LATEST NEWS

पांच सदस्‍यीय कमेटी का गठन, छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे निकाय और पंचायत चुनाव!

रायपुर. छत्‍तीसगढ़ में साय सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करा सकती है. दोनों चुनाव एक साथ कराने के लिए IAS ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता में पांच सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया गया था. कमेटी ने राज्‍य सरकार को अपनी सिफारिश सौंप दी है. अब अंतिम फैसला सरकार लेगी. बताया जा रहा कि ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता वाली कमेटी ने पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराए की सिफारिश की है. कमेटी ने कहा है कि इससे धन की बचत के साथ ही विकास कार्यों में तेजी आएगी. दोनों चुनाव अलग-अलग कराने से आचार संहिता भी दो बार लगानी पड़ेगी. इससे विकास के काम प्रभावित होंगे. मैन पॉवर भी ज्‍यादा लगता है. दोनों चुनाव एक साथ कराने से इन सबकी बचत होगी.

कोर्ट ने 19 अक्टूबर तक अमन साहू को भेजा पुलिस की रिमांड पर , हो सकते हैं बड़े खुलासे

रायपुर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को आज सीबीआई स्पेशल मजिस्ट्रेट भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अमन साहू को 19 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। इस दौरान पूछताछ के समय अमन साहू के वकील की उपस्थिति की भी अनुमति दी गई है। अब रायपुर पुलिस कुख्यात गैंगस्टर से आगे की पूछताछ करेगी, जिसके तहत उसकी आपराधिक गतिविधियों और नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। बता दें कि गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर पुलिस ने एक दिन पहले ही प्रोडक्शन वारंट पर झारखंड से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 40 पुलिसकर्मियों की टीम के साथ कड़ी सुरक्षा में सोमवार तड़के उसे रायपुर लाया गया। अमन साहू पर रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक कारोबारी के ऑफिस के बाहर गोलीबारी कराने का आरोप है। इस मामले में पहले ही पुलिस ने गैंग की एक महिला सदस्य समेत 12 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अमन साहू को आज कोर्ट में पेश करेगी और उसकी रिमांड की मांग करेगी, जिससे गोलीकांड में और भी जानकारी हासिल की जा सके। झारखंड में अमन के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों मामले अमन के खिलाफ झारखंड में दर्जनों मामले दर्ज हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन झारखंड के अलग-अलग कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई होती है। इसके साथ ही वह हार्डकोर अपराधी है। इस लिहाज से गिरिडीह जेल प्रशासन अमन की पेशी और सुरक्षा का हवाला देकर अमन को प्रोटेक्शन वारंट में भेजने से बचती है। यह है पूरी घटना तेलीबांधा थाने के पास स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर 13 जुलाई 2024 को करीब 11 बजे पल्सर बाइक सवार दो शूटरों ने दफ्तर के बाहर पार्किंग एरिया में फायरिंग की। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर कार में बैठे कारोबारी के ड्राइवर और कर्मचारी घबरा गए और जान बचाकर ऑफिस के अंदर भागे। फायरिंग की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग में 2 से 3 राउंड गोली चलाई। घटना के बाद नकाबपोश शूटर्स मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की। वहीं, गोली चलाने वाले युवकों की बाइक JH 01 DL 4692 को तेलीबांधा क्षेत्र से बरामद किया गया। अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार गोलीकांड मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झारखंड और पंजाब में स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने दोनों राज्यों से अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ने निधि-संग्रह कार्यक्रम ‘क्रीपी कार्निवल’ का किया आयोजन

रायपुर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ने कॉस्मो दिवस (13 अक्टूबर) को ओमाया गार्डन में एक रोमांचक निधि-संग्रह कार्यक्रम, क्रीपी कार्निवल का आयोजन किया. शाम में डरावने उत्साह और दान-पुण्य का मिश्रण देखने को मिला, क्योंकि उपस्थित लोगों का स्वागत एक ऐसी अद्भुत सजावट से हुआ, जिसने हैलोवीन के माहौल को और भी बेहतर बना दिया. भयावह माहौल ने सभी को चौंका दिया, जिसमें हर तरफ डरावनी थीम वाले तत्व थे. नृत्य प्रदर्शन मुख्य आकर्षण थे, जिन्होंने लोगों को अपनी आकर्षक ऊर्जा से मंत्रमुग्ध कर दिया. खेल, मिट्टी के बर्तन बनाना, चेहरे पर पेंटिंग, टैरो कार्ड रीडिंग और हैलोवीन थीम वाले कपकेक जैसी मजेदार गतिविधियों ने बिना रुके मनोरंजन सुनिश्चित किया. डरावनी लेकिन शानदार सजावट ने आयोजन स्थल के हर कोने में अतिरिक्त रोमांच भर दिया.  डर के साथ कार्निवल में प्रवेश करने वाले बच्चे बड़ी मुस्कान के साथ वापस लौटे, और हैलोवीन का असली सार सीखा – ट्रिक और ट्रीट का संतुलन. इस कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि सभी को खुशी और सामुदायिक भावना की भावना भी दी. इस कार्यक्रम की अध्यक्ष शीतल गोयल, भारती गोयल, शिल्पी गोयल और राजशुक्ला थीं, जबकि क्लब अध्यक्ष वनिता सिंघल और क्लब सचिव कोपल सरावगी ने नेतृत्व किया. क्रीपी कार्निवल के दौरान जुटाई गई धनराशि रोटरी क्लब की धर्मार्थ पहलों का समर्थन करने के लिए इस्तेमाल की जाएगी.

श्री सीमेंट के कर्मचारी की कमरे में लटकती हुई मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार जिले के भरूवाडीह स्थित कालोनी के कमरे में श्री सीमेंट के कर्मचारी की लटकती हुई लाश मिली है. घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना का कारण अभी अज्ञात है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान राकेश चंद (34 वर्ष), पिता- जगदीश चंद, सिकंदराबाद उत्तरप्रदेश के निवासी के रूप में हुई है. वह श्री सीमेंट के लाजिस्टिक डिपार्टमेंट में काम करता था. मृतक के परिवार में पत्नी और तीन छोटी-छोटी बेटियां भी हैं. वह परिवार से दूर सिकंदराबाद से छत्तीसगढ़ काम करने आया था और यहां अकेले ही रहता था. घटना क्यों और कैसे हुई, यह अभी पता नहीं चला सका है. फिलहाल पलारी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर लटक कर ली आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला ब्लॉक में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों 18 से 20 वर्ष के थे, जिन्होंने खेत के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवसा पंचायत के मदरवानी गांव का है. एडिशनल SP ओम चंदेल ने बताया कि पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछताछ की. पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि दोनों रविवार रात में ही बिना बताए घर से निकल चुके थे. सुबह गांव वालों ने घटना की जानकारी दी तब मामले का पता चला. इससे पहले दोनों ने अपने परिवार वालों को अपने प्रेम संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी और न ही ये बताया कि ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं. अब तक दोनों परिवारों के बीच कोई वाद-विवाद की कोई स्थिति भी नहीं हुई है. हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सूरजपुर में डबल मर्डर: एसडीएम पर हमला भीड़ ने किया हमला, साव बोले- लोग कानून हाथ में न लें

  सूरजपुर सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. डबल मर्डर से इलाके की गुस्साई भीड़ ने आरोपी आदतन बदमाश कुलदीप साहू के घर को आग हवाले कर दिया है. इसके साथ ही उसकी गाड़ी और गोदाम में भी आग लगा दी गई है. वहीं भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे एसडीएम जगन्नाथ वर्मा पर भी भीड़ ने हमला कर दिया और एसडीएम ने भागकर अपनी जान बचाई. इधर इस घटना को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है.  भीड़ से जान बचाकर भागते एसडीएम  इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी की गिरफ्तारी न होने से लोग नाराज हैं. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और वाहनों में आग लगा दी. वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम जगन्नाथ वर्मा पर भी भीड़ ने हमला किया, लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उन्हें बचा लिया. उनके जान बचाकर भागने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.   लोग कानून न हाथ में न लें- डिप्टी सीएम अरुण साव इस घटना पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई होगी. किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है.   सरकार समाज को लड़ाने में लगी है : शिवकुमार डहरिया डबल मर्डर पर पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पहले भी बदमाश उनके घर में घटना कर चुका था. छत्तीसगढ़ में यदि पुलिस सुरक्षित नहीं है. ऐसे कानून व्यवस्था की स्थित क्या है यह सोच सकते हैं. जनता ने जनादेश दिया है तो सरकार को उसका सम्मान करना चाहिए. बहुत से अक्षम लोग बैठे हैं, जो निर्णय लेने में सक्षम नहीं है. कभी सांप्रदायिकता, कभी साहू-सतनामी समाज को लड़ाया जा रहा है. बता दें कि रविवार को जिलाबदर बदमाश कुलदीप साहू ने गर्म तेल डालकर पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था और उसकी तलाश कर रहे पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की भी कोशिश किया था. जिसकी तलाश में प्रधान आरक्षक तालिब शेख भी जुटा हुआ था. इस बीच जब देर रात प्रधान आरक्षक तालिब शेख अपने महगंवा स्थित किराए के मकान में पहुंचा तो देखा कि घर खून से सना था. घर से पत्नी और बेटी गायब थी. जिनकी लाश आज घर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में खेत के नहर में अर्धनग्न अवस्था में मिली. दोनों की हत्या चाकू मारकर की गई है. एसपी सूरजपुर एमआर अहिरे का कहना है आदतन बदमाश कुलदीप साहू पर हत्या की आशंका है. ऐसे में पुलिस संदेही की तलाश में जुटी हुई है.  

माँ और बेटी की हत्या करने वाले आरोपी के घर लगाई आग, स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी पुलिस

सूरजपुर प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. हत्याकांड से गुस्साई भीड़ ने आरोपी कुलदीप के घर को आग के हवाले कर दिया है. घटनास्थल पर बड़ी सख्या में लोग मौजूद हैं. वहीं इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने शहर बंद कर दिया है. मौके पर पुलिस बल पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी हुई है. बता दें कि कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर रिंग रोड के पास किराए के मकान में पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया शेख (16 वर्ष) के साथ रह रहे थे. रविवार रात प्रधान आरक्षक ​​​​​पेट्रोलिंग से वापस लौटे तो देखा कि घर खून से सना था. घर से पत्नी और बेटी गायब थी. जिनकी लाश सूरजपुर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में खेत के नहर में अर्धनग्न अवस्था में मिली. इस हत्याकांड में जिलाबदर रह चुके बदमाश कुलदीप साहू पर हत्या की आशंका है, क्योंकि रविवार के दिन ही उसने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और खौलता तेल उड़ेल दिया था.

घर में प्रदर्शनकारियों को देखकर फरार, राजस्थान-अलवर में पानी को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पार्षद ने धमकाया

केकड़ी. केकड़ी में सरवाड़ थाना क्षेत्र के जडाना ग्राम में शनिवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची सरवाड़ थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में अपने खेतों की तरफ पैदल जा रहे एक 20 वर्षीय युवक को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जडाना निवासी नवल किशोर शर्मा पुत्र मुकेशचंद्र शर्मा पैदल किसी काम से अपने खेतों की तरफ जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी, जिस पर युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एक निजी वाहन से सरवाड़ के राजकीय अस्पताल लेकर गए लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर सरवाड़ थाने के हेड कांस्टेबल कजोड़ मीणा मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आठ आरोपियों से 2 क्विंटल तार बरामद, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में रेलवे लाइन से कैटेनरी व कॉन्टैक्ट वायर चोरी

रायगढ़. तमनार थाना क्षेत्र में पिछले साल फरवरी माह में निर्माणाधीन रेलवे लाइन से 227 मीटर केटनरी तार व 227 कॉन्टैक्ट तार की चोरी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख रुपये का 2 क्विंटल कैटेनरी व कॉन्टैक्ट वायर को जब्त किया है। पकड़े गए सभी आरोपी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य से जुड़े तारों की लंबे समय से चोरी में संलिप्त थे। जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी 2023 को लगभग 4 बजे, पेट्रोलिंग टीम ने सूचना दी कि भालूमुड़ा एसपी के पास निर्माणाधीन रेलवे लाइन से 227 मीटर केटनरी तार और 227 कोन्टेक्ट तार, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार की चोरी हो गई है। प्रार्थी पार्थ सारथी पंडा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अज्ञात आरोपी और चोरी किए गए माल की पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए गए। चोरी का सामान खपाने बना रहे थे योजना — लंबे समय तक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण प्रकरण में सितम्बर 2023 में खात्मा चाक की गई थी, लेकिन थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ जारी रखी। आखिरकार आज मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कठरापाली के कुछ व्यक्ति रेलवे तार चोरी कर उसे बेचने की योजना बना रहे हैं। आरोपियों को भेजा गया जेल — तमनार पुलिस ने ग्राम कठरापाली से मोहित भारद्वाज और उसके साथियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद मोहित ने बताया कि उसने अपने साथियों लोकेश मिरी, श्यामलाल मिरी, जयराम सोनी, भागीरथी रात्रे, तेजराम रात्रे, कृष्णा सतनामी, और राजेश रात्रे के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 क्विंटल केटेनरी और कॉन्टेक्ट तार, मूल्य करीब 1 लाख रूपये के साथ ही अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, हथौड़ा, कटर और छेनी जब्त किए।आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उनके बयान गवाहों के सामने दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया है। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी — 1. मोहित भारद्वाज पिता मंगल भारद्वाज उम्र 35 वर्ष 2. लोकेश मिरी पिता सुकलाल मिरी उम्र 23 वर्ष 3. श्यामलाल रात्रे पिता करमसिंह रात्रे उम्र 32 वर्ष 4. जयराम सोनी पिता अर्जुन सोनी उम्र 30 वर्ष 5. भागीरथी रात्रे पिता दुखी राम  रात्रे उम्र 32 वर्ष 6. तीजराम रात्रे पिता अर्जुन रात्रे उम्र 32 वर्ष 7. कृष्णा सतनामी पिता  सुखलाल सतनामी उम्र 22 वर्ष 8. राजेश रात्रे पिता नंदलाल रात्रे उम्र 22 साल सभी निवासी कठरापाली थाना तमनार जिला रायगढ़

कूदकर चालक ने बचाई जान, छत्तीसगढ़-कोरबा में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग

कोरबा. मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी मुख्य मार्ग पर चलती हुई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। चालक ने धुंआ निकलता देख स्कूटी से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्कूटी से धुआं निकलता ही जा रहा था। इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वाहन मालिक पुरानी बस्ती निवासी विकास केसरवानी किसी काम से बुधवारी बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था। वाहन मालिक ने इसकी सूचना इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के कंपनी को भी दी, जहां कंपनी के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्कूटी की बैटरी को डिस्कनेक्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद भी धुआं रुक नहीं रहा था। आग बढ़ती देख कर्मचारियों ने भी हार मान ली और दमकल वाहन का इंतजार करने लगे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना सामने आई है। वहीं, इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ को देख इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को भी दी गई। इस घटना के बाद लोगों में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को लेकर कंपनी पर भारी आक्रोश देखने को मिला। वहीं, घटना के दौरान चर्चा का विषय बना रहा कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर लगातार आगजनी और खराब होने की घटना सामने आ रही हैं।

मामूली बात पर ईंट और धारदार हथियार से किया हमला, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में छोटे भाई ने की बड़े की हत्या

कोंडागांव. कोंडागांव में केशकाल थाना क्षेत्र के चिखलाडीही गांव में दो भाइयों के बीच मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया और छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक भूकन मरापी (25) और उसका छोटा भाई निरंजन मरापी (21) एक ही घर में रहते थे। दोनों अविवाहित थे और शराब पीने के आदी थे। मां का कुछ साल पहले देहांत होने के बाद दोनों साथ रहने लगे। छोटा भाई मजदूरी करता था जबकि बड़ा भाई बेरोजगार था। घर में अकसर दोनों भाइयों के बीच विवाद होते रहते थे। घटना के दिन रात को खाना बनाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस छिड़ी, जो हिंसक रूप ले ली। आवेश में आकर निरंजन ने पास में रखे ईंट और धारदार हथियार से बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

शराब के नशे में डंडे से किया हमला, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में पति ने घरेलू विवाद में की पत्नी की हत्या

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पनोरापारा खमहरिया रोड किनारे पति पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद होने के बाद गुस्से में आकर डंडे से मारपीट की जिससे सिर व चेहरा को मारने से चोट आने से मौत हुई है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है, घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। बलौदा थाना अशोक वैष्णव ने बताया की 10 अक्टूबर को शाम 4 बजे पति विदेशी राम और पत्नी तिजमत बाई दोनो रोजी मजदूरी का काम करते है। रोजी मजदूरी से मिले पैसे को लेकर दोनो गांव के बाजार करने गए हुए थे। रात को दोनो घर नही पहुंचे। 11 अक्टूबर को सुबह बेटा राजू धनवार को पता चलने पर घर ले जाने के लिए पहुंचे थे देखा की उसके माता के चेहरे पर सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी थी और जमीन पर लेटी हुई थी आवाज लगने पर भी कोई जवाब नहीं दे रही थी। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या होने की जानकारी दी गई। इस दौरान आरोपी विदेशी राम 55 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि,दोनो ने एक साथ शराब पी जिसके बाद घरेलू बात को लेकर विवाद होने के बाद धक्का देकर डंडे से पिटाई की है। जिसपर आरोपी विदेशी राम के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

परिजनों में पसरा मातम, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सड़क में पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने पीछे से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनो की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवापारा का रहने वाला बलदेव यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। बलदेव यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भतीजा राजु यादव 11 अक्टूबर की रात ग्राम केसाईपाली पास स्थित मुनी मंदिर में दुर्गा पुजा एवं गांव नावापारा (अ) का कार्यक्रम होने से देखने गया था। कार्यक्रम देखने के पश्चात वह केसाइपाली में ही सो गया था और सुबह-सुबह करीब 4-5 बजे के बीच वह पैदल अपने घर आ रहा था। इस दौरान जब वह केसाईपाली गांव के पास मेन रोड़ में पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से राजु को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुसौर थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।

प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या, प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने उठाए सवाल

रायपुर सूरजपुर के कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. दोनों की लाश घर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में नहर के पास खेत में संदिग्ध हालात में मिली है. इस हत्याकांड के बाद प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़वासी बहुत ही कष्ट के साथ प्रदेश को एक ‘भयावह अपराध प्रदेश’ में तब्दील होते हुए देख रहे हैं. प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या ने एक बार फिर सरकार और कानून-व्यवस्था की निष्क्रियता को उजागर किया है. इस हत्या को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, सभी छत्तीसगढ़ वासी बहुत ही कष्ट के साथ प्रदेश को एक ‘भयावह अपराध प्रदेश’ में तब्दील होते हुए देख रहे हैं. अपराधी निर्भीक हैं जैसे उन्हें या तो प्रशासन का डर नहीं, या उसके समर्थन पर पूरा भरोसा है. सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या ने एक बार फिर सरकार और कानून-व्यवस्था की निष्क्रियता को उजागर किया है. जब एक पुलिसकर्मी के परिवार को इस तरह के खतरे में है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा? सरकार की सुरक्षा व्यवस्था में चूक ने हमारे समाज को एक डरावने भविष्य में धकेल दिया है. दुर्दांत अपराधी निर्मम हत्याएं जैसे भयंकर से भयंकर अपराध कर किस प्रकार फरार हो जा रहे हैं – क्यों पुलिस प्रशासन को इतना कमज़ोर कर दिया गया है कि वो स्वयं खतरे में हैं? क्यों लगातार हो रहे अपराध और समाज में फैलते भय के बाद भी सरकार में सुधार की कोई योजना नहीं है? भाजपा सरकार जवाब दे कि आखिर कब तक प्रदेश को ऐसी बर्बरता और अराजकता को सहन करना पड़ेगा? याद रहे हमारे सुरक्षा बल और उनके परिवार भी छत्तीसगढ़ परिवार का हिस्सा हैं- उनके विरुद्ध ऐसे अन्याय और अपराध नाकाबिले बर्दाश्त हैं. अब और खामोशी नहीं!.     सभी छत्तीसगढ़ वासी बहुत ही कष्ट के साथ प्रदेश को एक ‘भयावह अपराध प्रदेश’ में तब्दील होते हुए देख रहे हैं। अपराधी निर्भीक हैं जैसे उन्हें या तो प्रशासन का डर नहीं, या उसके समर्थन पर पूरा भरोसा है।

लाठीचार्ज में सैकड़ों लोग घायल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन का रास्ता बदलने पर बवाल

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ सीमा से महज कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत मदगड़ी गांव में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के रास्ते को लेकर हुए विवाद आज देखते देखते हिंसक झड़प के रूप में तब्दील हो गया पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच बवाल में एक ग्रामीण की  दोनों पैर टूट गई वहीं दूसरे ग्रामीण के पैर में गोली लगी दोनों घायलों को रामानुजगंज के निजी चिकित्सालय मिलाया लाया गया जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस के द्वारा गांव में धारा 144 लगा दी गई है एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की दो वाहने भी पलट दी। पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच की झड़प में डीएसपी भी घायल हो गए जिनके सिर पर गंभीर चोट लगी। भंडरिया प्रखंड के मदगड़ी गांव में दुर्गा मूर्ति विसर्जन दशहरा के दिन होना था परंतु जिस रास्ते से दुर्गा मूर्ति विसर्जन करते आ रहे थे उस रास्ते से प्रशासन के द्वारा दुर्गा मूर्ति विसर्जन किया जाने से रोका गया एवं ग्रामीण उसी रास्ते से दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने पर अड़े थे इसके बाद तनाव बढ़ता गया एवं बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची एवं बेरीगेटस  लगा दिए गए। जिसके बाद बेरिगेट्स को तोड़ने का प्रयास ग्रामीणों के द्वारा किया जाने लगा जिसके बाद लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले  छोड़ दिए गए जिससे भगदड़ की स्थिति मच गई घटना में एक ग्रामीण के दोनों पैर टूट गए वहीं दूसरे ग्रामीण के पैर में गोली लगी दोनों को रामानुजगंज के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया है। घायलों को देखने पहुंची महापौर रामानुजगंज के निजी चिकित्सालय में भर्ती दोनों घायलों को देखने झारखंड के मेदिनीनगर की महापौर अरुण आनंद शंकर पहुंची जिन्होंने घायलों एवं उनके स्वजनों से मुलाकात की एवं घटना के संबंध में  जानकारी ली उन्होंने कहा कि परिवार को उचित इलाज और न्याय का भी आश्वासन दिया उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की उन्होंने कहा कि झारखंड प्रशासन ने लोगों के बीच वैमनस्यता फैलाने के लिए बहुत घृणित कार्य किया है हम इसकी आवाज दूर तक उठाएंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet