LATEST NEWS

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर जताई संतुष्टि

रायपुर, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार जिला प्रवास अंतर्गत कसडोल पहुंचकर शहीद संतराम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने अस्पताल में एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी को जल्द दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डीएमएफ मद से भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, ओपीडी, आईपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, डेंटल, फिजियोथिरेपी, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे कक्ष, ट्रामा सेन्टर, ऑफिस, एनआरसी का निरीक्षण किया एवं वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ को सेवा भावना से मरीजों की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए। बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 200 ओपीडी, 35 आईपीडी, हर माह 55 डिलीवरी, प्रतिदिन 350 जाँच, प्रतिदिन 35 दंत रोग उपचार तथा प्रतिदिन 25 फिजियोथिरेपी की जा रही है। अस्पताल में 3 विशेषज्ञ चिकित्सक, 5 चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 54 अधिकारी -कर्मचारी पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह पल मेरे लिए अविस्मरणीय, मैं यहां दोबारा आना चाहूंगी: ओलंपियन मनु भाकर

रायपुर, पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में 02 मेडल जीत कर इतिहास रचने वाली निशानेबाज एवं ओलंपिक विजेता मनु भाकर 27 वीं अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंची हैं। सुश्री मनु भाकर ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रसिद्ध बारनवापारा अभ्यारण्य में सपरिवार भ्रमण किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रसिद्ध बारनवापारा अभ्यारण्य में मनु भाकर ने अपने परिवार के साथ भ्रमण किया। उन्होंने बारनवापारा अभ्यारण्य के घने जंगलों एवं वन्यप्राणियों को स्वच्छंद विचरण करते देखकर प्रसन्नता जाहिर की और वन विभाग द्वारा वन्य जीवों और उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आते हुए, यह अब तक का सबसे अच्छा अनुभव रहा है, प्रकृति हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। वनों के संरक्षण के महत्व को जाना है। इस अभ्यारण्य में स्वच्छ और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र को बहुत अच्छी तरह से बनाए रखा गया है। यह मेरे लिए अविस्मरणीय है, मैं यहां दोबारा आना चाहूंगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री राजू अगसिमनी, मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त श्री मयंक अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार, बारनवापारा अभ्यारण्य अधीक्षक श्री आनंद कुदरया सहित बारनवापारा अभ्यारण्य के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

मुरूम से भरे हाइवा ने स्कूटी सवार युवती को लिया चपेट में, मौके पर हुई मौत

दुर्ग एक बार फिर हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया. पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है. घटना भिलाई के जुनवानी में आज दोपहर श्री शंकराचार्य कॉलेज के नजदीक हुई. मुरूम से भरे हाइवा ने स्कूटी सवार युवती को चपेट में ले लिया, जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची स्मृति नगर पुलिस टीम ने 112 की मदद से युवती का शव सुपेला अस्पताल के मर्च्युरी में पहुंचाया. बताया जा रहा है कि घटना के समय जुनवानी के ही दीनदयाल उपाध्याय कालोनी की रहने वाली 25 वर्षीय दिलप्रीत कौर स्कूटी में अपनी बहन के साथ जा रही थी, जिसे दुर्घटना में हल्की चोट आई है. घटना के बाद स्मृति नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच में जुट गई है. सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लापरवाही पूर्वक हाइवा चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है. बड़े सवाल का नहीं कोई जवाब हाइवा ने जिस सड़क पर युवती को अपने चपेट में लिया, वह ट्विनसिटी के सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है. सड़क के किनारे डीपीएस, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं. ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

रतनपुर, लोरमी, मुंगेली होते हुए नांदघाट और भाटापारा के मार्गों को संवारने की तैयारी

रायपुर. रतनपुर, लोरमी, मुंगेली होते हुए नांदघाट और भाटापारा मार्ग भी जल्द संवरने की तैयारी है. छत्तीसगढ़ की सड़क अधोसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और 2024-25 की केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 13 महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत 1,383 करोड़ है, के प्रस्तावों की मंजूरी का अनुरोध किया. इसके अलावा, श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए घोषणा का अनुरोध किया. सड़क परिवहन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए, मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा प्रस्तावित मार्गो पर विचार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया. श्री साहू ने सड़क परिवहन मंत्री के प्रति छत्तीसगढ़ में सड़क विकास पहलो को आगे बढ़ाने में निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, यह समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आवश्यक है और यह छत्तीसगढ़ की परिवर्तनकारी राह की नींव रखता है.

लिव इन रिलेशन में रहा तो महिला गुजारा भत्ता पाने की है हकदार: हाई कोर्ट

बिलासपुर शादीशुदा एक व्यक्ति ने सब कुछ छिपाकर एक महिला के लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रिलेशनशिप के दौरान एक बेटी का जन्म हुआ। तब तक उसने अपनी शादी, पत्नी और तीन बेटियों की जानकारी को छिपाए रखा। इसी बीच रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने कोर्ट में मामला दायर कर अपने और बच्चे के लिए गुजारा भत्ता देने की मांग की। मामले की सुनवाई के बाद ट्रायल कोर्ट ने महिला के आवेदन को स्वीकार करते हुए गुजारा भत्ता देने का आदेश जारी किया। ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनोती देते हुते पति ने हाई कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका पेश की थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपील को खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुते गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। क्या है मामला मनेंद्रगढ़ में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला के ट्रायल कोर्ट में मामला दायर कर बताया कि वर्ष 2015 में वन विभाग में कार्यरत राजेंद्र से उसकी शादी हुई थी। इससे उनकी बेटी हुई। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति हमेशा शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर उसने थाने में शिकायत की थी। इसी बीच घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम, 2005 की धारा 12 के तहत भरण पोषण के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया। मामले की सुनवाई के बाद सेशन कोर्ट ने अगस्त 2024 में महिला के पक्ष में आदेश जारी किया। हर महीने 6 हजार देने का आदेश मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने महिला को हर महीने 4 हजार और बेटी को हर महीने 2 हजार रुपए गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। इसके अलावा 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति राशि देने का आदेश कोर्ट ने दिया। इस राशि को पांच किस्तों में देने की छूट दी थी। लिव इन रिलेशनशिप में रहा, शादी नहीं की निचली अदालत के फैसले को चुनोती देते हुये कहा कि वह पहले से विवाहित है और तीन बच्चे हैं। उसकी और महिला की शादी ही नहीं हुई। चूंकि विवाह संबंध नहीं था, ऐसे में बच्चे के जन्म का कोई सवाल ही नहीं है। यह भी कहा है कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। शादी के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार कर ली है। महिला ने अपने जवाब में बताया कि उसने पहली शादी और तीन बच्चों की जानकारी नहीं दी। वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। मिलने वाला मानदेय बहुत कम है, इस रकम से वह अपने और बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती। कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी दोनों पक्षों को सुनने के बाद ट्रायल कोर्ट ने फैसले में कहा कि वे एक साथ रह रहे थे, जिससे बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची के पिता के तौर पर उसका नाम दर्ज है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता, लिहाज भरण पोषण की जिम्मेदारी भी उसकी है।

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 1405 किलो अवैध शराब और 14 सौ किलो लहान जप्त

बिलासपुर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. विभाग की टीम ने गनियारी क्षेत्र में सालों से संचालित अवैध शराब फैक्ट्री में छापेमारी कर 14 सौ किलो लहान जब्त किया है. साथ ही जमीन के नीचे छिपाकर रखे 1405 किलो देशी शराब बरामद किया गया. टीम ने गनियारी समेत तीन अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की गई है. तखतपुर वृत के बांधा, गनियारी में दबिश के दौरान 1405 किलोग्राम लहान जब्त किया गया. इसके अलावा करीब 260 लीटर से अधिक देशी के साथ ताजा शराब जब्त की गई है. टीम ने तीन प्रकरण दर्ज कर कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र के मोहंदी गोबरीपाट में 3 प्रकरण दर्ज कर 158 लीटर महुआ शराब जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आबकारी अधिकारी ने बताया कि बांधा तखतपुर में छानबीन के दौरान बिंदु लहरिया के ठिकाने से 105 लीटर महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया. आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2)59क क का प्रकरण दर्ज किया गया है। गनियारी में कृष्ण कुमार वर्मा के ठिकाने से आसबान विधि से तैयार किए जा रही अवैध शराब की फैक्ट्री को सील किया गया. मौके से पांच लीटर देशी ताजा मदिरा के अलावा 105 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया. आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(1) क, च का प्रकरण कायम हुआ है. इसके अलावा गनियारी स्थित वर्मा मोहल्ला स्थित कीचड़ और पानी से भरी डबरी में छिपाकर रखी गई 150 लीटर महुआ शराब को टीम ने बरामद कर लिया है. मौके से 900 किलोग्राम महुआ लहान लावारिस हालत में जब्त किया गया है. अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा का प्रकरण बनाया गया है. कोटा क्षेत्र के ग्राम मोहंदी गोबरीपाट में मदिरा विक्रेताओं के खिलाफ 3 प्रकरण कायम कर 158 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है. मामले में गणेश भास्कर, शैलेन्द्र भास्कर, डेविड भास्कर से 150 लीटर और राहुल भास्कर 8 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धाराओ के तहत कार्रवाई की जा रही है.

20 लाख की लूट: कंपनी के सुपरवाइजर ने दोस्त के साथ रची लूट झूठी कहानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के कमल विहार में 20 लाख लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कंपनी के सुपरवाइजर मनोज ध्रुव 32 वर्षीय निवासी फिंगेश्वर गरियाबंद और योगेंद्र कुमार भारती उर्फ बबलू निवासी भनसोज आरंग को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 18 लाख 54 हजार रुपये और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। योगेंद्र को व्यापार में नुकसान और कर्ज चुकाने के लिए दोनों ने लूट की झूठी कहानी रची थी। मनोज ने पूरे पैसे योगेंद्र को दे दिए थे। मनोज कुमार ध्रुव ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शाश्वत नगर बोरियाखुर्द रायपुर में रहता है। सेक्टर 15 कमल विहार रायपुर में सांई फ्यूल्स एवं इस्कान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। वह रियल स्टेट कंपनी का 20 लाख रुपये घर से 17 अक्टूबर को ऑफिस के सीए अनुज अग्रवाल ने मंगाने पर बैग में भरकर घर से ऑफिस निकला था। वहीं अपनी बाइक से सुबह करीबन 10.15 बजे केपीएस स्कूल और कमल विहार मेन गेट के पास पहुंचा था कि पीछे से एक मोटर साइकल में सवार दो व्यक्ति आकर उसका पैसे से भरा बैग और मोबाइल लूट कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद मामले की जांच शुरू की। दिनदहाड़े लूट की वारदत पर थाना और क्राइम की टीम पतासाजी में जुट गई। मनोज से पूछताछ करने पर वह बार-बार बयान बदल रहा था। टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस को शक हुआ तो उसे पुनः घटना स्थल का सीन रिक्रिएट कराया गया और उसके बयान और सीन रि-क्रिएशन में अलग मिला। जिसके आधार पर कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने योगेन्द्र कुमार भारती उर्फ बबलू के साथ मिलकर रकम गबन करने की योजना बनाकर लूट की उक्त झूठी घटना को कारित करना स्वीकार किया। योगेंद्र को पता था कि मनोज के पास रहते हैं पैसे मनोज और योगेंद्र दोनों ही बेहद करीबी दोस्त हैं। योगेन्द्र ने मनोज को व्यापार में नुकसान होने के कारण पैसे की आवश्यकता होना बताया था। जिस पर आरोपी योगेन्द्र भारती के कहने पर मनोज ने उसकी सहायता करने कंपनी के उसके पास रखे 20 लाख को लूटने की योजना बनाई। घटना को योजना अनुसार अपने ऑफिस के रकम को अपने घर से दोपहिया बाइक में लेकर निकला और घटना स्थल पास अपने साथी योगेंद्र को बुलाकर पैसे से भरे बैग और उसमें अपना मोबाइल फोन बंद कर दे दिया। इसके बाद लूट की झूठी मनगंढ़त कहानी रच डाली।

हसदेव नदी में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए दो युवक बहे, खोजबीन जारी

जांजगीर-चांपा जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पिकनिक मनाने आए दो युवक हसदेव नदी में बह गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नहा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और युवकों की खोजबीन जारी है। जानकारी के अनुसार, युवकों की पहचान अकलतरा थाना क्षेत्र के कापन गांव निवासी लिखेश पटेल (22) और सूखेद्र बरेठ (22) के रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। स्थानीय युवक और पंतोरा पुलिस की टीम SDRF के साथ डूबे युवकों की तलाश में जुटी है, लेकिन पानी की गहराई और अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान फिलहाल रोक दिया गया है। सूखेद्र का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे दोस्त घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूखेद्र बरेठ का एक दिन पहले जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ देवरी पिकनिक स्पॉट पर आया था। पिकनिक के दौरान लिखेश और सूखेद्र हसदेव नदी में नहाने चले गए, जिसके बाद से वे दोनों लापता हो गए। उनके साथियों ने जब दोनों को लंबे समय तक नहीं देखा, तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पहले भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं देवरी पिकनिक स्पॉट को जिला प्रशासन ने पहले ही डेंजर जोन घोषित कर रखा है और यहां गहरे पानी में नहाने से बचने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। हसदेव नदी की गहराई में फंसने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और इस बार भी सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण यह दुखद घटना घटी है।

अधिकारी का नक्सल क्षेत्र में ट्रांसफर, हाई कोर्ट ने आदेश पर लगाई रोक

बिलासपुर रिटायरमेंट में 1 साल 8 माह बचे होने के बावजूद अधिकारी का नक्सल क्षेत्र में ट्रांसफर कर दिया गया. आदेश के खिलाफ अधिकारी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने ट्रांसफर पर रोक लगा दी है. दुर्ग स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रशिक्षण अधीक्षक के पद पर पदस्थ रायपुर निवासी सरोज वर्मा का ट्रांसफर विभाग ने घोर अनुसूचित एवं नक्सली जिला बीजापुर कर दिया था. इस आदेश को चुनौती देते हुए सरोज वर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की. मामले की सुनवाई के दौरान अधिकारी की ओर से तर्क दिया गया कि छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार 55 वर्ष से अधिक की उम्र पार चुके शासकीय सेवक को घोर अनुसूचित जिले में पदस्थ नहीं किया जाएगा. याचिकाकर्ता की उम्र 60 वर्ष एवं 4 माह होने के बावजूद उनका स्थानांतरण घोर अनुसूचित-नक्सली जिला बीजापुर कर दिया गया, जो पॉलिसी का उल्लंघन है. अधिकारी की ओर से साथ में यह तर्क दिया गया कि उन्हें मिर्गी की बीमारी है, और उनके रिटायरमेन्ट को सिर्फ 1 वर्ष 8 माह शेष है, ऐसे में घोर अनुसूचित-नक्सली जिला बीजापुर में ज्वाइन करने से याचिकाकर्ता को परेशानी होगी. हाई कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए याचिकाकर्ता के स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है.

कांग्रेस ने किया कार्यकर्ता सम्मेल को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने को हैं. भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किया है. भाजपा इस उपचुनाव को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है, तो वहीं कांग्रेस ने आज प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेल का आयोजन किया है, जिसमें प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा. इस सम्मेलन को लेकर खेल एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव में उनको (कांग्रेस) डर था, उनको प्रत्याशी नहीं मिल रहा था, वैसे ही दक्षिण में प्रत्याशी किसको बनाये, ये उनके लिए मुश्किल है. उन्होंने आगे कहा कि आगामी रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी कांग्रेस की हार होगी और नगर निगम व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हार होगी. उन्होंने पूर्व सांसद सुनील सोनी को दक्षिण से प्रत्याशित घोषित करने को लेकर कहा- सुनील सोनी महापौर रहे हैं वरिष्ट नेता हैं. सांसद भी रहे हैं, अच्छे नेता है और दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी बनाये गए हैं. मैं उनको बधाई देता हूं. पार्टी में प्रत्याशी नहीं पार्टी चुनाव लड़ता है, कमल का फूल चुनाव लड़ता है. वहीं बीजेपी पार्टी में दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी में बगावत जैसी बात नहीं है, दावेदार कई होंगे पर प्रत्याशी एक ही होता है. सब तन मन लगाकार काम करते है. बीजेपी में संगठन चुनाव को लेकर भी मंत्री वर्मा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सदस्यता महाभियान चल रही है. अभी सक्रिय सदस्य बनाने के लिए भी अभियान शुरू हो गया है. संगठन के लिए फिर से चुनाव होगा. कांग्रेस के बयान पर किया पलटवार छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज एयरपोर्ट का लोकार्पण किया जाना है. इसे लेकर कांग्रेस के बयान पर मंत्री वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग कुछ भी बोल सकते हैं. देश के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में तरक्की हुई है. पहले 74 एयरपोर्ट था, अब 250 हो गए है. 2018 तक हमने जितना काम किया था, उनका उद्घाटन ही किया है. इन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया है.

पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से 2 क्विंटल गांजा जब्त

रायपुर छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें आधी रात लग्जरी गाड़ियों में गांजे की तस्करी कर रहे एक हाईप्रोफाइल तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लग्‍जरी गाड़ियों से करीब 2 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपए आंकी जा रही है। मंदिर हसौद थाना पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में संलिप्त तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया, जिसमें तस्करों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। गिरफ्तार किए गए तस्कर का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि तस्कर रात के समय इन लग्जरी वाहनों का उपयोग करते थे ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें, लेकिन गुप्त सूचना के चलते पुलिस ने उन्हें पकड़ने में सफलता पाई। इस मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करों के अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है और इस मामले में जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मारे जाएंगे। पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करने की बात कही है। यह कार्रवाई राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। रायपुर पुलिस का कहना है कि वे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे।

महादेव सट्टा एप: सौरभ चंद्राकर को दुबई से भारत लाने की प्रक्रिया तेज, भारतीय दूतावास भेजा जाएगा डोजियर

रायपुर दुबई में गिरफ्तार महादेव एप के संचालक सौरभ चंद्राकर को भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के लिए ईडी मुख्यालय समेत केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को डोजियर (दस्तावेज) सौंप दिया है। 21 अक्टूबर को विदेश मंत्रालय के माध्यम से डोजियर को दुबई स्थित भारतीय दूतावास को सौंपे जाने की समय सीमा तय की गई है। उसके बाद, वहां की सरकार की सहमति मिलने पर दुबई की अदालत में डोजियर पेश कर सुनवाई की जाएगी, जिसके बाद ही सौरभ के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होगी। दुबई की अदालत के फैसले पर ही सौरभ को छत्तीसगढ़ लाने का रास्ता साफ होगा। सौरभ चंद्राकर और उनके सहयोगी रवि उप्पल, जो महादेव एप सट्टेबाजी घोटाले में शामिल हैं, जो 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है, घटना के सामने आने के बाद से दुबई में ही हैं। ईडी के सूत्रों ने बताया कि प्रत्यर्पण की कार्रवाई के लिए यूएई की अदालत से सौरभ चंद्राकर को भारत लाने का निवेदन किया गया है, जिसमें बताया गया है कि रायपुर की पीएलएमए की विशेष अदालत ने उनके खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही, सौरभ पर मनी लॉंड्रिंग से संबंधित संज्ञेय (कॉग्निजेबल) और गैर-जमानती अपराध भी दर्ज है। प्रत्यर्पण संधि के अनुसार होगा फैसला दुबई अदालत में सुनवाई के दौरान सौरभ चंद्राकर को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अदालत यह तय करेगी कि सौरभ को भारत भेजा जाना है या नहीं और अगर भेजा जाना है, तो किन शर्तों पर। ये शर्तें भारत और यूएई के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुसार होंगी। इस मामले में विधिक पहलू बचा हुआ है और इसके अनुकूल होने के बाद ही सौरभ को भारत लाने की उम्मीद की जा सकती है। यूएई के साथ भारत की जो संधि है, उसके तहत मनी लॉंड्रिंग के अपराध में करीब सात साल की सजा है, जिसके लिए प्रत्यर्पण किया जा सकता है। अरबी और अंग्रेजी में तैयार किया गया डोजियर ईडी के सूत्रों के अनुसार, सौरभ चंद्राकर के अपराध संबंधी सभी दस्तावेजों का अरबी में अनुवाद किया गया है। इसमें विशेष न्यायाधीश के हस्ताक्षर भी हैं। छत्तीसगढ़ में कई आदेश पत्र हिंदी में होते हैं, इसलिए डोजियर को अंग्रेजी और अरबी दोनों भाषाओं में तैयार किया गया है। इसे ईडी के मुख्यालय को सौंप दिया गया है। अब हाई कमीशन आगे की कार्रवाई कर रहा है। सौरभ को भारत लाने में कितना समय लगेगा, इस बारे में ईडी के आधिकारिक सूत्र स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि यूएई में सभी दस्तावेज जाने के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी। वहां की अदालत तय करेगी कि कितनी तेजी से सुनवाई की जाए और क्या फैसला दिया जाए। आरोपित को भी अपना जवाब पेश करने का मौका दिया जाएगा।

धमतरी में दो बच्चों की मौत मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा

रायपुर धमतरी में मार्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों की हाइवा के कुचले जाने से हुई मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदना जताई है. उन्होंने ट्वीट कर बच्चों के निधन की खबर को अत्यंत दुखद बताते हुए मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर कहा कि धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है. इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ. बता दें कि धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों – योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव को रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया था, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर अपना विरोध जताया था. ग्रामीणों को मनाने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे थे.

पांच साल से 100 करोड़ के फ्राड में फरार चल रहे बीएसआर हॉस्पिटल के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग भिलाई के नेहरू नगर में पूर्व में संचालित बीएसआर हॉस्पिटल के संचालक और नामी शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. एमके खंडूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उन्हें कोलकाता से लेकर दुर्ग पहुंच है. डॉ. खंडूजा शहर के लोगों से लगभग 100 करोड़ की धोखाधड़ी कर पिछले 5 साल से फरार थे. डॉ. एमके खंडूजा के खिलाफ सुपेला थाने की स्मृति नगर चौकी में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं. मामले की जांच के दौरान पुलिस को डॉ. खंडूजा के कोलकाता पश्चिम बंगाल में छिपकर रहने की सूचना मिली. इस पर एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर उप निरीक्षक वरुण देवता और प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम को कोलकाता के लिए रवाना किया गया. पुलिस की टीम ने कोलकाता जाकर शनिवार को डॉ. खंडूजा को गिरफ्तार कर दुर्ग पहुंच चुकी है. पुलिस का कहना है कि खंडूजा ने कई लोगों से करोड़ रुपए का गबन किया है, जिसकी शिकायत पुलिस को मिली है. बता दें कि डॉ. खंडूजा पहले बीएसपी में डॉक्टर थे. उसके बाद वहां नौकरी छोड़कर उन्होंने खुद का बीएसआर हॉस्पिटल शुरू किया था. हॉस्पिटल मैनेजमेंट में गड़बड़ी की वजह से डॉ. खंडूजा पर कर्ज बढ़ता गया, यहां तक अस्पताल के डॉक्टरों और स्टॉफ का वेतन रुक गया. इसके अलावा उनके ऊपर बैंक का भी बड़ा लोन था. बैंक का लोन पटाने के लिए उन्होंने शहर के नामी लोगों को धोखे में रखकर पैसे लिए. वहीं हॉस्पिटल को मनोज अग्रवाल के अलावा आशीष मित्तल और सुमन मित्तल को बेच दिया. इसके बाद बैंक का लोन जमा किया और भिलाई छोड़कर फरार हो गए. उनका बेटा रोहितास खंडूजा और पत्नी अस्पताल के डायरेक्टर थे, जो अभी भी यहीं रह रहे हैं.

मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल रुप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने जा रहे लोकार्पण

सरगुजा छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा अब हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल रुप से लोकार्पण करने जा रहे है। लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम शुरू हो चुका है, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका एयरपोर्ट पहुंच चुके है। जहां उनका जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। बता दें कि राज्यपाल डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओ.पी. चौधरी भी अंबिकापुर पहुंचे। इसके अलावा आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संयुक्त सचिव संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे। 80 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ मां महामाया एयरपोर्ट मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर में लगभग 80 करोड़ की लागत से कार्य किए गए हैं। दरिमा हवाई पट्टी का निर्माण वर्ष 1950 में हुआ था, इसे प्रारंभिक दौर में डब्ल्यूबीएम सतह से निर्मित किया गया था, जिसकी लंबाई 1200 मीटर थी। यह हवाई पट्टी अम्बिकापुर शहर से 13 किमी की दूरी पर दरिमा ग्राम में निर्मित है। इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 365 एकड़ है और यह हवाई पटटी समुद्र तल से 1924 फीट ऊंचाई में स्थित है। हवाई अड्डे के विकास के लिए 46.27 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को जारी की गई, जिसके तहत लोक निर्माण विभाग के ने दिसंबर 2021 से उन्नयन कार्य तीन सीव्हीएफआर के अनुरूप शुरू किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से अप्रैल 2023 को कार्य को पूर्ण कराकर लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया, जिसके तहत डीजीसीए ने मई 2023 को निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पूर्ण औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए डीजीसीए ने 15 मार्च 2024 को एरोड्रम लाईसेंस जारी किया। रनवे को लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया। रनवे की लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया। रनवे के मजबूतीकरण के लिए पीसीएन को बढ़ाकर 25 किया गया जिसे एटीआर 72 के अनुरूप किया गया। नये एपरोन को 110×127 मीटर का बनाया गया, जो कि एक साथ दो एटीआर 72 हवाई जहाज को खड़ा करने के लिए उपयुक्त है। इसके साथ आईसोलेशन वे, दोनों तरफ आरईएसए एवं 25×150 मीटर के दो टैक्सी-वे का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पैरीमीटर रोड एवं अन्य एप्रोच रोड का डामरीकरण कार्य कराया गया। पूर्ण क्षेत्रफल लगभग 8 कि.मी. की लम्बाई में बाउण्ड्रीवाल की ऊंचाई 1.5 मीटर से बढ़ाकर 3.2 मीटर की गई। सारे आंतरिक मार्गों का डामरीकरण एवं रोड फर्नीचरिंग एवं मार्किंग का कार्य कराया गया। टर्मिनल भवन का उन्नयनीकरण 20 यात्रियों से बढ़कर 72 यात्रियों के अनुरूप किया गया। एटीसी ऑफिस, एमईटी ऑफिस, एसीसीआर रूम, फायर स्टोर, इलेक्ट्रीकल पैनल रूम अन्य अधोसंरचना के कार्य कराये गये हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet