LATEST NEWS

चावल बांटते समय वारदात, छत्तीसगढ़-बीजापुर में कांग्रेस नेता पर नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

बीजापुर. नक्सलियों ने उसूर में एक कांग्रेस नेता व सोसाइटी संचालक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण मालूम नहीं पड़ा है, लेकिन कुछ समय पहले नक्सलियों द्वारा कांग्रेस नेता को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मारुड़ बाका निवासी पूर्व सरपंच, उसूर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री व सोसाइटी संचालक तिरुपति भंडारी (35) शनिवार की शाम उसूर में टेकमेटला मार्ग पर स्थित सोसाइटी में चावल बांट रहे थे। इसी दौरान पांच से छह नक्सली सादे वेशभूषा में आये और तिरुपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने तिरुपति की हत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि नक्सलियों द्वारा उसे पहले धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या

जगदलपुर. बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिड़पाल ताडिमपारा में दो अज्ञात लोगों ने एक ग्रामीण की उसके घर 200 ले जाकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डेढ़ माह बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या करने वाले में सगा चाचा भी शामिल था, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। हत्या की मुख्य वजह जादू-टोना के शक को बताया गया है।बारसूर थाना प्रभारी संजय उरसा ने बताया कि 27 अगस्त की रात को जयराम मुचाकी अपनी पत्नी के साथ घर में बैठा हुआ था, तभी दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घर आये और किसी का घर दिखाने के नाम पर अपने साथ लेकर निकले और 200 मीटर की दूरी पर जयराम के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही बारसूर पुलिस के साथ ही टीम तैयार कर मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की। जांच के दौरान पर ढेड़ माह के बाद पुलिस को दो लोगों के खिलाफ कुछ सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर जब पूछताछ की। एक मृतक का सगा चाचा बुधराम मुचाकी व शिवराम कश्यप ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि जयराम के द्वारा जादू टोना के चलते गांव के चैतराम मुचाकी, माटे व सन्नू की मौत हो गई थी। इसके बाद सभी को लगा कि जयराम के द्वारा किये जा रहे जादू टोना के चलते उनकी मौत हो गई, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान झरने में गिरे, छत्तीसगढ़-पेंड्रा में जीजा-साले की मौत

पेंड्रा. पेंड्रा में आज एक हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई है। दोनो अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे। उसके बाद ठाड़ पथरा गांव में स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में नहाने गए, जहां पर पैर फिसल जाने के कारण दोनों झरने में गिर गए। झरने में गिरने से दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शव को बाहर निकलवाकर जांच में जुटी है। गौरेला ठाड़पथरा गांव स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट का है, जहां पर ठाड़पथरा के रहने वाले प्रकाश यादव का साला पिंड रखी गांव उदयपुर सरगुजा निवासी बाल केशव यादव अपनी दीदी जीजा के घर तीन दिन पहले घुमने के लिए आया हुआ था। आज जीजा प्रकाश और साला बाल केशव यादव सुबह घर से अमरकंटक जाने को निकले थे। इसके बाद अमरकंटक से वापस आकर दोनों जीजा-साले ठाड़ पथरा के पिकनिक स्पॉट माई का मड़वा पहुंचे और वहां पर दोनों नहाने के लिए झरने में उतरे ही थे कि अचानक दोनों हादसे का शिकार हो गए और झरने के नीचे बने कुंड में जा गिरे। इसके बाद वापस नहीं निकल पाए। माई के मड़वा के आसपास के लोगों की नजर जैसे ही उन पर पड़ी वे लोग अपनी ओर से प्रयास कर उन्हें गहरे कुंड से निकालने की कोशिश की, पर जब दोनो का कहीं कोई पता नहीं चला तो मामले की जानकारी गौरेला पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से काफी मसक्कत के बाद दोनों शव को झरने के नीचे बने कुंड से निकलवा लिया है। शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकाश यादव की उम्र महज 22 साल है तो मृतक साला बाल केशव यादव की उम्र 20 साल है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मामले में थाना प्रभारी गौरेला शानिप रात्रे का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों के शवों को गहरे कुंड से निकाल लिया गया।

कुएं में धक्का देने से युवती की मौत, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में प्रेमिका को बुलाकर पीटा

सूरजपुर. विश्रामपुर थाना क्षेत्र में युवक ने कुएं में धक्का देकर अपनी अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी, जिससे नाराज होकर प्रेमी ने कुएं में धकेल दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कलश यात्रा में शामिल होने 19 वर्षीय पूजा सिंह अपने रिश्तेदार उर्मिला के साथ ग्राम पंचायत रामनगर के अडरापारा पहुंची थी। जिसके बाद शाम करीब पांच बजे पूजा सिंह के प्रेमी धौरापारा निवासी महेंद्र सिंह (20) ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। पूजा सिंह जब अपनी रिश्तेदार उर्मिला के साथ प्रेमी के घर पहुंची तो महेंद्र सिंह ने उससे मारपीट की। इसके बाद पूजा और उर्मिला को बाइक पर बैठाकर उसके घर ले जाकर पहुंचा दिया। रात करीब आठ बजे प्रेमी महेंद्र सिंह फिर से पूजा सिंह के घर पहुंचा। उसे घर से बाहर बुलाकर फिर से मारपीट की। इस दौरान वहां आरोपी के पिता सूबे सिंह और भाई सत्येंद्र सिंह भी मौजूद थे। मारपीट के बाद प्रेमी महेंद्र सिंह, उसके पिता और भाई ने मिलकर पूजा को कुएं में धकेल दिया। रात करीब आठ बजे जब पूजा के पिता रामजलिंधर घर लौटे तो उन्हें पूजा की मां मानकुंवर ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। शुक्रवार को एएसपी सूरजपुर संतोष महतो के साथ पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने पूजा सिंह के शव को कुएं से निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि युवक और युवती के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। मामले में आरोपी प्रेमी समेत उसके पिता और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका और उसके प्रेमी का मोबाइल जब्त किया है। मामले की जांच की जा रही है।

कट्टर संघी और एक बार रह चुके हैं संसद, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण से बीजेपी के सुनील सोनी होंगे प्रत्याशी

रायपुर. बीजेपी ने सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वे रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ेंगे। सोनी रायपुर के पूर्व सांसद रह चुके हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में उनका टिकट काटकर वरिष्ठ बीजेपी नेता और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर सांसदी का टिकट दिया था। जिसमें वो विजयी रहे। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें विधायक का टिकट मिलने पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं। सोनी अग्रवाल के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसलिये ये पूरी तरह से कहा जा सकता है कि पार्टी ने उनके पसंद के उम्मीदवार का ख्याल रखा है। क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रह चुके हैं। उसके बाद इस बार के लोकसभा चुनाव में सांसद बने। जानें सुनील सोनी का सियासी सफर – पहली बार रायपुर जिले की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुनील सोनी चुनावी ताल ठोकेंगे। वो ओबीसी वर्ग से आते हैं। सोनी साल 2019 से 2024 (लोकसभा चुनाव होने तक) रायपुर के सांसद रह चुके हैं। सोनी आरएसएस पृष्ठभूमि से आते हैं, इसलिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी उनकी पकड़ मानी जाती है। उनका जन्म 28 नवंबर 1961 में हुआ था। उनके पिता भी संघ से जुडे़ थे। एबीवीपी नेता के रूप में की राजनीति की शुरूआत। वो दुर्गा कॉलेज रायपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। इसके बाद पहली बार रायपुर से पार्षद बने। साल 2003 से 2010 तक दो बार रायपुर के मेयर रहे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद बने। सांसद बृजमोहन ने दी बधाई सुनील सोनी का नाम घोषित किए जाने पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोनी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। लगे हाथ ही रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर जनता से उन्हें जिताने की अपील भी की है। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में उप चुनाव 13 नवंबर 2024 को होगा। वहीं 23 नवंबर 2024 को परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर,  उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव होगा। यहां पर 13 नवंबर को उप चुनाव होगा। 23 नवंबर को मतगणना होगी। बीजेपी ने बुलाई थी बैठक रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने हाल ही में अपने नेताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें कई संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया। बैठक में सुनील सोनी का नाम सबसे पहले चल रहा था। इसके बाद संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, मीनल चौबे, नंदन जैन और सुभाष तिवारी जैसे सीनियर नेताओं के नामों पर चर्चा हुई थी। इनमें सुनील सोनी के नाम पर मुहर लगाई गई है। उम्मीदवारों के चयन में जातिगत समीकरण और जीतने की संभावनाओं पर भी फोकस किया गया है। सांसद बनने पर बृजमोहन ने दिथा था इस्तीफा विधानसभा चुनाव 2023 में रायपुर दक्षिण सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्हें स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें सांसद का टिकट मिलने पर वो रायपुर के सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने अभी तक नहीं की प्रत्याशी घोषित दूसरी ओर कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किये हैं। वो कभी भी इस सीट पर चुनाव नहीं जीत पाई, लेकिन इस बार पार्टी ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस कार्य के लिए कांग्रेस ने नौ सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। इसमें 6 पूर्व मंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस कमेटी में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, मोहन मरकाम, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू और पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा शामिल हैं। अब देखने वाली सबसे बड़ी और खास बात ये है कि रायपुर दक्षिण सीट पर भाजपा को सीट बनाए रखने की चुनौती है , तो वहीं कांग्रेस हर हाल में इस सीट को जीत कर अपना कब्जा जमाना चाहती है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उप चुनाव 2024: फैक्ट फाइल – 0- उप चुनाव- 13 नवंबर 0- मतगणना- 23 नवंबर 0- नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 0- नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

ठेकेदार पर अनदेखी का आरोप, छत्तीसगढ़-भिलाई इस्पात संयत्र प्रबंधन और निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ उतरे 500 मजदूर

बालोद. जिले के लौहनगरी के नाम से पहचान बनाने वाले दल्लीराजहरा में भिलाई इस्पात संयत्र अंतर्गत नवनिर्मित पैलेट एंड पावर प्लांट के मजदूरों ने बीएसपी प्रबंधन और निर्माणाधीन कंपनी जगन्नाथ पैलेट एंड पावर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं मजदूर निर्माण कार्य को बंदकर प्लांट के सामने धरने पर बैठ गए हैं। पूरे मामले को लेकर आंदोलन कर रहे मजदूरों कि मानें तो जगन्नाथ पैलेट प्लांट कम्पनी के प्रबंधन द्वारा लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूरों को श्रम कानून के तहत निर्धारित छह घंटे के बजाय आठ घंटे काम लिया जाता है। यही नहीं कंपनी द्वारा यहां काम कर रहे मजदूरों के सुरक्षा को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है और इसी के चलते बीते दिनों दो मजदूर लोमेश्वर मसीह एवं योगेश बारेझर करीब 60 फ़ीट की ऊंचाई पर काम करते समय नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद भी प्रबंधन द्वारा घायल मजदूरों को समुचित इलाज सुविधा उपलब्ध नही करने के चलते मजदूरों द्वारा अपने साथियों का इलाज दल्लीराजहरा के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मजदूर सुरेंद्र कुमार बंसोड़े ने बताया कि एक मजदूर का हड्डी टूट गया है, और एक का पैर के घुटने की हड्डी टूट गई है। तहसीलदार, टीआई भी धमकी देकर गए है। न ही प्रशासन और न ही बीएसपी मैनेजमेंट मजदूरो का साथ दे रहा हैं। सेफ्टी रूल्स रेगुलेशन की अनदेखी संबंधित ठेकेदार के द्वारा सेफ्टी रूल्स रेगुलेशन की अनदेखी की जा रही है, सुरक्षा मानकों के नाम पर सिर्फ मजदूरो की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा हैं, जिसमें बीएसपी प्रबंधन भी कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है और न किसी प्रकार की कार्यवाही। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि बीएसपी प्रबंधन की ठेकेदार से मिलीभगत हैं। बिना सेफ्टी बेल्ट के मजदूर ऊंचाई पर काम कर रहे हैं। जिसके कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं। करोड़ों की लागत से बन रहे प्लांट में काम कर रहे मजूदरों की सुरक्षा का जिम्मा ठेकेदार व बीएसपी प्रबंधन का है। लेकिन उन्हें मजदूरों की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। इतने दिनों से माइंस के अंदर काम कर रहे किसी भी मजदूर का गेट पास नहीं बनाया गया है। कलेक्ट्रेट जनदर्शन में ग्रामीण मजदूर कर चुके हैं शिकायत आपको बता दे एक माह पूर्व ही इस कंपनी में कार्यरत क्षेत्र मजदूर के जिसमे धोबेदंड के आश्रित ग्राम कोडेकसा, झीकाटोला, दर्रेकसा और कुंजामटोला के ग्रामीणों ने बालोद कलेक्ट्रेट में कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत किया था। जिसमे कम्पनी पर यहां काम कर रहे ग्रामीण मजदूरों को गेट पास ट्रेनिंग उपलब्ध नही करने की शिकायत की गई थी। जिसके चलते इन मजदूरों को समुचित सुविधा नही मिल पा रही हैं। वही हाल ही में हुए हादसे ने मजदूरों के शिकायत पर मुहर लगा दी। वही मामले को लेकर जब मीडिया द्वारा कम्पनी के प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया तो प्रबंधक ने मीडिया से मिलने से ही मना कर दिया गया। बहरहाल मजदूरों का यह आंदोलन आगे क्या रुख इख्तियार करती है, यह देखना होगा। बीएसपी के अफसरों को देखने तक की फुर्सत नहीं कार्यरत ग्रामीण मजदूरो को सुरक्षा ट्रेनिंग नहीं दी गई हैं। ए-फार्म रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। मजदूरों से 8 की जगह 12 घंटे काम लिया जा रहा है। इस दौरान बीएसपी प्रबंधन का अड़ियल रवैय्या सामने आया है। और यह आज की बात नहीं है, बीएसपी प्रबंधन के द्वारा लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूरों को दी जाने वाली सुविधाएं से उन्हें वंचित किया जा रहा है। बीएसपी प्रबंधन ठेकेदारों से मिलीभगत कर मजदूरो का अहित में करने में लगा हुआ है। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा है कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है, 60 फीट ऊंचाई में मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए काम कर रहे है। इसे देखने बीएसपी के अधिकारियों को फुर्सत नहीं है। मनमानी के विरोध में 500 मजदूर धरने पर बैठ गए ठेकेदार की मनमानी व अधिकारियों की अनदेखी के चलते विरोध में गुरुवार से लगभग 400 मजदूर धरने पर बैठ गए। यह सिलसिला शनिवार तक अनवरत जारी रहा। मजदूर सुरेंद्र कुमार हंसर, नमन बंसोड़े, विकास कुमार साहू का कहना है कि मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहा है। सुरक्षा ट्रेनिंग नहीं कराया गया है। वेतन भुगतान कर मस्टर रोल में हस्ताक्षर नहीं कराया जाता है। मजदूरो की माने तो जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मजदूरो ने आगे बताया कि उन्हें धोखे में रखकर काम करवाया जा रहा है, प्लांट बता फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। न आज तलक रजिस्ट्रेशन हुआ है।

पुलिस-सरकार की नीति पर बढ़ा भरोसा, छत्तीसगढ़-सुकमा में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा. सुकमा जिले में सक्रिय दो नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया। नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा एवं 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 208 कोबरा वाहिनी के आसूचना शाखा के कार्मिकों की विशेष भूमिका रही है। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय दो नक्सली सदस्यों क्रमश 1. ओयाम हुंगा पिता ओयाम पाण्डू (कामावरम आरपीसी. सेक्शन डिप्टी कमाण्डर) उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0), 2.पोड़ियम जम्पू उर्फ गंपू पिता बदरा (मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 22 वर्ष जाति दोरला निवासी मेहता, पटेलपारा थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0)। नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में रेमताराम, डिप्टी कमाण्डेन्ट 50 वाहिनी सीआरपीएफ, निरीक्षक रोषन सिंह राजपूत, प्रभारी नक्सल सेल सुकमा एवं निरीक्षक अनिल कुमार, 208 कोबरा वाहिनी के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये है। नक्सली ओयम हुंगा पिता पाण्डू को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 208 कोबरा वाहिनी के आसूचना शाखा एवं नक्सली पोड़ियम जम्पू उर्फ गंपू पिता बदरा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोन्टा, 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा के कार्मिकों की विशेष भूमिका रही है। उक्त नक्सली सदस्यों द्वारा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी करना, पुलिस पार्टी पर हमला करना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, आम जनताओं से लूट-पाट करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध नक्सली बेनर, पोस्टर, पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं। उक्त दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

कई लोगों को पकड़कर फोन-सिम कार्ड किए जब्त, छत्तीसगढ़-बीजापुर के नक्सल प्रभावित गांव में पहुंची एनआईए

बीजापुर. नक्सल गतिविधियों पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने शनिवार को बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर छापा मारा। गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार गांव में  छापेमारी हुई है। जहां टीम ने कई मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया है। बीजापुर पुलिस के अफसरों की मदद से एनआईए की टीम पहुंची थी। पालनार गांव से टीम ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। नक्सल गतिविधियों पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने शनिवार को बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर छापा मारा। गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार गांव में  छापेमारी हुई है। जहां टीम ने कई मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया है।

विश्व के सबसे लंबे उत्सव की 800 वर्ष पुरानी परंपरा, छत्तीसगढ़ में 77 दिन चला बस्तर का दशहरा

बस्तर. बस्तर दशहरा 77 दिन चलने के बाद समाप्त हो गया है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव माना जाना है और इस दशहरे की परंपरा 800 साल पुरानी है। कल बस्तर दशहरा के तत्वाधान में बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला के अवसर पर लालबाग मैदान में शानदार आयोजन हुआ। यहां दायरा बैंड ने अपने गीत “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” की प्रस्तुति से पूरे दर्शक वर्ग को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड की मधुर धुनों और स्थानीयता की झलक ने लोगों के दिलों को छू लिया और बस्तर की अद्वितीय संस्कृति और सुंदरता को सराहा।  कार्यक्रम में बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की महिमा को गीतों के माध्यम से जीवंत किया गया, जिसने दर्शकों को खास तौर पर भावविभोर कर दिया। इस बैंड में मुंबई के कलाकारों के साथ बादल अकादमी और बस्तर के स्थानीय कलाकार भी शामिल हैं। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया और बैंड की धुन में ख़ुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। कार्यक्रम में  कृष्णाभद्रा नंबूथिरी  द्वारा भरतनाट्यम, साथ ही स्थानीय लोकनृत्य दलों की भी शानदार प्रस्तुति दिया गया। जिला प्रशासन ने दायरा बैंड की पूरी टीम, भरतनाट्यम नृत्यांगना सहित सभी स्थानीय कलाकारों को स्मृति स्वरूप बस्तर मड़ई को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर  हरिस एस, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित थे।

खून से लथपथ मिली मासूम, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंका

जांजगीर चांपा. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित बच्ची खून से लथपथ घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली है। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार, शनिवार शाम करीब 6.40 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची का उपचार जारी है। सिटी कोतवाली थाने में परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी राजेंद्र जायसवाल और थाना प्रभारी प्रवीण द्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

खुद का भी बाद में काटा गला, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पोते ने दादी की हत्या कर खून से की शिवलिंग के चारों तरफ पुताई

दुर्ग. नंदिनी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सनकी पोते ने अपनी दादी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। आरोपी पोते ने हत्या के बाद खून उठाकर मंदिर के गभर्गृह के चारों तरफ से पुताई की और खून से लिखा कि शिव यही है। इसके बाद खुद का गला भी काट लिया, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना ननकट्टी गांव की है, जहां आरोपी गुलशन गोस्वामी (35) ने अपनी ही दादी रुखमणि गोस्वामी (70) का हाथ और पैर को कुर्सी में बांध दिया और धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पोता उसके पास खड़ा रहा। जब उसकी सांसे थम गई और खून को समेटकर शिव मंदिर के गभर्गृह ले गया। शिवलिंग के चारों तरफ दादी के खून से पुताई कर दी। मौका मुआयना करने से प्रतीत होता है कि आरोपी गुलशन ने किसी मान्यता पूजा पाठ को लेकर वारदात को अंजाम दिया है, क्योंकि उसने शिवलिंग के चारों तरफ रुखमणि के खून से पुताई की। इसके बाद खून पर लिखा है कि शिव यही है। आरोपी अपनी दादी के साथ ही घर में रहता था। हत्या की मुख्य वजह पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंबिकापुर में मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नए एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुताबिक इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंबिकापुर में मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह एयर कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि होगी, जिससे छत्तीसगढ़ को और अधिक विकास की राह पर ले जाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए चाहे सड़क मार्ग हो या वायु मार्ग, हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। कल (रविवार) का दिन छत्तीसगढ़ के लिए एक और बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। एयरपोर्ट के शुभारंभ को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार को वर्चुअल माध्यम से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू सहित अन्य मंत्री भी उपस्थित होंगे। उद्घाटन की तैयारी अब अंतिम चरण में चल रही है। हवाई पट्टी अंबिकापुर शहर से 13 किमी की दूरी पर दरिमा ग्राम में स्थित है। इसका पूरा क्षेत्रफल 365 एकड़ है और यह हवाई पट्टी समुद्र तल से 1924 फीट की ऊंचाई पर है। वहीं, रायपुर दक्षिण विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर अरुण साव ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता का आशीर्वाद हमेशा भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता का समर्थन पार्टी को मिलेगा और रायपुर दक्षिण में फिर से कमल खिलेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा बिना प्रत्याशी घोषित किए एक नेता के नामांकन दाखिल करने पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का विषय है। उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस में आपसी झगड़े लगातार देखने को मिल रहे हैं, जो पार्टी की अंदरूनी स्थिति को दर्शाते हैं।  

प्रगति की राह पर अग्रसर छत्तीसगढ़ : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मांगी ₹1,383 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए मंजूरी

रायपुर छत्तीसगढ़ की सड़क अवसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और 2024-25 के केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 13 महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत ₹1,383 करोड़ है, के प्रस्तावों की मंजूरी का अनुरोध किया। इसके अलावा, श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए मार्गों की घोषणा का अनुरोध किया। सड़क परिवहन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए, मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत श्री साहू द्वारा प्रस्तावित मार्गों पर विचार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के मार्ग निम्नलिखित हैं:  1. रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तर प्रदेश सीमा (282 किमी) 2. कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा (482 किमी) 3. रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नंदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार (135 किमी) 4. केंवची राष्ट्रीय राजमार्ग 45 – पेंड्रा रोड पासान – कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग – 130 (116 किमी) 5. मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला (बालोद) सड़क (176 किमी) 6. राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क (100 किमी) 7. पंडरिया-बजाग-गदासरई सड़क (37 किमी) 8.राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130B (रायपुर रिंग रोड) से जोड़ने वाली सड़क (11 किमी) श्री साहू ने सड़क परिवहन मंत्री के प्रति छत्तीसगढ़ में सड़क विकास पहलों को आगे बढ़ाने में निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आवश्यक है और यह छत्तीसगढ़ की परिवर्तनकारी राह की नींव रखता है।” श्री साहू ने राज्य के विकास और प्रगति के लिए इन परियोजनाओं के महत्व पर जोर दिया और ऐसे और अधिक पहलों का स्वागत करने की तत्परता व्यक्त की, जो छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को महत्वपूर्ण रूप से लाभान्वित करेंगी।

बालिका आकांक्षा रानी खेलेगी बीसीसीआई अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में

रायपुर. क्रिकेट का जुनून भारत में ही नहीं बल्कि भारत के प्रत्येक राज्य और जिले में देखी जा सकती है। इस जुनून में जशपुर की बेटियॉ भी नजर आ रही हैं। जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य अपितु राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने लगे हैं। ऐसे ही कहानी जशपुर की क्रिकेट खिलाड़ी आकांक्षा रानी की है। जो विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से है। आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अंडर-15 में बीसीसीआई ट्रॉफी खेल चुकी है। इस बार आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अभी अंडर-19 में बीसीसीआई टी20 ट्रॉफी खेलने के लिए आई है। जिसमें खेलते हुए आकांक्षा रानी ने छत्तीसगढ़ की तरफ से सबसे अधिक रन बनाई है। आकांक्षा रानी जशपुर जिले में संचालित प्री मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला में पदस्थ छात्रावास अधीक्षिका पंडरी बाई की पुत्री है। उनकी माता ने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा रानी जब छोटी थी तब उन्होंने उसकी रुचि क्रिकेट में देखी और उसे अच्छे स्तर पर कोचिंग दिलाई। आकांक्षा राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की है। फिर जब उन्होंने अपने छात्रावास की बच्चियों की ओर देखा तो सभी में अपनी बेटी के समान ही छुपी प्रतिभा को पाया और ठान लिया की वो उन बच्चियों के लिए भी एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि छात्रावास में ही अभ्यास पिच का निर्माण करवाया और बच्चों के लिए बेहतर क्रिकेट सामग्रियां भी ली और अपनी बेटी एवं उसके कोच के माध्यम से बच्चियों की ट्रेंनिग चालू की। जल्द ही इसका परिणाम सामने आने लगा एक-एक कर छात्रावास की सभी बच्चियों की प्रतिभा बाहर आने लगी और प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 03 बालिकाओं का चयन अम्बिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 महिला अंडर-17 में अच्छे प्रदर्शन के द्वारा रजत पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के अंडर-17 दल में हो गया है। चयनित खिलाडि?ों में एंजल लकड़ा, झुमुर तिर्की और वर्षा बाई शामिल है। जो आगामी महिला अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में सम्मिलित होगें।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

रायपुर. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम जाममुंडा के प्राथमिक स्कूल में तत्काल दो शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। ग्राम जाममुंडा के ग्रामीणों ने गुरुवार को सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आकर आवेदन दिया था कि गांव के प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के निलंबन के बाद वहां नए शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जिस कारण से ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना की मांग रखी थी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई है। समस्या का तुरंत समाधान होने से प्रसन्न ग्रामीणों ने सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है। सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्पष्ट निर्देश है कि हर मामले में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और लोगों की समस्याएं हल होनी चाहिए। ऐसे ही एक मामले में ग्रामीणों की मांग पर तत्काल ही शिक्षकों की व्यवस्था हो जाने से ग्रामीण काफी प्रसन्न हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet