LATEST NEWS

आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर को जलाया, जमकर तोड़फोड़

सूरजपुर सूरजपुर में आरक्षक पर खौलता तेल डालने के बाद प्रधान आरक्षक तैयब की बिटिया और पत्नी की नृशंस हत्या से नागरिकों में ग़ुस्सा भड़क गया है। वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव ने हत्या के मसले पर बेहद नाराज़गी जताई है और कहा है-“अब और ख़ामोशी नहीं।” भड़की भीड़, आरोपी का घर फूँका, दबंग और उत्पाती कुलदीप साहू फरार है, और पुलिस की पूरी ताक़त उसे पकड़ने में है। निर्मम हत्याकांड से भड़की भीड़ ने दबंग कुलदीप साहू का घर फूँक दिया है। भीड़ ने आग लगाने के पहले पूरे घर में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस के द्वारा बनाए दबाव से बौखलाकर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों पर नृशंस हमले से लोगों में ज़बरदस्त नाराज़गी है। भड़के सिंहदेव बोले -ये अन्याय और अपराध नाक़ाबिले बर्दाश्त हवलदार तालिब की पत्नी और मासूम बिटिया की दबंगई से की गई नृशंस हत्या से कद्दावर नेता टी एस सिंहदेव भड़क गए हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया है -“क्यों पुलिस प्रशासन को इतना कमजोर कर दिया गया है कि, वह स्वयं ख़तरे में है? क्यों लगातार हो रहे अपराध और समाज में फैलते भय के बाद भी सरकार में सुधार की कोई योजना नहीं है ? बीजेपी सरकार को जवाब देना चाहिए कि कब तक ऐसी बर्बरता और अराजकता को सहन करना पड़ेगा?”

एक की मौत और दुसरे बाल-बाल बचे, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

कबीरधाम. कबीरधाम में आज रविवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम भोंदा का है। जानकारी अनुसार ग्राम भोंदा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बड़े से गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर के चक्के में फसने से चालक संजू मरावी की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में बैठे अन्य लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। मौके से चालक संजू मरावी को बोड़ला के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसके आने से पहले मौत हो चुकी थी। इस मामले में बोड़ला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। बता दे कि इस साल 2024 कबीरधाम जिले में सड़क हादसे की ग्राफ बढ़ा है। जनवरी से अक्टूबर तक करीब 50 से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। इसमें सबसे बड़ा सड़क हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र का है, जहां पिकअप वाहन पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई थी।

सूरजपुर में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या

सूरजपुर सरगुजा रेंज के सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रधान आरक्षक की पत्नी मेहू फैज और 16 वर्षीय आलिया शेख बेटी की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शवों को घर से करीब पांच किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया। प्रधान आरक्षक जब नाइट पेट्रोलिंग से लौटे, तो घर में खून फैला हुआ था और उनकी पत्नी और बेटी लापता थीं। जांच में पता चला कि हत्या कुख्यात अपराधी कुलदीप साहू ने की है, जो पहले भी अपराध में शामिल रहा है। रविवार रात उसने एक आरक्षक पर खौलता तेल डालकर हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पुलिस ने आरोपी कुलदीप साहू की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

आम आदमी पार्टी की शिकायत पेय जल समस्या पर कलेक्टर एमसीबी ने तुरन्त ली संज्ञान

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विकास पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़ बलाक अध्यक्ष विशेष सोनी एवं खोंगापानी ब्लाक अध्यक्ष मो० कासिम ने एक आम आदमी की तरह कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष पहुंचकर यह शिकायत प्रस्तुत किया की झगड़ाखाण्ड नगर पंचायत की जनता पिछले कई महीनो से स्वच्छ व शुद्ध पानी पीने के लिए मोहताज है। झगड़ाखाण्ड के हृदय स्थल पर लगा कोरिया नीर भी बेकारबंद पड़े है, पानी हर प्राणी की मूलभूत जरूरत है और शासन व प्रशासन द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध ना करा पाना सत्ता की नाकामी को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी झगराखांड नगर पंचायत के हर व्यक्ति के साथ पूरी ताकत से खड़ी है। आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द क्षेत्र के लोगों को रोजाना पानी की व्यवस्था करायी जाये। इस मामले पर जल्द और उचित सुनवाई ना होने की दशा में आम आदमी पार्टी जिला इकाई पंचायत भवन का घेराव कर उग्र आंदोलन करेगी। आशा करते हैं की आप इस समस्या को गंभीरता से लेते हुई त्वरित कार्यवाही करेंगे। नगर पंचायत झगड़ाखांड में चार महीना से पानी पीएचई द्वारा बंद पानी के सप्लाई को ले शिकायत पर कलेक्टर ने संज्ञान मे लिया झगड़ाखांड नगर वासियों को मिला पीने का पानी आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विकास पांडे ने कहां की यह आम आदमी पार्टी की एक और जीत है। आम आदमी पार्टी के लिए व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन उत्साह है। झगड़ाखाण्ड के नगर वासियों के आशीर्वाद और सहयोग की वजह से ही जीत हुई हैं। आम आदमी पार्टी के द्वारा तहेदिल से साधुवाद धन्यवाद किया l

फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, छत्तीसगढ़-बालोद में फिर से हाथियों ने दी दस्तक

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर से हाथियों की दस्तक देखने को मिल रही है। हाथियों ने जिले के गुरूर और दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र में तांडव मचा कर रखा हुआ है। खड़ी फसलों को बेतहाशा नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग भी रात भर जाग-जाग कर हाथियों एवं लोगों की सुरक्षा में लगा हुआ है। आपको बता दें कि हाथी के स्वतंत्र टहलने का रात का एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है। वन विभाग द्वारा गांव में मुनादी कराई गई है कि कोई भी व्यक्ति अकेले घर से बाहर या फिर जंगलों की ओर न जाए। अब तक छह लोगों की हाथियों ने जान ले ली। अब तक छह लोग गवा चुके हैं जान हाथी को गुस्सा आने पर वह आक्रामक हो सकता है।बालोद जिले में बीते तीन वर्षों में छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसलिए लोगों को समझाइस दी जा रही है। अभी का जो समय है वह धान कटाई का समय है। यहां पर फसले लगभग पककर तैयार हो गई हैं और खड़ी फसलों पर हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। जिसके कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि हाथी द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने के बाद वन विभाग द्वारा इसके लिए किसानों को मुआवजा भी दिया जाता है। जानिए कहां है हाथी हाथी की उपस्थिति वर्तमान में बालोद वनमंडल बालोद अंतर्गत हिडकापार बताई जा रही है जो कि आड़ेझर बीट और नलकसा सर्किल का एरिया है। इस क्षेत्र में हाथी ने कोई फसल नुकसान नहीं की है। सबसे ज्यादा गुरुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया गया था। वर्तमान में वन विभाग द्वारा अंगारा नलकसा पुसावड़ शेरपार कोसमी पैंदुर नारंगसुर जैसे लगभग आधा दर्जन गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। जहां हाथी विचरण कर रहा है। उसका नाम एमई- 3 बताया जा रहा है जो कि एक दंतैल हाथी है। उप वन मंडल अधिकारी डिंपी बैस ने बताया कि लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, गांव में जागरुकता फैलाई जा रही है। मुनादी भी कराई जा रही है ताकि किसी तरह की कोई हानि न हो।

74 पुलिस अधिकारियों के तबादले, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ के भाटापारा जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों की गई भारी मात्रा में फेरबदल की गई है। भाटापारा शहर थाना से 18 आरक्षक ,ग्रामीण थाना से 12 आरक्षक, कसडोल थाना से 6 आरक्षक, गिधौरी थाना से 6 ,राजदेवरी से 4 इस तरह जिले के अलग अलग थानों से कुल 74 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 74 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। लिस्ट में ज्यादातर ऐसे अधिकारी हैं जो लंबे समय से एक जगह पर जमे हुए थे।  भाटापारा शहर थाना से 18 आरक्षक ,ग्रामीण थाना से 12 आरक्षक, कसडोल थाना से 6 आरक्षक, गिधौरी थाना से 6 ,राजदेवरी से 4 इस तरह जिले के अलग अलग थानों से कुल 74 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।

पूर्व बस्तर डिवीजनल कमेटी ने जारी की सूची, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में 31 नहीं 35 नक्सली मारे गए

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के सीमा पर थुलथुली गांव में चार अक्तूबर को हुई मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने सूची जारी की है जिसमें 35 माओवादियों के मारे जाने की जानकारी दी है। दरअसल चार अक्तूबर को हुई मुठभेड़ के बाद 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और नक्सलियों का सामान भी बरामद हुआ था। उसी मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने आज सूची जारी करके 35 माओवादियों के मारे जाने की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया था। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए थे। नक्सलियों के लिए सुरक्षित स्थान दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि यह क्षेत्र सभी नक्सलियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है। नक्सलियों के बारे में सूचना मिलने पर चार दिन पहले इस ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। कंपनी छह मुख्य रूप से इस क्षेत्र में सक्रिय है और उनकी संख्या 100-150 है।

लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.15 बजे ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.05 बजे वृहत सम्मेलन एवं उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.10 बजे लैलूंगा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड एवं आसपास का 3 कि.मी. क्षेत्र ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित हेलीपेड कुंजारा के 03 किलोमीटर क्षेत्र को ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री के जिला रायगढ़ तहसील लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड में लैडिंग, उड़ान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड कुंजारा तहसील-लैलूंगा के 03 किलोमीटर की परिधि को ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने गुरुगद्दी आसन के दर्शन कर, प्रदेश की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सतनामी समाज के धर्म गुरुओं को सामाजिक एकता और भाई-चारे का प्रेरणा श्रोत बताया। इस दौरान राजा धर्म गुरु श्री बालदास साहेबजी राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक एवं अनुसूचित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु श्री खुशवंत साहेब, जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा सहित सतनामी समाज के अनेक धर्म गुरु, राज महंत, जिला महंत, संत समाज और बड़ी संख्या में अनुयायी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने यहां गुरु निवास में गुरुप्रसादी ग्रहण किया। उन्होंने तलघर का भी अवलोकन किया और उससे जुड़े इतिहास की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गुरु परिवार के साथ भेंट की।

जिले के अंतिम छोर के गांवों में भी नजर आएगा पक्का पीएम आवास

रायपुर, अंतिम छोर के गाँव की अपनी पहचान होती है। शहर से दूर होने के साथ यहाँ की अपनी जीवनशैली होती है। दूर-दूर घर होते हैं। घर पर गाय बकरियां होती है। हरे-भरे पेड़ पौधे होते हैं। छोटी-छोटी बाड़ियाँ होती है, जहाँ पसंद की साग सब्जियां उगाई गई और आसपास मुर्गे-मुर्गियां छोटे चूजे घूमते-फिरते होते हैं। सुबह से शाम तक चहल-पहल होती है। अपनी परम्पराएं, अपनी संस्कृति और मजबूत रिश्ते मगर कच्चे घर होते हैं…इन्हीं पहचान के बीच किसी के टूटे हुए तो किसी के जैसे-तैसे बने मिट्टी और खपरैल वाले घर भी होते हैं। गाँव में किसी के पक्के मकान का होना उनके रसूखदार होने की पहचान हुआ करती थी…क्योंकि गरीबी की वजह से पक्के मकान का सपना अनगिनत ग्रामीणों के लिए महज सपना ही था, खेती-किसानी या फिर पीढ़ी दर पीढ़ी कच्चे मकानों में ही जिंदगी गुजार देने वाले ग्रामीणों ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उनका भी पक्का मकान बनेगा और अपने जीते-जी वे किसी रसूखदारों के बीच पक्के मकान में रह पाएंगे। कुछ ऐसा ही सपना कोरबा जिले के अन्तिम छोर के गाँव पतुरियाडाँड़ में रहने वाले गरीब परिवारों को खुशी और गर्व है कि किसी मजबूत रिश्तों की तरह उनके घरों की बुनियादें भी मजबूत हो रही है और कई मुश्किलों से गुजरी कच्चे मकानों में बस यादें ही रह जाएंगी। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा के अंतिम छोर के गाँव पतुरियाडाँड़ में रहने वाले गुलाब सिंह अपने तीन बेटों के साथ घर पर रहते हैं। लगभग 60 बसंत देख चुके गुलाब सिंह बताते हैं कि किसी तरह गाँव में खेती किसानी और मजदूरी से घर का खर्च चल जाता था। अब बेटे भी यहीं करते हैं। उनकी कई पीढ़ी गुजर गई पर पक्का मकान बन पाएगा, ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके कच्चे मकान में जिंदगी कट गई। कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत ही ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ा। कभी खपरैल के बीच से टपकते बारिश के पानी में रातों की नींदे खराब हुई तो कई बार नीचे फर्श कीचड़मय हुआ। गुलाब सिंह से बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने के बाद उन्हें इस बात की चिंता थी कि वास्तव में पक्का मकान बनाने के लिए पैसे मिलेंगे या नहीं। कई बार तो लगता था कि खाते में पैसा नहीं आएगा और पक्के मकान का सपना कभी पूरा नहीं हो पायेगा। गुलाब सिंह ने बताया कि जब खाते में राशि आई तो मकान का सपना हकीकत में बदल गया है। खाते से राशि निकालकर अपनी मकान को मूर्त रूप दे रहा है। गुलाब सिंह ने बताया कि उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के खाते में पैसा डाला है और यह राशि उनके जैसे गरीब परिवारों के सपनों को सच कर रहा है। इसी गाँव की निवासी पिंकी पैकरा को भी अपने पक्के मकान का पूरा होने का इंतजार है। वह कहती है कि कच्चे मकान में रहने से बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। पक्का मकान बारिश के दिनों में उन्हें किसी परेशानी में नहीं डालेगा और वह सुकून से रह पाएगी। ग्रामीण पंचराम और उनकी पत्नी रूपकुंवर के खाते खाते में भी आवास बनाने के लिए राशि आयी तो इन्होंने मकान पूरा करा लिया है। पंचराम ने बताया कि उनके घर का प्लास्टर का काम ही शेष है, जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा और वे पक्के मकान में रहने लगेंगे। गांव के लबदराम भी पीएम आवास के हितग्राही है। इन्होंने खाते में राशि आते ही काम शुरू कर दिया है। अभी तक 65 हजार प्राप्त कर चुके लबदराम ने बताया कि जल्दी ही उनका घर पूरा हो जाएगा और वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान को अलविदा कह देंगे। इन सभी हितग्राहियों ने पीएम आवास के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और अपने सपने के आशियाने को लेकर गौरवान्वित महसूस करते हुए खुशी व्यक्त की।

श्रम मंत्री देवांगन ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की

रायपुर, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयादशमी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। लाल मैदान से लेकर आरपी नगर फेस वन, पुरानी बस्ती मुड़ापार समेत सभी प्रमुख स्थानों में आयोजित विजयादशमी के पर्व पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला का दहन किया गया। ऊर्जाधानी के लाल मैदान में सबसे ऊंचे 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया गया। इससे पहले मंत्री श्री देवांगन ने भगवान श्री राम सेना की पूजा अर्चना की। उन्होंने दर्री के राजेन्द्र नगर फेस-1 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री श्री देवांगन दर्री मुख्य मार्ग स्थित मंगल भवन में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुए, मंत्री श्री देवांगन ने विधिवत पूजन की। समिति के प्रमुख जनों की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने मंगल भवन के विस्तार सहित अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृति की घोषणा की। दर्री से मंत्री श्री देवांगन राजेंद्र प्रसाद नगर फेस 01 के विशाल दशहरा प्रांगण में हजारों के भीड़ के बीच पहुंचकर जय जय श्री राम का उद्घोष कर कहा कि अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक, विजयादशमी का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम आप सभी का कल्याण करें। श्रम मंत्री श्री देवांगन पुरानी बस्ती कोरबा स्थित रानी रोड और मुड़ापार बाजार में आयोजित विशाल दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुए। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुड़ापार का दशहरा उत्सव विगत 50 वर्षों से मनाया जा रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने मुड़ापार में पंडाल निर्माण की सहर्ष घोषणा की और सभी को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं दी तथा रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतला का दहन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भगवान श्री अग्रसेन की जयंती समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

रायपुर, समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने से देश का उत्थान होगा। हमारे देश 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तभी बन सकता है जब समाज के अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्य धारा में शामिल हो। यह विचार राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भगवान श्री अग्रसेन जयंती समारोह में व्यक्त किये।  छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा रायपुर में आयोजित भगवान श्री अग्रसेन की 5148 वीं जयंती समारोह में राज्यपाल श्री डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब समाज में आर्थिक असमानता और सामाजिक विभाजन की चुनौतियाँ सामने हैं, भगवान अग्रसेन के आदर्श हमारे लिए एक मार्गदर्शक हो सकता है। उनका जीवन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समर्पण, समानता और सेवा का संदेश देता है। उनकी नीतियों में ‘एक ईंट और एक रुपया‘ का सिद्धांत स्पष्ट रूप से समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने यह सिद्ध किया कि समाज का उत्थान तब ही संभव है, जब समाज का हर व्यक्ति समृद्ध हो। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भगवान अग्रसेन के सिद्धांतों का पालन करते हुए अग्रवाल समाज ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना को बनाए रखा है। यह समाज हमें यह सिखाता है कि किस प्रकार एकजुट होकर समाज का हर व्यक्ति समृद्ध और सशक्त हो सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भी अग्रवाल समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उद्योगों का विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान और समाज सेवा की भावना प्रशंसा के योग्य है। छत्तीसगढ़ की सामाजिक और आर्थिक संरचना में अग्रवाल समाज ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, अपनी विविधताओं के बावजूद, एकता का प्रतीक है। यहाँ हर वर्ग और समुदाय के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और इसमें अग्रवाल समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें इस सामाजिक समरसता को बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए। राज्यपाल ने अग्रवाल समाज के द्वारा छत्तीसगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में किए गये कार्यों को लिपिबद्ध करने का सुझाव दिया जिससे आने वाली पीढ़ी जान सके कि उनके समाज का क्या योगदान है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में अग्रवाल समाज की उल्लेखनीय  भागीदारी है। व्यापार के साथ-साथ वे सेवा के कार्य भी करते हैं। उन्होंने अग्रवाल समाज के लोगों से आग्रह किया कि कम से कम एक गरीब कन्या का विवाह, एक गरीब बच्चे की शिक्षा, एक गरीब व्यक्ति का इलाज कराने और एक गरीब बस्ती को गोद लेने का संकल्प लें तभी समाज की सार्थकता सिद्ध होगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सियाराम अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल ने संगठन द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। समारोह में विशिष्ट योगदान देने वाले समाज के विभूतियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बसना के विधायक श्री संपत अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन श्री प्रदीप मित्तल, श्री नेतराम अग्रवाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, महिला एवं युवा अग्रवाल सभा के पदाधिकारी सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

चेन स्नेचिंग करने वाली 10 महिला आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर नगर दुर्गा पूजा और रावण दहन के दौरान महिलाओ के गले से चैन स्नेचिंग करने वाली 10 महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये सभी महिलाये कुसमी गैंग से जुडी है है। चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं का गिरोह अपने काम को बखूबी अंजाम दिया करती थी। अब जब इस समय पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल चल रहा था। तो गिरोह कि महिलाओं को अनुकूलता मिल गया। ऐसे समय के ही इंतजार में रहती थी यह महिलाएं भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर अनेकों महिलाओं के गले से बड़ी सफाई के साथ सोने की चेन गायब कर देती थी कुसमी गिरोह की महिलाएं। सीसीटीवी में कैद हुई घटना मामले में पत्थलगांव पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो इन महिला गिरोह के सदस्य की पूरी वारदात एक सीसीटीवी में कैद मिली। त्यौहार के दौरान भीड़ में शामिल आरोपित महिलाएं महिलाओ के गले से मंगलसूत्र,सोने की चैन और पर्स स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया करती थी। पत्थलगाँव के एसडीओपी धुर्वेश कुमार ने बताया कि शनिवार को दुर्गा विसर्जन और रावण दहन के दौरान चैन स्नेचिंग की सात घटनाएं सामने आई थी। इन सभी मामलों में अज्ञात आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 (2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की गई। घटना स्थल के आसपास का सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ महिलाए गोद में बच्चा लिए हुए चैन स्नेचिंग करते हुई नजर आई। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिलाओ की पहचान कर 8 महिलाओ को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। इनकी तलाशी लिए जाने पर चोरी किए गए दो मंगलसूत्र जब्त किया गया। आठ महिलाओं को हिरासत में ले दो पीछा कर पकड़ा एसडीओपी जायसवाल ने बताया कि भाग रही दो महिलाओ का पीछा कर उन्हें सरगुजा जिले के बतौली से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपित महिलाओ से चोरी के 10 मंगलसूत्र जब्त किए गए हैँ। आरोपितो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

IRCTC मेन्यू में शामिल होगे छत्तीसगढ़ी व्यंजन

रायपुर  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में अब यात्री छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुफ्त उठा सकेंगे। दरअसल रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को छत्तीसगढ़ी व्यंजन को अपने मैन्यू शामिल करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद आईआरसीटीसी ने प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा, चीला, मुंगौड़ी, बरा, गुल गुल भजिया, सोहारी, ठेठरी, खुरमी, चौसेला और लड्डू उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी कर ली है। जल्द ही यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। रायपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना 130 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। अक्सर यात्रियों की शिकायत मिलती है कि रेलवे की खानपान सूची में यात्रियों को उनकी पसंद का नाश्ता और भोजन नहीं मिलता है। इस वजह से सफर के दौरान यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। पिछले महीने ही रेलवे अधिकारियों व छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ हुई बैठक में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को लंबी दूरी की ट्रेनों में उपलब्ध कराने की मांग उठी थी। व्यंजनों की सूची तैयार खानपान सेवा को बेहतर बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने सांसदों और यात्रियों की मांग के आधार पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की सूची तैयार की है। अधिकारियों के मुताबिक जिन ट्रेनों में खानपान के पैसे टिकट में ही शामिल रहते हैं उनमें कीमत में बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी। सूची के आधार पर दिए जाने वाले खानपान एवं ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री की अनुमति रहेगी। इनके दाम एमआरपी से अधिक नहीं होंगे। वहीं सबसे अधिक बिकने वाले जनता भोजन के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। मधुमेह रोगियों एवं शिशु आहार भी मांग पर ट्रेन में ही उपलब्ध कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ी व्यंजन नहीं मिलने पर होगी जांच ट्रेनों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन यात्रियों को मिल रहा है या नहीं? इसके लिए रेलवे ने इसकी जांच के लिए टीम गठित की है। रेलवे की यह टीम सभी ट्रेनों में परोसे जा रहे व्यंजनों की जांच करेगी। इस दौरान अधिकारियों को यदि छत्तीसगढ़ में यहां के यात्रियों की पसंद के हिसाब से छत्तीसगढ़ी व्यंजन नहीं मिला तो रेलवे आईआरसीटीसी पर कार्रवाई भी करेगा। गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन खाने लगती है भीड़ रायपुर के आंबेडकर चौक स्थित गढ़कलेवा में महिलाओं द्वारा तैयार छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा, गुल गुल भजिया, सोहारी, ठेठरी, खुरमी,चौसेला,कढ़ी चावल, स्पेशल छत्तीसगढ़ी थाली, भजिया, आलू गुंडा आदि का स्वाद चखने के लिए रोज सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। यहां पर इन व्यंजनों की अच्छी खासी मांग है। रायपुर स्टेशन पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन की मांग लंबे समय से चल रही थी। केंद्र सरकार की योजना वन स्टाल वन प्रोडक्ट के तहत रायपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक और पांच पर स्टाल लगाकर इसकी शुरुआत की गई थी। इस स्टाल में यात्रियों को चीला, फरा, गुल गुल भजिया, सोहारी, ठेठरी, खुरमी सहित कई व्यंजन मिल रहे थे। लेकिन यह स्टाल करीब दो महीने संचालित होने के बाद बंद हो गया।

भंडारण की गुणवत्ता और वजन में गड़बड़ी के लिए अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : खाद्य मंत्री

रायपुर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक में छत्‍तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गोदामों में भंडारण की गुणवत्ता और वजन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसी कोई अनियमितता पाई जाती है, तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मंत्री ने राशन दुकानों का भी निरीक्षण करने का आदेश दिया है ताकि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो सके। धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ सकता है धान उपार्जन नीति पर भी जोर दिया जा रहा है। इस नीति को तैयार कर जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। संभावना है कि इस बार धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाया जा सकता है, ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके। नई नीति में धान एवं मक्का के समर्थन मूल्य, उपार्जन की अवधि, प्रति एकड़ खरीदी का निर्धारण, और बायोमैट्रिक प्रणाली के आधार पर खरीदी प्रक्रिया को शामिल किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नापतौल उपकरणों में सुधार के निर्देश धान खरीदी की तैयारी के तहत राज्य सरकार 15 नवंबर से इस प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान बारदाने की व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्शन, कम्प्यूटर, और नापतौल उपकरणों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसानों से इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए कि उनके धान का सही तरीके से नापतौल नहीं हो रहा है या उनसे अधिक धान लिया जा रहा है। राशनकार्ड सत्यापन जल्द पूरा हो राशनकार्ड सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। हाल के दिनों में इस प्रक्रिया को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet