीं स्कूल के शिक्षक हिंदी व्याख्याता राजकुमार ओगरे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए ग्रामीणों से माफी मांगा कि आज के बाद ऐसा कभी नहीं करूंगा.

सहकारिता आयुक्त ने अधिकारियों की ली वर्चुअल बैठक, छत्तीसगढ़ में ट्रायल रन पूराकर धान खरीदी 14 नवंबर से

रायपुर. चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश के परिपालन में सभी जिलों में कलेक्टरों के मार्गदर्शन में सहकारिता, मार्कफेड और खाद्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां तेजी पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने को भी कहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में सहकारिता आयुक्त कुलदीप शर्मा ने सहकारिता विभाग के राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने जिला पंजीयक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को धान खरीदी की अग्रिम तैयारियों के संबंध में कडे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तथा बैंक धान खरीदी के संबंध में अपनी जिम्मेदारी को समयानुसार पूरा करें। धान उपार्जन केन्द्रों से बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार स्थान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त डनेज और तारपोलिन आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। धान बेचने के लिए केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सहकारिता आयुक्त शर्मा ने सभी समितियों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के लिए उचित जगह का चयन करने को कहा ताकि संपूर्ण परिसर कवर हो सके। उन्होंने ट्रायल रन के साथ-साथ सभी अग्रिम तैयारी 12 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को धान खरीदी नीति अनुसार स्टेक लगाने, सभी समितियों को उचित संख्या में ही टोकन जारी करने के निर्देश दिए। मौसम खराब होने अथवा बारिश होने की स्थिति में किसी तरह की  अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसको ध्यान में रखते हुए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाए।सहकारिता आयुक्त ने बैंक अधिकारियों को बैंकों में उपलब्ध माइक्रो एटीएम समितियों को उपलब्ध कराने को कहा ताकि किसानों को इससे राशि आहरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को सभी समितियों में भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का मुआयना करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से लेकर 31 जनवरी 2025 तक समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन किया जाएगा। इस अवधि में व्यवस्था से जुड़े अधिकारी न तो अनावश्यक रूप से अवकाश पर जाएंगे न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे।

चोरी का माल खरीदने पर कैसा शिकंजा, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में कबाड़ी समेत 4 गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले में कबाड़ियों के पास चोरी का सामान मिलने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी संचालक गोपाल साहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. बलौदाबाजार स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप के पीछे भवन निर्माण सामग्री की चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पेट्रोल पंप के पीछे भवन निर्माण सामग्री की 27 सेट्रिंग प्लेट्स, जिनकी कीमत 40,500 रुपये थी, अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया, जिसमें तीन आरोपियों लखन, सोनू, और चनउ की पहचान हुई. इन आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने शुक्ला पेट्रोल पंप के पीछे से सेट्रिंग प्लेट्स चुराकर कबाड़ी संचालक गोपाल साहू को पुराना बस स्टैंड स्थित उसकी दुकान में 5000 रुपये में बेच दिया था. पुलिस ने इन सभी आरोपियों को धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम – लखन पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार सोनू उर्फ तरुण पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार चनउ मारकंडे, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार कबाड़ी संचालक गोपाल साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार

तहसीलदार ने देखे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल, छत्तीसगढ़-गरियाबंद का पर्यटन स्थल बनेगा कांदाडोंगर

गरियाबंद। जिले के कांदाडोंगर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी प्रयासों को गति मिल रही है। गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर अमलीपदर तहसीलदार योगेंद्र देवांगन ने हाल ही में कांदाडोंगर के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान वे हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन और स्थानीय ग्रामीणों के साथ कांदाडोंगर के मुख्य शिखर पर स्थित मां कुलेश्वरी धाम, भगवान राम के भ्राता लक्ष्मण जी द्वारा धनुष बाण से खोदा गया प्राचीन कुंड, राम पगार, थीपा खोल स्थित गुप्त गंगा और पर्वत की ऊंचाइयों पर स्थित समतल भूमि का अवलोकन करने पहुंचे। बता दें कि इससे पहले, कलेक्टर दीपक अग्रवाल और जिले के कई अन्य आलाधिकारियों ने कांदाडोंगर के अन्य प्रमुख स्थलों का दौरा किया था, जिसमें महर्षि सर्वांग ऋषि तपोस्थली गुफा, पर्वत के नीचे स्थित मां कुलेश्वरी मंदिर, कचनाधुर्वा मंदिर, कांदेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर और गांधी माता मंदिर शामिल हैं। इन धार्मिक स्थलों को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही गई थी। अधिकारियों का मानना है कि ये स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखते हैं, और इन्हें पर्यटन के लिहाज से उपयुक्त माना गया है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि वे पहाड़ी के शिखर पर स्थित अन्य धार्मिक और प्राचीन स्थलों की जानकारी भी एकत्रित करें, ताकि इस क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। तहसीलदार योगेंद्र देवांगन ने बताया कि कांदाडोंगर में कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल स्थित हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में मौजूद गुफाओं और औषधीय गुणों से भरपूर रंगीन चट्टानों का भी निरीक्षण किया गया है। यह स्थल पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है, जिसके चलते यहां विकास कार्यों की संभावना को तलाशा जा रहा है। गौरतलब है कि इस इलाके को संवारने के लिए हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रहा है। स्वच्छता व्यवस्था हेतु डस्टबिन की व्यवस्था और कांदाडोंगर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए अनेक प्रकार के पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बैरिकेड की व्यवस्था की गई है। कांदेश्वर धाम में तालाब के किनारे सभी खाबों में लाइट की व्यवस्था भी की गई और लगातार कांदाडोंगर को सुंदर और दर्शनीय बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस क्षेत्र के विकास के लिए और किन पहलुओं पर ध्यान देता है और कांदाडोंगर को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में और क्या कदम उठाए जाते हैं। हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य आशुतोष सिंह राजपूत ने बताया कि वह कांदाडोंगर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के फैसले से बेहद खुश हैं, क्योंकि अगर यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर आता है, तो इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कांदाडोंगर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की खोज से न सिर्फ आस्था का संचार होगा, बल्कि यहां के अनछुए प्राकृतिक सौंदर्य को भी दुनिया के सामने लाया जा सकेगा। कांदाडोंगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान तहसीलदार योगेंद्र देवांगन, जनपद सभापति भूमि लता यादव, ग्राम सरपंच पुजारी टीकम, कंचना धुर्वा, पुजारी मुकेश दाऊजी, हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन के आशुतोष सिंह राजपूत (चिराग ठाकुर), पुष्पराज यादव, प्रभुलाल ध्रुव, मधु सूर्यवंशी, अलेश यादव, राजेश यादव, बोनी अवस्थी, तरुण ताड़ी, पुरुषोत्तम कवर, चिंटू यादव, चंदो, कृष्ण साथ मौजूद रहे।

बस लाकर पुलिस ने एक घंटे बाद नीचे उतारा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में मायके गई पत्नी तो फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा पति

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पत्नी मायके चली गई, तो दुखी पति फांसी लगाने के लिए रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डायल-112 की टीम ने नीचे उतारा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर गांव निवासी हरिशंकर सिदार (55) का करीब तीन दिन पहले पत्नी से किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया। उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। जिसके गम में सुबह करीब 9 बजे हरिशंकर रस्सी लेकर फांसी लगाने के लिए बरगद के पेड़ पर चढ़ गया। जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसे नीचे उतरने की बात कही, लेकिन वो सभी से गाली-गलौज करने लगा। इसकी सूचना मिलने पर डायल-112 टीम से आरक्षक शैलेन्द्र पैंकरा और वाहन चालक विशाल आवड़े गोपालपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे। सीढ़ी और बस लाकर नीचे उतारा गया आरक्षक ने गांव से सीढ़ी मंगाया और विजयपुर चौक पर खड़ी बस लेकर गए। इसके बाद बस पर चढ़कर उसे नीचे उतारा गया। हरिशंकर के गाली-गलौज करने से ग्रामीण भी नाराज थे। पुलिस की टीम उसे थाने ले गई, जहां उसकी काउंसिलिंग कराई गई। फिर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। उसे पेड़ से नीचे उतारने में लगे एक घंटे डायल-112 के आरक्षक शैलेंद्र पैकरा ने बताया कि, पेड़ पर चढ़ा हरिशंकर सभी को गाली दे रहा था। उसे काफी प्रयास के बाद करीब 1 घंटे में नीचे उतारा गया। उन्होंने बताया कि, पारिवारिक विवाद का कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन उसकी पत्नी अपने बच्ची के साथ मायके चली गई है।

डॉक्टरों ने बचाई जान, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में करैत के डसने से मरणासन्न हुआ मानविक

रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जहरीले करैत के डसने से मरणासन्न हालत में पहुंच चुके एक मासूम को नया जीवन मिला है। सर्पदंश से पीड़ित बालक का शरीर जहर से लकवाग्रस्त हो रहा था। वह 42 घंटे बेहोश था और उसे तीन दिनों तक वेंटीलेटर में रखा गया था। विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में अब बच्चे के चेहरे में मुस्कान लौट आई है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के खरसिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले औरदा गांव के निवासी तुलेश्वर चैहान के तीन साल के बेटे मानविक चैहान को सोते समय घर में ही सुबह पांच बजे के करीब जहरीले करैत सांप ने दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया। परिजन बच्चे को सिविल अस्पताल खरसिया लेकर गए। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बच्चे को बेहतर इलाज के लिए संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ रेफर कर दिया गया। बच्चे को सुबह लगभग आठ बजे के आसपास संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शा. चिकित्सालय रायगढ़ के आपातकालीन विभाग में अत्यंत गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया। दोनों पलकों को मार चुका था लकवा बच्चे के शरीर में सांप का जहर फैल चुका था। बच्चे की आंखों की दोनों पलकों में लकवा मार चुका था। सांस लेने में तकलीफ  हो रही थी, मुंह से झाग आ रहा था। बच्चे के हाथ-पैर ठंडे पड़ गए थे एवं नाड़ी भी कमजोर हो रही थी। बच्चे को आपातकालीन विभाग में ही बाल्य एवं शिशुरोग विभाग के आपातकालीन ड्यूटी में उपस्थित डाक्टरों द्वारा त्वरित ईलाज प्रारंभ कर बच्चे को श्वास की नली डालकर कृत्रिम ऑक्सीजन की मशीन (वेंटीलेटर)में डाला गया तत्पश्चात बच्चे को चिकित्सकों की आपातकालीन टीम द्वारा बच्चे के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। विशेषज्ञ डाक्टरों का प्रयास हुआ सफल बच्चे के ईलाज के दौरान एंटी स्नैक वेनम, आइनोट्रोप उपयुक्त एंटीबायोटिक एवं वेंटीलेटर में रखा गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ.एल.के.सोनी, विभागाध्यक्ष बाल्य एवं शिशुरोग, डॉ.गौरव क्लॉडियस (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ.अंशुल विक्रम श्रीवास्तव (एस.आर.), डॉ. दुष्यंत कुमार सिदार (जे.आर), डॉ. मेघा पटेल (जे.आर), डॉ. लीना पैंकरा (जे.आर), डॉ.आशीष मोटवानी (जे.आर) एवं डॉ.शालिनी मिंज (जे.आर) एवं स्टॉफ नर्सों की विशेष निगरानी में रखा गया जहां डॉक्टर एवं स्टॉफ नर्सों की अथक प्रयासों से बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हुआ। एक सप्ताह तक चला उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ के डॉक्टरों ने एक हफ्ते तक गहन इलाज कर उसकी जान बचाई और नया जीवनदान दिया। करैत भारत में पाए जाने वाले सर्वाधिक जहरीले सांपों में से एक है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। जिससे नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है। सही समय पर इलाज न मिले तो जान बचने की गुंजाइश कम होती है। ऐसे में एक छोटे मासूम बच्चे की रायगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मिले उचित इलाज से जान बचाई जा सकी। पूरे शरीर में फैल चुका था जहर मरणासन्न हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में इलाज के लिए जब भर्ती कराया गया तो सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था उसकी स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। शरीर में लकवे का असर दिख रहा था और सांस लेने में भी तकलीफ  हो रही थी। शुरुआती 40 से 42 घंटे तक वह पूरी तरह से होश में नहीं आया था और उसे वेंटीलेटर में रखना पड़ा था। बच्चे को भेज दिया गया घर बच्चे के शरीर में सांप के जहर का असर कम होने के उपरांत बच्चे को 3 दिवस पश्चात वेंटीलेटर से बाहर निकाला गया। वेंटीलेटर से बाहर निकलने के पश्चात् बच्चे के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। एक हफ्ते तक चले गहन इलाज से बच्चे के स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया। डाक्टरों के प्रयास से बची बेटे की जान- तुलेश्वर चैहान किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को जिंदगी और मौत से लड़ते देखना बहुत हृदयविदारक होता है। नन्हा मानविक अपने माता पिता की इकलौती संतान है। करैत के डसने से उसकी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि शुरुआती 40 से 42 घंटे तक वह पूरी तरह से होश में नहीं था। लेकिन मेडिकल कॉलेज में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से उसका बेहतर इलाज संभव हुआ। पिता तुलेश्वर चैहान कहते हैं कि डॉक्टरों के प्रयासों से उसके बच्चे की मुस्कान वापस लौट आई।

हिंसा मामले में बढ़ी रिमांड, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार के विधायक देवेंद्र की कम नहीं मुश्किलें

बलौदाबाजार-भाटापारा. दुर्ग भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि 14 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पुलिस ने चालान पेश करने के लिए और समय की मांग की जिस पर उनके वकील अनादी शंकर मिश्रा ने आपत्ति दर्ज की। कोर्ट ने विधायक की रिमांड अवधि तीन दिन बढ़ा दी गई है, अब उनकी अभियोग पत्र पुलिस के द्वारा 14 नवंबर को पेश किया जाएगा। देवेंद्र यादव की 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस का तर्क है कि, विधायक का मोबाइल जमा नहीं होने के चलते केस के प्रोग्रेस में देरी हो रही है। जिस पर देवेंद्र के वकील ने कहा कि, मोबाइल जमा कर दिया गया था। डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने वापस लौटाया। देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। हालांकि पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी। पुलिस के पास हैं पर्याप्त सबूत और गवाह वहीं, बलौदाबाजार पुलिस के एक उच्चाधिकारी की माने तो पुलिस के पास विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ गवाह हैं और कुछ लोगों के बयान हैं। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। जिसको आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है। 3 मामलों की एक साथ चल रही है जांच देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदाबाजार हिंसा का पहला मामला जांच में नहीं है, उनके खिलाफ कोयला घोटाला और कथित MMS मामले की भी जांच चल रही है। कुछ दिन पहले भिलाई नगर पुलिस ने भी उन्हें नोटिस जारी कर फोटो वीडियो के लिए थाने बुलाया था। देवेंद्र वहां भी दोबारा बयान दर्ज कराने नहीं गए। उन्होंने कहा कि, वह थाने जाकर अपना बयान एक बार दे दिए हैं। लिखित में भी दिया है कि, जांच में जो भी आगे पूछताछ या जानकारी चाहिए, उनके कार्यालय में आकर ले लें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet