LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय बिजली कंपनियों के चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को देंगे नियुक्ति पत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में 23 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीनों कंपनियों के लिये चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। वे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जागरुकता सामग्री का विमोचन एवं हितग्राहियों के घर पर लगने वाली नाम-पट्टिकाओं का वितरण भी करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 129, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 229 तथा जनरेशन कंपनी के 17 कनिष्ठ यंत्रियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा से किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में वर्ष 2027 तक 5 लाख घरों में रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य है। इस अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय जनजागरूकता बढ़ाकर लक्ष्य हासिल करने पर जोर दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश में विद्युत विकास पर प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इस प्रकार इस बहुआयामी आयोजन की रूपरेखा बनाई गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। क्षेत्रीय एवं रायपुर-पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर-उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर झ्र ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू तथा धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम बुधवार, 23 अक्टूबर को शाम 4 बजे,छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय प्रांगण, डंगनिया, रायपुर में होगा ।

भिलाई में सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने भाई-बहन व भांजी को रौंदा

  भिलाई नगर सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सोमवार की अलसुबह सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास 3 लोगों को रौंद दिया है जिससे भाई, बहन और भांजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दो साल की बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता हैं कि मृतक परिवार बाईक से एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम, मुआवजा समेत कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। वहीं मौके पर ट्रक के नीचे फंसी लाश को भी नहीं निकालने दिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में राजेश साहू (32 वर्ष), उसकी बहन ऋतु साहू (28 वर्ष) और 12 वर्षीय भांजी शामिल है, वहीं 2 साल की दूसरी भांजी की हालत नाजुक बताई जा रही है। साहू परिवार के ये लोग कचान्दूर में गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास 6:30 से 7 के बीच हादसे का शिकार हो गए।

तीन माओवादियों ने ‘लोन वर्राटू’ से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें से दो माओवादियों पर दो-दो लाख रुपए का ईनाम है. आत्मसमर्पित माओवादी दरभा डिवीजन के मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय सदस्य थे. आत्मसमर्पित माओवादी नंदू माड़वी विगत 6-7 वर्षों से प्लाटून नम्बर 24 में सक्रिय था. माओवादी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने दो लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था. आत्मसमर्पित माओवादी हिड़मा माड़वी विगत एक वर्ष से प्लाटून नम्बर 24 का सदस्य/डीव्हीसी सचिव जगदीश के गार्ड के पद पर सक्रिय था. इनके साथ तीसरे माओवादी देवा हेल्मा पिता बुधराम हेल्मा ने भी आत्मसमर्पण किया है. इन माओवादियों को मिलाकर लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 204 ईनामी सहित कुल 880 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं. प्रोत्साहन राशि के साथ मिलेगी ईनाम राशि बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्मसमर्पण करने वाले ईनाम नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के साथ ईनाम की राशि भी प्रदान की जाती है. इस लिहाज से आत्मसमर्पण करने वाले नंदू माड़वी और हिडमा माड़वी को सवा दो लाख रुपए मिलेंगे.

मंत्री देवांगन के विशेष प्रयासों से 7 साल बाद कोरबा में होगी जिला पुनर्वास समिति की बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ में 7 साल बाद जिला पुनर्वास समिति की बहुप्रतीक्षित बैठक होने जा रही है, जिसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में भू विस्थापितों के मुद्दों पर चर्चा होगी. यह बैठक 23 अक्टूबर को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयासों से आयोजित की गई है. यह बैठक 23 अक्टूबर को कोरबा जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में दोपहर तीन बजे से होगी. बता दें यह बैठक 2017 के बाद पहली बार हो रही है. पिछली बार कोरबा जिले में यह बैठक कटघोरा में आयोजित की गई थी, जब लखन देवांगन वहां के विधायक और संसदीय सचिव थे. उस बैठक में भू विस्थापितों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे. वहीं राज्य में कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में जिला पुनर्वास समिति की कोई भी बैठक नहीं हो सकी थी. विधानसभा के मानसून सत्र में मंत्री देवांगन ने इस कमी की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द बैठक कराने की घोषणा की थी. बैठक से पहले, मंत्री देवांगन दोपहर 12 बजे से विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक के जरिए सरकार द्वारा भू विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में एक ठोस कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है.

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : 13 नवंबर को होगा मतदान, मतदान सेक्टरों की संख्या 19 से बढ़ाकर की 38

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियों को तेज कर दिया है। 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए इस बार सेक्टरों की संख्या को 19 से बढ़ाकर 38 कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाना है। इस निर्णय से मतदान की गति बनाए रखने और मतदाताओं को अधिक सुविधाएं प्रदान करने की उम्मीद है। सेक्टरों की संख्या बढ़ाने का कारण लोकसभा चुनाव के दौरान रायपुर दक्षिण में 19 सेक्टर बनाकर चुनाव संपन्न करवाया गया था। हालांकि, इस बार उपचुनाव में मतदाताओं को बेहतर सेवाएं देने और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सेक्टरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। इससे सेक्टर अधिकारियों और मतदान केंद्रों के बीच की दूरी कम होगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाना संभव हो सकेगा। आपात स्थिति में होगी त्वरित सहायता सेक्टरों की संख्या बढ़ाने से आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाना आसान होगा। चाहे कानून व्यवस्था की स्थिति को मेंटेन करना हो या किसी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी, सहायता की पहुंच तेज और सुगम होगी। मतदान केंद्रों और सेक्टर कार्यालयों के बीच दूरी कम होने से चुनाव प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित हो जाएगी। वहीं, ला एंड आर्डर की स्थिति बनने या फिर आपात स्थिति बनने पर त्वरित रूप से यहां सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी। पूर्व में हुई बैठक के दौरान इस पर निर्णय लिया गया और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आदेश जारी किया, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानियों को रोका जा सके। आयोग का बढ़ेगा खर्च, बढ़ेगी कर्मचारियों की संख्या एक सेक्टर में सेक्टर अधिकारी के अलावा एक ड्राइवर रखा जाता है। वहीं, एक दल बनाया जाता है, जिसमें मेडिकल टीम, सुरक्षा गार्ड, एक अन्य कर्मचारी रहते हैं और एक पीठासीन अधिकारी रहते हैं। ऐसे में सेक्टराें की संख्या बढ़ाने से कर्मचारियों की संख्या दोगुनी होगी और आयोग का खर्च भी गाड़ियों अन्य मदों में बढ़ेगा। इस तरह की होंगी सुविधाएं – मतदान सटीक मॉनिटरिंग व रिपोर्टिंग – ला एंड आर्डर मेंटेन करने में सहूलियत – मतदान केंद्रों की सेक्टरों से दूरी घटेगी – मशीन खराब होने पर तुरंत बदला जा सकेगा – मतदान की गति नहीं थमेगी – मेडिकल टीम व सुरक्षा बल भी बढ़ेंगे

छत्तीसगढ़ सरकार लागू करेगी नई औद्योगिक नीति, निवेशकों को लुभाने के लिए देगी सुविधाएं

रायपुर छत्‍तीसगढ़ में निवेश करने पर कई तरह की छूट मिलेगी। नई औद्योगिक नीति के ड्राफ्ट में 12 वर्षों तक विद्युत शुल्क में छूट देने, भूमि, शेड, भवन की खरीदी पर लगने वाले स्टांप शुल्क में 30 प्रतिशत तक छूट देने का प्रविधान है। पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत तक सरकार छूट देगी। नई औद्योगिक नीति 2024-29 राज्य में एक नवंबर से लागू होगी। इस नीति में छोटे और मझोले उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से प्रविधान किए गए हैं। बताते चलें कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश जैसे राज्य पहले ही निवेश आकर्षित करने के लिए 40 प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं। इन चीजों पर सरकार का जोर नई नीति में कैपिटल कैप की सीलिंग समाप्त करने, नए उद्योगों-पुराने उद्योगों के विस्तार पर छूट देने, फार्मा, टेक्सटाइल, आईटी जैसे उद्योगों को प्राथमिकता देने, लाजिस्टिक हब बनाने, एकीकृत औद्योगिक पार्कों की स्थापना, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता, स्टील सेक्टर में वैल्यू एडिशन वाले उद्योगों की स्थापना पर भी जोर दिया गया है। रोजगार का बढ़ेगा दायरा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि नई औद्योगिक नीति के आधार पर यहां निवेश करने का एक बड़ा आकर्षण होगा। यह न केवल राज्य के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा। इससे प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण होगा और प्रदेश के निवासियों को रोजगार मिलेगा। अभी राज्य में ये बड़ी कंपनियां राज्य में लगभग 600 बड़ी कंपनियां चल रही हैं। इसमें से हाल ही में राज्य की छह इकाईयां क्रमशः श्रीवासु लाजिस्टिक लिमिटेड, जैनम फेयरो एलोएस लिमिटेड, केएन एग्री रिर्सोसेस लिमिटेड, अर्हम टेक्नालाजिस लिमिटेड, चमन मेटालिक्स लिमिटेड और एटमास्टको लिमिटेड राष्ट्रीय स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध हुई है। वहीं, देश में लगभग 2,512 कंपनियां एनएसई में पंजीकृत हैं। इनकी कुल बाजार पूंजी करीब 464.38 लाख करोड़ रुपये है।

विरोध दिवस का नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सबसे बड़े नक्सल एन्काउंटर पर उबाल

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर के बाद नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी ने पर्चा जारी किया है. नक्सलियों ने स्वीकार किया है कि दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 38 नक्सली मारे गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने पर्चा जारी कर बताया है कि कैसे वे सुरक्षा जवानों के घेरे में फंसे. लेकिन उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुठभेड़ में हुए एन्काउंटर में स्थानीय आदिवासियों की भी हत्या हुई है. नक्सलियों की तरफ से जारी पर्चे में बताया गया है कि नक्सलियों की कमांडर नीति बीमार थी. वह हथियार उठाने के हालात में भी नहीं थी. वहीं इस एन्काउंटर के खिलाफ नक्सलियों ने 21 और 22 अक्टूबर को देशभर में विरोध दिवस मनाने के लिए आह्वान किया है. बता दें, दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम 3 अक्टूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी में गश्त पर निकली थी. इसी दौरान नेंदूर-थुलथुली के जंगल में 4 अक्टूबर को सुबह से लेकर रात तक पुलिस-नक्सल मुठभेड़ हुई, जिसमें 38 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. वहीं सभी सुरक्षा बल सुरक्षित वापिस लौटे थे. यह मुठभेड़ इस वर्ष की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है.

एक दिन में 210 उम्मीदवारों का इंटरव्यू ?, छत्तीसगढ़ में बिना मेरिट सूची के Aayush ने बुलाए 420 उम्मीदवार

रायपुर. आयुष ने 140 आयुष चिकित्सक (ग्रेजुएट-आयुर्वेद) संविदा पद की भर्ती के लिए बिना मेरिट सूची जारी किए 420 उम्मीदवारों को बुला लिया है. यही कारण है कि अब इस भर्ती प्रक्रिया पर उम्मीदवारों ने सवाल उठाए है और जिम्मेदारों से ये अपील की है कि वो ये जांच करें कि कही ये ‘खेल 420’ का तो नहीं है. लल्लूराम डॉट कॉम को आयुष चिकित्सक के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों ने संपर्क किया. उन्होंने बताया कि 140 पदों पर आयुष चिकित्सक की भर्ती होनी है. इसके लिए विभाग की तरफ से पात्र 551 उम्मीदवारों में से 420 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. ये इंटरव्यू कॉल किस आधार पर किया गया है ये स्पष्ट नहीं है. क्योंकि इस लिस्ट में न तो उम्मीदवारों को मिले नंबरों की जानकारी है और न इस सूची के जारी करने के पहले विभाग ने कोई मेरिट सूची जारी की. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि बिना मेरिट सूची जारी किए विभाग ने किस आधार पर 420 उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बुलाया है. सवाल ये भी है कि आयुष ने इंटरव्यू के लिए कितने बोर्ड बनाए है जो इंटरव्यू लेंगे. क्योंकि विभाग ने 24 और 25 अक्टूबर को 210-210 उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से इंटरव्यू के लिए बुलाया है. इस हिसाब से यदि रात 10 बजे तक भी इंटरव्यू होता है तो 3 मिनट 42 सैकेंड का वक्त इंटरव्यू के लिए मिलेगा. वो भी बिना लंच ब्रेक के. कितने बोर्ड इंटरव्यू लेंगे ये विभाग ने अभी स्पष्ट नहीं किया है. इसलिए एक उम्मीदवार से सवाल-जवाब लेने में कितना वक्त लगेगा ये स्पष्ट नहीं हो रहा है. इस संबंध में आयुष के जिम्मेदार अधिकारी इफ्फत आरा (आईएएस) से संपर्क किया गया और पूछा कि आयुष चिकित्सक भर्ती के लिए 420 उम्मीदवारों का इंटरव्यू कॉल किया गया है, वो भी बिना मेरिट सूची जारी किए. तो उन्होंने कहा मेरिट सूची जारी हुई है, वेबसाइट में मौजूद है. लल्लूराम संवाददाता ने उन्हें बताया कि मेरिट सूची वेबसाइट में मौजूद नहीं है. उन्होंने कहा मैं चेक करती हूं. थोड़ी देर बाद उन्होंने पुनः कॉल कर कहा कि कोई भी विभाग मेरिट सूची जारी नहीं करता है. हमने पीएससी के नियमों को आधार मानकर भर्ती प्रक्रिया अपनाई है. लल्लूराम डॉट कॉम ने उनसे पूछा कि कितने बोर्ड तैयार किए जा रहे है जो इंटरव्यू लेंगे, तो उन्होंने कहा कि 3-4 बोर्ड बनाने की तैयारी है. अब सवाल ये है कि 420 उम्मीदवारों को जो बुलाया गया है वो किस आधार पर बुलाया गया है, 551 पात्र में से जिन 131 लोगों को नहीं बुलाया गया उन्हें ये पता ही नहीं है कि उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया. जबकि विभाग द्वारा ही जारी विज्ञापन भर्ती में मेरिट सूची के अनुसार 3 गुना पात्र उम्मीदवारों को बुलाने की बात कही गई थी. हालांकि यदि विभाग ये कह रहा है कि PSC के नियमों को आधार मानकर भर्ती की जा रही है, तो ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पिछली सरकार में विभाग में कितना बड़ा PSC भ्रष्टाचार हुआ और तब विपक्ष में रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे कितना बड़ा मुद्दा बनाया था.

सिविल सर्जन ने थमाया नोटिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में देर से से अस्पताल पहुंचे 47 डॉक्टर

बिलासपुर। सुबह की पाली में देर से और शाम को अनुपस्थित रहने वाले जिला अस्पताल व मातृ शिशु अस्पताल के 47 डॉक्टरों को नोटिस थमाया गया है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की ओर से जारी नोटिस में 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है. सिविल सर्जन के इस आदेश के बाद डॉक्टर विरोध पर उतर आए हैं. जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता और डॉक्टरों में लंबे समय से खींचतान चल रही है. एक-दूसरे के खिलाफ दोनों पक्षों की ओर से कलेक्टर से भी लगातार शिकायतें की जा रही हैं. सिविल सर्जन कई बार बोल चुके हैं कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कड़ाई बरती जा रही है. ऐसे में सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता ने जुलाई, अगस्त, सितम्बर के बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस का रिकार्ड को चेक करने के बाद काम में देरी से पहुंचने और काम से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है. इधर डॉक्टरों का आरोप है कि ओवर ड्यूटी करने, सरकारी छुट्टी के दिन को भी अनुपस्थित बताया जा रहा है.

लेह-लद्दाख में तबियत बिगड़ने से हुई मौत, सैनिक सम्मान के साथ किया शहीद जवान का अंतिम संस्कार

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोड़िया के निवासी और भारतीय सेना के 19 महार रेजीमेंट के वीर जवान लांस हवलदार उमेश कुमार साहू 19 अक्टूबर को लेह-लद्दाख के बर्फीले पहाड़ी क्षेत्र में मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को दुर्ग जिले के पैतृक गांव कोड़िया लाया गया। इस अवसर पर उनके बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए दुर्ग से कोरिया तक एक रैली निकाली गई। इस रैली में शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर चल रहे सेना के वाहन के आगे और पीछे युवा बाइक पर सवार होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे और वीर जवान के सम्मान में नारे लगा रहे थे। नम आंखों से शहीद को दी गई अंतिम विदाई गांव पहुंचने पर शहीद उमेश के स्वजन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी गई। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने बताया कि शहीद उमेश कुमार साहू मध्यम वर्गीय परिवार से थे। उन्होंने कुछ वर्षों में अपने बड़े भाई और मां को खोया, और हाल ही में जून माह में छोटे भाई का भी निधन हुआ। भाई के दशगात्र कार्यक्रम के बाद वह ड्यूटी पर लौटने वाले थे, लेकिन अपने बीमार पिता की देखभाल के कारण छुट्टी बढ़ानी पड़ी। उन्होंने 30 अगस्त को फिर से ड्यूटी जॉइन की और अपने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनके घर में अब अस्वस्थ और आश्रित पिता, पत्नी और छोटे बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी वे निभा रहे थे। मौत से एक दिन पहले पत्‍नी से हुई थी बात उमेश की पत्नी ने बताया कि वे ड्यूटी से वापस लौटने के बाद रोज बात करते थे। घटना से एक रात पहले भी उनकी बात हुई थी, जब वे पूरी तरह स्वस्थ थे। शनिवार को आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि वह अस्वस्थ हैं और शाम को स्थिति गंभीर बताई गई। रात 9 बजे उन्हें शहीद होने की सूचना मिली। शहीद उमेश साहू के मामा ने बताया कि उन्होंने कोटा जाकर 22 सितंबर 2009 में ड्यूटी जॉइन की थी। उनकी ट्रेनिंग सागर, जम्मू के अनंतनाग, हिमाचल प्रदेश, ग्वालियर (MP) और मेघालय में हुई थी, और हाल ही में वह लेह में ड्यूटी कर रहे थे। उनके दो बच्चे हैं, जिसमें 6 साल की बेटी और 3 साल का बेटा शामिल हैं।

97 गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान पर, छत्तीसगढ़ बना वन खेलकूद का बादशाह

रायपुर। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैम्पियन बना। समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने वीडियो संदेश में खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 गोल्ड, 44 सिल्वर, 33 कांस्य पदक के साथ कुल 731 प्वाइंट्स लेकर रिकॉर्ड जीत हासिल की और पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में ओलम्पिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर केरल ने 38 गोल्ड, 37 सिल्वर, ब्रोंज 27, कुल अंक 389 के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान मध्यप्रदेश ने 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 26 कांस्य पदक के साथ कुल अंक 363 प्राप्त किया। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खेल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास के लिए अहम होता है उन्होंने सभी खिलाड़ियों का बधाई दी। समारोह की अध्यक्षता कर रहे वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आयोजन की सफलता के लिए वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में उत्तराखंड के वनमंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आगामी अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता उत्तराखण्ड में किए जाने की घोषणा की। समारोह में नोडल ऑफिसर श्रीमती शालिनी रैना ने उत्तराखंड के वनमंत्री श्री सुबोध उनियाल को प्रतियोगिता के ध्वज का हस्तांतरण किया। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 1992 से हो रहा है और यह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता वनों के संरक्षण पर आधारित है और इसमें वनरक्षक से लेकर विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया। समारोह में वन बल प्रमुख श्री श्रीनिवास राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में इस खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने खेल भावना और मेहमान नवाज़ी की प्रशंसा की। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की संस्कृति, परम्परा और स्थानीय गीत-संगीत से प्रतिभागियों को रूबरू कराया गया। राज्य की संस्कृति और खान-पान की विशेषताएँ सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। समारोह में बॉलीवुड सिंगर सुवर्णा तिवारी के गीतों ने समां बांधा। इसके अलावा सुप्रसिद्ध बस्तर बैंड और छत्तीसगढ़ की लोकगाथा लोरिक चन्दा की शानदार प्रस्तुति दी गई। समापन समारोह में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा, केन्द्रीय वन महानिरीक्षक, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन श्री के.बी. सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विक्रम सिसोदिया सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मां-दो बेटी और बेटा गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-सक्ति में तंत्र-मंत्र के चक्कर में दो बेटों की हत्या

सक्ति. सक्ति जिले के ग्राम तांदुलडीह गांव में हुई दो भाइयों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने खुलासे किया है। इसमें मृतकों की मां, एक बेटे और दो बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के अंश मिले हैं। मामला हत्या का होने पर अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि यह घटना अंधविश्वास और तंत्र साधना से जुड़ी है। इसमें दोनों भाइयों को जानबूझकर मौत के घाट उतारा गया। मृतकों के ही परिवार के चार सदस्यों को आरोपी पाया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतकों की मां फिरीत बाई, बहन चंद्रिका, अमेरिका और भाई विकास ने इस कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। जांच में यह भी पाया गया कि दोनों भाइयों के शरीर में जहर के अंश थे और उनकी मौत दम घुटने से हुई। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर सदमे में हैं, क्योंकि तंत्र साधना के नाम पर परिवार के ही सदस्यों द्वारा अपने भाइयों की हत्या की बात सामने आई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी अंकिता शर्मा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के अंधविश्वास और तंत्र साधना से जुड़ी गतिविधियां न करें, यदि आसपास की किसी जगह पर ऐसी क्रियाएं हों तो पुलिस को सूचना दें, ताकि अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र पर रोक लगाई जा सके।

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों ट्रक कुचला, मौके पर मौत, एक घायल

 दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दंपति और उनकी 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई. जबकि उनकी एक बच्ची घायल हो गई . इस बात की जानकारी एक न्यूज को एक अधिकारी ने दी.  जिसके मुताबिक दुर्घटना सुबह कचांदुर-धौर मार्ग पर धौर गांव के पास हुई. अधिकारी ने बताया कि परिवार एक समारोह में शामिल होने के बाद घर जा रहा था, तभी सीमेंट से लदे एक ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में राजेश साहू (32), उनकी पत्नी रितु (28) और उनकी बड़ी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी दो साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है. घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया और उन्हें शांत करने के प्रयास जारी हैं.  

परिजनों में पसरा मातम, छत्तीसगढ़-सक्ति में महिला और दो युवतियों को अज्ञात वाहन ने कुचला

सक्ति. सक्ति जिले के ग्राम मुक्ताराज नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक ने दो युवती और एक महिला को ठोकर मारते हुए कुचला है। जिनकी मौके पर ही मौत हुई है,वही चालक वाहन को लेकर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका बिंदिया बरेठ उम्र 21 वर्ष  अपनी भाभी आकांक्षा बरेठ 22 वर्ष और सलहेली सीमा भैना 22 वर्ष जोकि तीनों आरक्षक भर्ती के लिए हर रोज सुबह दौड़ने के लिए गए हुए थे। आज रविवार की सुबह करीबन 5 बजे दौड़ने के बाद पैदल चल रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से तीनो को ठोकर मारी और कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। तीनो का शव सड़क किनारे पड़ा रहा घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे जहां रो-रोकर बुरा हाल है। बाराद्वार पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वही अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है चालक और वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में अधिकारी के आवास में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

सूरजपुर. सूरजपुर में एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी में बीते शाम एक अधिकारी के सुने आवास में दिनदहाड़े लाखों रुपए कैश समेत करीब 26 लाख रुपये के बेशकीमती जेवरात की चोरो के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया है। जिससे पुलिस सकते में आ गई है। उल्लेखनीय है कि बीते शाम भटगांव ऑफीसर कॉलोनी के C/17  दिनेश कुमार जो की क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में एटीओ के पदस्थ है। चोरी के घटना के संबंध में श्री कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर को पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम तय करने हेतु अपने गृह ग्राम पालीगंज पटना गए हुए थे। उन्होंने घर के बाहरी हिस्से की देखरेख करने के लिए तथा फूल पौधा में पानी देने के लिए अपने एक परिचित कॉलरी कर्मी को चाबी देकर गए थे। जो प्रतिदिन लाइट जलता था। साथ ही पौधों में पानी भी डालने का काम करता था। उसने बीते शाम फोन करके बताया कि शाम को जब वह लाइट जलाने तथा पौधों में पानी डालने के लिए गया तो देखा कि उनके घर के पीछे का दरवाजा को कोई काट करके तोड़ दिया है। जिसके बाद चोरी जैसी घटना की आशंका पर उस कर्मी ने खिड़कियों से जब झांक कर घर के अंदर देखा तो पता चला कि घर के सारे सामान बिखरे हुए हैं तथा अलमारी बहु खुले हुए है। उन्होंने अधिकारी दिनेश कुमार को इसकी सूचना दी। परिचित की सूचना पर आज जब वह पहुंचे हैं। तो उन्होंने पूरे घर को खोल कर देखा। अज्ञात चोरों ने कल दिन में घर में घुस करके पूजा घर मे रखी अलमारीयों,बेड रूम की अलमारीयों और दराज को तोड़ कर उसमे रखे सोना चांदी के लगभग 20 लाख के जेवर तथा 4 लाख कैश चुरा करके फरार हो गए। अधिकारी दिनेश कुमार के शिकायत पर भटगांव थाना मैं चोरी का मामला दर्ज करके विवेचना प्रारंभ की गई है तथा डॉग स्कवाड़ व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। इन सामनो में किये हाथ साफ 2 नग सोने का चैन, एक नग सोने का हार, 4 नग सोने की कँगन, एक नग सोने का मंगलसूत्र, एक नग मांग टीका, एक नग सोने का ब्रेसलेट, 2 नग अंगूठी, 6 नग कान का सेट, आधा किलो वजन का चांदी का कमर धनी दो नग पायल, लगभग 100 चांदी के सिक्के, कुछ कीमती घडी, कुछ कीमती साड़ियां वह रेबेन का चश्मा चुरा कर ले गए। दिनेश कुमार का कहना है कि सोने के गहने का वजन करीब 250 ग्राम होगा तथा चांदी के गहनों का वजन एक किलो के आसपास होगा। जिस क्वार्टर नंबर सी 17 में चोरी हुई है। उसकी एक क्वार्टर बाद ही सी 15 में भटगांव थाना प्रभारी जे एस कँवर रहते है तथा सामने तरफ भी पुलिस ऑफिसर का घर है। उसके पास भी दूसाहसी  चोरों ने दिनदहाड़े कतर से कटकर तथा चावल से तोड़ करके घर में प्रवेश करके चोरी कर लिए। चोरों ने इस तरह की चोरी अज्ञात चोरों ने 19 अक्टूबर को दिन में किसी समय दिनेश कुमार के सुने आवास के पीछे के दरवाजा को कटर मशीन से काट करके आँगन मे प्रवेश किया।फिर आँगन का लकड़ी का दरवाजा को सबाल से फोड़ दिया और घर मे प्रवेश कर गए और अलग अलग कमरे मे रखे अलमारियों को तोड़ कर या खोल कर उसमे रखा सारा जेवर और 4 लाख कैश चुरा कर पीछे के रास्ते फरार हो गए। अब तक के चोरी में बीते शाम भटगांव मे हुए सबसे बड़ी चोरी के मामले की जानकारी आने से लोग सकते मे है। जिस घर में चोरी हुई है उसके बगल में ही भटगांव थाना प्रभारी का आवास है तथा सामने भी पुलिस अधिकारी का आवास है। इसके बाद भी दिन दहाड़े लाखों की चोरी होने से लोग तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet