LATEST NEWS

21 तक होंगे रजिस्ट्रेशन, राजस्थान-केकड़ी में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में सारी सीटों पर मिलेगा प्रवेश

केकड़ी. हेल्थ एजुकेशन के मामले में प्रदेश के आयुर्वेदिक महाविद्यालयों को पूर्ण सीटों पर प्रवेश की अनुमति दिलाने के राजस्थान सरकार के प्रयास रंग ले आए हैं। प्रदेश के सभी राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों बीकानेर, कोटा, सीकर, भरतपुर व केकड़ी को उनकी प्रवेश क्षमता 60 सीटों पर भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली से पूर्ण प्रवेश की अनुमति प्राप्त हो गई है। आयुष यूजीपीजी काउंसलिंग बोर्ड राजस्थान, आयुष भवन, प्रताप नगर, जयपुर के तत्वावधान में संचालित की जा रही प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रदेश के पांचों राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों को उनकी सारी सीटों पर प्रवेश देने की अनुमति प्राप्त हो गई है। इन सभी महाविद्यालयों को प्रवेश काउंसलिग में सम्मिलित कर लिए जाने के फलस्वरूप अब आयुष काउंसलिंग के तृतीय चरण में दिनांक 21 अक्टूबर 2024 तक पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फीलिंग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बत्तीलाल बैरवा ने बताया कि इन सभी महाविद्यालयों में उनकी पूर्ण क्षमता के अनुरूप प्रवेश दिए जाने की पूर्व में अनुमति प्राप्त नहीं हुई थी, जिसे लेकर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि उक्त मान्यता प्राप्त होने के परिणामस्वरूप आयुष महाविद्यालयों के सीट मेट्रिक्स एवं फीस संबंधी विवरण काउंसलिंग बोर्ड की वेबसाइट पर तत्काल अपडेट कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के पूर्व में आयोजित दो चरणों में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थी भी इन नवीन सीटों पर अपग्रेड के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे तथा उनकी रिपोर्टिंग दिनांक 25 एवं 26 अक्टूबर को काउंसलिंग बोर्ड कार्यालय, आयुष भवन, प्रताप नगर, जयपुर में आयोजित होगी, जिसमें अपग्रेडेड अभ्यर्थियों को एवं तत्पश्चात नवीन आवंटित अभ्यर्थियों को शेड्यूल के अनुसार रिपोर्टिंग हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

दंतेवाड़ा से 24 घंटे बाद गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के मेकाज से भागा कैदी

जगदलपुर. मेडिकल कालेज डिमरापाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। घटना की जानकारी लगते ही ड्यूटी पर तैनात जवान उसकी खोजबीन में जुट गए थे। 24 घंटे के बाद पुलिस ने कैदी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गीदम में रहने वाला महेंद्र दीवान (25) को दंतेवाड़ा पुलिस ने आठ अक्तूबर को दंतेवाड़ा में स्थित 9वीं बटालियन में आठ लाख रुपये के चोरी मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार मुकेश आरक्षक के पद पर था, जिसे पुलिस ने बर्खास्त कर दिया था। उपजेल में रहने के दौरान आरोपी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे तीन जेल पहरी के निगरानी में 14 अक्तूबर को मेकाज में भर्ती किया गया। 17 की सुबह चार बजे के लगभग कैदी ने अपने पैर में बंधे हथकड़ी को खोलकर फरार हो गया, जिस समय कैदी भागा, उसे किसी ने भी नही देखा। इसके चलते भागने में सफल रहाय़ सुबह जब जेल पहरियों को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना मेकाज चौकी से लेकर परपा थाना, गीदम थाना, दंतेवाड़ा थाना आदि को सूचना दी गई। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लाया गया, जहां से उसे वापस जेल भेज दिया गया।

तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बालोद में साइकिल अनियंत्रित होने से नहर में गिरा किसान

बालोद. बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दी में एक किसान साइकिल अनियंत्रित होने से नहर में जा गिरा। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। किसान की पहचना हरिदास मानिकपुरी (65) के रूप में हुई है। मौके पर सूचना के बाद पुलिस पहुंची। लेकिन घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अपने खेतों के काम कर शाम के वक्त लौटते समय किसान के साथ यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के ग्रामीणों से बात भी की गई। उसके बाद पुलिस द्वारा रात के अंधेरे में किसान को तलाश किया गया। आधी रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। परंतु काफी अंधेरा और जलाशय के पानी का तेज बहाव होने के कारण हमें सफलता नहीं मिली है। अब आज सुबह किसान को ढूंढने का प्रयास शुरू किया है। गांव के ढालेंद्र सार्वा ने बताया कि जब किसान नहर में बह रहा था तो उन्होंने आवाज देकर बताया कि मैं हरी हूं और नहर में बह रहा हूं। जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी मिली। आज सभी गांव वाले यहां पर उसे ढूंढने के लिए आए हुए हैं परंतु रात के अंधेरे में काफी दिक्कतें हुईं।

बस्तर आईजी ने सभी की शिनाख्त का किया दावा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सली मारे गए

जगदलपुर. नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर बसे नेंदूर-थुलथुली मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। इस बात की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं, बताया जा रहा है कि मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इन सभी नक्सलियों के ऊपर दो करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। तीन अक्तूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की आसूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्च पर निकली थी। मुठभेड़ में 31 माओवादियों के शव हथियार सहित अन्य सामान बरामद हुए थे। साथ ही सभी सुरक्षाबल सुरक्षित ऑपरेशन से वापस लौटे थे। भाकपा माओवादी (पूर्वी बस्तर डीविजन कमेटी) द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार अन्य सात माओवादी के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि मुठभेड में एक डीकेएसजेडसी, एक सी.वाय.पी.सी. कमांडर, चार डीवीसीएम, 18 पीएलजीए कंपनी नंबर छह सदस्य, दो डीकेएसजेडसी गार्ड, नौ एरिया कमिटी सदस्य तथा एक एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य, दो जन मिलिशिआ कैडर की पहचान कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में मारे गए 29 माओवादियों के शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है। पहचान किए जा चुके 38 माओवादियों की सूची — 1. नाम – नीति उर्फ उर्मिला उम्र – 45 वर्ष पद – डीकेएसजेडसीएम, पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी सचिव, 25 लाख इनामी, निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर। नीति उर्फ उर्मिला के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डागांव में कुल 60 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 20, कैम्प अटैक- 2, आईईडी ब्लास्ट- 6, आगजनी- 3 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही, जिसमें कुल- 6 आम नागरिक की हत्या, 13 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 7 जवान बलिदान व 9 जवान घायल हुये थे। 2. नाम – नंदू मण्डावी पद-सी.वाय.पी.सी. सदस्य, कंपनी नंबर 6 कमाण्डर पष्चिम बस्तर डिवीजन, 10 लाख इनामी, निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। नंदू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-04, कैम्प अटैक-01, जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 1 आम नागरिक की हत्या, सुरक्षा बल के दो जवान बलिदान व एक जवान घायल हुये थे। 3. नाम – सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद -डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख इनामी निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर। सुरेश सलाम उर्फ जानकू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डगांव में कुल 38 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-11, कैम्प अटैक- 1, आईईडी ब्लास्ट- 3, पोलिंग बूथ पर हमला-01, आगजनी- 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा, जिसमें कुल- 5 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 6 जवान बलिदान व 3 जवान घायल हुये थे। 4. नाम – मीना नेताम उम्र – 44 वर्ष पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 8 लाख इनामी, निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर। मीना नेताम के खिलाफ जिला नारायणपुर में कुल  7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड- 3, आईईडी ब्लास्ट- 1, आगजनी- 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही जिसमें कुल- 2 आम नागरिक घायल हुये थे। 5. नाम – महेश मण्डावी पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 8 लाख इनामी, निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा। महेश मण्डावी के खिलाफ जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर एवं बस्तर में कुल 8 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 3, कैम्प अटैक- 1, आगजनी- 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 3 आम नागरिक की हत्या हुई थी। 6. नाम- मुरली मातलामी पद – डीव्हीसीएम ,पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख इनामी ग्राम मण्डानार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर। मुरली मातलामी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 13 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 6, पोलिंग बूथ पर हमला- 2, आईईडी ब्लास्ट- 2, एम्बुश- 1, आगजनी- 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 2 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 3 जवान बलिदान व 1 जवान घायल हुये थे। 7. नाम – बुधराम मड़काम पद – पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य, 8 लाख इनामी, निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर 8. नाम – बसंती वड़द्दा पति साकेत उम्र – 30 वर्ष पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्या, 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 9. नाम-जगनी वड्डे उम्र – 36 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर 10. नाम – सोमे दुग्गा उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य,08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 11. नाम- जुगनी कावड़े उर्फ अनिता पद- पी.पी.सी.एम.पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या ,08 लाख ईनामी , ग्राम किलेनार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर 12. सुषील उर्फ धन्नी कोवाची पद- पी.पी.सी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, ग्राम काकड़ीपदर थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव 13. नाम – दशमति पोयाम पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर 14. नाम – मासे उर्फ शकीला पिता स्व- बुडता उम्र – 26 पद- पी.एल.जी.ए.कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंर जिला नारायापुर 15. नाम – सोमारू मंडावी पिता बलधर मंडावी उम्र – 24 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर(छ0ग0) 16. नाम- मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर 17. नाम – अर्जुन उर्फ रंजीत नेताम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, वन प्लाटून सचिव/कमांडर , 08 लाख ईनामी, ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर छ0ग0 18. नाम – सुन्दर उर्फ कमलू कलमू पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 पार्टी सदस्य, 08 लाख ईनामी, ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 19. नाम – मोहन मण्डावी पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा … Read more

3 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर अंतरराज्यीय बस स्टैंड में 8 करोड़ का सोना जब्त

रायपुर. पुलिस ने आकस्मिक चेंकिग के दौरान अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव रायपुर में लगभग 12 किलो 800 ग्राम सोना मिला है। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि पुलिस ने आकस्मिक चेंकिग के दौरान बस स्टैंड भाठागांव रायपुर में तीन तस्करों से लगभग 12 किलो 800 ग्राम सोना मिला  है। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बस स्टैंड भाठागांव में आकस्मिक चेकिंग किया। चेकिंग दौरान बस स्टैंड में यात्री लिंगराज नायक, हितेश तांडी और शुभम पात्रों के बैंगो की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को 12 किलो 800 ग्राम का सोना मिला। इस मौके पर पुलिस ने तीनों से सोने के संबंध में पूछताछ की। इस पर तीनों ने गोल-मटोल जवाब देने लगे। पुलिस ने सोने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की। इस पर किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं दिया गया। जिसके कारण बरामद सोने की सामग्री को सीललबंद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए आयकर विभाग को सौपी गई है। पुलिस ने 12 किलो 800 ग्राम का सोना जब्त कर लिया है। इसकी कीमती आठ करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी – 0- लिंगराज नायक 34 साल, निवासी थाना तेलीबांधा रायपुर 0- हितेश तांडी 27 साल, निवासी थाना तेलीबांधा रायपुर 0- शुभम पात्रों 28 साल, निवासी थाना टिकरापारा रायपुर

दस्तावेज का 21 से सत्यापन, छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण अधिकारियों व छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिका की हो रही भर्ती

रायपुर. छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन 21 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर में होगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस चरण के लिए रिक्त और संभावित रिक्त पदों के खिलाफ लगभग तीन से पांच गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। अभ्यर्थी उक्त चरण के दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन का बैंक की ओर से सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखें। दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक व्यापम की ओर से जारी मेरिट के आधार पर पृथक से जारी किया जा रहा है।

10 लोग गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ऑक्सीजन सिलेंडर चोर गिरोह का भंडाफोड़

दुर्ग. दुर्ग में जामुल थाना पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी करने वाले गिरोह के 10 लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहा है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 103 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी जामुल में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफलिंग की कंपनी है। जहां से पिछले कई महीने से लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी हो रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में कंपनी का एक कर्मचारी ड्राइवर घटना में शामिल है। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसके बाद पुलिस ने कर्मचारी, ड्राइवर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियो ने पुलिस को बताया कि कंपनी से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने के बाद बाजार से कम कीमतों पर रायपुर के व्यापारी ज्ञानेन्द्र गुप्ता उरला रायपुर को बेचते थे और व्यापारी चोरी के सिलेंडर को अस्पतालों में खपाता था। आरोपियो ने पिछले तीन महीने से धीरे-धीरे करके सिलेंडर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। लेकिन आरोपी कर्मचारी और ड्राइवर ने कंपनी से एक दिन अचानक 17 सिलेंडर स्टॉक से गायब हो गए। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में ज्ञानेन्द्र गुप्ता, पंचराम यादव, चैन सिंह देवांगन, रविशंकर यादव, नकुल विश्वकर्मा, मुन्नालाल मारकंडे, अरुण पटेल, नरेश कुमार, राकेश पाल और सोनू शर्मा को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास चोरी के 103 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए है। जिसकी कीमत 2 लाख 32 हजार बताई जा रही गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा 10 हजार के सिलेंडर को महज 200 रुपए में बेचते थे और व्यापारी के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर में अधिक कीमतों पर अस्पतालों को किराए पर देता था। पकड़े गए आरोपियों ने अब तक 2 लाख से अधिक रुपए कमाए थे।

मुख्यमंत्री साय बोले- सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में काम करने वाला एक विशाल संगठन है लघु उद्योग भारती

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, लघु उद्योग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरूषोत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंघानिया, लघु उद्योग भारती के म.प्र. अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्यमी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि उद्यमिता के विकास और प्रदेश में नये निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा सम्मेलन का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में काम करने वाला एक विशाल संगठन है। देश में इस संगठन की करीब 1000 इकाईयां और 65000 सदस्य होना सचमुच गौरव की बात है। सरगुजा और बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में भी संगठन ने अपना विस्तार किया है। इससे निश्चित ही इन क्षेत्रों में भी लघु और सूक्ष्म उद्योगों को ताकत मिल रही है और उद्यमिता का विकास हो रहा है। हमारे प्रदेश में खनिज सम्पदा का भंडार है। यहां का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। हमारे प्रदेश में मेहनतकश किसान है, इसलिए छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। यहां पर उद्योग की बहुत अच्छी संभावना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि आगामी माह नवम्बर में प्रदेश की नई उद्योग नीति 2024-29 लांच करने की तैयारी है। इस नीति में छोटे और मझोले उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से प्रावधान किये जा रहे हैं। उद्यमियों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री साय ने लघु उद्योग भारती के लिए नया रायपुर में भूमि एवं मध्यप्रदेश के समान छत्तीसगढ़ में भी एमएसएमई (माइक्रो एंड स्माल मिडियम इंटरप्राइजेस) मंत्रालय के अधीन स्थापित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने लघु उद्योग भारती की ’छत्तीसगढ़ उद्योग दर्पण 2024’ पुस्तक का विमोचन किया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि हमारी सरकार उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली 2.0 लागू की गई है। उद्यमियों को अब विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सभी आवश्यक अनुमतियां और लाइसेंस इसी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होंगे। उद्योगों में उत्पादित होने वाले माल की बिक्री हेतु विदेश से एमओयू किया गया है। श्री देवांगन ने कहा कि उद्योगों के विस्तार के लिए कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा इस्पात उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां लागू की जा रही है, जो इस उद्योग को गति देगी। इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी सहित बड़ी संख्या में म.प्र.एवं छत्तीसगढ़ के उद्यमी उपस्थित थे।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोले- बच्चों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में

रायपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, इसमें वे बच्चे भी शामिल है, जिन्हें विभिन्न कारणों से संस्थाओं में रहना पड़ रहा है। संस्थाएं उन बच्चों का घर नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तव में किसी व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास परिवार और समाज के बीच रहकर ही हो सकता है। इसे ध्यान में रखकर किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 में गैर संस्थागत देखरेख का समावेश किया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आज रायपुर के स्थानीय होटल में आयोजित पोषण देखरेख कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन एवं पोषक परिवार नेटवर्क पर कार्यशाला उमंग का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पोषण देखरेख ब्रोशर का विमोचन एवं वीडियो जारी की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने पोषण देखरेख (फॉस्टर केयर) कर रहे पोषक परिवारों को भी सम्मानित किया। इस कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में विभाग ने महिलाओं एवं बच्चों के लिये अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग बच्चों को विकास के अवसर देने से प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं और अपने समाज और प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर सकते हैं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पोषण देखरेख (फॉस्टर केयर) संस्था के बाहर बच्चों की देखरेख का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। ‘‘मिशन वात्सल्य’’ के तहत जरूरतमंद और संरक्षण वाले बच्चों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए गैर नातेदार परिवार में अस्थाई देखरेख और संरक्षण की व्यवस्था की जाती है। इससे पोषक परिवार में जहां उत्साह, उमंग का संचार होता है। वहीं बच्चों को समुचित विकास का पूरा मौका मिलता है। इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये प्रत्येक नागरिक को संवेदनशील और सहयोगी होना होगा। उन्होंने अपील कि है कि समाज के सभी वर्ग, स्वयं-सेवी संस्थाएं, सरकार के साथ बच्चों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने और उनके विकास के अवसर उपलब्ध कराने एकजुट होना होगा, जिससे एक योग्य नागरिक और सशक्त भारत का निर्माण हो सके। महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लास, उम्मीद,  उजियार, उमंग और उदय कार्यक्रम पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में 112 बाल देखरेख संस्थायें संचालित हैं, जिनमें से 33 विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरणों में 125 बच्चे निवासरत हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 56 बच्चों को विभिन्न परिवारों में दत्तक ग्रहण के माध्यम से पुर्नवासित किया है। 76 बाल देखरेख संस्थाओं में 2112 बच्चें निवासरत हैं, इनमें 61 बच्चे पोषण देखरेख कार्यक्रम हेतु चिन्हांकित किए गए हैं। राज्य में 22 बच्चें पोषण देखरेख कार्यक्रम अंतर्गत निवास कर रहे है एवं प्रवर्तकता (स्पॉन्सरशिप) कार्यक्रम के अन्तर्गत 1080 बच्चों को लाभ दिलाया जा रहा है।       कार्यक्रम में संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री तूलिका प्रजापति, बाल संरक्षण विशेषज्ञ यूनिसेफ दिल्ली श्री प्रभात कुमार, श्री नंदलाल चौधरी संयुक्त संचालक, सुश्री वसुंधरा, सुश्री बिभूति दुग्गर, श्री रामशरण चौकसे सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं पोषक परिवार उपस्थित थे।

भिलाई के कोहका-जुनवानी रोड पर सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

दुर्ग भिलाई के कोहका-जुनवानी रोड पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर लगभग 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर पलट गई. कार में सवार व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल का इलाज अस्पताल में जारी है. मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक सीजी 04 एचई 4400 का चालक अजित कुमार, जो कि कुठेला भाठा का निवासी है, अपनी कार से कोहका की ओर गया था और देर रात घर लौटते समय नशे में था. माइलस्टोन स्कूल के पास तेज रफ्तार में चल रही कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह डिवाइडर से टकरा गई और हवा में उछलने के बाद सड़क पर पलट गई. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अजित गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और कार सवार को पहले शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे एम्स रायपुर रेफर किया गया. कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्मृति नगर पुलिस चौकी को हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है.

चोरों ने रात में सुने मकान पर बोला धावा, सोने चांदी के जेवर समेत नगद राशि लेकर फरार

बलौदाबाजार कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी के एक मकान में चोरों ने रात में धावा बोलकर घर में रखे सोने चांदी के जेवर समेत नगद राशि लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी घरवालों को तब लगी जब वे रायपुर से वापस आए तो देखा घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. अंदर के कमरे के सामान बिखरे पड़े थे और अलमारी का लॉकर भी खुला हुआ था. अलमारी के लाकर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर समेत नगदी गायब थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि इसके पूर्व भी अनेकों बार कृष्णा कॉलोनी में चोरी की घटना हुई है पर चोरों का आज तक पता नहीं चला. वहीं कॉलोनाइजर यहां पर सुरक्षाव्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. पीड़िता महिला प्रमोदनी इस्मानुएल ने बताया कि उनकी मां की तबियत खराब होने के कारण वे 15 अक्टूबर से रायपुर के रामकृष्ण हास्पिटल अस्पताल में थीं. जब वह घर लौटीं, तो देखा कि ताला टुटा था और आलमारी भी खुला हुआ था, जिसमें रखे सोने चांदी के जेवर समेत नगदी गायब थे. चोरों ने लगभग दो से ढाई लाख की सेंधमारी की है. कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी में चोरी की घटना हुई है. पुलिस जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा.

रावघाट संघर्ष समिति ने ट्रकों को बंद कर ट्रेन शुरू करने की मांग की

रायपुर  रावघाट खदान से चलने वाले ट्रकों को बंद कर ट्रेन शुरू करने रावघाट संघर्ष समिति ने मांग की है. समिति पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रकों के बेलगाम बेतरतीब परिचालन की वजह से क्षेत्र के 16 बच्चों की जान जा चुकी है. समिति ने इसके साथ अच्छी सड़क बनाने की भी मांग की है. रावघाट संघर्ष समिति के गीत ने रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि रावघाट का खदान नारायणपुर और कांकेर बोर्डर में स्थित है. जब खदान का काम शुरू हुआ तब कहा गया था कि काम ट्रेन से होगा. लेकिन बाद में कहा गया कि ट्रेन परिचालन शुरू नहीं हुआ है, जिससे ट्रक से काम किया जा रहा है. ट्रकों के चलने से प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटना में भी इजाफा हुआ है. दंतेवाड़ा-कांकेर के सारे इलाकों की यही स्थिति है. रावघाट समिति और बचाओ अभियान के तहत एक याचिका दायर की गई थी, उसमें महत्वपूर्व ऑर्डर है. रात-दिन बेहताशा चल रही ट्रकों से फैल रहे प्रदूषण पर महत्वपूर्व डायरेक्शन है. एक साल में कांकेर के अंदर में 16 बच्चों की जान गई है. ट्रेन के चलने से प्रदूषण कम होगा. समिति के पदाधिकारी ने कहा कि रावघाट खदान चालू होने के पहले क्षेत्र को व्यवस्थित करे. रावघाट से अंतागढ़ की दूरी मात्र 23 किलोमीटर है, वहां से उसे छोड़ रहे हैं. वहां की सड़क जर्जर है. रावघाट को खोलने के पहले उसे व्यवस्थित करे. उसे बनाए. हमने पहले भी कहा था जब तक रावघाट से ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं होता, तब तक घाट शुरू नहीं करे. रावघाट क्षेत्र में एक्सीडेंट बहुत ही रहे हैं.

आपराधिक रिकॉर्ड में दर्ज निगरानी शुदा बदमाश को पुलिस ने भेजा जेल

बैकुण्ठपुर कोरिया-कोरिया पुलिस द्वारा 17 अक्टूबर 2024 को निगरानी बदमाश मनोज राजवाडे को जिले से निष्कासन आदेश के उल्लंघन करने पर कोरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि थाना बैकुण्ठपुर का निगरानी बदमाश मनोज राजवाडे। पिता इनेश्वर प्रसाद राजवाडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ओडगीनाका, बैकुण्ठपुर के खिलाफ थाना बैकुण्ठपुर वर्ष 2011 से अपराध क्र0 97/11 धारा 457 भादवि0, अप0 क्र0 270/17 धारा 457,380 भादवि0, का अपराध पंजीबद्व है। तथा थाना चरचा में अप0 क्र0 103/14 धारा 457,380 भादवि0, अप0 क्र0 07/15 धारा 454,380 भादवि0, का अपराध पंजीबद्व है। व थाना पोड़ी में अप0 क्र0 151/16 धारा 454,380 भ, अप0 क्र0 152/16 धारा 454,511, अप0क्र0 153/16 धारा 457, 380 ताहि 254/2023 धारा 457, 380, 511 ता0हि0 का अपराध पंजीबद्व है। निगरानी बदमाश मनोज राजवाड़े निरंतर चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता है, जिससे इलाके में भय और आतंक का माहौल है। जिससे आमजन उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने या गवाही देने से डरते हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ है और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घरों में घुसकर चोरी करने का सिलसिला जारी रखा है। मनोज राजवाडे की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर कानून के तहत कार्रवाई की गई है, लेकिन यह प्रयास विफल साबित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के तहत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और सुनवाई के बाद 22 अप्रैल 2024 को आरोपी को कोरिया और सीमावर्ती जिलों से 6 माह के लिए निष्कासित करने का आदेश पारित किया गया। बावजूद इसके, अनावेदक ने इस आदेश का उल्लंघन करते हुए कोरिया जिले में अपनी उपस्थिति बनाए रखी, जिससे फिर से क्षेत्र में जान-माल का खतरा पैदा हो गया। आरोपी मनोज राजवाडे जिला बदर की अवधि में जिले में उपस्थित पाया गया, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी बैकुंठपुर द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को आरोपी मनोज राजवाडे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

दीपक बैज ने लोहारीडीह घटना को लेकर कही यह बात, 21 को कांग्रेस कवर्धा में करेगी बड़ा प्रदर्शन

रायपुर लोहारीडीह घटना के विरोध में कांग्रेस 21 अक्टूबर को कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. दीपक बैज ने लोहारीडीह की घटना को पुलिस और सरकार की विफलता करार देते हुए इसके विरोध में कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करने की बात कही. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने गृह विभाग की बैठक को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ये कोशिश कर रहे हैं कि क़ानून व्यवस्था ठीक हो जाए, लेकिन सरकार से कानून व्यवस्था दूर हो चुकी है, बैठक लेने बाद कानून व्यवस्था में क्या सुधार आया. आम नागरिक की न जान सुरक्षित है न जेब. बीजेपी के पोस्टर वार को लेकर दीपक बैज ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने, बीजेपी नेता और उनके गुंडों को बचाने के लिए के लिए पोस्टरें जारी कर रही है. इस तरह के पोस्टर वार करने से सरकार की असफलता नहीं छिपेगी. वहीं 14 नवंबर से धान खरीदी पर बैज ने कहा कि क्या सरकार की नीयत में खोंट है? फसल कट चुकी है. 1 नवंबर से किसान धान बेचना चाह रहे हैं, लेकिन सरकार निर्णय नहीं ले रही है. आख़िर सरकार चाहती क्या है. वहीं धान खरीदी के मूल्य को लेकर उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने 2640 रुपए में धान खरीदी की थी. बीजेपी सरकार ने 3100 रुपए में धान खरीदी करने का निर्णय लिया था. केंद्र ने 117 रुपए और बढ़ाए हैं, तो क्या सरकार 3217 रुपए में धान खरीदी करेगी? इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को हमारी सरकार की बची हुई चौथी किश्त जारी करें.

मारे गए सभी 38 नक्सलियों की हो चुकी शिनाख्त, 2 करोड़ 62 लाख रुपये के इनामी, 250 से अधिक अपराध थे दर्ज

दंतेवाड़ा छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा नेंदूर-थुलथुली क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए 38 नक्‍सलियों की शिनाख्त कार्रवाई पूरी हो चुकी है। इन नक्सलियों पर कुल 2 करोड़ 62 लाख रुपये का ईनाम घोषित थे। यह मुठभेड़ 3 अक्टूबर 2024 को पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मुठभेड़ के दौरान 31 नक्‍सलियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए थे। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल नक्‍सलियों की पहचान की गई है, जिनमें 1 डीकेएसजेडसी, 1 सीवाईपीसी कमांडर, 4 डीवीसीएम, 18 पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्य और अन्य शामिल हैं। इनके खिलाफ दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव में 250 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें 61 पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 11 कैंप अटैक, 17 आईईडी ब्लास्ट, 9 आगजनी और 3 पोलिंग बूथ पर हमले जैसी गंभीर घटनाएं शामिल हैं। इन घटनाओं में 26 आम नागरिक घायल, 23 की हत्या और 28 पुलिस जवान शहीद हुए हैं। मुठभेड़ में 25 लाख रुपये का ईनामी महिला नीति उर्फ उर्मिला भी हुई ढेर दंतेवाड़ा एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए 38 नक्‍सलियों की सूची में प्रमुख नक्सली नेता भी शामिल हैं, जिनमें नीति उर्फ उर्मिला (25 लाख रुपये का ईनाम), नंदू मंडावी (10 लाख रुपये का ईनाम) और सुरेश सलाम उर्फ जानकू (8 लाख रुपये का ईनाम) शामिल हैं। इन नक्सलियों के खिलाफ कई गंभीर अपराधों की शिकायतें दर्ज हैं। दंतेवाड़ा एसपी ने कहा, इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित की जा सके। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने नक्‍सली संगठनों को चेतावनी दी है कि उनके पास अब हिंसा छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet