LATEST NEWS

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तौफा, महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

रायपुर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक से पहले बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने का ऐलान किया। अब तक राज्य के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था जो बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। राज्य के कर्मचारियों को यह लाभ 1 अक्टूबर से मिलेगा। राज्य के कर्मचारी बीते कुछ समय से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग करते आ रहे थे। अब राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान ही महंगाई भत्ता कर दिया है। दीपावली के मौके पर विष्णु देव सरकार ने कर्मचारियों को यह तोहफा दिया है। सरकार के फैसले से राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने मार्च माह में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत का इजाफा किया था, जिससे उनका भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत किया था। जिसे एक मार्च से लागू किया गया था। उस दौरान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की बकाया अंतिम किस्त दिए जाने का भी ऐलान किया था। लगभग सात माह बाद एक बार फिर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है और अब उन्हें केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। रक्षाबंधन के समय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि राज्य सरकार उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करेगी मगर तब ऐसा नहीं हुआ था और अब राज्य सरकार ने दीपावली के मौके पर उन्हें यह तोहफा दिया है। राज्य सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान किए जाने पर कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। कर्मचारी सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के हित में लिया गया फैसला करार दे रहे है।  

क्रिकेटर सूर्य कुमार और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर होंगी शामिल, छत्तीसगढ़ में वन खेलकूद प्रतियोगिता आज से

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन रायपुर के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। वहीं 20 अक्टूबर के समापन कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर शामिल होगी। इस आयोजन में दो स्टार खिलाड़ियों की उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आने वाले वन विभाग के प्रतिभागियों  में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन की नोडल अधिकारी शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद और प्रतिष्ठित आयोजन है जो कि वनों की सुरक्षा और वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। सभी खिलाडियों के लिए रहेगी ये व्यवस्था सभी खिलाड़ियों के ठहरने और खेल आयोजन में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। राजधानी के विभिन्न स्पोर्ट्स ग्राउंड्स में अनेक आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को यह पूरा आयोजन और छत्तीसगढ़ प्रदेश का अतिथि सत्कार पसंद आएगा। देशभर से प्रतिभागी होंगे शामिल 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब तीन हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है। सीएम ने कही ये बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी। युवाओं और खिलाड़ियों के लिए यह एक सुअवसर होगा।

कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को महाराष्ट्र चुनाव की सौंपी कमान

रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज नेताओं का नाम भी शामिल हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज नेताओं का नाम भी शामिल हैं। लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। बघेल को विदर्भ अमरावती/नागपुर और सिंहदेव को पश्चिमी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है।

फ्लाइट बम से उड़ाने की दी थी धमकी, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव से नाबालिग और पिता को मुम्बई ले गई टीम

राजनांदगांव. एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में राजनांदगांव के एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर से पूछताछ की जा रही है।इस मामले में मुम्बई पुलिस कमिश्नर द्वारा जांच टीम बनाये जाने के बाद 5 सदस्यीय टीम राजनांदगांव भी पहुंची,जहां एक कारोबारी के 17 वर्षीय बेटे से पूछताछ की जा रही है।नाबालिग को उसके पिता के साथ सुरक्षा एजेंसी की टीम लेकर मुम्बई रवाना हुई है। बता दें मुम्बई से न्यूयॉक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस धमकी के बाद फ्लाइट में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी,जिसके बाद फ्लाइट को फौरन दिल्ली की ओर डायवर्ट कर उससे सुरक्षित लैंड करा लिया गया था।बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में किसी भी प्रकार की बम मिलने की पुष्टि नहीं हो पाई थी। एयर इंडिया फ्लाइट संख्या AI-119 ने देर रात दो बजे मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न्यूयार्क के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 239 यात्री सवार थे।फ्लाइट को टेकऑफ हुए थोड़ा ही समय बीता था कि तभी उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी,इसके बाद फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया था।इसके अलावा जिस युवक के फोन को हैक करने के बाद सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से धमकी दी गई,उससे भी पूछताछ की गई है।जहां जांच एजेंसी आगे की जांच और कार्रवाई को अंजाम देगी।इस मामले में एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि एक्स से ट्वीट किया गया था कि एयर इंडिया की फ्लाइट में बम रखा गया है जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।इस मामले में प्रारंभिक पुष्टि राजनांदगांव पुलिस द्वारा की गई,इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया है।इस मामले में उनके द्वारा अग्रिम पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस जल्द करेगी खुलासा, छत्तीसगढ़-कवर्धा में शिव प्रसाद की हत्या के 4 आरोपी MP में गिरफ्तार

कवर्धा। लोहारीडीह अग्निकांड मामले में नया मोड़ आया है. मध्यप्रदेश के बीजाटोला गांव के खार में शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी. पुलिस ने मामले में जांच के बाद खुलासा किया है कि कचरू साहू ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या कर आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी और फांसी के फंदे में लटका कर फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी. इस हत्याकांड में बिरसा पुलिस (मध्यप्रदेश) ने मृतक रघुनाथ साहू के बेटे दिनेश साहू सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में रघुनाथ साहू के भांजा रोमन साहू, टेकचंद पटेल और राखीलाल साहू निवासी मध्यप्रदेश के बनाफरटोला बिरसा थाना जिला बालाघाट का रहने वाला है. ये सभी आरोपी मृतक रघुनाथ साहू के करीबी हैं. मृतक रघुनाथ साहू वही व्यक्ति है जिसे गांव वालों ने घर में बंद कर जिंदा जला दिया था. यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बीजाटोला का है. बीते 15 सितंबर की सुबह शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी. उसके बाद लोहारीडीह के ग्रामीणों ने शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की हत्या होने के शक में मृतक रघुनाथ साहू के घर को बंदी बनाया. उसके बाद उनके परिजनों से मारपीट की और घर को आग के हवाले कर रघुनाथ साहू को जिंदा जला दिए थे. वहीं रेंगाखार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रघुनाथ साहू के हत्या के आरोप में गांव के 168 से अधिक दंगाईयों पर मामला दर्ज कर 33 महिला समेत 69 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जहां हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी प्रशांत साहू की मैंट जेल में हो जाती है. इस दौरान परिजनों ने पुलिस पिटाई के चलते प्रशांत साहू की मौत होने का आरोप लगाया था. आरोपी प्रशांत साहू की जेल में मौत होने के बाद प्रदेश भर में राजनीति भी शुरू हो गई, जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मृतकों के परिजनों में मिलने पहुंचे और प्रशांत साहू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इस लोहारीडीह अग्निकांड मामले पर शासन और प्रशासन की नाकामी के चलते कबीरधाम जिले में बड़ी घटना बताए थे. वहीं जिले की पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी. प्रदेश सरकार ने इस मामले पर आईपीएस विकास कुमार की निलबंन की कार्रवाई की थी और रेंगाखार थाना प्रभारी सहित 32 लोगों को लाइन अटैच कर दी थी. वहीं लोहारीडीह अग्निकांड के मामले में मृतक के परिजनों से प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मृतक के परिजनों से मुलाकात की और मृतक प्रशांत साहू के परिजनों को डिप्टी सीएम अरुण साव ने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की. वहीं मृतक शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की बेटी ने अपने पिता की आत्महत्या नहीं हत्या का आरोप लगाए थे. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कचरू साहू की बेटी को भरोसा दिया. घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे उसको बख्सा नहीं जाएगा. आखिर डिप्टी सीएम विजय शर्मा के प्रयासों से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की पुलिस शिव प्रसाद साहू के कातिलों तक पहुंची और मृतक रघुनाथ साहू के बेटे दिनेश साहू समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या में गिरफ्तार आरोपियों के नाम — 0- दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू (33 वर्ष) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छत्तीसगढ 0- रोमन पिता सनूकलाल साहू(रघुनाथ का भांजा) (32 वर्ष) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छत्तीसगढ 0- टेकचन्द पिता सनूकलाल पटेल (24 वर्ष) निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छ.ग. 0- राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने (दिनेश की बुआ का बेटा) (40 वर्ष) निवासी बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा जिला बालाघाट

उपचुनाव के 18 से शुरू होंगे नामांकन, राजस्थान के सात विधानसभा क्षेत्रों में 19.36 लाख मतदाता

जयपुर. राजस्थान में  विधानसभा उपचुनाव के दौरान 19,36,533 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसके लिए 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,862 मतदान केंद्र और 53 सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी में उपचुनाव होने हैं। झुझुनूं में 249 मतदान केंद्र, 14 सहायक मतदान केंद्र व 2,74,532 मतदाता होंगे। रामगढ़ में  278 मतदान केंद्र , 6 सहायक मतदान केंद्र व 2,74,180 मतदाता होंगे। दौसा में  235 मतदान केंद्र , 5 सहायक मतदान केंद्र व 2,46,012 मतदाता होंगे। देवली-उनियारा में  296 मतदान केंद्र ,11 सहायक मतदान केंद्र व 3,02721 मतदाता होंगे। खींवसर में  264 मतदान केंद्र , 4 सहायक मतदान केंद्र व 2,86,041 मतदाता होंगे। सलूंबर में  296 मतदान केंद्र , 6 सहायक मतदान केंद्र व 2,97,645 मतदाता होंगे। वहीं चौरासी में  244 मतदान केंद्र ,7 सहायक मतदान केंद्र व 2,55401 मतदाता होंगे। सांसदों की मर्जी पर ही टिकट टिकटों के लिए नामांकन 18 नवंबर से शुरू होंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में नामांकन के अंतिम दिन के आस-पास ही टिकट घोषित होंगे। झुंझुनू: झुंझुनू में ओला परिवार को टिकट, कांग्रेस की इस मजबूत सीट पर बृजेंद ओला के सांसद बनने के चलते उपचुनाव हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस सीट पर कांग्रेस ओला परिवार में से ही किसी को  टिकट देगी। दौसा: मुरारी लाल मीणा ने अपने परिवार को चुनाव लड़ाने से इनकार कर दिया है, लेकिन टिकट उनके कहने पर ही दिया जाएगा। दूसरी तरफ यहां भाजपा की तरफ से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को चुनाव लड़वाने की तैयारी है। रामगढ़: कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन हो चुका है। हालांकि, उनकी पत्नी भी 2018 से 2023 तक विधायक रह चुकी हैं। लेकिन, इस बार जुबेर के बेटे को कांग्रेस अपना प्रत्याशी बना सकती है। वहीं भाजपा सुखविंदर को टिकट दे सकती है। सलूंबर: दिवंगत विधायक अमृत लाल मीणा के बाद चर्चा है कि भाजपा उनके परिवार में ही टिकट देकर सहानुभूति लहर का फायदा ले सकती है। मीणा की पत्नी अभी सरपंच हैं और राजनीति में सक्रिय हैं। कांग्रेस की ओर से परंपरागत तौर पर दिग्गज नेता रघुवीर मीणा की दावेदारी है। खींवसर: सांसद हनुमान बेनीवाल की परंपरागत सीट पर फिर बेनीवाल परिवार का दावा है। भाई नारायण बेनीवाल पहले विधायक रह चुके हैं। इस बार हनुमान की पत्नी की चर्चा भी है। नागौर के दिग्गज सियासी परिवार मिर्धा फैमिली से ज्योति मिर्धा फिर एक बार दौड़ हैं। पूर्व में वह विधानसभा और लोकसभा का चुनाव हार चुकी हैं। 0- झुंझुनू बृजेंद्र ओला परिवार 0- मुरारी के कहने पर टिकट 0- हरीश मीणा के कहने पर टिकट 0- हनुमान बेनीवाल- बिंदु चौधरी, राघवेंद्र 0- रामगढ़ में सफिया का बेटा इन सीटों पर मतदान, यहां इतने मतदाता — क्रं.    विधान     निर्वाचन क्षेत्र की    मतदान केंद्र     सहायक      कुल मतदाता सं.    सभा        संख्या व नाम                               मतदान केंद्र 1     27     झुंझुनू     249     14     2,74,532 2     67     रामगढ़     278     6     2,74,180 3     88     दौसा     235     5     2,46,012 4     97     देवली-उनियारा     296     11     3,02,721 5     110     खींवसर     264     4     2,86,041 6     156     सलुम्बर(अ.ज.जा.)     296     6     2,97,645 7     161     चौरासी (अ.ज.जा.)     244     7      2,55,401

भविशा ने 141 सेकेण्ड में गिनाईं 100 देशों की राजधानियां, छत्तीसगढ़-रायपुर की नन्ही बेटियों ने बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

रायपुर. राजधानी रायपुर की दो सगी बहनों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है. 6 साल की भव्या और 3 साल की भविशा कोटडिया दोनों ही बहने बहुत अद्भुत है. नन्ही सी भविशा कोटडिया ने 2 मिनट और 21 सेकंड के आश्चर्यजनक समय में 100 देशों की राजधानियों के नाम सुनाकर विश्व रिकार्ड बनाया है. भविशा ने यह इतिहास 26 फरवरी 2024 को रचा, जब वह महज 2 साल, 11 महीने और 10 दिन की थी. उसने 141 सेकेंड में 100 देशों की राजधानियों के नाम बताकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. भव्या कोटडिया – वहीं 28 फरवरी को भव्या कोटडिया की उम्र केवल 6 साल, 3 महीने और 5 दिन की थी, जब उसने 1 मिनट और 35 सेकंड के आश्चर्यजनक समय में 50 आविष्कारों और आविष्कारक का नाम सुनाकर वर्ड रिकॉर्ड बनाया. ऐसे बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड – भविशा और भव्या के लिए विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का सफर आसान नहीं था. अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और घंटों समर्पित अभ्यास के साथ, दोनों बहनों ने अपनी याद रखने के शक्ती (मैमोरी पॉवर) को बढ़ाया और कठिन जानकारियों को आसानी से याद करने की कला में महारथ हासिल की. जानकारी को बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत उसे पुनः प्राप्त करने की उनकी क्षमता ने भविशा और भव्या को अपने साथियों से अलग बना दिया और उनकी रिकॉर्ड- ब्रेकिंग उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त किया. कोटडिया बहनों की रिकॉर्ड ब्रेकिंग उपलब्धि ने उन्हें वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक अच्छी-खासी पहचान दिला दी है.

मुराद पूरी होने पर चढ़ाते हैं मिट्टी और सीमेंट के घोड़े, छत्तीसगढ़-बालोद में बाबा हरदेव का अनोखा मंदिर

बालोद। जब कोई चीज इंसान के बूते से बाहर हो जाती है तो वह ईश्वरीय शक्ति पर भरोसा करते हुए मन्नत मांगता है. बालोद जिले में ऐसा ही एक अनोखा मंदिर है, जहां मन्नत पूरी होने पर मिट्टी और सीमेंट से बने घोड़े चढ़ाने की परम्परा है. हम आपको बालोद जिला में स्थित एक ऐसी मंदिर के बारे में बतलाने जा रहे हैं. बालोद जिला मुख्यालय से लगभग 40 दूर ग्राम डेंगरापार में स्थापित हरदेवलाल बाबा का मंदिर है, हरदेवलाल बाबा का मंदिर में वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार, मुरादें पूरी होने पर श्रद्धालु साल में एक दिन बाबा को सीमेंट या मिट्टी से बने घोड़े और हाथी बाबा को समर्पित करते हैं. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष नवरात्र दशहरे के बाद प्रथम मंगलवार को हरदेवलाल बाबा के दरबार मे विशाल देव दशहरा मेले का आयोजन हुआ. इस दौरान भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा को उनकी सवारी मिट्टी और सीमेंट से बने घोड़े, हाथी समर्पित किया गया. इस वर्ष 500 से अधिक प्रतिमा बाबा को भेंट किया गया.

चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन-विस्तारीकरण परियोजना के सर्वे का प्रथम चरण पूर्ण

चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन-विस्तारीकरण परियोजना के सर्वे का प्रथम चरण पूर्ण पूरवर्ती सरकार ने रोक रखा था परियोजना के विस्तारीकरण का कार्य चिरमिरी/एमसीबी  जिले के चिरमिरी का जीवनदायिनी कहे जाने वाले चिरमिरी नागपुर हाल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना, स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से धरातल पर उतर गया। 241 करोड़ रुपए से बनने वाले इस न्यू रेल लाइन में 50 प्रतिशत केंद्र सरकार और 50 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा भुगतान करना था लेकिन पूरवर्ती राज्य सरकार अपना 50 प्रतिशत हिस्सा जारी ही नहीं की जिससे न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण का कार्य 05 साल तक अधर में लटका रहा जबकि केंद्र सरकार अपने हिस्से की राशि 120.50 करोड़ रुपए 2019 में ही जारी कर दी थी। सरकार बदलते ही पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल एक बार फिर विधायक बने और विष्णु सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व मिला। क्षेत्र को नया जीवन देने कृत संकल्पित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से पुनः न्यू रेल लाईन नागपुर हाल्ट परियोजना पर काम करना शुरू हुआ और इसका परिणाम है कि 07 अक्तूबर से 10 अक्तूबर यानि 04 दिवस के भीतर ही रेल्वे और राजस्व की टीम ने ड्रोन और फील्ड सर्वे पूरा कर लिया। राजस्व निरीक्षक के अनुसार चिरमिरी नागपुर हाल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना के अंर्तगत एमसीबी जिले के पराडोल, खरबना, साजा पहाड़, चित्ताझोर पोड़ी, सरभोका, चिरयी पानी, बंजी और सरोला ग्राम के क्षेत्र शामिल है। जिसमे कुछ फारेस्ट लैंड होना बताया गया। ज्ञात रहे की प्रदेश की विष्णु देव सरकार ने अधर में लटके इस प्रोजेक्ट के लिए अपने पहले ही बजट 2024 में राज्यांश की राशि शामिल कर स्वीकृति प्रदान की और अब सर्वे का प्रथम चरण भी 10 अक्तूबर को पूर्ण कर लिया गया है।          दूसरे चरण के सर्वे में आउटर लाइन, स्टेशन का क्षेत्रफल, मोड़ वाली जगह का कुल क्षेत्र और पत्थर लगाने का एरिया जैसे 200 मीटर,10 मीटर, 08 मीटर शामिल होंगे। फिलहाल राजस्व अधिकारी की माने तो 05 से 06 माह में गजट का प्रकाशन हो सकता है। उल्लेखनीय रहे कि प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के बाद चिरमिरी तक चलने वाली पांच ट्रेन चिरमिरी, चंदिया, भोपाल, अनूपपुर और रीवा का अंबिकापुर तक विस्तार होगा जिससे व्यापार और अन्य चीजों में वृद्धि होने की उम्मीद है वही अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेन सीधे बोरीडाड़ जक्शन होकर चली जाती थी जिससे चिरमिरी के लोगों को बिजुरी, कोतमा या अनूपपुर से जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता था, यही नहीं अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेन से सफर करने के लिए मनेंद्रगढ क्षेत्रवासी भी बिजुरी जाकर ही ट्रेन पकड़ पाते थे, किंतु इस परियोजना के पूर्ण होते ही अंबिकापुर से होकर चलने वाली सभी ट्रेनें चिरमिरी मनेंद्रगढ़ होकर गुजरेगी। फिलहाल उक्त परियोजना के जल्द पूर्ण होने की आस जिले वासियों समेत चिरमिरी क्षेत्रवासियों को है जिसका सबसे ज्यादा लाभ उन्हें ही मिलने वाला है।

दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला झारखंड सरहद में पकड़ाया, शहर छावनी बना

दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला झारखंड सरहद में पकड़ाया, शहर छावनी बना “बलरामपुर के साथ साइबर टीम रखी थी नजर, आरोपित को सुरक्षा घेरे में लाया सूरजपुर” “भीड़ देखकर आईजी व एसपी ने संभाली कमान” सूरजपुर सूरजपुर-जिला मुख्यालय में रविवार की रात एक आरक्षक पर खौलता तेल डालने के पश्चात दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के संदिग्ध आरोपी की बलरामपुर से गिरफ्तारी के बाद सूरजपुर लाए जाने की खबर मिलते ही शहर के आक्रोशित लोगों की भीड़ कोतवाली के सामने एकत्र हो गई है। जुटी भीड़ व उनके गुस्से को देखते हुए भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कोतवाली के आसपास की गई है। बता दें कि रविवार की रात चौपाटी में पुलिस पर खौलता तेल डालने के बाद प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या के आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस अधीक्षक व साइबर की टीम ने झारखंड सरहद पर हिरासत में लिया। भीड़ देखकर आईजी व एसपी ने संभाली कमान, आरोपित कुलदीप साहू को सूरजपुर लेकर आने की खबर मिलने के बाद पूरा शहर एक बार फिर कोतवाली थाना तक उमड़ गया। ऐसे में आईजी अंकित गर्ग ने खुद से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली है वहीं पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे भी कोतवाली में मौजूद हैं। शहर की कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आए पुलिस बल के साथ सिलफिली बटालियन, मैनपाठ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, अंबिकापुर व जिले के पुलिस लाइन,विभिन्न थानों सहित रेंज भर से बल को बुलाया है। इन्हें कोतवाली सहित शहर के विभिन्न स्थलों पर स्थिति को नियंत्रण करने के लिए तैनात किया गया है। पुलिस एक बार भीड़ को तितर-बितर करके थाना परिसर सहित पूरे क्षेत्र को किलाबंदी में तब्दील कर दी है। सड़क मार्ग को दो ओर से डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस की निगाह ऐसी है कि सुरक्षा में सेंध की स्थिति न बनने पाए। ऐसे में अब लोग दूर से ही पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था का नजारा देख रहे हैं। इसके बाद वहां मौजूद सूरजपुर जिले की पुलिस ने आरोपी को अपने कस्टडी में ले लिया है। आरोपी कुलदीप साहू उस वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जब वह बस में सवार होकर अंबिकापुर की ओर आ रहा था। बहरहाल आरोपी को सूरजपुर लाने के बाद एक बार फिर पूरे शहरवासियों के उमड़ने का परिदृश्य सामने आया है। पुलिस आक्रोशित भीड़ से बार- बार शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए इन्हें इधर- उधर करने के प्रयास में सफल हुई है।

नहाय-खाय से शुरुआत कर देंगे डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य, छत्तीसगढ़ में छठ महापर्व पांच नवंबर से

रायपुर. सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा पांच नवंबर से मनाया जायेगा। चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत पांच नवंबर को नहाय खाय के साथ होगी। महादेव घाट रायपुर में छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट ने रुपरेखा तैयार कर ली है। सात नवंबर की शााम को महादेवघाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी, जिसमें अंतराष्ट्रीय लोकगायिका कल्पना पटवारी मुंबई, अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव लखनऊ, लोक गायिका परिणीता राव पटनायक और छत्तीसगढ़ के प्रख्यात भजन गायक दिलीप षड़ंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की जायेगी। इस पूजा के दौरान पहली बार महादेवघाट में खारुन गंगा मैया की महाआरती की जाएगी। इससे अलावा नवा रायपुर अटल नगर स्थित तालाब में छठ महापर्व भव्य रुप में मनाया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छठ महापर्व छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, कोरबा, बस्तर समेत अन्य शहरों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों पर जैसे महादेव घाट, व्यास तालाब बिरगांव और अन्य तालाबों किनारे मनाया जाता है।  पांच से आठ नवंबर तक पूरे देश में छठ पूजा  की जायेगी। समिति जिला प्रशासन और नगर निगम की सहयोग से हारून नदी महादेव घाट के सभी घाटों की साफ सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छठ पूजा प्राचीन काल से ही स्वच्छता का संदेश देती आ रही है। इस पर्व में व्रती महिलायें शुद्ध प्रसाद बनाती हैं, जिसे सूर्य भगवान को भोग लगाया जाता है। लोग सड़क और घाटों की सफाई करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस वर्ष पांच नवंबर से नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होगी। 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा। छठ पर्व को शक्ति पूजा और सूर्य सष्टी व्रत के नाम से भी जाना जाता है।  यह पर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड पूर्वांचल, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित है। त्योहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर है। चार दिनों तक मनाए जाने वाले इस व्रत में महिलायें पवित्र स्नान, उपवास और निर्जल, लंबे समय तक पानी में खड़े रहना, प्रसाद, प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश और राज्यों में बसे हैं। वहां अपनी संस्कृतियों को आज भी संजोये हुए हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ पूजा का आरंभ हो जाता है। यह महापर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा का मुख्य व्रत कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य के लिए सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करती है। इस दौरान महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। यही वजह है कि इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। पहले दिन नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत होती है। दूसरे दिन लोहंडा और खरना होता है। वहीं तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण किया जाता है और इसी के साथ इस पर्व का समापन हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल छठ पूजा कब से शुरू हो रही है। जानें कब है छठ पूजा? पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि के साथ छठ पूजा का आरंभ हो जात है। वहीं षष्ठी तिथि को शाम के समय सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 7 नवंबर को 12 बजकर 41 मिनट (ए एम) से आरंभ हो रही है, जो 8 नवंबर को 12 बजकर 34 मिनट (ए एम) पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 7 नवंबर को ही सूर्य को संध्या अर्घ्य दी जाएगी। पत्रवार्ता में ये रहे मौजूद इस मौके पर सुखबीर सिंह, राघव रविंद्र सिंह, सुनील सिंह, रामविलास सिंह, अनिल सिंह, कन्हैया सिंह, शशि सिंह, परमानंद सिंह, संतोष सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, राकेश सिंह, विश्वेश्वर सिंह, राजेश सिंह, संजय सिंह, रविंद्र शर्मा, बृजेश सिंह, वेदनारायण सिंह, मनोज सिंह आदि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे। इन देशों में भी होती है छठ पूजा छठ महापर्व नेपाल, सूरीनाम, दोहा, कतर, फिजी, मॉरीशस,गुयाना और अन्य देशों में भी मनाया जाता है। छठ पूजा 2024 कैलेंडर 0- छठ पूजा का पहला दिन, 5 नवंबर 2024- नहाय खाय (मंगलवार) 0- छठ पूजा का दूसरा दिन, 6 नवंबर 2024- खरना (बुधवार) 0- छठ पूजा का तीसरा दिन, 7 नवंबर 2024- संध्या अर्घ्य (गुरुवार) 0- छठ पूजा का चौथा दिन, 8 नवंबर 2024- उषा अर्घ्य (शुक्रवार) नहाय-खाय का महत्व नहाय-खाय से छठ पूजा की शुरुआत होती है। नहाय खाय जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट होता है कि इस दिन स्नान करके भोजन करने का विधान है। नहाय खाय के दिन व्रत करने वाली महिलाएं नदी या तालाब में स्नान करती हैं। यहि नदी में नहाना संभव न हो ते घर पर भी नहा सकते हैं। इसके बाद व्रती महिलाएं भात, चना दाल और लौकी का प्रसाद बनाकर ग्रहण करती हैं। खरना 2024 छठ पूजा के दूसरे दिन को लोहंडा या खरना कहा जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना का प्रसाद बनाया जाता है। इस दिन माताएं दिनभर व्रत रखती हैं और पूजा के बाद खरना का प्रसाद खाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का आरंभ करती है। इस दिन मिट्टी के चूल्हे में आम की लकड़ी से आग जलाकर प्रसाद बनया जाता है। तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य छठ पूजा के तीसरे दिन शाम के समय नदी या तालाब में खड़े होकर अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही बांस के सूप में फल, गन्ना, चावल के लड्डू, ठेकुआ सहित अन्य सामग्री रखकर पानी में खड़े होकर पूजा … Read more

काम के एवज में मांगे थे 10 हजार रुपए, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में किरोड़ीमल नगर पंचायत के सीएमओ को पकड़ा

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिलासपुर से आई एसीबी की टीम ने मंगलवार की शाम किरोड़ीमल नगर पंचायत के सीएमओ रामायण पांडेय को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, वरूण सिंह निवासी आजाद चैक, किरोडीमल ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की थी। इसमें उसने बताया कि अपनी कंपनी एमएस भवानी ट्रेडर्स के लाइसेंस के लिए कार्यालय नगर पंचायत, किरोडीमल में आवेदन किया था। जिसका लाइसेंस देने के एवज में आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय, प्रभारी सीएमओ किरोड़ीमल ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। प्रार्थी नगर पंचायत किरोड़ीमल के सीएमओ रामायण पांडेय को रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ने प्रार्थी से 10 हजार रुपये ले लिये थे और आज सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर कर आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय को प्रार्थी से शेष 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लिया। आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

वैश्विक स्तर पर हुआ प्रसिद्ध, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में पहुंचे सीएम साय

जगदलपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध ‘बस्तर दशहरा पर्व’ आस्था और परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। इस बस्तर दशहरा पर्व को बस्तर अंचल के सभी लोग पूरी श्रद्धा-आस्था के साथ मनाते हैं और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। वहीं ऐतिहासिक बस्तर दशहरा अब देश-दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हो गया है, जिससे अब पर्यटकों की वृद्धि के साथ ही स्थानीय लोगों की आय संवृद्धि को बल मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को ऐतिहासिक सिरहासार भवन में आयोजित विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के मुरिया दरबार को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा पर्व आस्था का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जो मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से बस्तरवासियों की अगाध श्रद्धा और सभी लोगों के सहयोग के साथ इस वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने इस अवसर पर माडिया सराय में विकास कार्य हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा की। वहीं मांझी-चालकी और मेम्बर-मेंबरीन के मानदेय में बढ़ोतरी हेतु प्रशासन और बस्तर दशहरा समिति से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में सम्मिलित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक अनोखी परम्परा निरूपित करते हुए कहा कि यह सदियों से चली आ रही है और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति का घोतक है, जिसे हम सभी एकजुट होकर श्रद्धा और सहकार की भावना के साथ हर्षोल्लास एवं उल्लासमय ढंग से मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से विकसित दशराहा पसरा को बस्तर दशहरा पर्व में आए मांझी-चालकी तथा अन्य लोगों की सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में सार्थक प्रयास निरूपित करते हुए कहा कि बस्तर दशहरा पर्व के लिए पूर्व में निर्धारित बजट को 50 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने मुरिया दरबार में मांझी चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन और बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारियों द्वारा अवगत करवाए गए मांग एवं समस्याओं को निराकृत किए जाने की कटिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सभी लोगों को अपनी अशेष बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुरिया दरबार में बस्तर विकास प्राधिकरण के पुरखती कागजात का अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया, बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में बस्तर अंचल के मंत्री,सांसद एवं विधायकों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी कमलचन्द्र भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष, बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये मांझी-चालकी, मेम्बर मेम्बरीन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माटी पुजारी कमलचन्द्र भंजदेव ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए इसे सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण रेखांकित किया। उन्होंने बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आने वाले देवी-देवताओं हेतु देव सराय की व्यवस्था तथा मांझी-चालकी, पुजारी,गायता सहित ग्रामीणों के ठहरने के लिए बेहतर सुविधाओं की बेहतर सुलभता के लिए राज्य सरकार के पहल को सराहनीय निरूपित किया। मुरिया दरबार में वन मंत्री  केदार कश्यप सहित सांसद बस्तर एवं अध्यक्ष बस्तर दशहरा समिति  महेश कश्यप और विधायक जगदलपुर किरणदेव ने बस्तरवासियों को बस्तर दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण मांझी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व सभी के सहयोग तथा व्यापक सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आने वाले साल में इसे और अधिक  बेहतर और भव्यता के साथ मनाएंगे। इस अवसर पर मांझी-चालकी और मेम्बर-मेम्बरीन को मोबाइल प्रदान किया गया।

ब्याज सहित चुकाने होंगे 20 लाख रुपए, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में क्लेम में आनाकानी पर बीमा कंपनी दोषी

रायगढ़. एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी की स्थानीय शाखा से मकान का बीमा कराने के बाद बीमित अवधि में आगजनी से मकान को क्षति पहुंचने की स्थिति में बीमा कंपनी के द्वारा बीमा राशि का भुगतान करने में आनाकानी करने के मामले में उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को दोषी करार देते हुए बीमा धारक को 20 लाख रुपये से अधिक का मय ब्याज भुगतान करने का आदेश पारित किया है। आवेदक डॉ सरोज कुमार निवासी दिनदयाल पुरम फेस 1 छोटे अतरमुडा के स्वामित्व की भूमि ग्राम अतरमुड़ा पटवारी हल्का नंबर-13. तहसील व जिला रायगढ़ में भूमि है, भूमि पर आवेदक द्वारा ऋण सुविधा प्राप्त कर 2004 में मकान का निर्माण कराया गया। मकान की सुरक्षा के लिए अनावेदक कार्यालय से 30 नवंबर 2014 को विधिवत प्रीमियम अदा कर बीमा कराया गया जोकि 29 नवंबर से 28 नवंबर 2024 के लिये वैध है। जिसका पॉलिसी नंबर 0000000002307235 है। 25 अप्रैल 2021 को मकान में सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से हुए विस्फोट के कारण पुरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया और मकान में रखा अन्य समान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया।

मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक आज

रायपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों की वापसी के सम्बंध में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहेंगे ।मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet