LATEST NEWS

दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में हैं आरोपी, छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस टुटेजा को कोर्ट से नहीं राहत

रायपुर. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में प्रदेश के पूर्व आईएएस ऑफिसर अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और अन्य दो आरोपी के खिलाफ यूपी में दर्ज मुकदमे की कार्यवाही को रद्द करने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने टुटेजा और अन्य की याचिका पर अपना फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित मामले में धन शोधन का केस रद्द कर दिया है, तो यूपी में शुरू की गई आपराधिक कार्रवाई जारी रहेगी। टुटेजा और अन्य पर यूपी में दर्ज मुकदमा छत्तीसगढ़ के दो हजार करोड रुपए के शराब सिंडिकेट रैकेट के संचालन के आरोपों से जुड़ा है। ईडी ने 4 जुलाई 2023 को इस मामले में मनी लॉडिंग का केस दर्ज किया था। ईडी को जांच में नोएडा की एक कंपनी के बारे में जानकारी मिली है, जो छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग को होलोग्राम की आपूर्ति के लिए अवैध रूप से निविदायें दे रही थी। जानें क्या था मामला ईडी की रिपोर्ट के आधार पर यूपी में 30 जुलाई 2023 को अनिल टुटेजा और अन्य पर थाना कासना, ग्रेटर नोयडा में मुकदमा दर्ज किया गया था। 8 अप्रैल 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जुलाई 2023 की धन शोधन शिकायत को इस आधार पर खारिज कर दिया कि इसमें कोई पूर्व निर्धारित अपराध नहीं था। इसके बाद मामले में चार आरोपियों यानी अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और निरंजन दास ने यूपी पुलिस की एफआईआर को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

प्रेमिका ने मना किया तो कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-बस्तर में किराये के मकान में मिले दो प्रेमी

बस्तर/तखतपुर। महिला के प्यार में बदहवास युवक ने अवैध संबंध बनाने के लिए मिलने से इंकार करने पर महिला प्रेमी की हत्या कर दी. इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मकान को सील कर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वार्ड की टीम का इंतजार किया जा रहा है. यह मामला तखतपुर लगे गांव ठकुरिकापा गांव का है. घटना बीती रात की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र सोनकर और लता सोनकर के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं और दिहाड़ी का काम करते थे. महिला और युवक तखतपुर नगर के टिकरीपारा में किराए के मकान में मुलाकात करते थे. बीती रात फोन नहीं उठाने और संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने महिला की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागने के फिराक में था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस मकान को सील कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

एसपी ने बच्चों के साथ किया गरबा डांस, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में हजारों लोगों ने किया गरबा

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के गांधी मैदान में गरबा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया।गया महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे काफी संख्या में लोग पहुंचे वहीं दूसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी नगर में पहली बार गरबा महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बेस्ट ग्रुप, बेस्ट कपल,बेस्ट ड्रेस के लिए पुरस्कार राशि भी वितरित की गई। आयोजन के पहले दिन पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर भी पहुंचे। गौरतलब है कि सनातन सेवा समिति के द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को कराया गया आयोजन को लेकर कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयार की गई थी। गांधी मैदान को भव्य रूप से समिति के द्वारा सजाया गया था बेहतरीन लाइटिंग, साउंड सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थी आयोजन के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी जिस कारण से दूसरे दिन प्रतियोगिता को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई मंच के सामने बड़ा डी बनाया गया जिसमें प्रतियोगिता में सम्मिलित लोग अपनी प्रस्तुति दे सके वही सामूहिक रूप से गरबा खेलने के लिए भी गोला में बरीगेट्स कराया गया था ताकि अनावश्यक लोगों की एंट्री अंदर न हो सके आयोजन को लेकर पूरे समय समिति के लोग सक्रिय रहे वहीं पुलिस बल भी काफी संख्या में उपस्थित रहा। कार्यक्रम शैलेश गुप्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष संरक्षक रहे वही संपूर्ण आयोजन अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसके साथ सहयोगी आकाश, गुप्ता सिद्धांत यादव,शुभम गुप्ता रहे। आयोजन समिति के शैलेश गुप्ता एवं अश्वनी गुप्ता ने बताया कि आयोजन को आने वाले समय में और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। बच्चों के संग एसपी ने खेला डांडिया राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट के बारे में पुलिस को मिली सफलता को लेकर नगरवासीयो में काफी हर्ष था।इस बीच नगर में पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक का आगमन हुआ तो लोगों में काफी उत्साह देखा गया हजारों लोगों ने हाथ हिलाकर पुलिस अधीक्षक का अभिवादन किया वहीं पुलिस अधीक्षक छोटे बच्चों के साथ डांडिया खेला।

पूर्व कांग्रेस विधायक के तंज से बढ़ी सियासत, छत्तीसगढ़-कोरिया में जगराते में चला अश्लील डांस

कोरिया. कोरिया में नवरात्रि में जगराता के नाम पर सोनहत के बस स्टैंड दुर्गा पंडाल में हुए अश्लील डांस पर सियासत शुरू हो गई है। अश्लील डांस के कार्यक्रम के आयोजन के लिए भाजपा नेता और विधायक रेणुका सिंह समर्थक कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए रेणुका का आभार जता रहे हैं तो भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो सोशल मीडिया में पोस्ट कर विधायक व पूर्व केन्द्रिय राज्यमंत्री पर तंज कसते हुए यह लिख रहे है कि शर्म कीजिए काल्पनिक सीएम दीदी। गुलाब कमरो रेणुका सिंह को काल्पनिक सीएम दीदी इस लिए बता रहे है कि, रेणुका सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान खुद को सीएम का चेहरा बताकर भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री रहते हुए चुनाव लड़ा था। विधायक रेणुका सिंह के समर्थक विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नेता मनोज साहू ने सोशल मीडिया में यह पोस्ट किया है कि #जगराता कार्यक्रम सोनहत माँ आदिशक्ति दुर्गा नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम सोनहत में पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक भरतपुर सोनहत माननीया रेणुका दीदी जी के सौजन्य से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार जीयारानी व रंजन पांडेय चौराम गोंदा लोककला मंच कार्यक्रम में। इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सोशल मीडिया पर यह लिखा है जिस विधानसभा क्षेत्र की विधायक खुद एक महिला हो और शक्ति की भक्ति का पर्व नवरात्र चल रहा हो उस विधानसभा क्षेत्र में जगराता के नाम पर ऐसी अश्लीलता परोसी जा रही हो वो भी पुलिस की मौजूदगी में। शर्म कीजिए काल्पनिक सीएम दीदी।

कबीरधाम में डिप्टी सीएम शर्मा ने 11.6 करोड़ के कार्य का किया भूमिपूजन

कबीरधाम कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। वे कई विकास कार्य की सौगात दे रहे है। साथ ही निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर रहे है। कवर्धा शहर के बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड जुनवानी चौक तक 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की लागत से (4.20 किलोमीटर) बनने वाली सड़क मार्ग का चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य का पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। कवर्धा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी,जिससे मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण व  उन्नयन करने की आवश्यकता थी। ताकि, आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम विष्णु देव साय की सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे,जिससे प्रदेश की प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी। इसी प्रकार शुक्रवार देर रात को कवर्धा शहर के विभिन्न पंडाल में विराजमान मां दुर्गा के प्रतिमा का दर्शन किया। आज शनिवार को जिले के विभिन्न जगह में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

खाद्य मंत्री बघेल बोले- कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 1200 करोड़ से अधिक का धान घोटाला

रायपुर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के 1000 करोड़ रुपए के धान घोटाले के आरोप पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने उल्टे कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल के दौरान 1200 करोड़ से अधिक के धान घोटाले का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष से जवाब मांगा है. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत को पहले कांग्रेस कार्यकाल में हुए घोटालों का जवाब देना चाहिए, फिर हमारी सरकार की चिंता करें. उन्होंने घोटाले की बात को गलत बताते हुए कहा कि संग्रहण केंद्र में जमा धान को घोटाला बताया जा रहा है. खाद्य मंत्री ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीखों के संबंध में कहा कि मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में धान खरीदी पर चर्चा हुई है. 15 नवंबर या 1 दिसंबर को धान खरीदी की शुरुआत किया जाए. इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट में लिया जाएगा. वहीं दयाल दास बघेल राशन घोटाले की शिकायत को लेकर कहा कि जहां भी इस तरह गड़बड़ी की शिकायत आएगी, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.

धमतरी में दशहरा से पहले 40 फीट के रावण को बदमाशों ने किया आग के हवाले, फिर से बनाया जा रहा नया पुतला

धमतरी नगर पंचायत भखारा का दशहरा वर्षों से विवादों में रहा है. पिछले वर्षों मे दशहरा के बाद भी रावण दहन नहीं हो पाया था. वहीं इस साल दशहरा के पूर्व रात्रि असामाजिक तत्वों ने रावण का तैयार पुतला को जला दिया. भखारा के मैदान में 40 फीट का रावण तैयार किया गया था, जिसका दहन आज होना था, लेकिन जिसे देर रात असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. इसकी वजह से शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी शिकायत आयोजन समिति और अधिकारी ने थाने में की है. वहीं फिर से रावण का पुतला बनाया जा रहा है. नगरवासियों की ओर से थाना भखारा में दिए आवेदन में बताया गया है कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नगर पंचायत भखारा के रामलीला मैदान में नगरवासियों के सहयोग से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसके लिए लगभग 40 फुट का पुतला बनाया गया था. नगर पंचायत के शासकीय वाहन लिपटर क्रेन जिसका प्रयोग रावण पुतला बनाने में किया जा रहा था. किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में रावण के पुतला को आग के हवाले कर दिया, जिससे शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. फिर से बनाया जा रहा नया पुतला : सीएमओ रामगोपाल देवांगन ने बताया कि पहले लाइट बंद किया गया. इसके बाद पुतला को जलाया गया है. रात लगभग 12 बजे तक पूरी तैयारी करके सभी अपने घर चले गए थे. चारों तरफ लाइट जल रही थी. इसकी शिकायत थाने में की गई है. वहीं शाम को रावण दहन के लिए नया पुतला तैयार किया जा रहा है. इस संबंध में नगर पंचायत के सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह सूचना दी गई थी किसी अज्ञात ने रावण के पुतले को आग लगा दिया है, जिससे वहां पर लिफ्ट क्रेन की टोकरी भी जल गई है. यह कार्यक्रम नगर वासियों द्वारा बनाई गई विशेष समिति की ओर से आयोजित किया जाता है. अब फिर से नया पुतला बनाया जा रहा है.

21 लाख रुपए ठगकर गायब, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में मंडी अध्ययक्ष बताकर किसानों से खरीदी फसल

बेमेतरा. नवागढ़ थाना पुलिस ने किसानों के साथ करीब 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को राजनांदगांव जिले के मंडी अध्यक्ष बताता था और बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के किसानों के साथ 21 लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने आरोपी को तीन माह बाद गिरफ्तार किया है। ये किसानों से फसल की खरीदी करता था व उनके राशि को नहीं देता था। इस मामले में पीड़ित किसान मनीष साहू (23) पुत्र गोपाल साहू निवासी ग्राम नेवसा थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने 27 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी लीलाराम साहू ने क्षेत्र के किसानों से उनके उपज को करीब 21 लाख 4 हजार 300 में रुपये में खरीदा था, लेकिन रुपये नहीं दे रहा था। इस मामले में पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी लीलाराम साहू ग्राम उरकुरा थाना खमतराई (रायपुर) क्षेत्र से पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से दो चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 पीजे 6920, सीजी 25 एम 5071 को जब्त किया है। आरोपी लीलाराम साहू द्वारा अपने आप को मंडी अध्यक्ष राजनांदगांव बताकर किसानों से ठगी कर खरीदी किया। विवेचना पर आरोपी के खिलाफ धारा 419 पृथक से जोड़ा गया हैं। आरोपी लीलाराम साहू पिता ताराचंद साहू (27) निवसी ग्राम पचभैया थाना दाढी जिला बेमेतरा, वर्तमान निवासी ग्राम उरकुरा थाना खमतराई जिला रायपुर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पत्नी को बेड पर लिटाकर साड़ी से हाथ-पैर बांधे और गमछे से गला घोंटा, छत्तीसगढ़-बालोद में हत्यारा गिरफ्तार

बालोद. पुरुर थाना क्षेत्र में चरित्र शंका में अपनी पत्नी कि हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने गमछे से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी पति अर्जुन राम मंडावी को थाना पुरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के कोटवार मुकेश कुमार टाण्डे ने थाना आकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपराध पंजीबद्ध कराया। जहां उसने बताया कि अर्जुन राम मण्डावी (33) ने अपनी पत्नी अंजलि मण्डावी को चरित्र शंका पर अपने घर के कमरे में पलंग पर लेटाकर उसके हाथ-पांव बांधकर अपने पास रखे गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गांव ने यह खबर आग की तरह फेल गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचकर देखा तो अर्जुन की पत्नी कमरे में पलंग पर मृत हालत में पड़ी थी। उसके हाथ व पैर साड़ी से बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ से शुरू की। उसने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। गुस्से आकर उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नक्सलियों ने किया प्रेस नोट जारी कर दावा, छत्तीसगढ़-सुकमा में पामलुर के जंगलों में फर्जी मुठभेड़

सुकमा. पामलुर के जंगलों में बीते दिनों सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस मुठभेड़ को फर्जी मुठभेड़ होने का आरोप लगाया है। बीते दिनों पुलिस ने पामलुर के जंगलों में पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराने का दावा किया था, जिस पर अब नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि पुलिस ने नक्सलियों के आरोप को झूठ बताया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के आरोप आदतन है। नक्सली पहली बार किसी मुठभेड़ पर आप नहीं लग रहे हैं। केंद्र-राज्य सरकार ऑपरेशन कगार हमलों के अंतर्गत सैनिक शसस्त्र पुलिस बलों द्वारा हमारे कार्यकर्ता लोकेश को फर्जी मुठभेड़ में हत्या की। जल, जंगल, जमीन व अस्तित्व अस्मिता-आत्मसमान के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इसके आगे नक्सलियों ने लिखा है कि सुकमा जिला, किस्टारम थाना अंतर्गत पामलुर गांव में हमारे कार्यकर्ता रहने का सूचना के आधार पर 7 अक्तूबर 2024 को शाम तीन बजे सुकमा से अर्ध सैनिक बल सौ से अधिक संख्या में सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी ने मोटर साइकिलों से आकर पामलुर गांव को घेराबंदी कर पहले से वहां रहे हमारे पार्टी का तीन कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया। नक्सलियों का आरोप है कि इन में से पोट्टाम लोकेश (किस्टारम एरिया कमेटी सदस्य) को क्रूर यातनाएं देकर फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर हमेशा की तरह मुठभेड़ होने का मन गढ़ता कहनी को दोहराया है। नक्सलियों ने यह भी आरोप लगाया है कि कमला, पवन को पुलिस हिरासत में रखकर आज तक इन दोनों को कोर्ट में भी नहीं पेश कर रही है। लोकेश बीजापुर जिला गंगालुर थाना अंतर्गत कोरचिल गांव के निवास था। इनके माता मंगली, पिता सन्नू, बचपन का नाम आशु पोट्टाम, 5वी कक्षा तक पढ़ाई किया था। उन्होंने 2014 में पार्टी में भर्ती होकर तब से लेकर आज तक अलग-अलग पार्टी युनिटों में कार्य करते हुए 2022 मई महीने में दक्षिण बस्तर डिविजन, किस्टारम एरिया में तबदला होकर डीएकेएमएस अध्यक्ष के रूप में कार्यरत था। प्रेस विज्ञप्ति के जरिए नक्सलियों का यह आरोप है कि केंद्र-राज्य की भाजपा सरकार रणनीति सुरजकुंड योजना के अंतर्गत कगार सैनिक हमलों को तेज कर रही है। इस के तहत हमारे पार्टी, पीएलजीए एवं क्रांतिकारी जनता के ऊपर दिन ब दिन गांवों पर हमला करना, लोगों को मारपीट करना, झूठा केसों में फंसाकर जेलों में ठूंसना, महिलाओं के साथ सेड़ – सढ़ करना, आम लोगों को क्रूर यातनाएं देकर फर्जी मुठभेड़ों में हत्या करना आम बात बन रहा है। सभी प्रगतिशील, मानवाधिकार संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आदिवासी सामाजिक संगठनों, छात्र, युवा, महिला संगठनों, किसान-मजदूर संगठनों पत्रकारों से किस्टारम एरिया कमेटी अपील कि है कि पामलुर कथित फर्जी मुठभेड़  एवं पुलिस हिरासत में रहे दो साथी कमला और पवन को कोर्ट में पेश करने की मांग की है।

मत्था टेककर लिया मां से आशीर्वाद, छत्तीसगढ़-कोरबा में ट्रैकर डॉग बाघा पहुंचा माता के दरबार

कोरबा. नवरात्रि के अवसर पर जब समस्त संसार मां दुर्गा की भक्ति में लीन है तो ऐसे में जिला पुलिस बल के खास सहयोगी ट्रैकर डॉग बाघा ने भी मां सर्वमंगला के दरबार पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई। बाघा को मंदिर में पूजा करते देख लोगों में कौतूहल रहा और उसकी फोटो भी खींचते रहे। डॉग मास्टर सुनील गुप्ता के साथ पहुंचे बाघा ने सबसे पहले काल भैरव का दर्शन किया और उसके बाद मां सर्वमंगला के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, मां दुर्गा की पूजा-आराधना तब तक अधूरी रहती है, जब तक कि काल भैरव का दर्शन ना किया जाए। मां की पूजा से पहले काल भैरव की पूजा आराधना करना जरूरी होता है और काल भैरव का वाहन श्वान है। बाघा एक ट्रैकर डॉग है, जो विशेष कार्य क्षमता रखने के कारण जिला पुलिस बल का खास सहयोगी है। इसने अपनी पदस्थापना के बाद से कई बड़े-बड़े चुनौतीपूर्ण मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कोरबा पुलिस को इस पर नाज है। बाघा के डॉग मास्टर सुनील गुप्ता ने बताया कि बाघा पुलिस विभाग का डॉग है, जिसकी हत्या और चोरी जैसे कई मामलों में आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डॉग बाघा को ट्रेन किया गया है। वह दी गए ट्रेनिंग के सभी गुर को अच्छी तरह जानता है, उसी में एक पूजा पाठ भी जुड़ा हुआ है। मंदिर में पूजा पाठ के दौरान वह सावधान की स्थिति में खड़े होकर हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वह मां सर्वमंगला मंदिर के दरबार पहुंचा और अपने उपस्थिति दर्ज की। डॉग मास्टर सुनील गुप्ता का कहना है कि हर वर्ष नवरात्रि में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। मां के आशीर्वाद से जिले में कई बड़े मामलों में डॉग बाघा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। इस कामना के साथ वह आज डॉग बाघा को लेकर मंदिर आए हुए थे। पिछले कई वर्षों से वह लेकर आ रहे हैं।

सरकार की बता रहे लोगों को योजनाएं, छत्तीसगढ़-बीजापुर में भाजपा का तेजी से चल रहा सदस्यता अभियान

बीजापुर. बीजापुर जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान बेहद प्रभावी तरीके से चल रहा है। कार्यकर्ता अंदुरुनी क्षेत्रों तक पहुंच कर जहां नये सदस्य बना रहे है, वहीं कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को आमजन तक पहुंचा रहे हैं। जिले के भोपालपटनम ब्लाक के अंदुरुनी बारेगुड़ा, गंगाराम व लिंगापुर जैसे इलाकों में पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का काम रहे है। वही केंद्र की मोदी व राज्य की साय सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से अवगत करा रहे है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि भोपालपटनम क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बढ़चढ़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। भाजपा नेता रेड्डी ने कहा कि भाजपा आम लोगों के आकांक्षाओं की पार्टी है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि देश में जब से  मोदी सरकार बनी है, तब से देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर होकर विश्व में भारत की विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान बनी हैं। श्री रेड्डी ने आगे कहा कि बीजापुर जिले में भाजपा सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में 30 हजार नये सदस्य का लक्ष्य है। जिसमें अब तक 22 हजार ज्यादा लोग भाजपा सदस्य बन चुके है। कुछ दिनों में बचे हुए सदस्य का लक्ष्य पूरा कर लीजिएगा। श्री रेड्डी ने आगे बताया कि 10 हजार से ज्यादा ऑनलाइन व बाकी अन्य ऑफलाइन सदस्य बने हैं।

किराये के मकान में मिलते थे दो प्रेमी, प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार, तो प्रेमी ने उतरा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

तखतपुर महिला के प्यार में बदहवास युवक ने अवैध संबंध बनाने के लिए मिलने से इंकार करने पर महिला प्रेमी की हत्या कर दी. इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मकान को सील कर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वार्ड की टीम का इंतजार किया जा रहा है. यह मामला तखतपुर लगे गांव ठकुरिकापा गांव का है. घटना बीती रात की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र सोनकर और लता सोनकर के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं और दिहाड़ी का काम करते थे. महिला और युवक तखतपुर नगर के टिकरीपारा में किराए के मकान में मुलाकात करते थे. बीती रात फोन नहीं उठाने और संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने महिला की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागने के फिराक में था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस मकान को सील कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

आंचलिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभात पटेल मुख्य अतिथि

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी श्री श्री दुर्गा समिति सुरभि पार्क द्वारा एक वर्ष अनूठी पहल करते हुए आंचलिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत जिला एमसीबी, एवं हसदेव इन क्षेत्र के समस्त नायकों को प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया। भजन थीम पर आधारित, शुरू संगीतों के महासंग्राम के फाइनल राउंड में ऑडिशन उपरांत पुने 20 सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता के – मध्यप्रदेश प्रतियोगियों ने ऐसा समा बांदा की सीता गण सुरीले गीतों की रस वर्ष में देर रात्रि तक सरबोर होते रहे। कार्यक्रम का आरंभ आशीष सिंह दोबारा मां दुर्गा चरणों में अपने निवेदन प्रस्तुत करते हुए, माता रानी से कार्यक्रम आरंभ करने की अनुमति की तथा पुरोहित जी द्वारा शंखनाओं कर अनुमति प्रदान की जिसके उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। निर्णायक शुभांक सर्वे जो अंबिकापुर एवं कोरिया में सर्वे म्यूजिक जकादेसी के संचालक भी है, एवं उनके साथ रायपुर की चैताली जो स्वयं संगीत से खैरागढ़ यूनिवर्सिटी से संबंध संगीत विद्यालय में शिक्षिका भी है, द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार तीनों अंतिम फाइनलिस्ट का चयन किया गया। ऑडिटर के रूप में आनंद अग्रवाल ने निर्णायक मंडल में अपनी भूमिका निभाई ,प्रथम पुरस्कार कुमारी आंचल ओझा को उनके सर्वश्रेष्ठ गायन हेतु वॉइस का एमसीबी का खिताब की ट्रॉफी 4100 पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया, द्वितीय पुरस्कार चिरमिरी के अरुण लहरे को वॉइस का एमसीबी,के खिताब की रनर ट्रॉफी एवं 3100 पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया तृतीय पुरस्कार कुमारी नंदिनी विश्वकर्मा को वॉइस आफ एमसीबी आउटस्टैंडिंग ट्राफी एवं 2300 पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। इस आयोजन में समस्त 24 गायको को ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के डायरेक्टर जसपाल कॉलेज द्वारा अपनी ओर से मोमेंटो द्वारा किया गया तथा नगर के प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा समस्त प्रतिभागियों को उपहार भी प्रदान किए गए, समस्त विजेता प्रतियोगियों को नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती प्रभा पटेल द्वारा पुरस्कार वितरित करते हुए समस्त प्रतियोगियों को अद्भुत गायन की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं श्री श्री दुर्गा पूजा समिति को इस अदभुत्व पूरा आयोजन हेतु बधाई दी, उन्होंने आंबल की गायन प्रतिभा को मुखरित करने की दिशा में किए गए नगर के इतिहास में पहले प्रयास की जमकर तारीफ करते हुए भविष्य में ऐसा आयोजन हेतु हर संभव सहयोग करने आश्वासन भी दिया। समिति के सदस्यों की अभूतपूर्व पूर्व एक जुटता एवं उत्साह से इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक उल्लास में वातावरण में संपन्न हुआ आयोजन की सफलता में राजकुमार पांडे, विनय जायसवाल, निरंजन मित्तल, भरत सिंह ,सूरत सिंह, रिंकेश बन्ना, अरुण जायसवाल, जयंत झा, सुयश गुप्ता, अश्विनी अग्रवाल, प्रिंस जायसवाल, शिशिर श्रीवास्तव आदि समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका प्रदान की।

सिटी कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, महिला कर रही थी नशीली दावों का व्यापार, काफी मात्रा में नशीली दवाई और इंजेक्शन बरामद

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी सिटी कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ़ के अंर्तगत आने वाले मौहारपारा में नशीली दवाओं का व्यापार करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। महिला के कब्जे से काफी मात्रा में नशीली दवा और इंजेक्शन को जप्त कर लिया गया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सरगुजा रेंज और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया जा रहा था। इसी तारतम्य में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ को मुखबिर से सूचना मिली की मौहारपारा निवासी नाजिया खान अपने घर में अवैध नशीला इजेंक्शन बेचने के लिये रखी हुई थी मुखबिर की सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह को अवगत कराया गया जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन मे मनेन्द्रगढ़ एसडीओपी ए. टोप्पो के नेतृत्व मे सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ और विशेष टीम द्वारा वार्ड नंबर 4 मौहारपारा में मुखबिर के बताये अनुसार नाजिया के घर घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट की प्रवधानो के तहत रेड कार्यवाही किया गई आरोपिया के कब्जे से नशीला इन्जेक्शन 27 एम्पुल आई पी पी एल बुप्रेन्योरफिन इंजेक्शन आई पी 2ML 27 नग फेनिर्मिन मलेट इंजेक्शन आई पी एविल 10ML कुल 18900 रूपये जप्त कर लिया गया। नशीले इंजेक्शन के संबंध मे कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर आलोक मिंज को बुलाया गया। उन्होंने अपने रिपोर्ट मे एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के उल्लंघन लेख किया है। उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपिया नाजिया खान पिता सलमान खान उम्र 20 वर्ष निवासी मौहारपारा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील तिवारी, उनि रामनरेश गुप्ता, सउनि अभिषेक पाण्डेय, प्र.आर.इस्ताक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा प्रिंस राय, विवेकमणी तिवारी, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र,यादव, महिला आरक्षक उषा राजवाडे, शांति बेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet